Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अप्रत्याशित शुल्क वृद्धि को वापस ले विश्वविद्यालय प्रशासन- एनएसयूआइ

मधेपुरा. एनएसयूआइ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में बीएनएमयू कुलसचिव को मांग पत्र सौंपकर सर्टिफिकेट शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग. मालूम हो कि अब तक माइग्रेशन और मूल प्रमाण पत्र शुल्क क्रमशः 250 और 200 था, जिसे बढ़ाकर 600 कर दिया गया है. जिस पर छात्र संगठन एनएसयूआइ ने आपत्ति दर्ज कर शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की है. कुलसचिव से वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि कोसी पिछड़ा इलाका है और बीएनएमयू में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं छोटे किसान, मजदूर, गरीब, कमजोर व वंचित वर्ग से आते है. ऐसे इस प्रकार की अप्रत्याशित शुल्क वृद्धि कही से भी न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू कुलपति और उनके अधिकारियों को समझना चाहिए कि यह एक सार्वजनिक संस्था है. यह आम जनता के पैसे से चलाया जा रहा है फिर हर तरह का शुल्क वृद्धि कही से भी न्याय संगत नहीं है. यह कोई किराना दुकान नहीं है कि हर खर्च का बोझ छात्रों पर डाला जाय. एनएसयूआइ प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा माइग्रेशन और मूल प्रमाण पत्र में आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाना सराहनीय है और इससे छात्रों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा, लेकिन इसका खर्च का बोझ छात्रों पर ही दे देना कही से भी न्यायसंगत नहीं है. हमलोग इसका पुरजोर मुखालफत करते है. अगर विश्वविद्यालय प्रशासन से समय रहते शुल्क वृद्धि को वापस नहीं लिया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, कृष्णामोहन कुमार, अमर कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, शमशाद, पिंटू कुमार, श्रवण कुमार, मौसम झा, लालबहादुर कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अप्रत्याशित शुल्क वृद्धि को वापस ले विश्वविद्यालय प्रशासन- एनएसयूआइ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंडालों में आज विराजेंगी विद्या की देवी

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है. पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जगह-जगह भव्य व आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया है. रंग-बिरंगी लाइटों व सजावटी सामान से सजाया जा रहा है. श्रद्धालु कुम्हारों के पास से मां सरस्वती की प्रतिमा लेकर पूजा स्थलों तक पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमा चुनकर विधि-विधान से स्थापना की तैयारी में जुटे हैं. पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा समेंत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. शुक्रवार से विधिवत रूप से माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी. इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंडालों में आज विराजेंगी विद्या की देवी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न्यू मार्केट सड़क पर भवन निर्माण बालू, गिट्टी रखने से परेशानी

कटिहार शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क न्यू मार्केट सड़क इन दिनों अव्यवस्था और अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रही है. सड़क पर भवन निर्माण के नाम पर बालू और गिट्टी गिरा दिये जाने से आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 15 दिनों से सड़क पर ही पड़ी हुई है. सुबह और शाम के पीक आवर्स में हालात और भी बदतर हो जाते हैं. दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि जाम लगने के बाद सौ मीटर की दूरी तय करने में हालत खराब हो जाती है. सड़क पर गिट्टी बालू गिराने के बाद इस अतिक्रमण के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है. बिखरी हुई गिट्टी व बालू के कारण फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. दोपहिया वाहन चालक कई बार संतुलन खो बैठते हैं. जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों का कहना है कि इतने दिनों से सड़क पर गिट्टी बालू गिरने से हमेशा खतरे के आशंका बनी रहती है. किसी भी भवन निर्माण को लेकर सड़क पर गिराये गये सामग्री को लेकर लोग एक से दो दिन तक जरूर बर्दाश्त कर लेते हैं. लेकिन यह सामग्री पिछले 15 दिन से यूंही पड़ी हुई है. सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इतने दिनों से सड़क पर अतिक्रमण बने रहने के बावजूद संबंधित विभागों की उदासीनता साफ झलक रही है. नगर निगम प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. जबकि नियमों के अनुसार सार्वजनिक सड़क पर निर्माण सामग्री रखना दंडनीय अपराध है. स्थानीय लोगो ने मांग की है कि न्यू मार्केट सड़क से अविलंब बालू और गिट्टी हटाई जाए ताकि सड़क पर आवागमन सुगम हो सके. शहरवासियों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post न्यू मार्केट सड़क पर भवन निर्माण बालू, गिट्टी रखने से परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

-देशभक्ति से गूंजा शहर सुपौल. ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र सुपौल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया. पदयात्रा जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंची. इस दौरान पूरे क्षेत्र में देश भक्ति का माहौल देखने को मिला. पदयात्रा में शामिल रक्षा दल के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था. हिंदुस्तान माता की जय, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद सहित गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया. पदयात्रा का उद्देश्य आमजन में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना व सामाजिक एकता और अनुशासन का संदेश देना था. कार्यक्रम में ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्रों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए. आयोजन के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने निकाली तिरंगा पदयात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनिहारी गैप इंस्टीट्यूट मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग

– संस्कृति संरक्षण परिषद ने डीएम को लिखा पत्र कटिहार संस्कृति संरक्षण परिषद के महामंत्री विनय भूषण ने डीएम को आवेदन देकर मनिहारी से जुड़े मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है. आवेदन में परिषद के महामंत्री ने कहा है कि मनिहारी कांड संख्या- 14/26 में पीड़िता द्वारा दिए गये विवरण में सब कुछ स्पष्ट है कि इस आवेदन को थाना प्रभारी मनिहारी ने अपने सुविधानुसार लिखवाया है. घटना को सामान्य बनाने का प्रयास हुआ है. इन्स्टीच्यूट ने मनिहारी में विगत छह माह से अपना कार्यालय आर्यन सिंह उर्फ एमडी फन्टु निदेशक के देख-रेख में छात्र-छात्राओं को प्रशासनी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी, छात्राओं का यौन शोषण, मानव तस्करी एवं लव-जिहाद का शिकार बनाता रहा है. पिछले दिनों मनिहारी थाना कांड संख्या 14/26 की पीड़िता ने 14 जनवरी 2026 को अपने साथ हुए दुराचार, र्दुव्यवहार को लेकर मनिहारी थाना में आवेदन देने गयी. वह मनिहारी थाना में पदस्थापित एसआई जेवा नाज जहां ने मुकदमा करने से मना किया. एमडी फन्टु को पुलिस गिरफ्तार कर लाती है. सभी लड़कियों के घर पर जाकर अभिभावक और लड़कियों को डराया. 15 जनवरी 2026 को एमडी फन्टु को थाना से छोड़ दिया जाता है. कहा, इन्स्टीच्यूट की आड़ में यौनाचार, युवती तस्करी एवं लव जिहादकर रहा है. इसलिए इस घटना की केन्द्रीय जाँच ब्यूरो से जांच करा कर पीड़िता को न्याय, अभियुक्त को सजा दिलाते हुए जन भावनाओं का सम्मान की जाय. दशरथ प्रसाद राय, महेन्द्र पासवान, इन्द्रजीत सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, दयानंद सरस्वती एवं अरुण चौधरी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनिहारी गैप इंस्टीट्यूट मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जुआ के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार

आरा. शहर के नवादा थाना पुलिस की टीम ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बिहारी मिल हनुमान मंदिर के समीप जुआ के अड्डे पर धावा बोल इस दौरान जुआ स्पोर्ट्सते दो लोगों को दबोच लिया. आरोपितों के पास से 11,667 रुपये नकद, दो लॉटरी रसीद, दो कैलकुलेटर, छह ब्लू बॉल पेन, 12 पेन, 17 ब्लू कार्बन, एक मोबाइल, एक चार्जर, एक स्टेपलर, दो पैकेट स्टेपलर पिन,एक जिओ का सिम, एक स्केल, एक प्लास्टिक का थैला, दो लाइटर माचिस बॉक्स, एक कॉपी, 12 पीस दातुन एवं 10 माचिस बरामद किया गया. गिरफ्तार लोगों में नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी जीवनंदन पासवान का पुत्र राजन कुमार एवं स्व.लक्ष्मण साव का पुत्र गोधन साव शामिल हैं. बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल हनुमान मंदिर के समीप जुआ स्पोर्ट्सा जा रहा है. सूचना के सत्यापन उपरांत नवादा थाना पुलिस की टीम जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जुआ के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना वीमेंस कॉलेज : करियर मार्गदर्शन और एआइ की चुनौतियों पर विशेष सत्र आयोजित

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज (स्वायत्त) में गुरुवार को छात्राओं के सर्वांगीण विकास और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कॉलेज के कॉमर्स विभाग और लेक्सिकॉन लैंग्वेज क्लब की ओर से आयोजित इन सत्रों में विशेषज्ञों ने करियर की संभावनाओं और कृत्रिम बुद्धिमता (एआइ) के नैतिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. एसजेसीसी बेंगलुरु के सहयोग से छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन कॉमर्स विभाग द्वारा सेंट जोसेफ्स कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसजेसीसी), बेंगलुरु के सहयोग से कार्मेल हॉल में बीकॉम फाइनल इयर की छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीन और विभागाध्यक्ष डॉ सूफिया फातिमा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया. एसजेसीसी की डॉ कोमल ए डेव ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों, इंटर्नशिप और शोध सुविधाओं की जानकारी दी, जबकि फादर जीवन इसहाक एसजे ने प्रवेश प्रक्रियाओं से अवगत कराया. एआइ में निहित पूर्वाग्रहों और भाषाई चुनौतियों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दूसरी ओर, कॉलेज के लेक्सिकॉन लैंग्वेज क्लब की ओर से एमवीइआइसी हॉल में एआइ और संवादात्मक चुनौतियां: पूर्वाग्रहों की पहचान और समाधान विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ. मुख्य वक्ता आइआइटी पटना की डॉ श्वेता सिन्हा ने बताया कि कैसे मानवीय पूर्वाग्रह एआइ एल्गोरिद्म में शामिल होकर लैंगिक और सांस्कृतिक रूढ़ियों को बढ़ावा दे सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटना वीमेंस कॉलेज : करियर मार्गदर्शन और एआइ की चुनौतियों पर विशेष सत्र आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परिमार्जन और दाखिल-खारिज पर सरकार का बड़ा कदम, निपटारे के लिए 26 जनवरी से महाअभियान

Bihar Bhumi: राजस्व महाअभियान 2025 के दौरान मिले परिमार्जन प्लस और दाखिल-खारिज से संबंधित लगभग 46 लाख आवेदनों के निपटारे के लिए 26 जनवरी से अभियान चलेगा. शिविरों में मौके पर ही सुनवायी, डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और आदेश पारित करने की व्यवस्था रहेगी. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, समाहर्ताओं, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं और अंचल अधिकारियों को 26 जनवरी से 31 मार्च, 2026 के बीच सभी आवेदनों का निपटारा करने का आदेश दिया है. इस दौरान भूमि मापी अभियान समानांतर रूप से चलेगा, जिसके लिए अमीनों की सेवाएं ली जायेंगी. विजय सिन्हा ने क्या आदेश दिया राजस्व महाअभियान का आयोजन पंचायतों में शिविर लगाकर 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 के बीच किया गया था. इस दौरान डिजिटल जमाबंदी में त्रुटियों के सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा नामांतरण के आवेदन आये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समृद्धि यात्रा के क्रम में बंटवारा नामांतरण को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है. सभी आवेदनों की इंट्री अनिवार्य जारी पत्र में प्रधान सचिव सीके अनिल ने निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की जिलावार, अंचलवार और हल्कावार ऑनलाइन इंट्री अनिवार्य होगी. परिमार्जन से जुड़े लगभग 40 लाख मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जायेगा. आवेदनों को अविवादित और विवादित श्रेणियों में विभाजित किया गया है. अविवादित मामलों का निष्पादन जिला मुख्यालय स्तर पर किया जायेगा, जबकि विवादित मामलों के लिए पंचायत भवनों में राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में पिछले वर्ष अगस्त–सितंबर में राजस्व महाअभियान के दौरान शिविर लगाकर किसानों से लिये गये आवेदनों का निष्पादन जरूरी है. इन शिविरों में प्राप्त कुल 46 लाख आवेदनों में 40 लाख आवेदन परिमार्जन से संबंधित हैं. इससे रैयतों का अभिलेख अपडेट होगा और उन्हें प्रशासनी सुविधाएं मिलने के साथ ही विभाग को भूमि सर्वेक्षण में भी आसानी होगी. इसके साथ-साथ मापी अभियान भी चलता रहेगा. इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान The post परिमार्जन और दाखिल-खारिज पर प्रशासन का बड़ा कदम, निपटारे के लिए 26 जनवरी से महाअभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसनसोल में एसआईआर हियरिंग के दौरान भाजपा-तृणमूल में मारपीट, रोड जाम

Table of Contents आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में हुई मारपीट अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों पर हमले का आरोप बीजेपी ने कहा- टीएमसी के आरोप गलत टीएमसी समर्थकों ने रोड जाम करके विरोध जताया West Bengal Politics| आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले वोटिंग लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर अब तक विवाद चल रहा था, अब इसने हिंसक रूप लेना शुरू कर दिया है. खासकर आसनसोल में. पिछले दिनों फॉर्म-7 को फाड़े और जलाये जाने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों के बीच मारपीट की समाचार सामने आयी है. आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में हुई मारपीट आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गयी. अफरा-तफरी मच गयी. कई लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि, कितने लोग घायल हुए हैं, इसका सही आंकड़ा अब तक नहीं बताया गया है. अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों पर हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्कूल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही थी. माहौल पूरी तरह से शांत था. अचानक कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां आये और टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया. इसमें कई लोग घायल हो गये. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीजेपी ने कहा- टीएमसी के आरोप गलत भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के इन आरोपों से इनकार किया है. कहा कि टीएमसी के लोग बीजेपी पर गलत आरोप लगा रहे हैं. टीएमसी समर्थकों ने ही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के लोगों पर हमला किया. टीएमसी समर्थकों ने रोड जाम करके विरोध जताया आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी के भांगापाचील इलाके के आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में हुई कथित मारपीट के बाद तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करके जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर सड़क को खाली करवाया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें आसनसोल में SIR पर बवाल, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने लोगों के फॉर्म-7 छीनकर फाड़े-जलाये, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन ममता बनर्जी का दावा- बंगाल में एसआईआर ने ले ली 84 जानें, 54 लाख वोटर को नहीं मिला पक्ष रखने का मौका नेताजी के वंशज चंद्र कुमार बोस को SIR हियरिंग का नोटिस, TMC ने कहा- ‍BJP की बदले की कार्रवाई? ममता बनर्जी के मंत्री तजमुल हुसैन को चुनाव आयोग का नोटिस, एसआईआर सुनवाई के लिए 29 को बुलाया The post आसनसोल में एसआईआर हियरिंग के दौरान भाजपा-तृणमूल में मारपीट, रोड जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rose Water Face Pack: बेजान चेहरे में जान डाल देगा ये गुलाब जल फेस पैक, बस करें ये उपाय

Rose Water Face Pack: फेश जब ग्लोइंग नहीं लगता है तो हम सोचते है कि ऐसा क्या करें कि हमारी स्किन ग्लोइंग हो जाये.अगर आप भी अपनी बेजान सी स्किन को लेकर परेशान है ताे आज हम आपको एक नुस्खा बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन भी खिली-खिली हो जाएगी.अक्सर हम गुलाब जल को सिर्फ टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर इसमें सही चीजें मिलाकर फेस पैक की तरह लगाया जाए तो यह बेजान चेहरे में भी जान डाल देता है. तो चलिए बनाते हैं गुलाब जल फेस पैक जिसका असर किसी महंगे फेशियल से कम नहीं होगा. गुलाब जल और चंदन सामग्री गुलाब जल: 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर : 1 बड़ा चम्मच शहद : आधा छोटा चम्मच (ऑप्शनल, सॉफ्ट स्किन के लिए) विधि मिश्रण तैयार करें: एक साफ कटोरी में चंदन पाउडर लें और उसमें धीरे-धीरे गुलाब जल मिलाएं. पेस्ट बनाएं: इसे तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक स्मूद पेस्ट न बन जाए.न ज्यादा गाढ़ा न ज्यादा पतला. चेहरा साफ करें: पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को सादे पानी से धोकर पोंछ लें. लगाएं: अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर ऊपर की तरफ लगाएं. आंखों के आसपास की जगह छोड़ दें. सूखने दें: इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें जब तक कि यह पूरी तरह सूख न जाए. धो लें: ठंडे पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा धो लें. कब लगाएं बेहतर रिजल्ट के लिए इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं.अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है तो आप इसमें एक चुटकी मुल्तानी मिट्टी भी मिला सकती हैं. फायदे चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल साफ करता है. सनबर्न और टैनिंग को दूर करता है. त्वचा को अंदर से ठंडा और रिलैक्स महसूस कराता है. यह भी पढ़े : Glowing Skin Tips: ओस की बूंदों का कमाल, चेहरे पर आएगा जबरदस्त निखार यह भी पढ़े : Besan and Milk for Glowing Skin: दूध के झाग और बेसन से मिनटों में पाएं निखार यह भी पढ़े : Rice Flour Beauty Tips: चावल के आटे से पाएं कोरियन जैसी ग्लास स्किन The post Rose Water Face Pack: बेजान चेहरे में जान डाल देगा ये गुलाब जल फेस पैक, बस करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top