Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : बोस के जीवन से प्रेरणा ले राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : प्रधानाचार्य

समस्तीपुर . समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के इतिहास विभाग द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार शशि ने की. शुभारंभ नेताजी की तस्वीर पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया. इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. रोहित प्रकाश ने नेताजी के जीवन संघर्ष, उनकी क्रांतिकारी विचारधारा, आजाद हिन्द फौज की स्थापना व हिंदुस्तान की स्वतंत्रता में उनके अद्वितीय योगदान को विस्तार से रेखांकित किया. उनकी शहादत ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई चेतना व निर्णायक ऊर्जा प्रदान की. शिक्षक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नेताजी ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद को सशस्त्र संघर्ष के माध्यम से चुनौती देकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी. डॉ. रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिन्द फौज के गठन से अंग्रेजी सत्ता की नींव को हिला दी. उनका जीवन युवाओं के लिए साहस, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल है. डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि नेताजी सामाजिक समानता, नारी सशक्तिकरण और धर्मनिरपेक्षता के समर्थक थे. जिसका सशक्त उदाहरण रानी झांसी रेजिमेंट का गठन है. इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दयानंद मेहता ने कहा कि नेताजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता, स्वाभिमान व आत्मसम्मान को समर्पित था. प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, ऐसे शैक्षणिक एवं राष्ट्र प्रेरक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. वक्तव्य प्रतियोगिता में उज्जवल कुमार एवं प्रीति कुमारी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में पुरस्कृत किया गया. श्वेता, विक्रम और अन्य छात्र-छात्राओं ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस व आजाद हिंद फौज पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : बोस के जीवन से प्रेरणा ले राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : प्रधानाचार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्तीपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की उठायी आवाज

समस्तीपुर . स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने समस्तीपुर से नई दिल्ली के बीच डायरेक्ट ट्रेन सेवा चलाने की मांग रेलवे से की है. वह गुरुवार को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की हाजीपुर के बैठक में भाग ले रही थी. पूमरे के महा प्रबन्धक छत्रसाल सिंह ने उनका स्वागत किया. सांसद ने मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस 12557/58 का मार्ग विस्तार कर इस गाड़ी को समस्तीपुर से चलाने की मांग की. इस गाड़ी का रैक मुजफ्फरपुर में लगभग 11 घंटे तक खड़ा रहता है. 12435/12438 आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन प्रतिदिन करने की मांग की. इसके अलावा बरौनी से मुजफ्फरपुर के बीच 6 जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन को आवश्यक बताया. मुजफ्फरपुर रेलखंड में खुदीराम बोस स्टेशन पूसा से 200 फुट पूर्व पर समपार फाटक संख्या 66 टीयूवी 59323 पर आरओबी निर्माण की मांग की. स्टेट हाई-वे 55 रोसड़ा से बेगूसराय रोड फाटक संख्या 17 पर आरओबी निर्माण की आवश्यकता जतायी. अटेरन चौक पर बने आरओबी समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के अटेरन चौक समपार फाटक संख्या 50 बी पर आरओबी निर्माण की आवश्यकता है. मिथिलांचल से अत्यधिक संख्या में लोग पिंड दान करने के लिए गया जी जाते हैं. आमजन के हित में दरभंगा या समस्तीपुर से गयाजी के लिए एक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजाने की मांग की गयी है. मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों के हित को देखते हुए बरौनी से कोटा के लिए एक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने को कहा. इन जगहों पर मांगा गया ठहराव किशनपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13225/20 जयनगर से दानापुर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15211/12 दरभंगा से अमृतसर तक चलने वाली जननायक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13155/56 कोलकाता से सीतामढ़ी तक चलने वाली मिथिलांचल एक्सप्रेस, 15549/50 जयनगर से पटना तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस हायाघाट स्टेशन पर15283/84 मनिहारी से जयनगर तक चलने वाली जानकी एक्सप्रेस, 15211/12 दरभंगा से अमृतसर तक चलने वाली जननायक एक्सप्रेस, 13211/12 जोगबनी से दानापुर तक चलने बाली जोगबनी दानापुर एक्सप्रेस,13155/56 कोलकत्ता से सीतामढ़ी तक चलने वाली मिथिलांचल एक्सप्रेस, खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पर 15909/10 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ तक चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस, 14673/74 जयनगर से अमृतसर तक चलने वाली शहीद एक्सप्रेस,11001/62 जयनगर से लोकमान्य तिलक तक चलने वाली पवन एक्सप्रेस, 15211/12 दरभंगा से अमृतसर तक चलने वाली जननायक एक्सप्रेस रुसेरा घाट स्टेशन पर 19001/02 न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर सिटी तक चलने वाली उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 12407/08 न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर तक चलने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर 15549/50 बरौनी से न्यू दिल्ली तक चलने वाली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव होने से स्थानीय निवासियों की यात्रा करने में सुविधा प्रदान होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समस्तीपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की उठायी आवाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : टीएलएम मेले में शिक्षकों ने अपने बौद्धिक स्तर का किया प्रदर्शन

समस्तीपुर . शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेले का आयोजन किया गया. उद्घाटन संचालक, समन्वयक व निर्णयक मंडल ने संयुक्त रूप से किया. प्रभारी प्रधानाचार्य सह संचालक डा. ललित कुमार घोष ने कहा कि बच्चों को रोचक व प्रभावी ढंग से शिक्षा ग्रहण करने मे टीएलएम सहायक सिद्ध होता है. टीएलएम के माध्यम से बच्चों की सीखने व समझने की क्षमता विकसित होती है. साथ ही शिक्षकों के नवाचारों को प्रोत्साहन मिलता है. उन्होंने आगे कहा कि टीएलएम का मुख्य उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. समन्वयक डा. शैलेन्द्र कुमार झा ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि तकनीकी और प्रायोगिक ज्ञान देना भी आवश्यक है. टीएलएम का सीधा संबंध पाठ्यपुस्तकों की विषय-वस्तु और छात्रों की समझ से होता है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता बढ़ती है. निर्णायक मंडल के सदस्य रवीन्द्र कुमार सुमन, आलोक कुमार, जयशंकर प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने शिक्षकों की रचनात्मक सोच और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस मेले से शिक्षकों में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ. कन्या मध्य विद्यालय कचहरी कैम्पस, प्राथमिक विद्यालय, काशीपुर कन्या व प्राथमिक विद्यालय कांग्रेस भवन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौकै पर राजेश कुमार झा, कविता कुमारी, राजेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : टीएलएम मेले में शिक्षकों ने अपने बौद्धिक स्तर का किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : बीडीओ ने निरीक्षण कर कर्मियों को दिये जरूरी निर्देश

हसनपुर . प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण जायजा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने लिया. उन्होंने मरांची उजागर पंचायत के वार्ड 13 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 284 का निरीक्षण किया. टीकाकर्मियों को सर्वे कार्य कर पारदर्शी तरीके से नियमित टीकाकरण करने का निर्देश दिया. बताया कि टीकाकरण में कोई बच्चा छूटना नहीं चाहिए इसकी विशेष रूप से जांच करें. निरीक्षण में यदि ऐसी कमियां पायी जाती है तो संबंधित टीकाकरण केंद्र पर कार्यरत कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने टीकाकर्मियों को जरूरी निर्देश दिये. कार्य को सरल तरीके से करने का सुझाव दिया. कहा कि टीकाकरण केंद्र पर आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दें. प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बतायें. मौके पर बीपीआरओ कुणाल कुमार, डब्लूएचओ मॉनिटर सुरेंद्र प्रसाद, एएनएम उषा कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुशीला कुमारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : बीडीओ ने निरीक्षण कर कर्मियों को दिये जरूरी निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : सिटी सेंट्रल स्कूल के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए छात्र व शिक्षक

समस्तीपुर . शहर के मोहनपुर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल में 20वां मूसापुर शाखा में द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया गया. शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इसमें नृत्य, नाटक, समूहगान एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियां शामिल रही. विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन व आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया. विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना की. विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन व नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. बताते चलें कि जिस शिक्षक-शिक्षिकाओं का विद्यालय में कार्य करते हुए दस वर्ष या उससे ज्यादा हो चुका है उन्हें निदेशक ने सम्मानित किया. वरीय प्राचार्य सीके ठाकुर ने वर्ष भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. अभिभावकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारों की प्रशंसा की. इस अवसर पर प्राचार्य कविथा एमके, श्याम कुमार चौरसिया, सुषमा कुमारी, सुप्रिया झा, रुपांजलि कुमारी, जितेंद्र चौधरी, राधेश्याम ठाकुर, रत्न राय, रुचि कुमारी, मधुबाला सिन्हा, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, रेखा कुमारी, राहुल पांडेय, मनीष भारद्वाज, मनीषा कुमारी, सुदर्शन, शशांक शेखर, आशा कुमारी, रीता कुमारी, आनंद शंकर, राहुल झा उपस्थित रहे. कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय के वरीय प्राचार्य श्री ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : सिटी सेंट्रल स्कूल के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए छात्र व शिक्षक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक व सीएनजी ऑटो की टक्कर में दो लोग घायल

भभुआ सदर. भभुआ-मोहनिया पथ पर अखलासपुर बस डिपो के पास गुरुवार को बाइक और सीएनजी ऑटो के बीच टक्कर में दो लोग घायल हो गये. हादसा उस समय हुआ, जब एक ऑटो भभुआ से मंडलकारा परसिया की ओर जा रहा था. घायल के परिजनों ने बताया कि रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत भराडीह गांव निवासी स्वर्गीय रामाधार साह के पुत्र सीताराम साह ऑटो पर सवार होकर मंडलकारा की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक की ऑटो से टक्कर हो गयी. इससे सीताराम साह गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, बाइक सवार युवक जो चांद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव से भभुआ आ रहे थे, वह भी इस हादसे में घायल बताये गये हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक व सीएनजी ऑटो की टक्कर में दो लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपसी विवाद में मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

चैनपुर. थाना क्षेत्र के मझुई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्ति की पहचान मझुई गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र मनीष सिंह के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति की शिकायत पर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मनीष सिंह ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि वह अपने गांव के पंचायत भवन पर बैठा था. इसी दौरान उसके दयाद सुनील कुमार, लक्ष्मण कुमार, राज जी सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना किया, तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया. आरोपित सुनील कुमार ने खंती से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद सभी आरोपितों ने लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की. शोरगुल की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जमा होने लगे, तो सभी आरोपित उसे अधमरा समझकर वहां से फरार हो गये. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल मनीष सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपसी विवाद में मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध खनन में बगैर इ-परिवहन चालान व रजिस्ट्रेशन नंबर के पकड़े गये चार ट्रैक्टर

फोटो 9 दुर्गावती थाना के यार्ड में रखे गये लघु खनिज लोड जब्त ट्रैक्टर लाखों रुपये का जुर्माना लगाकर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के चोगड़ा मोड़ के समीप खनन विभाग की टीम ने बुधवार को लघु खनिज लदे बगैर इ-परिवहन चालान व बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर के चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पकड़े गये सभी ट्रैक्टरों पर खनन विभाग द्वारा लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है व दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खनन विभाग के अधिकारियों को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से लघु खनिज मिट्टी युक्त बालू लोड कर चार ट्रैक्टर दुर्गावती की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही खनन विभाग की टीम गृहरक्षक बल के साथ चोगड़ा मोड़ के पास पहुंची और छापेमारी की. छापेमारी के दौरान लघु खनिज लदे चार ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिये. खनन विभाग द्वारा ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से लघु खनिज से संबंधित इ-परिवहन चालान की मांग की गयी, लेकिन किसी भी चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. कागजात की मांग पर दो ट्रैक्टर चालक अपने वाहन बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गये, जिन्हें खनन विभाग ने गृहरक्षक बल की सहायता से अभिरक्षा में ले लिया. जबकि, पकड़े गये दो ट्रैक्टर चालकों की पहचान विनोद पासवान, पिता भंटू पासवान, ग्राम रोहुआ व विपिन ठाकुर, पिता कपिल ठाकुर, ग्राम कोट्सा, दोनों दुर्गावती थाना क्षेत्र के रूप में की गयी है. खनन विभाग द्वारा चालक सहित पकड़े गये दो ट्रैक्टरों पर 1,10,913 रुपये तथा अन्य दो ट्रैक्टरों पर 1,11,450 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सभी चारों ट्रैक्टरों को खनन विभाग द्वारा दुर्गावती यार्ड में जब्त कर रखा गया है. इसके साथ ही खान निरीक्षक रुकैया खातून द्वारा धराये गये चारों ट्रैक्टरों के विरुद्ध दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध खनन में बगैर इ-परिवहन चालान व रजिस्ट्रेशन नंबर के पकड़े गये चार ट्रैक्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cricket Match Drone Operator: कैसे बनें क्रिकेट मैच के ड्रोन ऑपरेटर, मैच में एंट्री और टीम के साथ विदेश यात्रा के अवसर!

Cricket Match Drone Operator: आप कभी न कभी लाइव क्रिकेट मैच जरूर देखा होगा. लाइव क्रिकेट में काफी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल का इस्तेमाल किया जाता है तब जाकर आप अलग-अलग ऐंगल से मैच का आनंद लेते है लेकिन कभी सोच कि आसमान से या एक दम उचा जगह का फुटेज कैसे दिखाता है. उसके लिए जरूरत पड़ती है ड्रोन के लिए, अब आप सोचेंगे कि कोई उसको ऑपरेट करने वाला भी होगा. हां जी! बिल्कुल और चलने वालों को मोटा पैसा भी मिलता है. तो चलिए जानते है कि कैसे आप ड्रोन ऑपरेटर बन सकते है और कितने पैसा कमा सकते है . साथ में विदेश जाने के लिए भी मौका मिलते रहेंगे. ड्रोन ऑपरेटर बनने का तरीका 12 वीं करने के बाद ड्रोन ऑपरेटर करने के लिए सबसे पहले आपको Directorate General Of Civil Aviation से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है.  स्टीट्यू है जो आप अड्मिशन लेके ट्रैनिंग ले सकते है जिसमे आपको अलग-अलग टाइप के ड्रोन चलाने को सिखाया जाता है. एक बार कोर्स पूरा होने के बाद फिर आपको जरूरत पड़ेगी लाइसेन्स . लाइसेन्स बनवाने का तरीका हिंदुस्तान में ड्रोन नियमन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के तहत आता है, और इसके लिए आपको DGCA-अधिकृत प्रशिक्षण संस्थान से रिमोट पायलट प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा. इसके लिए आपको अनलाइन अप्लाइ करना पड़ेगा मैच में कैसे मिलेगी नौकरी क्रिकेट मैचों का आयोजन बीसीसीआई या आईसीसी के द्वारा किया जाता है. ऐसे आयोजनों में प्रोडक्शन का काम कई कंपनियों को टेंडर के माध्यम से सौंपा जाता है, जो मैच की शूटिंग करती हैं. स्टार स्पोर्ट्स जैसे चैनल भी विभिन्न कंपनियों को टेंडर देकर शूटिंग करवाते हैं. जब आप ड्रोन ऑपरेटर का लाइसेंस प्राप्त कर लेते हैं, तो आप इन कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं. प्रोडक्शन टीम का हिस्सा बनने के बाद आपको प्रत्येक मैच की शूटिंग करनी होती है और साथ ही देश-विदेश में यात्रा करने के भी अवसर मिलते हैं. Also Read: क्या आपके घर में भी है बेटी? राज्य प्रशासन दे रही है पूरे 1लाख 50 हजार रुपए की मदद, ऐसे करें आवेदन The post Cricket Match Drone Operator: कैसे बनें क्रिकेट मैच के ड्रोन ऑपरेटर, मैच में एंट्री और टीम के साथ विदेश यात्रा के अवसर! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन है मुठभेड़ में ढेर हुआ नक्सली अनल दा? माओवादी संगठन का माना जाता था बड़ा रणनीतिकार

Jharkhand Naxal News, चाईबासा : झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) संगठन के सीनियर पद पर बैठे अनल दा मारा गया. उन पर प्रशासन ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. उसकी मौत को झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को लगाम लगाने की दिशा में बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. सुरक्षाबलों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में अब भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके. कई नामों से जाना जाता था अनल दा मारे गए नक्सली नेता का असली नाम पतिराम था. लेकिन वह अपने संगठन में अनल दा, तूफान, रमेश और गोपाल दा जैसे कई नामों से जाना जाता था. वह गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था और भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी का अहम सदस्य माना जाता था. Also Read: Chaibasa Naxal Encounter: झारखंड के सारंडा में 1 करोड़ का इनामी नक्सली समेत 10 ढेर, कोबरा बटालियन के साथ मुठभेड़ माओवादी संगठन का बड़ा रणनीतिकार अनल दा को माओवादी संगठन का बड़ा रणनीतिकार माना जाता था. नक्सली हमले कहां और कैसे करना है? इसकी प्लानिंग वही तैयार करता था. इसी वजह से वह लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था. 1987 से नक्सली गतिविधियों में था सक्रिय अनल दा करीब 1987 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था. उसने पीरटांड़ इलाके से अपने नेटवर्क की शुरुआत की और धीरे-धीरे झारखंड और बिहार के कई जिलों में संगठन का विस्तार किया. 1987 से 2000 के बीच पीरटांड़, टुंडी और तोपचांद क्षेत्रों में वह गोपाल दा के नाम से काफी प्रभावशाली हो गया था. उस दौर में इन इलाकों में नक्सलवाद चरम पर था और पुलिस के साथ-साथ ग्रामीण भी उससे खौफ खाते थे. जेल गया, फिर दोबारा नक्सली गतिविधियों में हुआ एक्टिव साल 2000 में संगठन ने उसे बिहार के जमुई भेजा था. वहां वह एक बार गिरफ्तार हुआ और बाद में गिरिडीह जेल लाया गया. जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से नक्सली गतिविधियां शुरू कर दीं. जेल से बाहर आने के बाद उसकी पकड़ संगठन में और मजबूत हो गयी. रांची और गुमला की कमान संभाली जेल से रिहा होने के बाद अनल दा को रांची और गुमला जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई. यहां उसने संगठन को नए सिरे से मजबूत किया. उसकी रणनीतिक समझ और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उसे भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी में शामिल किया गया. झारखंड में नक्सली हिंसा का अहम चेहरा जानकारों के अनुसार, झारखंड में नक्सली हिंसा के पीछे अनल दा की बड़ी भूमिका रही है. उसकी मौत से माओवादी संगठन को गहरा झटका लगा है. माना जा रहा है कि इससे झारखंड में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और सुरक्षाबलों का मनोबल और मजबूत होगा. Also Read: Terror Alert: इंटरपोल के हिट लिस्ट में जमशेदपुर के मो अर्शियान, रेड कॉर्नर नोटिस जारी, तलाश रही दिल्ली पुलिस The post कौन है मुठभेड़ में ढेर हुआ नक्सली अनल दा? माओवादी संगठन का माना जाता था बड़ा रणनीतिकार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top