Hot News

January 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशिफल 24 जनवरी 2026: अचानक आकर्षण या बदलाव संभव है, सोच-समझकर फैसला लें

Makar Aaj Ka Rashifal 24 January 2026 : आज 24 जनवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की चाल बेहद तेज और खतरनाक संकेत दे रही है. सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, चंद्रमा और शनि मीन में मिलकर मन और भावनाओं को झकझोर रहे हैं, वहीं वक्री गुरु मिथुन में फैसलों को उलझा सकता है, और राहु-केतु कुंभ-सिंह में रहकर आज का दिन बना रहे हैं. अचानक लाभ, बड़ा नुकसान और चौंकाने वाले फैसलों का दिन. तो चलिए जानते हैं आपकी राशि आज आपको ऊपर उठाएगी या नीचे गिराएगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार …. आज का राशिफल Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको आगे रखेगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई में गंभीर रहेंगे और निरंतर अभ्यास से अच्छे परिणाम की दिशा में बढ़ेंगे. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स की निगरानी बढ़ सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग सीमित हैं, लेकिन पुराने काम से स्थिर आय बनी रहेगी. आज कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जा सकता है, पर शर्तें साफ रखें. जॉब बदलने का फैसला आज न लें. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपेक्षाएं भी रहेंगी. भाई-बहन के साथ रिश्तों में गंभीर बातचीत हो सकती है, जिससे समझ बढ़ेगी. घर से जुड़ा कोई लंबित काम पूरा हो सकता है. लव लाइफ: लव लाइफ में व्यवहारिक सोच हावी रहेगी. पार्टनर के साथ कम लेकिन अर्थपूर्ण बातचीत होगी. पुराने मतभेद सुलझने के संकेत हैं. सिंगल लोग किसी को लेकर सोच में पड़ सकते हैं, लेकिन आज प्रपोज़ करने से बचें. स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान और जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है. घुटनों या कमर से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें. समय पर आराम करें और शरीर पर ज़्यादा दबाव न डालें. हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शनिवार) शनि देव की विधिवत पूजा करें.पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.काले तिल, काले कपड़े या लोहे की वस्तु का दान करें.ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.किसी बुज़ुर्ग या ज़रूरतमंद की सेवा करें.नोट: यह उपाय कार्य में स्थिरता, धैर्य और जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है. शुभ रंग: स्लेटीशुभ अंक: 8 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Saptahik Rashifal: यह सप्ताह जितना शुभ, उतना ही खतरनाक! हफ्ता बदलते ही पलटेगा इन 5 राशि वालों के भाग्य का पूरा स्पोर्ट्स The post मकर राशिफल 24 जनवरी 2026: अचानक आकर्षण या बदलाव संभव है, सोच-समझकर फैसला लें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुम्भ राशिफल 24 जनवरी 2026: प्रेम में मिठास बढ़ेगी, शक या गलतफहमी से तनाव हो सकता है

Kumbh Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की चाल बेहद तेज और खतरनाक संकेत दे रही है. सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, चंद्रमा और शनि मीन में मिलकर मन और भावनाओं को झकझोर रहे हैं, वहीं वक्री गुरु मिथुन में फैसलों को उलझा सकता है, और राहु-केतु कुंभ-सिंह में रहकर आज का दिन बना रहे हैं. अचानक लाभ, बड़ा नुकसान और चौंकाने वाले फैसलों का दिन. तो चलिए जानते हैं आपकी राशि आज आपको ऊपर उठाएगी या नीचे गिराएगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार …. आज का राशिफल Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल आज संपत्ति और निवेश से बड़ा लाभ संभव है. प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा मौका है. रोजगार और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. लेकिन दिन की शुरुआत मानसिक बेचैनी के साथ होगी. मन में अनजाना डर या कुंठा रह सकती है. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, थकान महसूस होगी. किसी पर भरोसा करने से पहले जांच जरूरी है. आज प्यार में रोमांस और सुकून रहेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और साथ देगा. करियर / बिजनेस: आज आपके आइडियाज और सोच अलग नजर आएगी. स्टूडेंट्स पढ़ाई में नए तरीके अपनाएंगे, जिससे समझ बेहतर होगी. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स आपकी क्रिएटिव अप्रोच से प्रभावित हो सकते हैं. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग सीमित हैं, लेकिन भविष्य से जुड़ी प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है. आज किसी भी कॉन्ट्रैक्ट या कागज़ी काम में जल्दबाज़ी न करें. जॉब बदलने का निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपसी समझ बनी रहेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. भाई-बहन के साथ विचारों का आदान-प्रदान होगा. दोस्तों के साथ बातचीत या मुलाकात से मन हल्का होगा. घर से जुड़ा कोई छोटा निर्णय सामूहिक रूप से लेना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: लव लाइफ में दोस्ती और समझदारी का पहलू मजबूत रहेगा. पार्टनर के साथ खुलकर बात होगी और भविष्य की प्लानिंग पर चर्चा संभव है. सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन आज प्रपोज करने से बचें. स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन आ सकता है. पैरों या टखनों में हल्का दर्द हो सकता है. योग, मेडिटेशन और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शनिवार): शनि देव की विधिवत पूजा करें.पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.काले तिल या काले वस्त्र का दान करें.ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.किसी ज़रूरतमंद को भोजन कराएं.नोट: यह उपाय मानसिक स्पष्टता, स्थिरता और सकारात्मक सोच बढ़ाने में सहायक माना जाता है. शुभ रंग: आसमानीशुभ अंक: 7 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Saptahik Rashifal: यह सप्ताह जितना शुभ, उतना ही खतरनाक! हफ्ता बदलते ही पलटेगा इन 5 राशि वालों के भाग्य का पूरा स्पोर्ट्स The post कुम्भ राशिफल 24 जनवरी 2026: प्रेम में मिठास बढ़ेगी, शक या गलतफहमी से तनाव हो सकता है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशिफल 24 जनवरी 2026: किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा, इन बातों का रखें ख्याल

Meen Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: आज 24 जनवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की चाल बेहद तेज और खतरनाक संकेत दे रही है. सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, चंद्रमा और शनि मीन में मिलकर मन और भावनाओं को झकझोर रहे हैं, वहीं वक्री गुरु मिथुन में फैसलों को उलझा सकता है, और राहु-केतु कुंभ-सिंह में रहकर आज का दिन बना रहे हैं. अचानक लाभ, बड़ा नुकसान और चौंकाने वाले फैसलों का दिन. तो चलिए जानते हैं आपकी राशि आज आपको ऊपर उठाएगी या नीचे गिराएगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार …. आज का राशिफल Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल आज मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा. इससे मन थोड़ा निराश रह सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है. करियर में बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. यात्रा लाभदायक तो होगी लेकिन थकाने वाली रहेगी. वैवाहिक जीवन में तनाव की आशंका है. आज खुलकर संवाद जरूरी है. संयम और समझदारी से दिन संभलेगा. बात दबाने से रिश्ता बिगड़ सकता है. करियर / बिजनेस : आज भावनाओं के साथ समझदारी रखना ज़रूरी रहेगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई में फोकस बनाए रखेंगे और धीरे-धीरे बेहतर परिणाम की ओर बढ़ेंगे. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत नजर आएगी. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग सीमित हैं, फिर भी पुराने काम या पुराने क्लाइंट से लाभ मिल सकता है. आज किसी भी कॉन्ट्रैक्ट या आर्थिक फैसले में जल्दबाज़ी न करें. जॉब बदलने का विचार फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. भाई-बहन के साथ रिश्तों में अपनापन महसूस होगा. घर में किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. लव लाइफ: लव लाइफ में भावनात्मक गहराई रहेगी. पार्टनर के साथ दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा. पुराने मतभेद या गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. सिंगल लोग किसी को लेकर गंभीर महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज प्रपोज़ करने से बचें. स्वास्थ्य: मानसिक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं, इसलिए ओवरथिंकिंग से बचें. नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है. पैरों या शरीर में पानी रुकने जैसी समस्या हो सकती है. हल्का व्यायाम, योग और पर्याप्त पानी पीना लाभकारी रहेगा. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शनिवार): शनि देव की विधिवत पूजा करें.पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.काले तिल या काले वस्त्र का दान करें.ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.किसी ज़रूरतमंद की सहायता करें.नोट: यह उपाय मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और जीवन में स्थिरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है. शुभ रंग: हल्का पीलाशुभ अंक: 2 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Saptahik Rashifal: यह सप्ताह जितना शुभ, उतना ही खतरनाक! हफ्ता बदलते ही पलटेगा इन 5 राशि वालों के भाग्य का पूरा स्पोर्ट्स The post मीन राशिफल 24 जनवरी 2026: किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा, इन बातों का रखें ख्याल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 24 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang 24 January 2026: आज है 24 जनवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी इसके बाद सप्तमी तिथि हो जाएगी . जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय… आज का पंचांग 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार तिथि: माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथिविक्रम संवत: 2082शक संवत: 1947सूर्योदय: 06:36 AMसूर्यास्त: 05:27 PMअयन: उत्तरायणऋतु: शिशिर नक्षत्र, योग व करण नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 12:47 PM तक, उसके बाद रेवतीयोग: शिव योग दोपहर 01 :03 PM तक, उसके बाद सिद्ध योगकरण: कौलव सुबह 11:49 PM तक, उपरांत तैतिल ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) सूर्य: मकर राशिचंद्रमा: मीन राशिमंगल: मकर राशिबुध: मकर राशिगुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)शुक्र: मकर राशिशनि: मीन राशिराहु: कुंभ राशिकेतु: सिंह राशि दिन का चौघड़िया (पटना) काल (हानि): 06:36 AM से 07:58 AMशुभ (उत्तम): 07:58 AM से 09:19 AMरोग (अशुभ): 09:19 AM से 10:41 AMउद्वेग (अशुभ): 10:41 AM से 12:02 PMचर (सामान्य): 12:02 PM से 01:24 PMलाभ (उन्नति): 01:24 PM से 02:45 PMअमृत (सर्वोत्तम): 02:45 PM से 04:06 PMकाल (हानि): 04:06 PM से 05:27 PM शुभ समय (मुहूर्त) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:41 AM से 12:24 PMविजय मुहूर्त: दोपहर 01:51 PM से 02:34 PMब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:02 AM से 05:49 AM अशुभ समय राहुकाल: सुबह 09:19 AM से 10:41 AMगुलिक काल: सुबह 06:36 AM से 07:58 AMयमगण्ड: दोपहर 01:24 PM से 02:45 PMदिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक या घी खाकर निकलें) आज का विशेष योग व उपाय विशेष: आज माघ गुप्त नवरात्रि का छठा दिन है, जो माँ त्रिपुर भैरवी की पूजा और स्कंद षष्ठी व्रत के लिए समर्पित है. सरल उपाय: शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें. हनुमान चालीसा का पाठ करना भी आज के दिन अत्यंत शुभ और कष्टनिवारक रहता है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Saptahik Rashifal: यह सप्ताह जितना शुभ, उतना ही खतरनाक! हफ्ता बदलते ही पलटेगा इन 5 राशि वालों के भाग्य का पूरा स्पोर्ट्स The post Aaj Ka Panchang 24 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न

Ratha saptami 2026: रथ सप्तमी हिंदुस्तान में मानाए जाने वाला एक विशेष पर्व है. इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है. यह पर्व हर साल  माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान सूर्य सात घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर पृथ्वी पर अपनी ऊर्जा का संचार करते हैं. मान्यता है कि इस दिन विशेष उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद देते हैं. रथ सप्तमी पर करें ये विशेष उपाय 1.  जल अर्पण रथ सप्तमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा सा रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. जल अर्पण करते समय सूर्य मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. 2. सूर्य मंत्र का जाप इस दिन “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही करियर व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. 3. सूर्य नमस्कार   रथ सप्तमी के दिन  सूर्य नमस्कार करना विशेष फलदायी माना गया है. इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति मिलती है. 5. दान-पुण्य  रथ सप्तमी के दिन दान का खास महत्व है. इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, गुड़, गेहूं या लाल रंग की वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. 6. घर में सकारात्मक वातावरण रखें भजन-कीर्तन करें और घर में साफ-सफाई रखें. इस दिन क्रोध, विवाद और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए. यह भी पढ़ें: Ratha Saptami 2026: 24 या 25 जनवरी कब है रथ सप्तमी? जानें पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ratha Saptami 2026: इस दिन है रथ सप्तमी, जानें क्या करें और क्या नहीं

Ratha Saptami 2026: हिंदू धर्म में रथ सप्तमी का विशेष महत्व है. यह पर्व भगवान सूर्य को समर्पित होता है. हर साल यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. इसे सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है. वर्ष 2026 में रथ सप्तमी 25 जनवरी (रविवार) को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि इस दिन किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है और किन कार्यों को अशुभ. रथ सप्तमी पर क्या करें? सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. स्नान के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. इस दिन केवल सात्विक भोजन ग्रहण करें. सूर्य नमस्कार करना इस दिन विशेष फलदायी माना जाता है. जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और लाल रंग की वस्तुओं का दान करें. घर में भजन-कीर्तन करें और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें. रथ सप्तमी पर क्या नहीं करें? इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन न करें. विशेष रूप से क्रोध, विवाद और नकारात्मक सोच से बचें. रथ सप्तमी के दिन झूठ बोलना और किसी का अपमान करना अशुभ माना जाता है. पूजा के समय मन को भटकने न दें. रथ सप्तमी का धार्मिक महत्व शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन भगवान सूर्य सात घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर पृथ्वी पर अपनी ऊर्जा का संचार करते हैं. मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, तेज, यश और समृद्धि की प्राप्ति होती है. यह भी पढ़ें: Ratha Saptami 2026: 24 या 25 जनवरी कब है रथ सप्तमी? जानें पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Ratha Saptami 2026: इस दिन है रथ सप्तमी, जानें क्या करें और क्या नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टाइगर क्लब में एलइडी लाइट के बीच विराजीं मां सरस्वती

धार्मिक स्थलों की झलक और रंगीन रोशनी देख मंत्रमुग्ध हुए लोग रजरप्पा. रजरप्पा क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. चितरपुर, मारंगमरचा, बड़कीपोना, छोटकीपोना, सुकरीगढ़ा, लारी, मुरुबंदा, बोरोबिंग, मायल, सांडी तथा रजरप्पा प्रोजेक्ट में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. चितरपुर स्थित टाइगर क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा और एलइडी लाइट शो पूरे क्षेत्र के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. टाइगर क्लब के पंडाल में अत्याधुनिक एलइडी लाइट के बीच मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है. एलइडी लाइट शो के माध्यम से वैष्णो देवी, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर, मथुरा-वृंदावन, रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर सहित देश के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों की झलक दिखायी जा रही है. टाइगर क्लब, बिरसा क्लब, जागृति क्लब, मां मनसा क्लब, वीणा क्लब में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर टाइगर क्लब के अध्यक्ष रामू दांगी, सचिव राजेश कुमार सहित धीरज पासवान, राजेंद्र कुमार, आनंद पासवान, तुषार, अंकित, सुमित, रितेश उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टाइगर क्लब में एलइडी लाइट के बीच विराजीं मां सरस्वती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेताजी का जीवन अनुशासन व राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक : मीना

गुमला. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सह पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सिसई में जयंती सह पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुआ. मौके पर शिक्षकों व बच्चों ने नेताजी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके देशभक्ति, त्याग व साहस से भरे संदेशों को याद किया. प्रधानाध्यापिका मीना साहू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन अनुशासन, आत्मबल व राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों से नेताजी के आदर्शों को अपनाते हुए लक्ष्य के प्रति निडर होकर आगे बढ़ते रहने व कर्मठ बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बैंड दल ने अनुशासन व जोशीले धुनों के साथ रोड शो निकाला. नेताजी की जयंती सह पराक्रम दिवस पर निकाला गया रोड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. बैंड दल के जोशीले धुन से क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना रहा. आमजनों ने छात्रों इस प्रदर्शन की प्रशंसा की. बसंत पंचमी पर विद्यालय में मां सरस्वती पूजनोत्सव का भी आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने संयुक्त रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा कर ज्ञान ज्ञान, विवेक व सद्बुद्धि की कामना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेताजी का जीवन अनुशासन व राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक : मीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उरीमारी : विद्यालयों, पंचायतों, पंडालों में हुई पूजा

उरीमारी. उरीमारी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, पंचायतों, पूजा पंडालों में शुक्रवार को माता सरस्वती की पूजा की गयी. पंडित ने पूजा संपन्न करायी. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी, हिंदुस्तान हिंदुस्तानी विद्यालय उरीमारी में आयोजन हुआ. पूजा में राजू यादव, सीताराम किस्कू, डॉ जीआर भगत, संजय यादव, लालो महतो, सतीश कुमार, नाथू, जतरू बेसरा, राकेश चुटुल, चंदू जायसवाल, नरेश करमाली, दिनेश करमाली, राजेंद्र राम, पिंटू कुमार, रंजीत करमाली, राजू बेसरा, चंद्रदीप कुमार चौधरी, पीएस किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, विनोद हांसदा, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम हिंदुस्तानी, चेतो हेंब्रम, अनोखी कुमारी, विकास, शैलेश सिंह, सिकेंद्र बख्श अंसारी, भीम साव, जुगेश बेदिया, राजू सिन्हा, सविता देवी, वसंती देवी, रतिराम करमाली, सुखदेव मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उरीमारी : विद्यालयों, पंचायतों, पंडालों में हुई पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भवन में लगाया जा रहा घटिया पेबर ब्लॉक, जांच की मांग

कामडारा. प्रखंड के लोयंगा बाजारटांड़ के समीप सिदो-कान्हू कृषि वनोपज राज्य सहकारी लिमिटेड रांची के अंतर्गत कृषि एवं वनोपज उत्पादों के आहरण व परिष्करण के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन के परिसर में घटिया क्वालिटी का पेबर ब्लॉक लगाया जा रहा है. पेबर ब्लॉक की क्वालिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यदि ईंट को हाथ में उठा कर जमीन पर गिरा दिया जाये, तो ईंट दो से तीन टुकड़ों में बंट जा रही है. वहीं पेबर ब्लॉक बिछाने के लिए जमीन पर लगाया गया बालू भी मानक के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है. लोगों ने कहा कि उक्त भवन के निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती गयी है. भवन निर्माण में घटिया काली ईंट का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द समाप्त कर दिया गया. इस कारण करोड़ों रुपये की लागत से बने उक्त भवन की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण को लेकर अधिकारियों ने भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखायी. फलस्वरूप निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक अपने मनमुताबिक निर्माण कार्य को शीघ्र कार्य को पूरा करने में लगा हुआ है. जिप सदस्य दीपक कंडुलना ने इस मामले को उपायुक्त गुमला के समक्ष रख जांच कराने की बात कही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भवन में लगाया जा रहा घटिया पेबर ब्लॉक, जांच की मांग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top