Hot News

January 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्व के 160 देशों में करीब 130 करोड लोग बोलते हैं हिंदी : अजय प्रताप

राष्ट्रीय पुस्तकालय में नराकास कोलकाता की बैठक संपन्न संवाददाता, कोलकातास्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के केंद्रीय विपणन संगठन, कोलकाता कार्यालय के समन्वय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की छमाही बैठक का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता में संपन्न हुआ. सेल,सीएमओ के कार्यपालक निदेशक (वित्त व लेखा) एवं अध्यक्ष नराकास (उपक्रम-2) कोलकाता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुस्तकालय के महानिदेशक प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) डॉ विचित्र सेनगुप्त मौजूद रहे. सेल सीएमओ के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) व समिति के सदस्य सचिव प्रशांत ओझा ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया. बैठक में सम्राट राही, आइआरएस, उपाध्यक्ष,सीएमपीटी, अभिजीत घोष, निदेशक (मानव संसाधन), बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड, कैप्टन पी सुनील कुमार, निदेशक (मा.सं) गार्डनरीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, संजय वर्मा, निदेशक (वित्त) एंड्र यूल एंड कंपनी लिमिटेड, एसके घोष, निदेशक (वित्त) बीबीजे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने भी अपने विचार रखे. प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी के व्याख्याता प्रोफेसर वेद रमण ने वैश्विक मंच पर हिंदी की स्थिति विषय पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया. इस अवसर पर नराकास द्वारा हिंदी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किये गये. बैठक में कुल 110 वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजभाषा अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व के 160 देश में लगभग 130 करोड लोग हिंदी बोलते हैं और यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जानने वाली भाषाओं में से एक है . संचालन अजय शंकर मिश्र राजभाषा अधिकारी सेल सीएमओ कोलकाता एवं धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार तिवारी ने किया. कार्यक्रम आयोजन में डॉ अमित कुमार दीक्षित, अनूप कुमार, कपिल प्रसाद साव की अग्रणी भूमिका रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्व के 160 देशों में करीब 130 करोड लोग बोलते हैं हिंदी : अजय प्रताप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: दलितों के साथ हुआ अन्याय, पूरे देश में दिखेगा असर

धनबाद नगर निगम में मेयर सीट अनारक्षित किये जाने के विरोध में गुरुवार को जिले के दलित संगठनों की ओर से अधिकार रैली निकाली गयी. इससे पूर्व डीआरएम कार्यालय के पास डॉ भीम राव आंबेडकर चौक पर सभी संगठनों का जुटान हुआ. इसके बाद बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मेयर सीट को एससी के लिए आरक्षित करने की मांग लेकर रैली निकाली. नारेबाजी करते हुए सभी रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और सभा की. इस दौरान वक्ताओं ने राज्य प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का विरोध किया गया. इधर रैली और सभा के आयोजन के कारण गुरुवार को कोर्ट रोड और रणधीर वर्मा चौक पर जाम लग गया. जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस के जवान जुटे रहे. समाज देगा प्रशासन को जवाब अध्यक्षता शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान और संचालन रविदास समाज संघर्ष समिति के संस्थापक दिलीप राम ने किया. शांतनु चंद्रा ने कहा कि मेयर सीट को अनारक्षित कर झारखंड प्रशासन ने दलितों के साथ धोखाधड़ी की है. दलित समाज समाज इसका जवाब देगा. एससी के लिए आरक्षित हो मेयर पद दिलीप राम ने कहा कि झारखंड प्रशासन दलितों को अपमानित किया है. प्रशासन से मांग करते हैं कि वर्ष 2022 में जो विधेयक पास किया था, उसी के अनुसार धनबाद में मेयर का पद एससी के लिए आरक्षित किया जाये. न्यायालय में चल रहा मामला शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने नवंबर 2025 में झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी. इसमें राज्य प्रशासन के उस निर्णय को चुनौती दी गयी है, जिसके तहत नगर निगमों में मेयर पद को दो वर्गों-क और ख-में विभाजित किया गया है. याचिका में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार धनबाद में अनुसूचित जाति की आबादी लगभग दो लाख है. ऐसे में यहां मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होना चाहिए था, लेकिन राज्य प्रशासन ने यहां मेयर का पद अनारक्षित कर दिया. इन्होंने भी किया संबाेधित सभा को डॉ ओमसुधा, शिव बालक पासवान, सुबल दास, बबलू दास, राज कुमार कनौजिया, राजेश राम, प्रेम बच्चन बौद्ध, प्रमोद कुमार, शंकर पासवान, राजा राम भुईया, जंग बहादुर, लक्ष्मी पासवान, रामानंद पासवान, उमेश ऋषि, बिजय पासवान, संतोष दास, राजू दास, मनोहर दास, तरुण कुमार, रंजीत दास, शंभू पासवान, रमेश कुमार दास, भोला दास, गणेश दास, निर्मला पासवान, राजेश दास, महेंद्र पासवान आदि ने भी संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: दलितों के साथ हुआ अन्याय, पूरे देश में दिखेगा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News:सरस्वती पूजा को लेकर सिटी हॉक्स ने किया फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स की टीम ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान टीम ने कोर्ट मोड़, पुलिस केंद्र, सरायढेला, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, बैंक मोड़, धनसार, झरिया, लोदना, जोड़ापोखर आदि इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. पूजा पंडालों का किया निरीक्षण फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों के पास रुककर आयोजकों से मुलाकात की और सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं भक्ति भाव से मनाने की अपील की. आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पूजा के दौरान डीजे व तेज आवाज में म्यूजिक नहीं बजायें. आपत्तिजनक गाने भी नहीं बजायें. पूजा पंडालों के आसपास शराब या किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News:सरस्वती पूजा को लेकर सिटी हॉक्स ने किया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : प्रदूषण से सोलर प्लेट नहीं हो रहे चार्ज, अंधेरे में चंद्रपुरा-बोकारो मार्ग

Bokaro News : उदय गिरि, फुसरो नगर. चंद्रपुरा-बोकारो सड़क मार्ग पर चंद्रपुरा रेलवे पुल से लेकर दामोदर नदी बूढ़ीडीह पुल तक रात्रि में राहगीरों के आवागमन की सुविधा के लिए जरेडा से 149 सोलर स्ट्रीट लाइट लगभग एक किलोमीटर की परिधि में लगाये गये हैं. यह क्षेत्र चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आता है. इस योजना को धरातल में उतारने के लिए प्रशासन ने एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की है. इस पथ पर लाइट लगाने की अनुशंसा पंचायत व प्रखंड द्वारा जरेडा से की गयी थी, लेकिन कुछ ही माह में यहां लगे 149 सोलर लाइटों में 70-80 लाइट बूझ गयी. अब इस पथ पर रात में अंधेरा पसरा रहता है. यहां लगाये गये सोलर खंभों में 20 वाट की एलइडी लाइट व 100 वाट का सोलर प्लेट लगा हुआ है. इन सोलर लाइटों के मेनटेनेंस वर्क करने वाले कर्मी मो. आरिफ का कहना है कि सोलर लाइटों के नहीं जलने के की वजह क्षेत्र में अधिक प्रदूषण का होना है. सड़क के पास ही रेलवे साइडिंग होने व कोल ट्रांसपोर्ट के कारण सोलर प्लेट पर कोल डस्ट (छाई) की परत बैठ जा रही है, जिससे सोलर लाइट ठीक से चार्ज नहीं हो पा रही है. अब लोगों का कहना है कि अगर यह प्रदूषित क्षेत्र था तो ऐसे में यहां इतनी अधिक राशि खर्च कर सोलर स्ट्रीट लाइट क्यों लगायी गयी. क्या-क्या होता है सोलर सोलर स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम में स्टैंडअलोन सोलर स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम में एक सोलर पैनल, ऊर्जा भंडारण के लिए लेड एसिड बैटरी, प्रकाश स्रोत के रूप में कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप (सीएफएल)/एलइडी, और उपयुक्त इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर जैसे पोल, बैटरी बॉक्स शामिल होते हैं. सिस्टम को एक कंट्रोलर द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिसमें स्वचालित ऑन/ऑफ टाइम स्विच होता है, जो शाम से सुबह तक या अन्य निर्धारित समय तक प्रकाश को नियंत्रित करता है. स्ट्रीट लाइटों को यहां से हटाकर दूसरे जगह लगाने का किया जायेगा प्रयास : बीडीओ इस मामले में चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने बताया कि जरेडा कंपनी से 149 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये गये हैं. लाइटों के खराब रहने की शिकायत कंपनी से की गयी थी. बताया कि इस क्षेत्र में कोल साइडिंग होने के कारण प्रदूषण कंट्रोल नहीं हो रहा है, जिस कारण लाइटें नहीं जल रही हैं. ट्रांसपोर्टिंग में लगी कोल कंपनियों से पानी छिड़काव के लिए कहा जायेगा. कहा कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो स्ट्रीट लाइटों को यहां से हटाकर दूसरे जगह लगाने का प्रयास किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : प्रदूषण से सोलर प्लेट नहीं हो रहे चार्ज, अंधेरे में चंद्रपुरा-बोकारो मार्ग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : तेनुघाट : घर में चोरी का खुलासा

Bokaro News : तेनुघाट /गोमिया. तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट-01 नंबर ई-टाइप कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का सामान, नकदी और प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है. थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में तेनुघाट ओपी कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान कांड के अप्राथमिक अभियुक्त महेंद्र ठाकुर एवं महेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर एक पीक रंग का झोला, 3200 रुपये नकद, मोटरसाइकिल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : तेनुघाट : घर में चोरी का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामीण डाक जीवन बीमा ड्राइव में चंपारण प्रमंडल पूरे देश में आया अव्वल

मोतिहारी. 21 जनवरी को ग्रामीण डाक जीवन बीमा के विशेष ड्राइव में चंपारण प्रमंडल ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है और पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य के नेतृत्व और पूरे प्रमंडल की समर्पित टीमवर्क का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. इस ड्राइव में समस्तीपुर प्रमंडल दुसरे स्थान पर रहा. ड्राइव के दौरान चंपारण प्रमंडल ने कुल 4.07 करोड़ प्रीमियम का व्यवसाय किया. बताया गया कि यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में जीवन बीमा के महत्व को समझाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ड्राइव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले डाककर्मयोगियों को डाक महाध्यक्ष, उत्तरी प्रक्षेत्र, मुजफ्फरपुर द्वारा गुरुवार को सम्मानित किया गया. शाखा पाल आलोक कुमार,डाक सहायकश्याम सुन्दर, चन्देश्वर कुमार ठाकुर,श्याम सुंदर,संगीता,विजय गिरी, प्रिंस कुमार,वसीम अख्तर,विवेक, मोहम्मद हबीब, धीरज कुमार पांडेय ,अमिताभ कुमार सिंह,शशि भूषण, अभिजीत दीक्षित आदि को सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रामीण डाक जीवन बीमा ड्राइव में चंपारण प्रमंडल पूरे देश में आया अव्वल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : एमटीटी महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

मधुबनी. मिल्ल्त शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हर साल की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनआर रवि की अध्यक्षता में किया गया. आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि स्पोर्ट्स से शारीरिक मजबूती मिलता है. इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है. कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स विभाग द्वारा किया गया. संचालन कार्यक्रम समन्वयक हेमंत कुमार झा की देख-रेख में हुई. मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पीएन, प्रभाकर, डॉ. सहाबुद्दीन, डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. इम्तेयाज आलम, डॉ. सबीता कुमारी, डॉ. रेणु सिंह, रेणु कुमारी, डॉ. मिहिर कुमार पाठक, डॉ. चंदन कुमारी, उदयकांत मिश्रा, अरुण कुमार ठाकुर, संतोष कुमार झा, अजमल सुल्तान, कल्पना कुमारी, कंचन कुमारी, डॉ. उस्मान, मनोज कुमार लाल, अकरम हुसैन, आरपी ठाकुर, सुरेश कुमार राम, रवि नारायण, अजीम अंसारी, एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे सभी सत्र के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्रतियोगिता मे दौड़, खो-खो, लंबी-कूद, कबड्डी, गोला फेक, वॉलीबॉल, स्पून दौड़ शामिल था. कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स विभाग के सुरेश राम एवं रवि नारायण ने किया. मंच का संचालन डॉ. चंदन कुमारी एवं इरफान आजम ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : एमटीटी महाविद्यालय में वार्षिक स्पोर्ट्स-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : समाजसेवी ने रक्तदान कर बचायी महिला की जान

Madhubani News : मधुबनी. समाजसेवी प्रह्लाद पूर्वे ने बीमार स्त्री को खून देकर उनकी जान बचा मानवता का मिशाल पेश किया है. कई दिनों से कलुआही प्रखंड के अरघावा निवासी तेतरी देवी सदर हॉस्पिटल मधुबनी में इलाजरत थी. चिकित्सकों ने उनके जीवन रक्षा के लिये एबी प्लस ब्लड की आवश्यकता बतायी. परिजन काफी खोज किया पर खून उपलब्ध नही हो सका. इस बात की जानकारी समाजसेवी प्रह्लाद पूर्वे को भी हुई. वे अस्पताल पहुंचे और खून दिया. जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद पूर्वेँ ने अपने जीवन का 53 वां रक्तदान किया है. प्रहलाद ने बताया कि उन्हें रक्तदान कर काफी प्रसन्नता होती है. हर 18 बर्ष के ऊपर के स्त्री पुरुष को रक्तदान करनी चाहिए. दूसरों के शरीर में रक्तदान के माध्यम से अपने आप को जीवंत बनाए रखने का एक सरल और सुखद आनंद है. मौके पर श्रवण मंडल, बिनोद साह , शिवशंकर साह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : समाजसेवी ने रक्तदान कर बचायी स्त्री की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : गम्हरिया के सरस्वती मंदिर में अंकुरित मां के पूजनोत्सव की तैयारी पूरी

Madhubani News : बेनीपट्टी. गम्हरिया गांव में विराजमान अंकुरित सरस्वती माता की पूजा धूमधाम से किये जाने की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है. मंदिर के रंग रोगण भी पूरा हो चुका है. पर्यटन विभाग की नजर से ओझल बिहार के इस एकमात्र अंकुरित सरस्वती मंदिर में दर्शन के लिये दूर-दराज से भी लोगों की भीड़ जुटती रही है. ग्रामीण बताते हैं कि गांव में अक्सर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है और सरस्वती पूजा के दौरान तो आस-पास का पूरा माहौल ही भक्तिरस में सराबोर हो जाता है. जिससे गांव में उत्सव का माहौल बना रहता है. वहीं मंदिर के पुजारी शारदानंद मिश्र खुशी व्यक्त करते हुए बताते हैं कि पूजनोत्सव से गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है. मंदिर में स्थापित काले रंग के दिव्य शिलाखंड पर ढाई फीट की अंकुरित मां सरस्वती की मूर्ति है. वर्ष 1948 में गम्हरिया गांव के डीह के पास से मिट्टी खोदने के दौरान अंकुरित सरस्वती माता की मूर्ति मिली थी. ग्रामीणों के सहयोग से मां सरस्वती के प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा खुदाई स्थल के पास ही कराया गया. इसके बाद इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया. श्रद्धालुओं के लिये विशेष आकर्षण व श्रद्धा का केंद्र बन गया. सरस्वती मंदिर में प्रत्येक दिन सुबह शाम पूजा, आरती होती है. बसंत पंचमी के सरस्वती पूजा के दिन अंकुरित सरस्वती माता को विधि-विधान से 56 प्रकार का भोग लगाया जाता है. गम्हरिया गांव के ऋषि झा, सतीश कुमार झा व विकास कुमार झा सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि सरस्वती की अंकुरित मूर्ति गम्हरिया गांव को छोड़कर बिहार में अन्य कही नहीं है. बिहार प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए. इस स्थल को पर्यटन स्थल में शामिल कराने का आश्वासन कई मंत्री, विधायक व अधिकारियों ने दिया, लेकिन यह हकीकत में कब तक बदल सकेगी, यह भविष्य के गर्भ में है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : गम्हरिया के सरस्वती मंदिर में अंकुरित मां के पूजनोत्सव की तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कटिहार रेल मंडल को ई निलामी में 8.33 करोड़ का राजस्व हुआ प्राप्त

कटिहार कटिहार रेल मंडल द्वारा जनवरी माह के दौरान विभिन्न मदों में आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से कुल 8.33 करोड़ का महत्वपूर्ण राजस्व अर्जित किया गया है. यह ई-नीलामी पार्सल , कैटरिंग स्टॉल , पे एंड यूज शौचालय तथा पार्किंग मदों के लिए संपन्न कराई गई है. इन मदों का ठेका 3 वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किया गया है. ट्रेन संख्या 15715/16 बीपी पार्सल का उच्चतम बोली 1,34,201 (प्रति ट्रिप) कुल अनुबंध मूल्य 6.76 करोड़ रुपए समय अवधि तीन वर्ष के लिए. ट्रेन संख्या 13034 एफ एस एल आर टू का उच्चतम बोली 6,866 (प्रति ट्रिप) कुल अनुबंध मूल्य 80.59 लाख रुपए, समय अवधि तीन वर्ष तक. पार्किंग एचडीबी का उच्चतम बोली 50,000 प्रति वर्ष,कुल अनुबंध मूल्य 1.77 लाख समय अवधि तीन वर्ष तक. पार्किंग, जेपीजी उच्चतम बोली : 3,42,234 प्रति वर्ष,कुल अनुबंध मूल्य 12.11 लाख रुपए समय अवधि तीन वर्ष तक. पे एंड यूज शौचालय कटिहार उच्चतम बोली 19,85,275 रूपए प्रति वर्ष.कुल अनुबंध मूल्य 59.56 लाख रुपए समय अवधि तीन वर्ष, पे एंड यूज शौचालय, बारसोई उच्चतम बोली : 1,00,000 प्रति वर्ष,कुल अनुबंध मूल्य : 3 लाख रुपया ,समय अवधि तीन वर्ष.विभिन्न मदों में आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से कटिहार रेलवे को कुल 8.33 करोड़ का महत्वपूर्ण राजस्व अर्जित प्राप्त हुआ है. कटिहार रेल मंडल द्वारा पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व वृद्धि की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे रेलवे की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी. अनुज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, कटिहार डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कटिहार रेल मंडल को ई निलामी में 8.33 करोड़ का राजस्व हुआ प्राप्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top