Hot News

January 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. शहर को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी, खुले में शौच पर जुर्माना तय

भागलपुर नगर निगम के 51 वार्ड को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी नगर निगम सभी 51 वार्डों को जल्द ही स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन (एसबीएम) के तहत ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है. निगम प्रशासन ने शहरी नागरिकों को इस संबंध में सुझाव और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है. सभी वार्ड पहले से ही प्लस घोषित है. अब एक कदम आगे बढ़कर प्लस प्लस करने की तैयारी है. सुझाव और आपत्ति आमंत्रित नगर निगम ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने को लेकर कोई दावा, आपत्ति या सुझाव है, तो वह इसे 24 जनवरी 2026 तक निगम कार्यालय में लिखित रूप से या ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है. यदि इस अवधि के अंदर कोई आपत्ति, दावा या सुझाव प्राप्त नहीं होता है, तो सभी वार्डों को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित कर दिया जायेगा. सुझाव और शिकायत के लिए नगर निगम ने कोषांग नंबर 18003456272 भी उपलब्ध कराया है. खुले में शौच और यूरिनल पर सख्त कार्रवाई, लगेगा भारी जुर्माना निगम प्रशासन ने खुले में शौच और यूरिनल के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है. नगर निगम ने स्पष्ट किया है. -किसी व्यक्ति को खुले में टॉयलेट करते पकड़ा गया, तो प्रति घटना 500 रुपये का जुर्माना लगेगा. -खुले में यूरिनल करने पर 100 रुपये का दंड लागू होगा. स्वच्छता और मिशन के लक्ष्य की मजबूती के लिए कदम नगर निगम ने कहा है कि सभी उपाय पारदर्शिता और नियमों के तहत लागू किए जायेंगे. यह कदम नगर क्षेत्र में स्वच्छता बढ़ाने, स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहरी स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन के लक्ष्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News. शहर को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी, खुले में शौच पर जुर्माना तय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंसस की बैठक में योजनाओं में धांधली को लेकर हुई चर्चा

खगड़िया. सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी पंचायत में गुरुवार को पंचायती समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख सुनील चौधरी ने किया. बैठक में प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य व प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी. पूर्व की योजनाओं में धांधली व पूर्ण कार्य योजना की राशि गबन पर चर्चा की गयी. बैठक में पंसस प्रतिनिधि संजय ठाकुर, पंसस गुरुदेव यादव, अखिलेश कुमार, उदय पासवान, जटाशंकर तांती, युगेश राम, मो कियाम उद्दीन, डॉ रविकांत सिंह, दिनेश पासवान, बच्चन सदा, जीवन कुमार, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंसस की बैठक में योजनाओं में धांधली को लेकर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स स्थापना दिवस पर 172 ने किया रक्तदान

अग्रसेन भवन में मेगा शिविर: विधायक बबलू मंडल सहित 40 स्त्रीओं ने भी दिया खून, सांसद ने बताया महादान खगड़िया. शहर के अग्रसेन भवन में गुरुवार को मानवता की एक मिसाल पेश की गयी. ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में उत्साह का माहौल दिखा. इस शिविर में सदर विधायक सहित कुल 172 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया. शिविर का विधिवत उद्घाटन सांसद राजेश वर्मा, सदर विधायक छत्रपति यादव उर्फ बबलू मंडल व विभिन्न चिकित्सक संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. स्त्रीओं व युवाओं ने दिखाया जज्बा रक्तदान के प्रति जागरूकता का असर शिविर में साफ दिखाई दिया. सदर विधायक बबलू मंडल, शिक्षक नेता मनीष सिंह और सरदार मनीत सिंह दंपती ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं का हौसला बढ़ाया. शिविर में कुल 40 स्त्रीओं और 131 युवाओं ने हिस्सा लिया. एकत्रित किए गए रक्त में से 45 यूनिट सदर अस्पताल खगड़िया तथा 127 यूनिट निरामया ब्लड बैंक पटना को उपलब्ध कराया गया. जलकौड़ा से डॉ. मिराज रहमान की देखरेख में 21 युवाओं की टोली भी रक्तदान करने पहुंची. बिना भेदभाव के सेवा कर रहा है संगठन: सांसद मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. ह्यूमैनिटी जैसे संगठन बिना किसी भेदभाव के समाज की सेवा कर रहे हैं, जो सबके लिए प्रेरणा है. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र नाहर ने कहा कि पिछले सात वर्षों से संस्था का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि जिले में किसी की जान रक्त के अभाव में न जाए. संस्थापक मनीत सिंह मन्नू ने पूरी टीम और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया. चिकित्सकों व गणमान्य लोगों का रहा सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में आइडीए बिहार के सचिव मानवेन्द्र कुमार, आइएमए अध्यक्ष डॉ प्रेमशंकर कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसजेड रहमान, डॉ नरेंद्र नाहर सहित बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने तकनीकी और नैतिक सहयोग दिया. आयोजन में नवीन गोयनका, संतोष गोलू, मृगांक कुमार, साकेत जालान, रोशन तुलस्यान सहित ट्रस्ट के सभी सक्रिय सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी. मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स स्थापना दिवस पर 172 ने किया रक्तदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. बालिका सशक्तीकरण समाज की आधारशिला: मणिशंकर

स्त्री व बाल विकास निगम की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक मणि शंकर ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तीकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशिला है. बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व समान अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त समाज और राष्ट्रीय का निर्माण किया जा सकता है. फाइनेंस लिट्रेसी एक्सपर्ट अभिषेक सुमन ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करने पर विशेष बल दिया. स्त्रीओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व विभिन्न विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार ने बाल विवाह के परिणामस्वरूप होने वाले सामाजिक, शारीरिक व मानसिक परेशानी पर विस्तार से बात की. इसे समाज से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया. सभी प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली गयी. इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकाओं ने पौधरोपण किया. बच्चों को स्त्री सशक्तीकरण पर आधारित फिल्म दंगल का भी प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक की निगरानी में किया गया. मौके पर शिक्षक अमरनाथ, सुमन प्रसाद, अविनाश कुमार, पूजा, रश्मि कुमारी, प्रीति कुमारी, बंकिमचंद्र व सभी छात्राएं उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News. बालिका सशक्तीकरण समाज की आधारशिला: मणिशंकर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : दो वर्ष पहले योजना से स्वीकृत सड़क का नहीं हो सका निर्माण, ग्रामीणों में रोष

प्रतिनिधि, चितरा. थाना क्षेत्र की ठाढी पंचायत अंतर्गत चिकनियां गांव में ठाढ़ी पंचायत भवन से चिकनियां भूमिहार टोला होते हुए पोद्दार टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है. इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और असंतोष है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह के प्रयास से सड़क योजना स्वीकृत हुई थी और ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास भी किया गया था. बावजूद आज तक सड़क निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है. इस संबंध में ग्रामीण हरगौरी सिंह, अजय सिंह, भांगेश्वर सिंह, बालो पोद्दार, महामाया सिंह सहित अन्य ने बताया कि वर्षों की मांग के बाद सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन संबंधित संवेदक की उदासीनता के कारण काम शुरू नहीं हो सका है. बताया कि इसके कारण गांववासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने की मांग की है. मौके पर अमन सिंह, करण सिंह, चीकू कुमार, विजय सिंह, अधीर सिंह, कारू सिंह, दुर्गा सिंह, हर्ष कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. ॰चितरा थाना क्षेत्र की ठाढी पंचायत अंतर्गत चिकनियां गांव में बननी थी सड़क डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : दो वर्ष पहले योजना से स्वीकृत सड़क का नहीं हो सका निर्माण, ग्रामीणों में रोष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशिफल 23 जनवरी 2026: व्यापार में आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचें, आर्थिक नुकसान संभव

kark Aaj Ka Rashifal 23 January 2026 : आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. आज का राशिफल Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल आज खर्च बढ़ेगा और मन अशांत रहेगा. घर और बाहर दोनों जगह तालमेल की कमी महसूस होगी. छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है. व्यापार में नए मौके मिलेंगे, लेकिन उनसे बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें. भावनाओं में आकर खर्च किया तो बाद में पछताना पड़ सकता है. करियर / बिजनेस: आज सोच गहरी रहेगी और फैसले भावनाओं के साथ बुद्धि से लेंगे. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, खासकर रिविजन और रिसर्च वाले काम में. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा और कोई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट या डील पर बातचीत आगे बढ़ेगी, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले हर बिंदु स्पष्ट कर लें. जॉब बदलने की योजना है तो आज रणनीति बनाने का सही समय है. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. घर से जुड़ा कोई फैसला आज लिया जा सकता है. किसी रिश्तेदार के आगमन या शुभ समाचार की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में आज तटस्थ रहना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: लव लाइफ में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी. पार्टनर से दिल की बात शेयर करने का सही समय है. सिंगल कर्क राशि वालों को किसी करीबी से इशारों-इशारों में भावनात्मक संकेत मिल सकते हैं. आज जल्दबाजी नहीं, समझदारी से आगे बढ़ें. स्वास्थ्य: मेंटल स्ट्रेस थोड़ा महसूस हो सकता है. नींद पूरी न होने से थकान रहेगी. पेट या छाती से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है. मेडिटेशन, प्राणायाम और समय पर भोजन फायदेमंद रहेगा. आज की सावधानी बीती बातों को लेकर मन में बोझ न रखें.भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला न लें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा) मां सरस्वती की पूजा करें.पीले वस्त्र पहनें और पीले फूल अर्पित करें.पुस्तक या डायरी मां के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र या बच्ची को किताब दान करें.नोट: यह उपाय मानसिक शांति, स्मरण शक्ति और निर्णय क्षमता बढ़ाने में सहायक है. शुभ रंग: ग्रेशुभ अंक: 2 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post कर्क राशिफल 23 जनवरी 2026: व्यापार में आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचें, आर्थिक नुकसान संभव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशिफल 23 जनवरी 2026: आज जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा रोमांस, व्यापार में नई डील संभव

Singh Aaj Ka Rashifal 23 January 2026 : आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. आज का राशिफल Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल आज का दिन सावधानी मांग रहा है. आज तनाव बढ़ सकता है. फालतू खर्च और कुसंगति से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो मान-सम्मान को ठेस लग सकती है. परिवार में भाई-बहन से कहासुनी हो सकती है. हालांकि पढ़ाई या स्कूल से जुड़ी जगहों पर आपकी छवि अच्छी बनेगी. आपको प्यार में नए अवसर मिलेंगे. करियर / बिजनेस : आज आपकी मौजूदगी और फैसले नोटिस किए जाएंगे. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और पढ़ाई में क्लैरिटी रहेगी. प्राइवेट जॉब में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा, सीनियर्स आप पर भरोसा करेंगे. बिजनेस में नई डील या बड़ा क्लाइंट जुड़ सकता है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले हर लाइन ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज सही जानकारी इकट्ठा करने का दिन है. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा. पिता या किसी बड़े से मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उलझन सुलझेगी. घर में किसी शुभ काम या चर्चा की संभावना है. भाई-बहन के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज संयम रखें. लव लाइफ: लव लाइफ में आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा. सिंगल सिंह राशि वालों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो इम्प्रेस करेगी. आज प्रपोज़ करने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन अहंकार बीच में न आने दें. स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से थकान हो सकती है. पीठ या रीढ़ में हल्का दर्द संभव है. पर्याप्त आराम, स्ट्रेचिंग और योग ज़रूरी रहेगा. पानी कम न पिएँ. आज की सावधानी अहंकार या जल्दबाजी नुकसान करा सकती है.बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा): मां सरस्वती की पूजा करें.पीले वस्त्र और पीले फूल अर्पित करें.पुस्तक या डायरी मां के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र को किताब या स्टेशनरी दान करें.नोट: यह उपाय वाणी, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए शुभ है. शुभ रंग: महरूनशुभ अंक: 5 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post सिंह राशिफल 23 जनवरी 2026: आज जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा रोमांस, व्यापार में नई डील संभव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशिफल 23 जनवरी 2026: आज अचानक मिल सकती है कोई खुशखबरी, सेहत के प्रति रहें सतर्क

kanya Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. आज का राशिफल Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल आज राहत देने वाला दिन भी है और सतर्क रहने का संकेत भी. आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है. यात्रा शुभ रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में की गई गलती कानूनी परेशानी खड़ी कर सकती है. घर के रीति-रिवाजों और रिश्तेदारों के कारण व्यस्तता रहेगी. मीठी वाणी से ही काम बनेगा. पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक आउटिंग या प्लान बन सकता है. करियर / बिजनेस : आज आपकी समझदारी और बारीक नज़र आपको आगे रखेगी. स्टूडेंट्स पढ़ाई में डिसिप्लिन बनाए रखेंगे और कठिन विषय भी आसानी से समझ पाएंगे. प्राइवेट जॉब में काम की सराहना होगी, कोई जिम्मेदार टास्क मिल सकता है. बिजनेस में नई डील या प्रोजेक्ट पर बात आगे बढ़ेगी, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले हर क्लॉज़ ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने की योजना है तो आज रिसर्च और स्किल अपडेट के लिए दिन अनुकूल है. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में सहयोग का माहौल रहेगा. माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी. किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है. घर से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें. प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में आज दस्तावेज़ अच्छे से जांचे. लव लाइफ: लव लाइफ में स्थिरता रहेगी. पार्टनर आपकी बातों को गंभीरता से समझेगा. सिंगल कन्या राशि वालों की किसी पुराने परिचित से बातचीत फिर शुरू हो सकती है. आज भावनाओं से ज़्यादा व्यवहारिक रहना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट या पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. बाहर का तला-भुना खाने से बचें. नियमित योग, प्राणायाम और समय पर भोजन लाभ देगा. नींद पूरी लें. आज की सावधानी हर बात में परफेक्शन ढूंढनें से तनाव बढ़ सकता है.दूसरों की छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना सीखें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा) मां सरस्वती की पूजा करें.पीले फूल और पीले फल अर्पित करें.पुस्तक, कॉपी या पेन को मां के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र को स्टेशनरी या किताब दान करें.नोट: यह उपाय बुद्धि, एकाग्रता और कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक है. शुभ रंग: आसमानीशुभ अंक: 3 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post कन्या राशिफल 23 जनवरी 2026: आज अचानक मिल सकती है कोई खुशसमाचारी, सेहत के प्रति रहें सतर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुला राशिफल 23 जनवरी 2026: आज करियर से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग, प्रेम जीवन में आएगी मधुरता

Tula Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. आज का राशिफल Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए सुनहरा हो सकता है. संपत्ति, नौकरी और करियर से जुड़ी खुशसमाचारी मिलने के योग हैं. आज मान-सम्मान बढ़ेगा और नई नौकरी या पद से जुड़ी समाचार मिल सकती है, लेकिन अहंकार या दिखावे में आकर कोई फैसला लिया तो बना हुआ लाभ भी हाथ से निकल सकता है. करियर / बिजनेस : आज संतुलित सोच आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. स्टूडेंट्स पढ़ाई में बेहतर तालमेल बना पाएंगे और कॉन्सेप्ट जल्दी समझ आएंगे. प्राइवेट जॉब में टीमवर्क से काम बनेगा, किसी मीटिंग या प्रेज़ेंटेशन में आपकी बात को महत्व मिलेगा. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट या क्लाइंट से बातचीत आगे बढ़ेगी, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय शर्तों पर बारीकी से ध्यान दें. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज विकल्पों पर विचार करना सही रहेगा. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में शांति और समझदारी का माहौल रहेगा. जीवनसाथी या घर के किसी सदस्य से सहयोग मिलेगा. माता-पिता की सलाह काम आएगी. किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का योग है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज धैर्य और संतुलन बनाए रखें. लव लाइफ: लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी. सिंगल तुला राशि वालों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत आगे बढ़ सकती है. आज प्रपोज़ या रिलेशन को अगले स्तर पर ले जाने के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कमर या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. लंबे समय तक एक ही पोजिशन में न बैठें. हल्का योग, स्ट्रेचिंग और वॉक फायदेमंद रहेगी. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएँ. आज की सावधानी दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद को नजरअंदाज न करें.आर्थिक मामलों में उधार देने से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा) मां सरस्वती की पूजा करें.पीले वस्त्र पहनें और पीले फूल अर्पित करें.पुस्तक या डायरी मां के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र को किताब या पेन दान करें.नोट: यह उपाय मानसिक संतुलन, वाणी और रिश्तों में मधुरता बढ़ाने में सहायक है. शुभ रंग: भूराशुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post तुला राशिफल 23 जनवरी 2026: आज करियर से जुड़ी खुशसमाचारी मिलने के योग, प्रेम जीवन में आएगी मधुरता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृश्चिक राशिफल 23 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा लकी, आर्थिक लाभ के योग

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 23 January 2026 : आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. आज का राशिफल Vrishchik Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल आज उत्साह और आत्मविश्वास दोनों ऊंचे रहेंगे. परिवार से अच्छी समाचार मिल सकती है और आर्थिक लाभ के योग हैं. हालांकि दोपहर के बाद स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है. घर में छोटी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन समय रहते सुलझ भी जाएगा. गुस्से पर काबू रखें. करियर / बिजनेस: आज आपकी रणनीति और गोपनीय सोच काम आएगी. स्टूडेंट्स गहरे विषयों पर बेहतर पकड़ बनाएंगे, रिसर्च या प्रैक्टिकल स्टडी में फायदा होगा. प्राइवेट जॉब में कोई अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. बिजनेस में नई डील या पार्टनरशिप की बात आगे बढ़ेगी, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय हर शर्त ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने की सोच है तो आज बैकग्राउंड रिसर्च और प्लानिंग सही रहेगी. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा. माता-पिता या किसी बड़े का मार्गदर्शन मिलेगा. घर से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा सुलझने की दिशा में जा सकता है. रिश्तेदारों से बातचीत बढ़ेगी. प्रॉपर्टी विवाद में आज शांत रहना और बहस से बचना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: लव लाइफ में गहराई और आकर्षण दोनों रहेंगे. पार्टनर के साथ भावनात्मक बातचीत होगी. सिंगल वृश्चिक राशि वालों की किसी खास व्यक्ति से नज़दीकियाँ बढ़ सकती हैं. आज प्रपोज़ करने का मन बनेगा, लेकिन दबाव बनाने से बचें. स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरथिंकिंग से मानसिक थकान हो सकती है. हार्मोनल या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है. ध्यान, प्राणायाम और समय पर नींद फायदेमंद रहेगी. आज की सावधानी जलन या शक से रिश्ते खराब न करें.गुस्से में कोई फैसला न लें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा): मां सरस्वती की पूजा करें.पीले फूल और पीले फल अर्पित करें.पुस्तक या नोट्स मां के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र को किताब या स्टेशनरी दान करें.नोट: यह उपाय विवेक, स्मरण शक्ति और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है. शुभ रंग: हराशुभ अंक: 7 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post वृश्चिक राशिफल 23 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा लकी, आर्थिक लाभ के योग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top