Hot News

January 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

डंडखोरा सरस्वती पूजा, गणतंत्र दिवस एवं महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन सक्रिय है. थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के डंडखोरा, विकास नगर, उरांव टोला, पेट्रोल पंप हॉट, दास टोला, दुर्गा स्थान, दक्षिण टोला, डुमरिया, भमैरेली, रघेली, भेलाई, सोरिया, रामभद्रपुर, महेशपुर, टिकैली, रायपुर, गोरफर, नवादा बेलराही सहित प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहो फलैक मार्च निकाला गया. प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोगों से अपील की गयी. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस जवान, होमगार्ड के द्वारा फलैक मार्च निकल गया है. कई स्थानों पर गस्ती किया जा रहा है. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि सरस्वती पूजा के साथ-साथ गणतंत्र दिवस व महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण एवं उत्सवी माहौल में हो. इसके लिए पूरे प्रशासन एलर्ट मोड में है. किसी प्रकार को शिकायत हो. उसको तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. इस मौके पर अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ, अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सुमन कुमार, रामजी, अरविंद कुमार सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रतिमा स्थापित कर छात्र- छात्राओं व युवाओं ने मां सरस्वती पूजा अर्चना की. बरझल्ला, बस्तौल, धरहण, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, साहजा, केहुनिया, केवाला, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज एवं गौरीपुर पंचायतों में मां सरस्वती का प्रतिमा स्थापित कर धूप दीप नैवेद्य अर्पित कर तथा बौद्धिक मंत्र उच्चारण कर हर्षोल्लास के साथ सरस्वती माता कि पूजा अर्चना की. प्राणपुर व रोशना थानाध्यक्ष ने चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एके मोटर्स कर्मी के साथ मारपीट, मामला दर्ज

बलिया बेलौन मोटर्स सालमारी के कर्मी आजाद के ऋण की किस्ती मांगने पर मारपीट किये जाने पर कदवा थाना में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित के भाई अख्तर आलम ने कदवा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा की उनका भाई आजाद जो एके मोटर्स का स्टाफ है. मोटर्स के प्रोपराइटर आफताब कंचन के आदेशानुसार ऋण की किस्त लेने पहुंचने पर फोन कर अन्य जगह बुला कर कुछ युवकों के साथ मिल कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले पर कदवा थाना में केस दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एके मोटर्स कर्मी के साथ मारपीट, मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हथियार व कारतूस के साथ बेगूसराय का युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

बिहारीगंज . थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार में पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर युवक को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर नया बाजार पेट्रोल पंप के पास पुलिस पहुंची. पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने लगा. पुलिस ने युवक को खदेड़कर पकड़ा. गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिले के थाना साहेबपुरकमाल के सनहा निवासी नंदकिशोर पासवान का 22 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार है. गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का रिश्तेदार हथिऔधा पंचायत मोतिचक टोला में है. युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस युवक का अपराधी इतिहास खंगाल रहा है. आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हथियार व कारतूस के साथ बेगूसराय का युवक गिरफ्तार, भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती की हुई पूजा

हसनगंज प्रखंड के प्रशासनी विद्यालयों, गैर प्रशासनी संस्थानों सहित कई चौक-चौराहों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर बड़े विधि विधान व हर्षोल्लास के साथ पूजा की गयी. लोगों ने अपने घरों के दरवाजे पर भी मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की. इस दौरान छात्र व छात्राओं में काफी उत्साह देखा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनगंज, सनराइज रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल हसनगंज, कोठीटोला सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक पंडाल बनाये गये तथा कई जगहों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती की हुई पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रावि परिया के तीन शिक्षकों के स्थांतरण पर दी विदाई

कदवा प्रखंड के परभेली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिया में स्थानांतरण पश्चात शिक्षकों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. बिहार प्रशासन, शिक्षा विभाग के आदेश के बाद विभिन्न जिलों में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रकिया जारी है. कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय परिया की वरीय शिक्षिका शशिकला कुमारी, शिक्षक नवाब गुलाम रब्बानी एवं सच्चिनानंद रजक का विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया. इनका चयन 2007 पंचायत शिक्षक के रूप में हुआ था. उक्त विद्यालय में 19 वर्षो तक कार्यरत रहे. इनके कार्य के प्रति समर्पण व मृदु स्वभाव ने सम्मान समारोह में सबके आंखों को नम कर दिया. प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी ने कहा कि यूं तो विदाई देना अलविदा कहना कभी भी आसान नहीं होता है. आपलोगों का योगदान अतुलनीय रहा है. आप लोग जहां भी जायेंगे. विदाई समारोह में प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी, अध्यक्ष नरेश ऋषि, शशिकला कुमारी, सच्चिनानंद रजक, नवाब गुलाम रब्बानी, मनोवर आलम, अलमास, अब्दुल तौबाव, मनोज कुमार, विद्यालय के शिशु एवं ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रावि परिया के तीन शिक्षकों के स्थांतरण पर दी विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां शारदे की धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना

कटिहार विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को बड़े ही श्रद्धा आस्था और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों तथा घरों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा की. सरस्वती पूजा को लेकर शहर में विशेष रौनक देखने को मिली. पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा. सुबह से ही पूजा पंडालों और शिक्षण संस्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. छात्रों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. सभी ने पारंपरिक तरीके से मां सरस्वती की आराधना की और ज्ञान, बुद्धि व विद्या में प्रगति की कामना की. पूजा के बाद मां को भोग अर्पित किया गया. प्रसाद का वितरण किया. शहर में आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया था. विभिन्न पूजा समितियों और क्लबों द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य पंडाल तैयार किये गये. मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई थी. पंडालों की साज-सज्जा, रंगीन कपड़े, फूलों की सजावट और आकर्षक लाइटिंग ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया था. शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों की खूबसूरती और निखर गयी. पूरा शहर भक्तिमय रोशनी में डूबा नजर आया. सबसे अधिक उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखने को मिला. बच्चों ने नए वस्त्र पहनकर मां सरस्वती के चरणों में शीश झुकाए और पढ़ाई-लिखाई में सफलता की कामना की. अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मां से प्रार्थना की. छात्राओं और छात्रों ने एक-दूसरे को प्रसाद खिलाकर पर्व की खुशियां मनायी. कई पूजा पंडालों में पारंपरिक रूप से खिचड़ी का भोग लगाया. श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित किया. देर शाम तक लोग विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण करते रहे. प्रसाद ग्रहण किया और मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां शारदे की धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फर्जी बिल मामले को ले ग्रामीणों ने दो मीटर रीडर को बनाया बंधक

– सूचना पर पहुंची पुलिस, कर रही है मामले की जांच पड़ताल आजमनगर आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के दनिहां पंचायत की फुदकीपुर गांव में फर्जी बिजली बिल मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग एक वर्ष से गांव में कार्यरत मीटर रीडर नियमित रूप से मीटर रीडिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि वसूलते आ रहा हैं लेकिन वह राशि विभाग में जमा नहीं की जा रही थी. जब-जब उपभोक्ताओं द्वारा रसीद की मांग की जा रही थी तो उन्हें फर्जी रसीद थमा दी जाती थी. ग्रामीणों का कहना है कि बिहार प्रशासन द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बावजूद गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं के बिजली बिल हजारों रुपये में आ रहे हैं. इससे ग्रामीण परेशान हैं. इस कथित गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाये. वहीं आक्रोशित लोगों ने गांव में कार्यरत दोनों मीटर रीडर राहुल कुमार और सोनू कुमार को बंधक बना लिया. आजमनगर पुलिस को सूचना दी गयी. आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाये दोनों मीटर रीडरों को अपने साथ सुरक्षित थाना लायी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. बिजली विभाग के जेई विवेक कुमार ने जानकारी दी कि फर्जी एप से पेमेंट करने का मामला प्रकाश में आ रहा है. पुलिस द्वारा दो मीटर रीडर को थाना लाया गया है. उपभोक्ताओं के आवेदन के अनुसार निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फर्जी बिल मामले को ले ग्रामीणों ने दो मीटर रीडर को बनाया बंधक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण पीजेएमसीएच में चार माह से अल्ट्रासाउंड बंद

गर्भवती स्त्रीओं को हो रही परेशानी, बाहर से लानी पड़ती है जांच रिपोर्टसंवाददाता, दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अल्ट्रासाउंड यूनिट पिछले चार माह से बंद पड़ा है. इसके कारण गर्भवती स्त्रीओं समेत अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है. प्रसव जांच के लिए अस्पताल पहुंचने वाली स्त्रीओं को जांच न हो पाने के कारण निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है. अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है. कई स्त्रीएं जांच के लिए घंटों इंतजार के बाद लौट जाती हैं. वहीं निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड कराने पर उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ रही है. आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह स्थिति और भी दिक्कत भरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार अस्पताल का अल्ट्रासाउंड यूनिट रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण बंद है. यहां एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं दे रहे थे, लेकिन उनके छुट्टी पर जाने या त्याग-पत्र देने के बाद से जांच ठप है. वहीं सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी मनिपाल से जो सेवा ली जा रही थी, उससे जुड़े प्रबंधन ने अल्ट्रासाउंड यूनिट के बाहर सूचना चिपकायी है कि “संबंधित डॉक्टर के त्याग-पत्र देने के कारण यूनिट अस्थायी रूप से बंद है “. मरीजों व परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर अल्ट्रासाउंड बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्भवती स्त्रीओं और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण पीजेएमसीएच में चार माह से अल्ट्रासाउंड बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक चालकों से छिनतई करने वाले तीन युवक धराये

कोईलवर. कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर इलाके से ट्रक चालकों से मोबाइल फोन और नकदी छीनने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद किया है. तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने बताया कि बीते कई दिनों से ट्रक चालकों से मोबाइल और रुपये छिनतई की शिकायतें मिल रही थीं. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपितों को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपितों ने ट्रक चालकों को निशाना बनाकर छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपितों में आशीष कुमार (19 वर्ष), निवासी सुरौंधा कॉलोनी, वार्ड संख्या-11, कोईलवर शामिल हैं. दूसरा आरोपित जोगेंद्र शर्मा उर्फ जंगली (उम्र करीब 25 वर्ष) है, जो वार्ड संख्या-13 निवासी बालेश्वर शर्मा का पुत्र बताया गया है. तीसरा आरोपित लालू यादव (19 वर्ष), धनडीहा गांव निवासी तारकेश्वर यादव का पुत्र है. पुलिस के अनुसार ट्रक चालक से छीना गया एक मोबाइल फोन आशीष कुमार के पास से बरामद किया गया है. इसके अलावा तीनों आरोपितों के पास से 500-500 रुपये नकद, कुल 1500 रुपये भी जब्त किये गये हैं. इस संबंध में कोईलवर थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज करते हुए तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक चालकों से छिनतई करने वाले तीन युवक धराये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top