Hot News

January 23, 2026

समस्तीपुर

दिवंगत समाजवादी नेता रामानंद झा की 20 वीं पुण्यतिथि मनी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के झखड़ा निवासी पूर्व समाजवादी नेता रामानंद झा के स्मारक स्थल पर शुक्रवार को उनकी 20 वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्य स्त्री आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्र ने कहा कि दिवंगत रामानंद झा एक सच्चे समाजवादी नेता थे। साथ ही वे राज्य राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के सच्चे अनुयायी भी थे। आज की नई पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ.रणधीर मिश्र, विनोद वाजपेयी, रामविनोद चौधरी, मोहन झा, धीरेंद्र कुमार झा उर्फ किशोरी जी, लालबाबू ईश्वर, राम प्रसाद, चंदन कुमार,आनंद कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

समस्तीपुर

शतचंडी महायज्ञ को ले निकाली कलश शोभा यात्रा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत विरजेश्वर धाम ब्रह्मवाना में शुक्रवार की दोपहर पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में गांव की 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से शुरू हुई और गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए बिरजा सरोवर पर पहुंची। बिरजा सरोवर से जल कलश को लेकर पुनः महायज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उसे स्थापित किया गया। इस संबंध में महायज्ञ के मुख्य यजमान कृष्ण मोहन मिश्र एवं मंजुला देवी ने बताया की आचार्य सुनील शास्त्री एवं पंडित अनिरुद्ध मिश्र समेत 21 पंडितों द्वारा इस महायज्ञ को संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर हवन,भजन,संकीर्तन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन है। इस महायज्ञ को सफल बनाने में आचार्य सत्यनारायण मिश्र, विभूतिनाथ झा, भरत सिंह, निरंजन चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, नागराज झा, सुनील कुमार झा, देवीकी झा, शत्रुघ्न झा, राम किशोर झा, मनोज चौधरी, दीपक कुमार झा, कीर्तन झा, गणेश झा आदि सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जम्मू कश्मीर में सेना का वाहन हादसे में रांची का लाल शहीद, देर शाम पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Jammu Kashmir Army Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर दो सौ फीट गहरी खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गये थे. जबकि 11 गंभीर रूप से घायल थे. 10 शहीद जवानों में से एक जवान झारखंड का है. वह राजधानी रांची का रहने वाला था. उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक राजधानी आ जाएगा. शहीद जवान का नाम अजय लकड़ा था. वह सिपाही के पद पर तैनात था. शहीद जवानों में दो बंगाल के भी शहीद जवानों में दो बंगाल और एक बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं. गंभीर रूप से घायल जवानों का इलाज चल रहा है. यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित खन्नी टॉप के पास हुआ था. दुर्घटना की मुख्य वजह चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खोना था. Also Read: जमशेदपुर के विवेक की कला बनी आराधना, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज को भेंट की 1.51 लाख मोतियों की तस्वीर वाहन में कुल 21 जवान थे सवार दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वाहन में कुल 21 जवान सवार थे, जो ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे. यह इलाका पहाड़ी और सिकुड़ा हुआ है, जहां तेज मोड़ और गहरी खाइयां कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनती रही हैं. हादसे के बाद ही स्थानीय प्रशासन, सेना और राहत एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था. दुर्गम इलाके और खराब मौसम के बावजूद जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया था. पहले भी होते रहे हैं इस तरह के हादसे इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं. जनवरी 2025 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिर गया था. जिसमें चार जवान शहीद हो गये थे. इसके बाद मार्च, 2025 में फिर मणिपुर के सेनापति जिले में बीएसएफ की एक गाड़ी खाई में गिरी थी. जिसमें तीन जवान शहीद और 13 घायल हुए थे. इसी तरह मई 2025 में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिरा था. इस घटना में तीन जवान शहीद हुए थे. जबकि अगस्त 2025 में भी जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई गिरी थी. इस दुर्घटना में तीन जवान शहीद हुए थे जबकि 15 अन्य लोग घायल हो चुके थे. Also Read: Dhanbad Special Story: बीआईटी सिंदरी में 4,500 स्टूडेंट्स पर सिर्फ 115 टीचर, 191 पोस्ट खाली The post जम्मू कश्मीर में सेना का वाहन हादसे में रांची का लाल शहीद, देर शाम पहुंचेगा पार्थिव शरीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palash Mucchal: धोखाधड़ी और ट्रोलिंग की खबरों में पलाश मुच्छल, पुलिस कर रही प्रारंभिक जांच

Palash Mucchal: कंपोजर और सिंगर पलाश मुच्छल एक बार फिर समाचारों में हैं. हाल ही में क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी रद्द होने की चर्चा रही, वहीं अब उन पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक अभिनेता और निर्माता विज्ञान माने ने पलाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. क्या है पूरा मामला? पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विज्ञान ने सांगली के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि उनकी पहली मुलाकात पलाश मुच्छल से 5 दिसंबर 2023 को सांगली में हुई थी. बातचीत के दौरान फिल्म निर्माण में निवेश की चर्चा हुई और पलाश ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘नजारिया’ में पैसा लगाने का प्रस्ताव दिया. विज्ञान का दावा है कि पलाश ने उन्हें भरोसा दिलाया कि फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और 25 लाख रुपये के निवेश पर उन्हें 12 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा. इसके साथ ही फिल्म में एक छोटा रोल देने का भी वादा किया गया. शिकायत के मुताबिक, इसके बाद विज्ञान ने मार्च 2025 तक किस्तों में कुल 40 लाख रुपये पलाश को दिए. पुलिस जांच शुरू लेकिन आरोप है कि फिल्म समय पर पूरी नहीं हुई और जब विज्ञान ने निवेश की रकम वापस मांगी, तो पलाश की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. पलाश मुच्छल की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पलाश का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो पलाश मुच्छल ने कई हिट गानों का संगीत दिया है, जिनमें ‘तू ही है आशिकी’, ‘नचले तू’, ‘तेरी एक हंसी’, ‘मुसाफिर’ शामिल हैं. उन्होंने फिल्मों ‘अर्ध’ और ‘काम चालू’ में भी संगीत योगदान दिया है. यह भी पढ़ें: Border 2: फिल्म में सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, क्या आपने नोटिस किया? The post Palash Mucchal: धोखाधड़ी और ट्रोलिंग की समाचारों में पलाश मुच्छल, पुलिस कर रही प्रारंभिक जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे की बैठक में गूंजा Gumla को रेल से जोड़ने का मामला, सांसद सुखदेव भगत ने कर दी ये डिमांड

Gumla: राजधानी रांची में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अंतर्गत रांची और चक्रधरपुर डिविजनल कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सांसद विद्युत वरण महतो ने की. इसमें झारखंड और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े कई लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक और दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने बड़े जोर-शोर से गुमला को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा भी मौजूद थे और उन्होंने सांसद सुखदेव भगत की मांग पर विचार करने का भरोसा दिया. गुमला को रेलवे से जोड़ने की मांग काफी पुरानी सांसद सुखदेव भगत ने गुमला जिले में नई रेलवे लाइन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी गुमला जैसे आदिवासी बहुल जिले का रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि गुमला परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जन्मभूमि है और यहां अंजनी धाम, सिरा सीता नाला और टांगीनाथ धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन रेल सुविधा के अभाव में विकास प्रभावित हो रहा है. सांसद ने रांची–टोरी–लोहरदगा रेलखंड को दोहरी लाइन में बदलने, रांची–लोहरदगा–गुमला–बानो नई रेलवे लाइन के निर्माण और कई ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी. रेलवे अधिकारियों ने दिया आश्वासन उन्होंने रांची–सासाराम एक्सप्रेस का ठहराव नगजुआ स्टेशन पर, लोहरदगा–रांची मेमो ट्रेन का ठहराव आकाशी स्टेशन पर और पोकला स्टेशन पर संबलपुर–जम्मूतवी सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रखा. इसके अलावा सांसद ने गरीब रथ, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, चोपन एक्सप्रेस और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को लोहरदगा होकर चलाने की भी मांग की. यात्री सुविधाओं को लेकर भी सांसद ने कई जरूरी मुद्दे उठाए. उन्होंने आकाशी और इरगांव स्टेशन पर शेड की लंबाई बढ़ाने, भोक्ता बगीचा हॉल्ट पर शेड निर्माण, आकाशी से नरौली तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की. बैठक में उठाए गए इन सभी मुद्दों को रेलवे अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. सांसद की मुख्य मांगे रांची से टोरी भाया लोहरदगा तक डबल लाइन. रांची से लोहरदगा होते हुए गुमला बानो रेलवे स्टेशन तक नई रेलवे लाइन. रांची-सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नगजुआ स्टेशन पर हो. रांची से दिल्ली वाया लोहरदगा गरीब रथ सप्ताह में एक दिन चलाने की मांग. रात्रि में लोहरदगा से रांची जाने वाले मेमू ट्रेन का ठहराव आकाशी स्टेशन में कराने की मांग. पोकला स्टेशन में संबलपुर जम्मूतवी ट्रेन, संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस एवं धनबाद अलपपुजा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो. लोहरदगा-रांची मेमो ट्रेन में अतिरिक्त 6 बोगी जोड़ने, रांची सासाराम एक्सप्रेस में चार बोगी अतिरिक्त जोड़ने की मांग. झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन भाया लोहरदगा चलाने की मांग. चोपन एक्सप्रेस भाया लोहरदगा का परिचालन प्रतिदिन कराने की मांग. रांची-वाराणसी वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को दो दिन लोहरदगा होकर चलाने की मांग. संबलपुर बनारस एक्सप्रेस भाया लोहरदगा की तरफ से चलाने की मांग. रांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन मुगलसराय स्टेशन तक चलाया जाए. आकाशी और इरगांव स्टेशन में यात्रियों के अनुपात में यात्री शेड बहुत छोटा है, शेड की लंबाई बढ़ाई जाए. रांची-नई दिल्ली गरीब रथ भाया लोहरदगा होकर चलाने की मांग. टाटा-पटना वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को भाया मुरी रांची लोहरदगा डाल्टनगंज होकर चलाने की मांग. ये भी पढ़ें… Dhanbad Special Story: बीआईटी सिंदरी में 4,500 स्टूडेंट्स पर सिर्फ 115 टीचर, 191 पोस्ट खाली Rajarappa News: रजरप्पा में बोले नौसेना प्रमुख – हर चुनौती का पूरी कड़ाई से दिया जाएगा जवाब The post रेलवे की बैठक में गूंजा Gumla को रेल से जोड़ने का मामला, सांसद सुखदेव भगत ने कर दी ये डिमांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्यों है जरूरी? इसके बिना पकड़े गए तो होगा बड़ा नुकसान

मैंने अक्सर देखा है कि लोग बाइक या कार खरीदते वक्त इंश्योरेंस को बस फॉर्मेलिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन सच यही है कि बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के गाड़ी चलाना सिर्फ कानून तोड़ना नहीं, बल्कि अपनी जेब और प्राइवेसी दोनों को खतरे में डालना है. हिंदुस्तान में यह बीमा कानूनी रूप से अनिवार्य है, फिर भी आधे से ज्यादा वाहन मालिक इसे नजरअंदाज कर रहे हैं. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस असल में है क्या? सीधी भाषा में समझिए, तो अगर आपकी गाड़ी से किसी राहगीर को चोट लग जाए, उसकी मौत हो जाए या उसकी गाड़ी/प्रशासनी संपत्ति को नुकसान पहुंचे, तो उसका मुआवजा आपके इंश्योरेंस से दिया जाता है. यानी यह बीमा आपके लिए नहीं, बल्कि सामने वाले की सुरक्षा के लिए बनाया गया है. इसमें क्या-क्या मिलता है कवर? थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में तीन बड़ी चीजें शामिल होती हैं: किसी व्यक्ति की चोट या मौत का मुआवजा दूसरे वाहन का नुकसान सड़क पर प्रशासनी संपत्ति जैसे पोल, डिवाइडर आदि का नुकसान यानी हादसे के वक्त यह बीमा आपके लिए कानूनी कवच बन जाता है. क्या नहीं बचाता यह बीमा? यहां सबसे बड़ा भ्रम टूटता है. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आपकी अपनी गाड़ी को नहीं बचाता. आपकी बाइक/कार का नुकसान चोरी या आग से नुकसान आपकी मेडिकल ट्रीटमेंट कॉस्ट इन सबके लिए अलग से Comprehensive Insurance लेना पड़ता है. बिना इंश्योरेंस पकड़े गए तो? ट्रैफिक पुलिस ने रोका और आपके पास वैध इंश्योरेंस नहीं मिला तो सीधे जुर्माना. पहली बार ₹2000 तक बार-बार पकड़े जाने पर जुर्माना और बढ़ सकता है कुछ मामलों में जेल और लाइसेंस सस्पेंड होने का भी खतरा और अगर एक्सीडेंट हो गया तो लाखों का मुआवजा आपको अपनी जेब से देना पड़ सकता है. कितना खर्च आता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर? प्रशासन हर साल प्रीमियम तय करती है और यह जेब पर भारी नहीं पड़ता. बाइक: ₹538 से ₹2,804 तक (इंजन CC के हिसाब से) कार: ₹2,094 से ₹7,897 तक अगर आप लॉन्ग टर्म पॉलिसी लेते हैं तो हर साल रिन्यू कराने की टेंशन खत्म और कीमत भी लॉक हो जाती है. सबसे बड़ी सलाह थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को सिर्फ चालान से बचने का तरीका मत समझिए. यह हादसे और कानूनी केस से बचने का असली हथियार है. और अगर अपनी गाड़ी को भी सुरक्षित रखना चाहते हैं तो Comprehensive Insurance जरूर लीजिए. यह भी पढ़ें: SUV, ADAS और DRL का क्या मतलब होता है? नयी गाड़ी लेने से पहले जान लें इन टर्म्स का मतलब The post थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्यों है जरूरी? इसके बिना पकड़े गए तो होगा बड़ा नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीएलएम में बच्चों व शिक्षकों ने दिखाया कौशल

बनमनखी.बनमनखी के प्रखंड संसाधन केंद्र में विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता और स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री टीएलएम कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन ने की. टीएलएम प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय धरहरा के शिक्षक श्याम प्रकाश को मिला.द्वितीय स्थान राजकीय बुनियादी विद्यालय धीमा के शिक्षक भगवान दास तथा तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय रायपुर की शिक्षिका अंकिता यादव को प्राप्त हुआ.सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.क्विज प्रतियोगिता में मातूराम कन्या उच्च विद्यालय,बनमनखी की छात्रा सरस्वती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.द्वितीय स्थान सुमरित उच्च विद्यालय,बनमनखी की छात्रा दिव्या कुमारी तथा तृतीय स्थान उच्च विद्यालय मझुवा प्रेमराज के छात्र रोशन कुमार को मिला.विज्ञान प्रदर्शनी में मध्य विद्यालय नगराही धीमा के छात्र रंजन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया.द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय जियलगंज की छात्रा प्रिया कुमारी एवं तृतीय स्थान मध्य विद्यालय धरहरा चकला की छात्रा सन्या खातून को मिला.इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक होती हैं.कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार,प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्रखंड संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक दीप नारायण गुप्ता, तरुण कुमार पासवान, मनीषी मुन्ना, हर्ष नारायण चौधरी ,सहायक लेखापाल दीपक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीएलएम में बच्चों व शिक्षकों ने दिखाया कौशल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब तस्करी मामले में महिला गिरफ्तार

भवानीपुर. भवानीपुर पुलिस ने बीते 21 दिसंबर 2024 को लाठी पंचायत के रायपुरा मुसहरी टोला में देसी महुआ शराब जब्त की थी. इस मामले में थाना में कांड संख्या 271/ 24 के तहत फरार चल रही रायपुरा मुसहरी टोला की 35 वर्षीय अनीता देवी को नगर पंचायत भवानीपुर के सुदामा नगर मुसहरी टोला से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी को सूचना मिली कि स्त्री अभी सुदामा नगर स्थित मुसहरी टोला अपने मायके में है. पुअनि सत्येंद्र कुमार ने छापेमारी कर अनीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब तस्करी मामले में स्त्री गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोपड़ा बाजार व बीकोठी में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग

जानकीनगर. प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में नगर पंचायत जानकीनगर और बडहाराकोठी में अग्निशमन केंद्र खोलने के लिए जिला पदाधिकारी को समाजसेवी त्रिभूवन कुमार ने मांग पत्र सौंपा तथा वृक्ष भेंट भी किया.समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने डीएम के साथ ही विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को अवगत कराया कि नगर पंचायत जानकीनगर और बडहाराकोठी में अग्निशमन केंद्र की मांग जनहित की वर्षों पुरानी है. डीएम ने समुचित आश्वासन दिया. विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने आश्वासन दिया कि दोनों जगहों के लिए भी अपने स्तर से पहल करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोपड़ा बाजार व बीकोठी में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्वी चंपारण को सौगात, बंजरिया, तेतरिया और बनकटवा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

Bihar News: बिहार प्रशासन ने प्रदेश के बिना डिग्री कॉलेज वाले प्रखंडों में नए कॉलेज खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी है. इसके तहत पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया, तेतरिया और बनकटवा प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई है. शिक्षा विभाग ने इन क्षेत्रों में जमीन की तलाश तेज करते हुए डीएम से रिपोर्ट मांगी है, ताकि नए सत्र से ही पढ़ाई शुरू की जा सके. विभाग का मुख्य उद्देश्य उन प्रखंडों को कवर करना है जहां अभी एक भी कॉलेज संचालित नहीं है. क्या मानक तय हुआ शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन द्वारा जारी निर्देश में नए कॉलेजों के लिए मानक तय कर दिए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में 5 एकड़ और शहरी क्षेत्रों में 2.5 एकड़ जमीन होना अनिवार्य है. जिन प्रखंडों में अभी बिल्डिंग नहीं हैं, वहां तात्कालिक व्यवस्था के तहत राजकीय बुनियादी विद्यालयों या उच्च माध्यमिक स्कूलों के 10 अतिरिक्त कमरों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी. जहां कमरों की कमी है, वहां प्री-फैब तकनीक से टेम्पररी क्लासरूम बनाए जाएंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें छात्रों को होगा फायदा पूर्वी चंपारण के पताही, पहाड़पुर, केसरिया, संग्रामपुर, कोटवा, तुरकौलिया, चिरैया और फेनहरा में भी कॉलेज निर्माण के लिए जांच प्रक्रिया चल रही है. जिलावार आंकड़ों के अनुसार राज्य के सैकड़ों प्रखंड उच्च शिक्षा की सुविधा से वंचित पाए गए थे. इसे सुधारने के लिए सात निश्चय-2 के तहत यह पहल की गई है. इस निर्णय से स्थानीय छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी खत्म होगी और उनका समय और खर्च दोनों बचेगा. इसे भी पढ़ें:  बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, राजगीर में सबसे कम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट The post पूर्वी चंपारण को सौगात, बंजरिया, तेतरिया और बनकटवा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top