Hot News

January 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्तराखंड में नए साल का पहला हिमपात, फिर लौटी सर्दी, हर तरफ बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीर

Weather Alert: लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ. भारी हिमपात के कारण एक बार फिर इलाके में कड़ाके की ठंड वापस लौट आयी. Snowfall alert, सांकेतिक तस्वीर राजधानी देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में सुबह से बारिश का भी दौर जारी रहा. Snowfall alert, सांकेतिक तस्वीर, पीटीआई उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर हो रही बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं . बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मसूरी, चकराता, धनोल्टी, उत्तरकाशी सहित अनेक जगहों पर हो रही बर्फबारी से सड़कें, पेड़ और मकान सब सफेद चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं . Snowfall alert हिमपात के वीडियो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया जिनमें मसूरी में मॉल रोड और अन्य स्थानों पर पर्यटक उसका आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं . सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बर्फबारी के वीडियो काफी दिखाई दे रहे हैं. Snowfall alert #WATCH | Himachal Pradesh | Shimla’s scenic landscape turns white as the city continues to receive heavy snowfall since this morning pic.twitter.com/L7L4DSYeac — ANI (@ANI) January 23, 2026 बर्फबारी से सेब उत्पादकों सहित बागवानों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे. Snowfall alert मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है . आईएमडी ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई है . Snowfall and rain alert The post उत्तराखंड में नए साल का पहला हिमपात, फिर लौटी सर्दी, हर तरफ बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Til Palak Paratha Recipe: आयरन और कैल्शियम का पावर कॉम्बो है ये पराठा, नाश्ते में खाएं और पूरे दिन रहें एनर्जेटिक

Til Palak Paratha Recipe: सर्दियों के इन दिनों में हमारे शरीर को सिर्फ गर्माहट की ही नहीं बल्कि एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में हमारे दिमाग में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी चीज खायी जाए जो शरीर को हर तरह से फायदा पहुंचाए. अगर आप भी सर्दियों के इन दिनों में खाने के लिए एक ऐसी ही डिश की तलाश में हैं तो तिल पालक पराठा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह पराठे इसलिए भी खास बन जाते हैं क्योंकि इसमें आपको एक ही जगह पर पालक और खूबियां मिल जाती है. पालक में आयरन पाया जाता हैं जबकि तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम. ये दोनों ही चीजें साथ मिलकर आपके शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं और कई तरह के फायदे भी पहुंचाते हैं. तो चलिए जानते हैं तिल पालक पराठा बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी. तिल पालक पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री गेहूं का आटा – 2 कप बारीक कटी पालक – 1 कप सफेद तिल – 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई नमक – स्वादानुसार अजवाइन – आधा छोटा चम्मच हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच तेल या घी – पराठा सेंकने के लिए पानी – आटा गूंथने के लिए यह भी पढ़ें: Corn Makhana Chaat: शाम की भूख बिगाड़ देती है डाइट? बाहर का जंक छोड़िए और घर पर 10 मिनट में बनाइए हेल्दी कॉर्न मखाना चाट तिल पालक पराठा बनाने की रेसिपी तिल पालक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. अब इसमें कटी हुई पालक डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं, ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए. अंत में गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और फिर इसमें तिल, अजवाइन, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब आपको इसमें तैयार पालक का मिश्रण डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लेना है. अब आटे को 10 मिनट ढककर रख दें. इसके बाद आटे से मीडियम साइज की लोइयां बनाएं और फिर हर लोई को बेलकर गोल पराठा तैयार करें. अब गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर गोल्डन होने तक सेंक लें. इसी तरह एक-एक करके सारे पराठे तैयार कर लें. तिल पालक पराठा को दही, बटर, हरी चटनी या अचार के साथ काफी ज्यादा टेस्टी लगता है. यह भी पढ़ें: Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक The post Til Palak Paratha Recipe: आयरन और कैल्शियम का पावर कॉम्बो है ये पराठा, नाश्ते में खाएं और पूरे दिन रहें एनर्जेटिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs NZ: कब और कहां देखें मैच, रायपुर में पिच से किसे मिलेगी मदद? जानें सबकुछ

IND vs NZ: हिंदुस्तान जहां सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा वहीं न्यूजीलैंड की नजर जोरदार वापसी पर होगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए हिंदुस्तानीय टीम नए प्रयोग कर रही है और ज्यादा से ज्यादा खिलाडियों को मौका देना चाहती है. इसी कड़ी में ईशान किशन को टॉप ऑर्डर में खिलाया गया था. रायपुर की पिच और मौसम भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं. रायपुर में पिच से किसको मिलेगी मदद शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में यह मुकाबला स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मैदान पर अब तक ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हुए हैं. पिच की बात करें तो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. गेंद में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाज असरदार हो सकते हैं. पिछले महीने यहां स्पोर्ट्से गए वनडे मैच में ओस ने गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. आज भी रात में ओस गिरने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. टीम इंडिया की रणनीति हिंदुस्तान इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देख रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम आक्रामक क्रिकेट स्पोर्ट्स रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और इशान किशन पर खास नजर रहेगी. दोनों को ज्यादा समय क्रीज पर बिताने का मौका दिया जा रहा है. हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह जैसे फिनिशर भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह से शुरुआती विकेटों की उम्मीद होगी जबकि बीच के ओवरों में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती मैच का रुख बदल सकते हैं. न्यूजीलैंड की टीम वापसी को बेकरार न्यूजीलैंड के लिए पहला मैच भूलने लायक रहा था लेकिन टीम में दमदार खिलाडियों की कमी नहीं है. डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी. मध्य क्रम में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं. कप्तान मिचेल सैंटनर गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देना चाहेंगे. गेंदबाजी में मैट हेनरी और काइल जैमीसन हिंदुस्तानीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. न्यूजीलैंड की कोशिश होगी कि हिंदुस्तान के आक्रामक अंदाज पर अंकुश लगाया जाए. मैच की टाइमिंग और लाइव प्रसारण हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 23 जनवरी 2026 को स्पोर्ट्सा जाएगा. शुक्रवार को शाम 6.30 बजे टॉस होगा जबकि मुकाबला 7 बजे से शुरू होगा. हिंदुस्तान में इस मैच का लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स (फ्री डिश) पर किया जाएगा. मोबाइल और ऑनलाइन फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. हिंदुस्तान की टीम संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, इशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह. न्यूजीलैंड की टीम टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जकारी फॉल्क्स. ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, दो खिलाड़ी वर्ल्ड कप से बाहर, इनकी किस्मत चमकी T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, यह गेंदबाज हुआ बाहर, इस खिलाड़ी की किस्मत खुली The post IND vs NZ: कब और कहां देखें मैच, रायपुर में पिच से किसे मिलेगी मदद? जानें सबकुछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप ने NATO में गैर US सैनिकों की नीयत पर उठाए सवाल, आर्टिकल 5 को यहां टेस्ट करने का इशारा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को नाटो (NATO) देशों पर एक बार फिर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि जरूरत पड़ने पर क्या वे अमेरिका की रक्षा करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ अटलांटिक देशों के इस संगठन को टेस्ट करने का इशारा किया है. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब वह NATO के सदस्य देशों पर आर्थिक भागीदारी बढ़ाने  की बात कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ अमेरिकी सेना के साथ लड़ते समय दूसरे देशों के सैनिक “थोड़ा पीछे रहे, फ्रंटलाइन से थोड़ा दूर रहे.” ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका को “कभी उनकी जरूरत नहीं पड़ी.” इसी दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिकल 5 का उपयोग करके इस गुट के सैनिकों को अमेरिका के दक्षिणी सीमा पर तैनात करना चाहिए.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा, “शायद हमें नाटो की परीक्षा लेनी चाहिए थी. अनुच्छेद 5 लागू करते और नाटो को यहां बुलाकर हमारे दक्षिणी सीमा की अवैध प्रवासियों के और हमलों से रक्षा करने के लिए मजबूर करते, ताकि बड़ी संख्या में बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स को दूसरे कामों के लिए खाली किया जा सके.” हालांकि नाटो के आर्टिकल 5 का उपयोग एक बार किया जा चुका है. 9/11 के हमलों के बाद अमेरिका की मदद के लिए अफगानिस्तान में सभी सैनिकों ने मिलकर सैन्य अभियान किया था.  11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद नाटो सहयोगियों ने अफगानिस्तान में अमेरिका के समर्थन में हजारों सैनिक भेजे थे. अगले दो दशकों में इस संघर्ष में 3,400 से ज्यादा नाटो सैनिक मारे गए, जिनमें 1,000 से अधिक सैनिक अमेरिका के अलावा अन्य देशों के थे. “Maybe we should have put NATO to the test: Invoked Article 5, and forced NATO to come here and protect our Southern Border from further Invasions of Illegal Immigrants, thus freeing up large numbers of Border Patrol Agents for other tasks.” – President Donald J. Trump pic.twitter.com/pc0BabACOm — The White House (@WhiteHouse) January 23, 2026 गैर US नाटो सैनिकों की नीयत पर उठाए सवाल गुरुवार को फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रम्प ने यह भी सवाल उठाया कि जरूरत पड़ने पर क्या नाटो अमेरिका की रक्षा करेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें पक्का भरोसा नहीं है कि किसी बड़े खतरे की स्थिति में नाटो अमेरिका की रक्षा की अंतिम परीक्षा पर खरा उतरेगा. फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, “हमें कभी उनकी जरूरत नहीं पड़ी… वे कहेंगे कि उन्होंने अफगानिस्तान में कुछ सैनिक भेजे… और भेजे भी, लेकिन वे थोड़ा पीछे रहे, फ्रंटलाइन से थोड़ा दूर.” यह एक तरह से यूरोपीय सहयोगियों के ऊपर तंज ही था. उन्होंने आगे कहा, “हम यूरोप और कई दूसरे देशों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं. यह दोतरफा रिश्ता होना चाहिए.” इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में ट्रम्प ने नाटो को “जरूरत से ज्यादा आंका गया” (overrated) बताया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें शक है कि किसी गंभीर संकट की स्थिति में गठबंधन के सदस्य प्रतिक्रिया देंगे या नहीं. दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में जाने से पहले उन्होंने कहा था, “मुझे पता है हम नाटो की मदद के लिए जाएंगे, लेकिन मुझे सच में शक है कि क्या वे हमारी मदद के लिए आएंगे.” ट्रंप का नाटो के ऊपर हमला कई एंगल से देखा जा सकता है. उन्होंने पहले इस ट्रीटी को अमेरिका के ऊपर आर्थिक बोझ बताया, क्योंकि इसका सबसे ज्यादा भुगतान यूएस ही कर रहा था. वहीं ट्रंप के ग्रीनलैंड लेने की बातों से यूरोपीय देशों में खलबली मच गई, डेनमार्क ने तो इस कदम को नाटो का अंत करार दिया. ट्रंप ने ग्रीनलैंड के साथ ही कनाडा पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर है.   नाटो का अनुच्छेद 5 क्या है? नाटो की स्थापना 1949 में यूरोप को सोवियत खतरे से सामूहिक सुरक्षा देने के लिए की गई थी. इसका अनुच्छेद 5 कहता है कि किसी एक सदस्य पर सशस्त्र हमला सभी सदस्यों पर हमला माना जाएगा. व्यवहार में इस अनुच्छेद की ताकत काफी हद तक अमेरिका के समर्थन पर निर्भर करती है, क्योंकि यूरोप अपनी सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर अमेरिका पर निर्भर है. हालांकि, यह बात सही है कि अमेरिका नाटो के बजट का लगभग दो-तिहाई हिस्सा देता है. वह यूरोप में करीब 40,000 सैनिक तैनात रखता है, जिनमें यूरोपियन डिटरेंस इनिशिएटिव (EDI) जैसी पहलें शामिल हैं.  ये भी पढ़ें:- US में बाप को पकड़ने के लिए 5 साल के शिशु को बनाया ‘चारा’; फिर हिरासत में डाला, ICE की हरकत ये भी पढ़ें:- आधी रात ट्रंप के दामाद और दोस्त से क्यों मिले व्लादिमीर पुतिन? ‘मॉस्को बैठक’ पर जेलेंस्की ने भी दिया रिएक्शन The post ट्रंप ने NATO में गैर US सैनिकों की नीयत पर उठाए सवाल, आर्टिकल 5 को यहां टेस्ट करने का इशारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Masala Matar Puri: घर पर बनाएं मसाला मटर पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा बनाने का मन

Masala Matar Puri: नाश्ते या लंच में अगर आप भी पूरी बनाने का सोच रहे हैं और सादी पूरी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये मसाला मटर पूरी की रेसिपी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. मसालों और मटर से बनी ये पूरी स्वाद में जबरदस्त होती है. इस पूरी को आप अपनी पसंद की सब्जी, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.  मसाला मटर पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? मटर- 1 कप उबले हुए आटा- 2 कप हरी मिर्च- 1 नमक- स्वादानुसार जीरा- 1 छोटा चम्मच  अदरक- 1 छोटा टुकड़ा  जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच तेल- जरूरत के अनुसार अजवाइन- आधा छोटा चम्मच मसाला मटर पूरी को कैसे तैयार करें? मसाला मटर पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें और इसे ठंडा कर लें. मटर को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.  अब एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप जीरा, अजवाइन और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें आप मटर के मिश्रण को डाल दें. नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को आप 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.  अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पूरियों को तलें. इस तरीके से आप आसानी से मसाला मटर पूरी को तैयार कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार  यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद The post Masala Matar Puri: घर पर बनाएं मसाला मटर पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा बनाने का मन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2: फिल्म में सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, क्या आपने नोटिस किया?

Border 2: आज जब गणतंत्र दिवस के माहौल के बीच बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में पहुंची, तो लोगों को वही देशभक्ति का जोश, जंग के दमदार सीन और सनी देओल की गूंजती आवाज की उम्मीद थी. लेकिन फिल्म की शुरुआत में एक ऐसा पल आया, जिसने शोर से ज्यादा दिल को छू लिया. ओपनिंग क्रेडिट्स में सनी देओल के नाम के साथ लिखा दिखा, “Sunny Deol (Dharmendra ji ka beta)”. एक छोटी-सी लाइन, लेकिन इसके पीछे भावनाओं, सम्मान और विरासत की पूरी कहानी छिपी हुई थी. क्या आपने इस सीन को नोटिस किया? 24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन यह पल सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं. फैंस ने इसे एक बेटे की ओर से अपने पिता को दी गई खामोश श्रद्धांजलि बताया. ऐसा लगा जैसे सनी देओल बिना कुछ कहे यह जता रहे हों कि वे जो कुछ भी हैं, अपने पिता की वजह से हैं, एक अभिनेता के तौर पर भी और इंसान के तौर पर भी. धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ था. उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक बड़ा सितारा खो दिया, और सनी देओल ने अपना सबसे बड़ा सहारा.  यूं बनी बॉर्डर फिल्म सनी देओल अक्सर अपने पिता से मिलने वाली प्रेरणा की बात करते रहे हैं. हाल ही में जैसलमेर में ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च के दौरान भी उन्होंने बचपन की एक याद साझा की, जब उन्होंने धर्मेंद्र की 1964 की वॉर फिल्म ‘हकीकत’ देखी थी. वही फिल्म, वही एहसास, उनके दिल में बस गया और आगे चलकर जे.पी. दत्ता के साथ ‘बॉर्डर’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाने की वजह बना. बॉर्डर 2 की कहानी बॉर्डर 2 की कहानी 1971 के हिंदुस्तान-पाक युद्ध पर आधारित है और इसमें बासंतार की लड़ाई को दिखाया गया है, जो हिंदुस्तानीय सैन्य इतिहास का एक अहम अध्याय है. सनी देओल एक बार फिर गंभीर और असरदार भूमिका में नजर आते हैं. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार उनके साथ फिल्म को मजबूती देते हैं. यह भी पढे़ं: Border 2 Memes: फिल्म रिलीज होते ही आई MEMES की बाढ़, जेठालाल वाला सबसे बेस्ट The post Border 2: फिल्म में सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, क्या आपने नोटिस किया? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care: रंग और मिट्टी से भरे बाल? विसर्जन के बाद ऐसे करें सही हेयर वॉश रुई की तरह हो जाएंगे सॉफ्ट 

Hair Care: विसर्जन के बाद बालों में रंग, मिट्टी और धूल चिपक जाती है, जिससे बाल रूखे और चिपचिपे लगने लगते हैं. ऐसे में सही तरीके से हेयर वॉश करना बहुत जरूरी होता है. अगर बालों को गलत तरीके से धो लिया जाए, तो वे टूट सकते हैं या डैमेज हो सकते हैं. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप बालों को जल्दी साफ कर सकते हैं और उन्हें सॉफ्ट व हेल्दी बना सकते हैं. यह तरीका इतना आसान है कि कोई भी बिना टेंशन के फॉलो कर सकता है. ये रहे 3 आसान स्टेप्स पहले सादा पानी से बाल धोएं घर आते ही सबसे पहले बालों को साफ पानी से अच्छी तरह भिगोकर धो लें. इससे रंग, मिट्टी, धूल और गंदगी का ज्यादातर हिस्सा निकल जाता है और बालों पर शैम्पू का असर अच्छा पड़ता है. दही या एलोवेरा जेल का पेस्ट लगाएं  अगर रंग या मिट्टी ज्यादा लगी हो, तो शैम्पू से पहले दही या एलोवेरा जेल 10 मिनट लगाकर धोना और भी बेहतर रहता है.   माइल्ड शैम्पू से हल्की सफाई करें अब माइल्ड या हर्बल शैम्पू लें और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें. ज्यादा रगड़ें नहीं. इससे बाल साफ भी हो जाते हैं और रूखापन भी नहीं आता. कंडीशनर या नेचुरल तेल लगाएं शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाएं या फिर तौलिया सुखाने के बाद थोड़ा सा नारियल/बादाम तेल लगाएं. इससे बाल नरम रहते हैं और टूटते नहीं हैं. इन सारे स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपके बाल बिलकुल सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे. रंग या धूल मिट्टी पड़ने के कारण बाल बहुत ही ज्यादा रूखे हो जाते हैं. यह भी पढ़ें: जिंदगी में आए खुशियों की बहार . . . बसंत पंचमी की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Happy Saraswati Puja 2026: सरस्वती पूजा आज, यहां से अपनों को भेजें शुभकामना और कोट्स The post Hair Care: रंग और मिट्टी से भरे बाल? विसर्जन के बाद ऐसे करें सही हेयर वॉश रुई की तरह हो जाएंगे सॉफ्ट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

16GB रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ Motorola Signature, देखें अन्य फीचर्स और कीमत

मोटोरोला फोन्स को पसंद करने वालों के लिए अच्छी समाचार है. Motorola ने शुक्रवार को मुंबई में हुए एक इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Signature इंडिया में लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे Pantone की तरफ से चुने गए दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में लायी है. फोन में आपको लेटेस्ट octa-core Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल जाता है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. आइए अब जान लेते हैं इस फोन में और क्या-क्या खास मिलने वाला है. डिजाइन और डिस्प्ले  फोन में 6.8-इंच का बड़ा Super HD LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक जाता है. स्क्रीन काफी शार्प है, कलर्स भी एकदम रिच दिखते हैं और धूप में इस्तेमाल के लिए इसमें जबरदस्त ब्राइटनेस मिलती है. Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी है, यानी वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम रहने वाला है. खास बात ये है कि अगर आपके हाथ गीले भी हों, तब भी आप फोन आराम से चला सकते हैं, क्योंकि इसमें Smart Water Touch फीचर दिया गया है. पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिलता है और स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है. डिजाइन की बात करें तो फोन में मेटल फ्रेम है और पीछे की तरफ फैब्रिक-टच जैसा प्रीमियम फिनिश मिलता है, जो कलर ऑप्शन के हिसाब से अलग-अलग लुक देता है. परफॉरमेंस और बैटरी  परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन आपको मिल जाता है. मजबूती के मामले में भी ये फोन काफी दमदार है. Motorola Signature एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर चलता है. इसमें आपको कंपनी का Hello UI मिल जाता है.  बैटरी की बात करें तो इसमें 5,200mAh की silicon carbon बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 41 घंटे तक चल सकता है. कैमरा  कैमरा की बात करें तो Motorola Signature इस मामले में पूरा दम दिखाता है. इसमें पीछे की तरफ आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन कैमरा 50MP का Sony LYT 828 सेंसर है और इसमें OIS भी दिया गया है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है और एक 50MP का Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 3x ऑप्टिकल जूम, 100x हाइब्रिड जूम और OIS सपोर्ट करता है. सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में भी 50MP का Sony LYT 500 कैमरा दिया गया है. Motorola Signature की कीमत Motorola Signature की हिंदुस्तान में कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें आपको बेस वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, अगर आप 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 64,999 रुपये है. टॉप वेरिएंट की बात करें, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है, तो उसकी कीमत 69,999 रुपये रखी गई है. ऑफर्स की बात करें तो जो लोग फोन खरीदेंगे उन्हें HDFC Bank या Axis Bank कार्ड पर सीधे 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, एक्सचेंज कराने पर भी 5,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. यह नया स्मार्टफोन हिंदुस्तान में 30 जनवरी से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह Pantone Carbon और Pantone Martini Olive रंगों में आएगा. यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 Pro सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स The post 16GB रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ Motorola Signature, देखें अन्य फीचर्स और कीमत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Matar Muthia Recipe: शाम की चाय के लिए परफेक्ट है मटर मुठिया, बच्चे भी करेंगे पसंद  

Matar Muthia Recipe: रोजाना एक तरह की स्नैक्स खाना किसी को भी पसंद नहीं आता. ऐसे में आप कभी कुछ नया ट्राई करने की सोचते होंगे लेकिन कुछ नहीं आता होगा. आज आपको बहुत ही टेस्टी स्नैक्स मटर मुठिया की रेसिपी बताते हैं. शाम की चाय के साथ इसे खाना बहुत मजेदार लगता है. खासकर बच्चों को यह स्नैक्स खूब पसंद आता है. तो चलिए आज आपको मटर मुठिया बनाने की रेसिपी बताते हैं. मटर मुठिया बनाने की सामग्री मटर – 3/4 कप गेहूं का आटा – 1/2 कप बेसन – 1/2 कप मेथी – 1/2 कप नमक – 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच मिर्च – 2 हरी अदरक – 1 चम्मच यह भी पढ़ें: Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी मटर मुठिया बनाने की विधि मटर मुठिया बनाने के लिए सबसे पहले मटर को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें. फिर इसे एक बाउल में निकालकर इसमें कटी हुई मेथी, आटा और बेसन डाल दें. इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा, ग्रेटिड अदरक, हरी मिर्च और दही डाल दें. फिर इसमें बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करके गूंथ लें और रोल बना लें. अब आप स्टीमर मे पानी डालकर इसे गर्म करें और छलनी वाली ट्रे को तेल से ग्रीस कर लें. फिर ट्रे में रोल रख कर उसे स्टीमर में डाल दें. करीब 15 मिनट बाद स्टीम्ड रोल को किसी थाली में निकाल कर ठंडा करें और फिर इनको काट लें. अब आप एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और करी पत्ते का तड़का लगा दें. फिर इसमें तिल, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.   अंत में इसमें कटी हुई मुठिया डालकर दोनो तरफ से फ्राई कर लें और फिर हरे धनिया से गार्निश कर लें. आपकी मुठिया तैयार हो चुकी है और आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Bharwa Tandoori Aloo Recipe: घर पर ऐसे बनाएं भरवां तंदूरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां यह भी पढ़ें: Chilli Pakora Recipe: चाय की चुस्की के साथ चटपटा मिर्च पकौड़े की बात ही लाजवाब है. बस कुछ मिनटों में झटपट करें तैयार The post Matar Muthia Recipe: शाम की चाय के लिए परफेक्ट है मटर मुठिया, शिशु भी करेंगे पसंद   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, राजगीर में सबसे कम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Bihar IMD Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग समान बना रहेगा. 25 जनवरी तक के लिए जारी इस पूर्वानुमान में ठंड के साथ शुष्क मौसम और हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है. बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में सुबह और देर शाम हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया और नवादा में तापमान सामान्य बना रहेगा. ठंड का प्रभाव सुबह के समय अधिक महसूस किया जाएगा. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय में भी साफ आसमान के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में भी शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती ह. इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का तापमान पर अपडेट बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें तापमान पर क्या अपडेट राजगीर में न्यूनतम तापमान लगभग 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह राज्य में सबसे कम रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और देर शाम सतर्क रहने, कोहरे के समय वाहन सावधानी से चलाने तथा ठंड से बचाव के लिए उपाय करने की सलाह दी है. बिहार में फिलहाल ठंड और कोहरे का दौर जारी रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान The post बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, राजगीर में सबसे कम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top