Hot News

January 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM Nitish Kumar: मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की देखिए तस्वीरें, जीविका दीदियों से की बात, रिव्यू मीटिंग भी

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज मुजफ्फरपुर जिले में पहुंची. यहां सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी और रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे. सीएम नीतीश के स्वागत में कई नेता हाथ में गुलाब का फूल लेकर खड़े थे. मुख्यमंत्री ने जिले को 850 करोड़ रुपए की सौगात दी. समृद्धि यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि सीएम नीतीश ने रोड इंस्पेक्शन, स्टॉल का इंस्पेक्शन करने के साथ अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन किया. सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों से बातचीत की और तमाम जानकारियां ली. मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजनाओं को लेकर मंत्री और अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग भी किया. जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश की योजनाओं में सिक्स लेन रोड, गांव की सड़कें, बाइपास रोड, हेल्थ केयर सर्विस, पुल, 520 बेड का अति पिछड़ा बालिका हॉस्टल, 32 पंचायत प्रशासन भवन के साथ और भी कई योजनाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को वैशाली जिले में जायेंगे. इसके बाद समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज 27 जनवरी शुरू होगा, इस दौरान मुख्यमंत्री तीन जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर रिव्यू मीटिंग करेंगे. Also Read: Bihar News: अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस से कटे दो लड़के, रेलवे ट्रैक के पास बना रहे थे रील The post CM Nitish Kumar: मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की देखिए तस्वीरें, जीविका दीदियों से की बात, रिव्यू मीटिंग भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Tourism: अब बिहार घूमिए 5-स्टार अंदाज में, लॉन्च हुईं 2 करोड़ से ज्यादा की लग्जरी कैरावैन बसें, किराया महज इतना

Bihar Tourism: अगर आप बिहार को लग्जरी स्टाइल में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशसमाचारी है. बिहार पर्यटन विभाग ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो लग्जरी कैरावैन बसों की शुरुआत कर दी है. इन बसों को शुक्रवार को पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मंत्री खुद भी कैरावैन में सवार होकर सफर करते नजर आए. चलता-फिरता फाइव स्टार होटल ये कैरावैन बस किसी होटल से कम नहीं हैं. बस के अंदर बेडरूम, बाथरूम, किचन, ड्रेसिंग एरिया जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. पूरी बस एयर कंडीशन्ड है और 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा दी गई है. सिक्योरिटी के लिए बस में 6 CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं. दो बसों पर खर्च हुए 2.18 करोड़ दोनों कैरावैन बसों की कुल लागत करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये है. इन्हें ऑल इंडिया परमिट मिल चुका है, यानी देश के किसी भी पर्यटन स्थल की यात्रा इन बसों से की जा सकती है. बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध है. बिहार ही नहीं, देश के कोने-कोने तक कर सकेंगे सैर इन कैरावैन बसों के जरिए पर्यटक पटना, गया, राजगीर, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, बांका, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व समेत बिहार और देश के कई प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सैर कर सकेंगे. ऑटोमेटेड लग्जरी सीट्स और बेडरूम कैरावैन में 4 ऑटोमेटेड रिक्लाइनर सीट, 3 सीटर सोफा और 4 स्लीपर बर्थ दिए गए हैं. सीटें 360 डिग्री घूम सकती हैं और हर सीट के साथ मोटराइज्ड पर्दे, स्नैक टेबल और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं. बेडरूम में ऑर्थोपेडिक मैट्रेस लगाए गए हैं, जो कमर और सर्वाइकल के मरीजों के लिए आरामदायक हैं. बस की लग्जरी सीट स्मार्ट टीवी से लेकर एयरक्राफ्ट जैसा स्टोरेज बस में 43 इंच का स्मार्ट टीवी लगाया गया है. हर स्लीपर बर्थ में अलग टीवी दिया गया है. सामान रखने के लिए एयरक्राफ्ट जैसे ओवरहेड केबिन और सोफे के नीचे स्टोरेज स्पेस मौजूद है. इमरजेंसी एग्जिट की सुविधा भी दी गई है. किचन में घर जैसी सुविधाएं कैरावैन के किचन में इंडक्शन चूल्हा, फ्रिज, माइक्रोवेव और वाटर कूलर मौजूद है. बर्तन धोने के लिए वॉश बेसिन और स्टोरेज कंपार्टमेंट भी बनाए गए हैं, जिससे सफर के दौरान होटल की जरूरत नहीं पड़ेगी. लग्जरी बस का किचन बाथरूम और ड्रेसिंग एरिया बस में मरीन टॉयलेट, शॉवर एरिया, गर्म-ठंडे पानी की सुविधा दी गई है. बेडरूम में ड्रेसिंग एरिया और बड़ा आइना लगाया गया है, जहां आराम से तैयार हुआ जा सकता है. बस का वाशरूम जानिए किराया कितना है 75 रुपया प्रति किलोमीटर न्यूनतम 250 किलोमीटर प्रतिदिन किराया पर 5% जीएसटी अतिरिक्त पटना में 12 घंटे और 75 किमी के लिए ₹11,000 एक दिन की बुकिंग करीब ₹20,000 ऐसे करें बुकिंग ऑनलाइन बुकिंग: बिहार टूरिज्म की वेबसाइटऑफलाइन बुकिंग: सिख हेरिटेज भवन, दरोगा राय पथ और कौटिल्य विहार काउंटरमोबाइल नंबर: 8544418209 बिहार टूरिज्म की ये लग्जरी कैरावैन बसें अब सफर को आरामदायक, सुरक्षित और शाही अनुभव में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आप बुक कर यात्रा कर सकते हैं. Also Read: Bihar Tourism: होटल और पार्क बनाने वालों को नीतीश प्रशासन की बड़ी सौगात, मिलेगा 30% तक फाइनेंशियल सपोर्ट The post Bihar Tourism: अब बिहार घूमिए 5-स्टार अंदाज में, लॉन्च हुईं 2 करोड़ से ज्यादा की लग्जरी कैरावैन बसें, किराया महज इतना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NOIDA के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छुट्टी घोषित-अनलाइन क्लास भी बंद 

NOIDA के शिव नादर, फादर एग्नेल स्कूल नोएडा, आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीराम मिलेनियम स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं. इन स्कूलों के अलावा दूसरे एजुकेशनल इंस्टिट्यूट को भी इसी तरह के मेल मिले हैं. जिससे कुल मिलाकर नोएडा के 6 से अधिक स्कूल प्रभावित है.  स्कूल मैनेजमेंट ने की छुट्टी  रामाज्ञा स्कूल ने स्पष्ट किया है कि स्कूल को ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है. एहतियातन स्कूल को बंद कर दिया गया है और छात्रों की सुरक्षित डिस्पर्सल प्रोसेस शुरू की गई. स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया, जबकि वॉकर स्टूडेंट्स के गार्जियंस से तुरंत बच्चों को लेने आने की अपील की गई. क्लास 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी सुबह 10:30 बजे और क्लास 6 से 12 तक के छात्रों की छुट्टी 10:45 बजे तक के लिए कर दी गई.  Noida के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छुट्टी घोषित-अनलाइन क्लास भी बंद  2 स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से घबराने की जरूरत न बताते हुए कहा कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय पहले से लागू हैं. वहीं फादर एग्नेल स्कूल, नोएडा ने बताया कि स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एहतियातन प्री-स्कूल को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है. स्कूल बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं और ऑनलाइन क्लाससेस भी नहीं होंगी.  आर्मी स्कूल को भी मिली धमकी  आर्मी पब्लिक स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा मेल मिला, जिसके बाद स्कूल ऐड्मिनिस्ट्रैशन ने पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा को फर्स्ट प्राइऑरटी देते हुए छुट्टी कर दी. धमकी की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस, लोकल ऐड्मिनिस्ट्रैशन और बम निरोधक दस्ता ऐक्टिव हो गए. स्कूल कैंपस की जांच की जा रही है और साइबर टीम ई-मेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है.  Also read: नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की नहीं, व्यवस्था की आत्मा मर गई पुलिस ने क्या कहा ?  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिचूऐशन पूरी तरह कंट्रोल में है और अभी तक किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल है. कई अभिभावक सुबह-सुबह ही स्कूल पहुंच गए ताकि अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जा सकें. स्कूल प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.   The post NOIDA के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छुट्टी घोषित-अनलाइन क्लास भी बंद  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Orange Juice Benefits: ऑरेंज जूस में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Orange Juice Benefits: सुबह की शुरुआत ज्यादातर लोग गरमा गर्म चाय से करते हैं. लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है. बेहतर है कि आप दिन की शुरुआत एक गिलास ऑरेंज जूस से करें. सुबह खाली पेट ऑरेंज जूस पीने से शरीर को काई फायदे हो सकते हैं. रोजाना ऑरेंज जूस पीने से आपके शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलेंगे. तो चलिए जानते हैं ऑरेंज जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे में. एनर्जी लेवल करे बूस्ट ऑरेंज नेचुरल शुगर से भरपूर होने के कारण एनर्जी को धीरे-धीरे रिलीज करता है. इसे पीने के बाद आप पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. त्वचा में प्राकृतिक ग्लो ऑरेंज जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी की मात्रा आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने का काम करती है. इसमें मौजूद विटामिन-सी झुर्रियों को कम करता करके त्वचा को जवां और चमकदार बनाता है. यह भी पढ़ें: Chuhara-Doodh Eating Benefits: इस तरह करेंगे छुहारे का सेवन तो शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे पाचन तंत्र में सुधार ऑरेंज फाइबर से भरपूर होने की वजह से पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. ध्यान रहे अगर आपको बहुत ज्यादा एसिडिटी की समस्या रहती है तो इसे खाली पेट लेने से पहले सावधान रहें. विटामिन-सी का भंडार ऑरेंज जूस में विटामिन-सी, फोलेट और पोटेशियम का भंडार होता है. अगर आप रोजाना एक महीने तक ऑरेंज जूस पीते हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाएगा. इस जूस को पीने से मौसमी सर्दी-खांसी और थकान की समस्या भी कम होती है.   यह भी पढ़ें: Dalchini khane ke Fayde: इस तरह करें दालचीनी का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे यह भी पढ़ें: Benefits of Papaya: पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन The post Orange Juice Benefits: ऑरेंज जूस में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: अमृत भारत एक्सप्रेस से कटे दो लड़के, रेलवे ट्रैक के पास बना रहे थे रील

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून में दो लड़कों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच, पिलर नंबर 234/31 के पास दो लड़के रील बना रहे थे. मौके पर हुई दोनों लड़कों की मौत वे रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे. तभी अचानक दूसरे ट्रैक पर उल्टी दिशा से एक ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आती दिखी. दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों लड़के घबरा गए और संभलने का मौका भी नहीं मिला. इसी अफरा-तफरी में वे अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों लड़कों की मौत मौके पर ही हो गई. पश्चिम चंपारण: रील बनाने का जुनून बना मौत की वजह. चलती ट्रेन के बीच वीडियो बनाते दो युवकों की दर्दनाक मौत. गुलाब नगर ढाला–साठी स्टेशन के बीच हादसा. अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक. विपरीत ट्रैक पर फौजी ट्रेन देख घबराए – संभलने का मौका नहीं मिला. शव क्षत-विक्षत हालत में… pic.twitter.com/Hl73AgfdDJ — Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 23, 2026 शव लेकर परिजन फरार घटना की समाचार दोनों लड़कों के घर वालों को मिली, जिसके बाद मौके पर दौड़ते-दौड़ते परिजन और गांव वाले भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि इसी भीड़ का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर मौके से फरार हो गए. इस घटना के बारे में साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी बेतिया को दे दी गई है. साथ ही पूरे मामले में छानबीन की जा रही है. पश्चिम चंपारण के ही जीजा-साले की हुई थी मौत इससे पहले पश्चिम चंपारण जिले के ही रहने वाले जीजा-साले की मौत हरियाणा के झज्जर में रील बनाने के दौरान हो गई थी. दोनों सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए ट्रैक पर रील्स बना रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही जीजा-साले की मौत हो गई थी. Also Read: Bihar News: बिहार में डायल 112 के ड्राइवरों को क्यों मिला सर्विस एक्सटेंशन? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया The post Bihar News: अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस से कटे दो लड़के, रेलवे ट्रैक के पास बना रहे थे रील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिल गए शेयर या हाथ लगी निराशा? अपना पैन कार्ड रखें तैयार और इन 3 तरीकों से चेक करें अपना अलॉटमेंट

Shadowfax IPO Allotment Status: अगर आपने शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के IPO में पैसे लगाए हैं, तो आज की रात आपके लिए काफी एक्साइटिंग होने वाली है. 1,907 करोड़ रुपये वाले इस IPO का सब्सक्रिप्शन कल ही बंद हुआ है और मार्केट से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. निवेशकों ने इसमें करीब 3 गुना ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है, जिसका सीधा मतलब है कि शेयर्स पाने की होड़ मची हुई है. कंपनी ने अपने शेयर्स के लिए 118 रुपये से 124 रुपये का प्राइस बैंड रखा था. आज यानी 23 जनवरी की देर रात तक अलॉटमेंट फाइनल होने की पूरी उम्मीद है. शैडोफैक्स का अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना बहुत आसान है और इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप सीधे इस IPO के रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट (https://ipostatus.kfintech.com/) पर जा सकते हैं. वहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर आपको ‘शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज’ सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद बस अपना पैन कार्ड नंबर (PAN), एप्लिकेशन नंबर या डीपी क्लाइंट आईडी डालें और सबमिट कर दें. स्क्रीन पर तुरंत दिख जाएगा कि आपको शेयर्स मिले हैं या नहीं. BSE और NSE पर स्टेटस देखने का क्या तरीका है? रजिस्ट्रार के अलावा आप स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और NSE की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर भी अपना स्टेटस देख सकते हैं. BSE की वेबसाइट पर आपको ‘Equity’ सिलेक्ट करना होगा और फिर ‘Shadowfax Technologies’ चुनकर अपना पैन और एप्लिकेशन नंबर डालना है. वहीं NSE पर भी लॉगिन करके आप अपनी बिड की डिटेल्स देख सकते हैं. ये दोनों प्लेटफॉर्म्स काफी भरोसेमंद हैं और यहां से आपको एकदम सही जानकारी मिल जाएगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि आज रात तक डेटा अपडेट होने की संभावना है इसलिए चेक करते रहें. कब होगी लिस्टिंग और क्या चल रहा है ग्रे मार्केट का हाल? अब बात करते हैं लिस्टिंग गेन की. शैडोफैक्स के शेयर्स 28 जनवरी को NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होने वाले हैं. हालांकि, ग्रे मार्केट (Grey Market) से अभी कोई बहुत बड़े हलचल के संकेत नहीं मिल रहे हैं. फिलहाल इसका GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम एकदम फ्लैट चल रहा है, जिसका मतलब है कि शेयर्स अपनी इश्यू प्राइस के आसपास ही लिस्ट हो सकते हैं. लेकिन शेयर बाजार में आखिरी मिनट पर भी चीजें बदल जाती हैं, इसलिए लिस्टिंग वाले दिन का इंतजार करना ही बेहतर होगा. ये भी पढ़ें: BOI के Q3 Results ने उड़ाए सबके होश, जानें पुरानी गलतियों को सुधार कर आखिर बैंक ने अपनी तिजोरी कैसे भरी? The post मिल गए शेयर या हाथ लगी निराशा? अपना पैन कार्ड रखें तैयार और इन 3 तरीकों से चेक करें अपना अलॉटमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Republic Day Dress Ideas: तिरंगे के रंगों में पहनें स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स, हर नजरें आप पर टिक जाएंगी

Republic Day Dress Ideas: गणतंत्र दिवस के मौके पर हर तरफ तिरंगा के रंगों में रंगा दिखता है. ऐसे में जब बात हो ड्रेस की, तो क्यों न आप इस खास दिन पर झंडे के रंग का स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट पहनें. सही डिजाइन और रंग चुनने से आपका लुक सिर्फ खूबसूरत नहीं लगेगा, बल्कि हर कोई आपकी स्टाइल और देशभक्ति की भावना की तारीफ करेगा. इस दिन आप स्कूल, ऑफिस या किसी फंक्शन में सभी की नजरों में बनेंगी. अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस पर अलग और यादगार लुक पाना चाहती हैं, तो यहां जानें तिरंगे के रंगों का बेस्ट ड्रेस आइडियाज. सफेद कुर्ता-पलाजो | White Kurta Palazzo Outfit White kurta palazzo outfit for republic day सफेद रंग शांति और सादगी दिखाता है. ऐसे में अगर आप क्लीन और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो सफेद गणतंत्र दिवस के मौके पर कुर्ता-पलाजो पहन सकती हैं. इसके साथ तिरंगे रंग का दुपट्टा लुक को पूरा कर देता है. यह आउटफिट स्कूल और ऑफिस दोनों के लिए सही है. तिरंगा साड़ी | Tricolour Saree Look Tricolour saree look तिरंगे रंगों की साड़ी गणतंत्र दिवस पर बहुत खास लगती है. इसमें हरा, सफेद और केसरिया रंग सुंदर तरीके से दिखते हैं. अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह साड़ी जरूर ट्राय करें. हल्के ज्वेलरी के साथ यह लुक और निखर जाता है. केसरिया कुर्ता सेट | Saffron Kurta Set Saffron kurta set for republic day केसरिया रंग जोश और एनर्जी दिखाता है. अगर आप सिंपल के साथ ही दमदार लुक चाहती हैं, तो केसरिया कुर्ता सेट अच्छा ऑप्शन है. इसे आप सफेद पैंट या लेगिंग के साथ पहना सकती हैं. यह ड्रेस कॉलेज और ऑफिस फंक्शन के लिए बढ़िया रहती है. हरा अनारकली सूट | Green Anarkali Suit Green anarkali suit for republic day हरा रंग ताजगी और उम्मीद का एहसास देता है. हरा अनारकली सूट पहनकर आप ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों लग सकती हैं. अगर आप फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो यह आउटफिट सही रहेगा. इसके साथ हल्का मेकअप लुक को और भी खूबसरत बनाता है. तिरंगा दुपट्टा स्टाइल | Tricolour Dupatta Style Tricolour dupatta style for republic day अगर आप ज्यादा चेंज नहीं चाहतीं, तो तिरंगा दुपट्टा एक आसान तरीका है. इसे सफेद या हल्के रंग के सूट के साथ पहन सकती हैं. यह छोटा सा टच पूरे लुक को गणतंत्र दिवस के हिसाब से खास बना देता है. यह स्टाइल हर उम्र की स्त्रीओं पर अच्छा लगता है. व्हाइट ड्रेस विद तिरंगा एक्सेसरीज | White Dress with Tricolour Accessories White dress with tricolour accessories सफेद ड्रेस के साथ तिरंगे रंग की चूड़ियां, बैज या स्कार्फ बहुत सुंदर लगते हैं. अगर आप मॉडर्न और सिंपल लुक चाहती हैं, तो यह स्टाइल ट्राय करें. यह आउटफिट आरामदायक भी होता है. स्कूल और ऑफिस दोनों जगह आसानी से पहना जा सकता है. तिरंगा फ्रॉक या कुर्ती | Tricolour Frock or Kurti Tricolour frock or kurti for republic day यंग और फ्रेश लुक के लिए तिरंगे रंग की फ्रॉक या कुर्ती अच्छा ऑप्शन है. यह ड्रेस हल्की और पहनने में आसान होती है. अगर आप कुछ क्यूट और अलग पहनना चाहती हैं, तो यह स्टाइल चुन सकती हैं. खासकर स्टूडेंट्स के लिए यह लुक बहुत पसंद किया जाता है. The post Republic Day Dress Ideas: तिरंगे के रंगों में पहनें स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स, हर नजरें आप पर टिक जाएंगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2 Memes: फिल्म रिलीज होते ही आई MEMES की बाढ़, जेठालाल वाला सबसे बेस्ट

Border 2 Memes: आज यानी 23 जनवरी को लंबे इंतजार के बाद देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही फिल्म ने बड़े पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक माहौल बना दिया है. दर्शकों में जो एक्साइटमेंट रिलीज से पहले दिख रहा था, वही जोश पहले ही दिन देखने को मिल रहा है. रीलीज के बाद आई मीम्स की बाढ़ फिल्म के आते ही इंटरनेट पर मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है. बड़ी संख्या में लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसके दमदार सीन व डायलॉग्स को सराह रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर बनाए गए मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. कई मीम्स में फिल्म के युद्ध वाले सीन्स और पंचलाइन के जरिए पाकिस्तान पर तंज कसा गया है, जिसे यूजर्स काफी एन्जॉय कर रहे हैं. जेठालाल वाला मीम्स जमकर वायरल View this post on Instagram A post shared by @rhymi.ng21 “एक अकेला, पूरे पाकिस्तान पर भारी” वाला MEME एक अकेला, पूरे पाकिस्तान पर भारी#Border2Memes #Border2 #PakistanMemes pic.twitter.com/EXLgaORVjE — Ritesh Mahasay (@MahasayRit11254) January 23, 2026 फिल्म पर बने मीम्स ने खूब हंसाया फिल्म के साथ-साथ एक मजेदार मीम भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस मीम में दिखाया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ देखने के बाद पाकिस्तानियों की हालत कैसी होगी. मीम को मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के उस सीन से जोड़ा गया है, जिसमें जेठालाल पाकिस्तान जाते हैं. इस तुलना ने लोगों को खूब हंसाया है और मीम तेजी से वायरल हो रहा है. बॉर्डर 2 की कहानी क्या है? ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 में हुए हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसे हिंदुस्तान के सबसे अहम युद्धों में गिना जाता है. इसी जंग में हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लगभग 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने हिंदुस्तानीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था. फिल्म इसी ऐतिहासिक जीत और हिंदुस्तानीय जवानों के साहस को बड़े स्केल और इमोशनल अंदाज में पर्दे पर दिखाती है. यह भी पढ़ें: Border 2 देखने से पहले पढ़ लीजिए First Part की पूरी कहानी, वरना मिस हो जाएगा असली इमोशन यहां देखें बॉर्डर 2 का ट्रेलर The post Border 2 Memes: फिल्म रिलीज होते ही आई MEMES की बाढ़, जेठालाल वाला सबसे बेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

US में बाप को पकड़ने के लिए 5 साल के बच्चे को बनाया ‘चारा’; फिर हिरासत में डाला, ICE की हरकत

अमेरिका में ICE एजेटों से जुड़ा एक और मामला सामने आया है. इसमें एक छोटे से शिशु को ढाल बनाकर उसके पिता को हिरासत में लिया गया. मिनेसोटा के मिनियापोलिस में प्रीस्कूल से घर लौट रहे 5 साल के शिशु लियाम कोनेजो रामोस को संघीय एजेंटों ने उसके पिता एड्रियन अलेक्जेंडर कोनेजो एरियस के साथ पकड़ लिया. दोनों को टेक्सास के एक डिटेंशन सेंटर भेज दिया. ICE एजेंटों ने दोनों को उस समय पकड़ा, जब वे स्कूल से लौट रहे थे. स्कूल प्रशासन और परिवार के वकील के मुताबिक, यह घटना मिनियापोलिस के पास एक उपनगर में हुई. हाल के हफ्तों में इसी इलाके से पकड़ा गया यह चौथा छात्र है. स्कूल अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर लियाम अपने पिता के साथ कार में घर पहुंचा ही था कि एजेंटों ने उन्हें ड्राइववे में रोक लिया. स्कूल की सुपरिंटेंडेंट जेना स्टेनविक ने कहा कि एजेंटों ने शिशु से घर का दरवाजा खटखटाने को कहा, ताकि देखा जा सके कि अंदर और कोई है या नहीं. उनका आरोप है कि “एक 5 साल के शिशु को चारे की तरह इस्तेमाल किया गया.” शिशु के पिता ने अंदर मौजूद मां से दरवाजा न खोलने को कहा. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, लियाम कोनेजो रामोस की मां गर्भवती है. उसका एक और बेटा है. जब पड़ोसियों ने ICE अधिकारियों को घर पर दस्तक देते हुए देखा, तो उन्होंने भी मां को घर का दरवाजा न खोलने की अपील की.  प्रशासन की ओर से कहा गया कि पिता ने खुद शिशु को अपने साथ रखने की इच्छा जताई थी और दोनों अब टेक्सास के डिली डिटेंशन सेंटर में हैं. अधिकारियों के मुताबिक, वे शिशु के पिता को पकड़ने आए थे, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे. प्रशासनी प्रवक्ता के अनुसार पिता शिशु को छोड़कर भाग गया. जिसके बाद ICE अधिकारी शिशु के साथ रुके रहे. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी अधिकारियों की ही बात की तस्दीक की.  🚨 JUST IN: JD Vance PUMMELS Fake News reporter’s misleading question that a “5 year old was detained by ICE” Turns out, this was an ABANDONED CHILD that agents saved from being stranded in the cold when his illegal alien father fled the scene THEY SAVED THE KID, the Fake News… pic.twitter.com/Vm5olwgODh — Eric Daugherty (@EricLDaugh) January 22, 2026 वहीं, स्कूल प्रशासन का कहना है कि परिवार 2024 में इक्वाडोर से अमेरिका आया था. परिवार के वकील मार्क प्रोकोश ने कहा कि उनका शरणार्थी मामला अभी चल रहा है, उन्हें देश छोड़ने का कोई आदेश नहीं था. लेकिन इसके बावजूद एजेंट शिशु को किसी और बड़े व्यक्ति या स्कूल अधिकारियों के हवाले करने को तैयार नहीं हुए. पूरे परिवार ने पिछले साल (2024 में) खुद को सीमा अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया था. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. स्कूलों में बच्चों की मौजूदगी तेजी से घटी है और कई दिन तो एक-तिहाई छात्र स्कूल ही नहीं आए. शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि शिशु डरे हुए हैं. लियाम की टीचर ने उसे एक प्यारा और दयालु बच्चा बताया और कहा कि पूरा क्लास उसे याद कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है. शिशु का मामला उठने के बाद फूटा लोगों का गुस्सा मानवाधिकार संगठनों ने इस मामले पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि टेक्सास के जिस डिटेंशन सेंटर में शिशु रखे जा रहे हैं, वहां हालात बहुत खराब हैं और कई शिशु लंबे समय से बीमार हालत में बंद हैं. अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूरे परिवार को साथ होना चाहिए था, न कि डिटेंशन सेंटर पर. इस पूरे मामले ने अमेरिका में इमिग्रेशन कार्रवाई और बच्चों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना से पहले मिनियापोलिस में ICE अधिकारियों ने एक स्त्री को 8 जनवरी 2026 को गोली मार दी थी, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे.   ये भी पढ़ें:- आधी रात ट्रंप के दामाद और दोस्त से क्यों मिले व्लादिमीर पुतिन? ‘मॉस्को बैठक’ पर जेलेंस्की ने भी दिया रिएक्शन ये भी पढ़ें:- H1-B वीजा वाली भर्ती पर 2027 तक लग सकती है रोक, फ्लोरिडा में स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए पेश होगी पॉलिसी The post US में बाप को पकड़ने के लिए 5 साल के शिशु को बनाया ‘चारा’; फिर हिरासत में डाला, ICE की हरकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरुवायूर दर्शन होंगे आसान, मोदी ने 3 अमृत भारत और 1 पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई; केरल में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि केंद्र प्रशासन के प्रयासों से राज्य के विकास में लोगों में नई जागरूकता आई है. केरल के विकास में नई गति प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन केरल के विकास में नई गति का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि रेलवे कनेक्टिविटी को और मजबूत किया गया है और नई परियोजनाएं तिरुवनंतपुरम को देश के एक प्रमुख केंद्र में बदलने में मदद करेंगी. मोदी ने तीन अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन और एक त्रिशूर-गुरुवायूर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा. इनोवेशन और क्रेडिट सुविधा की शुरुआत प्रधानमंत्री ने सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइज सेंटर की आधारशिला रखी. इसके अलावा उन्होंने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की. यह कार्ड यूपीआई से जुड़ी इंटरेस्ट फ्री रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा प्रोवाइड करता है. मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत कई लाभार्थियों को लोन अमाउंट और क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए. उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद केरल और पूरे देश के गरीबों का कल्याण करना है. हेल्थ और डाक सेवा में भी कदम प्रधानमंत्री ने श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियो सर्जरी केंद्र की आधारशिला रखी. इसके अलावा उन्होंने नए पूजप्पुरा मुख्य डाकखाने का उद्घाटन भी किया. मोदी ने इन सभी उपलब्धियों के लिए केरल के लोगों और पूरे देश को बधाई दी और कहा कि ‘विकसित हिंदुस्तान’ के निर्माण के लिए पूरा देश मिलकर काम कर रहा है. परियोजनाएं राज्य के विकास में असर डालेंगी- मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई परियोजनाएं राज्य के विकास में दूरगामी असर डालेंगी. उन्होंने कहा कि केरल के लिए ये परियोजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं. राज्य प्रशासन लंबे समय से केंद्र से इन परियोजनाओं की मंजूरी मांग रही थी. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि फ्यूचर में भी केरल के प्रति यह संवेदनशीलता और सद्भावना बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य से जुड़े अन्य क्षेत्रों की वास्तविक मांगें भी समय आने पर पूरी की जाएंगी और प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी योजनाएं समय पर लागू हों. ये भी पढ़ें: ED डायरेक्टर राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे, I-PAC सर्च और अधिकारियों की सुरक्षा पर होगी समीक्षा धार भोजशाला में सरस्वती पूजा शुरू, 1 से 3 बजे तक पढ़ी जाएगी नमाज, विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश The post गुरुवायूर दर्शन होंगे आसान, मोदी ने 3 अमृत हिंदुस्तान और 1 पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई; केरल में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top