Hot News

January 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम में सोमवार को होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने किया. इस दौरान दोनों ने परेड की सलामी भी ली. परेड में शामिल विभिन्न प्लाटूनों ने परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि पुलिस जवानों से परेड की तैयारियों की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और सटीक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मंच सज्जा और अतिथियों के स्वागत से संबंधित सभी व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए. एसएसपी ने परेड में भाग लेने वाले प्लाटूनों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने सभी टुकड़ियों को स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की सीख दी. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, एसडीएम लोकेश बारंगे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. सुबह नौ बजे होगा झंडोत्तोलन गणतंत्र दिवस पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में सुबह नौ उपायुक्त झंडोत्तोलन करेंगे. इसके बाद समाहरणालय में साढ़े 10 बजे, मिश्रित भवन में 10:45, एसडीएम कार्यालय में 10:50, रेड क्रॉस सोसाइटी में 11, पुलिस लाइन में 11:10, गांधी सेवा सदन 11:30 बजे पूर्वाह्न में ध्वजारोहण किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 205 पीस चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

Dhanbad News: आरपीएफ व सीआइबी की टीम को मिली सफलता Dhanbad News: आरपीएफ, सीआइबी की संयुक्त टीम ने धनबाद स्टेशन प्लेटफार्म संख्या पांच के कालका छोर से शनिवार को 205 पीस चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में पश्चिम बंगाल के कटहलबाड़ी बलियाडंगा मालदा निवासी राज शेख और मरुआबाड़ी मालदा निवासी मो शबीब जहान शामिल हैं. टीम ने प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जब्त मोबाइल के साथ रेल पुलिस के हवाले कर दिया है. दिल्ली से लेकर आ रहे थे मोबाइल पूछताछ में युवकों ने मोबाइल फोन चोरी के होने की बात स्वीकारी है. उनलोगों ने बताया कि सभी मोबाइल दिल्ली के लोनी गोल चक्कर से शहंशाह और कारू महताब के पास से लेकर आ रहे थे. सभी मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के कालियाचक गांव निवासी उबई को सौंपना था, जिसके बदले उन्हें पैसे मिलने थे. आरोपियों ने बताया कि वे 18 जनवरी को ब्रह्मपुत्र मेल से मालदा से दिल्ली गये थे और 21 जनवरी को नेताजी एक्सप्रेस से लौटते हुए 22 जनवरी की सुबह धनबाद पहुंचे. इसके बाद श्रमिक चौक स्थित एक रेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. इसके बाद पश्चिम बंगाल लौटने की तैयारी कर रहे थे. दो साल से धंधे में थे संलिप्त आरोपी मो शबीब जहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से इस धंधे में संलिप्त है और अब तक करीब 2500 चोरी के मोबाइल पहुंचा चुका है. वहीं राज शेख ने छह माह में करीब 600 मोबाइल पहुंचाने की बात कही. उबई द्वारा मोबाइल का आइएमइआइ नंबर बदलने की जानकारी पुलिस को दी है. सभी मोबाइल जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: 205 पीस चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology Horoscope Today: आज 25 जनवरी 2026 का 1 से 9 का मूलांक फल, किसे मिलेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा

Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख से तय होता है. मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और आने वाले अवसरों के बारे में बहुत कुछ बताता है. आज रविवार 25 जनवरी 2026 है और रविवार का संबंध सूर्यदेव से माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता देने वाला हो सकता है. आइए जानते हैं आज किस मूलांक पर सूर्यदेव की विशेष कृपा बरसेगी और किसे सावधानी रखनी चाहिए. मूलांक कैसे निकालें? अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर एक अंक में लाएं.जैसे – जन्म तारीख 14 है → 1+4 = 5 (मूलांक 5) मूलांक 1 (सूर्य) आज का दिन आपके लिए सबसे शुभ है. सूर्यदेव की सीधी कृपा आपको मिलेगी. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. मूलांक 2 (चंद्र) आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है. परिवार से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है. उपाय: सफेद वस्त्र पहनें और माता का आशीर्वाद लें. मूलांक 3 (गुरु) ज्ञान और समझदारी से फैसले लेने का दिन है. स्टूडेंट्स और टीचिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. उपाय: पीले रंग का प्रयोग करें और केले का दान करें. मूलांक 4 (राहु) आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें.  उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.  मूलांक 5 (बुध) आज बातचीत और संपर्क से फायदा होगा. नया काम या नई योजना शुरू हो सकती है. उपाय: हरे रंग का प्रयोग करें और तुलसी को जल दें. ये भी पढ़ें: मेष से मीन राशियों के लिए आज 25 जनवरी के चमत्कारी उपाय, जो बनाए आपका रविवार खास  मूलांक 6 (शुक्र) आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए अच्छा है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. उपाय: सफेद मिठाई का दान करें.  मूलांक 7 (केतु) मन थोड़ा बेचैन रह सकता है. ध्यान और आत्मचिंतन से शांति मिलेगी. उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. मूलांक 8 (शनि) आज धैर्य रखने से सफलता मिलेगी. मेहनत का फल धीरे-धीरे जरूर मिलेगा. उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें. मूलांक 9 (मंगल) ऊर्जा और साहस से भरा दिन है. लेकिन गुस्से से नुकसान हो सकता है. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा  | 20+ वर्षों का अनुभवग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ The post Numerology Horoscope Today: आज 25 जनवरी 2026 का 1 से 9 का मूलांक फल, किसे मिलेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal Upay: मेष से मीन राशियों के लिए आज 25 जनवरी के चमत्कारी उपाय, जो बनाए आपका रविवार खास

Aaj Ka Rashifal Upay 25 January 2026:  आज रविवार, 25 जनवरी का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह है. आज के दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल और आसान उपाय. मेष राशि आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. काम में सफलता मिलेगी.उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें. वृषभ राशि पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें.उपाय: गुड़ का दान करें. मिथुन राशि आज बातचीत में संयम रखें. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी.उपाय: हरे कपड़े पहनें. कर्क राशि परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.उपाय: दूध या सफेद मिठाई का दान करें. सिंह राशि सम्मान और पद में वृद्धि के योग हैं.उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें. कन्या राशि आज काम का दबाव रह सकता है.उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं. तुला राशि रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.उपाय: गुलाब का फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करें. वृश्चिक राशि मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है.उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें. धनु राशि नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं.उपाय: पीले वस्त्र पहनें. मकर राशि धैर्य से काम लें, लाभ मिलेगा.उपाय: सूर्य मंत्र का जाप करें. कुंभ राशि दोस्तों से सहयोग मिलेगा.उपाय: गरीबों को कपड़े दान करें. मीन राशि आज मन शांत रहेगा. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी.उपाय: मंदिर में दीपक जलाएं. आज रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना और ये आसान उपाय अपनाकर आप अपने दिन को सकारात्मक और ऊर्जावान बना सकते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा20+ वर्षों का अनुभव | ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. परिणाम व्यक्ति विशेष पर निर्भर कर सकते हैं. The post Aaj Ka Rashifal Upay: मेष से मीन राशियों के लिए आज 25 जनवरी के चमत्कारी उपाय, जो बनाए आपका रविवार खास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top