Ford Hospital Patna: फोर्ड हॉस्पिटल की ओर से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, खिलाड़ियों को मिला लाभ
Ford Hospital Free Health Checkup Camp: फोर्ड हॉस्पिटल, पटना की ओर से रविवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान हॉस्पिटल की अनुभवी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने शिविर में मौजूद खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की. स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दौरान लगाया गया मेडिकल कैंप यह शिविर केनरा बैंक एम्प्लाइज यूनियन (रेजि.) के ऑल इंडिया प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दौरान लगाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएचईडी मंत्री संजय कुमार थे. मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए केनरा बैंक एम्प्लाइज यूनियन का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विजेता को चेन्नई में स्पोर्ट्सने का मौका मिलेगा. यह बिहार के लिए गौरव की बात होगी. हम लोगों से जो भी मदद की जरूरत होगी, हम लोग करेंगे. 160 खिलाड़ियों का हुआ स्वास्थ्य जांच बता दें कि इस राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स आयोजन में बैडमिंटन, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं में बिहार भर से करीब 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनकी स्वास्थ्य जांच की गई. फोर्ड हॉस्पिटल की इस पहल की आयोजकों और प्रतिभागियों ने सराहना करते हुए इसे स्पोर्ट्स और स्वास्थ्य के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. The post Ford Hospital Patna: फोर्ड हॉस्पिटल की ओर से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, खिलाड़ियों को मिला लाभ appeared first on Naya Vichar.


