Hot News

January 28, 2026

समस्तीपुर

फाइलेरिया जागरूकता को ले पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में फाइलेरिया जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागी स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। सफल प्रतिभागियों को इंस्ट्रूमेंट बॉक्स एवं लेखन सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में स्तुति कुमारी प्रथम, अनन्या कुमारी एवं गीतांजलि कुमारी द्वितीय तथा लाडली कुमारी एवं अमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चार अन्य प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि हर उपलब्धि चाहे छोटी हो या बड़ी, मायने रखती है। आप सभी दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं और आप पर मुझेगर्व है। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मौके पर पीरामल फाउंडेशन से सुबोध कुमार शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार,शुभम कुमारी सहित अन्य शिक्षक– शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

ब्रह्मवाना में कलश विसर्जन के साथ शतचंडी महायज्ञ संपन्न 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड अंतर्गत विरजेश्वर धाम ब्रह्मवाना में बुधवार की दोपहर कलश विसर्जन के साथ पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ संपन्न हो गया। कलश विसर्जन में गांव की 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। यह कलश विसर्जन महायज्ञ स्थल से शुरू हुई और गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए बिरजा सरोवर पर पहुंची। बिरजा सरोवर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का विसर्जन किया गया। इस संबंध में महायज्ञ के मुख्य यजमान कृष्ण मोहन मिश्र एवं मंजुला देवी ने बताया कि आचार्य सुनील शास्त्री एवं पंडित अनिरुद्ध मिश्र समेत 21 पंडितों द्वारा इस महायज्ञ को संपन्न कराया गया है। इस अवसर पर हवन,भजन,संकीर्तन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। इस महायज्ञ को सफल बनाने में आचार्य सत्यनारायण मिश्र, विभूतिनाथ झा, भरत सिंह, निरंजन चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, नागराज झा, सुनील कुमार झा, देवीकी झा, शत्रुघ्न झा, राम किशोर झा, मनोज चौधरी, दीपक कुमार झा, कीर्तन झा, गणेश झा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी

Mix Veg Crepes Recipe: सुबह का नाश्ता सिर्फ आपके दिन की शुरुआत को तय नहीं करता बल्कि ये आपके पूरे दिन के मूड और एनर्जी को भी बढ़ाने और बेहतर करने का काम कर सकता है. अक्सर हम ब्रेकफास्ट में पोहा, पराठा या फिर टोस्ट खाकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं जो एक समय के बाद हमें खुद भी बोरिंग लगने लगते हैं. अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो मिक्स वेज क्रीपीज आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ टेस्टी ही नहीं है बल्कि हेल्दी भी है. इस डिश में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिल जाता है जिस वजह से ये पूरे परिवार के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बनकर सामने आता है. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक लेकिन बेहद ही टेस्टी डिश को बनाने की आसान रेसिपी. मिक्स वेज क्रीपीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री बेसन – 1 कप मैदा – 2 टेबलस्पून दूध – आधा कप पानी – जरूरत के अनुसार हरी सब्जियां जैसे कि गाजर, शिमला मिर्च, मटर और पत्ता गोभी – 1 कप बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई हरा धनिया – 2 टेबलस्पून नमक – स्वाद के अनुसार हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून तेल – तलने या तवे पर ब्रश करने के लिए यह भी पढ़ें: Stuffed Poha Cutlet: बच्चों को बाहर का खाना भूलने पर मजबूर कर देगा यह स्नैक, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी मिक्स वेज क्रीपीज बनाने की रेसिपी मिक्स वेज क्रीपीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और मैदा छान लें. इसके बाद इसमें दूध और पानी डालकर पतला बैटर तैयार करें. बैटर इतना पतला होना चाहिए कि वह आसानी से तवे पर फैल सके. अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्ज़ियां, हरी मिर्च और हरा धनिया बैटर में डालें. इस बात का ख्याल रखें कि सब्जियां बहुत बड़ी न हों, नहीं तो क्रीपीज ठीक से नहीं बनेगी. इसके बाद इन्हें हल्के हाथों से मिलाएं. अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल ब्रश करें और फिर तवे पर एक कलछी बैटर डालें और गोलाकार में फैलाएं. इसे मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट पकाएं जब तक कि किनारे हल्के गोल्डन न हो जाएं. इसके बाद इसे धीरे से पलटकर दूसरी तरफ भी 1 से 2 मिनट पकाएं. मिक्स वेजिटेबल क्रीपीज को हरी चटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें. आप अगर चाहें तो इसे रोल करके भी परोस सकते हैं. यह भी पढ़ें: Makhana Oats Upma Recipe: मखाना ओट्स उपमा से करें दिन की शुरुआत, हर उम्र के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया The post Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs NZ 4th T20: भारत को मिला 216 का टारगेट, साइफर्ट की फिफ्टी, अर्शदीप को मिले 2 विकेट

Highlights सूर्यकुमार ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में बदलाव टिम साइफर्ट ने जड़ा अर्धशतक  कॉन्वे और फिलिप्स का भी चला बल्ला  गेंदबाजों का प्रदर्शन  IND vs NZ 4th T20: हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच स्पोर्ट्सी जा रही टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए (ACA-VDCA) क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, लेकिन आज का मैच कीवी टीम के लिए सम्मान बचाने की लड़ाई है. आज के मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कमाल का स्पोर्ट्स दिखाया और हिंदुस्तानीय गेंदबाजों की जमकर समाचार ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. अब हिंदुस्तान को यह मैच जीतने के लिए 216 रन बनाने होंगे. सूर्यकुमार ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में बदलाव  मैच की शुरुआत हिंदुस्तानीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के टॉस जीतने के साथ हुई. कप्तान सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो कि विशाखापट्टनम की पिच को देखते हुए सही लग रहा था. आज के मैच के लिए हिंदुस्तानीय टीम में एक अहम बदलाव किया गया. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पूरी तरह से फिट नहीं थे, इसलिए उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम में भी बदलाव देखने को मिला. काइल जैमीसन आज टीम का हिस्सा नहीं थे और उनकी जगह जैकरी फॉल्क्स की वापसी हुई. हालांकि, कीवी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. टिम साइफर्ट ने जड़ा अर्धशतक  न्यूजीलैंड की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण टिम साइफर्ट की बल्लेबाजी रही. उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके और छक्कों की बरसात कर दी. साइफर्ट ने हिंदुस्तानीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह किसी भी कीवी खिलाड़ी द्वारा हिंदुस्तान के खिलाफ टी20 में लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने अपनी पारी में 3 गगनचुंबी छक्के और 5 करारे चौके लगाए. ऐसा लग रहा था कि वे आज शतक लगाकर ही मानेंगे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से हिंदुस्तान को वापसी कराई. अर्शदीप ने साइफर्ट को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया. आउट होने से पहले साइफर्ट ने 36 गेंदों पर 62 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. कॉन्वे और फिलिप्स का भी चला बल्ला  सिर्फ साइफर्ट ही नहीं, डेवोन कॉन्वे ने भी कीवी पारी को संभालने में मदद की. न्यूजीलैंड ने 9वें ओवर की पहली ही गेंद पर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. कॉन्वे ने एक शानदार छक्का लगाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट स्पोर्ट्सने के चक्कर में वे अपना विकेट गंवा बैठे. यह हिंदुस्तान के लिए पहली बड़ी सफलता थी. इसके बाद बीच के ओवरों में ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला, लेकिन वे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. 14वें ओवर में स्पिनर कुलदीप यादव ने उन्हें अपनी फिरकी के जाल में फंसाया और पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. फिलिप्स 24 रन बनाकर आउट हुए. गेंदबाजों का प्रदर्शन  मैच के आखिरी ओवरों में भी ड्रामा कम नहीं हुआ. हिंदुस्तानीय फील्डिंग भी आज चर्चा का विषय रही. हार्दिक पंड्या ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर को रन आउट किया. हार्दिक ने बाउंड्री से सीधा थ्रो मारा और नॉन स्ट्राइक एंड पर स्टंप्स बिखेर दिए. सैंटनर 11 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया और अंत में 215 रन बनाए. हिंदुस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली. अब देखना दिलचस्प होगा कि हिंदुस्तानीय बल्लेबाज इस विशाल लक्ष्य का पीछा कैसे करते हैं. मैच का लेखा-जोखा: स्कोर: न्यूजीलैंड 215/7 (20 ओवर). टॉप स्कोरर: टिम साइफर्ट (62 रन, 36 गेंद). हिंदुस्तानीय गेंदबाजी: अर्शदीप सिंह (2 विकेट), कुलदीप यादव (2 विकेट). ये भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20: सूर्या ने कर दिया सबको हैरान, फॉर्म में चल रहे ईशान किशन टीम से बाहर, संजू को मिला एक और मौका IND vs NZ 4th T20: हिंदुस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, न्यूजीलैंड की बैटिंग, ईशान किशन बाहर IND vs PAK U19 WC: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच कब होगा मैच, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला The post IND vs NZ 4th T20: हिंदुस्तान को मिला 216 का टारगेट, साइफर्ट की फिफ्टी, अर्शदीप को मिले 2 विकेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएवी में शिक्षा के बेहतर प्रबंध पर दिया गया जोर

संवाददाता, जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में स्थानीय शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक में विद्यालय के भावी योजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिक्षा का बेहतर प्रबंध, शिक्षकों के लिए बेहतरीन सुविधा, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए लाभदायक योजनाओं का उल्लेख किया गया.इसमें निकाय के अध्यक्ष कपीश परशुरामका, डॉ प्रवीर हाजरा, क्षेत्रीय निदेशक सह प्रबंधक, सीबीएसइ प्रतिनिधि प्रीति श्रीवास्तव प्राचार्य नवोदय विद्यालय जामताड़ा, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा, डीएवी, सीसीएल गिरिडीह के प्राचार्य ओम पी गोयल, डीएवी चितरा के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी, डीएवी पाकुड़ के प्राचार्य विश्वदीप चक्रवर्ती, डीएवी महेशपुर के प्राचार्य संजय कुमार झा, डॉ राजदेव कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे. सर्वप्रथम लाला लाजपत राय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया. साथ ही स्वामी दयानंद सरस्वती एवं पूर्व अध्यक्ष स्व राम अवतार परशुरामका को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. प्राचार्य सह शासी निकाय के पदेन सचिव डॉ विजय कुमार ने वर्ष 2026 -2027 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया. उन्होंने सत्र 2024-2025 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. 2025-2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य का ब्यौरा दिया. शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न हुई. The post डीएवी में शिक्षा के बेहतर प्रबंध पर दिया गया जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिलान्यास के छह माह बाद भी शुरू नहीं हुई दक्षिणीडीह मोड़-मीरगा सड़क की मरम्मत

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणीनीडीह मोड़ से मीरगा (रूपडीह) तक जर्जर सड़क मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. करीब छह माह पूर्व राज्य के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस सड़क की मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया था. शिलान्यास के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को यह उम्मीद जगी थी कि वर्षों से बदहाल इस सड़क का कायाकल्प जल्द होगा, लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है. दक्षिणीनीडीह मोड़ से मीरगा तक सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है. जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई गिट्टियां और बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है. रोजाना इस सड़क से स्कूली शिशु, किसान, मजदूर, मरीज और व्यवसायी आवाजाही करते हैं. सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहीं आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जानकारी के अनुसार, शिलान्यास के बाद विभागीय स्तर पर भूमि से संबंधित विवाद सामने आने की बात कही जा रही है, जिसके कारण कार्य रुका हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि जब यह सड़क पहले से बनी हुई है, तो अब भूमि विवाद कहां से उत्पन्न हो गयी, यह समझ से परे है. लोगों का आरोप है कि इस तरह के बहाने बनाकर कार्य को जानबूझकर टाला जा रहा है. यह भी चर्चा में है कि सड़क निर्माण को लेकर संवेदक और कुछ स्थानीय लोगों के बीच पेटी कॉन्ट्रैक्ट (उपठेका) को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग कम दर पर कार्य लेना चाहते हैं, जबकि संवेदक इसके लिए तैयार नहीं है. इसी आपसी खींचतान और तालमेल की कमी के कारण सड़क मरम्मत का कार्य अधर में लटका हुआ है. The post शिलान्यास के छह माह बाद भी शुरू नहीं हुई दक्षिणीडीह मोड़-मीरगा सड़क की मरम्मत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोली चला कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने रणविजय सिंह के पुत्र छोटू कुमार पर जान मारने की नियत से गोली फायर कर दिया. जिसमें वह बाल-बाल बच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस को सौंप दिया. घटना से आक्रोशित दर्जनों स्त्री-पुरुष धरहरा थाना पहुंच कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की. पीड़ित युवक छोटू कुमार ने धरहरा थाना में आवेदन दिया. जिसमें उसने बताया कि मंगलवार की शाम सरस्वती विसर्जन के दौरान मानगढ़ गांव निवासी शंभू यादव का पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ लुल्हा, विलास यादव का पुत्र अंकेश कुमार उर्फ जहरा सहित दो अन्य अज्ञात ने बेवजह उससे उलझ गये और दबंगई दिखाते हुए विसर्जन में जाने से मना किया था. बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे वे लोग मानगढ़ मैदान के पास उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जबकि जान मारने की नियत से उसपर गोली चला दिया. जिसमें वह बाल-बाल बच गया. उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच पहुंचे और कृष्ण कुमार उर्फ लुल्हा को पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया. दर्जनों स्त्री पुरुष व ग्रामीण अन्य अपराधी किस्म के युवकों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरहरा पहुंच गये. इधर धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. The post गोली चला कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर्षोउल्लास पूर्वक मना आईटीआई कॉलेज का 67वां स्थापना दिवस

कटिहार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को हर्षोउल्लास माहौल में 67वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, अल करीम विवि के कुलपति डॉ सैय्यद मोईद अहमद, केईसी की प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी, संस्थान के प्राचार्य राकेश कुमार एवं उपप्राचार्य पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. उपनिदेशक दीपम कुमार, युवा राेजगार एवं कौशल विकास विभाग, प्राचार्य उदय कुमार, आइआइटी पूणिया तथा रामजतन राम प्राचार्य आइटीआइ मनिहारी थे. इस मौके पर तीनों गतिविधि शृंखलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पदक, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. संस्थान के प्राचार्य सह उपनिदेशक राकेश कुमार तथा उप प्राचार्या पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा, 67वें स्थापना दिवस पर आयोजित बहुयामी गतिविधियां प्रशिक्षणाथियों के सवांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उनलोगों ने विश्वास जताया कि स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक एवं विज्ञान तकनीकी कार्यक्रमों के माध्यम से आइटीआइ कटिहार के प्रशिक्षणार्थी आत्मविश्वासी, रचनात्मक एवं कौशल सम्पन्न बनेंगे. आइटीआइ कटिहार के प्रशिक्षणार्थियों के साथ साथ आइटीआइ मनिहारी एवं स्त्री आइटीआइ कटिहार के प्रतिभागियों द्वारा नृत्य, नाटक एवं गीत जैसी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी. जिन्हें उपस्थित अतिथियों व दर्शकों ने खूब सराहना की. इसके अलावा विज्ञान एवं तकनीकी प्रदर्शनी के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये गये विभिन्न मॉडल एवं प्रोजेक्टस का प्रदर्शन किया. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रशिक्षणाथियों की नवाचारी सोच एवं तकनीकी दक्षता की प्रशंसा की. The post हर्षोउल्लास पूर्वक मना आईटीआई कॉलेज का 67वां स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक

मुंगेर . शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता हुई. जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गयी तथा उपस्थित सभी दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 3 फरवरी को शब-ए-बारात पर्व मनाया जायेगा. संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थलों का चयन कर वहां सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. लगातार गश्ती की व्यवस्था की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने नगर आयुक्त तथा नगर निकाय के पदाधिकारियों को जिले के सभी कब्रगाहों एवं करबला में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ रोशनी एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थानों को विशेष रूप से सक्रिय रहने तथा अलर्ट मोड में रहते हुए क्षेत्रों में गश्ती करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रायः देखा जाता है कि रात्रि में लोग करबला एवं कब्रगाहों में जाकर नमाज अदा करते हैं. ऐसे में युवा बाइकर्स एवं हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेंगे तथा हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेंगे. The post शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धीमी गति से हो रहे विकास कार्य से शहर में सफाई कार्य हो रहा प्रभावित

– कचरा उठाव में भी लापरवाही, न्यू मार्केट में लगा रहता है कचरे का ढेर – कई वार्ड की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में तो कुछ वार्ड नगर निगम खुद से करता है सफाई कटिहार नगर निगम अंतर्गत नगर निगम व बुडको की ओर से ताबड़तोड़ विकास कार्य किये जा रहे हैं. खासकर सड़क, नाला निर्माण कार्य अधिक हो रहे हैं. लेकिन किये जा रहे विकास कार्य धीमी गति से होने से साफ सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है. कचरा उठाव में लापरवाही के कारण आमजनों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. खासकर न्यू मार्केट में लगे कचरे के ढेर की वजह से लोग नाक पर रूमाल रखकर आवागमन करते हैं. 30 वार्ड की सफाई एजेंसी की जिम्मेवारी है, तो पन्द्रह वार्डों की साफ सफाई की जिम्मेवारी निगम खुद करवा रहा है. इसके बावजूद भी इन वार्डों में सफाई नदारद दिखती है. शहर के कई प्रबुद्ध जनों का कहना है कि निगम की नयी प्रशासन गठन के बाद भले ही कार्य किया जा रहा है. लेकिन कार्य धीमी गति से होने से एक ओर जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है. दूसरी ओर सफाई व्यवस्था भी काफी प्रभावित हो रही है. बुडको की ओर से बन रहे 220 करोड़ वाला योजना स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण को कई जगहों पर गढ्ढा कर दिये जाने और निगम की ओर से सड़क व नाला निर्माण के लिए गढ्ढा कर छोड़ दिये जाने से सफाई कर्मी परेशान हैं. सफाई कर्मियों का मानना है कि ऐसे जगहों पर चाहकर भी झाड़ू नहीं लगाया जा सकता है. मालूम हो कि निगम की ओर से तीस वार्ड की साफ सफाई के लिए एजेंसी को प्रति माह करीब 88 लाख रूपये व्यय किया जाता है जबकि, करीब पच्चीस से तीस लाख रूपये निगम प्रशासन की ओर से पन्द्रह वार्ड की साफ सफाई के लिए व्यय किया जाता है. शहर में भरी गंदगी की अम्बार से लोगों को जीना मुहाल साबित हो रहा है. खासकर वैसे वार्ड जो पहली दफा पंचायत से कटकर वार्ड बनाया है. डोर टू डोर कचरा उठाव हो रहा कोरम कई वार्ड के लोगों का कहना है कि निगम की ओर से डोर टू डोर कचरा उठाव कोरम पूरा साबित हो रहा है. खासकर वार्ड नम्बर एक की स्थिति बद से बदहाल है. डोर टू डोर कचरा उठाव कर्मी पहुंचते हैं. प्रतिदिन लेकिन सड़क किनारे किनारे मोहल्लों में बमुश्किल से सप्ताह में एकाध दिन ही कचरे का उठाव हो पाता है. वार्ड पार्षदों से शिकायत करने पर कर्मी का कमी का रोना रोया जाता है. शिवपूरी, जयप्रकाश नगर, केएमसी मोहल्ला, भेरिया रहिका के अंदुरूनी मोहल्लों में कभी कभार डोर टू डोर कचरा उठाव होने से पार्षद के विरूद्ध वार्ड के लोग आक्रोशित हैं. सबसे अधिक राजस्व देने वाला है न्यू मार्केट न्यू मार्केट वाला वार्ड सबसे अधिक भले ही राजस्व निगम को देता है. लेकिन साफ सफाई के नाम पर इस मोहल्ले में कोरम पूरा किया जाता है. ऐसा वार्ड के लोगों व बाजार करने आने वाले लोगों का कहना है. संसाधनों की कमी का बहाना बनाकर फैले गंदगी को उठाने के नाम पर कोरम पूरा किये जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जबकि बाजार ऐरिया में सुबह और शाम सड़क पर झाड़ू लगाने के लिए पूर्व से निर्देश है. समय पर हो कचरों का उठाव, प्रतिदिन हो सफाई एजेंसी से एकरानामा किया गया है. इसके तहत समय पर हर हाल में कचरे का उठाव करना है. शिकायत मिलने पर एकरार की गयी राशि की कटौती का प्रावधान है. डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत पर कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. उषा देवी अग्रवाल, मेयर, निगम, कटिहार The post धीमी गति से हो रहे विकास कार्य से शहर में सफाई कार्य हो रहा प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top