Hot News

January 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीआइएसएफ जेपी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

मनिहारी मनिहारी रेलवे काॅलोनी मैदान में सीआइएसएफ जेपी क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार को शुरू हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पार्षद युगल पासवान व सुमित्रा देवी ने किया. पहला मैच मुसापुर व पीरपैती के बीच स्पोर्ट्सा गया. मुसापुर ने 14 ओवर मे सभी विकेट खोकर मात्र 67 रन बनाया. जवाब में पीरपैती की टीम 6 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. पीरपैती के सुबोध कुमार ने 28 रन बनाया. दो विकेट भी झटके. सुबोध कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. आयोजक कमेटी अध्यक्ष उत्तम पासवान, सचिव संतोष पासवान व अमित यादव, कोषाध्यक्ष छोटू पासवान, अमित साह, टीम मैनेजमैन्ट अन्नु पोद्दार, राहुल, शिव जोनी, उपाध्यक्ष अमीत झा, जोनी, उपसचिव चंदन पासवान, लव, कुणाल, दिलीप, मिथून, छोटू, बिदूर, श्रवण, बंबा, राहुल, पमपम, गोलू, गुलाब, अजय, आदित्य, प्रिंस, मोनू, पारले, अमृत, बबलू, जमीर, करण, सूरज, मुन्नी, चिंटू पोद्दार, पवन यादव, आकाश आदि मौजूद थे. The post सीआइएसएफ जेपी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामीण चिकित्सकों की आवाज सरकार तक पहुंचाया जायेगा : डॉ इकबाल

हवेली खड़गपुर ग्रामीण चिकित्सकों का मिलन समारोह सह वनभोज खड़गपुर झील की वादियों में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. खड़गपुर एवं टेटियाबंबर की ओर से आयोजित वनभोज में जिला के सभी प्रखंड और नगर चिकित्सकों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ इकबाल मौजूद थे. डॉ इकबाल ने कहा कि एनआईएसओ से जो ट्रेनिंग ले चुके हैं और उनकी जो मांग है उसे प्रशासन के समक्ष मजबूती के साथ रखा जायेगा. जिसका ट्रेनिंग नहीं हुआ है उसके लिए भी आवाज उठाया जायेगा. जिला कोषाध्यक्ष डॉ सूर्य नारायण यादव ने कहा कि एकता ही आपकी ताकत है. इसे बनाए रखें. जिला सचिव डॉ योगेंद्र यादव, कानूनी सलाहकार शाहिद इकबाल, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार मंडल ने कहा कि मैं आपकी हर उलझन को दूर करने के लिए सदा खड़ा रहूंगा. जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार मंडल ने कहा कि मैं आपकी हर आवाज को हर लोगों तक पहुंचाऊंगा. वहीं ग्रामीण चिकित्सकों ने पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए इस लड़ाई में साथ देने की बात कही. मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ रमाकांत मंडल, सदर प्रखंड अध्यक्ष डॉ रंजन, टेटियाबंबर प्रखंड अध्यक्ष डॉ राममोहन केसरी, खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुबोध हिंदुस्तानी, नगर शहरी अध्यक्ष डॉ एनयू बशीर अहमद, असरगंज के डॉ फैजल, तारापुर के डॉ बलदेव, संग्रामपुर के डॉ सौरभ, डॉ हरिराम पंडित, डॉ शंभू सहित सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे. The post ग्रामीण चिकित्सकों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाया जायेगा : डॉ इकबाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाला : झामुमो ने स्थापना दिवस लेकर किया दीवार लेखन

नाला. झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें स्थापना दिवस, दो फरवरी को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रखंड से लेकर गांव स्तर के कार्यकर्ता जुटे गए हैं. कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव-गांव में तोरणद्वार के साथ-साथ बैनर पोस्टर से सजाने और दीवाल लेखन का कार्य जोर शोर से जारी है. कार्यकर्ता उत्साह के साथ इस कार्य में जुटे हुए हैं. झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल कंचन ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा. एक-एक कार्यकर्ताओं में काफी जोश है. इसलिए कार्यकर्ता अपने मन से पार्टी को मजबूत करने एवं गांव के एक-एक व्यक्ति तक पार्टी झंडा बैनर से सजा रहे हैं. बताया कि स्थापना दिवस समारोह में नाला विधानसभा क्षेत्र से दस हजार कार्यकर्ता छोटी बड़ी वाहनों दुमका पहुंचेंगे. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. मौके पर भागवत यादव, मिहिर महतो, सोना यादव आदि थे. The post नाला : झामुमो ने स्थापना दिवस लेकर किया दीवार लेखन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : एएमपी कोलियरी में ब्लास्टिंग के लिए की जा रही ड्रिलिंग ग्रामीणों ने रोकी, नोकझोंक

Dhanbad News : बीसीसीएल बरोरा एरिया अंतर्गत एएमपी कोलियरी में बुधवार को की जा रही ब्लास्टिंग से संबंधित ड्रिलिंग का मंडल केंदुआडीह के ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सीआइएसएफ की उपस्थिति में प्रबंधन द्वारा नियमों के विरुद्ध जबरन ब्लास्टिंग के लिए ड्रिलिंग कराई जा रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई. सूचना मिलने पर बरोरा जीएम केके सिंह एवं परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. प्रबंधन द्वारा ड्रिल कार्य बंद किए जाने एवं स्थल से वापस लौटने के बाद स्थिति सामान्य हुई. ग्रामीणों ने कहा कि नियमों के विपरीत ब्लास्टिंग से उनके घरों और जान-माल की सुरक्षा को खतरा है. ग्रामीणों की मांग है कि ब्लास्टिंग से पूर्व सामूहिक विस्थापन कर उचित मुआवजा, नियोजन एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाए तथा ब्लास्टिंग पूरी तरह नियमानुसार करायी जाये. वहीं परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमानुसार काम किया जा रहा है. मौके पर डोली चौहान, बाबू गोप, मधु दास, बीरु चौहान, कार्तिक बाउरी, अल्का भुइयां, मानिक चंद भुइयां, वैद्यनाथ दास, ललन दास, अशोक चौहान, पवन कुमार आदि थे. The post Dhanbad News : एएमपी कोलियरी में ब्लास्टिंग के लिए की जा रही ड्रिलिंग ग्रामीणों ने रोकी, नोकझोंक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएवी स्कूल के बच्चों के साथ पर्वतारोही समीरा खान ने किया संवाद

तमाड़. विख्यात पर्वतारोही पी समीरा खान बुधवार को महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल बुंडू पहुंचीं. विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने मोमेंटो व शॉल प्रदान कर अतिथि को स्वागत किया और उनके आगमन के लिए आभार जताया. पर्वतारोही पी समीरा खान ने विद्यालय में बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायी सत्र को संबोधित किया. अपने अभियान मिशन माउंट एवरेस्ट – ग्रामीण बालिका सशक्तिकरण के तहत उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया. सत्र के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संवादात्मक चर्चा में अपने प्रश्न रखे. समीरा खान के अनुभवों ने छात्राओं को सामाजिक बाधाओं को तोड़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया. The post डीएवी स्कूल के बच्चों के साथ पर्वतारोही समीरा खान ने किया संवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया गया वितरण

खूंटी. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को उलिहातू स्थित आवासीय विद्यालय परिसर में ग्राम सभा की गयी. इस अवसर पर ग्रामीण युवाओं को स्पोर्ट्स का सामान दिया गया. कमांडेंट राजीव भट्ट ने कुल 24 विद्यार्थियों और 36 युवाओं को निःशुल्क स्पोर्ट्स सामग्री दी. इसमें 11 हॉकी स्टिक, दो फुटबॉल, एक हैंडबॉल, दो बैडमिंटन रैकेट शामिल हैं. इस अवसर पर डी समवाय प्रभारी निरीक्षक सहदेव दास ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. The post खिलाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स सामग्री का किया गया वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सत्संग कार्यक्रम को लेकर किया ध्वजारोहण

फलका फलका प्रखंड क्षेत्र के महर्षि मेंही की कर्मभूमि भंगहा गांव में 11 व 12 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार ग्राम वासियों के द्वारा सामुहिक ध्वजारोहण किया. एक दिवसीय सत्संग का भी आयोजन किया. ध्वाजारोहण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि संतमत सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सर्वप्रथम ध्वाजारोहण किया. स्वामी के द्वारा एक दिवसीय सत्संग का भी आयोजन किया. दिनों में आयोजित सत्संग को लेकर कमेटी के सदस्यों के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. सत्संग के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. बाहर से आये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कठिनाई न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. बताया कि आयोजित इस सत्संग कार्यक्रम में हरिद्वार के संतमत के अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद महाराज का पदार्पण भी होगा. The post सत्संग कार्यक्रम को लेकर किया ध्वजारोहण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू में सीनेट की बैठक 30 को, बीएड शिक्षकों में वेतनवृद्धि को जगी उम्मीद

– अतिथि शिक्षकों से कम मिलता है वेतन, कोर्ट के आदेश को दरकिनार कटिहार पूर्णिया विवि में सीनेट की बैठक तीस जनवरी को होना तय हुआ है. इससे पीयू अंतर्गत दो महाविद्यालय डीएस कॉलेज एवं फारबिसगंज कॉलेज में संचालित स्ववितपोषित बीएड विभाग के शिक्षकों व कर्मियों के बीच वेतन वृद्धि के मामलों को सीनेट में उठाये जाने व वेतनवृद्धि की उम्मीद प्रबल हो रही है. ऐसा इसलिए कि पूर्णिया विवि के कुलपति व दोनों अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों के द्वारा आश्वासन दिया गया है. ऐसा डीएस काॅलेज के बीएड विभाग में कार्यरत कई शिक्षकों का मानना है. उनलोगों का मानना है कि डीएस एवं फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभाग के शिक्षकों में सीनेट की आगामी बैठक के मद्देनजर पटना उच्चन्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश सीडब्ल्यूजेसी 10534-2017 लागू होने की उम्मीद जतायी जा रही है. मालूम हो कि बिहार के अधिकांश विवि में संचालित बीएड स्ववितपोषित कोर्स के नियुक्त शिक्षकाें व कमियों को उक्त न्यायदेश के अनुरूप वेतन भुगतान किया गया है. केवल पूर्णिया विवि में अब तक उक्त न्यायादेश का लागू नहीं हो पाया है. बीएड के शिक्षकों का कहना है कि पीयू के कुलपति, दोनों महाविद्यालयके प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस बार इसको लागू करने का प्रयास किया जायेगा. मालूम हो कि अब तक पूर्णिया विवि अंतर्गत दोनों बीएड कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों को 36160 दिया जा रहा है,.जबकि अतिथि शिक्षकों को पचास हजार रूपये वेतन के नाम पर हर माह दिया जाता है. मालूम हो कि डीएस कॉलेज के बीएड के लिए मान्यता 2017 एनसीटीई भुवनेश्वर द्वारा दिया गया है. जहां दो यूनिट में प्रतिवर्ष छात्र छात्राओं का नामांकन लिया जाता है. नामांकन मद में प्रति छात्र छात्राओं से डेढ़ लाख रूपये लिया जाता है. इसी नामांकन मद से शिक्षक व कर्मियों का वेतन दिया जाता है. कम वेतन के कारण आधे से अधिक शिक्षक पलायन कर चुके हैं. जिसके कारण अब डीएस कॉलेज में महज आठ शिक्षकों के सहारे काम चलाया जा रहा है. जबकि सात शिक्षकों का पद रिक्त है. इसी तरह कर्मियों के आठ की संख्या में चार कमी है. ऐसा डीएस कॉलेज के बीएड विभाग के कई शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है. The post पीयू में सीनेट की बैठक 30 को, बीएड शिक्षकों में वेतनवृद्धि को जगी उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोन देने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी, महिलाओं ने कंपनी के कार्यालय के बाहर किया हंगामा

खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कंपनी के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की लगाई गुहार हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र के कंटिया बाजार स्थित किराए के मकान में संचालित एक उत्सव माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने लोन का प्रलोभन देकर दर्जनों उपभोक्ताओं के रुपये की ठगी कर फरार हो गया. इसे लेकर बुधवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. वहीं कंपनी के संचालक कार्यालय में ताला लगाकर फरार हो गया. दरियापुर मंदिर टोला निवासी सुनीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनी, नीरा, प्रेमलता, पूनम, नीतू देवी और कोड़ासी गांव की सुनीता देवी, रंजू देवी, गीता देवी, नासरीन, रोजिना, बीबी लाडली, किरण, विद्या, जनार्दन, जयकिशोर सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्सव माइक्रो क्रेडिट कंपनी द्वारा लोन देने के नाम पर उनसे रुपये जमा कराए और कार्यालय में तालाबंदी कर फरार हो गये. उपभोक्ताओं ने बताया कि कंपनी द्वारा एलईडी कूलर, मिक्सी सहित अन्य सामान देने के नाम पर लोन दिया गया. इसके एवज में सैकड़ों लोगों से 6 हजार से 30 हजार रुपये तक की राशि ली गई. पीड़ितों का कहना है कि 27 जनवरी को कंपनी के कर्मचारी दीपक कुमार, राकेश कुमार एवं कंपनी प्रबंधक गौरव कुमार ने आश्वासन दिया था कि शाम तक सभी के खातों में राशि भेज दी जाएगी. लेकिन निर्धारित समय पर जब खातों में रुपये नहीं आया तो कंपनी के कर्मियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया. लेकिन सभी कर्मी का मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया और कार्यालय में भी ताला लगा पाया. जिससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कंपनी के कार्यालय के बाहर हंगामा किया. उपभोक्ताओं ने कंपनी के कर्मियों पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की. इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. The post लोन देने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी, स्त्रीओं ने कंपनी के कार्यालय के बाहर किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्राें ने मारी बाजी

पॉलिटेक्निक कॉलेज में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिता दूसरे स्थान पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने जमाया कब्जा कटिहार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया. पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था. पखवाड़े के अंतिम दिन संस्थान परिसर में भूकंप विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को कुल 48 समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई. प्रथम चरण में 10 समूहों का चयन किया गया. जबकि अंतिम चरण में इन 10 में से 3 समूह विजेता घोषित किए गये. प्रतियोगिता में कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग प्रथम, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋतिका हिंदुस्तानी (एडीएमओ, कटिहार), विक्रम दास (कार्यपालक अभियंता, एलएइओ, कटिहार) तथा पिंटू कुमार चौधरी (सहायक अभियंता,एलएइओ, कटिहार) उपस्थित रहे. संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने अतिथियों का मोमेंटो एवं शॉल देकर स्वागत किया. प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं. समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं. क्विज प्रतियोगिता का संचालन निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक ई सुजीत कुमार (प्रवक्ता, सिविल इंजीनियरिंग) द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपस्थित संकाय सदस्यों में हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ. रणवीर राणा, पीके. मंडल, चंदन शाह, गार्गी कुमारी, अंजली कुमारी, राहुल, अमित, राजीव रंजन, नोमान, कुंदन सहित कर्मचारी रौशन, रोहन, शुभम एवं अमित शामिल रहे. The post कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्राें ने मारी बाजी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top