Hot News

January 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अत्यधिक कार्यभार, वेतन विसंगति और गृह जिला पदस्थापन को लेकर कर्मियों में रोष 17 सूत्री मांगों को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में महासंघ गोपगुट की बैठक फ़ोटो कैप्शन: बैठक में मौजूद राजस्व कर्मीगण प्रतिनिधि, नवादा नगर. शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में बुधवार को बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (महासंघ गोपगुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदन कुमार एवं जिला संघ के सचिव अमित कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक में नवादा जिले के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी 17 सूत्री लंबित मांगों को लेकर आगे की रणनीति तैयार की. बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि बीते वर्ष राजस्व कर्मचारियों और विभाग के बीच हुए समझौते के बावजूद अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गयी है. उलटे कर्मचारियों पर कार्यभार लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. कर्मचारियों का कहना है कि एक-एक कर्मी को तीन से चार हलका का अतिरिक्त प्रभार, अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त दायित्व तथा अन्य विभागों के कार्यों में प्रतिनियुक्ति दी जा रही है. बिना अवकाश प्रतिदिन 15 से 16 घंटे काम लिया जाना श्रम कानून एवं संविधान के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अत्यधिक कार्य और अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति के कारण यदि अपने विभाग का कार्य लंबित हो जाता है, तो सीधे कठोर कार्रवाई की धमकी दी जाती है. वेतन रोकने और निलंबन जैसे दबाव से कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताड़ित है. बताया गया कि मई 2025 में नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर गये थे, जिसे प्रशासन ने आश्वासन देकर समाप्त कराया, लेकिन आज तक मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई. इनकी प्रमुख मांगें जिलाध्यक्ष नंदन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लेती है, तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे. मांगों में गृह जिला में पदस्थापन, वेतनमान 1900 से बढ़ाकर 2800 करने, सेवा संपुष्टि, अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार हटाने, रिक्त पदों की बहाली, सुरक्षा की गारंटी, बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट, एसीपी-एमएसीपी का लाभ, पुरानी पेंशन बहाली, ऑनलाइन कार्य हेतु संसाधन, क्षेत्र भ्रमण के लिए मोटरसाइकिल तथा 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वालों को पदोन्नति शामिल हैं. रैंडम पोस्टिंग में गड़बड़ी बैठक में श्रुति कुमारी, शंकर कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि कंप्यूटर द्वारा रैंडम पोस्टिंग में नवनियुक्त कर्मियों को 400-500 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है, जबकि पुराने कर्मचारियों की पदस्थापना गृह जिले में है. बैठक में कुमार गौरव, अजीत कुमार, अंतिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, आशुतोष कुमार चौधरी, गोपाल कुमार, चंदन कुमार, अमन कुमार, विकास कुमार केशरी, धर्मराज कुमार कुशवाहा, संजीत कुमार, अरविंद कुमार, आर्यन कुमार, संजीव आनंद, मो. फयाज आलम, सोनू कुमार, मृत्युंजय कुमार, रघुवीर कुमार, आदित्य कुमार, नीतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे. The post प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर आशा को मिला प्रशिक्षण

मांझा. कालाजार उन्मूलन को लेकर चलाये जा रहे घर-घर खोजी अभियान के तहत सीएचसी मांझा परिसर में बुधवार को आशा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान आशा को कालाजार रोग की पहचान, इसके प्रमुख लक्षणों तथा उपचार प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत आशा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर लंबे समय से बुखार, वजन में कमी, तिल्ली का बढ़ना जैसे लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी. ऐसे मरीजों को शीघ्र जांच और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आशा की होगी. प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि कालाजार एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. अधिकारियों ने आशा को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें और अभियान को पूरी गंभीरता के साथ सफल बनाएं. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तारिक इब्राहिम, स्वास्थ्य प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, बीसीएम सुनील कुमार, वीबीडीएस सीमा कुमारी, बीएससी नवीन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. The post कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर आशा को मिला प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Love affair:हवालात से छुड़ा दूल्हे को ले गये परिजन, लड़की वालों ने जताया विरोध

Love affair:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट के समीप प्रेमालाप करते पकड़े गये प्रेमी एवं प्रेमिका को प्रेमिका के परिजनों एवं ग्रामीणों ने कोदरिया गांव के बीवी पोखर के समीप शिव मंदिर में सोमवार की रात्रि शादी करा दी. इसके बाद प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युवक के परिजनों ने प्रेमिका के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने ले आई. इसके बाद प्रेमी युवक को छोड़ दिया गया. वहीं प्रेमिका थाने पर ही रही. इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजन, ग्रामीण एवं पंचायत के उपसरपंच मंगलवार की दोपहर बाद आक्रोशित होकर थाना पहुंच गये. परिजन और उप सरपंच की मांग थी कि युवक को कैसे छोड़ दिया गया है. अब इस युवती को क्या होगा ? वहीं परिजन पुलिस द्वारा रुपये लेकर प्रेमी युवक को छोड़ने का आरोप लगा रहे थे. वहीं मौजूद साखमोहन ओपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने उपसरपंच को नाबालिग की शादी कराने की झांसा देकर कठोर कार्रवाई करने थाना में बंद करने का धौंस दिखाया. लेकिन बालिग होने का प्रमाण देखने पर चुप्पी साध ली. गांव में पंचायत करने, नहीं मानने पर लिखित आवेदन देने और उस पर कार्रवाई करने का हवाला देते हुए मामला को टाल दिया. प्रेमिका युवती की मां ने कहा कि परिजन को आने देने के बाद प्रेमी युवक को छोड़ने की बातें कही गई. लेकिन इसकी बातों को अनसुनी कर दी गई. बताया जाता है कि प्रेमी युवक विरनामा गांव का है. एक वर्षों से दोनों का मिलना जुलना हो रहा था. दोनों ने शादी का वादा भी किया था. लेकिन प्रेमी युवक का दूसरे जगह शादी होना तय हो गया है. इसके बाद दोनों मिल रहे थे. इसी दौरान दोनों को पकड़ कर शादी करा दी गई. साखमोहन ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष में से किसी के द्वारा भी आवेदन नहीं दिया गया था. इसीलिए युवक को छोड़ दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. The post Love affair:हवालात से छुड़ा दूल्हे को ले गये परिजन, लड़की वालों ने जताया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

अमदाबाद प्रखंड के बगुलागढ़ चौक के समीप महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया. बीडीओ रणवीर कुमार को मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त था. सीओ स्नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात किया था. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताया कि महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को अतिक्रमण कर लिया था. महानंदा विभाग द्वारा पत्र दिया था. अतिक्रमण वाद खोला गया था. कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को महानंदा विभाग द्वारा अर्जित जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया. महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को राजाराम चौधरी, कृष्णा चौधरी एवं राजेश चौधरी आदि लोग अतिक्रमण कर के रखे थे. महानंदा विभाग की अर्जीत जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कोर्ट के आदेश पर उन्हें नोटिस दिया गया था. बुधवार को मजिस्ट्रेट रणवीर कुमार एवं अमदाबाद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में अतिक्रमण हटा. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई इंद्रमणि महतो, एसआई भोला कुमार, पीएसआई जैकी कुमार, अंचल अमीन गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, समाज सेवी अब्दुल बारी मौजूद थे. The post महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गांवों में जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान

डंडखोरा जदयू की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कई लोगों को सदस्य बनाया गया. जदयू सदस्यता अभियान के तहत रायपुर पंचायत अंतर्गत सकरेली, बिजैली, गोरखपुर सहित कई गांव में लोगों को जदयू की सदस्यता दिलायी. जदयू नेता राजू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल्याणकारी योजनाओं व उसकी नीतियों को देखते हुए लोगों ने उत्साह के साथ जदयू का सदस्यता ग्रहण कर रहे है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ग को ख्याल रखे है. पेंशन योजना की राशि मे बढ़ोतरी, 120 यूनिट बिजली फ्री, स्त्रीओं को योजनाओं से लाभ देने का काम कर रहे हैं. जोरशोर से कदवा विधानसभा में जदयू का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. सदस्यता अभियान के तहत सकरेली निवासी ललित मंडल, गुलशन कुमार, अनूप लाल मंडल, राजेंद्र मंडल, रामनिवास मंडल, महेंद्र मंडल, मदन कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया. जदयू नेता राजू सिंह उर्फ राजेश के अलावा पूर्व मुखिया विष्णु देव हांसदा, पंचायत समिति सदस्य वरुण कुमार, संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. The post गांवों में जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मतीन इलेवन सुपौल ने मधेपुरा को किया पराजित

गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हरावत राज उच्च विद्यालय के मैदान पर बुधवार को टी-20 गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया. क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव ने फीता काटकर किया. पहले मुकाबले में टॉस जीतकर मतीन इलेवन सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 18 ओवर 03 गेंद में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा स्पोर्ट्स की टीम 18 ओवर 1 गेंद में ऑल आउट हो गई. इस तरह मतीन इलेवन सुपौल ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम किया. शानदार प्रदर्शन के लिए तौफीज को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के दौरान लाइव कमेंट्री राजेश कुमार और एलबी यादव ने की. अंपायर की भूमिका कैफ़ी आज़मी और मुकेश कुमार ने निभाई. वहीं स्कोरर के रूप में सुभाष यादव, युगल जायसवाल और मोनू कुमार मौजूद रहे. जबकि मैच रेफरी की जिम्मेदारी सौरभ विराट ने संभाली. बाल विजय क्रिकेट क्लब गणपतगंज के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार यादव एवं सचिव आशीष साह हैं. समिति के अन्य सदस्यों में मुकेश साह, गोलू बुमराह, युगल जायसवाल, दीपक यादव, राहुल पब्जी, हमजा और सौरभ झा शामिल हैं. वरिष्ठ सलाहकार समिति में बबलू सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, मतेसर नज़र, सौरभ कोठारी और चेतन शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है. उद्घाटन के अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. जिनमें मुखिया कमलेश साह, अरविंद सिंह, मो जियाउद्दीन, डॉ रविंद्र यादव, संजीव कर्ण और शंकर यादव प्रमुख थे. The post मतीन इलेवन सुपौल ने मधेपुरा को किया पराजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

– स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता में जीविका दीदियां अहम कड़ी: बीपीएम

जीविका कार्यालय बारसोई में आयुष्मान हिंदुस्तान व एनसीडी पर समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित बारसोई जीविका कार्यालय, बारसोई में आयुष्मान हिंदुस्तान कार्ड एवं गैर संचारी रोग से संबंधित समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा जीविका दीदियों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना रहा. एमआरपी एवं सीएनआरपी के साथ बीपीआईयू बारसोई की टीम ने भाग लिया. कुल 35 प्रतिभागियों की उपस्थिति में आयुष्मान हिंदुस्तान कार्ड से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. पात्र परिवारों की पहचान, कार्ड निर्माण की प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गयी. प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) हिमांशु शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका दीदियां गांव और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रही हैं. जीविका दीदियों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाना संभव हो पा रहा है. यदि जीविका दीदियां पूरी समझ और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, तो आयुष्मान हिंदुस्तान जैसी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है. गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान, जागरूकता व समुदाय स्तर पर स्क्रीनिंग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. अधिकारियों ने बताया कि एनसीडी नियंत्रण में जीविका दीदियों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है. वे घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकती हैं. उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की. बीपीआईयू टीम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे प्राप्त प्रशिक्षण एवं जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में लागू कर अधिक से अधिक परिवारों को आयुष्मान हिंदुस्तान एवं अन्य स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे, यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम जीविका दीदियों के सशक्तिकरण एवं समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है. The post – स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता में जीविका दीदियां अहम कड़ी: बीपीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला स्तरीय निपुण मेला में प्रखंडों के शिक्षकों ने दिखायी प्रतिभा

– ओवरऑल गतिविधियों में कोढ़ा, बरारी व मनसाही का दबदबा कटिहार शहर के मध्य विद्यालय, मिरचाईबाड़ी में बुधवार को जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन हुआ. प्रखंड स्तर पर चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रतिभागी के रूप में आमंत्रित किया गया.मेले का उद्देश्य शिक्षा में टीएलएम ( टीचर लर्निंग मेटेरियल) के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देना तथा स्थानीय, टिकाऊ और कम लागत वाले शिक्षण सामग्री को प्रोत्साहित करना था. कक्षा में शिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सके और विद्यार्थियों में विषयगत अवधारणाओं का विकास हो सके. शुभारंभ डीईओ राहुल चंद्र चौधरी और प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से किया. सभी प्रदर्शित टीएलएम का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुत सभी टीएलएम का मूल्यांकन कर पांच उत्कृष्ट टीएलएम का चयन किया. जिन्हें राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में भाग लेने के लिए नामित किया गया है. चयनित प्रतिभागियों में भाषा हिंदी में मध्य विद्यालय भवाड़ा के नूतन कुमारी, भाषा उर्दू में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिलाई मारी पट्टी बरारी के मशकुर आलम, गणित विषय में मध्य विद्यालय दिल्ली, कोढ़ा के उर्वशी दुबे, पर्यावरण विषय में मध्य विद्यालय सूफीचक मरघिया बरारी के गुफरान और अंग्रेजी विषय में मध्य विद्यालय महमदिया हसनगंज के हिना कौशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिला स्तरीय निपुण टीएम मेला में निर्णायक मंडली में डीईओ, डीपीओ डायट प्रतिनिधि आलोक कुमार एवं सूरजकांत गौतम, जिला गुणवत्ता समन्वयक एवं स्थानीय प्रखंड के वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार के साथ प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के जिला तकनीकी टीम के सदस्य वीरेंद्र सिंह, राम जयपाल सिंह यादव, बिप्लब कुमार, राकेश कुमार, गोपीनाथ झा सहायक साधन सेवी और सुजीत कुमार ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया. जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में सभी गतिविधियों ओवरऑल में प्रथम कोढ़ा, द्वितीय बरारी और तृतीय स्थान मनसाही प्रखंड ने प्राप्त किया. शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति ने इसे और भी प्रेरणादायक बना दिया. The post जिला स्तरीय निपुण मेला में प्रखंडों के शिक्षकों ने दिखायी प्रतिभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएनएमयू में बिताया गया तीन वर्ष उनके जीवन के लिए अविस्मरणीय- पूर्व कुलपति

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बुधवार को बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो अवध किशोर राय को सम्मानित किया गया. उन्हें महाविद्यालय की ओर से अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल की तस्वीर भेंट की गयी. मौके पर पूर्व कुलपति ने बीएनएमयू में बिताये दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू में बिताया गया तीन वर्ष उनके जीवन के लिए अविस्मरणीय हैं. पूर्व कुलपति ने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है. यहां का शैक्षणिक माहौल आज भी बेहतर है. आशा है कि आगे यह महाविद्यालय और भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रो राय के कार्यकाल में बीएनएमयू का विकास हुआ. मौके पर अर्थपाल डॉ रत्नदीप, कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डाॅ सुधांशु शेखर, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, सीनेटर डॉ रंजन कुमार आदि उपस्थित थे. The post बीएनएमयू में बिताया गया तीन वर्ष उनके जीवन के लिए अविस्मरणीय- पूर्व कुलपति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना

सौरबाजार. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बुधवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय खजुरी के बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह और भरत शर्मा के नेतृत्व में दोनों विद्यालय के करीब सौ बच्चों को महिषी उग्रतारा स्थान, महपुरा संत बाबा कारु खिरहर स्थान, कंदाहा सूर्य मंदिर, कोसी नदी पर बने बलुआहा महासेतु समेत कोसी क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर वहां के बारे में जानकारी दी गयी. शिक्षकों ने बताया कि जिस चीज को शिशु किताब में पढ़ते हैं, उन्हें उस जगह पहुंचकर भौतिक रूप से देखने के बाद उनके ज्ञान में वृद्धि होती है और उसे शिशु जल्दी नहीं भूलते हैं. परिभ्रमण दल में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद रही. The post मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top