Hot News

January 29, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gajkesri Yog: मिथुन राशि में गजकेसरी योग तथा मकर राशि में रूचक योग से मेष से लेकर मीन राशि में किसको मिलेगा लाभ

Gajkesri Yog: आप ये जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके काम, पैसे, परिवार और सेहत के लिए कैसा रहेगा — तो चलिए बिना घुमावदार बातों के सीधी जानकारी देते हैं. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए काम आगे बढ़ाने और सोच समझकर फैसले लेने का है. भावनाओं से ज्यादा व्यवहारिक रहना फायदेमंद रहेगा. मेष आज आपके अंदर जोश रहेगा. जो काम कई दिनों से रुका था, उसमें प्रगति दिख सकती है. ऑफिस में अधिकारी साथ देंगे, लेकिन पैसों का फैसला जल्दबाज़ी में न करें. घर का माहौल पहले से बेहतर होगा. शरीर थोड़ा थका लग सकता है, आराम ज़रूर करें. वृषभ आज शांति और धैर्य से चलना फायदेमंद रहेगा. नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जो आगे चलकर लाभ देगी. परिवार से भावनात्मक सहारा मिलेगा. खाने-पीने में लापरवाही न करें. मन को शांत रखने के लिए थोड़ा समय खुद को दें. मिथुन आज बातचीत आपके काम आएगी. नए लोगों से मिलना भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है. करियर को लेकर जो उलझन थी, वह धीरे-धीरे साफ होगी. नींद कम होने से चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए शरीर को आराम दें. कर्क आज भावुक होकर फैसला लेने से बचें. ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है, लेकिन शांति से हल निकल जाएगा. पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, हल्का भोजन करें. शाम तक मन हल्का महसूस करेगा. सिंह आज आप लोगों को लीड करते नजर आएंगे. आपकी बात सुनी जाएगी. आर्थिक रूप से दिन अच्छा है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. बस अहंकार से बचें, तभी रिश्ते मधुर रहेंगे. कन्या आज प्लान बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. मेहनत की सराहना होगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी. सेहत के लिए रोज़मर्रा की आदतों को सुधारने का अच्छा दिन है. तुला आज संतुलन बनाए रखना ही सबसे बड़ी कुंजी है. नौकरी में नई भूमिका या बदलाव की बात हो सकती है. तनाव कम करने के लिए संगीत या मनपसंद काम करें. रिश्तों में साफ बात करना जरूरी है. वृश्चिक आज आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएगा. करियर में कोई अच्छा मौका दिख सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें. घर में किसी की सेहत पर ध्यान देना पड़ सकता है. धनु आज भाग्य साथ देता दिखेगा. नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. पढ़ाई या परीक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है. मकर आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभा लेंगे. ऑफिस में भरोसा बढ़ेगा. शरीर को थकान महसूस हो सकती है, काम और आराम दोनों में संतुलन रखें. कुंभ आज दिमाग में नए विचार आएंगे. काम में कुछ अलग करने का मौका मिल सकता है. दोस्तों का साथ मिलेगा. समाज या लोगों के लिए कुछ करने का मन बन सकता है. मीन आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा. खर्च सोच-समझकर करें. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. ध्यान या शांत बैठना आपके लिए अच्छा रहेगा. The post Gajkesri Yog: मिथुन राशि में गजकेसरी योग तथा मकर राशि में रूचक योग से मेष से लेकर मीन राशि में किसको मिलेगा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aloo Kachori Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी आलू कचौरी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Aloo Kachori Recipe: आलू कचौरी एक ऐसा देसी स्नैक है जो देखते ही मुंह में पानी ला देता है. बाहर से क्रिस्पी, अंदर से मसालेदार आलू की भरावन बस एक बाइट और पूरा मूड सेट. यह खासतौर पर नाश्ते या शाम की चाय के साथ परफेक्ट ऑप्शन मानी जाती है. आज के लोगों को जो फूड चाहिए टेस्टी, फील-गुड और शेयर करने लायक आलू कचौरी उसमें फुल फिट बैठती है. न ज्यादा फैंसी, न ज़्यादा मेहनत वाली, बस सिंपल सी रेसिपी और धमाकेदार स्वाद. घर में पड़े आलू और थोड़े से मसालों से बनने वाली यह कचौरी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. चाहें तो इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ खाएं हर कॉम्बिनेशन में इसका स्वाद अलग लेवल का लगता है. अगर आपको देसी खाने में ट्विस्ट पसंद है और आप कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो बजट-फ्रेंडली + सुपर टेस्टी हो, तो आलू कचौरी एकदम परफेक्ट चॉइस है.  आलू कचौरी बनाने के लिए जरूरी सामान  कचौरी के आटे के लिए: मैदा – 2 कप नमक – स्वादानुसार अजवाइन – ½ छोटी चम्मच घी या तेल – 2 छोटी चम्मच पानी – जरूरत अनुसार आलू की भरावन के लिए: उबले आलू – 3–4 (मध्यम आकार) हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर – ½ छोटी चम्मच नमक – स्वादानुसार हरा धनिया – 2 छोटी चम्मच (बारीक कटा) कैसे बनाते हैं आलू कचौरी  आटा गूंधें एक परात में मैदा, नमक, अजवाइन और घी डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम लेकिन टाइट आटा गूंध लें. आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. आलू की स्टफिंग तैयार करें एक बाउल में उबले आलू मैश करें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, सारे मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें. भरावन बिल्कुल स्वादिष्ट तैयार है  कचौरी भरें आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.  एक लोई को हल्का बेलें, बीच में 1–2 चम्मच आलू की स्टफिंग रखें.  किनारों को इकट्ठा करके बंद करें और हल्के हाथ से दबाकर कचौरी का आकार दें. तलें कचौरियां कढ़ाही में तेल गरम करें.  तेल मध्यम आंच पर हो. अब कचौरियां डालें और धीमी आंच पर पलट-पलट कर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें. परोसने का तरीका  आप इन कचौरी को चाहें तो चाय के साथ या फिर हरी और लाल चटनी के साथ मेहमानों को खिला सकते हैं.  यह भी पढ़ें: McD Style Chicken Puff Recipe: घर पर खाना है मैकडोनाल्ड स्टाइल चिकन पफ, तो अपनाएं ये आसान टिप्स  यह भी पढ़ें: Dhaba Style Chicken Chilli Recipe: घर पर बनाएं मसालेदार ढाबा स्टाइल चिकन चिल्ली, ये रहा आसान तरीका The post Aloo Kachori Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी आलू कचौरी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaya Ekadashi: आज है जया एकादशी, करें भगवान विष्णु की आरती, जानें इसके फायदे

Jaya Ekadashi: आज, 29 जनवरी 2026 को जया एकादशी मनाई जा रही है. इस दिन भक्त भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस व्रत को करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस पूजा के दौरान भगवान विष्णु की आरती अवश्य करनी चाहिए. आरती करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति मिलती है. भगवान विष्णु की आरती ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।भक्तजनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥ मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥ तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतर्यामी।पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥ तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥ तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥ दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥ विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥ तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥ जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥ आरती करने के आध्यात्मिक लाभ मानसिक शांति– आरती के स्वर मन को एकाग्र करते हैं, जिससे तनाव कम होता है. नकारात्मकता का नाश– मान्यता है कि घर में कपूर और दीया जलाकर आरती करने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. पुण्य फल की प्राप्ति– मान्यता है कि जो व्यक्ति एकादशी की कथा सुनने के बाद आरती करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह भी पढ़ें:Jaya Ekadashi 2026 Mantra Jaap: जया एकादशी व्रत में इन मंत्रों का जाप है अत्यंत शुभ The post Jaya Ekadashi: आज है जया एकादशी, करें भगवान विष्णु की आरती, जानें इसके फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ajit Pawar Funeral : स्वर्गीय अजीतदादा पवार अमर रहें, अंतिम यात्रा के लिए सजाई गई गाड़ी

Ajit Pawar Funeral : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को उनकी ‘अंतिम यात्रा’ के लिए एक सजी हुई गाड़ी में ले जाया जाएगा. गाड़ी को फूलों से सजाया गया है, जिसमें पवार की तस्वीर लगी है. इसमें एक बोर्ड पर लिखा है “स्वर्गीय अजीतदादा पवार अमर रहें”. महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक (लगातार नहीं) डिप्टी सीएम रहे नेता की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे विद्या प्रतिष्ठान कैंपस (गडीमा) से शुरू होगी. पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए यात्रा शहर से गुजरेगी. यह अंतिम यात्रा विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पर खत्म होगी, जहां सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन बुधवार को हो गया. उनका विमान लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गया, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया जाएगा. पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं. Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar to be carried in rath for Antim Yatra today Read @ANI Story |https://t.co/EiTQZib9cI#MortalRemains #MaharashtraDeputyCM #AjitPawar #AntimYatra pic.twitter.com/vVS1rB75ts — ANI Digital (@ani_digital) January 29, 2026 पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा महाराष्ट्र प्रशासन ने पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. 28 जनवरी से शुरू हुआ राजकीय शोक 30 जनवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है. शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रमपूरे राज्य में नहीं होगा. यह भी पढ़ें : बारामती एयरपोर्ट पर अगर होता ये हाई-टेक सिस्टम, तो टल सकता था विमान हादसा! विशेषज्ञ का दावा बारामती विमान हादसे में एडीआर दर्ज पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत के संबंध में पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है. पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने बारामती तालुका पुलिस थाने में , दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है. प्रक्रिया के अनुसार, एडीआर को महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया जाएगा, जो वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर जांच करेगा. एएआईबी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन है. एएआईबी ने दुर्घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है. The post Ajit Pawar Funeral : स्वर्गीय अजीतदादा पवार अमर रहें, अंतिम यात्रा के लिए सजाई गई गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, बोले- बंगाल की CM कर रहीं ओछी राजनीति

मुख्य बातें ऐसी नेतृत्व का यह वक्त नहीं मामले में नेतृत्व नहीं होनी चाहिए: शरद पवार ममता ने हादसे पर उठाया था सवाल Mamata Banerjee: कोलकाता. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर उठाये गये सवाल पर महाराष्ट्र में नेतृत्व बयानबाजी तेज हो गयी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे की जांच कराने की मांग की थी. ममता बनर्जी की इस मांग का कांग्रेस और राजद समेत कई दलों ने समर्थन किया है. इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. दोनों नेताओं ने ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि किसी की मौत पर इस तरह की नेतृत्व की जा रही है. उन्होंने याद दिलाया कि वरिष्ठ नेता शरद पवार स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि यह एक हादसा था, जिसमें दुखद रूप से जानें गईं. इस पर नेतृत्व नहीं होनी चाहिए. ऐसी नेतृत्व का यह वक्त नहीं फडणवीस ने आगे कहा- किसी के निधन पर गंदी और घृणित नेतृत्व करना बेहद दुखद है. ममता दीदी का इस स्तर तक गिरना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है. महाराष्ट्र के एक प्रिय और सम्मानित नेता के निधन को इस तरह नेतृत्वक रंग देना पूरी तरह अनुचित है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ममता बनर्जी के बयान को गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं के समय नेतृत्व करना उचित नहीं है. शिंदे ने कहा- इस हादसे को लेकर साजिश के संकेत देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. शिंदे ने आगे कहा कि पूरा महाराष्ट्र शोक में डूबा हुआ है और अंतिम दर्शन के दौरान हजारों-लाखों लोग अजित दादा, अजित दादा के नारे लगाते नजर आए. ऐसे समय में आरोप लगाना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे महाराष्ट्र की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. उन्होंने कहा कि नेतृत्व के लिए और भी कई मौके होते हैं, लेकिन शोक की घड़ी में इस तरह के बयान बिल्कुल गलत हैं. मामले में नेतृत्व नहीं होनी चाहिए: शरद पवार भतीजे अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के बाद शरद पवार ने इस हादसे पर साफ कहा है कि यह केवल एक दुर्घटना थी, इसमें कोई साजिश नहीं है. इसमें किसी तरह की नेतृत्व नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह परिवार और राज्य के लिए गहरा आघात है. पूरे परिवार और राज्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है. यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था. उन्होंने सभी से अपील की कि इस हादसे को नेतृत्वक रंग न दिया जाए. इस समय परिवार और प्रियजनों का समर्थन करना सबसे जरूरी है. ममता ने हादसे पर उठाया था सवाल बुधवार की सुबह अजित पवार की मृत्यु की समाचार सुनकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्तब्ध रह गईं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि इस देश में नेतृत्वक दलों के नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है. आज सत्तारूढ़ वर्ग का हिस्सा रहे लोग भी सुरक्षित नहीं दिखते. आगे उन्होंने कहा कि मामले की जांच तो होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा हादसा हुआ है. सभी नेता विमान से जाते हैं, कॉरपोरेट के लोग भी जाते हैं. यह छोटा विमान था, ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच तो होनी चाहिए. Also Read: अजीत पवार की मौत पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, कहा- हादसे की जांच होनी चाहिए The post ममता बनर्जी पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, बोले- बंगाल की CM कर रहीं ओछी नेतृत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Ka Mausam: 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा, फिर से पड़ेगी हांड कंपकंपाने वाली ठंड?

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद ठंड का असर फिर तेज हो गया है. IMD ने आज राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी की संभावना जताई गई है.भागलपुर का सबौर इलाका 7.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दर्ज किया गया है, जिससे साफ है कि ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है. 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट IMD के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और छपरा जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है. दिन में मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा, लेकिन शाम होते ही कनकनी बढ़ेगी और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा. #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/G1CXjoRbfR — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) January 28, 2026 राज्य में आज अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में तापमान 6 डिग्री तक भी जा सकता है. भागलपुर सबसे ठंडा, गयाजी में घना कोहरा बीते 24 घंटे में भागलपुर का सबौर 7.4 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, गयाजी में न्यूनतम विजिबिलिटी 100 मीटर तक दर्ज की गई. बगहा में तेज बारिश और बक्सर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि औरंगाबाद, बेतिया और सुपौल समेत कई जिलों में कोहरा और बादल छाए रहे. बारिश और ठंड की वजह क्या है IMD के मुताबिक उत्तर हिंदुस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बिहार के मौसम को प्रभावित कर रही है. साथ ही साथ पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है. यही कारण है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है. मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/NU9M1teQ4X — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) January 28, 2026 पश्चिमी हवाओं और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं हल्की बारिश तो कहीं घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है. 30 जनवरी को भी कई जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. पटना का मौसम कैसा रहेगा राजधानी पटना में बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे. दिन में मौसम सुहावना और सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी. अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है. हालांकि, बहुत कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्की से मध्यम ठंड कुछ दिनों तक बनी रह सकती है. Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार में बढ़ी ठंड, गोपालगंज-सीवान समेत इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी The post Bihar Ka Mausam: 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा, फिर से पड़ेगी हांड कंपकंपाने वाली ठंड? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्रोल-डीजल के नया रेट हुआ आउट, घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Price Today 29 Jan 2026: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का मन बना रहे हैं, तो यह समाचार आपके काम की है. हर रोज की तरह 29 जनवरी की सुबह 6 बजे देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. हालांकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हलचल रहती है, लेकिन घरेलू बाजार में दाम काफी हद तक स्थिर बने हुए हैं. कैसे तय होती है आपके शहर में तेल की कीमत? अक्सर लोग सोचते हैं कि पेट्रोल के दाम हर शहर में अलग क्यों होते हैं? दरअसल, हिंदुस्तान में तेल की कीमतें इंटर्नैशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती पर निर्भर करती हैं. इसके बाद केंद्र प्रशासन की एक्साइज ड्यूटी और राज्य प्रशासनों का वैट (VAT) लगने से हर राज्य में इसकी कीमत बदल जाती है. इन सब आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर ही अंतिम रेट तय किए जाते हैं. प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के भाव नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि आपके शहर में आज तेल किस भाव पर बिक रहा है: शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर) नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67 मुंबई ₹103.54 ₹90.03 कोलकाता ₹105.41 ₹92.02 चेन्नई ₹101.06 ₹92.61 बेंगलुरु ₹102.96 ₹90.99 नोएडा ₹95.12 ₹88.29 गुड़गांव ₹95.50 ₹87.97 लखनऊ ₹94.57 ₹87.67 पटना ₹105.73 ₹91.96 जयपुर ₹104.62 ₹90.12 हैदराबाद ₹107.50 ₹95.70 चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45 सिर्फ एक SMS और मिल जाएगी जानकारी अगर आप ऊपर दी गई लिस्ट में अपने शहर का नाम नहीं देख पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी ताजा रेट जान सकते हैं: इंडियन ऑयल (IOC): अपने फोन से RSP लिखकर 92249 92249 पर भेजें. हिंदुस्तान पेट्रोलियम (BPCL): RSP लिखकर 92231 12222 पर SMS करें. Also Read: 4,00,000 रुपए प्रति किलो पहुंची चांदी की कीमत, जानें आपके शहर में कितना है रेट The post पेट्रोल-डीजल के नया रेट हुआ आउट, घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शून्य नामांकन वाले चार कॉलेजों व 11 निजी स्कूलों का यू-डायस प्लस कोड हुआ रद्द

Dhanbad News: जांच में अस्तित्व में नहीं दिखे कई निजी विद्यालयDhanbad News: मनोज रवानी, धनबाद: धनबाद जिले के शून्य नामांकन वाले 11 विद्यालयों और चार कॉलेजों को यू-डायस प्लस से हटा दिया गया है. इसमें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंगीभूत चार कॉलेज शामिल हैं, जहां 2023 से इंटर की पढ़ाई बंद है. यू-डायस में एलकेजी से 12वीं तक पढ़ने वाले बच्चों का पूरा ब्योरा होता है. लेकिन इन कॉलेजों में एक भी बच्चा का नामांकन दर्ज नहीं हो रहा था. इसके साथ ही, स्कूलों में सालों से नामांकन शून्य था. संबंधित प्रखंड से स्कूलों की जांच करायी गयी, तो ये स्कूल अस्तित्व में नहीं मिले. इसके बाद इन सभी का यू-डायस नंबर रद्द कर दिया गया है. इन स्कूलों व कॉलेजों का यू-डायस नंबर रद्द कॉलेज : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद, आरएसपी कॉलेज झरिया, एसएसएलएनटी स्त्री कॉलेज धनबाद, सिंदरी कॉलेज सिंदरी. स्कूल : आदर्श मिडिल स्कूल धर्माबांध बाघमारा, क्रिएटिव पब्लिक स्कूल बाघमारा, इंडियन स्कूल ऑफ स्टडीज धनबाद, झारखंड एकेडमी खरनी, किंडर गार्टन ओल्ड, मनोरमा देवी पब्लिक स्कूल सोनारडीह बाघमारा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जरमुनई बाघमारा, स्कूल ऑफ कंपीटीशन एग्यारकुंड, स्कूल ऑफ सन साइन एग्यारकुंड, साइन एकेडमी धनबाद, शिवाजी पब्लिक स्कूल टुंडू बाघमारा. क्या होता है यू-डायस प्लस कोड यू-डायस प्लस कोड स्कूलों की पहचान करने, प्रशासनी योजनाओं (जैसे समग्र शिक्षा) के लिए डेटा एकत्र करने और शिक्षा के स्तर (प्री-प्राइमरी से उच्च माध्यमिक) को ट्रैक करने के लिए अनिवार्य होता है. इसके बिना स्कूल का संचालन नहीं हो सकता है. शुरुआत में गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को भी यह कोर्ड आवंटित किया गया था. लेकिन अब बिना आरटीइ मान्यता वाले विद्यालयों को कोर्ड नहीं दिया जाता है. बोले डीइओ शून्य नामांकन वाले विद्यालयों व कॉलेजों का यू-डायस प्लस कोड रद्द कर दिया गया है. प्रखंडों से रिपोर्ट आयी है कि कोविड के बाद से ही विद्यालयों में नामांकन नहीं है. विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज में 11वीं व 12वीं में नामांकन नहीं हो रहा है. ऐसे में यू-डायस प्लस कोड रद्द हुआ है. -अभिषेक झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी The post Dhanbad News: शून्य नामांकन वाले चार कॉलेजों व 11 निजी स्कूलों का यू-डायस प्लस कोड हुआ रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: महापौर पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा

धनबाद. नगर निकाय चुनाव का नामांकन गुरुवार से शुरू होगा. इसे लेकर महापौर पद के पांच उम्मीदवारों ने बुधवार को पर्चा खरीदा. इनमें पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व मेयर इंदु सिंह, नीलम मिश्रा, शमशेर आलम अंसारी व संजीव कुमार शामिल हैं. सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को निकाय चुनाव की घोषणा की थी. पूरे राज्य में एक चरण में 23 फरवरी को निकाय चुनाव होंगे. इस लेकर नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से चार फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. पांच फरवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम निर्देशन की स्क्रूटनी होगी. छह फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है. सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जायेगी. पूर्व पार्षदों ने भी खरीदा पर्चा : समाहरणालय में अलग-अलग वार्ड के लिए पार्षद पद पर चुनाव लड़ने को लेकर कई लोग पर्चा खरीदने पहुंचे. इस दौरान कई वार्ड के पूर्व पार्षदों ने भी पर्चा खरीदा. The post Dhanbad News: महापौर पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: महापौर निर्वाचन कार्य को लेकर अधिकारियों- कर्मियों की जिम्मेदारी तय

धनबाद. नगरपालिका निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता, धनबाद की ओर से महापौर निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर अधिकारियों व कर्मियों की जिम्मेदारियां तय की गयी हैं. इसमें पदाधिकारी व कर्मी सहित कुल 26 लोगों को नियुक्त की गयी है. इसमें नाम निर्देशन संबंधी कार्य में आवश्यक सहयोग के लिए जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा को नामित किया गया है. वहीं नाम निर्देशन संबंधी कार्य के लिए सात, नाम निर्देशन संबंधी सभी प्रपत्र व प्रतिवेदन तैयार करने के लिए नौ व अन्य सहयोग के लिए नौ कर्मियों को नियुक्त किया गया है. दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश महापौर के निर्वाची पदाधिकारी सह एसी विनोद कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाची पदाधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक-सह-प्रधान सहायक द्वारा दिये गये निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे. The post Dhanbad News: महापौर निर्वाचन कार्य को लेकर अधिकारियों- कर्मियों की जिम्मेदारी तय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top