Hot News

January 29, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : लोयाबाद में प्रतिबंधित प्लास्टिक किया जब्त, जुर्माना

Dhanbad News : लोयाबाद.. नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए बुधवार को लोयाबाद में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान निगम की टीम ने लोयाबाद मोड़ स्थित पिंटू कुमार के पूजा भंडार से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और 500 रुपये जुर्माना भी लगाया. छापेमारी की समाचार फैलते ही दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं. प्लास्टिक जब्ती के विरोध में दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया. दुकानदारों का कहना था कि उनलोगों को परेशान करने की बजाय इसके उत्पादन पर रोक लगायी जाये. इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कुछ दुकानदार मारपीट पर उतारू थे. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए लोयाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार महतो एवं सचिव सुनील पांडे मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. अभियान में कतरास निगम अंचल के बड़ा बाबू राकेश कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनीष सिंह तथा रेवन्यू इंस्पेक्टर इंद्रदेव कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. निगम के बड़ा बाबू ने कहा कि प्लास्टिक पर रोकथाम के लिए रोजाना छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में प्लास्टिक नहीं रखें तो कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी.जो फाइन कट चुका है, वह देना पड़ेगा. The post Dhanbad News : लोयाबाद में प्रतिबंधित प्लास्टिक किया जब्त, जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : महिला सफाइकर्मी की पिटाई के आरोप में दुकानदार गया जेल

Dhanbad News : झरिया. झरिया कोयरीबांध निवासी सफाई कर्मी मंजू देवी की शिकायत पर झरिया थाना में दुकानदार सुनील केसरी पर झाड़ू से पिटाई कर जातिसूचक गाली गलौज करने का मामला दर्ज कर्ज हो गया है. मामले में झरिया पुलिस ने आरोपी सुनील केसरी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. मंजू देवी के सिर पर भी चोट है. पूरी घटना की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पीड़िता का आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें बुलाकर अलग-अलग जगह सफाई करने को कहा था. इंकार करने पर पिटाई की थी. नाबालिग के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, केस दर्ज झरिया. झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर की एक स्त्री ने झरिया थाना में लिखित शिकायत कर पड़ोसी शशि सिंह पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ गलत नीयत से मारपीट, छिनतई व जान मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. स्त्री की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. स्त्री ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मंगलवार की देर शाम अपने आवास के बाहर दरवाजा पर खड़ी थी, तभी वहीं के रहने वाले शशि सिंह उनकी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर पुत्री के गले से चेन छीन ली. साथ ही बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कपड़ा फाड़ दिया. पुत्री को बचाने पहुंची तो शशि सिंह ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. The post Dhanbad News : स्त्री सफाइकर्मी की पिटाई के आरोप में दुकानदार गया जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बीसीसीएल कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad News : फुलारीटांड़. बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के महेशपुर कोलियरी में ड्रिलमैन के पद पर कार्यरत कर्मी तारापदो मोदक(54) की इलाज के दौरान दुर्गापुर स्थित अस्पताल में मौत हो गयी. बुधवार की सुबह परिजन एंबुलेंस से मृत कर्मी का शव लेकर महेशपुर कोलियरी परिसर पहुंचे और प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग की. इस दौरान लगभग दो घंटे तक शव कोलियरी परिसर में पड़ा रहा. मौके पर पहुंचे संयुक्त मोर्चा के यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के साथ वार्ता की. वार्ता के बाद प्रबंधन द्वारा मृतक के छोटे पुत्र रावण उर्फ विपिन मोदक को तत्काल नियोजन देने पर सहमति जतायी. बताया गया कि बीते 15 जनवरी को तारापदो मोदक की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल, धनबाद में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान मंगलवार की रात उनकी मृत्यु की समाचार मिलते ही नावागढ़ बस्ती के मोदक टोला में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी कुंती देवी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. वार्ता में प्रबंधन की ओर से कोलियरी पीओ लखनलाल वर्णवाल, प्रबंधक नारायण हांसदा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल महतो व यूनियन की ओर से लक्ष्मण महतो, शेख रहीम, देवाशीष चटर्जी, रमेश विश्वकर्मा, गौरचंद बाउरी, नेपाल रवानी, सुनील हाड़ी, दिनेश महतो, अर्जुन सिंह, उत्तम मोदक सहित कई लोग मौजूद थे. The post Dhanbad News : बीसीसीएल कर्मी की इलाज के दौरान मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

27 हजार टोटो मालिकों को मिले गाड़ियों के नंबर

श्रीकांत शर्मा, हावड़ा ‘टोटो’ चालकों को कानून के दायरे में लाने के लिए पिछले वर्ष 13 अक्तूबर को राज्य में शुरू हुई टोटो पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी को समाप्त होने वाली है. जिले में अब तक 27 हजार से ज्यादा टोटो चालकों ने पंजीकरण करा लिया है उक्त जानकारी हावड़ा जिला के आरटीओ मानस हाल्दार ने दी. जिले में चल रहे टोटो पंजीकरण की पुरी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में पंजीकरण प्रक्रिया काफी सफल रही है. जिले में लगभग 30 हजार टोटो चल रहे थे जिनमें से हावड़ा नगर निगम इलाके में अब तक 18141 टोटो चालकों को अस्थायी टोटो नामांकन नंबर दिया जा चुका है. ग्रामीण हावड़ा की बात करें तो 8859 टोटो चालकों को अस्थायी टोटो पंजीकरण नंबर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हावड़ा नगर निगम एरिया के साथ ही उलबेड़िया सब डिविजन में टोटो का पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है. यह प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से चल रही है. कोई भी टोटो चालक अपने मोबाइल फोन से परिवहन विभाग के पंजीकरण पोर्टल टीटीइएफ पोर्टल पर जाकर अपने टोटो का पंजीकरण करवा सकता है. साइबर कैफे या फिर जिले मुख्यालय स्थित आरटीओ कार्यालय में भी आकर पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली जा सकती है. श्री हालदार कहते हैं कि इसके लिए टोटो चालकों को आधार कार्ड जो मोबाइल नंबर से जुड़ा हो, लेकर आना होगा. पूरी पंजीकरण प्रक्रिया के लिए टोटो चालकों को 1645 रुपये ऑनलाइन माध्यम से पे करना होगा. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 13 अक्तूबर को टोटो पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि दिसंबर थी लेकिन टोटो चालकों की मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गयी थी. श्री हालदार कहते हैं कि जिले में 30 हजार के लगभग टोटो चालक थे जिसमें से 27 हजार ने अपना पंजीकरण करवा लिया है. उन्हें उम्मीद है कि बाकी बचे टोटो चालक भी अपना पंजीकरण करा लेंगे. टोटो रजिस्ट्रेशन कराना भविष्य के लिए लाभप्रद है. श्री हालदार बताते हैं कि टोटो चालकों को जारी किये गये रजिस्ट्रेशन नंबर में एरिया की पहचान दर्ज है. रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एक क्यूआर पहचान कोड स्टिकर जारी किया गया है जो पंजीकृत टोटो चालक को अपने टोटो के आगे चिपकाना होगा. इस कोड में टोटो चालक की पूरी पहचान दर्ज है. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इसे स्कैन करके टोटो चालक की पूरी जानकारी तुरंत निकाल सकते हैं. टोटो लास्ट माइल कनेक्टिविटी है, जो गली-मोहल्लों में चलने के लिए बना है. इसका परिचालन हाइवे पर नहीं किया जा सकता है. ऐसा करने पर जुर्माना किया जा सकता है. परिवहन विभाग के एक अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता और उसके आसपास चलने वाले अधिकांश ई-रिक्शा पंजीकृत नहीं हैं, जिन्हें गुपचुप तरीके से गैरेजों में बनाया गया है और इसलिए उन्हें कानूनी रूप से चलने की अनुमति नहीं है. The post 27 हजार टोटो मालिकों को मिले गाड़ियों के नंबर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाटपाड़ा : लॉकअप में बंद युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

बैरकपुर. भाटपाड़ा थाना के लॉकअप में एक युवक के खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कुछ भी कहने से इंकार किया है. सूत्रों के अनुसार, जख्मी युवक का नाम प्रेम कुमार साव है. उसके गले पर किसी धारदार वस्तु से वार के निशान पाये गये हैं. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है. मालूम हो कि 22 जनवरी को ही भाटपाड़ा के रामनगर कॉलोनी के 28 नंबर रेलगेट के पास से प्रेम कुमार साव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट के आदेश पर उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है. उसे गुरुवार को पुन: बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले बुधवार को यह चौंकाने वाली घटना सामने आयी. सूत्रों के मुताबिक, शौचालय जाने के बहाने प्रेम कुमार साव ने किसी धारदार वस्तु से अपने गले पर वार कर खुदकुशी की कोशिश की. बताया जा रहा है कि किसी टूटे शीशे के बोतल से गले पर वार किया है. घटना के बाद पुलिस हिरासत में बंद आरोपियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि कैसे और किस चीज से खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. The post भाटपाड़ा : लॉकअप में बंद युवक ने की खुदकुशी की कोशिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंद घर में मिले मां-बाप व दो बेटियों के गला कटे शव

10 महीने से मुर्शिदाबाद के भगवानगोला में किराये के मकान में रह रहा था परिवार संवाददाता, कोलकाता मुर्शिदाबाद के भगवान गोला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी है. घर के अंदर पत्नी और दो बेटियों की गला काट कर हत्या कर दी गयी, जबकि पति का शव उसी घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. बंद घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया और चारों शव बरामद किये. प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना है कि शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम मानिक व्यापारी बताया गया है. जानकारी के अनुसार वह नदिया जिले का स्थायी बाशिंदा था और पिछले 10 महीनों से मुर्शिदाबाद के भगवानगोला स्थित स्वपनगढ़ चौराहा इलाके में किराये के मकान में रह रहा था1 वह अपनी पत्नी डोला व्यापारी और दो बेटियों तान्हा व्यापारी (15) द छह साल की मायशा के साथ वहीं रहता था1 मानिक की इसी इलाके में फल की दुकान थी. एक-दूसरे पर रखे हुए थे मां-बेटियों के शव : पुलिस जब घर के अंदर पहुंची, तो फर्श सूखे खून से सना हुआ था. पत्नी और दोनों बेटियों का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था. तीनों शव एक-दूसरे पर रखे हुए थे और उन्हें कंबल से ढक दिया गया था. उसी कमरे में मानिक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. पुलिस का अनुमान है कि दो दिन पहले ही पत्नी और बेटियों की हत्या कर दी गयी थी. मंगलवार को मानिक को इलाके में घूमते हुए लोगों ने देखा भी था. बाद में शव सड़ने से घर से बदबू आने लगी, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद मानिक द्वारा खुदकुशी किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. पता चला है कि मानिक को अन्य व्यक्ति के साथ अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घर के मालिक हैदर अली ने बताया कि वह परिवार के निजी मामलों में ज्यादा दखल नहीं देते थे. दो दिन पहले उन्होंने बेटियों को देखा भी था और उन्हें इस तरह की घटना का कोई अंदाजा नहीं था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. The post बंद घर में मिले मां-बाप व दो बेटियों के गला कटे शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: क्या आज करियर में मिलेगी नई जिम्मेदारी या लव लाइफ में मचेगी खलबली? जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: आज 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन में 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि का आगमन होगा. ग्रहों के अद्भुत संयोग में आज सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं, जबकि चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान होकर आपके कोष में वृद्धि कर रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित होकर आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर रहे हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल… आज का मेष से मीन तक का राशिफल. Aaj Ka Rashifal आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह जानने के लिए अपने नाम के पहले अक्षर पर क्लिक करें. मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:-Aaj Ka Panchang 29 January 2026: आज ‘जया एकादशी’ पर मिटेंगे सभी पाप, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भगवान विष्णु की पूजा विधि Also Read:- Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह का इंतजार खत्म, इस दिन से गूंजेंगी शहनाइयां और शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त The post Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: क्या आज करियर में मिलेगी नई जिम्मेदारी या लव लाइफ में मचेगी खलबली? जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 January 2026: मेष राशि वालों के करियर में आएगा बड़ा उछाल! आज रिश्तों में खटास के योग

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 January 2026: मेष राशि – आज आपकी राशि के स्वामी मंगल के सूर्य, शुक्र और बुध के साथ मकर राशि में होने से आप पूरे जोश और अदम्य उत्साह से भरे रहेंगे. कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. आज का राशिफल करियर / बिजनेस: आज चंद्रमा के वृषभ में होने से आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, अतः एकाग्रता बनाए रखें. प्राइवेट जॉब और बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, परंतु मकर के ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको धैर्य और पुराने अनुभवों के आधार पर ही बड़े निर्णय लेने चाहिए. नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टाल देना ही समझदारी होगी. रिलेशनशिप: सूर्य और मंगल की मकर में युति के कारण पिता के साथ वैचारिक मतभेद या रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए बातचीत में संयम बरतें. घर में मेहमानों के आने से थोड़ी भागदौड़ और असुविधा बढ़ सकती है. केतु के सिंह में होने से पुराने प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े विवाद दोबारा उभर सकते हैं, जिसमें बड़ों की सलाह लेना ही आपके लिए हितकारी रहेगा. लव लाइफ: आज वृषभ के चंद्रमा के प्रभाव से पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक आउटिंग या डिनर का सुखद प्लान बन सकता है. प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन वर्तमान हालात का आकलन जरूर कर लें. कुंभ के राहु के कारण पुराने क्रश से बढ़ती नजदीकियां आपके मौजूदा रिश्ते में तनाव दे सकती हैं, इसलिए अपनी निजी बातों को गुप्त रखना ही श्रेयस्कर होगा. स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप स्वयं को काफी शक्तिशाली महसूस करेंगे, लेकिन सूर्य-मंगल की तीक्ष्ण दृष्टि के कारण ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी बरतनी होगी. त्वचा संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं, इसलिए साफ-सफाई और हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आज आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा. पंचांग अनुसार आज गुरुवार का विशेष उपाय आज जया एकादशी का पावन पर्व है. शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करें, जो आपके जीवन से पाप और बाधाओं का नाश करेगी. तुलसी पूजन और दान करने से घर में सुख-समृद्धि और स्थिरता आएगी. विशेष नोट: पूजा के समय शिवलिंग पर अटूट अक्षत (बिना टूटे चावल) अर्पित करें. यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर धन लाभ के प्रबल योग बनाएगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:-Aaj Ka Panchang 29 January 2026: आज ‘जया एकादशी’ पर मिटेंगे सभी पाप, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भगवान विष्णु की पूजा विधि Also Read:- Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह का इंतजार खत्म, इस दिन से गूंजेंगी शहनाइयां और शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त The post Aaj Ka Mesh Rashifal 29 January 2026: मेष राशि वालों के करियर में आएगा बड़ा उछाल! आज रिश्तों में खटास के योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 January 2026: आज वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पैसा और करियर दोनों में मिलेगी बड़ी सफलता

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 January 2026: वृषभ राशि: आपकी राशि में चंद्रमा के होने से आज का दिन संतुलित और सकारात्मक रहेगा. मकर राशि में बैठे चार ग्रहों की शुभ दृष्टि से आपकी आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. कैरियर हो या व्यापार, आज की गई प्लानिंग भविष्य में बड़ा फायदा दिलाएगी. परिवार का पूर्ण सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आज का राशिफल करियर / बिजनेस: आज चंद्रमा के प्रभाव से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, हालांकि मिथुन के गुरु और कुंभ के राहु के कारण ध्यान भटकने की भी संभावना है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट पर जोर दें. मकर के मंगल और सूर्य करियर में सीनियर्स का दबाव बढ़ा सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, बस पेपरवर्क सावधानी से निपटाएं. रिलेशनशिप: मकर के शुक्र और बुध के प्रभाव से परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा और पुराने मतभेद समाप्त होंगे. सिंह के केतु के कारण प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामले आज चर्चा में आ सकते हैं, बड़ों की सलाह से लिया गया फैसला आपके हक में जाएगा. बस ध्यान रखें कि रिश्तों में ईगो (अहंकार) को जगह न दें, तभी घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. लव लाइफ: आज आपकी राशि के स्वामी शुक्र के मकर में होने से पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव तो बढ़ेगा, लेकिन मंगल की निकटता के कारण बहस की स्थिति भी बन सकती है. प्रपोज करने के लिए दिन सामान्य है, भावनाओं को समझकर ही आगे बढ़ें. कुंभ के राहु पुराने क्रश से संपर्क करा सकते हैं, जो वर्तमान रिश्ते में कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है, अतः अपनी मर्यादा बनाए रखें. स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन मीन के शनि की दृष्टि के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है. गले, सर्दी-जुकाम या थायरॉयड से जुड़े जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. खानपान में संतुलन रखें और मीठे का सेवन कम करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्की वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. पंचांग अनुसार आज गुरुवार का विशेष उपाय आज जया एकादशी है, अतः शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की आराधना करें. यह व्रत और तुलसी पूजन आपके जीवन से बाधाओं और दुर्भाग्य को दूर कर घर में सुख-शांति, समृद्धि और स्थिरता लेकर आएगा. विशेष नोट: पूजा के दौरान शिवलिंग पर अखंडित अक्षत (बिना टूटे चावल) अर्पित करें. ऐसा करने से आर्थिक स्थिरता आती है और धन लाभ के प्रबल मार्ग प्रशस्त होते हैं. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: काला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:-Aaj Ka Panchang 29 January 2026: आज ‘जया एकादशी’ पर मिटेंगे सभी पाप, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भगवान विष्णु की पूजा विधि Also Read:- Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह का इंतजार खत्म, इस दिन से गूंजेंगी शहनाइयां और शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त The post Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 January 2026: आज वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पैसा और करियर दोनों में मिलेगी बड़ी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mithun Rashifal 29 January 2026: मिथुन राशि वालों के लिए शुभ संकेत! आज का दिन बदल सकता है आपकी दिशा

Aaj Ka Mithun Rashifal 29 January 2026: मिथुन राशि: आपकी अपनी राशि में गुरु के होने और मकर के ग्रहों के प्रभाव से आज आपकी बातचीत और समझदारी आपको बड़ा आर्थिक फायदा दिलाएगी. ऑफिस या बिजनेस में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा और लोग आपके फैसलों का सम्मान करेंगे. नए सौदे लाभ दे सकते हैं और किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को सुकून देगी. तनाव से दूर रहकर सकारात्मक रहना आज आपके लिए सफलता की कुंजी है. आज का राशिफल करियर / बिजनेस: मिथुन के गुरु छात्रों का पढ़ाई में मन लगाएंगे, लेकिन मकर के बुध के कारण ओवरकॉन्फिडेंस से बचना ज़रूरी है. सही दिशा में की गई मेहनत से बेहतरीन रिज़ल्ट मिलने की प्रबल संभावना है. प्राइवेट जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सीनियर्स आपसे उच्च स्तर के प्रदर्शन की उम्मीद रखेंगे. मकर के शुक्र और मंगल बिजनेस में नए संपर्क बनाएंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा. बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तों की गहनता से जांच करें. रिलेशनशिप: कुंभ के राहु और मीन के शनि के प्रभाव के बावजूद परिवार में भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. पुराने पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा के दौरान मकर के ग्रहों के कारण थोड़ी तल्खी आ सकती है, लेकिन आपसी समझ से समाधान निकल जाएगा. मेहमानों के आगमन से घर में रौनक रहेगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आज टल सकता है, इसलिए धैर्य रखें. बड़ों की सलाह आज आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी. लव लाइफ: मकर राशि के शुक्र के कारण पार्टनर के साथ समझ और गहराई बढ़ेगी. सिंगल जातकों के लिए वृषभ के चंद्रमा किसी नए और आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात का योग बना रहे हैं. प्रपोज करने के लिए दिन ठीक है, लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. कुंभ का राहु पुराने क्रश से संपर्क करा सकता है, जिससे मन दुविधा में रहेगा. अपनी निजी बातें बहुत अधिक साझा करने से बचें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन वृषभ के चंद्रमा के कारण नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है. माइग्रेन, आंखों या नर्वस सिस्टम से जुड़े लोग आज विशेष सतर्क रहें. स्क्रीन टाइम कम करें और मानसिक रिलैक्सेशन पर ध्यान दें. मीन के शनि की स्थिति को देखते हुए हल्की एक्सरसाइज़ और प्राणायाम करना काफी फायदेमंद रहेगा. पंचांग अनुसार आज गुरुवार का विशेष उपाय आज जया एकादशी है, शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करें. यह व्रत श्रद्धा और संयम से करने पर जीवन के पाप, बाधा और दुर्भाग्य दूर होते हैं. तुलसी पूजा और दान करने से घर में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहती है. नोट: पूजा के दौरान शिवलिंग पर साबुत अक्षत (बिना टूटे चावल) अर्पित करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के नए योग बनेंगे. शुभ अंक: 3 शुभ रंग: ग्रीन ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:-Aaj Ka Panchang 29 January 2026: आज ‘जया एकादशी’ पर मिटेंगे सभी पाप, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भगवान विष्णु की पूजा विधि Also Read:- Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह का इंतजार खत्म, इस दिन से गूंजेंगी शहनाइयां और शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त The post Aaj Ka Mithun Rashifal 29 January 2026: मिथुन राशि वालों के लिए शुभ संकेत! आज का दिन बदल सकता है आपकी दिशा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top