Hot News

January 29, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैनाटांड़ में रहस्यमय तरीके से कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका

मैनाटांड़. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कौओं की अचानक हो रही मौत ने दहशत का माहौल बना दिया है. गांव व आसपास के इलाकों में सड़क किनारे, खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार मृत कौए मिलने से बर्ड फ्लू की आशंका गहराती जा रही है. स्थानीय लोगों नंदन कुमार, दिलीप कुमार, शिवनाथ केसरी, बद्री साह, गफ्फार मियां, सुरेश साह और अर्जुन कुमार ने बताया कि पहले कभी इस तरह कौओं की अचानक मौत नहीं देखी गई. लोगों के अनुसार, स्वस्थ दिखने वाले कौए कुछ ही देर में जमीन पर गिरकर दम तोड़ देते हैं, जो बेहद भयावह है. घटना के बाद ग्रामीण बच्चों को बाहर निकलने से रोक रहे हैं और पशु-पक्षियों से दूरी बना रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मामले की तुरंत जांच कराने की मांग की है. फिलहाल स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन बेजुबान पक्षियों की यह मौत पूरे इलाके के लिए गंभीर चेतावनी बन गई है. भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरमानुल्लाह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है कि किस वजह से कौओं की मौत हो रही है. The post मैनाटांड़ में रहस्यमय तरीके से कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूरी सुरक्षा की मांग पर अड़े मेडिकल छात्र, हुई बैठक

बेतिया. हाल के दिनों में जीएमसीएच के इंटर्न मेडिकल छात्रों के साथ हुई मारपीट और विवादों के बाद जीएमसीएच प्रशासन हरकत में आ गया है. इस दिशा में गुरुवार को अस्पताल प्रशासन व इंटर्न के बीच एक बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे को उठाया गया. इंटर्न मेडिकल छात्रों ने कहा कि जब तक अस्पताल परिसर और छात्रावास में उन्हें पूरी सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक वे भयमुक्त होकर काम नहीं कर सकते. छात्रों का कहना था कि देर रात हॉस्टल के गेट पर धमकी देने, बाहर निकलने पर जान से मारने की चेतावनी और मारपीट की घटनाओं से उनका मनोबल टूट रहा है. इसके बावजूद वे मरीजों की सेवा में लगातार जुटे रहे, लेकिन अब सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना जरूरी है. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और गहमागहमी के माहौल के बीच छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आए दिन अस्पताल परिसर में घुसकर विवाद करते हैं, जिससे न सिर्फ इंटर्न बल्कि स्त्री डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी असुरक्षित महसूस करते हैं. उन्होंने मांग की कि अस्पताल और हॉस्टल परिसर में 24 घंटे प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश पर सख्त जांच, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और पुलिस गश्ती सुनिश्चित की जाए. बैठक के बाद प्रभारी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि इंटर्न छात्रों से मारपीट और विवाद करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल मरीजों की सेवा का केंद्र है. सभी डॉक्टर मरीजों का इलाज सेवाभाव से करें. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं. अस्पताल परिसर, ओपीडी, इमरजेंसी और छात्रावास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे. साथ ही, सुरक्षा एजेंसी को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस से समन्वय कर नियमित गश्ती भी कराई जाएगी. बैठक के अंत में इंटर्न छात्रों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सख्त रुख और त्वरित कार्रवाई से जल्द ही अस्पताल में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बहाल होगा, जिससे वे बिना किसी डर के मरीजों की सेवा कर सकेंगे. बैठक में हड्डी विभाग के एचओडी डॉ राजीव कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ मालविका कुमुद, डॉ अनिल कुमार, डॉ सुमित कुमार, डॉ सुधीर कुमार, अस्पताल प्रबंधक कुमार विशाल, प्रधान सहायक उदय कर्मकार सहित अन्य मौजूद रहे. सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बेतिया. मोतिहारी-बेतिया मुख्य सड़क एनएच-727 में माधोपुर फार्म के समीप तेज रफ्तार बाइक ने 32 वर्षीय युवक को ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया था. इलाज के दौरान जीएमसीएच में गुरुवार को उसकी मौत हो गई. मृतक मझौलिया थाना के माधोपुर गांव निवासी इनरदेव राम का पुत्र प्रभु राम (32) बताया गया है. पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी. परिजनों ने बताया कि 26 जनवरी को प्रभु राम अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच माधोपुर फार्म के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी. जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से जीएमसीएच में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. The post पूरी सुरक्षा की मांग पर अड़े मेडिकल छात्र, हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका भालू, शौच को गए 85 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, घायल

रामनगर. पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर परियोजना से सटे इलाकों में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही ग्रामीणों के लिए खतरा बनती जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटके एक भालू ने रामनगर प्रखंड के मंचंगवा पंचायत अंतर्गत गोबर्धना गांव में शौच के लिए गए 85 वर्षीय बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. प्रतिदिन की तरह शौच के लिए गांव के पश्चिम दिशा में सरेह की ओर गए थे प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबर्धना गांव निवासी सुखल महतो गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की तरह शौच के लिए गांव के पश्चिम दिशा में सरेह की ओर गए थे. इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया. भालू के अचानक हमले से बुजुर्ग संभल भी नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े. हमले में सुखल महतो का दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया,वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं. ग्रामीणों आते देख भालू बुजुर्ग को छोड़कर गन्ने के खेतों के रास्ते जंगल की ओर भाग गया बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख भालू बुजुर्ग को छोड़कर गन्ने के खेतों के रास्ते जंगल की ओर भाग गया. इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से घायल सुखल महतो को आनन-फानन में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया सदर अस्पताल रेफर सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेतिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार भालू के हमले से बुजुर्ग को गहरी चोटें आई हैं,उनका समुचित इलाज आवश्यक है. घटना के बाद गोबर्धना गांव सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, लोगों को सतर्क करने तथा भटके हुए भालू को सुरक्षित रूप से जंगल में वापस भेजने की मांग की है. वहीं, ग्रामीणों ने सुबह-शाम खेतों की ओर जाने में सावधानी बरतने की अपील भी की है. The post वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका भालू, शौच को गए 85 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने दो संदिग्ध युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

बगहा. नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया . दोनों युवक धोबी घाट के पास काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ. इसकी सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई . सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर नगर थाना ले आई.नगर थाना में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की देखरेख में दोनों से पूछताछ की जा रही है . पुलिस उनके बगहा आने के उद्देश्य, गतिविधियों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है . थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपों से संबंधित आवेदन के आधार पर पूछताछ की जा रही है .जांच में मामला सत्य पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में नगर के वार्ड संख्या 33 निवासी रिफ़त राणा ने थाने में आवेदन देकर दोनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में कहा गया है कि दोनों युवक पिछले कई दिनों से उनका लगातार पीछा कर रहे थे और डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं रिफ़त राणा के बड़े भाई ताबिश राणा ने बताया कि दोनों युवक पिछले एक सप्ताह से जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे .पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है . फिलहाल दोनों युवकों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है . जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी . The post पुलिस ने दो संदिग्ध युवक हिरासत में, पूछताछ जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन

फारबिसगंज. पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत प्रखंड के 06 पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी समिति का होने वाले चुनाव को लेकर अभ्यर्थिता वापस लेने के अंतिम दिन गुरुवार को प्रखंड के तीन अलग अलग पैक्स के अध्यक्ष पद पर नामांकन कर चुके अध्यक्ष पद के तीन अभ्यर्थियों ने अपना अभ्यर्थिता वापस ली. प्रखंड के पैक्स निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल कर चुके चौराही पूरब से एक अभ्यर्थी, पोठिया से एक अभ्यर्थी व बोकरा से एक अभ्यर्थी अर्थात पैक्स अध्यक्ष पद के कुल 03 ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना अभ्यर्थिता वापस ले लिया. जानकारी अनुसार प्रखंड के 06 पैक्स में 21 अभ्यर्थी अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में हैं. प्रखंड पैक्स निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पैक्स चुनाव में कई किस्मत आजमाने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है. पैक्स चुनाव के नामांकन के बाद गुरुवार को अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन करने के कार्य को संपन्न कराये जाने को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों में अजय कुमार गुप्ता,कृष्ण कुमार गोपाल,चंदन कुमार सिंह,संजीव कुमार झा,सुधीर विश्वास,कुमार पंकज,अमित कुमार साह,राकेश रंजन,आमोद कुमार, मानिकचंद कुमार सहित अन्य सक्रिय होकर लगे हैं. The post तीन अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंजिश में मामा व भगिना को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत गोंदरा गांव के समीप आपसी रंजिश में घात लगाए लोगों ने मामा व भगिना को लाठी-डंडे, फैट-मुक्का व बेल्ट आदि से बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में चंदुआरी गांव निवासी डेगन यादव का पुत्र अंग्रेज यादव व उसका भगिना रंजीत कुमार पिता विनोद यादव ग्राम बाराकोला बुरी तरह से घायल हो गया. दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार प्राथमिक उपचार किया. जख्मी अंग्रेज यादव ने बताया कि वह अपने भगिना के साथ बाइक द्वारा घर जा रहा था. गोंदरा गांव के समीप सुरेंद्र यादव, उसके पुत्रों व अन्य अज्ञात लोगों ने घात लगाकर बेरहमी से मारपीट की. The post रंजिश में मामा व भगिना को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक की ठोकर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

फारबिसगंज. फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 के ढोलबज्जा के समीप देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय भोगन झा पिता स्व नागेश्वर झा ढोलबज्जा पंचायत वार्ड संख्या 04 थाना फारबिसगंज के रूप में उनके परिजनों ने की. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त वृद्ध एनएच के किनारे से जा रहे थे इसी क्रम में अररिया की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद डाला. इस घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद काफी देर तक फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर ढोलबज्जा के समीप जाम की स्थिति बनी रही सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लग गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. जाम हटवा कर एनएच पर आवागमन सुचारू करवाया. The post ट्रक की ठोकर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पोस्को मामले में दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास, 50 हजार रुपये का जुर्माना

किशनगंज. पोस्को एक्ट के विशेष न्यायाधीश दीपचंद पांडे ने गुरुवार को एक अहम फैसले में गंभीर अपराध के दोषी पाए गए अभियुक्त को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. यह सजा पोस्को विशेष वाद संख्या 18/2020 में सुनायी गयी. जानकारी के अनुसार अभियुक्त संजय कुमार हरिजन, पिता रीत लाल हरिजन, निवासी धनगढ़ा, थाना कोढ़ोबाड़ी को पोस्को अधिनियम की धारा 4(2) तथा हिंदुस्तानीय दंड संहिता की धारा 376(2) एवं 370(4) के तहत दोषी पाया गया. न्यायालय ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर अभियुक्त को दोषसिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया. मामले की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा प्रभावी व सशक्त दलीलें प्रस्तुत की गयीं, जिनके आधार पर न्यायालय ने यह निर्णय सुनाया. अदालत के इस फैसले को नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के गंभीर अपराधों में कठोर सजा आवश्यक है, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे व पीड़ित को न्याय मिल सके. The post पोस्को मामले में दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास, 50 हजार रुपये का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आवेदकों से करें सहयोगात्मक व्यवहार : डीएम

अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने गुरुवार को अररिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में जरूरी पूछताछ की. जिलाधिकारी विभिन्न योजनाओं लाभ के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये आवेदकों से भी सीधे मुखातिब हुए. उन्होंने आवेदकों से जरूरी पूछताछ की. उन्होंने आवेदकों से योजना से संबंधित मार्गदर्शन, दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन व स्वीकृति प्रक्रिया की स्थिति के बारे में भी फीडबैक लिया. जिलाधिकारी ने डीआरसीसी के प्रबंधक को समयबद्ध, पारदर्शी व सरलता पूर्वक योग्य लाभुकों को योजना लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीआरसीसी कर्मियों को आवेदकों के साथ सहयोगात्मक व संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए निर्देशित किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने डीआरसीसी की आधारभूत सुविधाएं, काउंटर व्यवस्था, प्रतीक्षालय, सूचना पट्ट व कार्यप्रणाली का गहनता पूर्वक अवलोकन किया. The post आवेदकों से करें सहयोगात्मक व्यवहार : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : पिस्टल व दो गोली के साथ बाबा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपित किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक बरामद की है. इस संबंध में नगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाबा गिरोह के दो गुर्गों को हथियार के साथ धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सनवेल बाजार पेड़ा गली मुहल्ला निवासी अंकित जोशी और मंदिर मोड़ शिक्षा सभा चौक के पास रहने वाले अनन्य वत्स के रूप में हुई है. 28 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:40 बजे गुप्त सूचना मिली कि शिक्षा सभा चौक के पास बाबा परिहस्त गिरोह के दो सक्रिय सदस्य अवैध हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे हैं. इसके बाद एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. टीम में एसआइ मुकेश कुमार तिवारी, दिलीप मुंडा, सुमंत प्रसाद, एएसआइ संजय रजक, पंकज कुमार, हवलदार सचिदानंद निर्मल, पुलिसकर्मी समीर चंद्र महतो, पंकज कुमार और राउडी दस्ता के जवान शामिल थे. शिक्षा सभा चौक गोलचक्कर के पास काले और सफेद रंग की रॉयल इनफील्ड हंटर बुलेट पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. सशस्त्र बल की मदद से दोनों को दौड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान अंकित के पास से 7.65 एमएम का एक पिस्टल बरामद हुआ, जिसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड था. वहीं अनन्य वत्स के पास से एक अन्य जिंदा कारतूस मिला. दोनों के पास से एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. हथियार और कारतूस के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये. थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस के अनुसार इनकी मंशा व्यवसायियों सहित अन्य लोगों से रंगदारी वसूलने की रहती थी और रकम नहीं देने पर भय पैदा करने के लिए फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे. इस संबंध में राउडी टीम के प्रभारी एएसआई पंकज कुमार की शिकायत पर नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है. यह भी बताया गया कि दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है और आर्म्स एक्ट में पहले जेल भी जा चुके हैं. हाइलाइट्स -शिक्षा सभा चौक के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इन दोनों को पकड़ा -अंकित जोशी व अनन्य वत्स के पास से पिस्टल, गोली, दो मोबाइल व बुलेट बाइक बरामद -आर्म्स एक्ट के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज, प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दी जानकारी -दोनों आरोपित मिलकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, पुलिस ने किया नाकाम The post Deoghar News : पिस्टल व दो गोली के साथ बाबा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top