Hot News

January 29, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ‘फुल टाइट’ सुरक्षा

Gumla Municipal Election 2026, गुमला: गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को केओ कॉलेज गुमला स्थित मतगणना केंद्र व एनआइसी में सुरक्षित रखी मत पेटिकाओं का निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है. जारी अधिसूचना के तहत गुरुवार से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री व नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इधर अधिकारियों ने केओ कॉलेज गुमला स्थित मतगणना केंद्र के निरीक्षण के कम में डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर व स्ट्रांग रूम का बारीकी से जायजा लिया. गुमला डीसी ने पदाधिकारियों को क्या निर्देश दिये गुमला डीसी ने केंद्रों की भौतिक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़े सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, पारदर्शी व निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाये. वहीं पुराने एनआईसी भवन में सुरक्षित रखी मत पेटिकाओं की स्थिति, सुरक्षा व अभिलेख संधारण की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये. Also Read: Chaibasa: VB-G RAM G से 125 दिन रोजगार की गारंटी, पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बताई खासियत गुमला डीसी ने किन चीजों की बतायी प्राथमिकता गुमला डीसी ने कहा कि मतदान, मतगणना व सामग्री के आवागमन से संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाये. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार समेत वरीय पदाधिकारी व निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: गांव के बाद अब शहरों में सेंध लगाने की तैयारी में JMM, इस फॉर्मूले के तहत हो रहा काम The post Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ‘फुल टाइट’ सुरक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care Guide: हेयर फॉल, रूखे बाल और डैंड्रफ, यहां जानें बालों की 4 सबसे बड़ी समस्याओं का आसान देसी समाधान

Hair Care Guide: आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम बात हो गई है. गलत डाइट, जरूरत से ज्यादा तनाव, प्रदूषण और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स के कारण ये समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ये सभी चीजें बालों की जड़ों को कमजोर करती हैं, जिससे हेयर फॉल के साथ-साथ कई दूसरी गंभीर समस्याएं भी होने लगती हैं. आज का यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए है जो बालों से जुड़ी किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे हैं और बिना किसी महंगे या केमिकल-लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं बालों से जुड़ी 4 आम समस्याएं और उनसे छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय. बालों का ज्यादा झड़ना हेयर फॉल की जो प्रॉब्लम है वह सबसे कॉमन प्रॉब्लम्स में से एक है. हर दिन अगर आपके 50 से लेकर 100 बाल झड़ रहे हैं तो ये एक चिंता का कारण नहीं होना चाहिए. लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो आपको इससे निपटने के लिए जरूर कुछ करना चाहिए. अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो इसके पीछे स्ट्रेस, न्यूट्रिशन की कमी या फिर गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना कारण हो सकता है. अगर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हफ्ते में कम से कम दो बार कोकोनट ऑइल में थोड़ा सा कैस्टर ऑइल मिलकार हल्के हाथों से मसाज जरूर करें. ऐसा करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनके झड़ना भी कम हो जाता है. Hair Fall Warning: हेयर फॉल बढ़ने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 4 संकेत, समय रहते पहचानें और बचाएं अपने बाल रूखे और बेजान बालों के लिए अपनाएं ये उपाय अगर आपके बाल पहले की तरह शाइनी नहीं लग रहे हैं या फिर काफी ज्यादा रूखे दिख रहे हैं तो ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि उन्हें न्यूट्रिशन सही से नहीं मिल रहा. इसके अलावा एक गलत शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भी बड़ा कारण हो सकता है. अगर आपके बाल रूखे और बेजान दिख रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए दही और शहद को मिलाकर अपने बालों पर लगाएं और करीबन 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. यह छोटा सा उपाय आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है और उन्हें सॉफ्ट भी बनाता है. डैंड्रफ और सिर में खुजली से कैसे पाएं छुटकारा? स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ कुछ समय बाद खुजली का कारण बन जाता है. अक्सर डैंड्रफ होने की सबसे बड़ी वजह गंदगी, फंगल इंफेक्शन या फिर ड्राई स्कैल्प होती है. इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है नीम की पत्तियों का इस्तेमाल. इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर उस पानी को ठंडा होने दें. अब इस पानी से अपने बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह धोएं. नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं और खुजली से भी राहत दिलाते हैं. समय से पहले बालों का सफेद होना समय से पहले ही बालों का सफेद हो जाना भी आज के समय में एक बड़ी समस्या बन गयी है. ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि गलत लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशन की कमी होना. अगर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप नारियल के तेल में आंवला पाउडर को मिक्स करके रेगुलर बेसिस पर बालों और स्कैल्प पर लगाएं. यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें. The post Hair Care Guide: हेयर फॉल, रूखे बाल और डैंड्रफ, यहां जानें बालों की 4 सबसे बड़ी समस्याओं का आसान देसी समाधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad: बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रास्ता बंद किए जाने से सभी वकील नाराज

प्रतीक पोपटDhanbad: धनबाद सदर अस्पताल परिसर के अंदर स्थित मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है. वकीलों के पेन डाउन के कारण धनबाद कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य ठप हो गया ह,. जिससे कोर्ट आने वाले आम वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बार एसोसिएशन के अनुसार सदर अस्पताल परिसर से होकर बार भवन तक आने-जाने का एक महत्वपूर्ण रास्ता वर्षों से वकीलों के आवागमन और वाहन पार्किंग के लिए उपयोग में था. हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा उस रास्ते को बाउंड्री वॉल खड़ा कर पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा हो रही है. कोर्ट आने वाले आम लोगों को भी हो रही परेशानी रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक जोरदार विरोध मार्च निकाला था. इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द इसके समाधान की मांग की थी, लेकिन इतने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. अधिवक्ताओं का कहना है कि बार एसोसिएशन भवन इसी मार्ग से जुड़ा हुआ है. रास्ता बंद हो जाने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय आने वाले फरीयादी लोगों में बुजुर्ग एवं स्त्रीओं को भी काफी परेशानियों का सामन करना पड़ रहा है. रास्ता नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रहेगा बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से कई बार बातचीत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला. समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता गया, जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया. इस संबंध में बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और प्रशासन का सहयोग करते आए हैं, लेकिन प्रशासन का रवैया निराशाजनक है. जब तक रास्ता बहाल कर पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें:  मौत को टक से छूकर लौट आए नोवामुंडी के बीडीओ साहेब, चुनावी ड्यूटी पर जाने के दौरान खाई में गिरते-गिरते बची गाड़ी Hazaribagh News: हजारीबाग के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के रिपेयरिंग टेंडर पर सवाल, प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव The post Dhanbad: बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रास्ता बंद किए जाने से सभी वकील नाराज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Redmi Note 15 Pro Plus vs Redmi Note 14 Pro Plus: कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस में किस फोन ने मारी बाजी?

Redmi ने हाल ही में अपनी Note सीरीज को अपडेट किया है. इसके लेटेस्ट मॉडल के तौर पर कंपनी ने Redmi Note 15 Pro Plus मार्केट में उतारा है. लॉन्च होते ही इसकी टक्कर अब Redmi Note 14 Pro Plus से की जा रही है. ये दोनों ही फोन उन यूजर्स के लिए हैं जो प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप प्राइस नहीं देना चाहते. इसी वजह से दोनों में से किसी एक को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. तो आइए एक बार हम दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स का एक आसान और क्लियर कंपेरिजन कर लेते हैं, ताकि आपको अच्छे से समझ में आए कि नया फोन क्या-क्या नया ऑफर करता है. साथ में ये भी जानेंगे कि किन चीजों में यह पिछले मॉडल से बेहतर या थोड़ा कम है. किसका डिस्प्ले है ज्यादा शानदार?  डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 15 Pro Plus में आपको 6.83-inch का AMOLED स्क्रीन मिल जाता है 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ. इसके साथ Dolby Vision और HDR10+ भी है, जिससे वीडियो और कंटेंट और ज्यादा पॉप और क्लियर दिखता है. धूप में भी कोई दिक्कत नहीं होने वाली क्योंकि ये स्क्रीन 3,200 nits की पिक ब्राइटनेस तक जा सकती है. Redmi Note 14 Pro Plus में थोड़ी छोटी लेकिन झक्कास curved AMOLED स्क्रीन लगी है.  डिस्प्ले साइज 6.67 इंच की है और 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. साथ ही Dolby Vision और HDR10+ भी है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 3,000 nits तक पहुंच सकती है. प्रोसेसर और स्टोरेज में कौन आगे? Redmi Note 15 Pro Plus में अब Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगा है. इसके साथ 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल जाता है. फोन Xiaomi के नए HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 बेस्ड है. वहीं, Redmi Note 14 Pro Plus में थोड़ा पुराने Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. लेकिन RAM और स्टोरेज वही 12GB RAM और 512GB तक ही है. यह फोन HyperOS (Android 14 बेस्ड) के साथ आता है. तो अगर सीधे-सीधे बात करें, Note 15 Pro Plus थोड़ा नया, फास्ट और अपडेटेड है. जबकि Note 14 Pro Plus भी दमदार है, बस OS और प्रोसेसर थोड़े पुराने वर्जन के हैं. किसमें है बड़ी बैटरी? बैटरी की बात करें तो Redmi Note 15 Pro Plus में 6,500mAh की दमदार बैटरी लगी है. ये 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. वहीं, Redmi Note 14 Pro Plus में 6,200mAh की बैटरी है और यह 90W चार्जिंग के साथ आता है. मतलब, Note 15 Pro Plus थोड़ा बड़ा बैटरी बैकअप देता है और चार्जिंग भी जल्दी होती है. कैमरे के मामले में कौन दे रहा टक्कर? अगर कैमरे की बात करें तो Redmi Note 15 Pro Plus में 200MP का मेन कैमरा मिलता है. साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट सेल्फी शूटर दिया गया है. वहीं, Redmi Note 14 Pro Plus में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है. साथ में 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल जाता है. फ्रंट में आपको 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. तो बात सिंपल है. Note 15 Pro Plus ज्यादा पावरफुल कैमरा सेटअप लेकर आया है. कीमत किसकी है ज्यादा? दोनों फोन की कीमतों की बात करें तो, नया Redmi Note 15 Pro Plus के बेस वर्जन की कीमत 37,999 रुपये में. वहीं, पिछले साल का Redmi Note 14 Pro Plus बेस वर्जन 31,999 रुपये में आया था. मतलब नया मॉडल थोड़े महंगे रेंज में है, लेकिन इसके साथ आपको नए फीचर्स भी मिल रहे हैं. यह भी पढ़ें: Motorola Signature vs Oneplus 15: कीमत, परफॉर्मेंस और बैटरी में किसका पलड़ा भारी? देखें फुल कंपैरिजन The post Redmi Note 15 Pro Plus vs Redmi Note 14 Pro Plus: कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस में किस फोन ने मारी बाजी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deepika-Ranveer: शादी के फंक्शन में छाया दीपिका-रणवीर का जादू, न्यूयॉर्क से वायरल हुईं तस्वीरें

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और स्टाइलिश कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जहां भी साथ नजर आते हैं, वहां कैमरे खुद-ब-खुद उनकी तरफ खिंच जाते हैं. चाहे रेड कार्पेट हो या कोई निजी समारोह, यह जोड़ी हर बार अलग ही चमक बिखेरती है. हाल ही में रणवीर और दीपिका न्यूयॉर्क में दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए, जहां से सामने आई उनकी अनदेखी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ये तस्वीरें जनवरी की शुरुआत में क्लिक की गई थीं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. शादी में दिखा रणवीर सिंह का क्लासी अंदाज Deepika-ranveer: शादी के फंक्शन में छाया दीपिका-रणवीर का जादू, न्यूयॉर्क से वायरल हुईं तस्वीरें 5 रणवीर सिंह अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने निराश नहीं किया. शादी के फंक्शन में रणवीर मिडनाइट ब्लू वेलवेट सूट में नजर आए. मैचिंग वेस्टकोट, लेयर्ड चेन और उनकी सिग्नेचर दाढ़ी ने लुक को और खास बना दिया. लाल रंग के सनग्लासेस उनके आउटफिट में रेट्रो टच जोड़ते दिखे. उनका यह लुक क्लास और कूलनेस का परफेक्ट मिक्स था. दीपिका पादुकोण की सादगी में छुपा ग्लैमर रणवीर के रंगीन अंदाज के बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी शालीनता और एलिगेंस से सबका दिल जीत लिया. दीपिका ने गहरे बैंगनी रंग की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी थी. बालों को स्लीक लो बन में बांधा गया था, जिससे उनका लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था. उन्होंने स्टेटमेंट चोकर, चूड़ियां और मिनिमल रिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया. दीपिका का यह अवतार दिखाता है कि बिना ज्यादा तामझाम के भी रॉयल अंदाज में कैसे नजर आया जा सकता है. अलग स्टाइल, लेकिन परफेक्ट केमिस्ट्री इन तस्वीरों की सबसे खास बात यह है कि रणवीर और दीपिका का स्टाइल भले ही अलग-अलग हो, लेकिन दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. न्यूयॉर्क के विंटेज इंटीरियर वाले वेन्यू में यह कपल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था. दोस्तों के बीच हंसी-मजाक, कैमरे के सामने बेफिक्र पोज और आंखों में साफ झलकती बॉन्डिंग, यही वजह है कि फैंस आज भी इस जोड़ी को ‘कपल गोल्स’ कहते नहीं थकते. यह भी पढ़ें: सलमान खान की बहन के घर नए मेहमान की एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट से किया कंफर्म The post Deepika-Ranveer: शादी के फंक्शन में छाया दीपिका-रणवीर का जादू, न्यूयॉर्क से वायरल हुईं तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के विकास को मिली नई ऊर्जा: मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत ₹827 करोड़ की योजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर |आज समस्तीपुर समाहरणालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान जिले को मिली उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। विकास का महाकुंभ: योजनाओं का विवरण जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा समस्तीपुर की जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल ₹827 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी गई है। इन योजनाओं को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है: नूतन शिलान्यास: भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ₹470 करोड़ की लागत वाली 71 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उद्घाटन एवं जनसंवाद: जिले में पूर्ण हो चुकी ₹273 करोड़ की लागत वाली 74 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के माध्यम से सीधा फीडबैक भी प्राप्त किया। कार्यारम्भ: त्वरित विकास के उद्देश्य से ₹84 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का कार्यारम्भ तत्काल प्रभाव से कराया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन और समयसीमा (Timeline) जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि: “माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिला प्रशासन उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता पर ले रहा है। प्रशासन ने इन सभी योजनाओं और निर्देशों को एक निर्धारित समयावधि (Strict Timeline) के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर विलंब न हो।” प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्य और केंद्र के नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी रही। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस अवसर पर निम्नलिखित व्यक्ति उपस्थित थे: श्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री। श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा,  उपमुख्यमंत्री, बिहार। श्री विजय चौधरी, मंत्री, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग। श्री श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर जिला। श्रीमती शाम्भवी, सांसद। अश्वमेघ देवी, सदस्य, बिहार विधान मंडल। श्री तरुण कुमार, विधान पार्षद एवं जिले के अन्य  जनप्रतिनिधि। विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक चाक-चौबंद पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह ने प्रेस को बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा और जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन अब विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa: VB-G RAM G से 125 दिन रोजगार की गारंटी, पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बताई खासियत

Chaibasa: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित विकसित हिंदुस्तान रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM-G अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्मेलन में भाग लिया. अर्जुन मुंडा ने इस अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण हिंदुस्तान में रोजगार सृजन, आजीविका सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई गति देगा. इसके माध्यम से गांवों की सूरत बदलेगी और लोगों को उनका पूरा हक मिलेगा. यह अभियान ग्रामीण परिवारों के लिए प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों की रोजगार की गारंटी प्रदान कर सशक्तिकरण, समावेशी विकास, योजनाओं के कन्वर्जेंस और सैचुरेशन के माध्यम से सेवा-प्रदाय को सशक्त बनाता है. कई राजनेता रहे मौजूद श्री मुंडा ने कहा कि इस पहल से समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर ग्रामीण हिंदुस्तान की नींव और अधिक मजबूत होगी. गांव को विकसित बनाए बिना विकसित हिंदुस्तान का संकल्प साकार नहीं हो सकता. मौके पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, जिलाध्यक्ष गीता बलमुचू समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शामिल होने आए अर्जुन मुंडा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें:  मौत को टक से छूकर लौट आए नोवामुंडी के बीडीओ साहेब, चुनावी ड्यूटी पर जाने के दौरान खाई में गिरते-गिरते बची गाड़ी Hazaribagh News: हजारीबाग के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के रिपेयरिंग टेंडर पर सवाल, प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव The post Chaibasa: VB-G RAM G से 125 दिन रोजगार की गारंटी, पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बताई खासियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झामुमो का ‘मिशन सिटी’: गांव के बाद अब शहरों में सेंध लगाने की तैयारी, इस फॉर्मूले के तहत हो रहा काम

Jharkhand Municipal Election 2026, रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. झामुमो इस चुनाव को राज्य प्रशासन के कामकाज पर जनता की मुहर के रूप में देख रहा है. पार्टी इसे सिर्फ शहरी निकायों की सत्ता का चुनाव नहीं, बल्कि 2024 के बाद बदले नेतृत्वक समीकरणों में अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मान रही है. यही वजह है कि झामुमो ने जमीनी स्तर से लेकर संगठनात्मक ढांचे तक व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. झामुमो हर निकाय में पार्टी समर्थित प्रत्याशी देने की रणनीति पर काम कर रहा है. क्या है झामुमो की प्राथमिकता झामुमो की प्राथमिकता शहरी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करना है. लंबे समय से झामुमो को ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की पार्टी के रूप में देखा जाता रहा है, जबकि शहरी इलाकों में भाजपा और कांग्रेस की पकड़ अधिक रही है. इस बार झामुमो शहरी मतदाताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है. इसके तहत वार्ड स्तर तक पार्टी कमेटियों को सक्रिय किया जा रहा है और नये चेहरों को संगठन में जोड़ा जा रहा है. यही वजह है कि रांची नगर निगम क्षेत्र की सभी 53 वार्ड समितियों का भी गठन कर लिया गया है. Also Read: झारखंड निकाय चुनाव : सिटी गवर्नमेंट बनाने पर BJP की नजर, 29 को रिपोर्ट, 31 को फाइनल लिस्ट झामुमो किस तरह के उम्मीदवारों को उतारने पर दे रहा जोर झामुमो पार्टी नेतृत्व इस बार जिताऊ और स्वीकार्य उम्मीदवारों पर जोर दे रहा है. स्थानीय लोकप्रियता, सामाजिक समीकरण, साफ-सुथरी छवि और संगठन के प्रति निष्ठा को देखा जा रहा है. पार्टी आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और स्त्री उम्मीदवारों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की योजना पर भी काम कर रही है, ताकि शहरी समाज के विविध वर्गों को साधा जा सके. एक वार्ड से पार्टी का एक ही कार्यकर्ता खड़ा हो सकेगा पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने रांची नगर निगम की वार्ड समितियों के साथ हुई बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि यह पार्टी आधारित चुनाव नहीं है. पर, पार्टी चाहती है कि उनके कार्यकर्ता शामिल हों. पर एक वार्ड से एक ही कार्यकर्ता शामिल हो सकता है. इसके लिए जिला व नगर कमेटी को सर्वसम्मति बनाने का दायित्व सौंपा गया है. मेयर व नगर अध्यक्ष पर जोर पार्टी इस बार नगर निकाय चुनाव में मेयर व नगर अध्यक्ष पर ज्यादा जोर दे रही है. इसके लिए भी नगर कमेटियों को समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है. गठबंधन में भी समन्वय की कोशिश झामुमो गठबंधन की नेतृत्व को भी ध्यान में रखकर रणनीति बना रहा है. कांग्रेस और राजद के साथ सीट बंटवारे और तालमेल को लेकर अंदरखाने बातचीत चल रही है. पार्टी चाहती है कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़े, ताकि भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सके. बताया गया कि जल्द ही इस मुद्दे को लेकर एक बैठक इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच होगी. झामुमो का शहरी जनाधार बढ़ा है : विनोद पांडेय झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि शहरों में झामुमो का जनाधार बढ़ा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके कामकाज के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है. पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत से पार्टी और मजबूत होगी. जमीनी स्तर पर हमारे कार्यकर्ता पहले से ही काम कर रहे हैं. Also Read: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, रूल्स तोड़ने पर देना होगा जुर्माना The post झामुमो का ‘मिशन सिटी’: गांव के बाद अब शहरों में सेंध लगाने की तैयारी, इस फॉर्मूले के तहत हो रहा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The 50: ‘द 50’ या ‘बिग बॉस 2.0’? बिग बॉस के 21 एक्स कंटेस्टेंट्स शो में होने पर उठ रहे बड़े सवाल

The 50: टीवी की दुनिया में रियलिटी शोज का क्रेज किसी से छुपा नहीं है. अब इसी कड़ी में जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर एक नया रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रीमियर 1 फरवरी से होगा. शो को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने एक सवाल भी खड़ा कर दिया है कि कहीं ये शो दूसरा बिग बॉस तो नहीं बन जाएगा? महल जैसा सेट, अलग सोच का दावा ‘द 50’ के लिए मुंबई में एक भव्य महल जैसा सेट तैयार किया गया है. यहां टीवी, फिल्म, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और डिजिटल वर्ल्ड से जुड़े 50 सेलेब्स 26 दिनों तक एक-दूसरे के सामने चुनौती पेश करेंगे. शो में फिक्स्ड नियम कम हैं, जबकि फिजिकल, मेंटल और इमोशनल चैलेंज ज्यादा. मेकर्स का दावा है कि यहां सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजी, दोस्ती और खुद को हालात के मुताबिक ढालना ही आगे बढ़ने की कुंजी होगी. कौन हैं ‘द 50’ के 50 कंटेस्टेंट्स ? ‘द 50’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी और दमदार कंटेस्टेंट लिस्ट है, जिसमें टीवी, सोशल मीडिया, म्यूजिक और रियलिटी वर्ल्ड के जाने-पहचाने चेहरे शामिल किए गए हैं. शो में करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी और दुष्यंत कुकरेजा जैसे लोकप्रिय नाम नजर आएंगे. इसके अलावा उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बरकजी और डिंपल सिंह भी गेम का हिस्सा होंगे. सोशल मीडिया और डिजिटल वर्ल्ड से मैक्सटर्न, सुमैरा शेख, लवकेश कटारिया, सिवेट तोमर, नेहल चुडासमा और कृष्णा श्रॉफ जैसे चेहरे एंट्री लेंगे. वहीं सपना चौधरी, निक्की तंबोली, युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जैसे रियलिटी शो के अनुभवी खिलाड़ी मुकाबले को और रोचक बनाएंगे. अरबाज पटेल, अर्चना गौतम, बेबिका ध्रुवे, रजत दलाल, वंशाज सिंह, जाह्नवी किल्लेकर, यंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, दिगविजय राठी और अर्चित कौशिक भी अपनी-अपनी रणनीति के साथ नजर आएंगे. विदेशी कंटेस्टेंट नतालिया के साथ मनीषा रानी, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधाओ, सौरभ घड़गे, आरूषी चावला, रिद्धिमा पंडति, श्रुतिका अर्जुन, भव्या सिंह, Immortal Kaka उर्फ रविंदर सिंह और तेजस्वी मदिवाडा की मौजूदगी इस शो को सितारों से सजा एक बड़ा मुकाबला बना देती है. 21 चेहरे बिग बॉस से, यहीं उठता है सवाल सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि 50 में से 21 कंटेस्टेंट पहले ही बिग बॉस जैसे बड़े शो का हिस्सा रह चुके हैं. दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, युविका-प्रिंस, अर्चना गौतम, रजत दलाल, खानजादी जैसे नाम दर्शकों को पहले से परिचित हैं. यहीं से यह चिंता शुरू होती है कि कहीं नया शो पुराने फॉर्मेट और पुराने टकरावों पर ही न टिक जाए. अक्सर देखा गया है कि रियलिटी शो के खिलाड़ी एक तय पैटर्न में स्पोर्ट्सते नजर आते हैं. यह भी पढ़ें: The 50: ‘द 50’ में लगेगा रोमांस का तड़का, भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर कपल मोनालिसा–विक्रांत सिंह राजपूत की होगी शो में धमाकेदार एंट्री The post The 50: ‘द 50’ या ‘बिग बॉस 2.0’? बिग बॉस के 21 एक्स कंटेस्टेंट्स शो में होने पर उठ रहे बड़े सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Best Vegetables to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 सब्ज़ियां, किचन गार्डन होगा हरा-भरा

Best Vegetables to Grow in February: फरवरी का महीना किचन गार्डनिंग के लिए बेहद खास माना जाता है. इस समय मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही ज्यादा गर्म, जिससे सब्ज़ियों की ग्रोथ अच्छी होती है. अगर आप घर की छत, बालकनी या गार्डन में ताज़ी और हेल्दी सब्ज़ियां उगाना चाहते हैं, तो फरवरी सही समय है. इस महीने बोई गई सब्ज़ियां जल्दी बढ़ती हैं और अच्छा उत्पादन देती हैं.   Best Vegetables to Grow in February: फरवरी में क्या उगाएं? जानिए किचन गार्डन के लिए सबसे अच्छी सब्ज़ियां 1. टमाटर (Tomato) Fresh tomato टमाटर फरवरी में उगाने के लिए सबसे पॉपुलर सब्ज़ी है. हल्की धूप और नॉर्मल तापमान में इसकी ग्रोथ तेजी से होती है. नियमित पानी और जैविक खाद से 60-70 दिनों में अच्छी पैदावार मिलती है. 2. बैंगन (Brinjal) Fresh brinjal vegetable बैंगन गर्म मौसम की सब्ज़ी है, जिसकी बुवाई फरवरी में करने से पौधा मजबूत बनता है. इसे भरपूर धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है. 3. भिंडी (Bhindi) Bhindi भिंडी तेजी से बढ़ने वाली सब्ज़ी है. फरवरी में बोई गई भिंडी कम समय में फल देना शुरू कर देती है. यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है और रोज़मर्रा की सब्ज़ी के लिए बेहतरीन विकल्प है. 4. शिमला मिर्च (Shimla Mirch) Fresh green capsicum शिमला मिर्च हल्के गर्म मौसम में अच्छी तरह उगती है. फरवरी में इसकी नर्सरी तैयार कर मार्च तक पौधे ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं, जिससे अच्छी क्वालिटी के फल मिलते हैं. 5. आलू (Potato) Fresh potatoes harvested from soil आलू की खेती फरवरी में करना फायदेमंद रहता है. थोड़ी ठंडी मिट्टी में आलू जल्दी अंकुरित होते हैं और 90-100 दिनों में खुदाई के लिए तैयार हो जाते हैं. अगर आप फरवरी में किचन गार्डन शुरू करना चाहते हैं, तो ये 5 सब्ज़ियां जरूर लगाएं. फरवरी में कौन-सी सब्जियां लगानी चाहिए? फरवरी में टमाटर, बैंगन, भिंडी, शिमला मिर्च और आलू लगाना सबसे अच्छा माना जाता है. बारहमासी सब्ज़ी कौन-सी होती है? सहजन, करी पत्ता, पुदीना और चाइनीज पालक बारहमासी सब्जियां होती हैं, जो सालों तक उगती रहती हैं. यह भी पढ़ें: Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूलों के पौधे, बगीचा बनेगा रंगों से गुलजार यह भी पढ़ें: 4 Easy Grow Plants in Water and Soil: मिट्टी और पानी दोनों में आसानी से ग्रो हो जाते है ये पौधे- मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, सिंगोनियम और लकी बैंबू The post Best Vegetables to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 सब्ज़ियां, किचन गार्डन होगा हरा-भरा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top