Hot News

January 30, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 January 2026: राहु और शनि का प्रभाव बढ़ाएगा विदेश यात्रा के योग, आज खर्चों पर नियंत्रण रखें

Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर कुंभ राशि के लिए ग्रहों का विन्यास अत्यंत प्रभावशाली है. आपकी राशि के स्वामी शनि मीन में होकर कर्मों का फल दे रहे हैं, जबकि राहु आपकी ही राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित होकर मानसिक द्वंद्व पैदा कर सकते हैं. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चतुर्ग्रही युति व्यय भाव में होने से अनुशासन की मांग कर रही है, वहीं मिथुन में चंद्रमा और वक्री गुरु की युति बौद्धिक लाभ के बाद शाम को चंद्रमा के कर्क में जाने से भावनात्मक सजगता लाएगी. आज का राशिफल. कुंभ राशि: राहु आपकी राशि में है और द्वादश में चार ग्रह हैं, जो खर्च बढ़ा सकते हैं. हालांकि, पंचम के गुरु-चंद्र और शनि-केतु की कृपा से गुप्त विद्याओं और शिक्षा में सफलता मिलेगी. करियर-बिजनेस: आपकी राशि के राहु और द्वादश भाव के ग्रहों के कारण खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन विदेशी संपर्कों से लाभ होगा. पंचम गुरु-चंद्र की दृष्टि आपके पुराने निवेश से मुनाफा दिलाएगी. लव लाइफ: आपकी राशि में राहु और द्वादश में मकर के ग्रह खर्च बढ़ा सकते हैं, लेकिन पंचम भाव के गुरु-चंद्र प्रेम संबंधों को पवित्रता देंगे; जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. स्वास्थ्य: आपकी राशि में राहु मानसिक तनाव दे सकता है, लेकिन शुक्र और बुध के मकर में होने से अनिद्रा की समस्या दूर होगी. सावधानी: कानूनी विवाद और अजनबियों से दूर रहें.उपाय: शमी के पेड़ में जल अर्पित करें. ALSO READ:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य! ALSO READ:- Aaj Ka Panchang 31 January 2026: माघ चतुर्दशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि शांति के उपाय The post Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 January 2026: राहु और शनि का प्रभाव बढ़ाएगा विदेश यात्रा के योग, आज खर्चों पर नियंत्रण रखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: आपकी राशि के शनि और लाभ भाव के ग्रह करेंगे बेड़ा पार, प्रॉपर्टी और करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी

Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ब्रह्मांड में 9 ग्रहों का एक अत्यंत विशिष्ट संयोग बन रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु मिथुन में चंद्रमा के साथ युति कर रहे हैं, जबकि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की मकर राशि में चतुर्ग्रही उपस्थिति कर्मक्षेत्र को सक्रिय कर रही है. आपकी राशि में स्थित शनि, कुंभ के राहु और सिंह के केतु के साथ मिलकर आपके प्रारब्ध और वर्तमान स्वास्थ्य व करियर के बीच संतुलन बना रहे हैं. आज का राशिफल मीन राशि: आपकी राशि में शनि और लाभ भाव में चारों ग्रहों का होना धन वर्षा का योग बना रहा है. चौथे गुरु-चंद्र और राहु-केतु के प्रभाव से प्रॉपर्टी के कार्यों में अपार सफलता मिलेगी. करियर-बिजनेस: लाभ भाव में ग्रहों का जमावड़ा आज ‘धनवर्षा’ करा सकता है. आपकी राशि के शनि और चतुर्थ गुरु की स्थिति करियर में स्थिरता लाएगी, बस केतु के कारण सहकर्मियों पर अंधविश्वास न करें. लव लाइफ: आपकी राशि के शनि और लाभ भाव के मंगल-शुक्र रिश्तों में स्थिरता लाएंगे. चंद्र-गुरु की चतुर्थ भाव में उपस्थिति घर के वातावरण को सुखद बनाएगी और प्रेम विवाह के योग बनेंगे. स्वास्थ्य : आपकी राशि में शनि का संचरण आलस्य बढ़ाएगा, वहीं गुरु-चंद्र की शुभ दृष्टि आपके आत्मबल को बढ़ाकर स्वास्थ्य में सुधार लाएगी. सावधानी: आलस्य त्यागें और काम न टालें.उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 ALSO READ:- Aaj Ka Panchang 31 January 2026: माघ चतुर्दशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि शांति के उपाय ALSO READ:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य! The post Aaj Ka Meen Rashifal 31 January 2026: आपकी राशि के शनि और लाभ भाव के ग्रह करेंगे बेड़ा पार, प्रॉपर्टी और करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 31 January 2026: माघ चतुर्दशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि शांति के उपाय

Aaj Ka Panchang 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक रहेगी, जिसके पश्चात चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ होगा. शनिवार और चतुर्दशी के इस संयोग में भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की आराधना का विशेष महत्व है, जो जीवन से बाधाओं को दूर कर स्थिरता प्रदान करती है. आइए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आपके जीवन को सुखमय बनाने वाले विशेष उपाय… आज का पंचांग 31 जनवरी 2026 तिथि: माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07:14 AM तक, उसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगीवार: शनिवारशक संवत: 1947सूर्योदय: 06:34 AMसूर्यास्त: 05:32 PMअयन: उत्तरायणऋतु: शिशिर नक्षत्र, योग व करण नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्रयोग: विष्कुम्भ योग दोपहर 01:45 PM तक, उसके बाद पुष्य योगकरण: तैतिल सुबह 08:21 A तक, उसके बाद गर करण रात 07:07 PM तक ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) चंद्रमा: मिथुन राशि उपरांत शाम 7 :27 PM मे कर्क राशिसूर्य: मकर राशि मेंगुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)मंगल, बुध, शुक्र: मकर राशि मेंशनि: मीन राशि मेंराहु: कुंभ राशि मेंकेतु: सिंह राशि में दिन का चौघड़िया (पटना) काल (हानि): 06:34 AM से 07:56 AMशुभ (उत्तम): 07:56 AM से 09:18 AMरोग (अशुभ): 09:18 AM से 10:41 AMउद्वेग (अशुभ): 10:41 AM से 12:03 PMचर (सामान्य): 12:03 PM से 01:25 PMलाभ (उन्नति): 01:25 PM से 02:47 PMअमृत (सर्वोत्तम): 02:47 PM से 04:10 PMकाल (हानि): 04:10 PM से 05:32 PM शुभ समय (मुहूर्त) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 AM से 12:26 PMविजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 PM से 02:40 PMअमृत काल: 11:21 PM से 12:49 AM फरवरी 01 अशुभ समय राहुकाल: सुबह 09:18 AM से 10:41 AMयमगण्ड: दोपहर 01:25 PM से 02:47 PMगुलिक काल: सुबह 06:34 AM से 07:56 AM दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक खाकर निकलें) आज का विशेष योग व उपाय विशेष: शनिवार का दिन होने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर हैसरल उपाय: शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें शनि चालीसा का पाठ करना मानसिक शांति और बाधाओं को दूर करने में सहायक होगा. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 ALSO READ:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य! ALSO READ:- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन डे पर कुंभ में ‘चतुर्ग्रही’ महाजाल, लव लाइफ में गूंजेगी टूटे दिलों की आह! जानें किस राशि पर गिरेगी ‘ब्रेकअप’ की गाज The post Aaj Ka Panchang 31 January 2026: माघ चतुर्दशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि शांति के उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL 2026: गुजरात जाएंट्स की शानदार जीत, मुंबई को पटखनी देकर एलिमिनेटर में मारी एंट्री

Highlights गार्डनर और वेयरहेम का बल्ले से तूफान मुंबई इंडियंस का संघर्ष और हार की वजह एलिमिनेटर की तस्वीर हुई साफ WPL 2026: स्त्री प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का 19वां मुकाबला वडोदरा के मैदान पर स्पोर्ट्सा गया, जहां गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 11 रनों से धूल चटा दी. इस जीत के साथ ही एश्ले गार्डनर (Ashley Gardner) की कप्तानी वाली गुजरात की टीम ने एलिमिनेटर मैच के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है. 7 मैचों में चौथी जीत दर्ज करने वाली गुजरात की टीम अब खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. वहीं, हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस के लिए अब आगे की राह मुश्किलों भरी हो गई है. गार्डनर और वेयरहेम का बल्ले से तूफान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत सधी हुई रही. टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. कप्तान एश्ले गार्डनर ने फ्रंट से लीड करते हुए 46 रनों की तेज तर्रार पारी स्पोर्ट्सी. उनका बखूबी साथ निभाया जॉर्जिया वेयरहेम ने, जिन्होंने अंत तक टिके रहकर नाबाद 44 रन बनाए. मुंबई की ओर से अमेलिया केर सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 2 विकेट झटके, लेकिन वह गुजरात की रन गति पर लगाम नहीं लगा सकीं. मुंबई इंडियंस का संघर्ष और हार की वजह 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम शुरू से ही दबाव में दिखी. पिछले मैच में आरसीबी को हराने वाली मुंबई इस बार लय बरकरार नहीं रख पाई. पूरी टीम 20 ओवर्स स्पोर्ट्सने के बाद 7 विकेट खोकर सिर्फ 156 रन ही बना सकी. कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला उस समय नहीं चला जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. लगातार तीन हार के बाद मुंबई ने वापसी की कोशिश तो की थी, लेकिन गुजरात के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनकी एक न चली. एलिमिनेटर की तस्वीर हुई साफ आरसीबी पहले ही फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी है. अब गुजरात की इस जीत ने टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज को पूरी तरह से सेट कर दिया है. गुजरात की टीम जहां आत्मविश्वास से भरी है, वहीं मुंबई इंडियंस को अपने स्पोर्ट्स के हर विभाग में सुधार करने की जरूरत है. फैंस को अब अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि हर एक रन और हर एक विकेट अब ट्रॉफी की दिशा तय करेगा. ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, क्या स्पोर्ट्सेंगे ईशान किशन? मिलेगा संजू को मौका! IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया की नजरें सीरीज के शानदार अंत पर, जानें पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड The post WPL 2026: गुजरात जाएंट्स की शानदार जीत, मुंबई को पटखनी देकर एलिमिनेटर में मारी एंट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2 Box Office Collection Day 8: 200 करोड़ क्लब के बाद भी जारी है ‘बॉर्डर 2’ का धमाल, रात 10 बजे तक का कलेक्शन चौंकाने वाला

Border 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल स्टारर और अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है. पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी मजबूती के साथ एंट्री कर ली है. पहले हफ्ते में ही पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा ‘बॉर्डर 2’ की ओपनिंग उम्मीद से कहीं ज्यादा दमदार रही. फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 36.5 करोड़ तक पहुंच गया. तीसरे दिन वीकेंड का फायदा मिला और फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये बटोर लिए. चौथे दिन भी रफ्तार बनी रही और 59 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. हालांकि, वीकडेज में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पहले सात दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन हिंदुस्तान में 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. आठवें दिन भी जारी है कमाई का सिलसिला Border 2 box office collection day 8: 200 करोड़ क्लब के बाद भी जारी है ‘बॉर्डर 2’ का धमाल, रात 10 बजे तक का कलेक्शन चौंकाने वाला 2 अब बात करें आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की, तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रात 10 बजे तक करीब 11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 235.25 करोड़ के पार पहुंच गया है. ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट, फिर भी पकड़ मजबूत दूसरे शुक्रवार को फिल्म की मॉर्निंग शोज़ में हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 6.58 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पहले हफ्ते के मुकाबले कम है. बावजूद इसके, दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है और बड़े शहरों के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन पर भी फिल्म ठीक प्रदर्शन कर रही है. ‘मर्दानी 3’ से टक्कर का कितना असर? इसी हफ्ते रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिससे मुकाबला जरूर बढ़ा है. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए फिल्म दूसरे हफ्ते में भी 8 से 10 करोड़ की रेंज में कमाई कर सकती है. स्टार कास्ट ने जीता दर्शकों का दिल ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की तिकड़ी को खूब सराहा जा रहा है. फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा ने भी कहानी को मजबूती दी है. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. यह भी पढ़ें: Border 2: सेट पर डर, ऑडिशन की मेहनत और सफलता, मेधा राणा ने सुनाया ‘बॉर्डर 2’ का सफर The post Border 2 Box Office Collection Day 8: 200 करोड़ क्लब के बाद भी जारी है ‘बॉर्डर 2’ का धमाल, रात 10 बजे तक का कलेक्शन चौंकाने वाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

12वीं के बाद क्या पढ़ें, Digital Marketing या BBA? जॉब के मौके किसमें ज्यादा

Digital Marketing vs BBA: 12वीं पास करने के बाद सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है कि आगे कौन सा कोर्स करें. हर कोई चाहता है कि पढ़ाई भी सही हो और आगे चलकर नौकरी भी मिल जाए. आजकल दो नाम सबसे ज्यादा सुनाई देते हैं, Digital Marketing और BBA. लेकिन दोनों में फर्क क्या है और आपके लिए कौन सा सही रहेगा, यह समझना जरूरी है. Digital Marketing क्या होता है? Digital Marketing मतलब इंटरनेट के जरिए किसी प्रोडक्ट या कंपनी का प्रचार करना. जैसे Instagram पर ऐड दिखना, YouTube पर वीडियो के बीच ऐड आना या Google पर कुछ सर्च करने पर वेबसाइट ऊपर दिखना. यह सब Digital Marketing के अंदर आता है. Digital Marketing में जॉब ऑप्शन Digital Marketing Executive Social Media Manager SEO Executive Content Writer Google Ads Executive Freelance Digital Marketer Online Brand Manager BBA क्या होता है? BBA एक 3 साल का कॉलेज डिग्री कोर्स है. इसमें सिखाया जाता है कि कंपनी कैसे चलती है, ऑफिस में काम कैसे होता है, मार्केटिंग, HR और बिजनेस की बेसिक समझ दी जाती है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए सही है जो आगे चलकर ऑफिस जॉब, मैनेजर या MBA करना चाहते हैं. BBA के बाद जॉब ऑप्शन Sales Executive Marketing Executive HR Assistant Office Manager Business Development Executive Operations Executive सैलरी और जॉब Digital Marketing में कोर्स छोटा होता है और जॉब जल्दी मिल सकती है. शुरुआत में सैलरी ठीक-ठाक होती है और जैसे-जैसे काम सीखते जाते हैं, पैसे भी बढ़ते हैं. इसमें घर बैठे काम करने का भी मौका होता है. BBA में पढ़ाई लंबी है. नौकरी थोड़ी देर से मिलती है, लेकिन अगर आगे MBA कर लिया जाए तो सैलरी काफी अच्छी हो सकती है. यह भी पढ़ें: दिन में 14 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी, रात में पढ़ाई, अक्षिता ऐसे बनीं IAS The post 12वीं के बाद क्या पढ़ें, Digital Marketing या BBA? जॉब के मौके किसमें ज्यादा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Australian Open: जोकोविच की बादशाहत बरकरार, सिनर को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अल्कारेज से होगी भिड़ंत

Highlights जोकोविच और सिनर के बीच हुआ ‘महामुकाबला’ हार नहीं मानने का जज्बा पुराना रिकॉर्ड टूटा, जोकोविच का कमबैक 1 फरवरी को होगा खिताबी दंगल ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) 2026 के पुरुष सिंगल्स का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. 30 जनवरी को स्पोर्ट्से गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब यह साफ हो गया है कि इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम की ट्रॉफी के लिए किन दो दिग्गजों के बीच जंग होगी. एक तरफ स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) हैं, तो दूसरी तरफ टेनिस की दुनिया के ‘किंग’ कहे जाने वाले नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic). मेलबर्न पार्क में हुए दूसरे सेमीफाइनल में जोकोविच ने जैनिक सिनर (Jannik Sinner) को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. जोकोविच और सिनर के बीच हुआ ‘महामुकाबला’ नोवाक जोकोविच और जैनिक सिनर के बीच स्पोर्ट्सा गया सेमीफाइनल मैच किसी फिल्म की तरह उतार-चढ़ाव भरा रहा. 4 घंटे से ज्यादा समय तक चले इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक पॉइंट के लिए पसीना बहाया. जोकोविच ने यह मैच 3-2 के अंतर से जीता, लेकिन सिनर ने उन्हें अंत तक कड़ी टक्कर दी. इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अपने अनुभव का लोहा मनवाया और साबित किया कि 38 साल की उम्र में भी उनमें वही पुरानी फुर्ती बाकी है. हार नहीं मानने का जज्बा मैच की शुरुआत सिनर के पक्ष में रही. उन्होंने पहले सेट को 6-3 से जीतकर जोकोविच पर दबाव बना दिया. हालांकि, जोकोविच ने तुरंत वापसी की और दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. तीसरा सेट फिर से सिनर के नाम रहा (6-4), जिससे जोकोविच बैकफुट पर नजर आने लगे थे. लेकिन इसके बाद जोकोविच ने अपने स्पोर्ट्स का स्तर ऊंचा किया और अगले दोनों सेट 6-4, 6-4 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. पुराना रिकॉर्ड टूटा, जोकोविच का कमबैक पिछले चार ग्रैंड स्लैम जोकोविच के लिए कुछ खास नहीं रहे थे, क्योंकि वे सेमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर पा रहे थे. टेनिस प्रेमियों के बीच यह चर्चा होने लगी थी कि क्या जोकोविच का दौर खत्म हो रहा है? लेकिन इस पांचवें सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर उन्होंने सभी आलोचकों को चुप करा दिया है. जोकोविच अब अपनी 25वीं ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी से महज एक कदम दूर हैं. 1 फरवरी को होगा खिताबी दंगल अब पूरी दुनिया की नजरें 1 फरवरी को होने वाले फाइनल पर टिकी हैं. कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच के बीच यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है. एक तरफ युवा जोश है तो दूसरी तरफ सालों का अनुभव. अल्कारेज ने पहले सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की है. मैच का स्कोरकार्ड एक नजर में: विजेता: नोवाक जोकोविच स्कोर: 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 समय: 4 घंटे से अधिक फाइनल मुकाबला: 1 फरवरी, 2026 (बनाम कार्लोस अल्कारेज) ये भी पढ़ें- Australian Open: चोट से जूझते अल्काराज ने रचा इतिहास, 5 घंटे के महामुकाबले में ज्वेरेव को चटाई धूल Australian Open: आज मेरी छुट्टी होने वाली थी, 2 सेट हारने के बाद कैसे जीते जोकोविच? Australian Open: नोवाक जोकोविच का ऐतिहासिक कारनामा, ग्रैंड स्लैम में पूरी की 400 जीत, फेडरर की भी बराबरी की The post Australian Open: जोकोविच की बादशाहत बरकरार, सिनर को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अल्कारेज से होगी भिड़ंत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी नई V70 सीरीज के स्मार्टफोन्स जल्द ही हिंदुस्तान में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी और साथ ही एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव की है. माइक्रोसाइट के जरिए आने वाली सीरीज से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं. Vivo V70 सीरीज में दो मॉडल आपको देखने को मिलेंगे. पहला Vivo V70 और दूसरा Vivo V70 Elite. माना जा रहा है कि ये दोनों फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेंगे, यानी फीचर्स भी दमदार होंगे और लुक-फील भी काफी प्रीमियम होने वाली है. आइए इसके बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं. Flipkart पर आना हुआ कंफर्म Flipkart पर Vivo V70 सीरीज के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है. इससे ये बात तो साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. हालांकि Vivo ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इससे जुड़ी और डिटेल्स शेयर करेगी. दोनों फोन में मिलेंगे Snapdragon चिपसेट और Zeiss कैमरा Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि V70 सीरीज के दोनों फोन Qualcomm के Snapdragon प्रोसेसर के साथ आएंगे. स्टैंडर्ड Vivo V70 में आपको Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा. जबकि टॉप वेरिएंट Vivo V70 Elite में और भी पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जाएगा. यानी परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन दमदार रहने वाले हैं. दोनों ही मॉडल्स में Zeiss ब्रांडिंग वाला रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है. जिससे यह पता चलता है Vivo और Zeiss की प्रीमियम पार्टनरशिप आगे भी जारी रहेगी. मतलब साफ है, फोटोग्राफी के मामले में ये स्मार्टफोन्स खास फोकस के साथ आएंगे. कैसा होगा डिजाइन? कंपनी ने Vivo V70 सीरीज के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसके अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फोन के राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिलेंगे. कुल मिलाकर, लुक के मामले में Vivo V70 सीरीज काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लगने वाली है.  Vivo V70 सीरीज का डिस्प्ले V70 सीरीज में 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 459 PPI की शार्प पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा. स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एकदम स्मूद रहेगी. इतना ही नहीं, इसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी, यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है और इसके बेजल भी सिर्फ 1.25mm के होंगे. बैटरी और कैमरा Vivo की आने वाली V70 सीरीज काफी दमदार होने वाली है. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OIS सपोर्ट होगा. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: 2 फरवरी को दिखेगी Samsung Galaxy F70 सीरीज की पहली झलक, जानें पूरी डिटेल The post Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro: अपराधियों ने CCL राजधर साइडिंग में की फायरिंग, बाल-बाल बचा पेलोडर ऑपरेटर

Bokaro: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के राजधर साइडिंग में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने हमला कर एक पेलोडर मशीन व उसके ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को निशाना बनाने की कोशिश की. अपराधियों ने ऑपरेटर को लक्ष्य कर सात फायर किये और पेट्रोल छिड़क कर पेलोडर मशीन में आग लगाने की कोशिश की. हालांकि, पोस्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों की जवाबी फायरिंग से अपराधी भाग गये. अपराधियों की गोली से ऑपरेटर बाल-बाल बच गया. लोगों ने पेलोडर मशीन में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया. रात्रि 10:15 बजे हुई घटना की सूचना सीआईएसएफ के कंपनी कमांडर जयराम सिंह ने पिपरवार पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी अभय कुमार भारी बल के साथ साइडिंग पहुंचे. पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ को लेकर काफी देर तक राजधर व बहेरा गांव के आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया. पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किये हैं. 10-15 संदिग्धों से पूछताछ टंडवा के एसडीपीओ प्रभात रंजन ने कहा कि पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया है. अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस 10-15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटना में उग्रवादियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है. लेकिन पेटी क्रिमिनल्स पर शक ज्यादा है. केबिन में बैठ कर ऑपरेटर ने बचायी जान राजधर साइडिंग में फायरिंग मामले में ऑपरेटर ने बताया कि वह साइडिंग में रैक लोड कर रहा था. इसी दौरान मंकी टोपी पहने कुछ लोग मेरी मशीन के पास पहुंच कर मुझ पर छह-सात फायर कर दिये. मैंने किसी तरह नीचे बैठ कर अपनी जान बचायी. बाद में उन्होंने मुझे केबिन से उतार कर पेट्रोल छिड़क कर पेलोडर में आग लगा दी. इसी दौरान सामने से एक डंपर आ गया. तभी सामने पोस्ट से सीआइएसएफ के जवान भी फायरिंग करने लगे. अपराधियों का ध्यान बंटते ही वह वहां से किसी तरह भागने में सफल रहा. राजधर गांव की पगडंडियों से आये अपराधी सीआइएसफ के जवानों ने बताया कि साइडिंग में बाउंड्री नहीं होने की वजह से अपराधियों ने लाभ उठाया. वे तालाब होते हुए सीधे साइडिंग पहुंचे. साइडिंग में अंधेरा होने की वजह से पोस्ट से जवानों की अपराधियों पर नजर नहीं पड़ी. बताया कि पोस्ट पर तैनात जवान ने समय रहते जवाबी फायरिंग की. जिससे साइडिंग में बड़ा हादसा टल गया. अपराधियों के भागते ही पेलोडर में लगी आग को तुरंत बुझा लिया. जवानों ने कहा कि साइडिंग की सुरक्षा के लिए पर्याप्त रोशनी व बाउंड्री की जरूरत है. साइडिंग में हमले की यह दूसरी घटना राजधर साइडिंग का निर्माण 2017 में हुआ था. तभी से अपराधियों की नजर साइडिंग पर है. सात-आठ वर्ष पूर्व भी एक उग्रवादी संगठन ने साइडिंग में हमला कर दो मशीनों को जला दिया था. अपराधियों की फायरिंग ने एक बार पुन: कोयला व्यवसायियों और ठेका कार्य से जुड़े लोगों में दहशत व्याप्त है. ये भी पढ़ें… रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी प्रशासनी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर The post Bokaro: अपराधियों ने CCL राजधर साइडिंग में की फायरिंग, बाल-बाल बचा पेलोडर ऑपरेटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जॉब फेयर वीक 2026 में 173 विद्यार्थियों का चयन

जमुई . राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई में 24 से 30 जनवरी तक आयोजित जॉब फेयर वीक 2026 का शुक्रवार को सफल समापन हुआ. समापन के साथ ही महाविद्यालय ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जॉब फेयर वीक के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से कुल 173 नियुक्ति प्रस्ताव जारी किये गये. जॉब फेयर वीक के दौरान मार्गदर्शन सत्र में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मितेश कुमार सैंडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान जरूरतों, तकनीकी दक्षता, स्किल डेवलपमेंट और व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. समापन अवसर पर टीपीओ प्रभारी प्रो. श्वेता कुमारी, प्रो. मनीष कुमार एवं प्रो. उत्सव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि जॉब फेयर वीक के दौरान कुल 220 विद्यार्थियों ने विभिन्न चयन प्रक्रियाओं में भाग लिया. इनमें से 173 विद्यार्थियों का चयन अलग-अलग कंपनियों में हुआ. इस प्रकार 52 प्रतिशत से अधिक छात्रों को कम से कम एक नियुक्ति प्रस्ताव प्राप्त हुआ. उल्लेखनीय है कि 38 विद्यार्थियों को एक से अधिक कंपनियों से ऑफर मिले, जो छात्रों की प्रतिभा और तैयारी को दर्शाता है. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर राउंड जैसे चरण शामिल रहे, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. जॉब फेयर वीक में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में हाई टेकनेक्स्ट इंजीनियरिंग एंड टेलीकॉम प्रा. लि., इंट्रेनज, सिन्नोवा गियर्स, इंडस टावर्स, एवेरिक्सिस सॉल्यूशंस, एमआरएफ टायर्स, लॉ सीखो एवं लॉन्च्ड ग्लोबल जैसी नामचीन कंपनियां शामिल रहीं. इन कंपनियों ने विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों की तकनीकी समझ, व्यवहारिक ज्ञान और सीखने की क्षमता की सराहना की. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार ने समापन समारोह में कहा कि यह सफलता संस्थान की उद्योग-समन्वित शिक्षा प्रणाली, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि जीईसी जमुई भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें. जॉब फेयर वीक 2026 का सफल आयोजन जीईसी जमुई को क्षेत्र के अग्रणी तकनीकी संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. The post जॉब फेयर वीक 2026 में 173 विद्यार्थियों का चयन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top