Hot News

January 30, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झुमराज स्थान जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत आठ घायल

खैरा . गरही थाना क्षेत्र के सलैया गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है ट्रैक्टर पर सवार होकर मसरहंडी गांव लोग पूजा में शामिल होने के लिए झूमराज स्थान जा रहे थे. मृतक की पहचान गरही थाना क्षेत्र की गोली पंचायत के मसरहंडी गांव निवासी भगीरथ यादव के छोटे पुत्र 23 वर्षीय सुरेंद्र यादव उर्फ फूलेंद्र यादव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, मसरहंडी गांव निवासी सहदेव यादव ने झुमराज स्थान में पूजा का आयोजन किया था. इसी में शामिल होने गांव के लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे. जब ट्रैक्टर वाहन सलैया गांव से आगे चेतुआडीह मोड के कर्बला के समीप पहुंचा, तब वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. इसी दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट गया. ट्रैक्टर पर करीब तीस लोग सवार थे, ट्रैक्टर पलटने से कई लोग उसके नीचे दब गये. इस हादसे में सुरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके अलावा करीब एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया. घायलों का इलाज जमुई, कुरवाटांड़ सहित अलग-अलग जगहों पर निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. घटना के बाद शव को उसके घर लाया गया, जहां परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहकर मिठाई की दुकान चलाता था और करीब दस दिन पहले ही घर आया था. गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि इसमें अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. The post झुमराज स्थान जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत आठ घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अररिया ने सुपौल को चार विकेट से हराया

जोगबनी. प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में अररिया की टीम ने सुपौल की टीम को चार विकेट से पराजित किया. शुक्रवार को हुए मुकाबले में सुपौल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलशन कुमार के 52 रन व गगन के 51 रन की बदौलत निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाया. अररिया की और से उत्तम ने तीन व अमन राज ने दो विकेट हासिल किये, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अररिया की टीम ने उज्जवल कुमार के शानदार 71 रन व अमन राज 30 व राजा बाबू के 25 रन की बदौलत 6 विकेट से नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. वहीं अररिया टीम के उज्ज्वल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह के द्वारा प्रदान किया गया. वहीं मैच की जानकारी प्रशांत क्रिकेट क्लब के मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे ने दी. वहीं मैच को सफल बनाने में क्लब के जावेद, बद्दू, संतोष शर्मा, मिथिलेश झा, राकेश साह, राजा, शमशाद, सहित अन्य लोगों ने अपना योगदान दिया. The post अररिया ने सुपौल को चार विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सवर्ण समाज ने ‘सवर्ण स्वाभिमान मंच’ का किया गठन

जमुई. मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में शुक्रवार को यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जमादार सिंह ने की. बैठक की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायप्रिय निर्णय का स्वागत किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज के स्वाभिमान और अस्मिता की सुरक्षा पर बल देना रहा. इस अवसर पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एक सशक्त संगठन का निर्माण किया जाये. बैठक में संगठन का नाम “सवर्ण स्वाभिमान मंच” रखने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. साथ ही सर्वसम्मति से अमित कुमार सिंह को इस मंच का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. बैठक आठ फरवरी को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रखा गया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार सिन्हा, श्रीराम सिंह, प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, विपुल कुमार भारद्वाज, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल शरण सिंह, विजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, अरुणेश कुमार मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह, विवेकानंद सिंह, मिथिलेश सिंह, मंटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. The post सवर्ण समाज ने ‘सवर्ण स्वाभिमान मंच’ का किया गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Arijit Singh Retirement: “संन्यास वापस लो…”, डायरेक्टर ने अरिजीत सिंह से की भावुक अपील

Arijit Singh Retirement: अगर इन दिनों बॉलीवुड में किसी एक समाचार ने सबसे ज्यादा हलचल मचा रखी है, तो वो है अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास. 28 जनवरी को अरिजीत ने ऐलान किया कि अब वह फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे. पहले तो फैंस को लगा कि ये कोई अफवाह है, लेकिन जब बात कन्फर्म हुई, तो चाहने वालों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई लोगों का दिल टूट गया. अब इस फैसले पर मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का रिएक्शन सामने आया है, जो काफी इमोशनल है. विशाल भारद्वाज ने क्या कहा? विशाल भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह खुद एक गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं, “डर लगता है मुझको, तू जाने वाला है.” उनके साथ कुछ और लोग भी मौजूद हैं. खास बात ये है कि इस वीडियो में अरिजीत सिंह भी वहीं थे और वही इस पल को कैमरे में कैद कर रहे थे. वीडियो शेयर करते हुए विशाल ने लिखा कि जब वे कुछ दिन पहले इस गाने पर साथ काम कर रहे थे, तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह अरिजीत के साथ उनका आखिरी फिल्मी गाना होगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह बिल्कुल गलत है. 15 सालों तक रहे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा यहीं नहीं, विशाल भारद्वाज ने अरिजीत से खुलकर अपील भी की. उन्होंने लिखा, “अपना संन्यास वापस लो, ये स्वीकार नहीं किया जा सकता.” अरिजीत सिंह पिछले करीब 15 सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं. उनका पहला फिल्मी गाना ‘मर्डर 2’ का ‘फिर मोहब्बत’ था, जिसने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी. हालांकि अरिजीत ने साफ किया है कि उन्होंने सिर्फ फिल्मों के लिए गाने छोड़ने का फैसला किया है. इंडिपेंडेंट म्यूजिक, अपने खुद के गाने, स्टेज शो और कॉन्सर्ट्स वह पहले की तरह करते रहेंगे. यह भी पढे़ं: Arijit Singh 2nd Wife: तलाकशुदा और एक शिशु की मां से की अरिजीत ने दूसरी शादी, जानिए कौन हैं कोयल रॉय? The post Arijit Singh Retirement: “संन्यास वापस लो…”, डायरेक्टर ने अरिजीत सिंह से की भावुक अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंबई के NCPA में गूंजेगा बिहार का लोकसुर, भारतीय लोकसंगीत संवाद में चंदन तिवारी करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

Bihar News: 31 जनवरी को मुंबई स्थित देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट (NCPA) में हिंदुस्तानीय लोकसंगीत की परंपरा पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन एनसीपीए और इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर फाइन आर्ट के संयुक्त प्रयास से हो रहा है. इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से लोकसंगीत के वरिष्ठ और चर्चित कलाकार हिस्सा लेंगे. बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी चंदन तिवारी इस प्रतिष्ठित मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व प्रसिद्ध लोकगायिका और लोकसंस्कृति की अध्येता चंदन तिवारी करेंगी. चंदन तिवारी बिहार के लोकसंगीत की विविधता, उसकी आत्मा और उसके सौंदर्य को संगीतमय संवाद के माध्यम से सामने रखेंगी. वे बताएंगी कि किस तरह बिहार का लोकसंगीत जीवन, संस्कार और परंपरा से जुड़ा हुआ है. देशभर के दिग्गज कलाकार होंगे शामिल कार्यक्रम का शुभारंभ देश के जाने-माने कलाकार शेखर सेन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे. उत्तर प्रदेश की ओर से प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी हिस्सा लेंगी. इसके अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत कई राज्यों के वरिष्ठ लोक कलाकार अपने-अपने राज्य की लोकसंगीत परंपरा पर संवाद करेंगे. सम्मानित कलाकार हैं चंदन तिवारी चंदन तिवारी को बिहार के लोकसंगीत पर उनके कार्यों के लिए हिंदुस्तान प्रशासन के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संगीत नाटक अकादमी युवा सम्मान मिल चुका है. इसके साथ ही बिहार प्रशासन ने उन्हें बिहार कला सम्मान से भी नवाजा है. यह सम्मान उनके समर्पण और योगदान को दर्शाता है. मिथिला से मगही तक लोकधुनों की प्रस्तुति इस आयोजन में चंदन तिवारी मिथिला, भोजपुरी, मगही समेत बिहार की विभिन्न भाषाओं के पारंपरिक लोकगीतों के महत्व, भाव और सौंदर्य पर बात करेंगी. मंच पर उनका साथ सहयोगी कलाकार आदित्य राजन और पवन कुमार देंगे. यह आयोजन बिहार की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान देने वाला साबित होगा. Also Read: बीपीएससी टीचर्स के इंक्रीमेंट पर लगी मुहर, इन शिक्षकों को मिलेगा डबल लाभ The post मुंबई के NCPA में गूंजेगा बिहार का लोकसुर, हिंदुस्तानीय लोकसंगीत संवाद में चंदन तिवारी करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूजीसी कानून समाप्त होने तक सवर्ण समाज करता रहेगा विरोध : प्रमोद सिंह

प्रतिनिधि, भवनाथपुर भवनाथपुर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में यूजीसी कानून के विरोध में शुक्रवार को सवर्ण समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमोद सिंह ने की. बैठक में स्वर्ण समाज के लोगों ने केंद्र प्रशासन द्वारा प्रस्तावित यूजीसी कानून का विरोध जताया. उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए काला कानून बताया. प्रमोद सिंह ने कहा कि जब तक प्रशासन इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखा जायेगा. वक्ताओं ने प्रशासन पर सवर्ण समाज के प्रति विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया. इस दौरान गोपाल कृष्ण चौबे ने कहा कि पहले से ही स्वर्ण समाज के लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है और अब यूजीसी कानून के जरिए महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की कोशिश की जा रही है. यूजीसी कानून के विरोध के लिए सवर्ण समाज की नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया. समिति में प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सुबोध पाठक, आदर्श सिंहऔर ओम प्रशुन को शामिल किया गया है. मौके पर राकेश सिंह, शक्ति सिंह, उपेंद्र सिंह, उपेंद्र चौबे, प्रकाश सिंह, अमन सिंह, रवि सिंह, आयुष सिंह, सत्यम पाण्डेय, अजय सिंह, सुनील पाण्डेय, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे. The post यूजीसी कानून समाप्त होने तक सवर्ण समाज करता रहेगा विरोध : प्रमोद सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईंट भट्ठा मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

रंका. रंका थाना क्षेत्र के गासेदाग गांव स्थित स्टोन माइंस के समीप पुलिस ने शुक्रवार को एक मजदूर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया. मजदूर की पहचान थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी जगरनाथ भुइयां के पुत्र उमेश भुइयां (35) रूप में हुई है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर माइंस जाने वाले रास्ते में शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. शव के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. आसपास खून के धब्बे और शव को घसीटे जाने जैसे निशान भी पाये गये हैं, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. मृतक के भाई रमेश भुइयां ने बताया कि उमेश अपने परिवार के साथ गासेदाग ईंट भट्टा में काम करता था. घटना की समाचार फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया की प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उमेश की मौत एक्सीडेंट में हुई है. हालांकि पुलिस एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. The post ईंट भट्ठा मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमण हटाने पर आक्रोश, एनएच 343 किया जाम

रंका सब्जी बाजार में प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा था अभियान प्रतिनिधि, रंका रंका सब्जी बाजार को शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. पणन सचिव राजीव रंजन ने जेसीबी मशीन की मदद से बाजार के करीब 50 अस्थायी दुकान को उजाड़ दिया गया. इससे आक्रोशित दुकानदारों ने एनएच 343 को जाम कर दिया. दुकानदारों ने लगभग एक घंटे तक सड़क को जाम रखा, जिसके बाद पुलिस के आश्वासन पर दुकानों ने सड़क को जाम मुक्त किया. पणन सचिव ने बताया कि बाजार समिति की 4.64 एकड़ जमीन बाजार समिति की है. इसमें करीब एक एकड़ भूमि पर बाजार समिति की दुकाने हैं, जिसे आम लोगों को आवंटित किया गया है. शेष भूमि पर अतिक्रमण कर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर दुकान चलायी जा रही थी, जो अवैध है. इस कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे दुकानदार काफी आक्रोशित हो गये और सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा. इस घटना के बाद से अंबिकापुर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. झुग्गी-झोपड़ी दुकानदारों ने कहा कि केवल छोटे दुकानदारों की दुकान तोड़ी गयी है. बड़े-बड़े दुकानदारों की दुकान नहीं तोड़ी जा रही है. The post अतिक्रमण हटाने पर आक्रोश, एनएच 343 किया जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रीराम कृष्ण स्कूल के वार्षिकोत्सव पर नाटक का मंचन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के तेतरिया गांव में संचालित श्रीराम कृष्ण स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया गया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा जिला महामंत्री बासुदेव दांगी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक नाटक, नृत्य, इंग्लिश स्पीच प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इस दौरान प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों गिनायीं. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाटक व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर आधारित नाटक रहा. बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाटक के माध्यम से बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या को गलत बताया. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे. The post श्रीराम कृष्ण स्कूल के वार्षिकोत्सव पर नाटक का मंचन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

गढ़वा. थाना क्षेत्र के लगमा गांव में शुक्रवार को रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव निवासी बिंदु साव के पुत्र राहुल कुमार (19 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतक के मामा सुनील प्रसाद ने बताया कि राहुल अपनी मां के साथ बचपन से ही अपने ननिहाल लगमा में रहता था. उसे रहने के लिए उसके मामा ने अपना पुराना मकान दे दिया था. वह अपनी मां के साथ समोसा-पकौड़ी बेचकर अपना जीवन यापन करता था. वह शुक्रवार को अपनी दुकान से घर आया फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस दौरान उसकी मां उसे बार-बार फोन कर रही थी. फोन नहीं उठाने पर उसकी मां ने पड़ोसी को फोन कर राहुल के बारे में पता करने कहा. जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी हुई. परिजन पड़ोसियों के सहयोग से उसे फांसी के फंदे से उतार कर गढ़वा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है. The post युवक ने फांसी लगाकर दी जान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top