नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – आज मेरा युवा हिंदुस्तान समस्तीपुर के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ तरुण चौधरी विद्या परिषद सदस्य,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, नमामि गंगे जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार,समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रधानाध्यापक शशि भूषण शशि, एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टीनेंट राहुल मनहर,हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष महेश कुमार कुमार चौधरी, डॉ अपराजिता रॉय, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित वर्मा ,शालिनी भावसिंका इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सभी अतिथि को शॉल मोमेंटो फूलमाला से सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा सभी को सामूहिक रूप से मतदान में सहभागिता को लेकर शपथ दिलाया गया।सभी अतिथि ने मतदान,मताधिकार और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के विषय पर अपना अपना वक्तव्य दिया और युवाओं को संबोधित किया।साथ ही पांच नए मतदाता युवाओं को संबोधित किया गया।संवाद कार्यक्रम के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से चांदनी चौक तक आयोजित पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा में सभी युवा हाथ में तख्तियां लेकर नारा लगा रहे थे पहले मतदान फिर जलपान’ मेरा मत मेरा अधिकार’ हम युवाओं ने ठाना है हर मतदाताओं को जागरूक बनाना है।कार्यक्रम में स्वयंसेवक रजनीश कुमार, मो.अली,दीपक कुमार,बिट्टू कुमार,अंशु कुमारी के साथ-साथ एन.एस.एस और एन.सी.सी के दो सौ से अधिक स्वयंसेवको ने भाग लिया।