Hot News

January 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj 31 January 2026 Ka Rashifal Upay: आज 31 जनवरी को जानें मेष से मीन राशि का भविष्य और सरल शुभ उपाय

Aaj 31 january 2026 Ka Rashifal Upay:  शनिवार शनि देव का दिन माना जाता है. शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार यह दिन कर्म, धैर्य और अनुशासन से जुड़ा है. आज का राशिफल आपको दिन की दिशा समझने में मदद करेगा और साथ में ऐसे छोटे-छोटे उपाय बताएगा, जिन्हें आप आसानी से अपना सकते हैं.  मेष राशि आज काम में तेजी रहेगी, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना ज़रूरी है. किसी वरिष्ठ की सलाह काम आएगी.शनिवार का उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक दिखाएं.  वृषभ राशि घर-परिवार से जुड़ी बातें मन को सुकून देंगी. खर्च सोच-समझकर करें.उपाय: काले तिल का दान करें, मन हल्का रहेगा.  मिथुन राशि बातचीत से काम बनेगा. नई जानकारी या सीखने का मौका मिल सकता है.उपाय: जरूरतमंद को काले कपड़े दें.  कर्क राशि भावनाओं में बहने से बचें. काम धीरे लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ेगा.उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.  सिंह राशि आत्मविश्वास अच्छा रहेगा. नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है.उपाय: शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 11 बार जाप करें.  कन्या राशि छोटी बातों पर ध्यान देने से लाभ होगा. सेहत को नज़रअंदाज़ न करें.उपाय: कौवे को रोटी या दाना खिलाएं. ये भी देखें: आज 31 जनवरी 2026 को रुचक योग के निर्माण से जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का दिन   तुला राशि संतुलन बनाए रखना आज सबसे ज़रूरी है. रिश्तों में स्पष्टता रखें.उपाय: काले चने का दान करें.  वृश्चिक राशि मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभलेगी.उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.  धनु राशि यात्रा या भविष्य की योजना बन सकती है. सीखने से जुड़े काम शुभ हैं.उपाय: बुज़ुर्ग या श्रमिक की मदद करें. मकर राशि काम का दबाव रहेगा, पर मेहनत का फल मिलेगा.उपाय: लोहे की वस्तु दान करें, जैसे कील या चाबी.  कुंभ राशि दोस्तों से सहयोग मिलेगा. नए विचारों पर काम शुरू हो सकता है.उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.  मीन राशि मन शांत रहेगा. आध्यात्मिक या धार्मिक काम में रुचि बढ़ेगी.उपाय: काले तिल जल में डालकर स्नान करें.  शनिवार का सार शनिवार का दिन डर या चिंता का नहीं, बल्कि कर्म सुधारने और धैर्य सीखने का दिन है. बताए गए उपाय परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित हैं, इन्हें आस्था और सहज भाव से करें. सबसे बड़ा उपाय है—ईमानदारी से मेहनत और दूसरों के प्रति करुणा. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा  | 20+ वर्षों का अनुभवग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ The post Aaj 31 January 2026 Ka Rashifal Upay: आज 31 जनवरी को जानें मेष से मीन राशि का भविष्य और सरल शुभ उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एपस्टीन फाइल्स में जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर के नाम का जिक्र; 2009 की एक फिल्म की आफ्टरपार्टी से जुड़ा

Epstein Files Mentions Zohran Mamdani’s mother Mira Nair: अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी जानकारी पब्लिक की गई है. अब इस ताजा खेप में एक ऐसा ईमेल सामने आया है जिसमें फिल्मकार मीरा नायर का ज़िक्र है. मीरा नायर न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी की मां हैं. यह ईमेल 2009 में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल आफ्टरपार्टी से जुड़ा बताया गया है. यह ईमेल बदनाम कारोबारी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े रिकॉर्ड्स की एक बड़ी सीरीज का हिस्सा है. दस्तावेजों के अनुसार, यह ईमेल पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने 21 अक्टूबर 2009 को जेफ़्री एपस्टीन को भेजा था. इस संदेश में घिसलेन मैक्सवेल के न्यूयॉर्क स्थित टाउनहाउस में आयोजित एक आफ्टरपार्टी का ज़िक्र था. मैक्सवेल को बाद में सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराया गया था. वह फिलहाल जेल में है और 20 साल के जेल की सजा काट रही है. यह कार्यक्रम फिल्म Amelia की स्क्रीनिंग के बाद हुआ था, जो मीरा नायर द्वारा निर्देशित एक बायोपिक ड्रामा फिल्म थी. अपने ईमेल में सीगल ने लिखा, ‘अभी-अभी घिसलेन के टाउनहाउस से निकली… फिल्म की आफ्टर पार्टी.’ उन्होंने आगे लिखा, “बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस वहां थे… जीन पिगोजी, निर्देशक मीरा नायर… आदि. फिल्म को ठंडी प्रतिक्रिया मिली, हालांकि स्त्रीओं को यह कहीं ज्यादा पसंद आई… इसके बाद सीगल ने अन्य उद्योग जगत के कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया, जिनमें वह शामिल होने वाली थीं. उन्होंने लिखा, हिलेरी स्वैंक और (रिचर्ड) गेयर ब्लूमिंगडेल्स के सस्ते स्पोर्ट्सवियर विभाग में एक बेवकूफी भरी पार्टी में हैं… बहुत अजीब. उन्होंने प्रमोशनल रणनीति पर और जानकारी जोड़ते हुए लिखा कि स्टूडियो ने स्टोर की तरफ से फ्री पार्टी और एक महीने तक विंडो डिस्प्ले का सहारा लिया… कल Wall Street 2 में जा रही हूं… आगे और भी. xoxo Peg. Zohran Mamdani’s mom mentioned in Epstein files email about film she directed, DOJ’s newly released documents show https://t.co/f8BaEA6Enx pic.twitter.com/RRDBI98loQ — New York Post (@nypost) January 30, 2026 मीरा नायर ने Amelia का निर्देशन किया था. यह फिल्म 2009 में रिलीज़ हुई थी. इसमें हिलेरी स्वैंक ने स्त्री पायलट अमेलिया इयरहार्ट की भूमिका निभाई थी और रिचर्ड गेयर ने उनके पति प्रकाशक जॉर्ज पटनम का किरदार निभाया था. ताजा एपस्टीन फाइल्स में क्या शामिल है डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने कहा कि न्याय विभाग ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े अपने नवीनतम खुलासे में 30 लाख से अधिक पन्नों के रिकॉर्ड जारी किए हैं. इसके साथ ही 2,000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं. विभाग की वेबसाइट पर डाले गए इन दस्तावेजों में वे रिकॉर्ड भी शामिल हैं, जिन्हें अधिकारियों ने दिसंबर में हुई शुरुआती रिलीज के समय रोके रखा था. उस दौरान अतिरिक्त सामग्री की समीक्षा की जा रही थी और पीड़ितों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील जानकारी हटाई (रिडैक्ट) की जा रही थी. नई खेप में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनमें प्रिंस एंड्रयू का नाम भी है. इसके अलावा एपस्टीन और एलन मस्क सहित नेतृत्व, कारोबार और संस्कृति जगत के अन्य प्रमुख लोगों के बीच ईमेल बातचीत भी शामिल हैं. ये भी पढ़ें:- बिल गेट्स को रशियन गर्ल्स से हुआ था गुप्त रोग, पत्नी को दवा… एपस्टीन फाइल का खुलासा; कारोबारी ने बताया झूठा ये भी पढ़ें:- एलन मस्क और एपस्टीन की सीक्रेट चैट लीक, प्राइवेट आइलैंड की वाइल्ड पार्टी में जाने की थी तैयारी The post एपस्टीन फाइल्स में जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर के नाम का जिक्र; 2009 की एक फिल्म की आफ्टरपार्टी से जुड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: स्वतंत्र बने बंधक! योगी सरकार के मंत्री को बंधक बनाए जाने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Video : उत्तर प्रदेश के महोबा में विधायक बृजभूषण राजपूत योगी प्रशासन के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ बहस करते दिखे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यूजर कहते नजर आए कि मंत्री को बंधक बना लिया गया. इस पूरे मामले पर समाजवादी नेता अखिलेश यादव ने चुटकी ली है. उन्होंने बीजेपी विधायक और मंत्री के बीच बहस का वीडियो एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए सपा नेता ने लिखा–स्वतंत्र बने बंधक! महा समाचार : स्वतंत्र बने बंधक! समाचार : भाजपा के विधायक बृजभूषण राजपूत ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों, गांवों में पेयजल संकट और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाया। विचार : हमने तो पहले ही कहा था कि भाजपा के ‘डबल इंजन’ ही नहीं डिब्बे भी… pic.twitter.com/XbHv5Dl1CM — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2026 अखिलेश यादव ने ली चुटकी आगे अखिलेश ने लिखा– हमने तो पहले ही कहा था कि भाजपा के ‘डबल इंजन’ ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं. पैसे कमाने और जमीन कब्जाने में लगे भाजपा के मंत्री हों या विधायक, इनमें से कोई भी जनता या विकास का काम नहीं कर रहे हैं. इसीलिए जनता के गुस्से से बचने के लिए वो एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं. भाजपा के ही विधायक द्वारा, अपनी ही भाजपा प्रशासन के मंत्री को बंधक बनाना दर्शाता है कि भाजपा प्रशासन के विधायक अब अगले चुनाव में हारनेवाले हैं. वैसे ये न सोचा जाए कि ये इन दोनों के बीच की ही लड़ाई है, दरअसल ये तो केवल सैम्पल या कहें नमूना है, हर विधानसभा क्षेत्र में यही हाल है. इस बार भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे. भाजपा की सत्ता पटरी से उतर गई है. #WATCH | Mahoba, UP: BJP MLA Brijbhushan Rajput says, “The PM’s ‘Har Ghar Nal Yojana’ is a highly beneficial scheme. Work on this scheme has been ongoing for approximately 5-6 years, and for the past 4 years, we have been complaining that the work is not being done properly. The… pic.twitter.com/lO4hlAJJPQ — ANI (@ANI) January 30, 2026 कागजों में महोबा को देश में नंबर वन बताया गया उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ‘हर घर नल योजना’ को बहुत अच्छी और लोगों के लिए फायदेमंद योजना बताया है. उन्होंने कहा कि इस योजना पर पिछले 5–6 साल से काम चल रहा है, लेकिन पिछले 4 साल से वह लगातार शिकायत कर रहे हैं कि काम सही तरीके से नहीं हो रहा है. उनके अनुसार अधिकारी गलत आंकड़े बनाकर मंत्रियों और मुख्यमंत्री को दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कागजों में महोबा को देश में नंबर वन बताया गया है, जबकि हकीकत में काम बहुत पीछे है और लोगों को पानी की सही सुविधा नहीं मिल रही है. विधायक ने बताया कि संबंधित मंत्री ने अधिकारियों को 20 दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि तय समय में सुधार किया जाए. हालांकि उन्होंने कहा कि यह कितना असरदार होगा, यह आने वाला समय बताएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह प्रधानमंत्री की इस योजना को जमीन पर सही तरीके से लागू कराने की पूरी कोशिश करेंगे. The post Video: स्वतंत्र बने बंधक! योगी प्रशासन के मंत्री को बंधक बनाए जाने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज सोने-चांदी के कीमतों में आई गिरावट, चेक करें 31 जनवरी के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 31 January 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. पिछले कुछ दिनों से कीमतों की भारी उछाल के बाद, आज यानी 31 जनवरी 2026 को हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में थोड़ी शांति देखी जा रही है. कल (30 जनवरी) बाजार बंद होने तक सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. बता दें कि यहां दिए गए रेट्स 30 जनवरी की क्लोजिंग और आज की शुरुआती स्थिति पर आधारित हैं. सोने के दाम में क्यों आई गिरावट? पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इनमें प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है. आसान भाषा में कहें तो जब दाम बहुत बढ़ जाते हैं, तो लोग अपना मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचने लगते हैं, जिससे कीमतें थोड़ी नीचे आ जाती हैं. इसके अलावा, अमेरिका में फेडरल रिजर्व के नए चीफ को लेकर चल रही समाचारों ने भी इंटरनेशनल मार्केट को हिला दिया है, जिसका असर हमारे देश के गोल्ड रेट्स पर भी पड़ा है. आज (31 जनवरी 2026) के लेटेस्ट गोल्ड रेट्स: प्योरिटी (Gold) रेट प्रति 1 ग्राम कल से बदलाव 24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹16,919 ₹1 की मामूली गिरावट 22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड) ₹15,509 ₹1 की मामूली गिरावट 18 कैरेट (कम बजट) ₹12,689 ₹1 की मामूली गिरावट चांदी की चमक हुई फीकी? सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है. 30 जनवरी को चांदी के दाम में प्रति किलो 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी, जो आज भी स्थिर बनी हुई है. ग्लोबल मार्केट में डिमांड कम होने और डॉलर की हलचल की वजह से चांदी के भाव नीचे आए हैं. अगर आप बड़े लेवल पर निवेश करना चाहते हैं, तो यह गिरावट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आज (31 जनवरी 2026) के लेटेस्ट सिल्वर रेट्स: मात्रा (Silver) आज की कीमत कल से बदलाव 1 ग्राम ₹394.90 10 पैसे की गिरावट 10 ग्राम ₹3,949 ₹1 की गिरावट 1 किलोग्राम ₹3,94,900 ₹100 की गिरावट क्या अब खरीदारी करना सेफ है? मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जनवरी के महीने में सोने ने करीब 25% और चांदी ने 65% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. हालांकि आज दाम थोड़े गिरे हैं, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अभी भी ऊपर की तरफ ही है. अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए देख रहे हैं, तो इस छोटी गिरावट का फायदा उठाया जा सकता है. ये भी पढ़ें: बजट 2026 से पहले पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए आउट, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम? The post आज सोने-चांदी के कीमतों में आई गिरावट, चेक करें 31 जनवरी के लेटेस्ट रेट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सर्दी ने फिर पकड़ी रफ्तार, तीन फरवरी को बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसका सीधा असर सुबह और रात के मौसम पर पड़ेगा. ठंड और कोहरे से लोगों को परेशानी हो सकती है. सुबह में कोहरा, ठंडी हवा से बढ़ेगी परेशानी मौसम विभाग ने बताया है कि सुबह के समय कोहरा या कुहासा छाया रहेगा, जबकि ठंडी हवा चलने से ठंड का अहसास और ज्यादा होगा. खासकर ग्रामीण इलाकों और खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुबह के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ सकता है. दिन में आंशिक बादल, मौसम रहेगा शुष्क दिन के समय मौसम पूरी तरह खराब नहीं रहेगा. दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन किसी बड़े मौसमी सिस्टम के अभाव में मौसम शुष्क बना रहेगा. धूप निकलने से दोपहर में हल्की राहत मिल सकती है, मगर शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है. अगले चार दिनों में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौजूदा ठंड के बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. यानी यह ठंड ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है, लेकिन फिलहाल अगले एक-दो दिन लोगों को सर्द मौसम के लिए तैयार रहना होगा. तीन फरवरी को हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने तीन फरवरी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. उत्तर-पश्चिम झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इससे तापमान में अस्थायी गिरावट आ सकती है. चार फरवरी को सुबह में कुहासा और दिन में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं, जबकि पांच फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है. रांची समेत कई जिलों में लुढ़का पारा राजधानी रांची में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में साफ गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को जहां रांची का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, शुक्रवार को यह घटकर 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मेदिनीनगर में भी न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. कांके का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य के ठंडे इलाकों में शामिल है. कोहरे से प्रभावित रही विमान सेवा शुक्रवार सुबह रांची में घना कोहरा छाये रहने के कारण विमान सेवा भी प्रभावित हुई. रांची एयरपोर्ट की विजिबिलिटी घटकर 900 मीटर रह गई, जबकि मेदिनीनगर में विजिबिलिटी मात्र 300 मीटर दर्ज की गई. कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों के संचालन में देरी देखी गई. इसे भी पढ़ें: रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप सतर्क रहने की जरूरत मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है. बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ रहा है तापमान, जानें क्या कहता है मौसम विभाग The post Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सर्दी ने फिर पकड़ी रफ्तार, तीन फरवरी को बारिश की संभावना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal: आज 31 जनवरी 2026 को रुचक योग के निर्माण से जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का दिन

Aaj Ka Rashifal 31 January 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से खास माना जा रहा है. चंद्रमा कर्क राशि में हैं, जिससे भावनाओं और पारिवारिक मामलों पर असर पड़ेगा. वहीं मकर राशि में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य की युति से रुचक योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्रों में कार्य, अनुशासन और स्थिर प्रगति के लिए शुभ माना गया है. गुरु मिथुन में, राहु कुंभ में, केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. इन सभी ग्रहों की चाल को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र द्वारा आज का दैनिक राशिफल बताया गया है. मेष राशि (Aries) आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कामकाज में नए विचार सफल रहेंगे अधिकारियों का सहयोग मिलेगा खर्च बढ़ सकता है, सावधानी रखें परिवार और प्रेम जीवन में तालमेल रहेगा लकी नंबर: 3 | लकी कलर: लाल वृषभ राशि (Taurus) आज धैर्य और स्थिरता जरूरी है. मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा निवेश में जल्दबाजी न करें परिवार में आपकी समझदारी काम आएगी प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा लकी नंबर: 6 | लकी कलर: क्रीम मिथुन राशि (Gemini) भावनाओं में बहने से बचना जरूरी है. काम में ध्यान बनाए रखें खर्च पर नियंत्रण रखें माता-पिता का सहयोग मिलेगा ध्यान और विश्राम लाभकारी रहेगा लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सफेद कर्क राशि (Cancer) भावनाओं में बहने से बचना जरूरी है. काम में ध्यान बनाए रखें खर्च पर नियंत्रण रखें माता-पिता का सहयोग मिलेगा ध्यान और विश्राम लाभकारी रहेगा लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सफेद सिंह राशि (Leo) आज आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ेगा. नेतृत्व क्षमता की सराहना आर्थिक स्थिति मजबूत परिवार में आपकी राय को महत्व अधिक काम से थकान संभव लकी नंबर: 1 | लकी कलर: सुनहरा कन्या राशि (Virgo) योजना बनाकर चलने का दिन है. मेहनत और अनुशासन से लाभ खर्च नियंत्रित रहेंगे रिश्तों में गंभीर बातचीत पेट से जुड़ी समस्या में सावधानी लकी नंबर: 4 | लकी कलर: हरा तुला राशि (Libra) आज संतुलन सबसे जरूरी रहेगा. कार्यक्षेत्र की चुनौतियां सुलझेंगी पारिवारिक मतभेद बातचीत से दूर होंगे प्रेम जीवन मधुर रहेगा तनाव से दूरी रखें लकी नंबर: 7 | लकी कलर: गुलाबी वृश्चिक राशि (Scorpio) आत्ममंथन और बदलाव का दिन. नई रणनीति से लाभ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा शक से बचें आराम को नजरअंदाज न करें लकी नंबर: 9 | लकी कलर: मैरून धनु राशि (Sagittarius) उत्साह और भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में नए अवसर आय में बढ़ोतरी संभव परिवार में खुशी यात्रा में सावधानी रखें लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला मकर राशि (Capricorn) जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन परिणाम अच्छे होंगे. मेहनत सफल रहेगी आर्थिक स्थिरता बड़ों का आशीर्वाद पीठ या जोड़ों में दर्द संभव लकी नंबर: 4 | लकी कलर: नीला कुंभ राशि (Aquarius) रचनात्मकता और नए विचारों का दिन. आपकी सोच की सराहना भविष्य की योजनाएं बनेंगी प्रेम जीवन में उत्साह आंखों और सिर की थकान संभव लकी नंबर: 9 | लकी कलर: आसमानी मीन राशि (Pisces) भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत दिन. धैर्य से सफलता मिलेगी परिवार में अपनापन प्रेम जीवन में गहराई ध्यान और योग लाभकारी लकी नंबर: 2 | लकी कलर: हल्का पीला आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए संतुलन, धैर्य और समझदारी का संदेश देता है. मकर राशि में ग्रहों की युति कार्य और जिम्मेदारियों में स्थिरता लाती है, जबकि चंद्रमा कर्क में होने से भावनात्मक निर्णयों में सावधानी जरूरी है. सोच-समझकर किए गए प्रयास आज बेहतर परिणाम देंगे. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञConsultation: 8080426594 / 9545290847 The post Aaj Ka Rashifal: आज 31 जनवरी 2026 को रुचक योग के निर्माण से जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का दिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से लोगों की जरूरतों और राजस्व हित को देखते हुए खास राहत दी गई है. फरवरी 2026 में राज्य के सभी रजिस्ट्री ऑफिस रविवार के दिन भी खुले रहेंगे. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन समय पर कराएं. सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन बंद रहेगा ऑफिस विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के छुट्टी को छोड़कर फरवरी महीने के सभी रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस नॉर्मल वर्किंग डे की तरह ही काम करेंगे. अब आम लोग अपनी सुविधा के अनुसार रविवार को भी संबंधित रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर जमीन, मकान समेत बाकी के डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इन लोगों को मिलेगी खास राहत विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें सप्ताह के अन्य दिनों में समय निकालने में परेशानी होती है. प्रशासन का मानना है कि रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने से न केवल लोगों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि रजिस्ट्रेशन का काम भी सुचारू रूप से संपादित किया जा सकेगा. साथ ही इससे रिवेन्यू कलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद है. एक्शन मोड में मंत्री विजय सिन्हा बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा खुद ही अलग-अलग जिलों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान वे किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर अधिकारियों की फटकार भी लगा रहे हैं. ऐसे में अब रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने का आदेश जारी किया गया है. Also Read: मुंबई के NCPA में गूंजेगा बिहार का लोकसुर, हिंदुस्तानीय लोकसंगीत संवाद में चंदन तिवारी करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व The post Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajma Salad Recipe: अब सिर्फ सब्जी नहीं, झटपट बनाएं स्वादिष्ट राजमा सलाद

Rajma Salad Recipe: खीरे और बीटरूट से बना सलाद तो आपने जरूर खाया होगा, ये बनने में आसान होने के साथ खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है. आज हम आपके लिए खीरा, गाजर और बीटरूट का सलाद नहीं, बल्कि स्वादिष्ट राजमा सलाद की रेसिपी लाए है, जिसे आप बहुत ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत और सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे आप हल्के नाश्ते, शाम की भूख या टिफिन में देने के लिए भी बना सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं घर पर कुछ आसान तरीके से राजमा सलाद बनाने की विधि.  राजमा सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? उबला हुआ राजमा – 1 कप खीरा – 1 (बारीक कटा हुआ) टमाटर – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ) प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई) धनिया पत्ता – 2 चम्मच (कटा हुआ) नींबू का रस – 1-2 चम्मच  काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच  नमक – स्वादानुसार  सरसों का तेल – 1 चम्मच  राजमा सलाद बनाने की विधि क्या है? अगर राजमा उबला हुआ नहीं है, तो इसे रातभर पानी में भिगो दें और फिर अच्छी तरह से उबाल लें.  अब इसे एक बड़े कटोरी में निकालें, इसके बाद इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डाल दें.  इसके ऊपर से आप नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और तेल मिक्स करें इसे अच्छी तरह मिलाएं जिससे सब्जी और मसाले अच्छे से घुल जाए.  अब आप चाहे तो थोड़े से भुने हुए जीरे डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. अब तैयार है बनकर आपका राजमा सलाद. इसे आप छोटे कटोरी में डालकर तुरंत सबको परोसें.  यह भी पढ़ें: Sprouts Salad Recipe For Weight Loss: बढ़ते मोटापे का नहीं रहेगा टेंशन, सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद The post Rajma Salad Recipe: अब सिर्फ सब्जी नहीं, झटपट बनाएं स्वादिष्ट राजमा सलाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस लौट आई हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 17 मिनट 7 सेकंड है. फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह देखने को मिला. आइए आपको ओपनिंग डे का कलेक्शन बताते हैं. साथ ही आपको बताएंगे रानी की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्में के बारे में. ओपनिंग डे पर ‘मर्दानी 3’ ने कितनी कमाई की? बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ने पहले दिन हिंदुस्तान में 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘मर्दानी 3’ साल 2019 में रिलीज हुई ‘मर्दानी 2’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ‘मर्दानी 2’ ने ओपनिंग डे पर 3.46 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया था. Mardaani 3 box office collection day 1: ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ 2 किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’? फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. माना जा रहा है कि फिल्म 27 मार्च 2026 के बाद नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ कहा नहीं गया है और ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है. जानें रानी मुखर्जी की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में तलाश 13.50 करोड़ रुपये कभी अलविदा ना कहना 5.18 करोड़ रुपये मर्दानी 3 3.81 करोड़ रुपये मर्दानी 2 3.80 करोड़ रुपये ता रा रमपम 3.66 करोड़ रुपये मर्दानी 3 के बारे में मर्दानी 3 को आयुष गुप्ता ने लिखा है और इसका निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. इस फिल्म की रिलीज इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह रानी मुखर्जी के हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने के मौके पर आई है. यह 2019 में आई मर्दानी 2 का सीक्वल और फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में रानी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं. कहानी 93 लापता लड़कियों के मामले की जांच पर आधारित है. यह भी पढ़ें– Mardaani 3: मर्दानी 3’ में खौफ का नया नाम ‘अम्मा’, मल्लिका प्रसाद का खौफनाक अवतार The post Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crystal Pink लुक में आया Oppo Reno 15 Pro Mini, जानिए प्राइस, ऑफर और इसकी खूबियां 

Oppo ने अपनी Reno 15 Pro Mini का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. यह नया Crystal Pink कलर ऑप्शन 1 फरवरी 2026 से बिक्री के लिए शुरू होगा. Oppo का कहना है कि यह नया कलर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ स्टाइलिश और अलग लुक भी चाहते हैं. इसी महीने लॉन्च हुआ है Oppo Reno 15 सीरीज Oppo ने इसी महीने हिंदुस्तान में Reno 15 सीरीज लॉन्च की थी. इस सीरीज में Reno 15, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro शामिल हैं. इस सीरीज की खास बात यह है कि तीनों स्मार्टफोन्स को आपको IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. यानी ये धूल और पानी से अच्छी तरह सेफ रहते हैं. सभी मॉडल्स में OLED डिस्प्ले दिया गया है.  बता दें कि Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro में 200MP का पावरफुल मेन कैमरा भी मिलता है. Oppo Reno 15 Pro Mini प्राइस और ऑफर Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत और ऑफर्स की बात करें तो ये फोन दो वेरिएंट आपको मिलता है. इसका 12GB RAM+256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹59,999 में आता है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत ₹64,999 रखी गई है. Oppo Reno 15 सीरीज को आप Amazon, Flipkart, Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने यहां भी अच्छा-खासा पैकेज दिया है. चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर आपको 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा, सभी बड़े फाइनेंसर्स के साथ 15 महीने तक का जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन भी मौजूद है. अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको ₹2,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. Oppo Reno 15 Pro Mini के फीचर्स डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32-इंच की OLED स्क्रीन आपको मिल जाती है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो सके. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Oppo Crystal Shield ग्लास का यूज किया गया है. फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम से लेकर हैवी यूज तक आसानी से हैंडल कर लेता है. फोन में 12GB RAM मिलती है और स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के ऑप्शन दिए गए हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Android 16 पर चलता है, जिसके ऊपर ColorOS 16 का सपोर्ट मिलता है. कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा OIS के साथ शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिल जाता है. बैटरी भी इस फोन की बड़ी ताकत है. इसमें 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह भी पढ़ें: Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड The post Crystal Pink लुक में आया Oppo Reno 15 Pro Mini, जानिए प्राइस, ऑफर और इसकी खूबियां  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top