Hot News

January 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस से शमीम दाद की तृणमूल कांग्रेस में वापसी, सतह पर आयी अंतर्कलह

पुरुलिया. पुरुलिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शमीम दाद खान अपने बेटे सोहेल दाद और समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ कर एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. उनकी वापसी के साथ ही तृणमूल के अंदर गुटबाजी व असंतोष खुल कर सामने आ गया है. पूर्व चेयरमैन नवेंदु महाली, पूर्व पार्षद फैजल कमाल समेत कई तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस कदम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शमीम दाद खान के लिए पार्टी के दरवाजे खोलने का पुरजोर विरोध किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पिछले नगरपालिका चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर शमीम दाद खान अपने बेटे के साथ तृणमूल छोड़ कर कांग्रेस में चले गये थे. कुछ माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं. उससे पहले शनिवार को राज्य के मंत्री मानस भुईंया की मौजूदगी में शमीम दाद खान और उनके समर्थकों को दोबारा तृणमूल का झंडा थमा कर पार्टी में शामिल करा लिया गया. वापसी पर विरोध व बयानबाजी शमीम दाद खान ने कहा कि कुछ अभिमान के चलते वे पार्टी छोड़ कर चले गये थे, लेकिन तृणमूल के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में मजबूत बंगाल के लक्ष्य को देखते हुए उन्होंने सत्ताधारी पार्टी में वापसी का फैसला किया है. मौके पर मंत्री मानस भुईंया ने कहा कि पार्टी निर्देशानुसार ‘मिलन मेला’ के तहत उनका स्वागत किया गया है और हिंदू-मुस्लिम एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे. हालांकि जिला तृणमूल कांग्रेस में खेमेबाजी व अंदरूनी कलह को लेकर किये गये सवाल को मंत्री मानस भुईंया और पार्टी के जिलाध्यक्ष व विधायक राजीव लोचन टाल गये और कुछ भी टिप्पणी नहीं की. असंतोष व नेतृत्वक प्रतिक्रिया घटनाक्रम पर पूर्व पार्षद फैजल कमाल ने कहा कि जो लोग पहले पार्टी छोड़ कर विरोध कर रहे थे, उन्हें दोबारा शामिल करना गलत है. पूर्व चेयरमैन नवेंदु मोहाली समेत कई नेताओं ने भी पिता-पुत्र की तृणमूल में वापसी की मुखालफत की. सोशल मीडिया में भी पार्टी के संभावित नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. वहीं, कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि शमीम दाद के पार्टी से निकलने पर कोई नुकसान नहीं होगा. उलटे जिले में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और कुछ माह बाद होवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी. The post कांग्रेस से शमीम दाद की तृणमूल कांग्रेस में वापसी, सतह पर आयी अंतर्कलह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीडी गोयनका विद्या मंदिर के मैराथन में खूब दौड़े युवा

रानीगंज. कोयलांचल व शिल्पांचल में हिंदी भाषी विद्यार्थियों के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान, बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर की ओर से शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता (मैराथन) का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव व सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना था. रानीगंज के इतिहास में नागरिकों की सहभागिता के साथ ऐसी दौड़ का आयोजन पहली बार देखा गया. शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रांगण से हुआ, जिसके बाद धावक तारबांग्ला, रानीगंज थाना रोड, इतवारी मोड़, सी.आर. रोड और मारवाड़ी स्कूल होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचे. इस दौड़ में स्कूल की लगभग 150 छात्राओं और शहर के 100 से अधिक प्रबुद्ध युवक-युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज और इनरव्हील क्लब ऑफ रानीगंज ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया. रानीगंज के रेफरी एसोसिएशन ने तकनीकी रूप से दौड़ को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया था जिसमें छात्राओं के तीन दलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. स्त्री प्रतिभागियों में नेहा नारनोलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से जया संथालिया एवं कृष्णा श्रॉफ रहीं, जबकि अपूर्वा भालोटिया ने तृतीय स्थान हासिल किया.युवाओं के लिए दो अलग श्रेणियां और बच्चों के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए. कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मारवाड़ी स्कूल के शांतनु भगत, श्री सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, काववेदा ग्रुप के मालिक विमल नारनोलिया, ललित झुनझुनवाला, रमेश मारोदिया, रोटरी अध्यक्ष डॉ. सुमित अग्रवाल, दीपक संथालिया, अलंकार साव, विनय मेहता, जया संथालिया, ज्योति साव, कृष्णा शराफ, विनोद केसरी और श्री प्रदीप राठौर प्रमुख थे. स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप भालोटिया ने सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहायह आयोजन समाज में शांति और भाईचारे के लिए किया गया था. रानीगंज में इस तरह का यह पहला बड़ा प्रयास है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में अन्य संस्थाएं भी स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए ऐसे आयोजन जारी रखेंगी. स्कूल की हेडमिस्ट्रेस श्रुति गांगुली, मैनेजिंग कमेटी की सदस्याएं श्रीमती स्वीटी लोहिया, मीनू अग्रवाल, रंजीता भालोटिया, और इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा अनीसा भुवालका दुबे व सचिव श्वेता बर्नवाल ने भी कार्यक्रम के प्रबंधन में विशेष योगदान दिया. कार्यक्रम के अंत में श्री विष्णु अग्रवाल और श्री रंजीत राम दे सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया. The post बीडी गोयनका विद्या मंदिर के मैराथन में खूब दौड़े युवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के आठ थानों में जन संवाद का होगा आयोजन

जमुई. पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर जमुई जिले के विभिन्न थाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है. इसमें बताया गया है कि जिले के आठ थाना में निर्धारित तिथियों पर जनसंवाद कार्यक्रम होगा. पत्र में बताया गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और पुलिस–जन सहयोग को मजबूत करना है. आदेश के मुताबिक 2 फरवरी 2026 को लक्ष्मीपुर थाना, 5 फरवरी को झाझा थाना, 8 फरवरी को सिमुलतला थाना, 12 फरवरी को चंद्रमंडीह थाना, 15 फरवरी को सोनो थाना, 19 फरवरी को गरही थाना, 23 फरवरी को लछुआड़ थाना और 28 फरवरी 2026 को बटिया थाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि पर सभी थाना में तैयारी की जाये, ताकि अधिक-से-अधिक संख्या में लोग इसमें पहुंचकर अपनी समस्या का निराकरण करवा सकें. 12 को चंद्रमंडीह थाने में एसपी का जन संवाद चंद्रमंडीह. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस-पब्लिक के बीच के संबंधों को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने एक सकारात्मक आदेश जारी किया है. बिहार पुलिस मुख्यालय पटना व मुंगेर डीआईजी के निर्देशों के आलोक में अब एसपी सप्ताह में कम से कम दो दिन थानों का भ्रमण कर जमीन हकीकत जानेंगे. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक आगामी 12 फरवरी को चंद्रमंडीह थाना में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान एसपी स्वयं मौजूद रहेंगे और थाने में लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था की समस्याओं और पुलिसकर्मियों द्वारा आम जनता के साथ किए जाने वाले व्यवहार की समीक्षा करेंगे. एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि को सभी पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. इसके साथ ही क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम नागरिक इस जन संवाद में शामिल होकर अपनी समस्याएं सीधे पुलिस कप्तान के समक्ष रख सकें. यह पहल पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. The post जिले के आठ थानों में जन संवाद का होगा आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निबटारा

अमरपुर. अंचल कार्यालय के मिनी सभागार में शनिवार को सीओ रजनी कुमारी व थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद के निबटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित हुई. जिसमें पूर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आए दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का सीओ ने बारिकी से अवलोकन किया. मौके पर सीओ ने बताया कि शनिवार को मापी व बंटवारा से संबंधित छह आवेदन प्राप्त हुए. इसमें दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अवलोकन करते हुए सलेमपुर गांव के नीरज पोद्दार, गैबी दास, खुशबु देवी, धरमपुर गांव के पंकज कुमार सिंह, डुमरामा के छटु हरिजन व बनियाचक मोहल्ला के रामलखन साह के मामले में दोनों पक्षों के सहमति के बाद मामले का निष्पादन किया गया. इस मौके पर दलपति अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. The post जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निबटारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेयजल संकट के निदान को लेकर मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड में गहराते पेयजल संकट और सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर स्थानीय नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना में बिहार प्रशासन के मंत्रियों से मुलाकात की. लोजपा नेता संजय मंडल के नेतृत्व में पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा ने बिहार प्रशासन के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं जमुई जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह तथा गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से उनके पटना स्थित आवास पर भेंट की. मुलाकात के दौरान नेताओं ने चकाई क्षेत्र की जनसमस्याओं विशेषकर पीने के पानी की किल्लत का मामला प्रमुखता से उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि प्रखंड के कई क्षेत्रों में नल-जल योजना के प्लांट तकनीकी कारणों या अनदेखी के चलते बंद पड़े हैं. इससे आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. राजीव रंजन वर्मा ने प्रभारी मंत्री से विशेष आग्रह किया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर बंद पड़ी सभी नल-जल इकाइयों को युद्धस्तर पर ठीक करवाया जाये, ताकि आम जनता को राहत मिल सके. मंत्रियों ने समस्या को गंभीरता से सुनकर जल्द ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर प्रतिनिधिमंडल में अयोध्या मंडल और शिवशंकर वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे. The post पेयजल संकट के निदान को लेकर मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूमि विवाद से जुड़े पांच मामलों का हुआ निष्पादन

बाराहाट. बाराहाट अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निबटारे को लेकर सीओ विकास कुमार एवं अपर पुलिस पदाधिकारी सूरज सिंह व पजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गयी. इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद के निबटारे को लेकर 11 फरियादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. अधिकारियों ने सभी आवेदन का अवलोकन करने के उपरांत मामले की सुनवाई की. इसमें दो पक्षों के उपस्थिति में पांच मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामले में एक पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाही नहीं हो सकी. अंचल से अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को मामले की सुनवाई के लिए नोटिस जारी की गयी. साथ ही जमीन से जुड़े दस्तावेज के साथ अगली बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया. The post भूमि विवाद से जुड़े पांच मामलों का हुआ निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमालपुर के रेलवे कॉलोनी के 116 क्वार्टर को ध्वस्त करने का कार्य आरंभ

जमालपुर. जमालपुर के विभिन्न रेलवे कॉलोनी के 116 क्वार्टर को ध्वस्त करने का कार्य आरंभ हो गया है. बताया गया कि लोको कॉलोनी, दौलतपुर कॉलोनी और रामपुर कॉलोनी के परित्यक्त रेल आवास को डिमोलिश किया जा रहा है. इसके लिए एक प्राइवेट एजेंसी को टेंडर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, रेलवे क्वार्टर को डिमोलिश करने का कार्य आरंभ होने के साथ ही अनाधिकार पूर्वक रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि इन तीनों रेल कॉलोनी में 100 से अधिक रेलवे क्वार्टर को परित्यक्त घोषित किया जा चुका है. ऐसे परित्यक्त रेलवे क्वार्टर को किसी रेल कर्मी को अलॉट तो नहीं किया जाता है, परंतु फिर भी कुछ लोग अनाधिकार पूर्वक रेलवे क्वार्टर में रहते हैं. वास्तव में एक रेलवे क्वार्टर में फ्री में बिजली फ्री में पानी और फ्री में आवास उपलब्ध हो जाता है. जिसको लेकर रेलवे क्वार्टर पर कब्जा जमाना एक ट्रेंड हो चुका है. हाल के दिनों में रेलवे ने अनाधिकार पूर्वक रेलवे क्वार्टर में रहने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया था. इसके अंतर्गत दुरुस्त रेलवे क्वार्टर को निशाना बनाया गया था, परंतु अब परित्यक्त रेलवे क्वार्टर को सीधे डिमोलिश करने का काम किया जा रहा है, ताकि ऐसे क्वार्टर में कोई अवांछित व्यक्ति नहीं रह सके और रेलवे की परेशानी नहीं बढ़ पाए. रेलवे द्वारा बताया गया कि पश्चिम बंगाल के एक फॉर्म को जमालपुर के लोको कॉलोनी दौलतपुर कॉलोनी और रामपुर कॉलोनी के परित्यक्त रेलवे क्वार्टर को डिमोलिश करने का सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति दी गई है. फिलहाल इस जमीन पर क्या कुछ किया जाना है. इसको लेकर निर्णय नहीं लिया गया है. सूत्रों द्वारा बताया गया कि जिस रेलवे क्वार्टर को परित्यक्त घोषित किया जाता है. उसे रेलवे क्वार्टर के बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया जाता है, ताकि अवैध रूप से उस रेलवे क्वार्टर पर कब्जा जमा कर रहने वाले लोगों को बिजली और पानी की सुविधा नहीं मिल पाए, परंतु इसके बावजूद लोग ऐसे क्वार्टर में रहना पसंद करते हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले पूर्व रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक से गहलोत ने लोको कॉलोनी के तमाम रेलवे क्वार्टर को ध्वस्त कर वहां एक मल्टी स्टोरेज रेलवे क्वार्टर बनाने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि ऐसा करने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से कम संसाधन का उपयोग किया जाएगा. The post जमालपुर के रेलवे कॉलोनी के 116 क्वार्टर को ध्वस्त करने का कार्य आरंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूली बच्चों, पुलिस व अधिकारियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर किशनगंज में भव्य जागरूकता रैली किशनगंज. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को एक भव्य एवं प्रभावशाली जागरूकता रैली आयोजित की गई. यह रैली परिवहन विभाग एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई, जिसमें स्कूली शिशु, पुलिस कर्मी और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था. रैली को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें थोड़ी सावधानी अपनाकर रोका जा सकता है. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की. पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिशु समाज के सबसे प्रभावशाली संदेशवाहक होते हैं. यदि वे अपने घर जाकर माता-पिता, परिजनों और रिश्तेदारों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी. उन्होंने कहा कि इस रैली का मूल संदेश यही है कि आपकी जान बहुत कीमती है, इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें. इस जागरूकता रैली में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, जीबीएम स्कूल, बाल मंदिर स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, खगड़ा मिडिल स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से भाग लिया. बच्चों के हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित तख्तियां और नारे लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे. रैली में सरस्वती विद्या मंदिर का जय घोष बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने पूरे वातावरण को जागरूकता और उत्साह से भर दिया. कार्यक्रम में एडीटीओ सलिल कुमार, डीएसपी ट्रैफिक, एमवीआई रविंद्र कुमार, एमवीआई तरुण कुमार, सर्वेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे. वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा ने कहा कि सोसायटी हमेशा से सड़क सुरक्षा एवं मानव जीवन की रक्षा के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रही है और आगे भी भूमिका निभाती रहेगी. रैली के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानून का विषय नहीं है, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है. हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे छोटे उपाय अपनाकर अनमोल जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है. The post स्कूली बच्चों, पुलिस व अधिकारियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलडीहा निवासी शर्मिला देवी पति मोती शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर श्रवन शर्मा, श्याम शर्मा व श्याम शर्मा की पत्नी, चिंकी कुमारी आदि के विरुद्ध गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपनी लिखित बयान में बताया है कि मैं अपने शौचालय की टंकी साफ करवा रही थी. इसी क्रम में कुछ गंदा सड़क पर तथा श्याम शर्मा के बकरी बैठने वाले पुआल पर गिर गया. जिसे मेरा पुत्र साफ कर दिया पानी देकर सूखने के लिए दे दिया. इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति अश्लील गाली-गलौज करने लगा. जब मेरा पुत्र गाली देने से मना किया तो मारपीट करते हुए मोबाइल छीनकर फोड़ दिया. मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगा व मेरी पुत्री बचाने आयी तो उसे भी जमीन पर पटक कर मारपीट कर जख्मी कर दिया. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. वहीं प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी. The post मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइनल मुकाबले में चंद्रपुरा ने मंजूरा को चार रन से किया पराजित

मुंगेर. टेटिया बंबर प्रखंड के परसबनी लगमा मैदान में चल रहे मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को स्पोर्ट्सा गया. जिसमें चंद्रपुरा क्रिकेट टीम ने मंजूरा क्रिकेट टीम को चार रनों से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया. मंजूरा क्रिकेट टीम के कप्तान सनी कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. चंद्रपुरा के खिलाड़ियों ने 19 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गया. जवाब में स्पोर्ट्सेने उतरी मंजूरा टीम के खिलाड़ी 20 ओवर में मात्र 176 रन ही बना सकी. इस तरह चंद्रपुरा टीम चार रन से मैच जीत लिया. अंपायर अजीत कुमार गौतम कुमार गुलशन कुमार शामिल थे. टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने विजेता एवं उपविजेता को कप प्रदान किया. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में हार और जीत होता है. हारने वाली टीम को कभी भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, बल्कि हार से सबक लेते हुए अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने लिए तैयारी करें. उन्होंने कहा कि गांव के खिलाड़ी ही जिला, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच स्पोर्ट्सते हैं. अब तो प्रशासन भी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना शुरू कर दी है. गांव-गांव में मैदान बनाया जा रहा है, ताकि गांव की प्रतिभा को निखारा जा सके. इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष मौसम कुमार दीवाना सहित अन्य मौजूद थे. The post फाइनल मुकाबले में चंद्रपुरा ने मंजूरा को चार रन से किया पराजित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top