Kia Sonet vs Hyundai Venue: इंडिया में इस समय सब-कॉम्पैक्ट SUV का क्रेज जबरदस्त चल रहा है. ज्यादातर लोग SUV जैसा दमदार लुक तो चाहते हैं, लेकिन साथ में ऐसी गाड़ी भी खोजते हैं जो रोज चलाने में आसान हो और पार्किंग में ज्यादा दिमाग न लगाना पड़े. अब जब ऑप्शन्स इतने सारे हैं, तो Kia Sonet और Hyundai Venue अपने-आप सामने आ ही जाते हैं. दोनों में इंजन और प्लेटफॉर्म काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन चलाने का फील और ओवरऑल पर्सनैलिटी अलग-अलग है. इसी वजह से अगर आप पहली बार नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो इन दोनों की तुलना करना तो बनता है. आइए फिर… साइज, स्पेस और रोड प्रेजेंस किसकी है शानदार? अगर साइज, स्पेस और रोड प्रेजेंस की बात करें, तो Kia Sonet और Hyundai Venue दोनों ही 4 मीटर से छोटी SUVs हैं. यानी शहरी भीड़-भाड़ में चलाने के लिए एकदम सही. Sonet की लंबाई करीब 3,995 mm है और इसका 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब सड़कों पर भी बढ़िया फील देता है. वहीं Venue भी लगभग उतनी ही लंबी है, लेकिन इसका व्हीलबेस थोड़ा ज्यादा है. इसका फायदा पीछे बैठने वालों को मिलता है. बूट स्पेस भी दोनों में लगभग बराबर ही है. Sonet में करीब 385 लीटर मिलता है, जबकि Venue लगभग 375 लीटर का स्पेस देती है. कुल मिलाकर, रोजमर्रा के इस्तेमाल में दोनों ही साइज और स्पेस के मामले में काफी प्रैक्टिकल लगती हैं. इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन्स अगर इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन्स की बात करें, तो Kia इस मामले में थोड़ा खुलकर स्पोर्ट्सती है. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन आपको मिलते हैं, वो भी मैनुअल, iMT, DCT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक जैसे ढेर सारे गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ. जिन्हें ज्यादा चॉइस चाहिए, उनके लिए ये अच्छी बात है. इसका टर्बो-पेट्रोल चलाने में फास्ट और मजेदार लगता है, जबकि डीजल हाईवे पर स्मूद और रिलैक्स्ड ड्राइव देता है. वहीं Venue का अप्रोच थोड़ा सिंपल है. इसमें भी पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं, लेकिन जोर ज्यादा स्मूदनेस और रिफाइनमेंट पर है. ट्रैफिक में चलाने के लिए इसका टर्बो-पेट्रोल+DCT कॉम्बिनेशन काफी कम्फर्टेबल लगता है. डीजल इंजन पावर और माइलेज के बीच अच्छा बैलेंस ऑफर करता है. कुल मिलाकर, Venue उन लोगों के लिए सही है जो बिना झंझट के आराम से ड्राइव करना चाहते हैं. कैसे है दोनों का इंटीरियर और फीचर्स अगर अंदर की बात करें, तो Kia Sonet का केबिन एकदम मॉडर्न वाइब देता है. इसमें आपको बड़ा सा 10.25-इंच का स्क्रीन मिल जाता है, वेंटिलेटेड सीट्स हैं, Bose का साउंड सिस्टम लगा हुआ है, एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है और ऊपर से 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है. मतलब फीचर्स के मामले में ये पूरी तरह लोडेड लगती है. वहीं Hyundai Venue थोड़ा सुकून वाला अप्रोच रखती है. इसके ड्यूल कर्व्ड डिस्प्ले प्रीमियम फील देते हैं और डेली यूज को आसान बनाने के लिए इसमें रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं. कुल मिलाकर, एक तरफ Sonet ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लगती है, तो दूसरी तरफ Venue आराम और बैलेंस पर फोकस करती है. सेफ्टी फीचर्स में कौन आगे? सेफ्टी की बात करें तो दोनों SUVs इस मामले में बढ़िया हैं. दोनों में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिल जाते हैं. फर्क ADAS फीचर्स में आता है. Kia Sonet के टॉप वेरिएंट्स में Level 1 ADAS मिलता है, जबकि Hyundai Venue एक कदम आगे निकल जाती है और इसमें Level 2 ADAS दिया गया है. तो अगर आपको एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी ज्यादा पसंद है, तो Venue तुम्हें ज्यादा सूट कर सकती है. आपके लिए कौन सा बेस्ट? अब रही बात किसके लिए कौन सी सही है. अगर आपको ढेर सारे फीचर्स, इंजन के ज्यादा ऑप्शन्स और थोड़ा बोल्ड, यूथफुल लुक चाहिए, तो Kia Sonet एक बढ़िया चॉइस बनती है. वहीं आपको स्मूद और रिफाइंड ड्राइव, क्लीन डिजाइन और मजबूत ड्राइवर-असिस्ट टेक ज्यादा पसंद है, तो Hyundai Venue आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें यह भी पढ़ें: 2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: कौन है फैमिली के लिए बेहतर? The post Kia Sonet vs Hyundai Venue: नई SUV खरीदने वालों के लिए कौन-सी है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? देखें फुल कंपैरिजन appeared first on Naya Vichar.