Hot News

January 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अप्रैल तक तैयार हो जाएगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, 67 करोड़ से बन रहा हाईटेक कैंपस

Patna: पटना के मीठापुर इलाके में बन रही बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. भवन निर्माण विभाग के अनुसार यूनिवर्सिटी का अधिकतर काम पूरा हो गया है और फिलहाल फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है. विभाग का दावा है कि यह यूनिवर्सिटी अप्रैल महीने तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी. इसके बनने से बिहार की तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी. छात्रों को मिलेगी सभी सुविधाएं करीब पांच एकड़ जमीन पर बनाई जा रही इस यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए प्रशासन ने 66.92 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यूनिवर्सिटी का भवन बहुमंजिला होगा. इसे आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें कुछ जानकारी आई सामने मेन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर डीन ऑफिस, रजिस्ट्रार ऑफिस, फाइनेंस सेक्शन, स्टोर रूम, कैफेटेरिया और डबल हाइट एंट्री एरिया बनाया गया है. पहले फ्लोर पर मीटिंग हॉल, कुलपति का ऑफिस और इवैल्यूएशन सेंटर होगा. दूसरे और तीसरे तल पर कई कार्यालय कक्ष, स्टोर रूम, स्कैनिंग रूम और रिकॉर्ड रूम बनाए गए हैं. चौथे फ्लोर पर एक और इवैल्यूएशन सेंटर, बड़े हॉल, गेस्ट हाउस और केयरटेकर के रहने की व्यवस्था की गई है. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी आधुनिक तकनीक से लैस होगी. इसे भी पढ़ें:  पटना-हाजीपुर वालों की बल्ले-बल्ले, 60% पूरा हुआ नए ब्रिज का काम, अब सफर होगा सुपरफास्ट The post अप्रैल तक तैयार हो जाएगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, 67 करोड़ से बन रहा हाईटेक कैंपस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमबी स्कूल में विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

बुंडू. एमबी स्कूल में शनिवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया. समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गयी. उप-प्रधानाचार्य, जाहिदा कौसर ने कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने की अपील की. कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों के सम्मान में भाषण, गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षक रहा. प्रधानाचार्य अबू अब्बास अली ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के एक महत्वपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी. विदाई समारोह में शिक्षक दीपक, जमील, बिपिन, कुणाल, अभिषेक, ज्योति, निशा, फरहा, शोभिता, मनीषा, दिनेश, बबीता, दीप्ति, बिपी आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी. The post एमबी स्कूल में विद्यार्थियों को दी गयी विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक सवार दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने शुक्रवार को मीनापुर फुटानी चौक के निकट वाहन जांच के क्रम में बाइक को रोक कर तलाशी लेने पर थैला से शराब बरामद होने पर बाइक सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की बाइक सवार का थैला से 28.665 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है. तस्कर नौशाद एवं इरफान दोनों लड़कनिया टोला, नगर थाना कटिहार का निवासी है. पश्चिम बंगाल से शराब लेकर नगर थाना क्षेत्र ले जा रहा था. वाहन जांच के दौरान मीनापुर फुटानी चौक के पास पकड़ा गया. दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. The post बाइक सवार दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुलाबबाग व खुश्कीबाग में आज दोपहर तक बाधित रहेगी बिजली

पूर्णिया. विद्युत शक्ति उपकेन्द्र पूर्णिया सिटी में रख-रखाव का कार्य होने के कारण सिटी फीडर से जुड़े इलाकों में रविवार 1 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी देते हुए कनीय अभियंता राजेश रजक ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच 33-11 केवी फीडर में मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण सम्बन्धित क्षेत्र में बिजली का सप्लाई डिस्टर्व रहेगा. बिजली कंपनी की ओर से कनीय अभियंता श्री रजक ने क्षेत्र के तमाम उपभोक्ताओं से इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है. श्री रजक ने बताया कि इस दौरान बिजली का सप्लाई डिस्टर्व होने से गुलाबबाग, हांसदा, शास्त्रीनगर, सुनौली चौक, रामबाग, मार्केट यार्ड, चिमनी बाजार, नाका चौक, खुश्कीबाग, लोहापट्टी, श्रीराम कॉलोनी आदि इलाके प्रभावित रहेंगे. The post गुलाबबाग व खुश्कीबाग में आज दोपहर तक बाधित रहेगी बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार सिमरी बख्तियारपुर . अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जमीन विवाद के निपटारे के लिए साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान अंचल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया. जनता दरबार में अपनी शिकायतों को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सीओ शुभम वर्मा ने अपने कर्मियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मामलों की सुनवाई की. वहीं राजस्व अधिकारी खुशबू कुमारी ने कनरिया और बलवाहाट थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों को देखा. सीओ शुभम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन के तीन बजे तक कुल 7 मामलों की सुनवाई की गयी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और कागजातों की जांच के बाद इनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं शेष 2 मामलों में साक्ष्य और कागजातों के अवलोकन के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी है. दूसरी ओर आरओ खुशबू कुमारी ने बताया कि कनरिया थाना क्षेत्र से आये 2 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें से 1 का निष्पादन किया गया और 1 में अगली तारीख दी गयी. इसके अलावा बलवाहाट थाना क्षेत्र के 6 मामलों में सुनवाई की गयी, जिसमें से 4 मामलों को सुलझा लिया गया. जबकि 2 मामलों में अगली सुनवाई की तारीख तय की गयी है. जनता दरबार के दौरान अंचल कर्मी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. The post जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs NZ 5th T20I: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें Playing XI

IND vs NZ 5th T20I: हिंदुस्तानीय टीम में अक्षर पटेल, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है. जबकि हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है. न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी. हिंदुस्तान (प्लेइंग इलेवन) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा. हिंदुस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच कहां हो रहा है? हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्सा रहा है. पांच मैचों की सीरीज में कौन टीम है आगे? हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज स्पोर्ट्सी जा रही है. सीरीज में हिंदुस्तान 3-1 से आगे है. चौथे मुकाबले को न्यू जीलैंड की टीम ने 50 से जीत लिया था और आंकड़े को 1-3 पर पहुंचाया. The post IND vs NZ 5th T20I: हिंदुस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें Playing XI appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुपौली कामत टोला में आग लगने से लाखों का नुकसान

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के सुपौली पंचायत अंतर्गत कामत टोला वार्ड संख्या 6 में शुक्रवार की देर संध्या एक घर में आग लग गई जिसमें नगद, जेवरात समेत लाखों की क्षति का मामला सामने आया है .आग खाना बनाने के क्रम मे लगी. अग्निपीड़ित रंजीत ठाकुर ने बताया कि पत्नी घर में खाना बना रही थी .इसी क्रम मे चूल्हे से आग की तेज लपटे निकली और जब तक कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी चपेट में पूरा घर आ गया. आग की सुचना पर ग्रामीण इकट्ठा हुए एवं किसी तरह आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया. वही इसकी सृचना अग्निशमन धमदाहा एवं रुपौली को दी गई. सृचना मिलते ही धमदाहा एवं रुपौली से अग्निशमन वाहन आये और आग पर काबू किया. सूचना मिलने पर डायल 112 नंबर की गाड़ी भी भवानीपुर थाना से घटनास्थल पर पहुंची. The post सुपौली कामत टोला में आग लगने से लाखों का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित बालू ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

लखीसराय-सिकंदरा मार्ग पर प्रेमडीहा गांव के पास हुआ हादसा हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय–सिकंदरा मार्ग पर प्रेमडीहा गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर व बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर निवासी बृहस्पति मांझी के 25 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मांझी एवं बेचन रविदास के 21 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गयी है. घायल सुरेंद्र मांझी ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां से अपने घर सिकंदरा फतेहपुर जा रहा था. इसी दौरान लखीसराय की ओर से आ रहे अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. The post अनियंत्रित बालू ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूखे नशे के कारोबार को लेकर प्रशासन सख्त, दवा दुकानों पर छापेमारी जारी

– जनवरी में छह दवा दुकानों पर की गयी छापेमारी सुपौल. जिले में तेजी से फैलते सूखे नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कमर कस ली है. युवाओं और समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि नियंत्रण प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस सख्ती का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है. जिले भर के दवा दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन ने चेतावनी दे दी है कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पिछले कुछ वर्षों में जिले में सूखे नशे की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है. नशीली गोलियां, सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाओं का गलत इस्तेमाल खासकर युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है. इसका सीधा असर न सिर्फ स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंच रहा है. बढ़ते अपराध, पारिवारिक कलह और मानसिक समस्याओं के पीछे नशे की भूमिका को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे प्राथमिकता के आधार पर नियंत्रित करने का निर्णय लिया है. प्रशासन का दो टूक संदेश नियमों से समझौता नहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान में औषधि नियंत्रण विभाग दवा दुकानों की जांच कर रही है. प्रशासन का साफ संदेश है कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने, बिना वैध पर्ची के नशीली दवाएं बेचने या संदिग्ध लेन-देन में शामिल दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चाहे वह लाइसेंस निलंबन हो या कानूनी कार्रवाई, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. जिले में दवा दुकानों की स्थिति जिले में कुल 1969 दवा दुकानों को लाइसेंस निर्गत किए गए हैं. इनमें विभिन्न श्रेणियों की दुकानें शामिल हैं. 1097 होलसेल दवा दुकानें, 453 रिटेल दवा दुकानें, 384 प्रतिबंधित श्रेणी की दुकानें, 03 होलसेल एवं रिटेल संयुक्त दुकानें, 01 होम्योपैथिक होलसेल दुकान, 12 होम्योपैथिक रिटेल दुकानें, 19 होम्योपैथिक होलसेल एवं रिटेल दुकानें है. उन्होंने बताया कि सभी लाइसेंसधारी दुकानों को प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य है. दवाओं की खरीद-बिक्री, स्टॉक रजिस्टर का संधारण, चिकित्सकीय पर्ची की अनिवार्यता और प्रतिबंधित दवाओं के भंडारण को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है. जनवरी माह में छापेमारी, अनियमितताओं का खुलासा एडिशनल ड्रग्स कंट्रोलर राजेश कुमार ने बताया कि जनवरी माह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 06 दवा दुकानों पर छापेमारी की गई. जांच के दौरान 05 दवा दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई. इन दुकानों में नियमों का उल्लंघन, दस्तावेजों की कमी और दवाओं के रख-रखाव में लापरवाही सामने आई. बताया कि सभी संबंधित दवा दुकानदारों से शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. अब तक एक दवा दुकानदार ने शो-कॉज का जवाब दिया है, लेकिन वह संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. वहीं, शेष दुकानदारों का जवाब अभी आना बाकी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. कहा कि लाइसेंसधारी दवा दुकानों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी. किसी भी दुकान पर बिना पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, स्टॉक में गड़बड़ी या नियमों की अनदेखी पाए जाने पर तत्काल सख्त कदम उठाए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर दुकानों का लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी. सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील एडिशनल ड्रग्स कंट्रोलर राजेश कुमार ने दवा दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और नियमों का पूरी तरह पालन करें. दवाएं जीवन बचाने के लिए होती है. उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है. यदि कहीं अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को देने की बात कही. कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. The post सूखे नशे के कारोबार को लेकर प्रशासन सख्त, दवा दुकानों पर छापेमारी जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, धीमी गति पर उठे सवाल

फोटो-37- अतिक्रमण हटाते प्रशासन प्रतिनिधि, कोचस. नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. हालांकि, दो दिनों में मात्र लगभग सौ मीटर अतिक्रमण हटाये जाने और कार्य की धीमी गति को लेकर आम लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गयी हैं. लोग प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाने लगे हैं.कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन हटाये गये अतिक्रमण वाले स्थल को समतल करने और मलबा हटाने में ही पूरा दिन बीत गया. इससे अभियान आगे नहीं बढ़ सका. कार्य की रफ्तार थमने पर लोगों ने सवालिया चर्चा शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले के ऊपर पीसीसी ढलाई कर आम लोगों के आवागमन के लिए बनाये गये रास्ते पर आज भी दुकानदार दुकान सजाये बैठे हैं. अधिकारियों द्वारा दी गयी नसीहत का उन पर कोई असर नहीं दिख रहा है. लोगों का मानना है कि जब तक अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना नहीं लगाया जायेगा, तब तक उनमें भय नहीं होगा और न ही आम लोगों के लिए पगडंडी का रास्ता साफ हो पायेगा. लोगों के अनुसार अब यह देखना होगा कि प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है और अभियान को कितनी गंभीरता से आगे बढ़ाया जाता है. इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जायेगी. The post दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, धीमी गति पर उठे सवाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top