Hot News

January 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेगा इंपावरमेंट कैंप आयोजित

तमाड़. प्रखंड परिसर में शनिवार को आयोजित मेगा इंपावरमेंट कैंप के दौरान कई लाभुकों के बीच विभिन्न प्रशासनी परिसंपत्तियों एवं लाभों का वितरण किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंदों को जॉब कार्ड, अबुआ आवास स्वीकृति, विधवा पेंशन, किसानों को बीज, छात्रवृत्ति तथा साइकिल प्रदान की गई. मेगा इंपावरमेंट कैंप में प्रखंड स्तर के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. इसमें मेडिकल टीम, कृषि विभाग, कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस सहित अन्य विभागों के स्टॉल शामिल थे. जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की गईं. कैंप में उप प्रमुख शकुंतला खंडित, पीएलवी अनिमा मल्लिक, नंदा नायक, पंसस रेशमी देवी आदि लोग शामिल थे. The post मेगा इंपावरमेंट कैंप आयोजित appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व शिक्षकों को फलेरिया की पाठशाला

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड में पीरामल फाउंडेशन से सुबोध कुमार ने फलेरिया मुक्त बनाने की दिशा मेंआगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान में स्कूलों और शिक्षकों को व्यवस्था को सबसे मजबूत कड़ी बनाने का फैसला किया। यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक व्यापक रूप से चलेगा।अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सक्रिय भागीदारी भी तय की गई है। इसके तहत स्कूलों में फलेरिया की पाठशाला, निबंध प्रतियोगिता, स्मार्ट क्लास के माध्यम से जागरूकता, वीडियो एवं प्रभात फेरियों की आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों के जरिए फाइलेरिया जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के समस्तीपुर आगमन के क्रम में शनिवार को मुसरीघरारी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। स्वागत हेतु बैंड बाजा के साथ –साथ बुलडोजर की भी व्यवस्था की गई थी, जिस पर चढ़कर कार्यकर्ता पुष्प वर्षा कर रहे थे। अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. अमरेन्द्र कुमार, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, बबलू झा, मणि प्रसाद सिंह, विनोद वाजपेयी, राम सागर सिंह कुशवाहा, नंद कुमार झा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश झा, अनिल सिंह, डॉ.अतीश कुमार, दुर्गा सिंह सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

सराहनीय रहा कॉलेजकर्मी अमरकांत ईश्वर का कार्यकाल, केएसआर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : कॉलेज के बड़ा बाबू के रूप में सराहनीय रहा अमरकांत ईश्वर का कार्यकाल। उक्त बातें स्थानीय केएसआर कॉलेज में अवकाश ग्रहण करने वाले अमरकांत ईश्वर के विदायी समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. विपिन कुमारझा ने कहीं। प्राचार्य डॉ. झा ने अमरकांत ईश्वर को बड़ा बाबू के रूप में सफल कार्य काल के लिए धन्यवाद देते हुए उन्हें प्रेम की मूर्ति बताया। पूर्व प्राचार्य डॉ. वैद्यनाथ चौधरी, डॉ. उमाकांत झा एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. जनार्दन चौधरी ने बड़ा बाबू के रूप में अमरकांत ईश्वर के मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा की। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा, डॉ. बैद्यनाथ चौधरी, प्रो.मिहिर कुमार मिश्र एवं दयानंद झा के द्वारा अवकाश ग्रहण करने वाले अमरकांत ईश्वर को चादर, माला, पाग पहनाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ.विपिन कुमार झा के द्वारा अमरकांत ईश्वर को सेवांत लाभ के रूप में 61 हजार 5 सौ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा के संचालन में शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शर्देन्दु कुमार झा,डॉ. सुवंश कुमार चौधरी,प्रो मिहिर कुमार मिश्र, डॉ गगन देव चौधरी,प्रो .अनिल कुमार झा, दयानंद झा, मुकुंद कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रो. शरद कुमार चौधरी,प्रो.विजय कुमार राय,प्रो. रंजन कुमार राय,डॉ .मुन्नी कुमारी, डॉ.उषा कुमारी, प्रो.विभा कुमारी,प्रो. पवन कुमार चौधरी,डॉ. चन्द्रशेखर झा, प्रो. दयानंद चौधरी, प्रो. प्रभात कुमार चौधरी,प्रो .मणिकांत ईश्वर,प्रो. रमेश कुमार,प्रो. हरिश्चंद्र ईश्वर, प्रो. गणेश कुमार,लक्ष्मीकांत चौधरी, मनोज कुमार कर्ण,राममूर्ति ईश्वर, राम विनय झा सहित अधिकांश कॉलेजकर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में स्वास्थ्य प्रशिक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को स्वास्थ्य प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि नौकरी में आना-जाना और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। स्वास्थ्य प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार का कार्यकाल हम सबों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया,जो हम सबों के लिए अनुकरणीय है। हम इनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हैं। वहीं सेवानिवृत होने वाले स्वास्थ्य प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काम के दौरान जो मुझे सहयोग मिला, उसे बुलाया नहीं जा सकता। इसके पूर्व सेवानिवृत होने वाले स्वास्थ्य प्रशिक्षण को मिथिला की परंपरा के अनुसार चादर, माला, पाग एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सभी एएनएम, कुरियर एवं आशा फैसिलिटेटर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन बीएम एंड ई. पिंटू कुमार, कुरियर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार गोस्वामी एवं आशा फैसिलिटेटर पिंकी ईश्वर ने किया। समारोह को स्वास्थ्य प्रबंधक फिरदौस आलम एवं लिपिक राजेश कुमार ने भी संबोधित किया।

समस्तीपुर

अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप जागरूकता को ले सेमिनार का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत “बिहार की भूकंप संवेदनशीलता: पूर्व-तैयारी एवं न्यूनीकरण के उपाय” विषय पर एक सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सचेत करना तथा आपात परिस्थितियों में सुरक्षा के आवश्यक उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल के साथ-साथ भूकंप जागरूकता विषयक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप की स्थिति में सुरक्षित निकासी, स्वयं की सुरक्षा, अनुशासित व्यवहार तथा आपसी समन्वय के महत्व को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं ने दोनों गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मंडल की भी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। सेमिनार कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ. शमशाद अहमद रहे। कार्यक्रम में पी.आई. पंकज मिश्रा एवं पी.आई. गोविंद सिंह बिष्ट (बार बिहार बटालियन एनसीसी) की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संकाय सदस्यों में अभय कुमार, मोहम्मद जिया हुसैन, तनमय कुमार, मुकेश कुमार, डॉ. मंतु कुमार, शफाक़े अज़ीज़ एवं अर्पिता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

प्रा. वि. बखरी बुजुर्ग में शिक्षक–अभिभावक बैठक आयोजित

नया विचार न्यूज सरायरंजन: प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग, वार्ड नंबर 2 में शनिवार को शिक्षक–अभिभावक की बैठक प्रभारी प्रधानाध्यापक बेबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के माता-पिता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा करना रहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक बेबी कुमारी ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब विद्यालय और अभिभावक मिलकर जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने नियमित उपस्थिति, गृहकार्य समय पर कराने और बच्चों को स्वच्छता व अनुशासन का पालन कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान शिक्षकों ने छात्रों के शैक्षणिक स्तर, पढ़ने-लिखने की स्थिति और व्यवहार संबंधी जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। साथ ही बच्चों में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्था और पढ़ाई को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में मध्याह्न भोजन, विद्यालय की साफ-सफाई और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया और बैठक का समापन किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रूम हीटर है खतरनाक, जानें सुरक्षित इस्तेमाल के टिप्स

कड़ाके की ठंड में रूम हीटर घरों का सबसे बड़ा सहारा बन जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी लापरवाही आपको सीधे अस्पताल तक पहुंचा सकती है? हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया, जिसमें शख्स ने रातभर हीटर चलाकर सोने के बाद खुद को अस्पताल में पाया. आइए समझते हैं कि आखिर रूम हीटर से कौन-कौन से खतरे जुड़े हैं और इन्हें सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जाए. बंद कमरे में हीटर का खतरा अगर रूम पूरी तरह से बंद हो और वेंटिलेशन न हो, तो हीटर चलाने से कार्बन डाइऑक्साइड और कई बार कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें कमरे में भर जाती हैं. इन गैसों की अधिकता से चक्कर आना, सांस लेने में दिक्कत और बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है. यही वजह है कि विशेषज्ञ हमेशा कहते हैं कि हीटर चलाते समय कमरे में हवा का रास्ता खुला होना चाहिए. सूखी हवा और सेहत पर असर हीटर लगातार चलने से कमरे की हवा बेहद ड्राई हो जाती है. इसका असर सीधे शरीर पर पड़ता है- नाक और गले में जलन, आंखों में खुजली और खांसी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. लंबे समय तक ड्राई हवा में रहने से स्किन भी रूखी और बेजान हो सकती है. दमा और सांस की बीमारी वालों के लिए खतरा जिन लोगों को अस्थमा या सांस की समस्या है, उनके लिए हीटर का इस्तेमाल और भी खतरनाक साबित हो सकता है. ड्राई हवा और ऑक्सीजन की कमी से उनकी हालत बिगड़ सकती है. ऐसे मरीजों को हीटर का इस्तेमाल करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए. सुरक्षित इस्तेमाल के टिप्स हीटर चलाते समय कमरे में वेंटिलेशन जरूर रखें सोने से पहले हीटर बंद कर दें कमरे में एक कटोरे में पानी रख दें ताकि हवा में नमी बनी रहे बच्चों और बुजुर्गों के कमरे में हीटर का इस्तेमाल सीमित समय तक ही करें. यह भी पढ़ें: सर्दियों में गीजर बन सकता है ‘साइलेंट किलर’, इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां यह भी पढ़ें: फास्ट चार्जिंग होने के बाद भी फोन स्लो चार्ज हो रहा है? वजह हो सकती हैं ये 3 गलतियां The post रूम हीटर है खतरनाक, जानें सुरक्षित इस्तेमाल के टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना-हाजीपुर वालों की बल्ले-बल्ले, 60% पूरा हुआ नए ब्रिज का काम, अब सफर होगा सुपरफास्ट

Patna: पटना और हाजीपुर के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशसमाचारी है. महात्मा गांधी सेतु पर लगने वाले घंटों के जाम से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है. पथ निर्माण विभाग इस ऐतिहासिक पुल के बगल में एक नया फोर-लेन ब्रिज बना रहा है, जिसका काम इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. अधिकारियों का मानना है कि इस नए पुल के शुरू होते ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच गाड़ियों की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी. कब हुआ था फैसला महात्मा गांधी सेतु काफी पुराना हो चुका है और इस पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा था. इसी समस्या को देखते हुए साल 2021 में इसके समानांतर एक नया पुल बनाने का फैसला लिया गया. लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे इस मुख्य पुल को बनाने की जिम्मेदारी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है. अब तक इस प्रोजेक्ट का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है और विभाग का दावा है कि दिसंबर 2026 तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें किन जिलों को होगा फायदा इस नए पुल के निर्माण पर केंद्र प्रशासन 2926.42 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. यह पुल सिर्फ पटना और हाजीपुर को ही नहीं जोड़ेगा, बल्कि इससे गया, औरंगाबाद, नालंदा जैसे दक्षिण बिहार के जिलों का कनेक्ट छपरा, वैशाली और दरभंगा जैसे उत्तर बिहार के जिलों से बेहतर हो जाएगा. गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर में सुधार के बावजूद ट्रैफिक की जो समस्या बनी रहती थी. यह नया फोर-लेन उसका परमानेंट समाधान साबित होगा. जब यह पुल पूरी तरह तैयार हो जाएगा तो बिहार की लाइफलाइन कहे जाने वाले इस रूट पर सफर का समय काफी घट जाएगा. 14.5 किलोमीटर लंबी सड़क कनेक्टिविटी के साथ यह प्रोजेक्ट बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. अब लोगों को गांधी सेतु पर रुक-रुक कर चलने वाली गाड़ियों और धुएं से भरी भीड़ में घंटों बर्बाद नहीं करने पड़ेंगे. इसे भी पढ़ें: NDA प्रशासन का बड़ा फैसला, 17 हजार पदों पर होगी बहाली, युवाओं और जवानों को बड़ी सौगात The post पटना-हाजीपुर वालों की बल्ले-बल्ले, 60% पूरा हुआ नए ब्रिज का काम, अब सफर होगा सुपरफास्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

489 रुपये में 77 दिन कॉलिंग, डेटा और OTT की सर्विस दे रहा Airtel का यह प्लान

हिंदुस्तान की टेलीकॉम दिग्गज कंपनी हिंदुस्तानी एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश किया है, जो लंबे समय तक वैलिडिटी और किफायती कीमत के कारण चर्चा में है. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम डेटा इस्तेमाल करते हैं लेकिन कॉलिंग और मनोरंजन का पूरा फायदा चाहते हैं. 77 दिन की लंबी वैलिडिटी एयरटेल का यह 489 रुपये का रिचार्ज प्लान ग्राहकों को पूरे 77 दिन की वैलिडिटी देता है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद ढाई महीने से ज्यादा तक बार-बार रिचार्ज करने की झंझट नहीं रहती. अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. खास बात यह है कि इसमें रोमिंग कॉल्स भी शामिल हैं. यानी देश के किसी भी हिस्से में यात्रा करते समय कॉलिंग पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा. डेटा और SMS का बैलेंस कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान बिल्कुल सही है. इसमें कुल 6GB डेटा दिया जाता है. साथ ही, यूजर्स को 600 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है. OTT और डिजिटल फायदे एयरटेल इस प्लान के साथ Airtel Xstream Play का ऐक्सेस भी देता है. इसमें यूजर्स को लाइव टीवी और OTT प्लैटफॉर्म्स का मजा मिलेगा. यानी मनोरंजन का पूरा पैकेज एक ही रिचार्ज में. सुरक्षा और स्पैम अलर्ट एयरटेल का नेटवर्क अब और भी स्मार्ट हो गया है. कंपनी अपने ग्राहकों को स्पैम फाइटिंग फीचर देती है, जो कॉलिंग और SMS पर रियल टाइम वॉर्निंग दिखाता है. इससे यूजर्स को फर्जी कॉल्स और मैसेज से बचाव मिलता है. यह भी पढ़ें: 28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा ये Airtel प्लान, हर रोज मिलेगा 2.5GB डेटा यह भी पढ़ें: 379 रुपये में Airtel दे रहा 30 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और कई प्रीमियम बेनिफिट्स The post 489 रुपये में 77 दिन कॉलिंग, डेटा और OTT की सर्विस दे रहा Airtel का यह प्लान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top