Hot News

January 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहटा में खौफनाक लूट, वृद्ध महिला की आंखों में झोंका नशीला स्प्रे, 50 हजार लेकर भागे बदमाश

Bihar Crime: बिहटा के श्रीरामपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक के पास एक वृद्ध स्त्री से 50000 रुपये की लूट ली गई. पीड़ित स्त्री की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, उषा देवी बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकल रही थीं, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उनके चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया. स्प्रे के असर से स्त्री बेहोश होने लगीं और इसी का फायदा उठाकर अपराधी उनके पास मौजूद नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए. पीड़िता ने क्या कहा घटना की पूरी सच्चाई बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से सामने आई है. फुटेज से पता चला है कि दो युवक बैंक परिसर से ही स्त्री का पीछा कर रहे थे. पीड़िता ने बताया कि जब वह बैंक की सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी एक बदमाश ने उनके चेहरे पर स्प्रे किया. थोड़ी दूर जाने पर दूसरे बदमाश ने फिर से स्प्रे किया, जिससे उन्हें चक्कर आने लगा और वह गिर गईं. होश आने पर स्त्री ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पुलिस ने शुरू की जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से बाजार और बैंक परिसर के पास सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे के दौरान बदला रहेगा बिहार के मौसम का हाल, IMD ने जारी किया अलर्ट The post बिहटा में खौफनाक लूट, वृद्ध स्त्री की आंखों में झोंका नशीला स्प्रे, 50 हजार लेकर भागे बदमाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने

Hair Care: आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना और बालों का गिरना एक बड़ी समस्या बन गई है. बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स और केमिकल वाले कलर कई बार बालों को और भी ज्यादा खराब कर देते हैं. ऐसे में घर में मौजूद करी पत्ता और नारियल तेल का नुस्खा बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. करी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं और उन्हें प्राकृतिक रूप से काला रखने में मदद करते हैं. तो आइये जानते हैं की करी पत्ता का बालों के लिए कैसे इस्तेमाल किया जाए. क्या करी पत्ता सफेद बालों को काला कर सकता है? हां, करी पत्ता बालों का असली रंग बनाए रखने में बहुत मदद करता है. जब आप इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाते हैं तो सफेद बालों की समस्या कम होने लगती है. अगर आप इसे रोज लगाएंगे तो आपके बाल धीरे-धीरे काले होने शुरू हो जाएंगे. इसे बनाने का सही तरीका क्या है? इसे घर पर बनाना बहुत ही सरल है. सबसे पहले आप थोड़े से नारियल तेल में एक मुट्ठी करी पत्ता डाल दें. अब इस तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि पत्तियां काली न पड़ जाएं. इसके बाद तेल को ठंडा करके छान लें और किसी बोतल में रख लें. हफ्ते में कितनी बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए? अच्छे फायदे के लिए आपको हफ्ते में कम से कम दो बार इस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. इस तेल से बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश करें. आप इस तेल को पूरी रात बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह बाल धो लें. क्या इससे बालों का झड़ना रुकता है? जी हां, करी पत्ता में प्रोटीन होता है जो बालों को टूटने और झड़ने से रोकता है. यह आपके बालों को पहले से ज्यादा घना और मजबूत बना देता है. अगर आप इसे लगातार लगाएंगे तो बाल गिरने की समस्या बंद हो जाएगी. क्या इसे लगाने से डैंड्रफ खत्म होता है? हां, करी पत्ता सिर की त्वचा को साफ रखता है और गंदगी को दूर करता है. इससे सिर की खुजली और डैंड्रफ की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाती है. यह बालों को सेहतमंद रखने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है. ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर बालों में शाइन और मजबूती नहीं है, तो बदलें ये आदतें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama के घुमा-घुमाकर मारूंगी डायलॉग पर आवेज दरबार ने किया मजेदार डांस, गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया का कमेंट वायरल

Anupama: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस बार वजह है शो का एक दमदार डायलॉग, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा का बोला गया डायलॉग “इतना मारूंगी…” इन दिनों रील्स और वीडियोज की जान बन गया है. खास बात यह है कि इस डायलॉग पर बिग बॉस 19 फेम आवेज दरबार ने ऐसा वीडियो बनाया कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. View this post on Instagram A post shared by Awez Darbar (@awez_darbar) आवेज दरबार का वीडियो वायरल अनुपमा के डायलॉग्स पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं. शो में अनुपमा जब भी अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं, तो उनके शब्द सीधे दर्शकों के दिल में उतर जाते हैं. हालिया एपिसोड में बोले गए “इतना मारूंगी, घुमा-घुमाकर मारूंगी” वाले डायलॉग ने तो जैसे इंटरनेट पर आग ही लगा दी. इसी डायलॉग को अपने मजेदार अंदाज में पेश करते हुए आवेज दरबार ने एक डांस वीडियो बनाया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में आवेज मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि “इतना मारूंगी, गिरा-गिरा कर मारूंगी, दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगी…” और पूरा डायलॉग बड़े ही फनी अंदाज में निभाते हैं.  गौरव खन्ना का रिएक्शन आकांक्षा खन्ना का कमेंट गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया ने किया कमेंट आवेज दरबार का यह वीडियो सिर्फ फैंस तक ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री के सितारों का भी ध्यान खींचने में कामयाब रहा. अनुज कपाड़िया यानी एक्टर गौरव खन्ना ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है. गौरव खन्ना ने कमेंट करते हुए लिखा, “भाई ये तुम्हारा बेस्ट वाला है.” उनके इस रिएक्शन के बाद वीडियो की चर्चा और तेज हो गई. इसके अलावा अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, आकांक्षा खन्ना, किम शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर हंसते हुए रिएक्शन दिए. बता दें, अनुपमा की कहानी, इमोशंस और दमदार डायलॉग्स इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. हाल ही में आई टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपमा को 2.2 की रेटिंग मिली है, जो इसे टॉप 3 शोज में जगह बनाए हुए है.  ये भी पढ़ें: Anupama: अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट, ‘घुमा-घुमाकर मारूंगी’ डायलॉग पर दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुआ वीडियो The post Anupama के घुमा-घुमाकर मारूंगी डायलॉग पर आवेज दरबार ने किया मजेदार डांस, गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया का कमेंट वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranji Trophy: KL Rahul के पास नहीं था इस ‘जादुई’ गेंद का जवाब, उखड़ गया स्टंप, देखें वायरल वीडियो

Table of Contents राहुल और मयंक की शतकीय शुरुआत 59 रनों पर थमी केएल राहुल की पारी बराड़ की वो जादुई गेंद जिसने सबको चौंकाया वायरल हुआ स्टंप उखड़ने का वीडियो पंजाब किंग्स के साथी ने बिगाड़ा स्पोर्ट्स बजट-26 का विश्लेषण मोहाली में स्पोर्ट्से जा रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2025-26 के मुकाबले में पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बराड़ (Harpreet Brar) ने अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया है. 30 जनवरी को मैच के दूसरे दिन बराड़ ने कर्नाटक के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को जिस तरह से आउट किया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. राहुल शानदार फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन बराड़ की एक जादुई गेंद ने उनकी पूरी पारी का अंत कर दिया. राहुल और मयंक की शतकीय शुरुआत कर्नाटक के लिए ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने संभलकर स्पोर्ट्सते हुए पंजाब के गेंदबाजों का सामना किया और पहले विकेट के लिए 102 रनों की पार्टनरशिप की. मयंक अग्रवाल ने 46 रनों का योगदान दिया, वहीं राहुल क्रीज पर पूरी तरह जम चुके थे. उनकी बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वह आज एक बड़ा शतक जड़ेंगे. 59 रनों पर थमी केएल राहुल की पारी केएल राहुल 86 गेंदों पर 59 रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे थे. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 शानदार चौके जड़े और पंजाब के तेज गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया था. वह अपनी अर्धशतकीय पारी को बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश में थे, तभी पंजाब के कप्तान ने गेंद हरप्रीत बराड़ को थमाई. बराड़ ने आते ही मैच का पासा पलट दिया और राहुल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बराड़ की वो जादुई गेंद जिसने सबको चौंकाया कर्नाटक की पारी का 28वां ओवर चल रहा था. हरप्रीत बराड़ ने ओवर की एक गेंद लेग स्टंप पर पिच कराई. केएल राहुल ने गेंद की लाइन को भांपने की कोशिश की और शॉट स्पोर्ट्सने के लिए थोड़ा आगे बढ़े. लेकिन गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद इतनी तेजी से टर्न हुई कि राहुल पूरी तरह चकमा खा गए. जब तक वह अपना बल्ला नीचे ला पाते, गेंद सीधे उनके मिडिल स्टंप से जा टकराई. वायरल हुआ स्टंप उखड़ने का वीडियो जैसे ही गेंद स्टंप्स पर लगी, केएल राहुल कुछ देर के लिए हैरान खड़े रह गए. गेंद ने इतना ज्यादा टर्न लिया था कि किसी भी बल्लेबाज के लिए उसे स्पोर्ट्सना नामुमकिन था. इस विकेट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल का मिडिल स्टंप हवा में उड़ता हुआ साफ देखा जा सकता है. फैंस बराड़ की इस गेंदबाजी की तुलना महान स्पिनर्स की गेंदों से कर रहे हैं. Cracking delivery 💥 Harpreet Brar bowls a beauty to get the big wicket of KL Rahul 🔥 A fine stroke-filled innings of 59 (87) from Rahul ends 👌 Scorecard ▶️ https://t.co/yY9bAnAsyv@IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy pic.twitter.com/oq2QiqYWic — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 30, 2026 पंजाब किंग्स के साथी ने बिगाड़ा स्पोर्ट्स मजेदार बात यह है कि आईपीएल में हरप्रीत बराड़ और केएल राहुल लंबे समय तक पंजाब किंग्स के लिए एक साथ स्पोर्ट्स चुके हैं. बराड़ को राहुल की बल्लेबाजी की कमजोरियों का अंदाजा था और उन्होंने इसका बखूबी फायदा उठाया. बराड़ की इस विकेट ने न सिर्फ राहुल को पवेलियन भेजा, बल्कि कर्नाटक के मजबूत बैटिंग ऑर्डर को भी दबाव में ला दिया है. बजट-26 का विश्लेषण बजट की सभी अपडेट के लिए यहां देखें बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा झटका, पैट कमिंस टीम से बाहर, किए दो बदलाव IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में आखिरी जंग, जानें मौसम का मिजाज और ग्रीनफील्ड की पिच का हाल पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले सचिन ने दिया जीत का मंत्र, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक The post Ranji Trophy: KL Rahul के पास नहीं था इस ‘जादुई’ गेंद का जवाब, उखड़ गया स्टंप, देखें वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: कई समस्याओं का समाधान है तुलसी का पानी, जान लें इसके फायदे

Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में मिलता है. औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का धार्मिक रूप से भी काफी महत्व है. तुलसी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. जैसे इसके पत्तों को चबाकर या फिर इन पत्तों को उबालकर. हालांकि तुलसी के पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. अब जानते हैं रोजाना तुलसी के पत्ते का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं. दिल का रखे ख्याल तुलसी दिल को स्वस्थ बनाए रखने का कारगर उपाय है. नियमित रूप से इसके पानी का सेवन करने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम हो जाता है. पाचन करे दुरुस्त तुलसी के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है. इससे गैस जैसी समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है. सर्दी-खांसी में राहत तुलसी के पत्ते संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. नियमित रूप से तुलसी का पानी पीने से सर्दी, खांसी और गले की सूजन से काफी हद तक राहत मिलती है. तनाव करे कम तुलसी तनाव और चिंता को कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से माइंड और बॉडी रिलेक्स रहता है. यह भी पढ़ें: Sendha Namak Khane Ke Fayde: सेहत के लिए कमाल है सेंधा नमक, जानिए इसके फायदे डिटॉक्स में सहायक अगर आप खाली पेट में तुलसी का पानी पीते हैं तो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है. इससे शरीर स्वस्थ रहता है. ऐसे बनाएं तुलसी का पानी इसका पानी बनाने के लिए पहले तुलसी के पत्तों को अच्छे से धो लें. एक पतीले में 2 कप पानी में तुलसी की पत्तियों को 10 मिनट उबाल लें. अब इस पानी को एक कप में छान कर पी लें. यह भी पढ़ें: Rice Soup Benefits: डाइट में शामिल करें सेहत से भरपूर राइस सूप, जानें इसके फायदे यह भी पढ़ें: Orange Juice Benefits: ऑरेंज जूस में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान The post Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: कई समस्याओं का समाधान है तुलसी का पानी, जान लें इसके फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajmahal Tribal Mahakumbh: राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा में आदिवासी धर्मगुरुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, इष्टदेवों की आराधना शुरू

राजमहल से दीप सिंह की रिपोर्ट Rajmahal Tribal Mahakumbh: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल में उत्तरवाहिनी गंगा तट पर लगने वाला माघी मेला वर्षों से आस्था, परंपरा और सांझी संस्कृति का प्रतीक बना हुआ है. माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह मेला केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आदिवासी जीवन-दर्शन का जीवंत उत्सव है. झारखंड ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा और नेपाल से भी हजारों आदिवासी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. इसी व्यापक सहभागिता के कारण इस मेले को आदिवासियों का ‘महाकुंभ’ कहा जाता है. मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान शुरू मंगलवार से ही आदिवासी साफाहोड़ श्रद्धालु अपने-अपने धर्मगुरुओं के साथ उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने लगे हैं. यह सिलसिला लगभग चार दिनों तक चलता है. पूर्णिमा मुहूर्त से पहले, पूर्णिमा के दौरान और उसके बाद भी श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं. स्नान के बाद घंटों सूर्योपासना, ध्यान और आराधना की जाती है. इसके उपरांत श्रद्धालु कांसे के लोटे में गंगा जल लेकर अपने अखाड़ों की ओर प्रस्थान करते हैं. गुरु-बाबाओं के अखाड़े, आस्था का केंद्र मेला परिसर में लगे गुरु बाबाओं के अखाड़े इस आयोजन का सबसे विशिष्ट आकर्षण हैं. हर अखाड़ा एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में नजर आता है, जहां गुरु और शिष्य के बीच गहरा भावनात्मक और आध्यात्मिक संबंध दिखाई देता है. इन अखाड़ों में केवल आदिवासी ही नहीं, बल्कि गैर-आदिवासी श्रद्धालु भी बैठते हैं. यह दृश्य आदिवासी-गैरआदिवासी सांझी संस्कृति का दुर्लभ उदाहरण प्रस्तुत करता है. गुरु-शिष्य परंपरा का अनोखा स्वरूप राजमहल का यह मेला गुरु-शिष्य परंपरा का एक प्राचीन और अनोखा उदाहरण है. यहां गुरु बाबा अपने शिष्यों के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों का निवारण अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक शैली से करते हैं. शिष्य अपने गुरु के प्रति अपार श्रद्धा और विश्वास रखते हैं और अपना जीवन उनके मार्गदर्शन में समर्पित कर देते हैं. मान्यता है कि गुरु बाबा की कृपा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. मांझी हड़ाम की आराधना और शिव तत्व गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु अपने अखाड़ों में मांझी हड़ाम यानी शिव की गुरु पूजा करते हैं. त्रिशूल, तुलसी और शिव चित्र स्थापित कर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं. साफाहोड़ समुदाय के लोग शिव को अपने इष्टदेव के रूप में पूजते हैं और उनसे शांति, समृद्धि और संरक्षण का आशीर्वाद मांगते हैं. मंत्रोच्चारण की शैली भले ही संस्कृत या देवनागरी से अलग हो, लेकिन ‘ऊं’ के उच्चारण के साथ आस्था की गहराई स्पष्ट झलकती है. विदिन होड़ समाज की परंपराएं विदिन होड़ समाज के लोग मांझी स्थान और जाहेर स्थान बनाकर पूजा करते हैं. राजमहल गंगा तट पर कुछ स्थायी मांझी स्थान भी हैं, जहां हर वर्ष विशेष अनुष्ठान संपन्न होते हैं. इन स्थानों पर सामूहिक पूजा, बलि-प्रथा से दूर प्रतीकात्मक अर्पण और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना प्रमुख रहती है. सादगी और संयम का जीवन दर्शन मेला के दौरान आदिवासी समुदाय विशेष रूप से सादगी और संयम का पालन करता है. साफाहोड़ और विदिन होड़ आदिवासी इन दिनों मांस-मदिरा तो दूर, प्याज और लहसुन तक का सेवन नहीं करते हैं. विशुद्ध सादा भोजन, ब्रह्मचर्य और अनुशासन उनके जीवन का आधार होता है. आधुनिक चकाचौंध से दूर यह जीवन शैली उनकी सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करती है. सर्द रातों में अखाड़ा, सूर्योदय से पहले स्नान सर्द भरी रातों में गुरु और शिष्य मिलकर अखाड़ा तैयार करते हैं. सूर्योदय से पहले ही सभी गंगा स्नान के लिए नदी में प्रवेश कर जाते हैं. घंटों की उपासना के बाद भीगे वस्त्रों में ही अनुष्ठान पूरे किए जाते हैं. यह कठोर साधना आस्था की गहराई और संकल्प की मजबूती को दर्शाती है. इसे भी पढ़ें: एमएस धोनी होंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द एमओयू पर होगा हस्ताक्षर सांझी संस्कृति का जीवंत उदाहरण राजमहल का आदिवासी महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का उत्सव भी है. यहां आदिवासी और गैर-आदिवासी, दोनों समुदाय एक साथ गंगा स्नान और पूजा में सहभागी बनते हैं. यह मेला साबित करता है कि आस्था और परंपरा समाज को जोड़ने का सबसे मजबूत माध्यम है. इसे भी पढ़ें: Tribal Mahakumbh: झारखंड के राजमहल में आदिवासियों का महाकुंभ, गंगाघाट पर सजे धर्मगुरुओं के अखाड़े बजट पर 1 फरवरी को देखें नया विचार का स्पेशल कवरेज Rajmahal tribal mahakumbh: राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा में आदिवासी धर्मगुरुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, इष्टदेवों की आराधना शुरू 3 The post Rajmahal Tribal Mahakumbh: राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा में आदिवासी धर्मगुरुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, इष्टदेवों की आराधना शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal 1 February 2026: कल साल के दूसरे महीने का पहला मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा, जानें 1 फरवरी का राशिफल

Kal Ka Rashifal 1 February 2026: कल का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और कुछ जरूरी सावधानियां लेकर आ रहा है. ग्रहों की चाल के अनुसार कहीं काम में सफलता मिलेगी तो कहीं धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल. कल का मेष (Aries) राशिफल आज आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन काम के मामले में दिन अच्छा है. जो काम आप काफी समय से टाल रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का मौका मिलेगा. गुस्से से बचें और सोच-समझकर बोलें. परिवार का सहयोग मिलेगा. कल का वृषभ (Taurus) राशिफल आज का दिन आर्थिक मामलों में ठीक रहेगा. खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है. नौकरी या व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आलस्य से दूर रहें. कल का मिथुन (Gemini) राशिफल आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है. पढ़ाई और रचनात्मक कामों में मन लगेगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं. कल का कर्क (Cancer) राशिफल आज भावनाओं में बहने से बचें. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन शांति से बात करने पर हल निकल आएगा. कामकाज में धैर्य रखें. सेहत का थोड़ा ध्यान रखें. कल का सिंह (Leo) राशिफल आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी. निवेश सोच-समझकर करें. कल का कन्या (Virgo) राशिफल आज का दिन मेहनत भरा रहेगा, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं. सेहत को नजरअंदाज न करें. खानपान संतुलित रखें. कल का तुला (Libra) राशिफल आज मन प्रसन्न रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. कल का वृश्चिक (Scorpio) राशिफल आज सोच-समझकर निर्णय लें. किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. काम में ध्यान रखें. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. कल का धनु (Sagittarius) राशिफल आज भाग्य आपका साथ देगा. नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. यात्रा से लाभ संभव है. सेहत अच्छी रहेगी. कल का मकर (Capricorn) राशिफल आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है. धैर्य रखें और काम को सही तरीके से करें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. परिवार का सहयोग मिलेगा. कल का कुंभ (Aquarius) राशिफल कल का कुंभ (Aquarius) राशिफलआज नए विचार मन में आएंगे. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें. कल का मीन (Pisces) राशिफल आज मन शांत रहेगा. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कामकाज में सफलता मिलेगी. सेहत ठीक रहेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभवग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ Kal ka rashifal 1 february 2026: कल साल के दूसरे महीने का पहला मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा, जानें 1 फरवरी का राशिफल 5 बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें The post Kal Ka Rashifal 1 February 2026: कल साल के दूसरे महीने का पहला मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा, जानें 1 फरवरी का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान की ‘बलि’ देने को तैयार सऊदी? खुद को बचाने के लिए ट्रंप के साथ मिलकर रच रहा है ‘दोहरा खेल’

मिडल ईस्ट में इन दिनों काफी हलचल है और सेंटर में है- सऊदी अरब. ऊपर-ऊपर से लग रहा है कि सऊदी अरब और ईरान अब पक्के दोस्त बन गए हैं, लेकिन परदे के पीछे की कहानी कुछ और ही इशारा कर रही है. एक्सियोस (Axios) की एक रिपोर्ट ने सऊदी अरब के इस दोहरे रवैये को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ईरान को दिया भरोसा- ‘हम आपके साथ हैं’ सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) पिछले कुछ समय से ईरान के साथ रिश्ते सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने पब्लिकली कहा है कि वह ईरान की संप्रभुता (Sovereignty) का सम्मान करते हैं और किसी भी सैन्य हमले के खिलाफ हैं. हाल ही में MBS ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सऊदी अरब अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए नहीं होने देगा. अमेरिका में बदली बात: ‘ट्रंप को एक्शन लेना ही होगा’ लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब MBS के छोटे भाई और सऊदी अरब के रक्षा मंत्री, प्रिंस खालिद बिन सलमान (KBS) वॉशिंगटन पहुंचे. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्राइवेट ब्रीफिंग के दौरान प्रिंस खालिद ने जो कहा, वह उनके देश के आधिकारिक बयान से बिलकुल उलट था. वहां मौजूद चार सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रिंस खालिद ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी धमकियों को हकीकत में नहीं बदलते, तो इससे ईरान की प्रशासन और ज्यादा ताकतवर हो जाएगी. उनके इस बयान को सऊदी अरब के पुराने स्टैंड से ‘यू-टर्न’ माना जा रहा है. वॉशिंगटन की सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? प्रिंस खालिद ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के बड़े अधिकारियों, जैसे विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ लंबी मीटिंग की. इस मीटिंग का मुख्य मुद्दा ईरान पर संभावित अमेरिकी हमला ही था. दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ MBS ने ट्रंप को हमले न करने की सलाह दी थी (जिसकी वजह से ट्रंप ने हमला टाला भी था), वहीं दूसरी तरफ उनके भाई अब अमेरिका में थिंक टैंक एक्सपर्ट्स और संगठनों के सामने अलग ही बात कह रहे हैं. एक्सियोस के अनुसार, प्रिंस खालिद ने कहा कि ट्रंप को अपनी साख बचाने के लिए मिलिट्री एक्शन लेना ही चाहिए, बस उन्हें ये ध्यान रखना होगा कि युद्ध पूरी तरह फैल न जाए. बजट-26 की हर परत का विश्लेषण ईरान की ‘बलि’ देने को तैयार सऊदी? खुद को बचाने के लिए ट्रंप के साथ मिलकर रच रहा है ‘दोहरा स्पोर्ट्स’ 7 अमेरिका की भारी सैन्य तैयारी: समंदर से आसमान तक अलर्ट अमेरिका ने इस क्षेत्र में अपनी ताकत झोंक दी है. सीएनएन और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक: USS अब्राहम लिंकन: यह विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर F-35 और F-18 जैसे घातक लड़ाकू विमानों के साथ खाड़ी में तैनात है. मिसाइल डिफेंस: अमेरिका ने अतिरिक्त THAAD और पैट्रियट मिसाइल सिस्टम भी भेजे हैं. जॉर्डन में फाइटर जेट्स: ओपन-सोर्स फ्लाइट ट्रैकर्स के अनुसार, अमेरिका ने जॉर्डन में F-15 जेट्स की एक स्क्वाड्रन तैनात की है, क्योंकि खाड़ी के देश (जैसे सऊदी और UAE) अपनी जमीन से हमला करने देने में हिचक रहे हैं. क्या ‘दोस्ती’ सिर्फ खुद को बचाने का एक तरीका है? मिडल ईस्ट आई (Middle East Eye) से बात करते हुए एक पूर्व अमेरिकी इंटेलिजेंस अधिकारी ने बताया कि खाड़ी देशों की यह ‘डिप्लोमेसी’ दरअसल खुद को सुरक्षित रखने का एक तरीका हो सकती है. सऊदी अरब को डर है कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो ईरान समर्थित ‘हुती विद्रोही’ सऊदी पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर सकते हैं. हुती विद्रोहियों ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर लाल सागर (Red Sea) में फिर से हमले शुरू करने के संकेत भी दिए हैं. आखिर सऊदी अरब चाहता क्या है? फिलहाल सऊदी अरब की स्थिति काफी उलझी हुई नजर आ रही है. एक तरफ वह ईरान को नाराज नहीं करना चाहता ताकि इलाके में शांति बनी रहे, और दूसरी तरफ वह अपने पुराने साथी अमेरिका (ट्रंप प्रशासन) के साथ मिलकर अपनी सुरक्षा और दबदबा भी सुनिश्चित करना चाहता है. हालांकि, प्रिंस खालिद ने यह भी साफ किया कि मीटिंग के बाद उन्हें भी पूरी तरह समझ नहीं आया कि ईरान को लेकर ट्रंप प्रशासन की असल प्लानिंग क्या है. अब देखना यह होगा कि सऊदी अरब आने वाले समय में इन दोनों ताकतों (ईरान और अमेरिका) के बीच कैसे तालमेल बिठाता है. ये भी पढ़ें: ईरान के दो परमाणु ठिकानों की सैटेलाइट तस्वीरों से बढ़ेगी ट्रंप की चिंता, जहां अमेरिका ने बरसाए थे बम, वहां फिर से किलेबंदी ये भी पढ़ें:- कांगो की खदान में बड़ा हादसा, 200 से ज्यादा लोगों की मौत; मोबाइल-लैपटॉप बनाने में काम आता है यहां का पत्थर The post ईरान की ‘बलि’ देने को तैयार सऊदी? खुद को बचाने के लिए ट्रंप के साथ मिलकर रच रहा है ‘दोहरा स्पोर्ट्स’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Matar Vada Recipe: ठंडी शाम की चाय के लिए स्पेशल मटर वड़ा, ऐसे करें तैयार 

Matar Vada Recipe: शाम का समय हो और चाय के साथ कुछ क्रिस्पी, स्वादिष्ट और स्नैक्स चाहिए, तो आप घर पर हरे मटर का वड़ा बना सकते हैं. सर्दियों के दिन में ठंडी शाम की चाय के साथ गरमा-गरम तैयार ये वड़ा खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है. कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घरवालों या मेहमानों के लिए टेस्टी मटर वड़ा बनाने की विधि.  मटर का वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? हरी मटर – 1 कप (उबली हुई) हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई) अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ) जीरा – आधा चम्मच  काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच  नमक – स्वादानुसार  नींबू का रस – 1 चम्मच  वड़ा बनाने के लिए  बेसन – आधा कप  लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच  हल्दी पाउडर – आधा चम्मच  नमक – स्वादानुसार  पानी – आवश्यकतानुसार तेल – तलने के लिए यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे मटर का वड़ा बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप हरे मटर को अच्छी तरह मसल लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर वड़ा बनाने के लिए गोल गोल आकार दें.  अब एक कटोरी में बेसन लें, इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें. अब तैयार हुए हरे मटर के मिश्रण के गोल-गोल वड़े को बेसन के बैटर में डालकर गर्म तेल में तलें.  इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. अब तले हुए वड़े को पेपर टॉवल पर निकालें जिससे तेल निकल जाए.  अब आप तैयार हुए हरे मटर के वड़े को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें.  यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका  बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें. The post Matar Vada Recipe: ठंडी शाम की चाय के लिए स्पेशल मटर वड़ा, ऐसे करें तैयार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता क्यों कटा होता है सिम कार्ड का एक कोना; डिजाइन नहीं, सेफ्टी से जुड़ी है बात

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति ने कभी न कभी सिम कार्ड देखा होगा. लेकिन क्या आपने गौर किया है कि हर सिम कार्ड का एक कोना हमेशा कटा हुआ होता है? यह कोई डिजाइन की खूबसूरती नहीं, बल्कि सुरक्षा और तकनीकी मजबूरी है. यही छोटा सा कट आपके फोन और सिम को गलत तरीके से लगाने से बचाता है और मोबाइल की उम्र बढ़ाता है. सिम कार्ड का सफर: बड़े से छोटे तक 1990 के दशक में जब मोबाइल फोन बाजार में आए, तब सिम कार्ड एटीएम कार्ड जितने बड़े हुआ करते थे. समय के साथ फोन छोटे होते गए और सिम भी मिनी, माइक्रो और नैनो आकार में बदल गया. यूरोपियन टेलीकॉम स्टैंडर्ड्स इंस्टीट्यूट (ETSI) ने दुनिया भर में सिम कार्ड का डिजाइन तय किया. आकार चाहे बदल गया हो, लेकिन कोने का कट हर पीढ़ी में बरकरार रहा. सुरक्षा का गाइड: क्यों जरूरी है यह कट सिम कार्ड के बीच में मौजूद गोल्डन चिप ही फोन से जुड़ती है. अगर सिम गलत दिशा में डाली जाए तो यह चिप या फोन का स्लॉट खराब हो सकता है. कटे हुए कोने की वजह से यूजर को सही दिशा समझ आती है और गलत तरीके से लगाने की संभावना खत्म हो जाती है. यही वजह है कि हर सिम कार्ड में यह खास निशान होता है. मोबाइल कंपनियों के लिए भी फायदेमंद सिर्फ यूजर्स ही नहीं, मोबाइल कंपनियों के लिए भी यह डिजाइन राहत देता है. फोन की सिम ट्रे और स्लॉट इसी कट के हिसाब से बनाए जाते हैं. इससे असेंबली के दौरान गलती की संभावना कम होती है और दुनिया के किसी भी देश का सिम किसी भी फोन में आसानी से फिट हो जाता है. eSIM का दौर: भविष्य की दिशा आज कई कंपनियां, खासकर Apple, eSIM तकनीक को तेजी से अपना रही हैं. इसमें किसी फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिम डिजिटल रूप से एक्टिवेट होता है. आने वाले समय में फिजिकल सिम कार्ड शायद इतिहास बन जाएं. लेकिन फिलहाल, यह छोटा सा कट मोबाइल सुरक्षा का अहम हिस्सा है. यह भी पढ़ें: आपके फोन में लगी SIM का नंबर क्या है? पता करने के लिए ये आसान तरीके जरूर जान लें यह भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता 1 कॉल और 1 मैसेज से कैसे निकालें पूरा PF हिसाब : बिना लॉग-इन जानें अपना PF बैलेंस बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें. The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता क्यों कटा होता है सिम कार्ड का एक कोना; डिजाइन नहीं, सेफ्टी से जुड़ी है बात appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top