Hot News

January 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में आखिरी जंग, जानें मौसम का मिजाज और ग्रीनफील्ड की पिच का हाल

IND vs NZ 5th T20: केरल के तिरुवनंतपुरम में आज बादल और धूप का स्पोर्ट्स देखने को मिल सकता है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट कहती है कि आसमान तो साफ रहेगा पर 10 प्रतिशत बारिश होने का खतरा भी है. यहां के मैदान पर पहले भी कई मैच बारिश की वजह से धुल चुके हैं. तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. अच्छी बात ये है कि अगर शाम को हल्की बारिश होती भी है तो वह ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी और मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है. टॉस और पिच का मिजाज ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद देती है. यहां नमी की वजह से गेंद स्विंग होती है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर स्पोर्ट्सना होगा. जैसे-जैसे स्पोर्ट्स आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को मदद मिलनी शुरू हो जाएगी. शाम के वक्त ओस (Dew) गिरना तय है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा. ऐसे में जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगा. इस मैदान पर औसत स्कोर 155 के आसपास रहता है, यानी 170 रन यहां काफी मजबूत स्कोर माना जाएगा. टीम इंडिया का पलड़ा भारी अगर आंकड़ों की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में हिंदुस्तान का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा है. दोनों के बीच अब तक कुल 29 मैच हुए हैं, जिनमें से हिंदुस्तान ने 17 जीते हैं और न्यूजीलैंड के हाथ 11 जीत लगी है. इसमें दो जीत टीम इंडिया को सुपर ओवर में मिली थी. मौजूदा सीरीज की शुरुआत भी हिंदुस्तान के दबदबे के साथ हुई थी, जहां शुरुआती तीन मैचों में न्यूजीलैंड के पास हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों का कोई जवाब नहीं था. कीवी टीम की जबरदस्त वापसी विशाखापत्तनम में स्पोर्ट्से गए चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बता दिया कि उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. टिम सीफर्ट की 62 रनों की पारी और डेवोन कॉनवे के तेज हमलों की बदौलत उन्होंने 215 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था. हिंदुस्तानीय टीम की ओर से शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने लड़ने की कोशिश जरूर की, लेकिन मिचेल सेंटनर की फिरकी के आगे पूरी टीम ढेर हो गई. कीवी गेंदबाज जैकब डफी और ईश सोढ़ी आज भी हिंदुस्तानीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे. वर्ल्ड कप से पहले आखिरी तैयारी यह मैच सिर्फ सीरीज का अंत नहीं बल्कि वर्ल्ड कप की तैयारियों का फाइनल टेस्ट है. टीम इंडिया चाहेगी कि वह पिछली हार को भुलाकर जीत के साथ सीरीज 4-1 से अपने नाम करे. वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश होगी कि जीत के साथ इस दौरे का समापन किया जाए. 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस आधुनिक स्टेडियम में मुकाबला टक्कर का होने वाला है. अब देखना होगा कि धोनी की विरासत को आगे बढ़ा रहे युवा खिलाड़ी केरल की इस धरती पर क्या कमाल दिखाते हैं. बजट-26 का विश्लेषण बजट की सभी अपडेट के लिए यहां देखें बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में बदलाव की तैयारी, क्या सैमसन की होगी छुट्टी? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11 पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले सचिन ने दिया जीत का मंत्र, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक PAK vs AUS: बाबर का विकेट ‘नॉर्मल’ है! पत्रकार के सवाल पर जम्पा ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल The post IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में आखिरी जंग, जानें मौसम का मिजाज और ग्रीनफील्ड की पिच का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. इस दिन स्नान-दान, पूजा, व्रत कथा का पाठ और मंत्रों का उच्चारण करना बेहद शुभ माना जाता है. माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते समय कथा का पाठ करना विशेष लाभदायक होता है. मान्यता है कि इससे पूजा का फल दोगुना हो जाता है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है. पौराणिक कथा पौराणिक कथा के अनुसार, बहुत समय पहले नर्मदा नदी के तट पर एक बहुत बड़ा विद्वान ब्राह्मण रहता था. लेकिन वह स्वभाव से अत्यंत लालची था. वह हर समय केवल धन कमाने के बारे में ही सोचता रहता था. धन कमाने के लिए वह कोई भी कार्य करने को तैयार रहता था, चाहे उसका तरीका गलत ही क्यों न हो. धीरे-धीरे ब्राह्मण की धन कमाने की इच्छा और भी बढ़ती गई, जिसके कारण वह हमेशा चिंता में रहने लगा. इसका बुरा प्रभाव उसके स्वास्थ्य पर पड़ा. वह समय से पहले बूढ़ा दिखने लगा और उसे कई बीमारियाँ हो गईं. अपनी इस स्थिति को देखकर उसे एहसास हुआ कि उसने अपना पूरा जीवन केवल धन के पीछे भागते हुए बर्बाद कर दिया. उसने न तो कोई अच्छा कार्य किया और न ही जीवन का सुख भोग पाया. उसे लगने लगा कि उसने इतने गलत काम किए हैं कि इस जीवन में उसका उद्धार संभव नहीं है. इन्हीं विचारों में डूबा हुआ वह माघ पूर्णिमा के दिन के निकट पहुँच गया. उसे माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान के महत्व की याद आई. उसने माघ पूर्णिमा से लगातार नौ दिनों तक पवित्र नदी में स्नान किया. लेकिन नौ दिन बाद उसका स्वास्थ्य और भी अधिक बिगड़ गया. जब ब्राह्मण को यह लगने लगा कि उसके प्राण अब जाने वाले हैं, तो अंतिम घड़ी में उसने सोचा कि उसने जीवन में किसी का भला नहीं किया, न ही कोई पुण्य कर्म किया है, इसलिए मृत्यु के बाद उसे नरक जाना पड़ेगा. यही सोचते-सोचते उसने प्राण त्याग दिए. लेकिन उसे नरक नहीं मिला, बल्कि मोक्ष की प्राप्ति हुई. इसका कारण यह था कि उसने पूर्ण श्रद्धा के साथ माघ पूर्णिमा के पावन दिनों में पवित्र नदी में स्नान किया था. इसी कारण उसे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हुई और उसे मोक्ष मिल गया. Magh purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, पूजा का मिलेगा दोगुना फल 12 बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण. बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें. यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, पूजा का मिलेगा दोगुना फल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Zoo: पटना के चिड़ियाघर में दोबारा शुरू होगी बंद पड़ी टॉय ट्रेन की सुविधा, राज्य सरकार से मिल चुकी है स्वीकृति

Patna Zoo: संजय गांधी जैविक उद्यान यानी कि पटना जू में बंद पड़ी टॉय ट्रेन की सुविधा को जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा. इसके लिए राज्य कैबिनेट से 581.73 लाख रुपए की फाइनेंशियल अप्रूवल दी गई है. टॉय ट्रेन के फिर से परिचालन के क्रम में नामांकन के आधार पर दानापुर रेल मंडल, पूर्व मध्य रेलवे के माध्यम से आवश्यक निर्माण और संरचनात्मक कार्य कराए जायेंगे. क्यों टॉय ट्रेन को फिर किया जाएगा शुरू? जानकारी के मुताबिक, इसमें ब्रिज रिटेनिंग वाल, ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के साथ-साथ अन्य जुड़े हुए काम भी शामिल हैं. इन सभी काम के लिए कैबिनेट से कुल 581.73 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है. बच्चों के ट्रेन सफर को सुरक्षित, रोचक और यादगार बनाने के उद्देश्य से टॉय ट्रेन को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. प्रस्तावित टॉय ट्रेन का ट्रैक 3.7 किलोमीटर लंबा होगा. कितने यात्रियों के बैठने की होगी व्यवस्था? पटना जू में यह नया आकर्षण का केंद्र बन सकेगा. यह ट्रेन चिल्ड्रेन स्टेशन से शुरू होकर हाइना पिंजरा, जू हॉस्पिटल, आहार गोदाम, शेर, बाघ और भालू के पिंजरे से गुजरते हुए पक्षी पिंजरा तक जाएगी. ट्रेन में टोटल चार बोगियां होंगी, जिनमें हर बोगी में 20 से 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. नई टॉय ट्रेन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले बैट्री ऑपरेटेड और इको-फ्रेंडली इंजन लगाये जायेंगे, जिससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. क्यों बंद कर दिया गया था टॉय ट्रेन? साल 2015 में टॉय ट्रेन के चलाने पर रोक लगा दी गई थी. दरअसल, पहिए बार-बार ट्रैक से उतरने की घटनाएं सामने आ रही थीं. इसलिए परिचालन बंद कर दिया गया था. लेकिन एक बार फिर लोगों को यह सुविधा मिलने वाली है. पटना जू में लगातार नई-नई सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंचे. फिलहाल, बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, झेलना पड़ेगा कोहरे का टॉर्चर, जानिए कैसा रहेगा तापमान The post Patna Zoo: पटना के चिड़ियाघर में दोबारा शुरू होगी बंद पड़ी टॉय ट्रेन की सुविधा, राज्य प्रशासन से मिल चुकी है स्वीकृति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले सचिन ने दिया जीत का मंत्र, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

Highlights सेमीफाइनल के लिए करो या मरो की स्थिति म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया का विजय रथ लक्ष्मण की ट्रेनिंग पर सबकी नजरें आंकड़ों में बराबर की टक्कर IND vs PAK: बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने वीडियो कॉल के जरिए खिलाड़ियों को बताया कि बड़े मैचों में दबाव को कैसे झेलना है. उन्होंने केवल स्पोर्ट्स की तकनीक ही नहीं, बल्कि अनुशासन, विनम्रता और फोकस बनाए रखने पर जोर दिया. सचिन ने खिलाड़ियों को जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी, ताकि वे लंबे समय तक करियर में सफलता हासिल कर सकें. मास्टर ब्लास्टर के इस अनुभव से युवा ब्रिगेड काफी उत्साहित नजर आई. सेमीफाइनल के लिए करो या मरो की स्थिति सुपर सिक्स ग्रुप बी का गणित अब पूरी तरह बदल गया है. शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. अब इस ग्रुप से केवल एक ही टीम नॉकआउट चरण में जा सकती है. इसका सीधा मतलब है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच एक तरह का क्वार्टर फाइनल बन गया है. जो टीम जीतेगी, उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे. The India Under 19 team playing in the ongoing Under 19 World Cup had a virtual interaction with the legend of World Cricket, Mr. Sachin Tendulkar. In what was an invaluable experience, the next generation got insights and perspectives on the important ingredients for success… pic.twitter.com/hFp4fCYlby — BCCI (@BCCI) January 30, 2026 म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया का विजय रथ हिंदुस्तानीय टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है. कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं. पिछले मैच में हिंदुस्तान ने जिम्बाब्वे को 204 रनों के भारी अंतर से धूल चटाई थी. उस जीत के हीरो विहान मल्होत्रा रहे जिन्होंने शानदार शतक जड़ा, वहीं अभिज्ञान कुंडू ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया. टीम इंडिया के पास फिलहाल हर डिपार्टमेंट में मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. लक्ष्मण की ट्रेनिंग पर सबकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें टिकी होंगी. सचिन के साथ बातचीत के दौरान भी वैभव काफी उत्साहित दिखे. टीम की मजबूती का एक बड़ा कारण वीवीएस लक्ष्मण का साथ भी है. लक्ष्मण जिम्बाब्वे में खिलाड़ियों के साथ कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हिंदुस्तानीय युवा खिलाड़ी जीत के लिए भूखे हैं और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहे हैं. With the Indian U19 team in Zimbabwe for the #U19WorldCup⏱️ Hungry, focused and eager to learn. Embracing the challenge, growing with every session and proud to represent the country on the world stage👍 @BCCI pic.twitter.com/V6Hk1ptE5a — VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 30, 2026 आंकड़ों में बराबर की टक्कर जब बात हिंदुस्तान-पाकिस्तान भिड़ंत की हो, तो इतिहास गवाह है कि मुकाबला हमेशा कांटे का होता है. अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 10 बार भिड़ी हैं. जिसमें दोनों ही टीमों को 5-5 बार जीत हासिल हुई है. इसी के चलते दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर है. ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में बदलाव की तैयारी, क्या सैमसन की होगी छुट्टी? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11 PAK vs AUS: बाबर का विकेट ‘नॉर्मल’ है! पत्रकार के सवाल पर जम्पा ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल The post पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले सचिन ने दिया जीत का मंत्र, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Income Tax Raid: बाबा ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 1.25 करोड़ नकद और जेवर जब्त

Income Tax Raid: झारखंड और बिहार में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) की बड़ी कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही. यह छापेमारी बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारिक और आवासीय ठिकानों पर की जा रही है. आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच में 1.25 करोड़ रुपये से अधिक नकद और महंगे जेवरात बरामद होने की पुष्टि हुई है. अधिकारियों को आशंका है कि यह रकम अघोषित आय से जुड़ी हो सकती है. बाबा एग्रो फूड के एमडी से जुड़े परिसरों से नकद बरामद आयकर अधिकारियों की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, बाबा एग्रो फूड के एमडी योगेश साहू से जुड़े परिसरों से करीब 1.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं. बरामद नकदी को लेकर आयकर विभाग को इसके वैध स्रोत पर संदेह है. फिलहाल अधिकारियों द्वारा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और नकदी के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. कई ठिकानों से महंगे जेवरात जब्त छापेमारी के दौरान बाबा ग्रुप से जुड़े लोगों के कई ठिकानों से महंगे सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए गए हैं. इन जेवरातों का मूल्यांकन विशेषज्ञों से कराया जा रहा है. आयकर विभाग का कहना है कि जेवरात की कीमत और खरीद के स्रोत की पुष्टि होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि जेवरात आयकर रिटर्न में घोषित हैं या नहीं. अचल संपत्ति और बैंक लेन-देन की भी जांच आयकर विभाग की टीम केवल नकदी और जेवरात तक सीमित नहीं है. अधिकारियों द्वारा बाबा ग्रुप की अचल संपत्तियों, बैंक खातों, लेन-देन और व्यापारिक दस्तावेजों का भी गहन मूल्यांकन किया जा रहा है. विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि संपत्तियों की खरीद के लिए इस्तेमाल किया गया धन कहां से आया और क्या वह आयकर नियमों के अनुरूप घोषित किया गया था. झारखंड और बिहार में 45 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने 29 जनवरी को झारखंड और बिहार में एक साथ छापेमारी शुरू की थी. इस कार्रवाई के तहत बाबा एग्रो फूड, बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड और चावल व्यापार से जुड़े आढ़त व्यापारियों के कुल 45 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया. शुक्रवार को रांची के नगड़ी, कांके रोड, रातू रोड, हरमू रोड और बरियातू स्थित परिसरों की तलाशी ली गई. बिहार में शराब की बोतलें मिलने से बढ़ी मुश्किल सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित चावल के आढ़त व्यापारियों के ठिकानों से शराब की कई बोतलें भी बरामद की गई हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद परिसरों से शराब मिलने के बाद आयकर विभाग ने संबंधित एजेंसियों को इसकी सूचना दी है. इस मामले में अन्य विभागों की कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है. नकदी गिनने के लिए बैंकों के अधिकारी बुलाए गए शुक्रवार को बरामद नकदी की गिनती के लिए बैंकों के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया. देर शाम तक नकदी और दस्तावेजों की जांच जारी रही. समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई समाप्त नहीं हुई थी. आयकर विभाग के अधिकारी कच्चे व्यापार, लेन-देन और रिकॉर्ड से जुड़े कागजात खंगालने में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ेंं: Tribal Mahakumbh: झारखंड के राजमहल में आदिवासियों का महाकुंभ, गंगाघाट पर सजे धर्मगुरुओं के अखाड़े जांच पूरी होने के बाद होगी आगे की कार्रवाई आयकर विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर नकदी, जेवरात और संपत्तियां अघोषित पाई जाती हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ आयकर अधिनियम के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में छापेमारी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में एक्टर गोविंदा, चंकी पांडेय, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर पर केस, ठगी का आरोप बजट पर 1 फरवरी को देखें नया विचार का स्पेशल कवरेज Income tax raid: बाबा ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 1. 25 करोड़ नकद और जेवर जब्त 2 The post Income Tax Raid: बाबा ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 1.25 करोड़ नकद और जेवर जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DIY Cucumber Aloe Vera Face Mask: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स को छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें खीरा और एलोवेरा फेस मास्क

DIY Cucumber Aloe Vera Face Mask: हर कोई चाहते हैं की उसकी त्वचा निखरी, दमकती और खूबसूरत दिखे. ऐसे में अपनी त्वचा को सुंदर और मुलायम रखने के लिए हम बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जिससे हमारी त्वचा धीरे-धीरे रूखी या बेजान होने लगती हैं. आज हम आपको घर पर ही होममेड मास्क बनाने के बारे में बताएंगे जो आपके स्किन के लिए बेस्ट होगी. घर पर बना फेस मास्क स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल के जरिए घर पर खीरे और एलोवेरा से फेस मास्क बनाने का तरीका, जो आपकी त्वचा को नमी और ठंडक देने में मदद करेगा.  खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए? खीरा – 1  एलोवेरा जेल – 2 बड़े चम्मच (फ्रेश भी इस्तेमाल कर सकते हैं) शहद – 1 चम्मच  यह भी पढ़ें: Winter Special Face Mask: सर्दियों में न करें खर्च, घर पर तैयार करें विंटर स्पेशल दूध और हल्दी का नेचुरल फेस मास्क खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप खीरे को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.  अब इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें. इसके बाद आप खीरे का पेस्ट कटोरी में निकालकर एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं.  सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब तैयार है बनकर आपका फेस मास्क.  खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क लगाने का तरीका क्या है? सबसे पहले आप चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ करें.  तैयार हुए मास्क को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट के लिए मास्क को सूखने दें. फिर ठंडे पानी से धो लें और तौलिए से हल्का थपथपाकर सुखाएं.  अब आपकी त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं.  यह भी पढ़ें: Homemade Honey Sugar Lip Scrub: फटे होंठों का घरेलू उपाय, शहद और चीनी से बनाएं नेचुरल लिप स्क्रब, पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ  डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें. The post DIY Cucumber Aloe Vera Face Mask: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स को छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें खीरा और एलोवेरा फेस मास्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Psychology Facts: अगर कोई व्यक्ति आपसे बात करते समय बार-बार आंखें चुराए, तो समझ लें ये 3 बड़ी बातें

Psychology Facts: इंसानी दिमाग और व्यवहार को समझना बहुत ही दिलचस्प काम है. अक्सर हम किसी से बात करते हैं और महसूस करते हैं कि सामने वाला व्यक्ति हमारी आंखों में नहीं देख रहा है. मनोविज्ञान (Psychology) के अनुसार, किसी व्यक्ति का आपसे बात करते समय नजरें चुराना कोई सामान्य बात नहीं है. इसके पीछे उसके मन की स्थिति और स्वभाव के कई राज छिपे होते हैं. बॉडी लैंग्वेज के जानकारों का मानना है कि हमारी आंखें वह सब कुछ कह देती हैं जो हम बोलकर नहीं बता पाते. ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर कोई व्यक्ति आपसे नजरें क्यों चुराता है और उसके पीछे की 3 सबसे बड़ी वजहें क्या हो सकती हैं. भरोसे की कमी होना साइकोलॉजी के अनुसार जो लोग स्वभाव से बहुत शर्मीले होते हैं या जिनमें खुद पर भरोसे की कमी होती है, वे अक्सर नजरें मिलाकर बात नहीं कर पाते. उन्हें ऐसा लगता है कि आंखों में देखने से उनकी घबराहट सामने वाले को पता चल जाएगी. ऐसे लोग अपनी बात कहने के लिए शब्दों का सहारा तो लेते हैं, लेकिन उनकी नजरें हमेशा झुकी रहती हैं. झूठ बोलना या कुछ छिपाना अक्सर लोग नजरें चुराने को झूठ से जोड़कर देखते हैं. जब कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा होता है, तो वह पकड़े जाने के डर से नजरें मिलाने से बचता है. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के मन में कोई बात दबी है या उसने कोई गलती की है, तो वह आपसे आंखें नहीं मिला पाएगा. उसे डर रहता है कि उसकी आंखें उसका राज खोल देंगी. बातचीत में मन न लगना अगर कोई व्यक्ति बार-बार इधर-उधर देख रहा है और आपसे नजरें नहीं मिला रहा, तो इसका एक मतलब यह भी हो सकता है कि उसे आपकी बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह आपकी बातों से ऊब रहा है और उस बातचीत को खत्म करके वहां से जाना चाहता है. मन की परेशानी और बेचैनी जब कोई व्यक्ति मन से परेशान या दुखी होता है, तो उसके लिए किसी एक जगह ध्यान लगाना मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में वह बात तो करता है, लेकिन उसकी नजरें टिकी नहीं रहतीं. यह इस बात का इशारा है कि वह व्यक्ति उस समय किसी गहरी चिंता में डूबा हुआ है. ये भी पढ़ें: Psychology Tricks: पहली मुलाकात में ही जीत लें सबका दिल, बस याद रखें ये 3 साइकोलॉजिकल ट्रिक्स Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Psychology Facts: अगर कोई व्यक्ति आपसे बात करते समय बार-बार आंखें चुराए, तो समझ लें ये 3 बड़ी बातें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Peanut Curry Recipe: खाने में चाहिए कुछ नया, तो फटाफट बना लें स्वादिष्ट पीनट करी

Peanut Curry Recipe: कई बार हम एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर घर में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हो जिसे हम फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक सब्जी की रेसिपी बताएंगे जो घर में मौजूद चीजों से ही बन जाते हैं. इस सब्जी को घर के बड़ों से लेकर शिशु भी खूब चाव से खाएंगे. आज आपको पीनट करी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मूंगफली की सब्जी को आप चावल, रोटी, पूरी या फिर पराठे के साथ भी खा सकते हैं. चलिए आपको पीनट करी बनाने की रेसिपी बताते हैं. पीनट करी बनाने की सामग्री पाव भाजी मसाला – 2 चम्मच पिसी हुई हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच नमक – आवश्यकतानुसार काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच रिफाइंड तेल – 1 बड़ा चम्मच कच्ची मूंगफली – 2 कप टमाटर – 1 धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच जीरा – 1/2 छोटा चम्मच धनिया पत्ती – 2 टहनी पानी यह भी पढ़ेंं: Batkar Curry Recipe: स्वाद में बेमिसाल है छत्तीसगढ़ की बटकर करी, बार-बार खाने का करेगा दिल पीनट करी बनाने की विधि पीनट करी बनाने के लिए पहले तो रात को ही मूंगफली को भिगोने के लिए रख दें. अगले दिन सुबह इस मूंगफली को पानी से निकाल लें. अब एक पैन में 3 कप पानी में मूंगफली डालकर मीडियम फ्लेम पर आधे घंटे उबलने दें. अब एक कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर उसे गर्म होने दें. फिर इसमें जीरा और टमाटर का पेस्ट डालें. इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला और हल्दी पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें पकी हुई मूंगफली, स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च डाल दें. आपकी पीनट करी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे आप बाउल में निकाल कर कटे हरे धनिये से गार्निश करके रोटी, चावल या फिर पाव के साथ सर्व कर सकते हैं. यह भी पढ़ेंं: Lemon Vegetable Curry Recipe: इस सर्दी जरूर बनाएं लेमन वेजिटेबल करी, भरपूर स्वाद के साथ सेहत में भी जबरदस्त यह भी पढ़ेंं: Gujarati khatti Meethi Kadhi Recipe: झटपट तैयार कर लें स्वाद में बेमिसाल खट्टी-मीठी गुजराती कढ़ी, बनाने का तरीका भी है आसान The post Peanut Curry Recipe: खाने में चाहिए कुछ नया, तो फटाफट बना लें स्वादिष्ट पीनट करी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुशी कक्कड़ के ‘मेहर के सनकल देखब’ ने इंटरनेट पर बढ़ाया तापमान, ग्लैमरस तोषी द्विवेदी के शिकायतों पर फैंस हुए फिदा  

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक और धमाकेदार नया सॉन्ग ‘मेहर के सनकल देखब’ आ गया है. खुशी कक्कड़ के आवाज में सजा यह गाना दर्शकों को खूब भा रहा है. गाना अपने देसी स्टाइल और मसालेदार प्रेजेंटेशन के चलते सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है. दर्शक इस गाने को एसआरके म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. समाचार लिखे जाने तक सॉन्ग ने 15 हजार से भी ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है.  पति से शिकायत करते दिखी तोषी द्विवेदी   वीडियो में तोषी द्विवेदी नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है. गाने में एक्ट्रेस अपने पति से नाराजगी जाहिर करते नजर आती हैं. तोषी कहती हैं कि अब तक तुमने सिर्फ मेरी चूड़ियों की खनक देखी है, लेकिन अब मेरा गुस्सा वाला रूप देखोगे. तुम झूठ बोलते हो की बाहर नौकरी करते हो. मुझे तो लगता है कि तुम अपना दिल कहीं और लगाके बैठे हो. पूरे गाने में एक्ट्रेस का एक्सप्रेशन्स, आंखों के इशारे और एनर्जेटिक डांस मूव्स देखने को मिलती है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दर्शक अब तोषी के लुक और एक्सप्रेशन्स का जमकर तारीफ कर रहे है. गाने की टीम   सॉन्ग – मेहर के सनकल देखब  सिंगर – खुशी कक्कड़  एक्ट्रेस – तोषी द्विवेदी  लिरिक्स – शुभ दयाल सोहरा  म्यूजिक – आर्या शर्मा  कोरियोग्राफर – कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार  डीआई – हमिंग बर्ड VFX  डीओपी – संतोष यादव, नवीन वर्मा कैमरा – विवेक यादव म्यूजिक – एसआरके म्यूजिक यूजर्स के रिएक्शन यूजर्स के रिएक्शन ‘मेहर के सनकल देखब’ गाने के यूट्यूब पर रिलीज होते ही फैंस ने भर-भर के अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, खुशी कक्कड़ द्विवेदी मेरी फेवरेट जोड़ी एक साथ धमाका. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इस सॉन्ग ने मेरे दिल को जीत लिया है. तीसरे ने लिखा, सुपर. तो एक फैन ने लिखा, ब्रांड न्यू सॉन्ग, इस गाने को खूब प्यार दीजिए आप लोग. ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: घरवाली बन दामिनी यादव ने प्रमोद पटेल से की फरमाइश, यूट्यूब पर वायरल हुआ शिवानी सिंह का गाना, देखें वीडियो ये भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया धमाकेदार सॉन्ग ‘देवरा दोगलवा’ हुआ रिलीज, अपने देवर से परेशान नजर आई सपना चौहान ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पति-पत्नी की नोकझोंक और प्यार से सजा गाना ‘नखरा बालम के’ रिलीज, शिवानी सिंह की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना The post खुशी कक्कड़ के ‘मेहर के सनकल देखब’ ने इंटरनेट पर बढ़ाया तापमान, ग्लैमरस तोषी द्विवेदी के शिकायतों पर फैंस हुए फिदा   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PAK vs AUS: बाबर का विकेट ‘नॉर्मल’ है! पत्रकार के सवाल पर जम्पा ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

Highlights जम्पा की फिरकी में फंसे बाबर आजम पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत सैम अयूब का प्रदर्शन PAK vs AUS: एडम जम्पा (Adam Zampa) ने पहले तो सवाल को दोबारा कन्फर्म किया और फिर मुस्कुराते हुए कहा कि बाबर का विकेट उनके लिए एक ‘नॉर्मल विकेट’ की तरह ही है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, बाबर आजम (Babar Azam) लंबे समय से अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, पर यह पहली बार नहीं है जब मैंने उन्हें आउट किया है. उम्मीद है यह आखिरी बार भी नहीं होगा. जाम्पा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया कि उनके लिए विकेट लेना उनका काम है, चाहे सामने कोई भी बड़ा नाम हो. जम्पा की फिरकी में फंसे बाबर आजम मैच की बात करें तो जम्पा ने अपनी 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 24 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके. बाबर आजम नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे और 20 गेंदों में 24 रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे थे. जम्पा की एक लेंथ बॉल पर बाबर ने रिवर्स स्वीप स्पोर्ट्सने की कोशिश की और गेंद सीधे पैड पर जा लगी. अंपायर ने पहले नॉट आउट दिया था, लेकिन जम्पा के कहने पर कप्तान ने रिव्यू लिया. रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद स्टंप्स पर लग रही थी और बाबर को पवेलियन लौटना पड़ा. 🚨 ADAM ZAMPA COOKED BABAR AZAM Interviewer asked 🗣️How do you feel about the wicket of Pakistan’s premier batsman, Babar Azam? Adam Zampa Said 🗣️ “Babar Azam wicket is just a normal wicket for me”.🤣🤣🤣 pic.twitter.com/XdzqPbNvkJ — SanataniDefender🚩 (@TrendFuseXX) January 31, 2026 पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत भले ही जम्पा ने अपनी गेंदबाजी से दिल जीता, लेकिन बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. खास बात यह है कि टी20 क्रिकेट में लगातार 7 हार के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कंगारू टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना सकी. सैम अयूब का प्रदर्शन इस जीत के असली हीरो सैम अयूब रहे. उन्होंने पहले बल्लेबाजी में ताबड़तोड़ 40 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में भी 2 अहम विकेट चटकाए. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. अबरार अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया. टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए यह जीत एक टॉनिक की तरह काम करेगी. ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में बदलाव की तैयारी, क्या सैमसन की होगी छुट्टी? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11 WPL 2026: गुजरात जाएंट्स की शानदार जीत, मुंबई को पटखनी देकर एलिमिनेटर में मारी एंट्री The post PAK vs AUS: बाबर का विकेट ‘नॉर्मल’ है! पत्रकार के सवाल पर जम्पा ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top