Hot News

February 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मोबाइल छीन भाग रहा धैया का युवक गिरफ्तार, एक फरार

Dhanbad News: दिनदहाड़े सरायढेला थाना क्षेत्र में हुई घटना Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र में शनिवार को मोबाइल छीन कर भाग रहे धैया के लाहबनी निवासी किशन राम को सरायढेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है. इस संबंध में सरायढेला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि हीरापुर के अजंतापाड़ा निवासी फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मी चिंटू कुमार शुक्रवार को किसी काम से सरायढेला आये थे. इसी दौरान वह सरायढेला के पास सड़क किनारे खड़ा होकर अपना मोबाइल देख रहा था. इसी क्रम में एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल छीन कर भागने लगे. चिंटू ने साहस दिखाते हुए दोनों युवकों का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसने उन्हें रोका. इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया गया. सूचना पर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गये युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम किशन राम बताया. उसने अपने फरार साथी का नाम फैजल बताया, जो भेलाटांड़ का रहने वाला है. फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी सरायढेला पुलिस ने आरोपी किशन राम को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस फरार उसके साथ फैजल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. The post Dhanbad News: मोबाइल छीन भाग रहा धैया का युवक गिरफ्तार, एक फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कोयला खोज व माइन प्लानिंग में 26 नये निजी कंपनियों की एंट्री

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. केंद्र प्रशासन ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए देश के कोयला क्षेत्र में कोयले की खोज और खनन से जुड़े प्लान एवं डिजाइन के कार्य में निजी कंपनियों को एंट्री दे दी है. इसके साथ ही अब तक इस क्षेत्र में एकमात्र प्रशासनी एजेंसी के रूप में काम कर रही सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआइ) का करीब पांच दशक पुराना एकाधिकार टूट गया है. प्रशासन ने अब तक 44 निजी कंपनियों को इस कार्य के लिए अधिसूचित किया है, जिससे कोयला क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और तेज विकास की राह खुल गयी है. गौरतलब हो कि वर्ष 1973 में गठित सीएमपीडीआइ अब तक देश की सभी कोयला परियोजनाओं की योजना और डिजाइन तैयार करता रहा है. निजी कंपनियों की एंट्री के साथ ही पहली बार यह क्षेत्र प्रतिस्पर्धी ढांचे में प्रवेश कर रहा है. दो चरणों में मिली मंजूरी : सूचना के मुताबिक पहले चरण में 26 नवंबर 2025 को 18 निजी कंपनियों व 28 जनवरी 2026 को 26 निजी कंपनियों को कोयला एवं लिग्नाइट की खोज तथा खनन प्लानिंग का अधिकार दिया गया है. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु और मेघालय सहित कई राज्यों की मान्यता प्राप्त कंपनियां शामिल हैं, जिससे यह साफ होता है कि प्रशासन राष्ट्रीय स्तर पर निजी भागीदारी को बढ़ावा दे रही है. तेज होगी परियोजनाओं की रफ्तार : कोयला मंत्रालय के मुताबिक, निजी कंपनियों के आने से कोयला ब्लॉकों की खोज में तेजी आयेगी. आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा. साथ ही परियोजनाओं की मंजूरी और क्रियान्वयन में समय घटेगा, जिससे उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. बॉक्स : 1 28 जनवरी, 2026 @ 26 कंपनियों को मिली मंजूरी – मेसर्स रामगढ़ मिनरल्स एंड माइनिंग लिमिटेड – मेसर्स जियोएक्सपोयर प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स जियोवेल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स जियो मरीन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स इकोमेन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स जियो एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग सॉल्यूशंस – मेसर्स इंफ्रास्ट्रक्चर लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स एंजियोटेक कंसल्टेंट – मेसर्स हिंदमेटल एक्सप्लोरेशन सर्विसेज प्राइवेट – मेसर्स एर्टनेनविरो लैव प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स भुशिल्प माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स पीआरवी इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स कुंदन कंसंट्रेट्स प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स वीएमआरसी जियोमाइनिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स दीपसर मिनरल एक्सप्लोरर – मेसर्स एनवायरोग्रीन कंसल्टेंट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स माई वर्ल्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स क्रिटिकल मिनरल ट्रैकर्स – मेसर्स स्टीगर जियोसाइंस एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट – मेसर्स ओशीन ड्रिलिंग एंड एक्सप्लोरेशन प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स वरदान एनवायरनेट एलएलपी – मेसर्स एनके एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स एसएंडएस जियोलॉजिकल कंसल्टेंट्स – मेसर्स वाइब्रेंट टेक्नो लैव प्राइवेट लिमिटेड – मैसर्स शिजय प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड – मेसर्स सिद्धार्थ जियो कंसल्टेंट बॉक्स : 2 26 नवंबर 2025 @ 18 कंपनियों को मिली थी मंजूरी – इंडियन माइन प्लानर्स एंड कंसल्टेंट्स, कोलकाता, पश्चिम बंगाल – मैट्रिक्स माइनिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा – यूनाइटेड एक्सप्लोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल – माहेश्वरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल – प्राकृतिक संसाधन प्रभाग दृ टाटा स्टील लिमिटेड, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड – माइनिंग एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, बर्दवान, पश्चिम बंगाल – जेम्को काटी एक्सप्लोरेशन पी लिमिटेड, चंद्रपुर, – साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा – जियो टेक्निकल माइनिंग सॉल्यूशंस, धर्मपुरी, तमिलनाडु – नोबोमाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पूर्वी खासी पहाड़िया, मेघालय – सुरमाइन कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली – कार्तिकेय एक्सप्लोरेशन एंड माइर्निंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, महाराष्ट्र – माइनिंग टेक कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात – जेम्स प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, रांची, झारखंड – रेवल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात – जीएमएमसीओ टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड, हैदराबाद(तेलंगाना) – सिनर्जी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर(महाराष्ट्र) – एपीसी ड्रिलिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, नम्माकल, तमिलनाडु The post Dhanbad News: कोयला खोज व माइन प्लानिंग में 26 नये निजी कंपनियों की एंट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आउटर सिग्नल पर महिला यात्री का पर्स झपटा

Dhanbad News: मौर्य एक्सप्रेस में सफर रह रहीं पूर्वी चंपारण की अनामी शरण Dhanbad News: मौर्या एक्सप्रेस में सफर कर रही एक स्त्री यात्री का पर्स धनबाद स्टेशन के आउटर पर एक उचक्के ने झपट कर फरार हो गया. इस संबंध में भुक्तभोगी स्त्री पूर्वी चंपारण निवासी अनामी शरण के पति ने रेल थाना में शिकायत की है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी गौरोल से झारसुगड़ा के लिए ए-2 कोच में छह साल के शिशु के साथ सफर कर रहा थी. ट्रेन के धनबाद स्टेशन के आउटर सिंग्नल के पास पहुंचते ही एक उचक्के ने सिर के नीचे रखा पर्स झपट कर भाग गया. घटना के बाद उचक्के को पकड़ने की कोशिश की गयी, लेकिन वह भागने में सफल रहा. पर्स में तीन पीस चेन, तीन पीस अंगुठी, कान का झुमका, कान का टॉप, शिशु का लॉकेट, मंगल सूत्र, ज्योतिया, पायल, तीन हजार रुपये समेत कई जरूरी दस्तावेज थे. The post Dhanbad News: आउटर सिग्नल पर स्त्री यात्री का पर्स झपटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: ना नियमित शिक्षक, ना छात्र, कागज पर चल रही मध्यमा की पढ़ाई

Dhanbad News: हाल राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय का, पांच विद्यार्थी हैं नामांकित, चार घर से कर रहे तैयारी Dhanbad News: मनोज रवानी, धनबाद. भिस्तीपाड़ा स्थित एचइ स्कूल परिसर में वर्ष 1953 से संचालित राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय में ना तो कोई नियमित शिक्षक हैं और ना ही रोज स्कूल आने वाले विद्यार्थी. रजिस्टर पर चार बच्चों का नाम तो हैं. लेकिन, क्लास करने नहीं आते. केवल कागज पर ही मध्यमा की पढ़ाई हो रही है. इस विद्यालय में दसवीं (मध्यमा) में पांच विद्यार्थी नामांकित हैं. इसमें से चार छात्रों के परिजनों ने लिखित दिया है कि उनके शिशु घर में रहकर पढ़ाई करेंगे और अपने बच्चों को ले गये. वहीं एक छात्र ने पढ़ाई छोड़ दी है. नौवीं व दसवीं की होती है पढ़ाई इस संस्कृत विद्यालय में नौवीं व दसवीं (मध्यमा) तक की पढ़ाई होती है, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण यहां एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है. विद्यालय में प्रतिनियोजित पर वर्ष 2024 तक पढ़ाई हुई. लेकिन प्रतिनियोजित शिक्षक अर्जुन प्रसाद पांडेय के सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय को कोई शिक्षक नहीं मिला. इससे विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गयी. एक शिक्षक सितंबर माह में आये और डेढ़ माह में ही वापस चले गये. विभागीय उपेक्षा के कारण विद्यालय में नामांकन का स्तर गिरता गया. नौवीं कक्षा में एक भी छात्र नामांकित नहीं हैं. एचइ स्कूल के प्रभारी को संस्कृत विद्यालय का प्रभार एचइ स्कूल के प्रभारी राजेश कुमार को संस्कृत विद्यालय का प्रभार दे दिया गया है. लेकिन, यहां पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है. शनिवार को नया विचार की टीम स्कूल पहुंची, तो एचइ स्कूल के कक्षा में दूसरे बच्चों के साथ संस्कृत विद्यालय का छात्र पढ़ाई करता मिला. लेकिन यह छात्र दूसरी बार परीक्षा की तैयारी कर रहा है. वह नियमित क्लास भी कर रहा है. पहले 17 कमरे में संचालित था विद्यालय दुमका में आरडीडी रह चुके गोपाल कृष्ण झा वर्ष 2019 तक संस्कृत विद्यालय में प्रधानाध्यापक रहे. 2019 में उन्हें डायट का प्रभारी बना दिया गया, फिर जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका के बाद वह आरडीडी बन गये. वह बताते हैं कि पहले खपरैल कमरे में विद्यालय का संचालन होता था. तब 17 कमरे थे. श्री झा के अनुसार झारखंड अलग राज्य बनने के बाद इस राज्य के हिस्से छह संस्कृत विद्यालय आये. शिक्षकों का पद रिक्त, सिर्फ लेखापाल व आदेशपालक हैं संस्कृत विद्यालय में वैद्य, व्याकरण, ज्योतिष, साहित्य, हिंदी, एसएसटी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा के शिक्षक के पद हैं. इसके अलावा प्रयोगशाला के लिए एक, लेखापाल व आदेशपालक का एक पद है. विद्यालय में कुल 14 पद हैं, लेकिन वर्तमान में यहां सिर्फ लेखापाल व आदेशपालक हैं. विद्यालय में सैकड़ों पुरानी किताबें व पांडुलिपियां हैं संस्कृत विद्यालय में काफी पुरानी किताबें, ग्रंथ और महत्वपूर्ण पांडुलिपियां हैं. विद्यालय में करीब 600 से 700 किताबें हैं. बच्चों के अभाव में प्रतिनियोजन हुआ रद्द : डीइओ संस्कृत विद्यालय से परिजन ने स्वेच्छा से अपने बच्चों को ले गये हैं. इस विद्यालय में प्रतिनियोजन पर शिक्षक लगाये गये थे. लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम होने के कारण शिक्षक का प्रतिनियोजन वापस हो गया. एचइ स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकीय संस्कृत विद्यालय के प्रभार में हैं. अभिषेक झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी The post Dhanbad News: ना नियमित शिक्षक, ना छात्र, कागज पर चल रही मध्यमा की पढ़ाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: तबीयत बिगड़ने पर मां-बेटी को कुस्तौर अस्पताल में कराया भर्ती

Dhanbad News: केंदुआ. पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किये मां-बेटी को शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बीसीसीएल के क़ुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे. मरीज कतरास क्षेत्र के नीमतल्ला सोनारडीह क्षेत्र के रहनेवाले शंकर शर्मा की पत्नी सुलोचना कुमारी (30) व उनकी पुत्री कंचन कुमारी(9) बताये जा रहे हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रेफर किये गये मरीजों को उल्टी,चक्कर और सिरदर्द की शिकायत थी. अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ शशि कुमार रवि ने दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है. अस्पतालकर्मियों के पूछे जाने मरीजों ने बताया कि वे सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाले बीसीसीएल के साउथ गोविंदपुर कोलियरी स्थित टंडाबाड़ी बस्ती के निकट बीसीसीएल की बंद भूमिगत खदान में अचानक भड़की आग से भारी मात्रा में धुआं निकलने वाले इलाके के रहनेवाले हैं. उल्टी, सिर दर्द, चक्कर की शिकायत के बाद केंदुआडीह शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें कुस्तौर भेज दिया. डॉ रवि ने पूछे जाने पर कहा कि उच्च प्रबंधन के निर्देश पर कतरास क्षेत्र से आये दोनों मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. The post Dhanbad News: तबीयत बिगड़ने पर मां-बेटी को कुस्तौर अस्पताल में कराया भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछ कर महिला खाते से उड़ाये 6.41 लाख रुपये

Dhanbad News: धनबाद की वॉच एंड वार्ड कॉलोनी की रहने वाली रेवती छत्तर के खाते से साइबर अपराधियों ने छह लाख 41 हजार 785 रुपये उड़ा दिये. इस संबंध में भुक्तभोगी स्त्री ने शनिवार को धनबाद साइबर थाना में अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता रेवती छत्तर ने बताया कि एसबीआइ में उनका खाता है. उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाता में जरूरी अपडेट करना है. उसने भरोसा दिलाया कि अगर जानकारी नहीं दी गयी, तो खाता अस्थायी रूप से बंद हो सकता है. डर और भ्रम की स्थिति में आकर स्त्री ने उनके मोबाइल पर आये ओटीपी कॉल करने वाले को बता दिया. ओटीपी बताने के कुछ ही मिनट में उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिये कुल 6,41,785 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना के बाद भुक्तभोगी स्त्री सदमे में है. मैसेज आने के बाद ठगी का हुआ एहसास खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर स्त्री को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने बैंक शाखा से संपर्क किया, लेकिन तब तक पूरी राशि निकाली जा चुकी थी. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर थाना की पुलिस खाते से जुड़े लेनदेन का विवरण खंगाल रही है. पुलिस और बैंक प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी को नहीं दें. साइबर अपराधी नये-नये तरीकों से साइबर ठगी कर रहे हैं. सतर्कता ही इससे बचाव का उपाय है. The post Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछ कर स्त्री खाते से उड़ाये 6.41 लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: लीचेट पर्यावरण और भूजल के लिए गंभीर चुनौती : प्रो रहमान

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में लीचेट ट्रीटमेंट में टिकाऊ तकनीक पर व्याख्यान Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद के शताब्दी समारोह के तहत पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के ईआईएसीपी कार्यक्रम केंद्र द्वारा मिशन लाइफ कीनोट लेक्चर सीरीज़ (2025–26) के तहत शनिवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान का विषय ‘लीचेट ट्रीटमेंट के लिए एड्सॉर्बेंट्स का विकास : एक टिकाऊ तरीका’ था. मुख्य वक्ता एनआइटी पटना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो अब्दुर रहमान क्वाफ ने कहा कि लैंडफिल से निकलने वाला लीचेट पर्यावरण और भूजल के लिए गंभीर चुनौती है. इसके उपचार के लिए किफायती, टिकाऊ और प्रभावी एड्सॉर्बेंट्स विकसित करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने जल शोधन की नवीन तकनीकों, अनुसंधान प्रगति और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में शोधार्थियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही. यह व्याख्यान शृंखला पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जमीनी स्तर पर लागू होने वाले वैज्ञानिक समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है. The post Dhanbad News: लीचेट पर्यावरण और भूजल के लिए गंभीर चुनौती : प्रो रहमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : आज से बंद हो जायेगी लाल कार्डधारयों की नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा

Dhanbad News: पीपीपी मोड पर संचालित कंपनी ने 1.14 करोड़ रुपये बकाया होने पर की सेवा बंद करने की घोषणाDhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र में एक फरवरी से लाल कार्डधारियों का नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा बंद हो जायेगी. अस्पताल प्रबंधन पर करीब एक करोड़ 14 लाख रुपये बकाया होने के बाद कंपनी ने शनिवार को नि:शुल्क सेवा बंद करने की घोषणा की. मणिपाल हेल्थ मैप प्रबंधन के अनुसार लंबे समय से अस्पताल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया है. कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी भुगतान को लेकर कोई पहल नहीं की गयी. ऐसे में विवश होकर लाल कार्डधारियों के लिए दी जा रही नि:शुल्क जांच सेवा अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लेना पड़ा. समाप्त हो चुका है कंपनी का अनुबंध एसएनएमएमसीएच में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र का स्वास्थ्य विभाग के साथ अनुबंध दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका है. कंपनी को मार्च तक का एक्सटेंशन दिया गया है. इस वजह से कंपनी धीरे-धीरे केंद्र की सेवा समाप्त कर रही है. कंपनी की ओर से केंद्र में मरीजों को दी जाने वाली यूएसजी सेवा पूरी तरह से बंद करने की घोषणा कर दी है. रविवार से केंद्र में किसी भी मरीज का यूएसजी नहीं होगा. आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ेगा सीधा असर कंपनी के इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. एसएनएमएमसीएच में रोज बड़ी संख्या में गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. उनके लिए सीटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी आदि जांच करानी होती है. नि:शुल्क सुविधा बंद होने से मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों में जाना पड़ेगा, जहां समय अधिक लगेगा. साथ ही, मरीज के परिजनों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा. अस्पताल प्रबंधन के लिए भी बढ़ेगी चुनौती एजेंसी के इस निर्णय से अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गयी है. प्रबंधन को मरीजों की नाराजगी झेलनी होगी. वहीं बकाया भुगतान का संकट आ गया है. The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : आज से बंद हो जायेगी लाल कार्डधारयों की नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad News: 21 जनवरी को खाना पकाने के क्रम में झुलस गयी थी वासेपुर आजाद नगर की जीनतDhanbad News: बैंकमोड़ थाना अंतर्गत वासेपुर, आजाद नगर इमामबाड़ा की रहने वाली जीनत खातून (34) की इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह एसएनएमएमसीएच में मौत हो गयी. आग से झुलसने के बाद उसे इलाज के लिए 21 जनवरी को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जीनत के भाई सलमान खान के बयान पर सरायढेला पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया है. पुलिस को दिये फर्दबयान में सलमान ने बताया कि 21 जनवरी की सुबह 9.30 बजे खाना बनाने के क्रम में आग की चपेट में आने से जीनत बुरी तरह झुलस गयी थी. उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग पहुंचे और आग बुझायी. इसके बाद एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचाया था. चिकित्सकों के अनुसार आग से जीनत 60 प्रतिशत से ज्यादा जल गयी थी. सरायढेला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. The post Dhanbad News: आग से झुलसी स्त्री की इलाज के दौरान मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क सुरक्षा में हजारीबाग जिले को दो पुरस्कार

हजारीबाग. राज्य में परिवहन विभाग की ओर से एक जनवरी से शुरू राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना का समापन शनिवार को राजधानी रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में किया गया. इसमें हजारीबाग जिले को दो पुरस्कार मिले हैं. प्रथम पुरस्कार जिले भर में सड़क सुरक्षा के मानकों को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए दिया गया है. वहीं, द्वितीय पुरस्कार गुड समरिटन के प्रचार-प्रसार के लिए मिला है. मौके पर डीटीओ बैद्यनाथ कामती, मोटरयान निरीक्षक बिरसू सिंह, रवीना कुमारी, हजारीबाग सड़क सुरक्षा के प्रबंधक संतोष कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट शारिक इकबाल एवं आइटी सहायक अरविंद कुमार मौजूद थे. बडासी गांव में पांच शराब भट्ठी ध्वस्त हजारीबाग. मुफ्फसिल पुलिस ने शनिवार को बडासी गांव में छापामारी कर पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. साथ ही करीब 10 क्विंटल से अधिक जावा महुआ जब्त कर नष्ट कर दिया. वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन, महुआ गलाने में इस्तेमाल ड्राम को तोड़ दिया गया. शराब चुलाई के लिए बनायी गयी झोपड़ी को गिरा दी गयी. थाना प्रभारी रोशन कुमार वर्णवाल ने कहा कि क्षेत्र के सभी इलाके में छापामारी अभियान चलाया जायेगा. The post सड़क सुरक्षा में हजारीबाग जिले को दो पुरस्कार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top