Hot News

February 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे वृषभ राशि के युवा, ‘गजकेसरी योग’ दिलाएगा बड़ा प्रोजेक्ट

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: वृषभ राशि (Taurus): आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है. शुक्र और बुध का प्रभाव आपको रचनात्मक बनाएगा और चतुर्ग्रही योग लाभ दिलाएगा. बिजनेस करने वाले युवा सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे, जिससे घरवाले भी खुश रहेंगे. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. बस ध्यान रखें कि आज किसी को उधार न दें. करियर-बिजनेस: आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और गजकेसरी योग की वजह से विदेश या दूर की यात्रा से बिजनेस में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. एजुकेशन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बड़ी उपलब्धि वाला है. लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में स्टेबिलिटी आएगी और आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. गजकेसरी योग की वजह से अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत लकी है. स्वास्थ्य: आज आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत बढ़िया रहेगा और गजकेसरी योग आपको जिम या योग शुरू करने की प्रेरणा देगा. बाहर के जंक फूड से बचें क्योंकि शनि की स्थिति पेट में गैस या अपच की समस्या दे सकती है. सावधानी- अनजान लोगों पर भरोसा और लंबी यात्रा से बचें. उपाय- लक्ष्मी जी को सफेद फूल चढ़ाएं और सफेद मिठाई बांटें. शुभ अंक- 8शुभ रंग- काला Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे वृषभ राशि के युवा, ‘गजकेसरी योग’ दिलाएगा बड़ा प्रोजेक्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मिथुन के गुरु बनाएंगे आपको ‘जीनियस’, गंभीर फैसलों से चमकेगा बिजनेस और लव लाइफ

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मिथुन राशि(Gemini): आज दिमाग और विवेक से निर्णय लेने का दिन है. आपकी राशि के गुरु और मकर के ग्रहों का योग आपको गंभीर फैसले लेने के लिए प्रेरित करेगा. अपनी व्यावसायिक योजनाओं के पूरा होने से आप खुश रहेंगे. कार्यक्षेत्र में पुरानी लापरवाही सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें. शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में धन का निवेश बिल्कुल न करें. करियर-बिजनेस: गुरु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको जीनियस आइडियाज देगी पर पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें. बिजनेस में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें वरना नुकसान हो सकता है. लव लाइफ: गुरु की आपकी राशि में उपस्थिति और मकर के ग्रहों का योग आपके आकर्षण को बढ़ाएगा. सिंगल लोगों की आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो करियर में भी आपकी मदद करेगा. स्वास्थ्य: गुरु की स्थिति आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेगी, लेकिन बुध की वजह से नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और फोन का इस्तेमाल कम करें ताकि आंखों को आराम मिले. सावधानी- ड्राइविंग में सावधानी रखें और गुप्त निवेश न करें. उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरे रंग के कपड़े पहनें. शुभ अंक- 8शुभ रंग- आसमानी Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मिथुन के गुरु बनाएंगे आपको ‘जीनियस’, गंभीर फैसलों से चमकेगा बिजनेस और लव लाइफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कर्क राशि वालों के लिए मुनाफे वाला दिन, पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026:कर्क राशि (Cancer): आज का दिन पैसों के मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है. क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जो ‘गजकेसरी योग’ के कारण आपको मानसिक मजबूती देंगे. दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जो मूड रिफ्रेश करने के लिए बेहतर रहेगा. करियर-बिजनेस: करियर में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और बॉस आपके काम से खुश होंगे. क्योंकि चंद्रमा आज आपको मानसिक शांति देंगे, जिससे आप सही डिसीजन ले पाएंगे. साझेदारी में बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन जबरदस्त मुनाफे और ग्रोथ का संकेत है. लव लाइफ: आज चंद्रमा आपको बहुत रोमांटिक और केयरिंग बनाएंगे. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से पुरानी सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और रिश्ता पहले से ज्यादा गहरा होगा. स्वास्थ्य: चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे आप काफी इमोशनल और सेंसेटिव रहेंगे जो सिरदर्द का कारण बन सकता है. माघ पूर्णिमा के दिन ध्यान करना आपके नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए रामबाण साबित होगा. सावधानी- पार्टनरशिप और लव लाइफ में जिद करने से बचें. उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं. शुभ अंक- 3शुभ रंग- भूरा Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कर्क राशि वालों के लिए मुनाफे वाला दिन, पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: सिंह राशि के युवाओं का बढ़ेगा अनुशासन, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: सिंह राशि (Leo): आज आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. ऑफिस में आप अधिकारियों के प्रिय बनेंगे. क्योंकि आपकी राशि में केतु की मौजूदगी और सूर्यदेव आपको अनुशासन में रहने की सीख देंगे. हालांकि, कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, जिससे आपको बचना होगा. स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई की समस्याओं पर खुलकर बात करनी होगी. करियर-बिजनेस: करियर में आज भागदौड़ अधिक रहेगी पर शाम तक मेहनत का मीठा फल मिल जाएगा. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपने बिजनेस सीक्रेट्स किसी से शेयर न करें और अपनी वर्किंग स्टाइल को गुप्त रखें. लव लाइफ: केतु की आपकी राशि में मौजूदगी थोड़ा अकेलापन महसूस करवा सकती है, लेकिन पार्टनर का सपोर्ट आपको इससे बाहर निकालेगा. आज आप दिखावे के बजाय सादगी से अपने प्यार का इजहार करना पसंद करेंगे. स्वास्थ्य: केतु का प्रभाव आज आपको थोड़ा आलसी बना सकता है, जिससे वर्कआउट करने का मन नहीं करेगा. हृदय संबंधी किसी भी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें और ताजे फलों का सेवन बढ़ाएं. सावधानी- अपनी सेहत और विरोधियों की चाल पर नजर रखें. उपाय- सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. शुभ अंक-7शुभ रंग- नीला Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: सिंह राशि के युवाओं का बढ़ेगा अनुशासन, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कन्या राशि वालों के करियर में मिलेगा बड़ा ब्रेक, लव लाइफ में होगी किसी खास की एंट्री

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कन्या राशि (Virgo): आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है. किसी की कही-सुनी बातों को लेकर तनाव न पालें. क्योंकि बुध की मकर में स्थिति आपको तार्किक बनाएगी, लेकिन खर्चों पर चंद्रमा की नजर रहेगी. घर में किसी मेहमान के आने से खर्च बढ़ सकता है, जिसके कारण थोड़ा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. बजट का ध्यान रखें. करियर-बिजनेस: स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड के युवाओं के लिए आज का दिन ‘जैकपॉट’ जैसा हो सकता है. आपके टैलेंट की पहचान होगी और बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है. लव लाइफ: मकर राशि का चतुर्ग्रही योग आपके सोशल सर्कल को बढ़ाएगा, जहां कोई खास आपकी लाइफ में एंट्री ले सकता है. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन लॉन्ग ड्राइव या डेट पर जाने के लिए बेस्ट है. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन भागदौड़ की वजह से पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. मकर का चतुर्ग्रही योग आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर करेगा, इसलिए पौष्टिक आहार लेना फायदेमंद रहेगा. सावधानी- शॉर्टकट से पैसा कमाने और लव लाइफ के भटकाव से बचें. उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं और कन्याओं का आशीर्वाद लें. शुभ अंक-5शुभ रंग- नारंगी Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कन्या राशि वालों के करियर में मिलेगा बड़ा ब्रेक, लव लाइफ में होगी किसी खास की एंट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: तुला राशि वालों का आज रहेगा जलवा, बिजनेस में होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: तुला राशि (Libra): आज का दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में कुछ रुकावट आने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं. शुक्रदेव आपको सुख देंगे, लेकिन शनि की दृष्टि चुनौतियों का संकेत दे रही है. ऑफिस के कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं, इसलिए अपने काम से काम रखें. पार्टनर के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है. करियर-बिजनेस: आज आप अपने वर्कप्लेस पर काफी प्रभावशाली रहेंगे और बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे. रियल एस्टेट या सुख-सुविधाओं की चीजों का बिजनेस करने वालों को आज उम्मीद से बढ़कर लाभ मिल सकता है. लव लाइफ: आज आप करियर और लव लाइफ के बीच थोड़े उलझ सकते हैं, लेकिन शाम तक पार्टनर के साथ तालमेल बैठ जाएगा. आपकी मधुर वाणी आज आपके पार्टनर का दिल जीत लेगी और घर में भी खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य: आज काम के बोझ की वजह से आपको नींद की कमी महसूस हो सकती है, जिसका असर आपके चेहरे की चमक पर पड़ेगा. संतुलित दिनचर्या अपनाएं और तनाव को खुद पर हावी न होने दें वरना ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. सावधानी- प्रॉपर्टी के पेपर और घर के झगड़ों में न पड़ें. उपाय- मंदिर में इत्र दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें. शुभ अंक-1शुभ रंग- सफेद Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: तुला राशि वालों का आज रहेगा जलवा, बिजनेस में होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मंगल के साहस से दूर होंगी करियर की बाधाएं, वृश्चिक राशि के युवाओं को मिलेगी तरक्की की गुड न्यूज

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. काम में व्यस्तता के कारण आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. क्योंकि मकर के मंगल आपको साहसी बनाएंगे, जिससे करियर की बाधाएं दूर होंगी. नौकरीपेशा युवाओं को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं. आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. करियर-बिजनेस: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप मुश्किल प्रोजेक्ट्स को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े युवाओं को आज बड़े टारगेट पूरे करने में सफलता मिलेगी और इंसेंटिव बढ़ेगा. लव लाइफ: आज का दिन आपके लिए काफी पैशनेट रहने वाला है, क्योंकि मंगल और शुक्र की युति आपको निडर बनाएगी. आप अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए घरवालों से बात करने का साहस जुटा पाएंगे. स्वास्थ्य: मंगल और शुक्र की स्थिति आपको बहुत एक्टिव बनाएगी, जिससे आप स्पोर्ट्सकूद में हिस्सा ले सकते हैं. वाहन चलाते समय आज बहुत सावधानी बरतें. क्योंकि चोट लगने की छोटी संभावना बन रही है. सावधानी- सोशल मीडिया पोस्ट और भाई-बहनों से विवाद में सतर्क रहें. उपाय- हनुमान चालीसा पढ़ें और तांबे का सिक्का पास रखें. शुभ अंक-2शुभ रंग- हरा Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मंगल के साहस से दूर होंगी करियर की बाधाएं, वृश्चिक राशि के युवाओं को मिलेगी तरक्की की गुड न्यूज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: धनु राशि के लिए धन लाभ के खुलेंगे नए द्वार, रुके हुए पैसे मिलने से फाइनेंशियल प्लानिंग होगी मजबूत

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: धनु राशि (Sagittarius): आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है. कोई भी बड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं. क्योंकि गुरु की स्थिति ज्ञान बढ़ाएगी, लेकिन मकर के चार ग्रह मानसिक उलझन पैदा कर सकते हैं. आज माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस होगा. धैर्य से काम लें. करियर-बिजनेस: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत मजबूत है और धन के नए स्रोत खुलेंगे. बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को मजबूती मिलेगी और नया निवेश संभव होगा. लव लाइफ: गुरु की कृपा से आज लव लाइफ में चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल या शांत जगह पर जाना आपके मानसिक सुकून को बढ़ाएगा. स्वास्थ्य: गुरु की कृपा से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप पुरानी किसी बीमारी से रिकवर कर पाएंगे. आज अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीजें शामिल करें क्योंकि हड्डियों में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है. सावधानी- कड़वी भाषा और पैसों के उधार लेन-देन से बचें. उपाय- विष्णु जी को पीला तिलक लगाएं और चने की दाल दान करें. शुभ अंक-9शुभ रंग- जामुनी Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: धनु राशि के लिए धन लाभ के खुलेंगे नए द्वार, रुके हुए पैसे मिलने से फाइनेंशियल प्लानिंग होगी मजबूत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top