Hot News

February 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kharsawan: वार्षिक मिलन समारोह में तांती उपनाम वालों ने की SC आरक्षण की मांग

Kharsawan: खरसावां के आकर्षणी मैदान में कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति की खरसावां-कुचाई ईकाई की ओर से वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया. प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तांती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक एकजुटता पर बल दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पुरोधा पूर्व विधायक मुकुंदराम तांती की तसवीर पर माल्यार्पण कर की गयी. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष मोती लाल दास ने कहा कि पान (तांती) अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं. परंतु कागजी गलतियों के कारण तांती उप नाम वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिला पा रहा है. उन्होंने कहा कि तांती और पान एक ही जाती है. राज्य प्रशासन की जिम्मेवारी है कि राज्य के नागरिकों को उनके संवैधानिक और मौलिक अधिकार उपलब्ध कराये. प्रशासन से कागज सुधरवाने की मांग की उन्होंने तांती उपनाम वाले लोगों को एससी की सुविधा देने की मांग की. कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति के संस्थापक उमाकांत दास ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने समाज के सभी लोगों से जागरूक होकर अपने हक के लिये आवाज उठाने की अपील की. कार्यक्रम में पहुंचे जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि कागजी विसंगतियों को दूर करने के दिशा में हर संभव सहयोग करने की बात कही. उन्होंने सामाजिक कार्यों में हर तरह से सहयोग करने की बात कही. प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तांती ने सामाजिक एकजुटता बनाये रखने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना होगा. उन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक विकास पर भी जोर दिया. प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तांती ने कहा कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिये समाज को जागरूक होना होगा. मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित पान-तांती समाज कल्याण समिति के वार्षिक मिलन समारोह में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. दीपांशु तांती, चंदन कुमार दास, लाडली पात्रो, उत्तम कुमार तांती, दिया दास, केशव तांती, सपना दास, पवन कुमार तांती, तनीशा तांती, पुनम तांती और ज्योत्सना कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर समाज के लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अपने समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव हरिश चंद्र भंज, उपाध्यक्ष चुलने दंडपाट, नागेंद्र तांती, प्रवक्ता जगदीश दास, निरंजन तांती, दिलीप तांती, देवीलाल तांती, रोहित दास, श्रीकांत दास, अर्जुन मल्लिक, परमेश्वर तांती, सुशील तांती, उपेंद्र तांती, अनोज दास, शरद पान, राहुल तांती, शिल्पा दास, लक्ष्मी तांती, बनीता तांती, प्रतिमा तांती सहित कई लोग उपस्थित थे. ये भी पढ़ें… JMM का Jharkhand Divas दुमका में 2 फरवरी को, CM हेमंत सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल Sahibganj: उत्तरवाहिनी गंगा तट पर राजकीय माघी पूर्णिमा मेला, सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र है राजमहल The post Kharsawan: वार्षिक मिलन समारोह में तांती उपनाम वालों ने की SC आरक्षण की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गबन मामले के आरोपित को-ऑपरेटिव बैंक मानसी के सेवानिवृत कर्मी गिरफ्तार

को-ऑपरेटिव बैंक मानसी शाखा से 4 लाख 70 हजार रुपये गबन मामले में हुई कार्रवाई मानसी. थाना क्षेत्र के मानसी बाजार स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से 04 लाख 70 हजार रुपये गबन मामले के आरोपित कर्मी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने को-ऑपरेटिव बैंक के सेवानिवृत कर्मी चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी गजाधर पासवान के पुत्र सुरेश पासवान को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि नगर पंचायत खुटिया निवासी राजदेव यादव के पुत्र बबलू कुमार यादव के खाते से 4 लाख 70 हजार रुपए का गबन बैंक कर्मी सुरेश पासवान ने कर लिया था. गबन के बाद बबलू कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया. बबलू यादव ने 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग की. एसपी के निर्देश पर मानसी थाना कांड संख्या 167/2024 के आरोपित चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी सेवानिवृत बैंक कर्मी सुरेश पासवान को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. बताया जाता है कि सुरेश पासवान को-ऑपरेटिव बैंक में कैशियर के पद कार्यरत था. को-ऑपरेटिव बैंक से 2023 में घपला किया गया था. नगर पंचायत खुटिया निवासी बबलू कुमार यादव द्वारा जून माह वर्ष 2024 में मानसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी के अनदेखी से परेशान होकर अंत में बबलू ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार से शिकायत किया. उसके बाद गबन के आरोपित सेवानिवृत कर्मी को गिरफ्तार किया गया. The post गबन मामले के आरोपित को-ऑपरेटिव बैंक मानसी के सेवानिवृत कर्मी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर सभापति ने 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़क का किया उद्घाटन

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रविवार को वार्ड संख्या 34 एवं 28 में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों का उद्घाटन किया. सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. वार्ड संख्या 34 में 8.78 लाख की योजना का शुभारंभ वार्ड संख्या 34 में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार की उपस्थिति में 8 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले सड़क विकास कार्य का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में लक्षण यादव, बिट्टू यादव, मनी यादव, सौरव कुमार, राजीव कुमार, दिलखुश यादव, संजीव यादव, पवन यादव, सत्यम यादव, गुलशन यादव, मनखुश यादव सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही. स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी. सोनमनकी रोड पर 10.98 लाख की सड़क वहीं वार्ड संख्या 28 अंतर्गत सोनमनकी रोड, बाजार समिति के समीप 10 लाख 98 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन वार्ड पार्षद नीतू कुमारी की उपस्थिति में किया गया. मौके पर पुष्कर सिंह, नवीन कुमार, सुबोध कुमार, विजय कुमार, पूनम रानी, अंजू कुमारी आदि मौजूद थे. स्थानीय व्यवसायियों और राहगीरों ने इस सड़क को क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की. कहते हैं नगर सभापति नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है. हमारा लक्ष्य है कि सभी वार्डों में समान रूप से सड़क, नाला और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो. आने वाले समय में नगर परिषद क्षेत्र के हर हिस्से में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे. The post नगर सभापति ने 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़क का किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माउंट लिटरा जी स्कूल में वार्षिक समारोह का हुआ भव्य आयोजन

लखीसराय. माउंट लिटरा जी स्कूल, लखीसराय परिसर में रविवार को वार्षिक समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. मौके पर जिले के कई सम्मानित न्यायिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दिव्यप्रकाश श्रीवास्तव, सब जज रंजीत कुमार, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, एसडीएम प्रभाकर कुमार, वरीय चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ. कुमार अमित, प्रसिद्ध व्यवसायी राजेंद्र सिंघानिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे. चेयरमैन संजीव स्नेही की मां कृष्ण स्नेही ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया. इस वर्ष के वार्षिक समारोह की मुख्य थीम “परिवार” रही. कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जीवन में परिवार के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि हमारे जीवन में दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, भाई-बहन सभी का योगदान अमूल्य है, जिसे नकारा नहीं जा सकता. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों एवं आपसी सहयोग का सुंदर चित्रण किया. इसके अतिरिक्त “पर्यावरण संरक्षण (पेड़ बचाओ)”, “भूख और मानवता” जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को सोचने पर मजबूर कर दिया और समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संजीव स्नेही एवं वाइस चेयरमैन रंजन स्नेही ने अपने संबोधन में सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सचिव विजेता स्नेही ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.समारोह के समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया. ———————————————————————————- The post माउंट लिटरा जी स्कूल में वार्षिक समारोह का हुआ भव्य आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संत रविदास जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

चंद्रमंडीह-चकाई. प्रखंड के एसके प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की 649वीं जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गयी. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सावित्री देवी शामिल हुईं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने की और मंच संचालन नारायण दास ने किया. विधायक सावित्री देवी ने संत रविदास को नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी का जीवन ही एक संदेश है. प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा रथ यात्रा और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता का भाव जागृत होता है. मेले में संत रविदास से जुड़ी किताबों और फोटो प्रदर्शनी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. मौके पर मुख्य अतिथि को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विजय शंकर यादव, अनिल गौतम, राजेंद्र दास, भुवनेश्वर पासवान, अमीर दास, कांग्रेस दास, प्रकाश राज अंबेडकर, कुलदीप दास, नंदलाल दास, इंद्रदेव दास, सत्यनारायण राय, जानकी दास और मनोज दास सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष और युवा उपस्थित थे. The post संत रविदास जयंती पर निकाली प्रभात फेरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोरना में कुंभकारों व महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

महेशखूंट. गोगरी प्रखंड के बोरना गांव में जिले के 60 कुंभकारों के लिए 10 दिवसीय विद्युत चालित चाक प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. वहीं 35 स्त्रीओं के लिए 30 दिवसीय कॉस्टोमोलॉजी एवं ब्यूटीशियन कोर्स आधारित उद्यमिता सह कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल पदाधिकारी खादी व ग्रामोद्योग आयोग गोपाल कुमार सिंह, सूक्ष्म लघु व माध्यम उद्यम मंत्रालय के सहायक निदेशक आर के यादव तथा डीडीएम नाबार्ड पूजा हिंदुस्तानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर अवकाश प्राप्त सहायक निदेशक विजय कुमार सिंह, सेवानिवृत जनरल मैनेजर शिवशंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मंजीत सिंह, विनय सिंह, मनोहर सिंह, प्रशिक्षक कुमार ध्रुव पंडित, संजय पंडित, कौशल्या देवी आदि मौजूद थी. The post बोरना में कुंभकारों व स्त्रीओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीआइजी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बिहार सीआईडी के डीआईजी जयंतकांत ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए सफलता का मंत्र दिया. डीआइजी जयंतकांत ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सोच, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रक्रिया है. उन्होंने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्य और राष्ट्रप्रेम भी विकसित कर रहा है. स्वागत उद्बोधन में विद्यालय निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि डीआईजी जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए दिशा-सूचक होता है. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. The post डीआइजी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बजट विकसित भारत को मजबूती देने वाला : मंगल

प्रतिनिधि, सीवान. स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे ने संसद में प्रस्तुत आम बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे जन-कल्याणकारी, सर्वसमावेशी और विकसित हिंदुस्तान के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट बताया है. कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास को गति देने वाला है, जिसमें कृषि, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है. मंत्री ने कहा कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित है. पहला, आर्थिक विकास को निरंतर बढ़ाना और उसे स्थिर बनाए रखना. दूसरा, आम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना. तीसरा, सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के तहत समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराना. उन्होंने कहा कि मोदी प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास का लाभ किसानों, आदिवासियों, स्त्रीओं और युवाओं तक समान रूप से पहुंचे और उनकी आकांक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदला जा सके. यह बजट विशेष रूप से देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर हिंदुस्तान की नींव को और मजबूत करने वाला है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट में नई और रणनीतिक परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है. The post बजट विकसित हिंदुस्तान को मजबूती देने वाला : मंगल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पौराणिक बाणेश्वरी अब नाले में तब्दील

संवाददाता,सीवान. पौराणिक इतिहास में ””बाणेश्वरी”” नदी के नाम से विख्यात और अपनी कल-कल बहती धारा के लिए प्रसिद्ध दाहा नदी धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोती जा रही है. कभी सिंचाई और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र रही यह नदी, पिछले एक दशक में अतिक्रमण और कचरे के कारण एक संकुचित नाले का रूप ले चुकी है. इसका पानी अब लगभग समाप्त होने की कगार पर है. गौरवशाली अतीत और व्यापारिक महत्व बताया जाता है कि करीब एक शताब्दी पहले यह नदी जिले की जीवनरेखा थी. यह न केवल सभ्यताओं को जोड़ती थी, बल्कि परिवहन और व्यापार का भी प्रमुख साधन थी. इसी नदी के तट पर जिले का प्रसिद्ध चैनपुर बाजार विकसित हुआ. स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, जब सड़क और रेल मार्ग का विकास सीमित था, तब सरयू नदी से आने वाला माल जहाजों के जरिए दाहा नदी के रास्ते ही चैनपुर, रामगढ़, घुरघाट और मांझी तक पहुंचता था. 96 किमी लंबी यह सदाबहार नदी सिवान और गोपालगंज के लिए समृद्धि का आधार थी. जब नदी के जल से पकता था भोजन सिसवन प्रखंड के घुरघाट निवासी 90 वर्षीय लाल बाबू पांडे भावुक होकर बताते हैं कि 80 साल पहले नदी का पानी इतना शुद्ध था कि गांव के लोग इसका उपयोग भोजन पकाने के लिए करते थे. लोग नदी में स्नान करने के बाद बर्तनों में पानी भरकर घर लाते थे और उसी जल से दाल बनाई जाती थी. अस्तित्व पर मंडराता संकट 1980 के दशक के बाद से नदी की स्थिति बिगड़नी शुरू हुई. हैंडपंपों के आने और आधुनिकता की दौड़ में लोगों ने नदी से दूरी बना ली. देखते ही देखते अंधाधुंध अतिक्रमण, अवैध निर्माण और शहरी कचरे ने नदी का दम घोंट दिया. आज यह जलीय पारिस्थितिकी पूरी तरह नष्ट हो चुकी है. नदी अब जलकुंभी और औद्योगिक अवशेषों से पट गई है. आज दाहा नदी अपने खोए हुए गौरव को वापस पाने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा कर रही है. यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह ऐतिहासिक धरोहर केवल दस्तावेजों तक सीमित रह जाएगी. The post पौराणिक बाणेश्वरी अब नाले में तब्दील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निजी एंबुलेंस के लिए तय किया गया किराया

प्रतिनिधि,सीवान.जिले में निजी एंबुलेंस सेवा प्रदाताओं द्वारा मरीजों और उनके परिजनों से अत्यधिक और मनमाने ढंग से शुल्क वसूलने की शिकायतों के बाद जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सख्त कदम उठाया है. आम जनता की सुविधा और शोषण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रकार की निजी एंबुलेंस के लिए अधिकतम शुल्क सीमा निर्धारित कर दी है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. जिला पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि आपातकालीन स्थितियों में निजी अस्पतालों से जुड़ी या स्वतंत्र एम्बुलेंस सेवाएं मरीजों से असंगत और बहुत अधिक शुल्क वसूल रही थीं. इससे आम नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा था. जिलास्तर पर गठित समिति द्वारा किया गया भाड़े का निर्धारण भाड़े निर्धारण के लिए जिला स्तर पर एक समिति गठित की गई, जिसमें सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति और एम्बुलेंस चालक एवं सेवा प्रदाता शामिल थे.समिति ने लागत, ईंधन व्यय, वाहन रखरखाव और जनहित को ध्यान में रखकर युक्तिसंगत शुल्क सीमा तय की. निर्धारित अधिकतम शुल्क सीमा इस प्रकार है: इको/ओमनी के लिए नगर परिषद सीवान क्षेत्र में 700 रुपये. 25 किमी तक आने-जाने सहित 1000 रुपये. 50 किमी तक 1700 रुपये. 50 किमी से अधिक पर प्रथम 50 किमी के लिए 1700 रुपये शेष दूरी के लिए 18 रुपये प्रति किमी. लंबी दूरी पर अतिरिक्त चालक और दिनों के लिए अलग से प्रावधान. बोलेरो/सुमो/मार्शल : नगर क्षेत्र में 800 रुपये. 25 किमी तक 1100 रुपये.50 किमी तक 2100 रुपये। शेष दूरी के लिए 18 रुपये प्रति किमी अतिरिक्त प्रावधान. मैक्सी/सीटी राइड/विंगर/ट्रेवलर (14-22 सीटर) : नगर क्षेत्र में 1000 रुपये. 25 किमी तक 1500 रुपये. 50 किमी तक 2500 रुपये. शेष के लिए 25 रुपये प्रति किमी लंबी यात्रा पर अतिरिक्त दिवस शुल्क. बोलेरो एंबुलेंस से एक दिन की यात्रा पर अधिकतम 3900 रुपये लगेंगे- आदेश के अनुसार सभी निजी एंबुलेंस इस सीमा से अधिक शुल्क नहीं वसूल सकेंगे. दर सूची वाहन में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य है. उल्लंघन पर कार्रवाई होगी. सिविल सर्जन और जिला परिवहन पदाधिकारी संयुक्त रूप से निगरानी करेंगे. The post निजी एंबुलेंस के लिए तय किया गया किराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top