Hot News

February 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवालय बंधु आश्रम में धूमधाम से श्री श्रीधर नारायण का 91वां वार्षिकोत्सव मना

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित देवालय बंधु आश्रम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय माघी पूर्णिमा सह श्री श्रीधर नारायण का 91वां वार्षिकोत्सव रविवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया. इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा. उत्सव के समापन दिवस की शुरुआत रविवार को सुबह श्रीधर नारायण के महास्नान से किया गया. इसके बाद आरती, भजन-कीर्तन व वंदना के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया. सुबह श्रद्धालुओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः देवालय बंधु आश्रम पहुंचा. प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु नाम का स्मरण करते दिखे. धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में शिव प्रतिष्ठा, हवन-यज्ञ, महास्नान, अंजलि, कीर्तन व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. अनुष्ठानों के बाद देवालय परिसर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ जमीन पर बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया, जो सामाजिक एकता और समानता का सशक्त प्रतीक बना. धर्मगुरुओं व वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक उत्सव समाज को जोड़ने का कार्य करते है. उन्होंने देश, समाज और परिवार की रक्षा, आपसी भाईचारे, प्रेम, बंधुत्व एवं मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया. मौके पर देवालय बंधु आश्रम समिति के अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, सचिव अशोक कुमार घोष, कोषाध्यक्ष उत्पल मुखर्जी, उपाध्यक्ष डॉ आशिम कुमार सिन्हा सहित संदीप बनर्जी, शांतानु विश्वास, चिन्मय घेाषवाल, मानिक चट्टोपाध्याय, अमिताभ कुमार, गुड्डू दुबे, कौशिक विश्वास, राजा दास, सोमा नंदी, संजय नंदी, अंजय नंनदी समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए. The post देवालय बंधु आश्रम में धूमधाम से श्री श्रीधर नारायण का 91वां वार्षिकोत्सव मना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुजारपुर में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनायी गयी संत गुरु रविदास की जयंती

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के तुजारपुर पंचायत अंतर्गत भीखमपुर गांव के अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. जयंती समारोह को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा, श्रद्धालुओं भीड़ जुटी रही. कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, भाईचारा और सद्भाव बनाये रखने का संकल्प लिया. समारोह के दौरान भक्ति गीत और सामाजिक संदेश से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. इस अवसर पर तुजारपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, अभिजीत कुमार और सिकंदर राम हिंदुस्तानी सहित गांव के सम्मानित ग्रामीणजन, बुद्धिजीवी वर्ग तथा आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही. वहीं मुखिया अमित कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और आपसी सद्भाव मजबूत होता है. The post तुजारपुर में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनायी गयी संत गुरु रविदास की जयंती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जगदम कॉलेज में आयोजित हुई भारत बौद्धिक्स परीक्षा

छपरा. जगदम कॉलेज में विद्या हिंदुस्तानी उच्च शिक्षा संस्थान तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदुस्तान बौद्धिक्स परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया. पूरे सारण जिला में एकमात्र जगदम कॉलेज में इस परीक्षा का आयोजन हुआ. जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ अजित कुमार शर्मा, डॉ राजमोहन शर्मा व डॉ राजश्री सिंह के प्रयासों से यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस परीक्षा के उपरांत सभी प्रतिभागियों को अखिल हिंदुस्तानीय रैंक सहित भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे. शीर्ष 10 फीसदी प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को 50 हजार, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 25 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा. राष्ट्रीय रैंक धारकों को पूर्ण प्रायोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2026, जयपुर में भाग लेने का अवसर मिलेगा एवं पदक, छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी. विदित है कि इस परीक्षा के आयोजन को जगदम कॉलेज हिंदुस्तानीय ज्ञान परंपरा आधारित गतिविधि के रूप में प्रस्तुत कर नैक, एनआइआरएफ के लिए गुणात्मक अंक भी प्राप्त कर सकेगा. यह परीक्षा छपरा के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदुस्तान के समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट अवसर है. The post जगदम कॉलेज में आयोजित हुई हिंदुस्तान बौद्धिक्स परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भगवान बाजार में दो भाइयों पर हमला, एक को मारी गोली, दूसरे को पीट-पीटकर किया अधमरा

छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को ललिता होटल के समीप एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. वहीं दूसरे युवक को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों युवकों की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी सुभाष पांडे के पुत्र पंकज कुमार पांडे और अभिषेक कुमार पांडे उर्फ भोलू के रूप में हुई है. दोनों आपस में सगे भाई हैं और शहर के ललिता होटल में देखरेख का काम करते हैं. घटना के संबंध में घायल अभिषेक उर्फ भोलू ने बताया कि वह होटल के काउंटर पर बैठा था. इसी दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे और जबरन उसे होटल से बाहर खींचते हुए अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे. विरोध करने पर एक अपराधी ने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से वह घायल हो गया. काउंटर पर बैठे भाई को बचाने के क्रम में अपराधियों द्वारा उसके भाई पंकज कुमार के साथ भी मारपीट की गयी. वही घायलों ने बताया की घटनास्थल पर करीब तीन राउंड फायरिंग की गयी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गयी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये. आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाजरत थे. वही इस सन्दर्भ में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डा सुरेंद्र महतो ने नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. वही सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है तथा अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपित रितिक सिंह पर हैं दर्जनों मामले दर्ज इलाज के क्रम में घायलों ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव का रहने वाला रितिक सिंह व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव का सोनू सिंह द्वारा होटल में घुसने के साथ ही रंगदारी मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी गयी. वहीं पुलिस ने बताया कि रितिक सिंह पर दर्जनों मामले दर्ज हैं. हाल ही में वह जेल से छूटकर बाहर आया है. जिसके बाद से लगातार अपराधी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में लगा था. इसी बीच शहर के बीचो-बीच घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. वही पुलिस होटल के समीप पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खांगाल रही है. वहीं घायलों के द्वारा बताया गया कि सभी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. The post भगवान बाजार में दो भाइयों पर हमला, एक को मारी गोली, दूसरे को पीट-पीटकर किया अधमरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिताबदियारा पैंथर ने बैजूटोला वॉरियर्स को हराकर जीती ट्रॉफी

रिविलगंज. 20 जनवरी से रिविलगंज सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर के स्पोर्ट्स मैदान में चल रहे रिविलगंज प्रीमियर लीग(आरपीएल) टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सिताबदियारा पैंथर टीम और बैजूटोला वॉरियर्स टिम के बीच स्पोर्ट्सा गया. सिताबदियारा पैंथर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य रखा,जवाब में बैजूटोला वॉरियर्स टिम ने 14 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट होकर ढेर हो गयी. सिताबदियारा पैंथर टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया. मैच का उद्घाटन विधायक छोटी कुमारी व समाजसेविका राखी गुप्ता ने किया. वही विजेता टिम सिताबदियारा पैंथर को ट्राफी एवं एक लाख रुपये की राशि और उप विजेता टिम बैजूटोला वॉरियर्स को छोटा ट्राफी व 51 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया. पूर्व मंत्री बिहार प्रशासन एवं मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने विजेता टिम और उप विजेता टिम के खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें नगद व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए,ताकि खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले. रिविलगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,मुन्ना सिंह ने अतिथियों का आभार जताया और विजेता टीम और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत हार होती रहती है इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है और ज्यादा उत्साहित होने का भी बल्कि और मेहनत करने की जरूरत है. इस मौके हजारों स्पोर्ट्स प्रेमी मौजूद रहे. The post सिताबदियारा पैंथर ने बैजूटोला वॉरियर्स को हराकर जीती ट्रॉफी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर में प्रो कवींद्रनाथ ओझा बने जेपीयू शिक्षक प्रतिनिधि

छपरा. लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर में जेपीयू शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो उदय अरविंद, प्रो विश्वामित्र पांडेय प्रॉक्टर एवं प्रो कृष्ण कुमार डीन वाणिज्य विभाग जेपीयू सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की देखरेख में संपन्न हुआ. इस चुनाव में प्रो कवींद्रनाथ ओझा विजय घोषित किये गये. उन्हें 42 में से कुल 23 मत प्राप्त हुए. जबकि अन्य तीन प्रतिद्वंदियों को क्रमशः नौ, सात एवं तीन मत प्राप्त हुआ. प्रो कवींद्र ने महाविद्यालय के सभी साथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी विगत तीन साल से रुके हुए वेतन भुगतान को अविलंब निर्गत कराना है. बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद द्वारा महाविद्यालय इंटर अनुदान खाते में पड़े दो करोड रुपये का वितरण करना एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लंबित डिग्री अनुदान को विमुक्त कराकर उसका वितरण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल कायम करना, जयप्रकाश विश्वविद्यालय से तालमेल कर सभी अवरुद्ध कार्यों को संपन्न कराना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि महाविद्यालय के सभी सदस्य एवं विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी के सहयोग से महाविद्यालय को विकास की ओर अग्रसर करेंगे. चुनाव को लेकर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया. उक्त चुनाव में रामाशंकर राय अवकाश प्राप्त अंकेक्षक, प्रो चंद्रिका सिंह अवकाश प्राप्त प्राध्यापक ने चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. The post लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर में प्रो कवींद्रनाथ ओझा बने जेपीयू शिक्षक प्रतिनिधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शाहपुर के शिवदुर्गा मंदिर की वर्षगांठ मनी

चैनपुर. नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर स्थित शिव दुर्गा मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ. मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया. पूजा अनुष्ठान के दौरान दुर्गा सप्तमी का पाठ किया गया. हवन के साथ पूजा अनुष्ठान समापन हुआ. पंडित राजेंद्र मिश्रा, अजीत पाठक, बैजनाथ पाठक, राजन मिश्रा ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया. अनुष्ठान में शाहपुर के अलावा आसपास के गांवों से काफी संख्या में स्त्री पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे. पूजा अनुष्ठान के बाद भंडारा हुआ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद विरतण किया गया. तीन दिन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष उमेश जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, राजेंद्र कश्यप, अनिल जायसवाल, मुन्ना सोनी, शशि प्रसाद उर्फ सिंटू जायसवाल, संजय जायसवाल, गणेश जायसवाल, बबलू प्रसाद अग्रवाल, मुकेश प्रसाद जायसवाल उर्फ लडू, सुनील प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद जायसवाल उर्फ छोटूू संतोष प्रसाद जायसवाल उर्फ बेचन आदि लोगों का नाम शामिल है. The post शाहपुर के शिवदुर्गा मंदिर की वर्षगांठ मनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पारंपरिक ग्राम सभा लचरागढ़ की विशेष बैठक में सरना स्थल पर अतिक्रमण का मुद्दा उठा

प्रतिनिधि कोलेबिरा. प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ राजस्व ग्राम के अंधारी पाट कड़ा सरना स्थल पर कथित अवैध निर्माण को लेकर पारंपरिक ग्राम सभा की एक विशेष बैठक हुई. बैठक सरना परिसर स्थित चबूतरा में पारंपरिक ग्राम सभा अध्यक्ष नरेंद्र लुगुन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लचरागढ़ राजस्व ग्राम के सभी गांव-टोले के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से यह पाया गया कि दीपक कंडुलना दंपति द्वारा निर्मित निजी आवास सरना की पवित्र भूमि पर पड़ता है. जो आदिवासी समाज की आस्था और धार्मिक परंपरा के विरुद्ध है. ग्राम सभा ने स्पष्ट किया कि सरना स्थल पूजा-अर्चना का पवित्र स्थान है. जहां किसी भी प्रकार का निजी या व्यावसायिक निर्माण स्वीकार्य नहीं है. ग्राम सभा को अवगत कराया गया कि दीपक कंडुलना द्वारा ग्राम चटक टोली निवासी सिल्वानुस कुल्लू से खाता संख्या-45, प्लॉट संख्या-1289, कुल रकबा 77 डिसमिल में से 19.50 डिसमिल भूमि क्रय की गयी थी. किंतु वर्तमान में उनका दखल-कब्जा उक्त भूमि से इतर सरना स्थल पर पाया गया है. इस पर ग्राम सभा ने कड़ा एतराज जताते हुए उन्हें अपनी मूल खरीदी गयी भूमि पर ही निवास करने की सलाह दी. बैठक में निर्णय लिया गया कि दो वर्षों के भीतर संबंधित सरना स्थल एवं निर्मित आवास को छोड़कर अपनी वास्तविक भूमि पर स्थानांतरित होना होगा. पाहन नरेंद्र लुगुन द्वारा निर्णय सुनाये जाने के बाद सभा का शांतिपूर्ण समापन किया गया. मौके पर जॉर्ज कांडुलना, संतोष टोपनो, पंकज लुगुन, केवल सिंह, भागीरथी साहू, वर्तमान मुखिया जीरेन मड़की, हेरमूस लुगुन, देवनीसिया होबो, लिनूस कुल्लू, अल्बिनुस लुगुन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे. इस संबंध में दीपक कंडुलना ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि संबंधित स्थल सरना भूमि है. यदि यह जानकारी होती तो वे कभी वहां घर नहीं बनाते. The post पारंपरिक ग्राम सभा लचरागढ़ की विशेष बैठक में सरना स्थल पर अतिक्रमण का मुद्दा उठा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोई बोला संतुलित, तो किसी ने बताया युवाओं के लिए निराशाजनक

53.47 लाख करोड़ के बजट पर पलामू में मंथन, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक पर राय बंटी प्रतिनिधि, मेदिनीनगर केंद्र प्रशासन ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 53.47 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया. प्रशासन ने आधारभूत संरचना, सुरक्षा, ग्रामीण विकास, सामाजिक क्षेत्र और समावेशी विकास को केंद्र में रखते हुए कई प्रावधान किये हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा. वहीं बजट को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही. किसी ने इसे संतुलित बताया तो किसी ने इसे लोकलुभावन करार दिया. फोटो: 01डालपीएच 15 अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि बजट में युवा शक्ति को प्राथमिकता दी गयी है. शिक्षा और रोजगार के लिए बड़े निवेश की घोषणा की गयी है. मेडिकल क्षेत्र में 75 हजार नयी सीटें, तीन नये आयुष संस्थान तथा स्वास्थ्य शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने की पहल सराहनीय है. फोटो: 01डालपीएच 16 जीएलए कॉलेज की नेतृत्व विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने शिक्षा के विकास के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 8.27 प्रतिशत अधिक राशि आवंटित की है. सभी जिलों में बालिका हॉस्टल निर्माण और शी-स्मार्ट्स योजना के तहत स्त्रीओं को उद्यमी बनाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि बजट के प्रावधानों को पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए. फोटो: 01डालपीएच 17 वहीं रंजन कुमार यादव ने बजट को युवाओं की उपेक्षा का दस्तावेज बताया. उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी युवा वर्ग की है, लेकिन रोजगार गारंटी को लेकर कोई ठोस रोडमैप नहीं दिखता. शिक्षा और कौशल विकास पर दीर्घकालिक नीति का अभाव है. फोटो: 01डालपीएच 18 पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव इंद्रजीत सिंह डिंपल ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर और समावेशी हिंदुस्तान की नींव मजबूत करेगा। विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता घटेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा. फोटो: 01डालपीएच 19 डॉ. प्रेमजीत सिंह ने कहा कि बजट जनकल्याण और आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के संकल्प को साकार करने वाला है। युवाओं के हितों की रक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। रिनपास को विकसित करने की योजना भी सराहनीय है। फोटो: 01डालपीएच 20 भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि बजट में युवा, किसान, स्त्री, दलित व पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है. मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर हिंदुस्तान अभियान को गति देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया गया है. यह नये हिंदुस्तान का बजट है. फोटो: 01डालपीएच 21 पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने बजट को प्रशासन की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि बजट के फोकस बिंदु हिंदुस्तान को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाएंगे। फोटो: 01डालपीएच 22 चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष प्रावधान किये गये हैं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचेगा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा. फोटो: 01डालपीएच 23 सेवानिवृत्त शिक्षिका योगमाया तिवारी ने कहा कि बजट से स्त्री सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा. स्वयं सहायता समूह, स्त्री उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण से युवाओं व स्त्रीओं को लाभ होगा. फोटो: 01डालपीएच 24 वहीं डालटनगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी ने बजट को झारखंड के लिए निराशाजनक बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग स्थापना की जरूरत है ताकि रोजगार मिल सके.चंदवा में स्थापित अभिजीत व एस्सार पावर प्लांट को शुरू किया जाना चाहिए था. The post कोई बोला संतुलित, तो किसी ने बताया युवाओं के लिए निराशाजनक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर महुआ शराब जब्त

हरिहरगंज. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन सघन छापामारी अभियान चला रही है. नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. हरिहरगंज पुलिस ने शिकारपुर गांव के लोहड़िया पहाड़ी के जंगली इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान मौके से करीब 15 ड्राम में रखे 10 क्विंटल जावा महुआ सहित शराब बनाने में प्रयुक्त कई उपकरणों को वहीं विनष्ट कर दिया गया, जबकि 150 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहे. अभियान में एसआइ संतोष कुमार, राकेश कुमार, एएसआइ सुनील कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. The post 10 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर महुआ शराब जब्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top