Hot News

February 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

असम की धरती से CM हेमंत की ललकार: “आदिवासियों पर हुआ अत्याचार, तो बजा देंगे ईंट से ईंट

Hemant Soren, रांची: जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब आजादी का पहला बिगुल फूंकने वाले आदिवासी समाज के वीर योद्धा ही थे. आदिवासी समाज सदियों से संघर्ष करता रहा है. आज आदिवासी समाज नेतृत्वक, आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से कमजोर है और इसके पीछे सामंतवादी सोच रखने वाले लोगों की बड़ी भूमिका रही है. कुछ लोगों को डर है कि यदि आदिवासी, दलित, शोषित और वंचित समाज शिक्षित और संगठित हो गया, तो उनके वर्चस्व का अंत हो जायेगा. ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने असम के तिनसुकिया में आयोजित आदिवासी महासभा में कहीं. हेमंत सोरेन बोले- आदिवासियों पर हुआ अत्याचार तो होगा विरोध हेमंत सोरेन ने कहा कि इन ताकतों ने तो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इससे पहले रविवार को सीएम एक दिवसीय असम दौरे पर तिनसुकिया पहुंचे. वह ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ असम (एएएसएए) की आदिवासी महासभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. महासभा में झारखंड और असम के आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. सीएम ने कहा कि असम में रह रहे झारखंड के आदिवासियों पर समय-समय पर अत्याचार होते रहे हैं. झारखंड या असम के किसी भी आदिवासी पर अत्याचार होता है, तो न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के आदिवासी एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे. Also Read: कांग्रेस ने खोले पत्ते: झारखंड के तीन नगर निकायों के लिए प्रत्याशी घोषित, हाई-लेवल मीटिंग में लगी मुहर सीएम हेमंत सोरेन ने बताया असम आने का कारण सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वे यहां असम में रह रहे झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लोगों की तकलीफों, उन पर हो रहे अत्याचारों और उनकी व्यथा को सुनने के लिए आये हैं. उन्होंने कहा कि आप सबका जुड़ाव झारखंड से काफी पुराना रहा है. सीएम ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया और अंग्रेजों से सबसे पहले लोहा लेने का काम किया. अपनी उपलब्धियां भी गिनाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की बागडोर संभालने के बाद उनकी प्रशासन ने प्रखंड-प्रखंड, गांव-गांव और टोला-टोला जाकर लोगों को जागरूक किया. कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया. पहली बार एक आदिवासी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में वैश्विक मंच पर अपनी बात रखी है. झारखंड की करीब 55 लाख स्त्रीओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने असम के आदिवासी नेता स्वर्गीय प्रदीप नाग और प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा, सांसद विजय हांसदा, विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, एएएसएए सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष रेजन होरो और उपाध्यक्ष डेविड तिर्की सहित असम के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे. असम में रहने वाले आदिवासियों की मदद के लिए पूरा झारखंड तैयार मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासी समाज को अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर असम में रहने वाले आदिवासियों की मदद के लिए पूरा झारखंड खड़ा रहेगा. आदिवासी समाज की एकजुटता ही हमारी पहचान है. Also Read: Koderma: डोमचांच में निकाय चुनाव को बाधित करने का आरोप, 3 नामजद सहित 100 लोगों पर केस दर्ज The post असम की धरती से CM हेमंत की ललकार: “आदिवासियों पर हुआ अत्याचार, तो बजा देंगे ईंट से ईंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa: नोवामुंडी से जनप्रतिनिधि गायब, जनता मजबूर; ग्रामीणों ने बच्चों के साथ संभाली सड़क निर्माण की कमान

Chaibasa: नोवामुंडी प्रखंड के जेटया पंचायत अंतर्गत ग्राम आइकुटी से प्रधान टोला जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है. हालात इतने बदतर हो गए कि अब ग्रामीणों और बच्चों ने खुद श्रमदान कर सड़क बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी ने उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर कर दिया. काफी आक्राशित हैं ग्रामीण ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. उनका साफ कहना है कि यहां विधायक हैं, सांसद हैं और मुखिया भी हैं, लेकिन कोई भी हमारी सुध लेने नहीं आता. चुनाव के समय सब आते हैं, बाद में कोई नहीं दिखता. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से कई गांव जुड़े हैं, लेकिन सड़क की हालत ऐसी है कि बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार शिकायतों के बावजूद आज तक न तो कोई निरीक्षण हुआ और न ही मरम्मत का कोई काम शुरू हुआ. अब सवाल यह उठता है कि क्या जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस मजबूरी पर ध्यान देंगे? या फिर जनता को हर बुनियादी सुविधा के लिए खुद ही आगे आना पड़ेगा? यह समाचार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. ये भी पढ़ें… JMM का Jharkhand Divas दुमका में 2 फरवरी को, CM हेमंत सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल Sahibganj: उत्तरवाहिनी गंगा तट पर राजकीय माघी पूर्णिमा मेला, सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र है राजमहल The post Chaibasa: नोवामुंडी से जनप्रतिनिधि गायब, जनता मजबूर; ग्रामीणों ने बच्चों के साथ संभाली सड़क निर्माण की कमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दलित महिला ने युवक पर लगाया मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप

अनुसूचित जाति-जनजाति थाना की पुलिस ने की जांच-पड़ताल कटोरिया. कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित डोमासी मुहल्ला निवासी एक दलित स्त्री ने युवक के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की व कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर अनुसूचित जाति-जनजाति थाना बांका के थानाध्यक्ष दिलीप राम व अवर निरीक्षक त्रिभुवन शर्मा ने रविवार को कटोरिया पहुंचकर जांच-पड़ताल के क्रम में आवेदिका स्त्री के अलावा अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गत 27 जनवरी 2026 को वह अपना खतियानी जमीन देखने गयी थी. उक्त जमीन के बगल में एनएच-333 ए का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य में अवैध रूप से आसपास के जमीन से जेसीबी से मिट्टी काटकर गड्ढा बना दिया जाता है. मिट्टी एनएच के निर्माण में उपयोग होता है, खेत का स्वरूप बिगड़ जाता है. मिट्टी खुदाई का विरोध करने पर जेसीबी चालक की सूचना पर पहुंचे डोमनागढ़ा निवासी अजीत सिंह द्वारा गाली-गलौज, मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. इधर अनुसूचित जाति-जनजाति थानाध्यक्ष दिलीप राम ने कहा कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच-पड़ताल की जा रही है. इधर डोमनागढ़ा निवासी अजीत सिंह ने पूछने पर बताया कि इस तरह की घटना की ना तो कोई जानकारी है, वे उक्त स्त्री को पहचानते तक नहीं हैं. The post दलित स्त्री ने युवक पर लगाया मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : माघी पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

संवाददाता, देवघर : माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बाबा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. अहले सुबह से लेकर शाम तक बाबा मंदिर में जलार्पण और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. जलार्पण को लेकर भक्तों की भीड़ शनिवार की रात से ही उमड़ने लगी थी, जो रविवार शाम तक बनी रही. शनिवार की रात से ही शिवगंगा, रिखिया रोड, भुरभुरा मोड़, हंसकूप, बीएन झा रोड, लक्ष्मीपुर चौक, नेहरू पार्क समेत आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही जारी रही. भक्तों का मानना है कि माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के कारण सुबह चार बजे से ही मानसरोवर से बाबा मंदिर तक बने ओवरब्रिज पर श्रद्धालुओं की कतार लग गयी. भीड़ बढ़ने पर प्रशासन की ओर से क्यू कॉम्प्लेक्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर जलार्पण कराने की व्यवस्था की गयी. शाम छह बजे मंदिर का पट बंद होने तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया, जबकि 5040 भक्तों ने कूपन लेकर शीघ्र जलार्पण किया. शुभ तिथि होने के कारण दिनभर बाबा मंदिर परिसर में मुंडन, उपनयन संस्कार, गठबंधन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा. खासकर मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही, जिन्हें देर शाम तक अनुष्ठान करते देखा गया. पूरे दिन मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा. The post Deoghar News : माघी पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने कारतूस के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

सहार. स्थानीय पुलिस ने करवासीन के समीप से कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करवासीन के समीप फतेहपुर मठिया निवासी केदार गिरी के पुत्र अमित गिरी को अपने गिरफ्त में लेकर जांच पड़ताल की, जहां जेब से एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने दी. The post पुलिस ने कारतूस के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैठक में अंग प्रदेश की मांग को लेकर किया गया विचार-विमर्श

पंजवारा. जिले में अंग मुक्ति दल की जिला कोर कमेटी का गठन किया गया. संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से कुंदन कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं बबलू कुमार सिंह और नुनु लाल यादव को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष झा को जिला सचिव, सुशील चंद्र झा को कोषाध्यक्ष, मंतोष कुमार सिंह को प्रवक्ता, मुरली मनोहर मंजु को मीडिया प्रभारी तथा आचार्य सुशील झा को सलाहकार बनाया गया. इस अवसर पर अंग प्रदेश की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक व विचार-विमर्श का आयोजन किया गया. बैठक में अंग क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने पर जोर दिया गया. इस क्रम में मंदार पर्वत की तलहटी में अंगराज कर्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक के बाद लखपुरा से लौढ़िया गांव स्थित भयहरण मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंग प्रदेश कल नहीं, आज चाहिए, वंदे मातरम् और हिंदुस्तान माता की जय के नारे लगाये. तिरंगा यात्रा के क्रम में भैरव बाबा मंदिर, लौढ़िया परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया गया, जिसमें नरेश कुमार प्रियदर्शी एवं सामाजिक चिंतक व साहित्यकार जेबियर झा ने सहभागिता की. तिरंगा यात्रा का समापन मां काली मंदिर, लखपुरा में किया गया. मौके पर प्रमोद यादव, सुनील चौधरी, नीरज झा, सुधीर यादव, अमरेंद्र पंडित, गौतम झा, दिनेश राम, प्रीतम रंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने अंग प्रदेश की मांग को ऐतिहासिक न्याय से जोड़ते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनजागरण अभियान को और तेज करने का आह्वान किया. The post बैठक में अंग प्रदेश की मांग को लेकर किया गया विचार-विमर्श appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 50 लीटर देसी शराब बरामद

कोईलवर. चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब निर्माण के एक बड़े अड्डे का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. साथ ही 50 लीटर देसी शराब भी बरामद की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेमपुर गांव में शराब बनायी जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस को आते देखकर शराब बनाने वाला तस्कर मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. इस मामले में सलेमपुर गांव निवासी सुजीत यादव के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. The post 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 50 लीटर देसी शराब बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बी डिवीजन लीग के फाइनल में युवराज क्रिकेट क्लब ने मारी बाजी

तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी बेस्ट बल्लेबाज की ट्रॉफी धर्म कुमार को मिला फोटोकैप्शन- विजेता टीम नवादा कार्यालय जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा की ओर से कादिरगंज हाइस्कूल मैदान में आयोजित बी डिवीजन लीग के फाइनल मुकाबले में युवराज क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को हराया. युवराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गया. युवराज क्रिकेट क्लब के कप्तान मार्कोस यादव ने 37, धर्म कुमार ने 30, जबकि गौरव ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. गेंदबाजी करते हुए चैलेंजर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सचिन राज ने तीन, आशीष सिंह ने तीन, जबकि सूरज उत्कर्ष ने दो खिलाड़ियों को आउट किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवरों में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. चैलेंजर क्रिकेट क्लब के तरफ से आर्यन 13, देव 10 व सूरज ने 19 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.गेंदबाजी करते हुए युवराज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रिंस कुमार ने शानदार तीन विकेट, जबकि सनी व निर्मल ने भी दो-दो खिलाड़ियों का आउट किया. मैच में शानदार तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी. बेस्ट बल्लेबाज की ट्रॉफी धर्म कुमार को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी सचिन राज को दिया गया. फाइनल में मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा, विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित सिंहा और कादीरगंज थाना प्रभारी अवध किशोर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. The post बी डिवीजन लीग के फाइनल में युवराज क्रिकेट क्लब ने मारी बाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देशव्यापी हड़ताल को लेकर मजदूर संघ ने की गेट मीटिंग

प्रतिनिधि, चितरा; 12 फरवरी को कोयला उद्योग समेत पूरे देश में प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर कोलियरी प्रक्षेत्र में मजदूर संगठनों की गतिविधियां तेज हो गयी है. इस कड़ी में रविवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की ओर से कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप गेट के समक्ष गेट मीटिंग आयोजित की गयी. मौके पर एटक के एरिया सचिव पशुपति कोल ने कोयला कर्मियों को केंद्र प्रशासन के द्वारा लाये गये चार श्रम कोड के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह कानून को मजदूर विरोधी है. उन्होंने कहा कि चारों श्रम कोड स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन और यूनियन अधिकारों को कमजोर करनेवाला है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूंजीपतियों के हित में कानून बनाकर मजदूरों को असुरक्षित भविष्य की ओर धकेल रही है. उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग जैसे जोखिम भरे क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के लिए यह कानून और भी खतरनाक होगा. साथ ही सहायक सचिव होपना मरांडी ने कहा कि नए श्रम कोड लागू होने से ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और स्थायी रोजगार लगभग समाप्त हो जायेगी. काम के घंटे बढ़ेंगे, जबकि मजदूरी और सुरक्षा में कटौती होगी. उन्होंने मजदूरों से समय रहते जागरूक होने और 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. मौके पर समसूल मियां, शशि महतो, बलराम मंडल, रतन रजक, दिलीप टुडू, लुगुमुनी कुमारी, कुमारी सजनी किस्कू, सुबोदरी मरांडी, कलावती देवी, फूलकुमारी देवी, चंद्रा कोलिन, शेख समीर, दिलीप दास, सुधीर दास, लक्ष्मण दास मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चार श्रम कोड को बताया मजदूर विरोधी, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की अपील The post देशव्यापी हड़ताल को लेकर मजदूर संघ ने की गेट मीटिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तर, दो बाइकें जब्त

तरारी . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 50 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार और दो बाइकें जब्त की. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नौआ गांव मोड़ के समीप 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइकों सवार दो युवक आ रहे थे, जिन्हें पकड़ा गया. गिरफ्तार युवक चकिया गांव निवासी बृजनंदन सिंह का पुत्र विकाश कुमार और कोयल गांव निवासी नरेश नट का पुत्र हीरा नट है. The post 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तर, दो बाइकें जब्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top