Hot News

February 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृश्चिक राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 06 Febuary 2026: आज 6 फरवरी का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. मंगल की स्थिति और चंद्रमा का गोचर आपकी सोशल लाइफ और फ्रेंड सर्कल को बढ़ाएगा. आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा. आपकी पॉजिटिव सोच से नए दोस्त बनेंगे और लोग आपकी कंपनी एन्जॉय करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में डूबने का है, आपकी एकाग्रता बहुत अच्छी रहेगी. करियर-बिजनेस: मंगल की मकर स्थिति और चंद्रमा का गोचर आपकी सोशल लाइफ और करियर दोनों को सकारात्मक बनाएगा. आपकी एकाग्रता आज बहुत अच्छी रहेगी, जिससे स्टूडेंट्स को कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. करियर में नई नेटवर्किंग आपको भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाएगी. लव लाइफ: आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत सुखद है. आपकी सकारात्मक सोच और ऊर्जा पार्टनर को आपकी ओर आकर्षित करेगी. आप दोनों मिलकर अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कोई नया कदम उठा सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए आज दोस्ती, प्यार में बदल सकती है. हेल्थ: आज आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे, लेकिन मंगल के प्रभाव से चोट लगने का डर है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं. योग और प्राणायाम आपके रक्त संचार को बेहतर बनाएंगे. शाम के समय हल्का भोजन लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा. सावधानी: सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ अंक-9.शुभ रंग- सफेद ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित The post वृश्चिक राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनु राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आएगा, बड़ा प्रोजेक्ट मिलने का संकेत

Aaj Ka Dhanu Rashifal 06 Febuary 2026: धनु (Sagittarius):गुरु की अनुकूलता और मकर के ग्रह आपको करियर में कुछ बड़ा करने के लिए उकसाएंगे. आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आएगा. करियर या बिजनेस में कोई बड़ी डील या बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. ऑफिस में खुद को सबसे बेस्ट साबित करने की आपकी कोशिश कामयाब रहेगी और आपकी पहचान बढ़ेगी. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: गुरु की अनुकूलता और मकर के ग्रहों का साथ आपको करियर में ‘किंग’ वाली फीलिंग देगा. आज आप ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने में कामयाब रहेंगे और कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है. बिजनेस में पुरानी मेहनत का फल अब मुनाफे के रूप में मिलने वाला है. लव लाइफ: गुरु की दृष्टि लव लाइफ में स्थिरता और परिपक्वता लाएगी. आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा और करियर को लेकर गंभीर चर्चा करेंगे. सिंगल युवाओं को आज कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके जीवन के प्रति नजरिए को बदल देगा. हेल्थ: सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है, लेकिन ज्यादा काम के कारण कमर दर्द या रीढ़ की हड्डी में तकलीफ हो सकती है. सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करें. गुरु की स्थिति आपकी पाचन शक्ति को मजबूत रखेगी, फिर भी मीठे के अत्यधिक सेवन से बचें. सावधानी: अति-उत्साह में आकर किसी के साथ अपनी पूरी कार्ययोजना साझा न करें. उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं. शुभ अंक- 3.शुभ रंग- पीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित The post धनु राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आएगा, बड़ा प्रोजेक्ट मिलने का संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशिफल 06 फरवरी 2026: आज लव लाइफ में रहें सावधान, सेहत का रखें ख्याल

Aaj Ka Makar Rashifal 06 January 2026: मकर (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको जिद्दी बना सकती है और साझेदारी में तनाव दे सकती है. आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने से बचें, वरना पार्टनर से अनबन या धोखा मिल सकता है. अपने फैसलों पर खुद भरोसा रखें और किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको बहुत शक्तिशाली लेकिन साथ ही ‘जिद्दी’ भी बना सकती है. करियर में आप जो चाहेंगे उसे हासिल कर लेंगे, लेकिन साझेदारी के काम में आज तनाव बढ़ सकता है. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आज आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. लव लाइफ: आपके स्वभाव की जिद लव लाइफ में कलह पैदा कर सकती है. मंगल के प्रभाव से आप पार्टनर पर अधिकार जमाने की कोशिश करेंगे, जो उन्हें पसंद नहीं आएगा. आज के दिन थोड़ा लचीला रुख अपनाएं और पार्टनर की पसंद-नापसंद का भी ख्याल रखें. हेल्थ: सूर्य और मंगल की युति ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है. गुस्से पर काबू रखें और शांत रहने की कोशिश करें. आपको आज सिर के पिछले हिस्से में दर्द या तनाव महसूस हो सकता है. भरपूर पानी पीना और समय पर नींद लेना ही आज की सबसे अच्छी औषधि है. सावधानी: पार्टनरशिप में काम करने से बचें और किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें. उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ अंक-6.शुभ रंग- नीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित The post मकर राशिफल 06 फरवरी 2026: आज लव लाइफ में रहें सावधान, सेहत का रखें ख्याल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुंभ राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी

Aaj Ka Kumbh Rashifal 06 Febuary 2026: कुंभ (Aquarius): आपकी राशि में बुध-शुक्र-राहु की युति आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकती है, खुद पर काबू रखें. आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपके रूखे व्यवहार की वजह से ऑफिस या कॉलेज में साथी आपसे दूरी बना सकते हैं. अगर आपको मदद की जरूरत पड़ी, तो लोग पीछे हट सकते हैं, इसलिए सबके साथ प्यार से पेश आएं. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: आपकी राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति आपको बहुत बुद्धिमान बनाएगी, लेकिन साथ ही स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी ला सकती है. ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है.अगर आप टीम वर्क में हैं, तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. लव लाइफ: आपका रूखा व्यवहार आज पार्टनर को आपसे दूर कर सकता है. लव लाइफ में राहु भ्रम पैदा करेगा, जिससे आप छोटी बातों को राई का पहाड़ बना सकते हैं. सबके साथ प्यार से पेश आएं, वरना अकेलेपन का शिकार होना पड़ सकता है। हेल्थ: राहु-बुध की युति नसों की कमजोरी या मानसिक तनाव दे सकती है. त्वचा से जुड़ी कोई समस्या या एलर्जी भी उभर सकती है. आज अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और रात को जल्दी सोने की आदत डालें ताकि दिमाग को आराम मिल सके. सावधानी: अपने व्यवहार को नरम रखें, वरना मदद के समय लोग पीछे हट सकते हैं. उपाय: पक्षियों को दाना डालें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें. शुभ अंक-8.शुभ रंग- हरा ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित The post कुंभ राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशिफल 6 फरवरी 2026: आज पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें, लापरवाही से हो सकता है नुकसान

Aaj Ka Meen Rashifal 06 Febuary 2026: मीन राशि (Pisces): शनि की स्थिति और चंद्रमा का गोचर पैसों के मामले में रिस्क न लेने की सलाह देते हैं. आज पैसों के लेन-देन में बहुत सतर्क रहें. कोई भी बड़ी डील करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, वरना नुकसान हो सकता है. लव लाइफ में दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय करियर बनाने का सबसे अच्छा मौका है. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: शनि की स्थिति और चंद्रमा का गोचर आपको पैसों के लेन-देन में ‘अति-सावधान’ रहने की चेतावनी दे रहे हैं. कोई भी बड़ी डील या निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से दो बार क्रॉस-चेक कराएं. विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वर्णिम है, एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा. लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन सामान्य रहेगा. पार्टनर के साथ किसी विषय पर लंबी चर्चा हो सकती है. शनि की स्थिति के कारण आप थोड़े गंभीर रहेंगे, जिससे रिश्ते में मैच्योरिटी आएगी. आज पार्टनर को आपकी सलाह से कोई फायदा मिल सकता है, जिससे आपका मान बढ़ेगा. हेल्थ: सेहत के प्रति सचेत रहें, जोड़ों का दर्द या घुटनों में तकलीफ हो सकती है. शनि देव की कृपा पाने के लिए आज नंगे पैर घास पर चलना या योग करना आपके लिए बहुत लाभकारी होगा. ठंड से बचें और गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करें. सावधानी: आज उधारी या कर्ज लेने-देने से पूरी तरह बचें. उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं. शुभ अंक- 1.शुभ रंग- काला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित The post मीन राशिफल 6 फरवरी 2026: आज पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें, लापरवाही से हो सकता है नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 06 February 2026: आज 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रात 02 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य मकर राशि में है. चंद्रमा कन्या राशि में है. बुध कुंभ राशि में हैं. मंगल मकर राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आज का पंचांग तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रात 02 बजकर 27 मिनट तकवार: शुक्रवारविक्रम संवत: 2082शक संवत: 1947सूर्योदय: 06:33 AMसूर्यास्त: 05:36 PMअयन: उत्तरायणऋतु: शिशिर नक्षत्र, योग व करण नक्षत्र: हस्त नक्षत्र रात 01:37 बजे तक, उसके बाद चित्रायोग: धृति योग रात 01:07 बजे तक, उसके शुलकरण: कौलव शाम 06:59 बजे तक, उसके बाद तैतिल ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) चंद्रमा: कन्या राशिसूर्य: मकर राशिगुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)मंगल: मकर राशिबुध: कुंभ राशिशुक्र: मकर राशिशनि: मीन राशिराहु: कुंभ राशिकेतु: सिंह राशि दिन का चौघड़िया (पटना) चर (सामान्य): 06:33 AM से 07:56 AMलाभ (उन्नति): 07:56 AM से 09:18 AMअमृत (सर्वोत्तम): 09:18 AM से 10:41 AMकाल (हानि): 10:41 AM से 12:04 PMशुभ (उत्तम): 12:04 PM से 01:27 PMरोग (अशुभ): 01:27 PM से 02:50 PMउद्वेग (अशुभ): 02:50 PM से 04:13 PMचर (सामान्य): 04:13 PM से 05:36 PM शुभ समय (मुहूर्त) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:25 PMविजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 PM से 02:51 PMब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:58 AM से 05:45 AM अशुभ समय राहुकाल: सुबह 10:41 AM से 12:04 PMयमगण्ड: दोपहर 02:50 PM से 04:13 PMगुलिक काल: सुबह 07:56 AM से 09:18 AMदिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या राई खाकर निकलें) आज का विशेष योग व उपाय विशेष: आज का दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष है .सरल उपाय: शुक्रवार को महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं. कन्याओं को मिश्री या फल दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- विजया एकादशी व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित The post आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ध्यान-साधना की ली जानकारी

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को योगदा सत्संग आश्रम, रांची पहुंचे और आश्रम परिसर का अवलोकन किया. इस क्रम में वे उस कक्ष में भी गए, जहां स्वामी परमहंस योगानंद जी निवास किया करते थे. उन्होंने स्मृति मंदिर में भी जाकर ध्यान-साधना की और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया. राज्यपाल महोदय को वरिष्ठ स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने आश्रम की आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. स्वामी जी ने आश्रम की गुरु-शिष्य परंपरा और योगदा सत्संग परंपरा के माध्यम से आत्म-विकास, चरित्र निर्माण एवं मानव कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया. मौके पर माननीय राज्यपाल को स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने ‘योगी कथामृत’, ‘ईश्वर-अर्जुन संवाद (श्रीमद्भगवद्गीता)’, ‘आत्म-साक्षात्कार की यात्रा’ सहित अन्य महत्वपूर्ण आध्यात्मिक ग्रंथ एवं सोसाइटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर भेंट की. राज्यपाल महोदय ने कहा कि लंबे समय से आश्रम आना चाहते थे, जो आज पूर्ण हुआ है. उन्होंने योगदा सत्संग आश्रम द्वारा समाज के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. ये भी पढ़ें… सरायकेला-खरसावां: आम में मंजर की बहार, कीट प्रबंधन से मिलेगी बंपर पैदावार; 4000 एकड़ में हैं हजारों पेड़ महीनों छुट्टी बाद भी नहीं लौटे हजारीबाग भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, चर्चाओं का बाजार गर्म The post योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ध्यान-साधना की ली जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नोवामुंडी में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल

Chaibasa: रात लगभग 9:00 बजे, नोवामुंडी तोड़े टोपा मुख्य मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर में मंगल पूर्ति (23 वर्ष) और सुनील बरजो (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. पल्सर पर सवार मंगल पूर्ति, महुदी जारका साई टोला के रहने वाले हैं, टक्कर के बाद बेहोश हो गए और उनके सिर और कान से खून बह रहा था. वहीं, हीरो होंडा स्प्लेंडर पर सवार सुनील बारजो, जो तोड़े टोप्पा के रहने वाले हैं, भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत टाटा स्टील एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर नोवामुंडी थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और अभिनय कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद थे और उन्होंने घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस ने दुर्घटना स्थल से बाइक को जब्त कर कैंपर में लोड कर थाने ले जाया. जानकारी के अनुसार, मंगल पूर्ति बेंगलुरु में काम करते थे और आज ही बेंगलुरु से लौटे थे. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने घायलों की हालत का जायजा लिया. स्थानीय लोग इस दुर्घटना से चिंतित हैं और पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है. ये भी पढ़ें… सरायकेला-खरसावां: आम में मंजर की बहार, कीट प्रबंधन से मिलेगी बंपर पैदावार; 4000 एकड़ में हैं हजारों पेड़ महीनों छुट्टी बाद भी नहीं लौटे हजारीबाग भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, चर्चाओं का बाजार गर्म The post नोवामुंडी में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत

Samsung ने अपने Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन रेंज को इंडिया में और बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में कंपनी ने नया Galaxy A07 5G लॉन्च किया है. ये फोन उन यूजर्स के लिए है जो ऐसा 5G फोन चाहते हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और रोजमर्रा के लिए बेसिक कैमरा फीचर्स हो. इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 6000mAh की दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही Samsung के सिक्योरिटी फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा भी मिलता है. आइए अब जान लेते फोन से जुड़ी बाकी डिटेल्स. Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स फोन में आपको बड़ा 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. सूरज की तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 800 nits तक की हाई-ब्राइटनेस मोड दी गई है. फोन काफी स्लिम है. सिर्फ 8.2mm, और वजन 199 ग्राम है. कलर ऑप्शन में Light Violet, Light Green और Black मिलते हैं. डिस्प्ले को दो-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है और फोन में IP54 रेटिंग है. कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP का ऑटोफोकस वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. सामने 8MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सही है. फोन में 6,000mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 25W चर्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Vault है, जो आपकी पर्सनल और बायोमैट्रिक जानकारी को अलग हार्डवेयर में स्टोर करता है. UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी है. इसके अलावा Auto Blocker और चोरी रोकने वाले टूल्स भी दिए गए हैं. फोन One UI 8.0 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है. और हां, Samsung वादा करता है 6 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेगा. Samsung Galaxy A07 5G की कीमत Samsung Galaxy A07 5G की शुरूआती कीमत हिंदुस्तान में ₹15,999 है, जिसमें आपको 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, अगर आप थोड़ा दमदार वेरिएंट लेना चाहो तो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वर्जन ₹17,999 में मिल रहे है. और हां, अभी लॉन्च ऑफर में SBI, HDFC और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है. यह भी पढ़ें: वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स The post 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेमारी में दिनदहाड़े किसानों से 1.78 लाख की छिनतई

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आयी है. झिकरा कमरशाल स्टोर से सटे इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे दो किसानों से लाखों नगद से भरा बैग छीन लिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बैंक से लौटते समय वारदात पीड़ित सोमेश्वर पाल और माणिक चटर्जी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक राष्ट्रीय बैंक से कुल 1 लाख 78 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. दोपहर करीब एक बजे झिकरा स्टोर के पास अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पहुंचे और हमला कर दिया. आरोप है कि बदमाशों ने सोमेश्वर पाल को खींचकर गिराया और उनके हाथ में मौजूद रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. बैग में नगद के साथ बैंक दस्तावेज पीड़ितों के अनुसार बैग में 1 लाख 78 हजार रुपये थे, जो सभी 500 रुपये के नोटों में थे. इसके साथ दोनों के बैंक पासबुक और चेकबुक भी बैग में रखे थे. घटना के बाद मेमारी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. व्यस्त सड़क पर हुई इस लूट की घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. The post मेमारी में दिनदहाड़े किसानों से 1.78 लाख की छिनतई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top