Hot News

February 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन राज्यों में होगी बारिश, 10 फरवरी तक का वेदर अपडेट आया

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी तक हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं सुबह-रात घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. 5–6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान व मुजफ्फराबाद में जबकि 6 फरवरी को हिमाचल-उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश के साथ–साथ बर्फबारी की संभावना है. विभाग के अनुसार, 9–10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी के आसार हैं. 5 फरवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है. राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम? राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी. आईएमडी के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करेगा. दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में कहीं–कहीं घना कोहरा छाया रहा. इससे विजिबिलिटी कम हो गई. गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 6 फरवरी को आकाश में बादल छाए नजर आ सकते हैं. सुबह के वक्त कुछ इलाकों में कोहरा रह सकता है. बिहार का कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2–3 दिन उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में कोहरा रहेगा. तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. दक्षिण बिहार में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से राहत मिलेगी. फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. यह भी पढ़ें : बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, भागलपुर में 9 डिग्री वाली कनकनी, जानें आपके शहर का हाल एक बार फिर बदल सकता है झारखंड का मौसम पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है. राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह कुहासा छाया रहेगा और ठंडी हवा चलेगी. गढ़वा, पलामू व चतरा में घना कोहरा छाने की संभावना है. इस दौरान विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. The post इन राज्यों में होगी बारिश, 10 फरवरी तक का वेदर अपडेट आया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? देखिए अपने शहर के फ्यूल रेट्स की पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 5 Feb 2026: महंगाई के मोर्चे पर आज 5 फरवरी को तेल कंपनियों ने ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं. हिंदुस्तान के कई शहरों में कीमतें स्थिर हैं, तो कहीं आंशिक बदलाव देखा गया है. गौरतलब है कि रोज़ाना सुबह 6 बजे प्रशासनी तेल कंपनियाँ वैश्विक तेल बाज़ारों की समीक्षा के बाद नई दरों को अपडेट करती हैं. आज के बड़े बदलाव एक नजर में आज के रेट्स में सबसे ज़्यादा हलचल पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में देखी गई है, जहाँ कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं, गुड़गांव और चेन्नई के निवासियों को पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ी राहत मिली है. शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर) नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67 मुंबई ₹103.54 ₹90.03 कोलकाता ₹105.41 ₹92.02 चेन्नई ₹100.80 ₹92.39 बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99 नोएडा ₹94.90 ₹88.01 गुड़गांव ₹95.26 ₹87.73 हैदराबाद ₹107.50 ₹95.70 जयपुर ₹104.72 ₹90.21 लखनऊ ₹94.69 ₹87.81 पटना ₹106.11 ₹92.32 चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45 भुवनेश्वर ₹101.03 ₹92.60 तिरुवनंतपुरम ₹107.49 ₹96.48 क्यों बदलते हैं दाम? ईंधन की कीमतें किसी एक कारण से तय नहीं होतीं. इसमें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र प्रशासन की एक्साइज ड्यूटी और राज्य प्रशासनों का वैट (VAT) शामिल होता है. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. SMS से रेट जानें तेल कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए SMS सेवा जारी की है. अगर आप अपने शहर का सटीक भाव जानना चाहते हैं, तो बस एक मैसेज करें: IOC (इंडियन ऑयल): मैसेज में टाइप करें RSP डीलर कोड और इसे 92249 92249 पर भेज दें. HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम): टाइप करें HPPRICE डीलर कोड और 92222 01122 पर भेजें. BPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम): टाइप करें RSP डीलर कोड और 92231 12222 पर भेजें. Also Read: गिरावट पर लगा ब्रेक, जानें आज किस भाव पर मिल रहा है सोना और चांदी The post क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? देखिए अपने शहर के फ्यूल रेट्स की पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा कायम, 13वें दिन भी मजबूत पकड़, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर

Border 2 Box Office Day 13: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ सिनेमाघरों में मजबूत बनी हुई है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा ने रिलीज के पहले सात दिनों में ही 224.25 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली थी. देशभक्ति से भरी कहानी और दमदार स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. दूसरे हफ्ते में कैसा रहा कलेक्शन? दूसरे हफ्ते ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने अब तक टोटल कमाई 290.75 करोड़ रुपये की कर ली है. 8वां दिन: 10.75 करोड़ 9वां दिन: 17.75 करोड़ 10वां दिन: 22.50 करोड़ 11वां दिन: 5.75 करोड़ 12वां दिन: 5.75 करोड़ 13वां दिन: 4 करोड़ अक्षय कुमार की इस फिल्म को छोड़ा पीछे ‘बॉर्डर 2’ ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्काई फोर्स’ ने अपने दूसरे बुधवार को सिर्फ 1.60 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने इसी दिन करीब 4 करोड़ रुपये कमा लिए. इससे साफ है कि फिल्म की पकड़ अभी भी बनी हुई है. करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘बॉर्डर 2’ अपनी लागत पहले ही वसूल कर चुकी है. अब फिल्म को 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 10 करोड़ रुपये और कमाने हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दूसरे वीकेंड तक फिल्म यह आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की पहली 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन जाएगी. यह भी पढे़ं: संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर लॉन्च, श और स के पेंच में फसेंगे दो दीवाने The post सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा कायम, 13वें दिन भी मजबूत पकड़, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

गया जं. के मेजर रिडेवलपमेंट कार्य हेतु प्लेटफॉर्म सं. 2/3 पर 45 दिनों का ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  गया जं. के मेजर रिडेवलपमेंट कार्य हेतु प्लेटफॉर्म सं. 2/3 पर 05.02.2026 से 21.03.2026 तक 45 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है –  परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी सं. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती हाल्ट-राजगीर- तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते चलायी जाएगी । 2. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक हटिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बंधुआ-पैमार-तिलैया-राजगीर-करनौती हाल्ट- बख्तियारपुर लिंक केबिन के रास्ते चलायी जाएगी ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: भाजपा ने झारखंड को बीमारु राज्य बनाया, झामुमो संवार रहा : हेमंत

मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा ने झारखंड को बीमारु राज्य बना दिया. अलग राज्य बनने के बाद 15 वर्षों के शासन में भाजपा ने विकास नहीं होने दिया. धनबाद के गोल्फ मैदान में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा : झामुमो के कार्यकर्ता दिन-रात, गर्मी-बरसात नहीं देखते. हर परिस्थिति के लिए तैयार रहते हैं. बड़े आंदोलन के बाद झारखंड अलग राज्य बना. लेकिन, दुर्भाग्य से इसका नेतृत्व झारखंड विरोधी ताकतों के हाथों में चला गया. अगर सही नेतृत्व मिलता तो आज 25 वर्ष का युवा झारखंड देश का सबसे विकसित राज्य होता. बड़ी मुश्किल से झारखंड से भाजपा को सत्ता से बाहर किया. पिछले छह वर्षों के दौरान झामुमो नीत प्रशासन राज्य के भविष्य को संवारने का प्रयास कर रही है. राज्य में बंद स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है. उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं. केंद्र प्रशासन ने नौकरियां बंद की, राज्य में बहार श्री सोरेन ने कहा : केंद्र प्रशासन ने प्रशासनी नौकरियों को लगभग बंद कर दिया है. सेना तक में बहाली लगभग रोक दी गयी है. अग्निवीर के रूप में लोग बहाल हो रहे हैं. झारखंड में नौकरियां दी जा रही हैं. लेकिन, सिर्फ प्रशासनी नौकरी के भरोसे नहीं रहें. खुद शिक्षित हों. रोजगार के अवसर तलाशें. रोजगार देने वाले बनें. उन्होंने कहा : पूरे देश में आदिवासियों की बदौलत चाय बगान चलाया जा रहा है. अंग्रेजों के शासन में ही आदिवासियों को वहां गुलाम के रूप में ले जाया गया था. आज भी आदिवासी मजदूरों का शोषण हो रहा है. उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा है. The post Dhanbad News: भाजपा ने झारखंड को बीमारु राज्य बनाया, झामुमो संवार रहा : हेमंत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अंतिम दिन महापौर पद के लिए 15 ने किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को खत्म हो गयी. अंतिम दिन बुधवार को महापौर के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो व सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने वालों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, शांतनु चंद्रा, मुकेश पांडे, योगेंद्र प्रधान, आकाश दुसाध, कुसुम देवी, नवल किशोर पासवान, उमेश पासवान, शिल्पी शर्मा, भृगुनाथ भगत, राजकुमार कनौजिया, दीनानाथ ठाकुर, राम बिनय सिंह व राहुल कुमार चौहान शामिल हैं. सात दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया ज्ञात हो कि सात दिनों तक चली इस नामांकन प्रक्रिया में कुल 33 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन किया. जबकि 51 लोगों ने इस पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा था. गुरुवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. वहीं नाम वापस लेने की तिथि छह फरवरी है. सात फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किये जायेंगे. अंतिम दिन सबसे अधिक लोगों ने किया नामांकन मेयर पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को सबसे अधिक 15 लोगों ने पर्चा भरा. वहीं बीते सोमवार को 11, मंगलवार को चार, बीते सप्ताह शुक्रवार को दो, गुरुवार को एक व शनिवार को शून्य नामांकन हुआ था. धनबाद सांसद की पत्नी ने नहीं किया नामांकन धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने भी मेयर पद से चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को नामांकन पत्र खरीदा था. मगर, संजीव कुमार को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाये जाने पर उन्होंने नामांकन नहीं किया. इसके साथ ही झामुमो के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने भी नामांकन पत्र खरीदा था, मगर नामांकन दर्ज नहीं किया. The post Dhanbad News: अंतिम दिन महापौर पद के लिए 15 ने किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने किया मुनीडीह कोलियरी का दौरा

देश की सबसे गहरी कोयला खदानों में शुमार बीसीसीएल की मुनीडीह कोलियरी का बुधवार को एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया. प्रतिनिधिमंडल में हिंदुस्तानीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इथियोपिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ब्राजील और जापान के सैन्य अधिकारी शामिल थे. मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने करीब 500 मीटर गहराई तक भूमिगत खदान का निरीक्षण कर कोयला उत्पादन की आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानक, वेंटिलेशन सिस्टम और कोयला खनन प्रक्रिया की जानकारी ली. सीएमडी ने अतिथियों को किया सम्मानित इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र व कोयला बॉल भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर पश्चिमी झरिया क्षेत्र के जीएम अरिंदम मुस्ताफी, परियोजना पदाधिकारी सुनील कुमार पांजा, कोलियरी मैनेजर डॉ सनी राव, कोलियरी इंजीनियर मनीष कुमार, एरिया पर्सनल मैनेजर कुमारी वर्षा एवं एरिया सेफ्टी ऑफिसर विद्या शंकर बर्णवाल समेत अन्य अधिकारियों ने तकनीकी जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल में एयर कमोडोर फेलिक्स पैट्रिक पिंटो समेत कई ब्रिगेडियर स्तर के हिंदुस्तानीय अधिकारी, इथियोपिया के ब्रिगेडियर जनरल सेबसाइड दुबा उनतिसो, बांग्लादेश के कमोडोर मो. अशरफुज्जमां समेत अन्य देशों के कर्नल स्तर के अधिकारी शामिल थे. The post Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने किया मुनीडीह कोलियरी का दौरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मां-बेटा, पति-पत्नी तो कहीं देवरानी-जेठानी ने भरा पर्चा

नगर निगम का वार्ड पार्षद चुनाव इस बार सिर्फ सियासी मुकाबले तक सीमित नहीं है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की दिलचस्प जंग भी देखने को मिल रही है. कई वार्डों में रिश्तेदार चुनाव मैदान में आमने-सामने उतर गये हैं. कहीं मां और बेटे के बीच मुकाबला है तो कहीं देवरानी-जेठानी ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन दाखिल किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है. देवरानी-जेठानी ने किया नामांकन वार्ड नंबर 24 में एक ही परिवार की दो स्त्रीएं आमने-सामने हैं. यहां से कविता देवी और मंजू देवी ने नामांकन किया है. रिश्ते में कविता देवी जेठानी हैं, जबकि मंजू देवी उनकी देवरानी है. मंजू देवी पूर्व पार्षद भी हैं और फिर से चुनाव मैदान में उतरी हैं. वहीं कविता देवी ने पहली बार चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. मां-बेटा चुनावी मैदान में वार्ड नंबर 28 में भी चुनावी मुकाबले ने पारिवारिक रंग ले लिया है. यहां पूर्व पार्षद पुष्पा देवी के सामने उनके ही बेटे राहुल कुमार मंडल ने नामांकन किया है. मां-बेटे के बीच यह सीधा नेतृत्वक संघर्ष मतदाताओं के लिए भी असमंजस की स्थिति पैदा करने वाला होगा. पति-पत्नी ने किया नामांकन वार्ड नंबर 26 से पति-पत्नी ने पर्चा दाखिल किया है. पूर्व पार्षद निर्मल मुखर्जी चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी मृदुला मुखर्जी ने भी नामांकन किया है. पूजा कर नंगे पैर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी वार्ड नंबर 54 में नामांकन के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला. प्रत्याशी प्रशांत दूबे पूजा-अर्चना करने के बाद नंगे पैर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. उनके इस कदम को आस्था व जनसेवा के संकल्प से जोड़कर देखा जा रहा है. The post Dhanbad News: मां-बेटा, पति-पत्नी तो कहीं देवरानी-जेठानी ने भरा पर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में विज्ञान, संस्कृति व विरासत का महाकुंभ कल से

Dhanbad News: आइआइआइ, सृजन 2026 और शताब्दी बसंत 2026 का होगा भव्य आयोजन Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद में छह फरवरी से वसंतोत्सव आइआइआइ 2026, सृजन 2026 और शताब्दी बसंत 2026 का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता, वैज्ञानिक विमर्श, संस्कृति और पूर्व छात्रों की सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. वसंतोत्सव वसंतोत्सव आइइआइ 2026 का आयोजन छह से आठ फरवरी 2026 तक होगा. यह आयोजन विज्ञान और संस्कृति को समर्पित होगा. इस दौरान इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन कॉन्क्लेव व प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी. यह आयोजन विज्ञान हिंदुस्तानी झारखंड द्वारा आइआइटी आइएसएम धनबाद टेक्समिन और सिंफर के सहयोग से किया जा रहा है. इस मंच पर वैज्ञानिक, शोधकर्ता, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और नीति से जुड़े विशेषज्ञ एकत्र होंगे. स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन एनर्जी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा. प्रदर्शनी और तकनीकी सत्रों के माध्यम से उद्योग-शिक्षा-शोध के बीच सहयोग को और मजबूत करने का लक्ष्य है. सृजन 2026 आइआइटी आइएसएम का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट सृजन 2026 का आयोजन पांच से आठ फरवरी 2026 तक होगा. यह महोत्सव परिसर को रचनात्मकता, युवा ऊर्जा और प्रतिभा के रंगों से भर देगा. डे–0 से डे–3 तक चलने वाले इस आयोजन में क्विज, टॉक्स, मॉडलिंग, फोटोग्राफी, थिएटर, संगीत, नृत्य, फैशन शो, गेमिंग और इडीएम व बैंड नाइट जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. विभिन्न प्रतियोगिताएं छात्रों को नवाचार, अभिव्यक्ति और टीम वर्क का मंच प्रदान करेगी. शताब्दी वसंत 2026 छह से आठ फरवरी 2026 तक शताब्दी वसंत 2026 के तहत संस्थान के पूर्व छात्रों का वार्षिक सम्मेलन होगा. संस्थान के शताब्दी वर्ष में आयोजित यह विशेष संस्करण पूर्व छात्रों को सम्मान देने और उनसे वर्तमान छात्रों को जोड़ने का प्रयास है. इस दौरान स्मृति प्रदर्शनी, संवाद सत्र, सांस्कृतिक संध्या और विशेष शताब्दी समारोह का आयोजन होंगे. The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में विज्ञान, संस्कृति व विरासत का महाकुंभ कल से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: ओवर हेड लाइन में खराबी, घंटों विलंब से खुली इंटरसिटी

Dhanbad News: धनबाद रांची इंटरसिटी 2.42 घंटे व कोलफील्ड एक्सप्रेस सवा घंटे खड़ी रही Dhanbad News: तेतुलमारी और बांसजोड़ा के बीच ओवर हेड लाइन में खराबी आने से ट्रेनों का परिचालन बुधवार को प्रभावित रहा. सुबह 5.15 बजे ब्रेक डाउन होने के कारण 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.42 घंटे धनबाद स्टेशन पर खड़ी रही. वहीं 12340 धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस 1.10 घंटे खड़ी रही. ट्रैक्शन विभाग ने बांसजोड़ा पहुंच कर खराबी को दूर किया. इसके बाद परिचालन शुरू हुआ. यात्रियों को हुई परेशानी इंटरसिटी को सुबह 5.40 बजे धनबाद स्टेशन से रवाना होना था. लेकिन ट्रेन 8.22 बजे धनबाद स्टेशन से खुली. करीब 2.42 घंटे धनबाद स्टेशन में खड़ी रही. इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं 12340 धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस सुबह 5.50 बजे की जगह 7.09 बजे रवाना हुई. इंसुलेटर ट्रिप करने ठप हो गयी थी बिजली की आपूर्ति बताया जाता है कि बांसजोड़ा में बुधवार की सुबह रेलवे का इंसुलेटर ट्रिप कर गया. इसके कारण तेतुलमारी से बांसजोड़ा तक बिजली आपूर्ति ठप हो गयी और ट्रेनें फंसी रही. बांसजोड़ा स्टेशन के पास रेलवे साइडिंग है, जहां से डस्ट उड़कर ओवर हेड तार में बैठ जाता है. इसके कारण इंसुलेटर ट्रिप कर जाता है. The post Dhanbad News: ओवर हेड लाइन में खराबी, घंटों विलंब से खुली इंटरसिटी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top