Hot News

February 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटरमीडिएट परीक्षा में 243 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ली जा रही है. इसमें गुरुवार को हुई तीसरे दिन की परीक्षा में कुल 14,465 परीक्षार्थियों में 14,222 परीक्षार्थी शामिल हुए व 243 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. तीसरे दिन 10,952 परीक्षार्थी हुए शामिल इंटर के तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में हुई. इसमें प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 11,141 परीक्षार्थियों में 10,952 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के भूगोल तथा वाणिज्य संकाय के बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 3,324 परीक्षार्थियों में 3,270 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब चौथे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कला एवं वोकेशनल के हिंदी विषय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर कई क्षेत्रों में बनी जाम की स्थिति इंटर परीक्षा के तीसरे दिन भी सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजार दिखे. परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया कराया गया. विलंब से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. हालांकि इस दौरान जिले के कई परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनती रही. इसमें फंसे वाहन रेंगते रहे. गुरुवार को अस्पताल रोड, निगम कार्यालय, भगत सिंह चौक, पूरबसराय, मुंगेर-जमालपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में परीक्षा के बाद जाम की स्थिति बन गयी थी. इसमें फंसे आमजन और परीक्षार्थी परेशान दिखे. The post इंटरमीडिएट परीक्षा में 243 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनपुर डीआरएम ने काढागोला अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

– निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित निदेश दिये. यात्री सुविधा पर की बात बरारी प्रखंड का व्यस्तम काढागोला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन रेल सैलून से विण्डो इन्सपेक्सन कर वापसी में काढागोला स्टेशन पहुंचे. डीआरएम घंटों निरीक्षण में अमृत हिंदुस्तान स्टेशन निर्माण का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन भवन निर्माण मैप पर नजर जाते ही स्टेशन भवन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने चहार दिवारी निर्माण, स्टेशन पार्क, शौचालय, सड़क मार्ग सहित अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना की एक एक कर निर्माण कार्य की जानकारी ली. डीआरएम प्लेट फार्म एक पर बनने वाले रैम्प निर्माण कार्य में देरी पर कड़े निर्देश दिये. स्टेशन निकास द्वार पर पहुंचकर बंद पड़े शौचालय पर जानकारी ली. स्टेशन कंट्रोल कक्ष में पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार से ट्रेन मानिटरिंग की जानकारी ली. उन्होंने विभागीय अधिकारी को कई निर्देश दिये. डीआरएम ने बताया कि यह रुटिन निरीक्षण है. काढागोला में पीएम अमृत हिंदुस्तान स्टेशन निर्माण कार्य गतिमान है. प्लेटफार्म एक एवं दो पर दिव्यांग रैम्प निर्माण, एक दो तीन प्लेट फार्म पर यात्री शेड का निर्माण, स्टेशन का यात्री सुविधा से सुसज्जित करने सहित विभागीय कार्यो का निरीक्षण किया गया.अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है. सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. सेमापुर स्टेशन का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया है. डीआरएम के काढ़ागोला आगमन को लेकर स्टेशन पर बने अवैध दुकानों को हटा दिया था. ताकि स्टेशन निकास खाली एवं साफ दिखे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी डीआरएम के स्टेशन निरीक्षण के दौरान जुटे रहे. The post सोनपुर डीआरएम ने काढागोला अमृत हिंदुस्तान स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलिंग से टकरा कर कंटेनर पलटा

खूंटी. खूंटी-तमाड़ पर कदमा चर्च के समीप गुरुवार को एक कंटेनर ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को धक्का मार दिया. जिससे रेलिंग टूट गयी. वहीं इसमें कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर के कारण कंटेनर सड़क के बीचो-बीच पलट गया. जानकारी के मुताबिक कंटेनर का चालक विनोद कुमार को झपकी आ गयी थी. जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि कंटेनर में डोमिनोज पिज्जा का सामान लदा है. जिसे लेकर वह कोलकाता से संबलपुर जा रहा था. घटना की जानकारी पर खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना में चालक रामकेश कुमार को मामूली चोट आयी है. The post रेलिंग से टकरा कर कंटेनर पलटा appeared first on Naya Vichar.

घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के किशनपुर युसूफ में गो”ली लगने से युवक घायल  

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: थाना क्षेत्र के के किशनपुर युसूफ स्थित एसएच 88 के समीप गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर चली गोली में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वरुणा रसलपुर निवासी राम भजन राय के पुत्र विपिन कुमार राय के रूप में की गई है। उक्त युवक को पेट में गोली लगी है, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वरुणा पुल से दलसिंहसराय जाने वाले मार्ग में किशनपुर युसूफ स्थित एस एच 88 के समीप हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के खाने-पीने के दौरान अचानक गोली के फायर होने से उक्त युवक घायल हुआ है। घायल युवक को आनन –फानन में खालिसपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमणकारियों को निगम थमा रहा नोटिस, नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई

अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे, स्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिनों की मोहलत मुंगेर. नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस बार पुराने सिस्टम में नहीं, बल्कि नयी प्लानिंग के तहत कार्रवाई की जा रही है. निगम से गुरुवार को अभियान दल निकला और शहर में घूम-घूम कर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाया. निगम के इस नये तेवर को देखकर अतिक्रमणकारियों में दहशत फैल गयी है, क्योंकि दोनों तरह के अतिक्रमणकारियों के लिए न सिर्फ अतिक्रमण हटाने को समय और दिन निर्धारित किया गया है, बल्कि अर्थदंड अधिरोपित करने की भी बात कही गयी है. मुख्य बाजार के एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक जेपी चौक तक चला अभियान नगर निगम की ओर से गुरुवार को एक टीम निकली, जिसने मुख्य बाजार के एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक जेपी चौक तक अभियान चलाया. इस दौरान जहां भी अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण मिला, उसे हटाने के बदले अतिक्रमणकारियों को निगमकर्मियों ने नोटिस थमाया. कुछ अस्थाई व स्थाई दुकानदारों ने जहां नोटिस मिलते ही फुटपाथ से अपना अतिक्रमण हटा लिया. वहीं कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन निगम की टीम ने नोटिस थमा कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी की, अगर नोटिस में तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया, तो निगम न सिर्फ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा, बल्कि अर्थदंड भी अधिरोपित किया जायेगा. गुरुवार को करीब 50 से अधिक अस्थाई व स्थाई अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस निर्गत किया गया. अभियान दल में सिटी मैनेजर मनोज कुमार हिंदुस्तानी, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, रोड जमादार विश्वनाथ सहित पुलिस बल शामिल थे. अस्थाई अतिक्रमण को 24 घंटा का मोहलत नगर निगम की ओर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जो नोटिस थमाया गया है, उसमें लिखा है कि नगरपालिका की भूमि को अतिक्रमित करना संज्ञेय अपराध है. अस्थाई अतिक्रमण के संबंध में नोटिस निर्गत के 24 घंटा के प्रश्चात अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया जायेगा. स्थाई अतिक्रमण में नोटिस निर्गत होने के 15 दिनों के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. इसमें आने वाले खर्च के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया जायेगा. दंड की वसूली के लिए कारावास तक की सजा हो सकती है. इसलिए नोटिस प्राप्ति के साथ लोक भूमि का अतिक्रमण निर्धारित समय सीमा के अंदर मुक्त करते हुए निगम को सूचित करने का निर्देश दुकानदारों को दिया है. कहते हैं उप नगर आयुक्त उपनगर आयुक्त नसीमुद्दीन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बार अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस निर्गत करते हुए तय समय सीमा में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा, यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक अतिक्रमण हटा नहीं लिया जायेगा. फुटपाथ के साथ ही नालों पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा मुंगेर. मुख्य बाजार के साथ ही मुंगेर शहर अतिक्रमण की चपेट में है. सड़क और फुटपाथ पर जहां अवैध कब्जा है, वहीं नालों पर भी पक्का निर्माण कर लिया गया है. शहर में जलनिकासी के लिए कुल पांच बड़े नाले बने हुए हैं. एक नाला बेकापुर, नीलम रोड, कटघर, दलहट्टा चौर, लालदरवाजा होते हुए गंगा तक है. इस नाले पर कृपारामपुल गांधी चौक के समीप नाले पर एक मकान बना हुआ है. उसका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, जबकि नीलम चौक के पास बड़े नाले पर एक व्यक्ति पक्की संरचना कर खटाल संचालित कर रहे, मवेशी पाल रहे है. एक व्यक्ति ने नाला पर ढलाई कर जेनरेटर का डीजे सेट लगा रखा है. इतना ही नहीं बड़े नाले पर इसी तरह की पक्की संचरना कर घरेलू उपयोग किया जा रहा है. बेकापुर में नालों पर अवैध पक्की संरचना तैयार कर ली गयी है. नंदकुमार पार्क के समीप कई फल व्यवसायियों ने फुटपाथ किनारे नाला पर ढलाई कर लिया है. उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. The post अतिक्रमणकारियों को निगम थमा रहा नोटिस, नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चानन के लाल ने नेट-जेआरएफ में 99.21 परसेंटाइल के साथ पायी सफलता

चानन प्रखंड के मलिया पंचायत के मानपुर निवासी एवं भूतपूर्व मुखिया अर्जुन कुमार बिंद के सुपुत्र कुमार आशुतोष ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रोफेसर पद के लिए आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल किया है. कुमार आशुतोष ने इस परीक्षा में 99.21 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे चानन प्रखंड में हर्ष का माहौल है. इस उपलब्धि पर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, इटौन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया धनराज प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार आनंद, श्रवण साव, बीरेंद्र प्रभाकर, करुण यादव, महूलिया उमाशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता वकील बिंद ने बधाई देते हुए कहा कि कुमार आशुतोष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से शिक्षा प्राप्त की है और यूजीसी द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चानन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. The post चानन के लाल ने नेट-जेआरएफ में 99.21 परसेंटाइल के साथ पायी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हॉकी के लिए महिला व पुरुष का ट्रायल रहा सफल

सहरसा पटेल मैदान में गुरुवार को हॉकी के खिलाड़ी का ट्रायल लिया गया. स्पोर्ट्स विभाग एमएम बिहार प्रशासन एवं बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण पटना एवं बिहार ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित होने वाले स्टेट गेम्स में प्रतिभागिता के लिए हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा द्वारा स्त्री एवं पुरुष टीम के गठन के लिए ओपन चयन, ट्रायल का आयोजन कराया गया. जिसमें जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी वैभव कुमार की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया सफल रहा. सचिव प्रमोद कुमार झा के संयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया. पुरुष टीम में राजू कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु राज, प्रियांशु राज, हिब्जूर रहमान, गोलू कुमार, प्रिंस कुमार, आदर्श कुमार, मो हमजा, अंकित कुमार, अनु, विशाल, सोनू, राज, प्रिंस, स्वरित, नीरज, प्रीतम, असदुल्ला, ओबैदुर रहमान और स्त्री टीम में नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी, गौरी कुमारी, संजना , मोनिका, पूरबी, अभिलाषा, रिया, सरस्वती, शिवानी, प्रियांशी, कल्पना, मेरी, सोनाक्षी, रजनी, प्रीति, निहारिका, शिक्षा, खुशबू, नैन्सी, स्नेहा कुमारी ने ट्रायल में भाग लिया. मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक डॉ रेणु सिंह, संरक्षक कुमार अनिर्बान चौधरी, मोहन साह, लाजवंती झा, अमित कुमार ठाकुर, चेयरमैन अजय कुमार सिंह, वाइस चेयर मेन डॉ रमण झा, उपाध्यक्ष डॉ शशि शेखर सम्राट, प्रभाकरण देव, शंभू प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव अमर ज्योति, ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सर्वेश कुमार, आशीष रंजन सिंह, शशि भूषण, बलवीर ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया. The post हॉकी के लिए स्त्री व पुरुष का ट्रायल रहा सफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाबालिग लड़की अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जून में एक नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर सुखासन वार्ड आठ निवासी बिजेंद्र यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया कि वह पत्नी को लेकर नेपाल इलाज के लिए गए थे. इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया है. इसी आलोक में पुलिस ने साहूगढ़ हुलास टोला वार्ड नौ निवासी बुदूर कुमार को गिरफ्तार किया है. The post नाबालिग लड़की अपहरण मामले में एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टेलीविजन देखने को लेकर भाई से हुआ विवाद, बहन ने लगायी फांसी

आरा. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़का गांव (अख्तियारपुर) में बुधवार की रात टेलीविजन देखने को लेकर बड़े भाई से झगड़ा के बाद बहन ने पंखे में दुपट्टा बांध कर खुदकुशी करने का प्रयास किया. इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी है. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव (अख्तियारपुर) गांव निवासी श्रीकांत राम की 15 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी है. इधर, उक्त किशोरी की मामी मंजू कुमारी ने बताया कि रविवार की रात वह कमरे में टेलीविजन देख रही थी, तभी उसका मांझिल भाई आया और उससे टेलीविजन का रिमोट मांगने लगा. नहीं देने पर दोनों के बीच रिमोट को लेकर छीना-झपटी होने लगी. उसी दौरान टेलीविजन टूट गया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई. तभी गुस्से में आकर उसने पंखे में दुपट्टा बांधकर गले में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. The post टेलीविजन देखने को लेकर भाई से हुआ विवाद, बहन ने लगायी फांसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

सोनवर्षा अंचल क्षेत्र के विराटपुर स्थित पावर सब स्टेशन से संबंधित सभी क्षेत्रों में गुरुवार अहले सुबह से कई घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी अनुसार विद्युत पावर सब स्टेशन विराटपुर के 33 केवी पोटेन्शियल ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों से अहले सुबह विस्फोट हो गया. जिस वजह से दर्जनों पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. विद्युत आपूर्ति ठप होने की सूचना मिलते ही विद्युत तकनीकी टीम द्वारा पोटेन्शियल ट्रांसफार्मर की मरम्मत प्रारंभ कर दी गयी एवं करीब दो घंटे के कड़ी मेहनत के बाद मरम्मति कार्य पुरा कर लिया गया व विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया. अंचल क्षेत्र में मौरा एवं विराटपुर स्थित पावर सब स्टेशनों में बांटा गया है. जबकि मंगवार पंचायत में तीसरे पावर सब स्टेशन का निर्माण एनबीपीडीसीएल द्वारा किया जा रहा है. इस बाबत पीएसएस विराटपुर के कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि पोटेन्शियल ट्रांसफार्मर का मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दिया गया है. उसे रिप्लेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. The post विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top