Hot News

February 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का काटा गया वेतन

खगड़िया. काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का वेतन काटा गया. सभी प्रखंड के विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी के अनुशंसा पर राजस्व कर्मियों का वेतन काटा गया. बताया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों द्वारा बीते पांच फरवरी को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर धरना प्रदर्शन किया गया. इसके कारण अंचल में राजस्व महा अभियान, मापी अभियान एवं फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हुआ. कहा कि राजस्व कर्मचारी का यह आचरण लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक है. प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रभारी अंचल अधिकारी द्वारा सामूहिक अवकाश / धरना प्रदर्शन पर जाने वाले सभी राजस्व कर्मचारियों का वेतन नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर कटौती करने की अनुशंसा की गयी है, जिसमें मानसी के राजस्व कर्मचारी कुमारी गंगा, कृष्ण कुमार, साबीर अंसारी, बेलदौर के गोपाल कृष्ण मिश्र, गिरिश कुमार, विनोद कुमार, सन्नी कुमार, विकास कुमार, आलोक कुमार, कृष्णनंदन कुमार, गुड्डू कुमार, प्रवीण कुमार बंटी, अलौली के संदीप कुमार, आनंद कुमार, नीतीश कुमार मंडल, कर्मवीर कुमार, कृष्णा कुमार, दिलीप देव तिवारी, प्रेम चंद्र कुमार, सुधांशु कुमार, अमित कुमार, गोगरी के कैलाश दास, राजेश कुमार, रामदेव पंडित, कुंदन कुमार, रत्नेश कुमार, अनीष अंकित, पंकज कुमार, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार टू, परबत्ता के मोहन कुमार, विजय भूषण, पप्पू कुमार, अजय कुमार, तरुण राज, देवानंद कुमार, अजीत कुमार, सुनील कुमार, चौथम के अभिराज, शंभू कुमार, दिनेश दास, रंजन कुमार दास, अमित कुमार, रणवीर सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, रंधीर कुमार, खगड़िया के राजीव कुमार रंजन, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, रजनी कुमारी, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, तरुण कुमार तथा पवन कुमार का वेतन काटने की अनुशंसा की गयी. उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को राजस्व कर्मियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर दिवसीय धरना दिया था. The post काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का काटा गया वेतन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : पीएचसी खांसी-सर्दी के मरीजों की उमड़ी भीड़

दाउदनगर. मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों खांसी, सर्दी और गले की समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सुबह और शाम बढ़ती ठंडक तथा दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. स्थिति यह है कि ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक देखी जा रही है. मरीजों का कहना है कि गले में खराश, नाक बहना, लगातार खांसी और हल्का बुखार जैसी शिकायतें आम हो गयी हैं. कई लोग कमजोरी और सिरदर्द की समस्या से भी परेशान हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आये मरीजों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है, वहीं दवा वितरण काउंटर पर भी लंबी कतारें लग रही है. चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आवश्यक जांच के बाद दवाएं दी जा रही हैं और उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सका पदाधिकारी डॉ अनमोल कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के इस दौर में लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखना, गर्म कपड़ों का उपयोग करना और ठंडे-गरम से बचाव करना बेहद जरूरी है. साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से बचने की भी अपील की. डॉ कुमार ने बताया कि समय पर इलाज और उचित सावधानी बरतने से खांसी-सर्दी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें. The post Aurangabad News : पीएचसी खांसी-सर्दी के मरीजों की उमड़ी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

औरंगाबाद. फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान की शुरुआत जिले में होगी. यह अभियान 17 दिनों तक संचालित होगा, जिसमें पहले 14 दिन घर-घर जाकर तथा बाद के तीन दिन बूथ के माध्यम से आमजन को दवा का सेवन कराया जायेगा. इस अभियान के अंतर्गत जिले की लक्षित जनसंख्या 20 लाख एक हजार 621 है. अभियान के दौरान 11 फरवरी को चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को एक ही स्थान पर सुरक्षित रूप से दवा का सेवन कराया जायेगा तथा फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जायेगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो समय पर रोकथाम न होने पर हाथ-पैर में स्थायी सूजन (हाथी पांव) जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है. इससे बचाव के लिए एमडीए अभियान के अंतर्गत आईवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल नामक दवाइयां दी जाती हैं. दवाओं की खुराक संबंधी जानकारी दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को 400 मिलीग्राम एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाती है. डीइसी की खुराक दो वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को आयु के अनुसार निर्धारित मात्रा में दी जाती है. आईवरमेक्टिन पांच वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लंबाई के अनुसार दी जाती है. दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती स्त्रीओं व अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवाइयां नहीं दी जाती हैं. साथ ही यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि दवाइयों का सेवन खाली पेट नहीं करना है. अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 850 से अधिक टीमें एवं 95 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं. यह कार्यक्रम सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र, गोह व कुटुंबा प्रखंड को छोड़कर, जिले के अन्य सभी प्रखंडों में संचालित किया जायेगा. किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया है. इधर जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे 11 फरवरी को आयोजित मेगा कैंप सहित पूरे एमडीए अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही दवा का सेवन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, ताकि फाइलेरिया-मुक्त औरंगाबाद का लक्ष्य साकार किया जा सके. The post Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : सूर्य नगरी में 12 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

देव. हर बेटी का सपना होता है. सम्मान के साथ विदाई, सिर पर पिता का हाथ और आंखों में सुरक्षित भविष्य की चमक, लेकिन जब गरीबी इन सपनों के बीच दीवार बनकर खड़ी हो जायेे, तब समाज का आगे आना ही सबसे बड़ा सहारा बनता है. इसी सोच को सार्थक करते हुए सूर्य नगरी देव में श्री सूर्य नारायण रथ यात्रा सह कलश यात्रा के उपलक्ष्य में तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. स्वयंसेवी संगठन देव पर्यटन विकास केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को 12 जोड़ों (वर-वधुओं) का निःशुल्क विवाह कराया गया. इस सामूहिक निःशुल्क विवाह में साक्षी के रूप में देव सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग मौजूद रहे. देव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक थाना के समीप रामलीला मैदान में जहां समाज ने मायका बनकर बारह बेटियों को विदा किया. वहीं रानी तालाब रामलीला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में देव पर्यटन विकास केंद्र ने उन बेटे व बेटियों की जिम्मेदारी उठाई, जिनके लिए विवाह एक बोझ बन चुका था. दहेज जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर जब समाज ने हाथ बढ़ाया, तो विवाह केवल रस्म नहीं रहा, बल्कि सम्मान और बराबरी का संदेश बन गया. सेहराबांधे दूल्हे, बैंड-बाजे की धुन, मंगल गीतों की गूंज—हर वह दृश्य मौजूद था जो किसी संपन्न परिवार के विवाह में होता है, लेकिन सबसे सुंदर दृश्य था बेटियों की आंखों में झलकता भरोसा. वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेते हुए उन्होंने केवल जीवनसाथी नहीं पाया, बल्कि समाज की स्वीकृति और सुरक्षा भी पाई. विदाई के समय मां की साड़ी से बंधी हथेलियां और पिता की नम आंखें यह कह रही थीं कि बेटी अकेली नहीं है. वहां मौजूद हर स्त्री की आंखें नम थीं, क्योंकि यह पीड़ा भी साझा थी और खुशी भी. नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का पूरा सामान देकर देव पर्यटन विकास केंद्र ट्रस्ट ने तीसरे बार यह साबित किया कि सशक्तिकरण केवल शब्द नहीं, जिम्मेदारी है. वर-वधुओं को दिया गया आभूषण व बर्तन, पलंग कार्यक्रम में देव एवं इसके आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग शामिल हुए और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया. वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वर-वधुओ को अपनी-अपनी तरह से अलग-अलग तरह की सामग्री प्रदान की. वहीं, देव पर्यटन विकास केंद्र की तरफ से सभी 12 जोड़ी वर-वधुओं को पलंग, बर्तन सेट, ट्रंक, सिलाई मशीन, वस्त्र, आभूषण, सहित अन्य सामग्री प्रदान की गयी. देव सूर्य मंदिर के ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक विवाह कराया गया. इस दौरान वर-वधुओं ने पूरा जीवन साथ निभाने का वचन एक दूसरे को दिया. सामूहिक विवाह समारोहों में गायिका नेहा सिंह निष्ठा, प्रवीण सिंह, छोटे बाबा और छोटू छलिया टू ने पारंपरिक व मनोरंजक गीतों के साथ छठ गीत तथा होली गीत के माध्यम से माहौल को जीवंत बनाया. इन कलाकारों ने दूल्हा गारी लगन गीत और अन्य लोकगीत गाकर शादियों में रंग भर दिया. इन वर-वधू की हुई शादी मदनपुर चांद बिगहा निमा आजन निवासी राजेश कुमार की शादी मदनपुर डुमरी की बबीता कुमारी के साथ, सहेब बिगहा निवासी सन्तु कुमार की शादी दानी बिगहा औरंगाबाद की बसंती कुमारी के साथ, झारखंड के लातेहार जिले के सरायडीह केचकी निवासी मुकेश कुमार की शादी मदनपुर बेलवा डुमरी की सोनम कुमारी के साथ, कुटुंबा बिशुनपुर निवासी सुदर्शन कुमार की शादी देव कुरका की आरती कुमारी के साथ हुई. गया जिले के आमस मझौलिया निवासी आदित्य नारायण की शादी मदनपुर सिंघवा की आरती कुमारी, गया जिला के जोगिया नगमा निवासी जितेंद्र कुमार की शादी चेई नवादा की सुमित्रा कुमारी के साथ हुई. झारखंड के पलामू जिला के नामुदाग बलरा निवासी रविंद्र कुमार की शादी झारखंड के छतरपुर सुशीगंज की अकुंतला कुमारी की साथ हुई. गया के बड़की डेल्हा निवासी सन्नी कुमार की शादी फेसर की अंजलि कुमारी, रोहतास के अर्जुन बिगहा निवासी मोहन कुमार की शादी अंबा के पातालगंगा निवासी ममता कुमारी, कुटुंबा कासिमपुर निवासी चंदन कुमार कि शादी अंबा सिमरी निवासी जूही कुमारी की साथ हुई. बोधगया मोचारिम टोला श्रीपुर निवासी सुभाष कुमार की शादी मदनपुर डूमरी बेलवा निवासी प्रियंका कुमारी, देव केताकी निवासी मृत्युंजय कुमार की शादी गुरारू निवासी आशा कुमारी के साथ हुई. इन लोगों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल कॉलेज के डायरेक्टर अभय कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता, शक्ति मिश्रा, ट्रस्ट के अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, सचिव अभिनेश कुमार सिंह,वार्ड पार्षद सीटू सिंह, वार्ड पार्षद प्रवीण सिंह, उप सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष रणधीर चंद्रवंशी, रंजन राय, तरुण कुमार, उमा सिंह, डॉ रामरतन सिंह, कंचन देव, मनोज सिंह, अमरेश राणा, गौतम कुमार, चंदन सिंह, महेश पाल, दिलीप प्रसाद, मनोज चौरसिया, उमाकांत सिंह, बिट्टू सिंह, कुमार विशाल, गौरव सिंह, गुलशन सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, शशि मालाकार आदि मौजूद थे. The post Aurangabad News : सूर्य नगरी में 12 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : पुलिस बल की मजबूती का आधार ही बेहतर प्रशिक्षण : एसपी

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद पुलिस केंद्र में नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से पीटी एवं परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल स्वयं पुलिस केंद्र पहुंचे और वहां चल रहे सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का गहन निरीक्षण किया. प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और सिपाहियों की दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान पीटी, परेड, ड्रिल, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली और सिपाहियों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया. एसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि पुलिस बल की मजबूती का आधार बेहतर प्रशिक्षण है. शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से संतुलित पुलिसकर्मी ही कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाल सकते है. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना पर विशेष जोर दिया जाये. सिपाहियों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ काम करने के लिए तैयार किया जाना आवश्यक है. पुलिस केंद्र औरंगाबाद में वर्तमान में विभिन्न जिलों से आये 414 नवनियुक्त सिपाही बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इन सिपाहियों को कानून, पुलिस कार्यप्रणाली, शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, हथियार संचालन, आपदा प्रबंधन तथा आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित और जनहितैषी पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करना है. पुलिस अधीक्षक ने सिपाहियों से कहा कि वे प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा और गंभीरता से लें, क्योंकि यही प्रशिक्षण उनके पूरे सेवाकाल की नींव तय करता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इन्हीं सिपाहियों के कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने और जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होगी. निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र के वरीय पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे. एसपी के निरीक्षण से प्रशिक्षणरत सिपाहियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखा गया. The post Aurangabad News : पुलिस बल की मजबूती का आधार ही बेहतर प्रशिक्षण : एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ब्लड बैंक की नयी जगह खारिज

प्रतिनिधि,सीवान. बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. एन.के. गुप्ता ने शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और मॉडल अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए प्रस्तावित नयी जगह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नयी प्रस्तावित जगह ब्लड बैंक संचालन के लिए किसी भी सूरत में पर्याप्त नहीं है.डॉ. गुप्ता ने ब्लड बैंक के नोडल ऑफिसर को निर्देश दिया कि 26 दिसंबर 2024 को जिस कक्ष को ब्लड बैंक के लिए चिन्हित किया गया था, उसी कक्ष में पूर्व निर्धारित नक्शे के अनुसार ही कार्य किया जाए.उन्होंने यह भी कहा कि ब्लड बैंक के स्थान पर किसी तरह का बदलाव स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए औषधि विभाग को नई प्रस्तावित जगह पर स्थानांतरित किया जाए. नोडल ऑफिसर डॉ. अनूप दुबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ. गुप्ता ने कहा कि यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो ब्लड बैंक को बंद कर दिया जाएगा, उसे केवल ब्लड स्टोरेज यूनिट में तब्दील कर छपरा एवं गोपालगंज ब्लड बैंक से टैग कर दिया जाएगा और पूरे स्टाफ का स्थानांतरण कर दिया जाएगा.मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. एन.के. गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया. नया विचार से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवान ब्लड बैंक में उनकी मौजूदगी कोई औचक निरीक्षण नहीं, बल्कि एक सामान्य विजिट थी. उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक का लाइसेंस फिलहाल “डिम्ड टू बी ग्रांटेड” की स्थिति में है, यानी लाइसेंस रद्द नहीं हुआ है, बल्कि नवीकरण की प्रक्रिया लंबित है.उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वर्तमान स्थान पर जगह की कमी है, जिस कारण भविष्य की व्यवस्था को लेकर विचार किया जा रहा है. इस पूरे मामले में सिविल सर्जन से चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. क्या कहते हैं सिविल सर्जन ब्लड बैंक के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था हो गई है.सदर अस्पताल का ब्लड बैंक को बंद नहीं होने दिया जाएगा.बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. एन.के. गुप्ता से बातचीत कर लिया गया है. डॉ श्रीनिवास प्रसाद, सिविल सर्जन,सीवान The post ब्लड बैंक की नयी जगह खारिज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज का लव राशिफल 07 फरवरी 2026: शुक्र भरेंगे लव लाइफ में रोमांस, बुध-राहु की युति से बढ़ेगा रिशों में तनाव

Aaj Ka Love Rashifal 07 February 2026: आज चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जो शुक्र की राशि होने के कारण प्रेम संबंधों में एक नई ताजगी और संतुलन लेकर आएगी. मकर राशि में सूर्य और मंगल का अनुशासन बना हुआ है, जबकि कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति प्रेम में आकर्षण के साथ-साथ थोड़ा भ्रम भी पैदा कर सकती है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन में बैठकर संचार को बल दे रहे हैं, वहीं शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद होकर रिश्तों की गहराई को परख रहे हैं. मेष राशि (Aries): मकर के मंगल की स्थिति आपके स्वभाव में आज थोड़ी तेजी ला सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर प्रेमी के साथ फोन पर अनबन होने की संभावना है. हालांकि, शाम को चंद्रमा के तुला राशि में आने से मन शांत होगा और आप पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज कुंभ राशि में राहु के साथ गोचर कर रहे हैं. आज आपकी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है, जिसमें वे आपसे किसी खास सरप्राइज का जिक्र करेंगी. रोमांस के लिए दिन अच्छा है, लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर पार्टनर पर शक न करें, वरना मानसिक टेंशन बढ़ सकती है. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति आज आपके प्रेम संबंधों में मिठास और समझदारी लाएंगे. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सार्थक बातचीत हो सकती है. हालांकि, राहु के प्रभाव से आज पार्टनर का फोन समय पर नहीं आने के कारण आप थोड़े टेंशन में रह सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें. कर्क राशि (Cancer): चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश आपके रिश्तों में सुकून और स्थिरता लाएगा. आज आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत अधिक समर्पित महसूस करेंगे. शाम का समय रोमांस से भरा रहेगा और आप उनके साथ किसी रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं. आपसी बातचीत से मन हल्का होगा. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव में शुक्र-बुध-राहु की स्थिति रिश्तों में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही है. आज प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर बड़ी अनबन हो सकती है. फोन पर बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद को बढ़ने न दें. कन्या राशि (Virgo): चंद्रमा आज आपकी राशि से निकलकर तुला में जा रहे हैं, जो आपके प्रेम जीवन में वित्तीय और भावनात्मक सुरक्षा की चर्चा बढ़ाएंगे. पार्टनर के साथ आज अच्छी बातचीत होगी. गर्लफ्रेंड का फोन आने से आपके दिन की थकान दूर हो जाएगी. रात में साथ मिलकर डिनर करने का योग बन रहा है. तुला राशि (Libra): चंद्रमा आज आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और पार्टनर आपकी तरफ खिंचा चला आएगा. रोमांस के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है. यदि काफी समय से पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप टेंशन में थे, तो आज वह चिंता दूर होगी और लंबी बात होगी. वृश्चिक राशि (Scorpio): मकर का मंगल आपकी राशि को प्रभावित कर रहा है, जो प्रेम में तीव्रता लाएगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अधिक भावुक महसूस करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज उपहारों का लेन-देन हो सकता है. शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर जाने से आपके बीच का रिश्ता और मजबूत होगा. धनु राशि (Sagittarius): बृहस्पति की कृपा से आपकी लव लाइफ में आज खुशियां बनी रहेंगी. पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत शानदार रहेगी. आज आप घंटों फोन पर अपने पार्टनर से भविष्य के सपने साझा करेंगे. रोमांस के मामले में सितारे आपके पक्ष में हैं, आज का दिन पूरी तरह प्रेम के नाम रहेगा. मकर राशि (Capricorn): सूर्य और मंगल आपकी राशि में हैं, जो आपको थोड़ा कठोर बना सकते हैं. काम की अधिकता के कारण आप पार्टनर का कॉल रिसीव नहीं कर पाएंगे, जिससे फोन पर अनबन हो सकती है. तनाव को दूर करने के लिए खुद पहल करें और पार्टनर को डिनर पर ले जाकर उन्हें विशेष महसूस कराएं. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में शुक्र, बुध और राहु की युति प्रेम में अत्यधिक आकर्षण और उत्तेजना पैदा कर रही है. आज अचानक आपकी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है जिससे आप रोमांचित हो उठेंगे. हालांकि, बातचीत में स्पष्टता रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो. शाम को रोमांस का भरपूर आनंद मिलेगा. मीन राशि (Pisces): शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जो रिश्तों में गंभीरता और कभी-कभी अकेलापन महसूस कराते हैं. आज पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप सारा दिन टेंशन में रह सकते हैं. मन में नकारात्मक विचार लाने के बजाय पार्टनर की स्थिति को समझें. शाम को बातचीत के बाद स्थितियां सामान्य होंगी. Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल! The post आज का लव राशिफल 07 फरवरी 2026: शुक्र भरेंगे लव लाइफ में रोमांस, बुध-राहु की युति से बढ़ेगा रिशों में तनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशिफल 07 फरवरी 2026: कार्यक्षेत्र में बढेगा आपका प्रभाव, रोज डे पर पार्टनर से बढ़ेगी नजदीकियां

Aaj Ka Mesh Rashifal 07 Febuary 2026: मेष राशि (Aries)- मकर के मंगल आपको थोड़ा एग्रेसिव बना सकते हैं, जबकि तुला का चंद्रमा पार्टनरशिप पर ध्यान दिलाएगा. आज आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है. घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ने से दौड़भाग हो सकती है. ऑफिस या कॉलेज में अपने ‘दुश्मनों’ या जलने वालों से शांति से बात करें, वरना वे आपकी इमेज खराब करने का मौका ढूंढ लेंगे. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: मकर का मंगल आपको कार्यक्षेत्र में एग्रेसिव और प्रभावशाली बनाएगा, जिससे आप विरोधियों पर हावी रहेंगे. बिजनेस में कोई नई साझेदारी (Partnership) शुरू हो सकती है, लेकिन तुला का चंद्रमा सुझाव देता है कि कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता रखें. ऑफिस की नेतृत्व से दूर रहना ही आपकी इमेज बचाएगा. लव लाइफ: तुला का चंद्रमा आपके सातवें भाव को सक्रिय कर रहा है, जिससे पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा, लेकिन आपकी वाणी की कठोरता माहौल बिगाड़ सकती है. आज पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और उनके साथ थोड़ा समय अकेले बिताएं ताकि पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकें. हेल्थ: मंगल की अधिक ऊर्जा आपको बेचैन कर सकती है, जिससे रक्तचाप (BP) बढ़ सकता है. घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ हो सकती है, जिसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा. खुद को शांत रखने के लिए प्राणायाम का सहारा लें. सावधानी: ऑफिस या कॉलेज में जलने वालों से बहस न करें, वे आपकी इमेज खराब करने की ताक में हैं. उपाय: शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं. शुभ अंक-8. शुभ रंग- पीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल! Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय The post मेष राशिफल 07 फरवरी 2026: कार्यक्षेत्र में बढेगा आपका प्रभाव, रोज डे पर पार्टनर से बढ़ेगी नजदीकियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशिफल 07 फरवरी 2026: पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल, सिंगल को मिल सकता है खास पार्टनर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 07 Febuary 2026: वृषभ राशि- (Taurus)- राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में होना आपको सोशल मीडिया और नेतृत्व में ‘फेमस’ बनाएगा. आज का दिन खुशियों से भरा है. जो लोग पॉलिटिक्स या सोशल वर्क में एक्टिव हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और आप अपने करीबियों के साथ हंसी-मजाक में अच्छा समय बिताएंगे. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र कुंभ में राहु के साथ हैं, जो आपको सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग या नेतृत्व में अचानक ‘फेमस’ कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और सीनियर आपके काम करने के नए अंदाज से प्रभावित होंगे. आर्थिक रूप से दिन मजबूती लेकर आएगा. लव लाइफ: लव लाइफ के लिए दिन खुशियों भरा है. पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहितों के लिए आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है. शुक्र का प्रभाव आपके रिश्ते में नयापन और रोमांस बढ़ाएगा. हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, कुंभ के ग्रहों के प्रभाव से नसों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है. शारीरिक सक्रियता बनाए रखें और रात के समय भारी भोजन से परहेज करें. सावधानी: सोशल मीडिया पर अपनी निजी बातें साझा करते समय मर्यादा का ध्यान रखें. उपाय: शनि मंदिर में काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें. शुभ अंक-5. शुभ रंग- बैंगनी ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल! Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय The post वृषभ राशिफल 07 फरवरी 2026: पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल, सिंगल को मिल सकता है खास पार्टनर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशिफल 07 फरवरी 2026: आज आप कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे, बिजनेस में नई रणनीति से मिलेगी लाभ

Aaj Ka Mithun Rashifal 07 Febuary 2026: मिथुन राशि (Gemini)- गुरु की उपस्थिति आपको निडर बनाएगी, लेकिन बुध-राहु की युति स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. आज आप काफी कॉन्फिडेंट और निडर महसूस करेंगे. पार्टनर की सेहत का अचानक ख्याल रखना पड़ सकता है. बिजनेस या काम में आज उतना प्रॉफिट नहीं मिलेगा जितनी उम्मीद थी, जिससे आप थोड़े परेशान रह सकते हैं. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: गुरु की आपकी राशि में उपस्थिति आपको निडर फैसले लेने के लिए प्रेरित करेगी. हालांकि, बुध-राहु की युति बिजनेस में उम्मीद से कम प्रॉफिट मिलने का संकेत दे रही है, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं. धैर्य रखें, यह समय नई रणनीतियां बनाने का है, न कि निराश होने का. लव लाइफ: लव लाइफ में गुरु की कृपा से स्थिरता रहेगी, लेकिन पार्टनर की अचानक बिगड़ती सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है. आज आपको अपने पार्टनर के प्रति अधिक केयरिंग होना होगा. बातचीत में स्पष्टता रखें ताकि कोई नया विवाद पैदा न हो. हेल्थ: बुध-राहु की युति स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है, विशेषकर त्वचा या पेट से जुड़ी समस्या. संक्रमण के प्रति सचेत रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. मानसिक तनाव से बचने के लिए आज संगीत या अपनी हॉबी को समय दें. सावधानी: बिजनेस में कोई भी बड़ा निवेश आज के लिए टाल देना ही समझदारी होगी. उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें. शुभ अंक-9. शुभ रंग- लाल ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल! Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय The post मिथुन राशिफल 07 फरवरी 2026: आज आप कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे, बिजनेस में नई रणनीति से मिलेगी लाभ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top