Hot News

February 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वाद के भरपूर जीरा पूरी के साथ बढ़ाएं चाय की चुस्की का मजा

Jeera Puri Recipe: चाय की चुस्की के साथ अगर कुछ टेस्टी नमकीन खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में आप एक बार जीरा पूरी को ट्राई करके देखें. इसे घर पर बनाना बहुत आसान है. झटपट बनने वाली यह रेसिपी खाने में भी टेस्टी होती है. यानी शाम के वक्त स्नैक्स के लिए यह बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. आज हम आपको इसकी बहुत सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे बनाकर फटाफट सर्व कर सकते हैं. चलिए अब रेसिपी जानते हैं. जीरा पूरी रेसिपी बनाने की सामग्री मैदा – 1 कप रवा – 2 टेबल स्पून बेसन – 2 टेबल स्पून घी – 3 टेबल स्पून काली मिर्च – 1 टी स्पून जीरा – 1 टी स्पून नमक – 1/2 टी स्पून हल्दी – 1/8 टी स्पून पानी – 4-5 टेबल स्पून तेल यह भी पढ़ें: हल्की भूख को शांत करने का बढ़िया ऑप्शन है चना पापड़ी चाट जीरा पूरी बनाने की विधि जीरा पूरी बनाने के लिए एक परात में मैदा और बेसन छान कर रख लें और इसमें रवा डालें. फिर इसमें नमक, हल्दी और घी भी डाल दें. फिर इसमें जीरा और काली मिर्च को मोटा मोटा पीस कर डाल दें और इन्हें अच्छे से मिला लें. इसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद कर 30 मिनट के लिए ढककर रख दे. आटे को एक बार फिर मिलाकर उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें. फिर आप इसकी पूरी बेल ले और चाकू से इसमें थोड़ी थोड़ी दूरी पर छोटे-छोटे कट लगा लें. इसके बाद आप इन पूरियों को तेल गरम करके फ्राई कर लें. इसे अब चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे एयरटाइट डिब्बे में रख कर कई दिनों तक खा सकते हैं. यह भी पढ़ें: मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद The post स्वाद के भरपूर जीरा पूरी के साथ बढ़ाएं चाय की चुस्की का मजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Besan Nariyal Laddu: स्वाद में लाजवाब बेसन नारियल लड्डू को आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार

Besan Nariyal Laddu: त्योहारों, खास मौके या बच्चों के लिए मीठे में कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो लड्डू को तैयार कर सकते हैं. त्योहार के मौके पर घरों में बेसन के लड्डू अक्सर बनाए जाते हैं. जब ये लड्डू तैयार होते हैं, तो सुगंध पूरे घर में फैल जाती है और खाने की इच्छा और भी बढ़ जाती है. अगर आप बेसन के लड्डू में थोड़ा ट्विस्ट देना चाहते हैं तो बेसन नारियल के लड्डू को बना सकते हैं. बेसन और नारियल का कॉम्बिनेशन खाने में स्वादिष्ट लगता है. इस लड्डू को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसका मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका मन मोह लेता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बेसन नारियल लड्डू बनाने की विधि.  बेसन नारियल लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? बेसन- 1 कप नारियल- आधा कप कद्दूकस किया हुआ घी- आधा कप पिसी हुई चीनी- स्वादानुसार इलायची पाउडर- आधा चम्मच काजू- 10-12 बारीक कटे हुए  बादाम- 10-12 बारीक कटे हुए  किशमिश- 10-12 बेसन नारियल लड्डू को कैसे तैयार करें? बेसन नारियल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें बेसन डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें. बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें नहीं तो बेसन जल जाएगा. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और थोड़ी देर तक भूनें. इसके बाद आप इसमें बारीक कटे हुए काजू और बादाम को डाल दें. फिर किशमिश को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. अब गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने पर इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर को मिला लें. हाथ में घी लगा लें. मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लें और हाथ से लड्डू तैयार कर लें. इस तरह से आप सारे लड्डू को तैयार कर लें. यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े  The post Besan Nariyal Laddu: स्वाद में लाजवाब बेसन नारियल लड्डू को आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि के दिन घर पर कैसे करें भगवान शिव की पूजा? जानें स्टेप-बाय-स्टेप विधि

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा दिन है. इस दिन भक्त महादेव की विशेष पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से न केवल सुख-समृद्धि आती है, बल्कि जन्म-मरण के बंधन से भी मुक्ति मिलती है. यदि आप महाशिवरात्रि के दिन किसी कारण से मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो चिंता न करें. इस दिन आप अपने घर पर भी सरल विधि से महादेव की पूजा कर सकते हैं. महादेव ‘भोलेनाथ’ हैं, वे सच्चे भाव से की गई उपासना स्वीकार करते हैं, चाहे वह किसी भी स्थान से क्यों न की गई हो. पूजा की तैयारी शिव भगवान की पूजा में ज्यादा चीजें नहीं लगती हैं, लेकिन कुछ ऐसी सामग्री है जिन्हें भगवान शिव की आराधना में जरूर शामिल करें. सामग्री लिस्ट अभिषेक के लिए: शुद्ध जल, कच्चा दूध, गंगाजल. पूजा सामग्री: बेलपत्र (खंडित न हों), धतूरा, अक्षत (साबुत चावल), सफेद फूल, चंदन. भोग: फल, मिठाई या पंचामृत. दीपक: घी या तेल का दीया और अगरबत्ती. पूजा विधि पूजा का संकल्प सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. यदि संभव हो तो इस दिन सफेद या पीले कपड़े पहनें. इसके बाद अपने घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें. फिर हाथ में थोड़ा जल लेकर शिव जी का ध्यान करते हुए व्रत या पूजा का संकल्प लें. महादेव का अभिषेक इसके बाद एक तांबे या पीतल के पात्र में शिवलिंग रखें. सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल अर्पित करें. इसके बाद कच्चा दूध चढ़ाएं. आप अपने सामर्थ्य अनुसार दही, घी, शहद आदि से भी अभिषेक कर सकते हैं. अंत में फिर से शुद्ध जल से स्नान कराएं और शिवलिंग को साफ कपड़े से पोंछ लें. महादेव को अर्पित करें ये चीजें शिवलिंग पर सफेद चंदन या भस्म से त्रिपुंड (तीन रेखाएं) बनाएं. इसके बाद भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें. ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों. फिर 3 या 11 बेलपत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ जपते हुए अर्पित करें. बेलपत्र का चिकना हिस्सा शिवलिंग की ओर होना चाहिए. इसके बाद महादेव को धतूरा, आक के फूल या कोई भी सफेद फूल चढ़ाएं. फिर महादेव के सामने दीपक और अगरबत्ती जलाएं और फल या मिठाई का भोग लगाएं. मंत्र जाप और आरती शांत मन से बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. अंत में शिव जी की आरती करें और अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें. यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बिहार के इन पौराणिक शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक से जागृत होती है आध्यात्मिक चेतना Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post महाशिवरात्रि के दिन घर पर कैसे करें भगवान शिव की पूजा? जानें स्टेप-बाय-स्टेप विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से खत्म अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ, भारत को मिली बड़ी राहत

India-US trade deal: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हिंदुस्तान-अमेरिका ट्रेड डील के नए ढांचे को देश के लिए बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है. उनका कहना है कि इससे किसानों, छोटे उद्योगों (MSME) और निर्यातकों को सीधा फायदा मिलेगा और हिंदुस्तान की ग्रोथ स्टोरी को नई रफ्तार मिलेगी. गोयल ने साफ कहा कि हिंदुस्तानीय किसानों के उत्पाद अब अमेरिका में बिना किसी ड्यूटी के बेचे जा सकेंगे. वहीं अमेरिका के कृषि उत्पादों को हिंदुस्तान में आने पर कोई खास टैरिफ छूट नहीं दी गई है. इसके अलावा GM यानी जेनेटिकली मॉडिफाइड खाने-पीने की चीजों को हिंदुस्तान में आने की अनुमति भी नहीं होगी, ताकि घरेलू खेती और किसानों का हित सुरक्षित रहे. MSME, कारीगर और युवाओं को मिलेगा फायदा प्रशासन का मानना है कि इस डील से टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी, लेदर, फुटवियर और खिलौनों जैसे सेक्टर में निर्यात बढ़ेगा. इससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के मौके बनेंगे.स्त्रीओं और ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले MSME को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है. कई सामानों पर टैरिफ घटेगा या खत्म होगा समझौते के बाद जेनेरिक दवाइयों, हीरे-रत्न, विमान के पुर्जों जैसे कई उत्पादों पर टैरिफ कम या शून्य हो जाएगा. इससे हिंदुस्तानीय कंपनियों की अमेरिका में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. मसाले, चाय, कॉफी, काजू, नारियल तेल और आम-केला जैसे फल-सब्जियों को भी अमेरिकी बाजार में ज्यादा मौका मिलेगा. हिंदुस्तान की ग्रोथ स्टोरी को नई दिशा गोयल ने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुरू हुई बातचीत का यह बड़ा नतीजा है. इससे हिंदुस्तानीय निर्यातकों के लिए अमेरिका जैसे बड़े बाजार के दरवाजे और खुलेंगे.प्रशासन का लक्ष्य है कि दोनों देशों के बीच व्यापार को आने वाले सालों में तेजी से बढ़ाकर 2030 तक करीब 500 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए. Also Read: अनाज, डेयरी और मांस पर नहीं झुका हिंदुस्तान, व्यापार समझौते में सख्त नीति The post आज से खत्म अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ, हिंदुस्तान को मिली बड़ी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में खुलेंगे इतने सीएनजी स्टेशन, जानिए कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा

Bihar News: पटना में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ने वाली है. जिले में 24 सीएनजी स्टेशन बनाए जाने की योजना तैयार की गई थी. इसमें से 12 स्टेशनों के निर्माण कार्य जारी हैं जबकि 12 सीएनजी स्टेशनों का निर्माण होना अभी बाकी है. इनके तैयार हो जाने के बाद पटना जिले में टोटल 60 सीएनजी स्टेशन हो जायेंगे. कब तक बनकर तैयार होंगे CNG स्टेशन? जानकारी के मुताबिक, 2026 के अंत तक सभी सीएनजी स्टेशन बनकर तैयार हो जायेंगे. फिलहाल पटना के आर ब्लॉक, ट्रांसपोर्ट नगर, राजेंद्र नगर और फुलवारी परिवहन परिसर सहित कई जगहों पर निर्माण प्रक्रिया जारी है. संभावना जताई जा रही है कि ट्रांसपोर्ट नगर में मदर स्टेशन इसी साल के मार्च महीने तक तैयार हो जाएगा. जबकि फुलवारी के लिए गेल कंपनी और परिवहन विभाग के बीच एग्रीमेंट होना अभी बाकी है. पेट्रोल पंप मालिकों को भेजा गया प्रस्ताव इसके साथ ही अभी 10 और पेट्रोल पंप पर सीएनजी स्टेशन स्थापित होना है. इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को प्रस्ताव भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, पटना में बढ़ रही सीएनजी गाड़ियों के कारण यह फैसला लिया गया है. अब तक गाड़ियों की संख्या लगभग 30 हजार है. इनमें ऑटो, बस, कार समेत अन्य छोटी गाड़ियां शामिल हैं. सीएनजी गाड़ियों से होने वाले फायदे जानकारी के मुताबिक, 1200 गाड़ियों पर एक स्टेशन होना चाहिए. सीएनजी गाड़ियों के होने से फायदे की बात करें तो, इसमें खर्च काफी कम आता है. पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों के मुकाबले सस्ता भी होता है. सीएनजी गाड़ियों से कार्बन मोनोऑक्साइड और धुआं कम निकलता है, जिससे प्रदूषण भी ज्यादा नहीं होता. इसके साथ ही सीएनजी गाड़ियों के इंजन में कम कार्बन लगने की वजह से काफी लंबे समय तक सही रहता है. Also Read: बिहार में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी The post पटना में खुलेंगे इतने सीएनजी स्टेशन, जानिए कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के मौसम को करेगा प्रभावित, आया अलर्ट

Rajasthan Weather : मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी. https://t.co/IUarWaoSUv@moesgoi @RWFC_ND @IMDWeather — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 7, 2026 विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. The post एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के मौसम को करेगा प्रभावित, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक

Bihar News: अब बिजली चोरी वालों पर तकनीक से नजर रखी जाएगी. बिहार बिजली विभाग अब हाईटेक हो गया है. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए गूगल अर्थ (Google Earth) और स्मार्ट प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल शुरू हो गया है. अब किसी लाइनमैन की मुखबिरी की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सैटेलाइट और डिजिटल मैप खुद बताएंगे कि किस घर में बिजली की चोरी हो रही है. कैसे पता चलेगा कहां हो रही चोरी अब बिजली विभाग को सिर्फ लाइनमैन या मैसेजिंग सिस्टम पर निर्भर नहीं रहना होगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर से मिलने वाला डाटा खुद गलत करने वालों की पहचान करेगा. जिन घरों में असामान्य रूप से जीरो यूनिट या बहुत कम खपत दिखेगी, वे सीधे निगरानी सूची में आ जाएंगे. ऐसे मामलों में यह साफ माना जाएगा कि या तो मीटर से छेड़छाड़ हुई है या फिर अवैध कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल की जा रही है. इस नई व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी जूनियर इंजीनियरों का मोबाइल है. उनके फोन में एक विशेष एप इंस्टॉल किया जाएगा, जिसमें कंज्यूमर आईडी डालते ही उपभोक्ता की सटीक लोकेशन सामने आ जाएगी. स्मार्ट मीटर में लगे चिप के जरिए घर की पहचान होगी और गूगल अर्थ मैप पर उस मकान के ऊपर लाल निशान दिखेगा. यह संकेत होगा कि यहां बिजली चोरी की आशंका है. लाल निशान दिखा तो होगी छापेमारी गूगल अर्थ पर लाल रंग से चिह्नित घरों की सूची बनाकर विभाग विशेष छापेमारी टीम भेजेगा. मौके पर जांच के दौरान यदि बिजली चोरी पकड़ी जाती है तो तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि इससे कार्रवाई ज्यादा तेज, सटीक और प्रभावी होगी. गूगल अर्थ एप से पहले उन इलाकों की पहचान होगी जहां चोरी की संभावना ज्यादा है. इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. पूरा डाटा विभाग के पास उपलब्ध रहेगा, जिससे यह समझना आसान होगा कि कहां वास्तविक खपत नहीं दिख रही और कहां गड़बड़ी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बिजली चोरों को सख्त चेतावनी इंजीनियर पंकज राजेश ने साफ कहा है कि अब बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए हर गतिविधि विभाग तक पहुंच रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि डिजिटल निगरानी के इस दौर में चोरी करने वाले खुद ही अपने खिलाफ सबूत छोड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, प्रियंका ने की सांसद से फोन पर बात The post बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था

रजरप्पा से सुरेंद्र कुमार और शंकर पोद्दार की रिपोर्ट Hemant Soren Rajarappa Visit: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपने मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर परिवार संग देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचे. इस पावन अवसर पर उनके साथ पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और बड़े पुत्र नितिन सोरेन भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की. मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री दंपति ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा संपन्न की. पूजा के क्रम में उन्होंने नारियल बलि दी दी तथा मंदिर के पुजारियों द्वारा रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए. मैरिज एनिवर्सरी पर परिवार संग पूजा-अर्चना रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 5 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रजरप्पा आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उत्सुकता बढ़ गयी और कई श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया. पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मां छिन्नमस्तिके मंदिर के प्रति देशभर के लोगों की विशेष आस्था है. यह स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है. आज हमलोग अपनी विवाह के वर्षगांठ के अवसर पर यहां मां का आशीर्वाद लेने आये हैं. उन्होंने कहा कि मां की कृपा से झारखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और राज्य की जनता सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना है. सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर, नेताओं ने किया स्वागत रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 6 मुख्यमंत्री के रजरप्पा आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया. रामगढ़ जिला पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं विधायक ममता देवी, झामुमो के रामगढ़ जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू, केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो सहित झामुमो नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी का अभिनंदन किया. मंदिर न्यास समिति के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को मां छिन्नमस्तिके मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. मंदिर के पुजारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी और मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार को मां का आशीर्वाद प्रदान किया. भक्तों को 30 मिनट पहले रोका गया रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 7 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाये. पूजा कार्यक्रम से लगभग 30 मिनट पूर्व ही आम श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर में प्रवेश से अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. इसके कारण मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर तक भक्तों की कतार लगी रही. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 8 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चितरपुर से लेकर रजरप्पा मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो. इसे भी पढ़ें: एम्बुलेंस में डीजल नहीं, बरवाडीह में तड़पता रहा ब्रेन हेमरेज का मरीज वीआईपी गेस्ट हाउस से रांची रवाना पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री सीसीएल रजरप्पा स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया. इसके बाद मुख्यमंत्री परिवार सहित रांची के लिए रवाना हो गये. मुख्यमंत्री के आगमन से रजरप्पा क्षेत्र में दिनभर धार्मिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां बनी रहीं और मंदिर परिसर भक्तिभाव से सराबोर नजर आया. मौके पर रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे और संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी करते रहे. इसे भी पढ़ें: पंडित नेहरू के कोट पर सजता था जमशेदपुर का गुलाब, आज रोजडे The post रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. 25 दिसंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ये अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. हालांकि दर्शकों को बता दें कि प्राइम सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद फिल्म को फ्री में नहीं देखा जा सकता. आइए आपको पूरी बात बताते हैं. अमेजन प्राइम पर आई फिल्म, लेकिन चुकाने होंगे इतने पैसे ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट मॉडल पर रखी गई है, यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए 349 रुपये चुकाने होंगे. दरअसल, अमेजन प्राइम वीडियो अक्सर कई फिल्मों को पहले रेंट पर रखता है और फिर कुछ समय बाद सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त स्ट्रीमिंग में शामिल किया जाता है. ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है 10 बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कार्तिक- अनन्या का जादू रोमांटिक कॉमेडी होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. हिंदुस्तान में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 32.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 49.5 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये था, ऐसे में कमाई के लिहाज से इसे कार्तिक आर्यन के करियर की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जा रहा है. जानें फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी रे मेहरा यानी कार्तिक आर्यन से शुरू होती है. उसका करियर चमकदार है और लाइफस्टाइल बेहद शानदार, लेकिन वह दिल से रिश्तों पर भरोसा नहीं करता. सिंगल मदर के साथ बड़े होने के कारण उसने जल्दी सीख लिया कि जिंदगी अकेले भी संभाली जा सकती है. क्रोएशिया के एक यॉच ट्रिप पर उसकी मुलाकात रूमी वर्धन से होती है. आगरा से आई रूमी एक लेखिका है और उसे रिश्तों पर पूरा भरोसा होता है. जैसे-जैसे दोनों करीब आते हैं, रे अपने डर और अधूरेपन से सामना करने लगता है. यह भी पढ़ें- लॉन्च इवेंट के बीच स्टेज छोड़कर क्यों चले गए शाहिद कपूर, आखिर क्या हुआ? The post ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी

Baingan Shimla Mirch Sabji: अगर आप रोटी या पराठे के साथ आलू की सब्जी से हटकर कुछ और सब्जी बनाने का सोच रहे हैं तो बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. इस सब्जी में शिमला मिर्च की खुशबू और मसालों का स्वाद खाने के मजा को दोगुना कर देता है. आइए जानते हैं इस सब्जी को तैयार करने का तरीका.  बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? बैंगन- 2 शिमला मिर्च- 1 प्याज- 2 टमाटर- 2 (बारीक कटे हुए) हरी मिर्च- 1 ( बारीक कटी हुई) अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच नमक- स्वादानुसार जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच तेल- जरूरत के अनुसार धनिया पत्ती – 2 चम्मच बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी को कैसे तैयार करें? बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए बैंगन को धोकर क्यूब्स में काट लें. शिमला मिर्च और 1 प्याज को भी क्यूब्स में काट लें. कड़ाही में तेल डालें और बैंगन को डालकर फ्राई कर लें. प्याज और शिमला मिर्च को भी फ्राई करके निकाल लें.  अब आप दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें. इसके बाद आप जीरा को डाल दें. जीरा जब चटकने लगे तब आप बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद आप टमाटर और हरी मिर्च को डालकर पका लें. टमाटर को आप नरम होने तक पका लें. अब आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए. इसके बाद आप बैंगन, प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. थोड़ा पानी डाल दें और ढककर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें. गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें. ऊपर से हरा धनिया डाल दें. यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका  यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी  The post खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top