Hot News

February 10, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन है तेज प्रताप? जिसका नाम मेडिकल रिपोर्ट में अनुष्का के पति के रूप में है दर्ज

Tej Pratap Yadav: बिहार में एक बार फिर तेज प्रताप यादव को लेकर विवाद तेज हो गया है. इस बार मामला उनके निजी जीवन और एक मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा हुआ है. जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उसके शिशु से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है. उन्होंने इसे साजिश बताया है. मेडिकल रिपोर्ट से बढ़ा विवाद तेज प्रताप के इनकार के बीच एक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था. पर्चे में पति के रूप में तेज प्रताप का नाम मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव के पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर दर्ज है. पर्चे में अनुष्का की बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी लिखी हुई है. इसी डाक्यूमेंट्स के सार्वजनिक होने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर ये तेज प्रताप कौन है? जिसका नाम इस पर्चे में दर्ज है. तस्वीर से मामला और पेचीदा इतना ही नहीं, लालू के बेटे तेज प्रताप यादव और डॉ. ऋतु राज की एक तस्वीर भी सामने आई है. यह तस्वीर भी वायरल हो रही है. इससे मेडिकल रिपोर्ट को लेकर दावे और मजबूत होते दिख रहे हैं. हालांकि तेज प्रताप यादव प्रेस कांफ्रेंस कर इन सभी सबूतों को सिरे से खारिज कर चुके हैं. तेज प्रताप का इनकार, लगाए साजिश के आरोप तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अनुष्का यादव या उसके शिशु से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया. तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है. तेज प्रताप का पलटवार तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को शक है, तो आकाश भाटी और अनुष्का यादव से जाकर पूछे कि बच्चा किसका है. अब सवाल यह है कि अगर उनका कोई रिश्ता नहीं है, तो फिर इस डॉक्यूमेंट में उनका नाम कैसे आया? क्या तेज प्रताप कराएंगे डीएनए जांच? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनुष्का यादव अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं. लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तेज प्रताप यादव इन दावों को खारिज करने के लिए डीएनए जांच कराएंगे? Also Read: ‘सुनील सिंह मेरे मामा के चेले थे, संभल कर बोलें नहीं तो सुधार दूंगा…’, तेज प्रताप यादव ने RJD नेता को दी खुली चुनौती The post कौन है तेज प्रताप? जिसका नाम मेडिकल रिपोर्ट में अनुष्का के पति के रूप में है दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि व्रत: उपवास में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें जरूरी नियम

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पावन पर्व शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है. महादेव की कृपा पाने के लिए कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, जो न केवल मन की शांति बल्कि शरीर को शुद्ध करने के लिए भी बेहतरीन माना जाता है. हालांकि, व्रत का पूर्ण फल तभी मिलता है जब हम शुद्धता और खान-पान के नियमों का सही पालन करें. यदि आप इस महाशिवरात्रि व्रत रखने वाले हैं, तो पूजा के दिन से पहले जान लें कि इस दिन किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए. महाशिवरात्रि व्रत के प्रकार हर व्यक्ति की परंपरा और आस्था के अनुसार व्रत रखने का तरीका अलग होता है. आमतौर पर तीन प्रकार के व्रत लोग करते हैं— निर्जला व्रत: इस उपवास में पूरे दिन और रात भक्त भोजन और पानी ग्रहण नहीं करता है. इसलिए इसे सबसे कठिन व्रत माना जाता है. फलाहार व्रत: इसमें फल, मेवे, दूध और ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है. तामसिक चीजों का सेवन वर्जित होता है. यह सबसे ज्यादा प्रचलित व्रत है. सात्विक आहार व्रत: इसमें अनाज रहित भोजन किया जाता है, जैसे साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू की रोटी, आलू और मूंगफली आदि. महाशिवरात्रि व्रत के समय क्या खाना चाहिए? व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए पोषक चीजों का सेवन जरूरी है. जूस और पानी: व्रत के दिन लोग सुबह से पूजा की तैयारी में लगे रहते हैं, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है. नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का जूस और दूध पीना फायदेमंद होता है. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. फल और ड्राई फ्रूट्स: इस दिन केला, सेब, पपीता, अनार, खजूर, बादाम और अखरोट जैसे फलों व मेवों का सेवन किया जा सकता है. साबूदाना और सामा चावल: महाशिवरात्रि के दिन साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की रोटी और सामा चावल से बने व्यंजन खाने चाहिए. ये पौष्टिक होते हैं और आसानी से पच जाते हैं. मखाना और मूंगफली: मखाना और मूंगफली दोनों स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और पेट को भारी नहीं करते, जिससे आप पूरे दिन सक्रिय महसूस करते हैं. सिंघाड़े और राजगिरा का आटा: सिंघाड़े और राजगिरा के आटे से बनी पूड़ी, पराठा या हलवा व्रत में खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? सामान्य नमक: व्रत में साधारण नमक का सेवन वर्जित माना जाता है. केवल सेंधा नमक का उपयोग करें. अनाज और दालें: व्रत के दिन चावल, गेहूं, मक्का, दाल और बेसन जैसे अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए. प्याज और लहसुन: यह तामसिक भोजन की श्रेणी में आते हैं, इसलिए इनका सेवन व्रत में नहीं करना चाहिए. मसालेदार और तली चीजें: ज्यादा तली-भुनी चीजें जैसे पकौड़े या चिप्स खाने से पेट भारी हो सकता है और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. कैफीन और शराब: व्रत के दिन चाय, कॉफी और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है और इससे शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है. जन्मकुंडली, वास्तु तथा व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594 / 9545290847 यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 2026 पर चार पहर पूजा का सबसे श्रेष्ठ समय, जानें चतुर्दशी तिथि, शुभ मुहूर्त और शिवलिंग का विशेष पूजन विधि The post महाशिवरात्रि व्रत: उपवास में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें जरूरी नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

असम में हिमंता को टक्कर देने की तैयारी में जुटे हेमंत, विधानसभा की 35-40 सीटों पर झामुमो की नजर

JMM Assam Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब झारखंड की सीमाओं से बाहर निकलकर राष्ट्रीय नेतृत्व में अपनी भूमिका बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में पार्टी की नजर असम पर टिकी है, जहां वह आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सीधी चुनौती देने की तैयारी में जुट गई है. झामुमो का फोकस उन इलाकों पर है, जहां आदिवासी और चाय बागान मजदूर निर्णायक भूमिका निभाते हैं. 35 से 40 विधानसभा सीटों पर नजर झामुमो असम की करीब 35 से 40 विधानसभा सीटों का आकलन कर रहा है. ये वे सीटें हैं, जहां आदिवासी आबादी और टी-ट्राइब (चाय जनजाति) मतदाताओं की संख्या काफी प्रभावशाली मानी जाती है. असम में आदिवासी आबादी करीब 70 लाख है, जो राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 20% है. 2011 की जनगणना के अनुसार, इनमें से केवल 38.8 लाख लोगों को ही अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है. आदिवासी असंतोष को भुनाने की कोशिश झामुमो का मानना है कि असम में आदिवासी समुदाय लंबे समय से नेतृत्वक उपेक्षा और सामाजिक-आर्थिक भेदभाव का शिकार रहा है. पार्टी का दावा है कि भाजपा प्रशासन ने आदिवासियों को उनकी पारंपरिक पहचान, सामाजिक अधिकार और आर्थिक मजबूती से दूर रखा है. इसी असंतोष को झामुमो अपने पक्ष में भुनाने की रणनीति बना रही है. तिनसुकिया की रैली से दिया सियासी संकेत 1 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम के तिनसुकिया जिले पहुंचे थे. यहां उन्होंने ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ असम द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें करीब 30 हजार लोग शामिल हुए. इसी मंच से हेमंत सोरेन ने असम में झामुमो की नेतृत्वक एंट्री के संकेत दे दिए. अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने आदिवासियों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि आदिवासी समुदाय संगठित हो जाए, तो वह असम की नेतृत्व की दिशा और दशा बदल सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नेतृत्वक सशक्तिकरण के जरिए झारखंड की तरह असम में भी आदिवासी परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सकता है. संगठन मजबूत करने को भेजी गई टीम असम दौरे से पहले झामुमो ने एक चार सदस्यीय टीम वहां भेजी थी, जिसमें राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, सांसद विजय हांसदा, विधायक एमटी राजा और भूषण टुडू शामिल थे. इस टीम ने असम में विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े आदिवासी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं. इन बैठकों में जमीनी हालात, नेतृत्वक संभावनाओं और सामाजिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई. इन्हीं बैठकों के बाद तिनसुकिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा आयोजित की गई, जिससे झामुमो की रणनीति को लेकर नेतृत्वक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं. चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला बाकी झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनिधिमंडल का दौरा फिलहाल असम के आदिवासियों, खासकर टी-ट्राइब समुदाय की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए था. उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं, इसका अंतिम निर्णय झामुमो के अध्यक्ष ही लेंगे. बावजूद इसके, पार्टी नेताओं का मानना है कि असम के आदिवासी चाहते हैं कि उन्हें हेमंत सोरेन का नेतृत्व और समर्थन मिले. भाजपा झामुमो को बता रही कमजोर सत्तारूढ़ भाजपा झामुमो की असम में मौजूदगी को हल्के में आंक रही है. भाजपा नेताओं का कहना है कि झामुमो की असम में न तो कोई मजबूत संगठनात्मक पकड़ है और न ही व्यापक जनाधार है. लेकिन, झामुमो का तर्क है कि आदिवासी समाज के बीच पार्टी की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है. इसे भी पढ़ें: प्रशासनी स्कूलों की 12 लाख छात्राओं को फ्री में मिलेगा सेनेटरी पैड, तैयारी में हेमंत सोरेन प्रशासन कांग्रेस भी मैदान में सक्रिय असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है. कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और असम विधानसभा चुनाव की पर्यवेक्षक प्रीति टिक्कू राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने कोकराझार पहुंचकर जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस बार का विधानसभा चुनाव सांप्रदायिकता के खिलाफ निर्णायक लड़ाई है. उनका आरोप है कि भाजपा प्रशासन एक ओर आम लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है, तो दूसरी ओर आदिवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है. इसे भी पढ़ें: कमीशन के पैसों से मौज करते थे इंजीनियर साहब! ईडी ने जब्त कर ली संपत्ति The post असम में हिमंता को टक्कर देने की तैयारी में जुटे हेमंत, विधानसभा की 35-40 सीटों पर झामुमो की नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैलेंटाइन की शाम में बनाएं रोज टी, रोमांस से भर जाएगी हर चुस्की

Valentine Special Rose Tea: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. इस खास मौके पर अगर आप शाम के समय अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं, तो घर पर बनी वैलेंटाइन स्पेशल गुलाब की चाय बेस्ट हो सकती हैं. गुलाब की हल्की खुशबू के साथ बनी चाय इस दिन को और भी रोमांटिक बना देती है. ये चाय न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि प्यार भरे माहौल के साथ आपकी शाम को भी यादगार बना देती है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर वैलेंटाइन डे रोज टी बनाने की रेसिपी.  रोज टी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? दूध – 1 कप पानी – आधा कप  गुलाब की पंखुड़ियां – 1 छोटा चम्मच  चाय पत्ती – 1 छोटा चम्मच  चीनी – स्वादानुसार  रोज टी बनाने की विधि क्या है? अगर आप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे अच्छे से धो लें.  अब एक बर्तन लें. इसमें दूध और पानी डालें. इसके बाद इसे धीमी आंच पर रखें और मिश्रण को धीरे-धीरे गर्म होने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें जिससे दूध जले नहीं.  जब दूध में हल्की उबाल आने लगे, तब इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें. अब 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जिससे दूध में गुलाब की हल्की खुशबू आ जाए.  अब चाय पत्ती डालें और 2–3 मिनट तक उबालें. ध्यान रखें कि चाय ज्यादा देर तक न उबले, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है.  अब आप स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से चलाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और तैयार चाय को छलनी की मदद से कप में छान लें.  अब तैयार है आपका वैलेंटाइन डे स्पेशल रोज टी. इसके ऊपर से गुलाब की 2–3 पंखुड़ियां डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें.  यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी  The post वैलेंटाइन की शाम में बनाएं रोज टी, रोमांस से भर जाएगी हर चुस्की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio vs Airtel vs Vi: किसका 349 रुपये वाला प्लान है बेस्ट?

Jio vs Airtel vs Vi Rs 349 Plan: महंगे रिचार्ज प्लान्स के बीच 349 रुपये वाला प्लान यूजर्स के बीच ज्यादा पॉपुलर है. क्योंकि, 349 रुपये वाला प्लान सिर्फ एंट्री लेवल प्लान नहीं रह गया, बल्कि ये ज्यादा डेटा, एंटरटेनमेंट और स्मार्ट एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी ऑफर करता है. देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) तीनों ही अपने यूजर्स को 349 रुपये वाला प्लान ऑफर करती हैं. लेकिन तीनों के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क है. हालांकि, ज्यादातर यूजर्स कंफ्यूज रहते हैं, कि आखिर तीनों कंपनियों में से किसका प्लान ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है. ऐसे में आज आपके कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम तीनों कंपनियों के प्लान की तुलना करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने लिए अच्छा प्लान चुन सकें. जियो का 349 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 349 Plan  देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. वहीं, जियो के 5G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी 5G यूजर्स बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आराम से ऑनलाइन सर्फिंग से लेकर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. इसके अलावा, इस पैक में एंटरटेनमेंट के लिए JioTV और 3 महीने के लिए JioHotstar (Mobile/TV) का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. इतना ही नहीं, 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. जियो का 349 रुपये वाला प्लान  एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 349 Plan जियो की तरह एयरटेल के पास भी 349 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री SMS का फायदा मिल रहा है. हालांकि, एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में डेटा बेनिफिट्स में फर्क है. जियो जहां 2GB डेली डेटा दे रहा है, तो वहीं एयरटेल डेली सिर्फ 1.5GB डेटा ही ऑफर कर रहा है. लेकिन अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, एयरटेल भी अपने इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है. इस प्लान में Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस मिल रहा है, जिसमें 20+ OTT यूजर्स फ्री में देख सकेंगे. इसके अलावा, फ्री स्पैम अलर्ट, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री एप्पल म्यूजिक का फायदा मिलेगा. एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान वीआई का 349 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 349 Plan वीआई भी अपने यूजर्स को 349 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी दे रहा है. एयरटेल की तरह वीआई भी अपने प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन सिर्फ 1.5GB डेटा का फायदा यूजर्स को दे रहा है. हालांकि, वीआई एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स भी ऑफर कर रहा है. जैसे अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. साथ ही 4G और 5G यूजर दोनों के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा मिलेगा. वीआई का 349 रुपये वाला प्लान आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट? जियो, एयरटेल और वीआई तीनों के ही प्लान्स में बेनिफिट्स अच्छे-खासे हैं. हालांकि, अगर आपका फोकस OTT और एंटरटेनमेंट पर है, तो एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है. वहीं, ज्यादा डेली डेटा और AI फीचर्स चाहिए, तो जियो का प्लान अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, अगर आप 4G यूजर हैं और ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो वीआई ज्यादा बेहतर ऑप्शन है. क्योंकि, इसमें ज्यादा डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे. यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक नहीं होगी कॉलिंग-डेटा की टेंशन The post Jio vs Airtel vs Vi: किसका 349 रुपये वाला प्लान है बेस्ट? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकारी स्कूलों की 12 लाख छात्राओं को फ्री में मिलेगा सेनेटरी पैड, तैयारी में हेमंत सोरेन सरकार

रांची से सुनील झा की रिपोर्ट Free Sanitary Pad: झारखंड की हेमंत सोरेन प्रशासन प्रशासनी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड देने की तैयारी कर रही है. इस योजना से राज्य की लगभग 12 से 13 लाख छात्राओं को लाभ मिलने की संभावना है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. इसके लिए नयी योजना लाने के साथ बजट में राशि का प्रावधान करने की प्रक्रिया जारी है. स्कूली शिक्षा और वित्त विभाग में अधिकारियों की चर्चा इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा वित्त विभाग के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई है. जिसमें सेनेटरी पैड की खरीदारी, वितरण व्यवस्था, गुणवत्ता और अन्य आवश्यक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. प्रशासन सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम के लिए यूनिसेफ से सहयोग लेने पर भी विचार कर रही है. यूनिसेफ पहले से ही माहवारी स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम संचालित करता है, जिसका लाभ इस योजना को प्रभावी बनाने में लिया जा सकता है. इसके साथ ही, देश के अन्य राज्यों के स्कूलों में सेनेटरी पैड वितरण की व्यवस्था और कार्यप्रणाली की जानकारी भी जुटायी जा रही है. जिससे कि राज्य में इसे बेहतर ढंग से लागू किया जा सके. योजना को अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने की तैयारी है. कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को प्रतिमाह पांच से छह पैड दिये जा सकते हैं. फिलहाल सिर्फ कस्तूरबा में मिल रहा सैनिटरी पैड झारखंड के प्रशासनी स्कूलों में फिलहाल छात्राओं को सेनेटरी पैड देने की कोई व्यापक योजना संचालित नहीं है. केवल राज्य के 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को यह सुविधा दी जाती है. इसके अलावा अन्य प्रशासनी स्कूलों में सेनेटरी पैड वितरण की कोई उचित व्यवस्था नहीं है. सुप्रीम कोर्ट दे चुका है आदेश सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि वह अपने स्कूलों में छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड दिलायें. साथ ही, राज्यों से तीन महीने में इस संबंध में किये गये कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी है. राज्यों को इस संबंध में किये गये कार्य की जानकारी देनी होगी. इसे भी पढ़ें: रांची-टोरी लाइन के सवारियों के लिए खुशसमाचारी, 15 मार्च से फिर दौड़ेंगी ट्रेन इस पहल से मिलेंगे कई लाभ किशोरियों की स्वास्थ्य व स्वच्छता में सुधार. मासिक धर्म के दौरान संक्रमण का खतरा कम होता है. पीरियड्स के कारण स्कूल से अनुपस्थिति घटती है. ड्रॉप-आउट रेट कम करने में मदद मिलती है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को सहायता मिलती है. किशोरियों में मासिक धर्म जागरूकता बढ़ती है. इसे भी पढ़ें: झारखंड में 22 वर्षों में 9737 करोड़ के खर्च हिसाब गायब, 8000 करोड़ के ऑडिट पर आपत्ति The post प्रशासनी स्कूलों की 12 लाख छात्राओं को फ्री में मिलेगा सेनेटरी पैड, तैयारी में हेमंत सोरेन प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में SIR का समय बढ़ाया, 14 फरवरी को प्रकाशित नहीं की जाएगी फाइनल लिस्ट

मुख्य बातें नहीं मांगी गयी थी अधिकारियों की सूची चुनाव आयोग का राज्य प्रशासन पर आरोप समय से अधिकारी नहीं देने पर राज्य प्रशासन को फटकार चुनाव आयोग ने उठाया लॉ एंड ऑडर का मामला ममता के खिलाफ याचिका खारिज SIR in Supreme Court: कोलकाता: चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग को बंगाल में SIR के लिए एक सप्ताह और समय दिया है. 14 फरवरी के बाद जांच के लिए एक और सप्ताह का समय दिया गया है. यानी, बंगाल में एसआईआर जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 8,505 अधिकारियों को मंगलवार शाम 5 बजे तक ईआरओ को रिपोर्ट करने का आदेश दिया है. चुनाव आयोग सभी सूचनाओं की जांच करेगा और यह तय करेगा कि किसे नियुक्त किया जाएगा और किसे नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग का निर्णय सर्वोपरि होगा. इसी बीच, ममता बनर्जी के बोलने के अधिकार पर सवाल उठाते हुए एक मामला दर्ज किया गया. इन मामलों की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ के समक्ष हुई. कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया. नहीं मांगी गयी थी अधिकारियों की सूची SIR मामले में आज राज्य प्रशासन की ओर से वकील श्याम दीवान ने पैरवी की. आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 32 लाख वोटरों की मैपिंग नहीं हुई है. बाकी सभी को तार्किक विसंगतियों के लिए तलब किया गया है. 1.36 करोड़ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं. इनमें से 50 प्रतिशत लोगों को वर्तनी की गलतियों के लिए तलब किया गया है. राज्य प्रशासन के वकील अभिषेक मनु सिंहवी ने राज्य प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी. वकील का दावा है कि चुनाव आयोग ने दूसरे राज्यों से सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को लाया, जिनका पश्चिम बंगाल से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आगे दावा किया कि आयोग ने कभी यह नहीं कहा कि उन्हें ग्रुप-बी अधिकारियों की आवश्यकता है. चुनाव आयोग का राज्य प्रशासन पर आरोप चुनाव आयोग ने कोर्ट में अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि राज्य प्रशासन पर्याप्त अधिकारी उपलब्ध नहीं करा रही है. आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय में दावा किया है कि राज्य को अधिकारियों की नियुक्ति के लिए 5 पत्र लिखे गए हैं. वहीं, राज्य प्रशासन का कहना है कि उन्हें अधिकारियों की नियुक्ति के अनुरोध के बारे में अदालत में पेश होने के बाद ही पता चला. राज्य प्रशासन ने सोमवार को होने वाली सुनवाई से पहले आयोग को पत्र भेजकर अधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी दे दी. इस बीच आयोग के वकील ने कहा कि उन्हें नामों की सूची नहीं मिली है. समय से अधिकारी नहीं देने पर राज्य प्रशासन को फटकार यह सुनकर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि केवल संख्या भेजना पर्याप्त नहीं होगा. अधिकारी का नाम और पदनाम सहित सभी जानकारी प्रदान करना अनिवार्य है. हालांकि, उन्हें प्रतिनियुक्ति पर लेना संभव होगा. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राज्य प्रशासन के वकील से पूछा- सूची 4 या 5 तारीख को क्यों नहीं दी गई? हमने 4 तारीख को नामों की सूची मांगी थी. नाम 7 तारीख को दिए गए थे. नाम 4 या 5 तारीख को दिया जा सकता था. हम इस मुद्दे पर कोई बहस नहीं चाहते. अगर बहस होती है, तो हमें मुख्य सचिव को निर्देश देना होगा. राज्य प्रशासन ने कहा कि सूची तैयार करने में कुछ समय लगा. राज्य ने बताया कि उससे पूछा गया था कि कहाँ और कितने अधिकारियों की आवश्यकता है. चुनाव आयोग ने उठाया लॉ एंड ऑडर का मामला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राज्य प्रशासन की गैरजिम्मेदारी पर सवाल उठाए. उन्होंने राज्य प्रशासन के वकील से जानना चाहा कि क्या 8,505 लोग कल (मंगलवार) जिला चुनाव अधिकारी के पास उपस्थित हो सकेंगे. उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या उनके नामों की सूची आयोग को दी गई थी. इस बीच, चुनाव आयोग के वकील वीवी गिरि ने एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अन्य राज्यों से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पुलिस की भर्ती का अनुरोध किया है. उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की अपील की. ​​आयोग की ओर से वकील ने कहा कि घटना के बाद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है, ईआरओ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और नेता खुलेआम धमकियां दे रहे हैं. वकील वीवी गिरि ने भी कहा- चीजें जलाई जा रही हैं. सड़कों पर आतंक फैला हुआ है. तुषार मेहता ने कहा- संविधान सभी राज्यों पर लागू होता है. यह संदेश देना जरूरी है. ममता के खिलाफ याचिका खारिज अखिल हिंदुस्तान हिंदू महासभा ने ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. सोमवार को जब मामले की सुनवाई हुई, तो सुप्रीम कोर्ट ने पारंपरिक संगठन के मुकदमे की वैधता पर सवाल उठाया. सुप्रीम कोर्ट का सवाल था-एक ऐसा संगठन जो मंदिरों की देखभाल करता है, उससे चुनाव से क्या लेना-देना है?” शुरुआत में, मुख्य न्यायाधीश इस बात से नाराज थे कि कई लोग एक साथ बोल रहे थे. सुनवाई के बाद इस याचिका को खारिज कर दिया गया. Also Read: वंदे हिंदुस्तान स्लीपर में यात्रियों को मिलने लगा मांसाहार, सामने आयी मेनू की पूरी लिस्ट The post सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में SIR का समय बढ़ाया, 14 फरवरी को प्रकाशित नहीं की जाएगी फाइनल लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा पटना एम्स, वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस शुरू करने की योजना

Patna AIIMS: पटना एम्स अब जल्द ही नए अवतार में दिखने वाला है. यह आने वाले समय में मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा. देश के बड़े-बड़े शहरों के प्राइवेट अस्पतालों की तुलना में वहां विदेश से आने वाले मरीजों का इलाज सस्ती दर पर होगा. इसके लिए यहां जल्द एक नई पॉलिसी बनाने की तैयारी शुरू होने जा रही है. इसके तहत सार्क से लेकर खाड़ी देशों के लोगों को इलाज में प्रायोरिटी दी जाएगी. विदेशियों का इलाज होगा थोड़ा महंगा जानकारी के मुताबिक, देश और प्रदेश के लोगों की तुलना में विदेशियों के इलाज को थोड़ा महंगा करने की बात चल रही है. सूत्र की माने तो, हीलिंग इन इंडिया मिशन के तहत वर्ल्ड क्लास और सस्ती हेल्थ सर्विस शुरू करने की योजना के तहत देशभर के एम्स को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बनाने की कवायद की जाएगी. इसमें पटना एम्स को भी शामिल किया गया है. क्यों विदेश के लोग हिंदुस्तान में करवाते हैं इलाज? जानकारों की माने तो, बिहार सहित पूरे हिंदुस्तान में अन्य देशों की तुलना में इलाज सस्ता है. विदेश में जांच से लेकर बड़े ऑपरेशन कराने में लोगों को अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है. ऐसे में विदेश से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए हिंदुस्तान आते हैं. खासकर पटना में सबसे अधिक नेपाल और बांग्लादेश के मरीज भी इलाज कराने आते हैं. ऐसे में एम्स प्रशासन के अनुसार विश्व पटल पर लाने के लिए मेडिकल टूरिज्म एक बड़ा और बेहतर विकल्प है. इन शहरों से पटना के लिए सीधी फ्लाइट पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिलहाल दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता से हर रोज फ्लाइटें संचालित होती हैं. ऐसे में विदेश से आने वाले मरीजों को फ्लाइट के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. मौजूदा समय में पटना एम्स में नेपाल सहित पूरे बिहार से हर रोज ओपीडी में करीब 4000 मरीज आते हैं. इसके अलावा 100 से 150 भर्ती मरीजों की संख्या होती है. इलाज में खर्च का तय किया जाएगा रेट पटना एम्स के निदेशक डॉ. राजू अग्रवाल ने बताया, एम्स की ओर से जल्द ही सभी विभागों को निर्देश दिया जाएगा. देश भर के बड़े संस्थानों के इलाज पर होने वाले खर्च का स्टडी किया जाएगा. उसी अनुसार इलाज का रेट तय किया जायेगा, जिससे विदेश से मरीज एम्स की तरफ रुख कर सकें. पटना एम्स में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के तहत कई काम किए जा रहे हैं. हीलिंग इन इंडिया मिशन के तहत वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है. Also Read: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री की तारीख बढ़ी, अब 11 फरवरी तक मौका The post मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा पटना एम्स, वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस शुरू करने की योजना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2: ‘वॉर’ से आगे निकलने की तैयारी में ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की फिल्म का जलवा

Border 2 Box Office collection day 18: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ती चली गई. 18वें दिन भी फिल्म की रफ्तार थमती नहीं दिखी और यह हिंदुस्तान में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. 18वें दिन भी कायम रहा बॉक्स ऑफिस का असर सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 18वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने करीब 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का हिंदुस्तानीय नेट कलेक्शन 311.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. शुरुआती तीन दिनों में ही मूवी ने 224 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लिया था. रिपब्लिक डे की छुट्टी में फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला. दूसरे वीकेंड तक पहुंचते-पहुंचते फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अभी भी सनी की फिल्म बजरंगी भाईजान (320 करोड़) और वॉर (318 करोड़) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का जलवा हिंदुस्तान के साथ-साथ विदेशों में भी ‘बॉर्डर 2’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 458.16 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है. 1971 की जंग पर आधारित है कहानी अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के हिंदुस्तान-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में हैं. अगले हफ्ते रिलीज हो रही ‘ओ रोमियो’ अगले हफ्ते शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के रिलीज होने से बॉर्डर 2 को कड़ी टक्कर मिलेगी. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी बनी है. फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2 ने तोड़ा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, अब सलमान-ऋतिक की फिल्मों पर नजर The post Border 2: ‘वॉर’ से आगे निकलने की तैयारी में ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की फिल्म का जलवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें 10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के अलावा बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. इसी क्षेत्र में 14 और 15 फरवरी को कुछ स्थानों पर फिर से हल्की इसी तरह का मौसम नजर आ सकता है. दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम? मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है. बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. इन इलाकों के तापमान में होगी बढ़ोतरी 1. उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–4°C की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. 2. मध्य हिंदुस्तान में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. 3. पूर्वी हिंदुस्तान में अगले 2 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी होगी और फिर उसके बाद कोई खास परिवर्तन नहीं रहेगा. यह भी पढ़ें : सावधान! झारखंड में 11-12 फरवरी को छाई रहेगी बादलों की चादर, सुबह-रात में ठंड का असर महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा? महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2–3°C की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार तथा असम और मेघालय में 10 फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है.  The post बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें 10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top