सुल्तानपुर की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला
Rahul Gandhi in Sultanpur : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश होंगे. यह मामला 2018 में दायर मानहानि केस से जुड़ा है, जिसमें उन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. शुक्रवार सुबह राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर जारी किया है. #WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at Lucknow airport, Uttar Pradesh. He will appear before a court in Sultanpur in connection with a 2018 defamation case filed against him for allegedly making objectionable remarks about Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/eNcUbRSnNX — ANI (@ANI) February 20, 2026 कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा : प्रमोद तिवारी कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अदालत के बुलावे पर राहुल गांधी पेश हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देशभर में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि राहुल डरने वाले नहीं हैं और पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. #WATCH | Lucknow: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi to appear before the Sultanpur MP-MLA court, Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai says, “Rahul Gandhi has a program in Sultanpur, that is why he has to go there, he has to appear in the court there personally,… pic.twitter.com/E0oJFk9Wb7 — ANI (@ANI) February 20, 2026 यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी का सुल्तानपुर आ रहे हैं. इसलिए उन्हें वहां जाना है. साथ ही, उन्हें अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना अनिवार्य है, इसी कारण वे सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं. यह भी पढ़ें : ‘एक और गोडसे तैयार किया जा रहा’, राहुल को जान से मारने की धमकी पर बोली कांग्रेस Lucknow: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi to appear before the Sultanpur MP-MLA court, Congress leader Aradhna Mishra Mona says, “Rahul Gandhi will today attend the hearing in Sultanpur for the case currently underway in the court there. All workers are with him.” pic.twitter.com/CnumFigJhc — ANI (@ANI) February 20, 2026 कांग्रेस नेता अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर में चल रहे मामले की सुनवाई में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं और पूरी मजबूती से उनका समर्थन कर रहे हैं. The post सुल्तानपुर की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला appeared first on Naya Vichar.

