Hot News

February 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Do Deewane Sheher Mein: पहले दिन उम्मीदों पर खरी उतरी या रह गई पीछे? कलेक्शन ने चौंकाया

Do Deewane Sheher Mein Box Office Day 1: फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत उम्मीद से थोड़ी बेहतर की है. इस रोमांटिक ड्रामा में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी रिलीज हुई. दोनों फिल्मों में से ओपनिंग डे पर किस मूवी ने बाजी मारी, इसके बारे में आपको बताते हैं. ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन कितनी कमाई की? ‘दो दीवाने शहर में‘ ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं रही. अब फिल्म की आगे की कमाई काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करेगी. अगर दर्शकों को कहानी पसंद आती है, तो वीकेंड में कलेक्शन बढ़ सकता है. ‘अस्सी’ ने पहले दिन कितनी कमाई की? बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘अस्सी’ ने स्लो शुरुआत की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तापसी पन्नू की ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है. अस्सी को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कनी कुसरुति, रेवती, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम किरदार में हैं. सिद्धांत चतुर्वेदी ने कही ये बात हाल ही में ईटीवी हिंदुस्तान को दिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी इनसिक्योरिटी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरे अंदर बहुत सारी झिझक और हीन भावना थी. बचपन में मेरे घुंघराले बालों की वजह से शिशु मुझे चिढ़ाते थे. वे मुझे ‘मैगी नूडल्स’ कहते थे. मेरी छोटी आंखों को लेकर भी मजाक उड़ाया जाता था और कुछ शिशु मुझे नेपाली कहकर बुलाते थे. मेरी अंग्रेजी भी उतनी अच्छी नहीं थी. घर पर मैं भोजपुरी बोलता था और कभी-कभी इस बात पर भी लोग मेरा मजाक बनाते थे. इन सब बातों का मेरे आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ा. क्लास में जब मुझे जवाब आता था, तब भी मैं हाथ नहीं उठाता था. मुझे लोगों से बात करने में शर्म आती थी. अगर कोई मेरे साथ गलत व्यवहार करता, तो मैं विरोध भी नहीं करता था. लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को स्वीकार करना शुरू किया. आज वही घुंघराले बाल और छोटी आंखें मेरी पहचान बन गए हैं. मुझे समझ आया कि अलग होना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है. यह भी पढ़ें- Assi: ओपनिंग डे पर कैसी रहेगी ‘अस्सी’ की शुरुआत, क्या चलेगा तापसी का जादू? The post Do Deewane Sheher Mein: पहले दिन उम्मीदों पर खरी उतरी या रह गई पीछे? कलेक्शन ने चौंकाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या भारत अब US को नहीं देगा टैरिफ? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने कहा: कुछ नहीं बदलेगा

US Tariff India: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दुनिया पर लगाए गए टैरिफ को खारिज करते हुए रद्द कर दिया है. U.S. Supreme Court ने शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को राष्ट्रपति के तथाकथित ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ (पारस्परिक शुल्क) को अवैध करार दिया. ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद व्हाइट हाउस के बाहर प्रेस कांफ्रेंस की. ट्रंप अब भी अपनी नीतियों को लेकर स्पष्ट हैं. उन्होंने कहा है कि वह दुनिया पर 10% टैरिफ लगाएंगे. इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि हिंदुस्तान को लेकर उनकी नीति क्या रहेगी. तो ट्रंप ने कहा कि पुष्टि की है कि 2 फरवरी को घोषित अमेरिका-हिंदुस्तान व्यापार समझौते के मानकों (पैरामीटर्स) में कोई बदलाव नहीं किया गया है.  हिंदुस्तान के साथ हुए सौदे की स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद कहा, ‘कुछ भी नहीं बदला है. वे (हिंदुस्तान) टैरिफ देंगे, और हम टैरिफ नहीं देंगे.’ उन्होंने कहा कि यह पहले जैसा नहीं है, जैसा आप जानते हैं. ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक महान सज्जन बताया, लेकिन साथ ही जोड़ा कि वह हमें लूट रहे थे. ट्रंप ने कहा, ‘तो हमने हिंदुस्तान के साथ एक समझौता किया, और अब यह एक निष्पक्ष सौदा है. हम उन्हें टैरिफ नहीं दे रहे हैं, और वे हमें टैरिफ दे रहे हैं. हमने पलटी नहीं मारी.’ समझौते की शर्तों के तहत अमेरिका में प्रवेश करने वाले हिंदुस्तानीय उत्पादों पर सामान्य टैरिफ दर को 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इस 50% में हिंदुस्तान के रूस के साथ ऊर्जा व्यापार को लेकर लगाया गया 25% का ‘पेनल्टी’ टैरिफ भी शामिल था. हालांकि, यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिंदुस्तान पर कुल 18% टैरिफ के लिए कानूनी आधार क्या होगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान के साथ उनके रिश्ते शानदार हैं. अमेरिका और हिंदुस्तान व्यापार कर रहे हैं. हिंदुस्तान ने रूस से संबंध तोड़ लिए हैं. ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ तेल व्यापर को हिंदुस्तान ने उनके रिक्वेस्ट पर काफी कम कर दिया है. हम यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं, जिसमें हर महीने 25 हजार लोग मर रहे हैं.  ट्रंप ने एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध भी रोका. उन्होंने दावा किया कि उस संघर्ष के दौरान 10 विमान गिराए गए थे. ट्रंप ने यह भी कहा कि यह टकराव संभवतः परमाणु संघर्ष में बदल सकता था. उन्होंने कहा, “मैंने कहा, देखिए, अगर आप (हिंदुस्तान और पाकिस्तान) लड़ना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन तब आप अमेरिका के साथ कारोबार नहीं करेंगे और आपको 200% टैरिफ देना होगा. दोनों देशों को.” इसी के बाद दोनों देशों ने शांति की इच्छा जताई. #WATCH | US President Donald Trump says, “My relationship with India is fantastic, and we are doing trade with India. India pulled out of Russia. India was getting its oil from Russia, and they pulled way back on my request because we want to settle a horrible war where 25,000… pic.twitter.com/7QmCFIEvMO — ANI (@ANI) February 20, 2026 ट्रंप का जजों पर तीखा हमला इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जहां ट्रंप ने टैरिफ के खिलाफ फैसला देने वाले जजों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने उन्हें मूर्ख, लैपडॉग और गैर-देशभक्त जैसे शब्दों से संबोधित किया और कहा कि वे ‘संविधान के प्रति वफादार नहीं’ हैं. उन्होंने कहा कि वह टैरिफ लगाने के लिए वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत अपनी अधिकार-सीमा से बाहर जाकर कदम उठाया. यही कानून 2 अप्रैल, 2025 को घोषित किए गए ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ का आधार था. ट्रंप के ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को खारिज करने वाले जजों का फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में 6-3 से आया. चीफ जस्टिस रॉबर्ट्स ने अपने फैसले में कहा कि उनका काम सिर्फ यह तय करना है कि IEEPA के तहत प्रेसिडेंट को दी इंपोर्ट को विनियमित करने की शक्ति में टैरिफ लगाने की पावर है या नहीं और इस नियम से यह साफ है कि राष्ट्रपति के पास ऐसी पावर नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि टैक्स और टैरिफ लगाने की शक्ति पूरी तरह से कांग्रेस के पास है.  हालांकि ट्रंप के फैसले से जस्टिस सैमुअल एलिटो, क्लेरेंस थॉमस और ब्रेट कावानाघ ने सहमित जताई. ट्रंप ने असहमति जताने वाले अल्पमत के जजों की जमकर तारीफ की. उदाहरण के तौर पर उन्होंने जस्टिस ब्रेट कैवनॉ को जीनियस बताया और कहा कि वह उन पर बेहद गर्व महसूस करते हैं. दुनिया पर 10% ‘ग्लोबल टैरिफ’ लगेगा  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को अमेरिकी ट्रेड एक्ट (1974) की सेक्शन 122 के तहत पूरे विश्व पर लागू होने वाला 10% का व्यापक ग्लोबल टैरिफ कानून के रूप में साइन करेंगे, जो तीन दिनों के भीतर प्रभावी हो जाएगा. ये टैरिफ अधिकतम 150 दिनों तक वैध रहेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेक्शन 232 के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लगाए गए टैरिफ (जैसे स्टील और एल्युमिनियम पर) और सेक्शन 301 के तहत ‘अनुचित व्यापार प्रथाओं’ से जुड़े टैरिफ लागू रहेंगे. ट्रंप ने कहा कि वह 301 के तहत जांच (प्रोब) शुरू कर रहे हैं.  ये भी पढ़ें:- ईरान पर हमला करने को तैयार US, अगर जंग छिड़ी तो बदल सकता है दुनिया का भूगोल; 6 पॉइंट ये भी पढ़ें:- ट्रंप बोले- उन्होंने बहुत बड़ी भूल कर दी, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कौन सा सीक्रेट लीक कर दिया? The post क्या हिंदुस्तान अब US को नहीं देगा टैरिफ? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने कहा: कुछ नहीं बदलेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यहां 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना, आया अलर्ट

Aaj ka Mausam : 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 22 फरवरी को उत्तराखंड, 23 फरवरी को विदर्भ, 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मौसम में बदलाव नजर आएगा. यहां बिजली गिरने की आशंका है. केरल और माहे में 23 फरवरी को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी जबकि तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी तक बिजली कड़कने की आशंका व्यक्त की गई है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम 22 और 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में भी हल्की बारिश या बर्फ गिर सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ज्यादा होने की आशंका है, जिससे ठंड कुछ बढ़ सकती है. कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. सुबह के वक्त हल्का धुंध नजर आ सकता है. महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा? महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इससे सुबह और रात के समय ठंड थोड़ी बढ़ सकती है. गुजरात का मौसम कैसा रहेगा? गुजरात में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना व्यक्त नहीं की गई है. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. यह भी पढ़ें : अगले 4 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दी जानकारी कश्मीर में दिन के तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि कश्मीर में शीत ऋतु के दौरान गर्मी का एहसास होने लगा है और कई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 9 से 11 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. इससे फरवरी करीब एक दशक में अब तक का सबसे अधिक गर्म महीना बन गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि फरवरी का महीना संभवतः शुष्क रहेगा. महीने के अंत तक किसी भी प्रकार की भारी बारिश या हिमपात की कोई संभावना नहीं है. अगले सात दिनों के दौरान कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी. The post यहां 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लैब से निकल हर गांव तक पहुंचेगा AI: IndiaAI Mission की कमान संभाल रहे देवघर के IAS ने बताया अपना विजन

देवघर, (डॉक्टर आलोक सिंह): बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती देवघर से निकलकर देश की डिजिटल नीतियों के केंद्र में पहुंचे आइएएस अधिकारी नंद कुमारम आज हिंदुस्तान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्रांति का अहम चेहरा बन चुके हैं. वर्ष 2008 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी नंद कुमारम वर्तमान में नेशनल ई गर्वनेंस डिविजन ( एनइजीडी) के प्रेसिडेंट और सीइओ हैं. यह संस्था केंद्र प्रशासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल शासन की प्रमुख योजनाओं का संचालन करती है. वे डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन तथा माईगोव से भी जुड़े हैं और नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर काम कर रहे हैं. नंद कुमारम ने बताया क्या है IndiaAI Mission ? एआइ के बारे में नंद कुमारम से हुई बातचीत में उन्होंने इसे आम लोगों के लिए उपयोगी बनाने की बात कही. उन्होंने ने कहा कि जब तक एआइ आम आदमी के जीवन को आसान नहीं बनायेगा, उसकी सार्थकता अधूरी रहेगी. बताया कि केंद्र प्रशासन की महत्वाकांक्षी IndiaAI Mission के तहत अब प्राथमिकता ऐसे एआई आधारित एप्लीकेशन विकसित करने की है, जो सीधे लोगों के दैनिक जीवन से जुड़े हों. उद्देश्य है कि नागरिकों को उनके क्षेत्र से संबंधित अस्पताल, स्कूल, प्रशासनी योजनाएं, प्रमाण पत्र या अन्य सार्वजनिक सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर, एक क्लिक में उपलब्ध हो. प्रशासन प्रमुख आईटी कंपनियों से ले रही परामर्श : नंद कुमारम नंद कुमारम के अनुसार, इस प्रणाली में स्थानीय स्तर की सूचनाओं को भी एकीकृत किया जायेगा, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग समान रूप से लाभान्वित हो सकें. विशेष रूप से अशिक्षित या डिजिटल रूप से कम सक्षम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए ऐसे मॉड्यूल विकसित किये जा रहे हैं, जो प्रशासनी योजनाओं के आवेदन पत्र भरने, दस्तावेजों की जानकारी देने और प्रक्रिया समझाने में सहायता करेंगे. इस पहल को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन प्रमुख आईटी कंपनियों से भी परामर्श कर रही है. उन्होंने बताया कि टीसीएस सहित कई तकनीकी कंपनियों से बातचीत जारी है, ताकि एक सुरक्षित, स्केलेबल और भरोसेमंद डिजिटल ढांचा तैयार किया जा सके. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म को एआई प्रणाली से एकीकृत कर दिया जाये, तो लाखों उपयोगकर्ताओं तक तेजी से पहुंच संभव है. इससे दस्तावेज सत्यापन, आवेदन प्रक्रिया और सेवा वितरण अधिक सरल और पारदर्शी बन सकेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई को प्रयोगशाला से निकालकर गांव-कस्बों तक ले जाना ही प्रशासन का लक्ष्य है. क्या है IndiaAI Mission का उद्देश्य मार्च 2024 में केंद्र प्रशासन ने IndiaAI Mission को मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत ₹10,371 करोड़ है. इस मिशन का उद्देश्य देश में एआई आधारित मजबूत और आत्मनिर्भर पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है. इसके तहत उच्च क्षमता वाले कंप्यूटिंग संसाधन, हिंदुस्तानीय भाषाओं में एआई मॉडल, स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता, युवाओं के लिए प्रशिक्षण और सुरक्षित-नैतिक एआई ढांचा विकसित करने की योजना है. अपने बुलू पर माता-पिता को गर्व है देवघर के शिवपुरी महल्ले के अदयानंद झा के पुत्र हैं नंद कुमारम. पिता अदयानंद झा व मां मीना देवी कहते हैं कि बाबा भोले की कृपा से बुलू (नंद कुमारम के घर का नाम) को सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल से प्लस टू करने के बाद दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में नंद का नामांकन कराया. कुछ दिन बाद ही नंद दिल्ली से देवघर लौट आया. उसने कहा कि देवघर में ही रहकर तैयारी करूंगा. इसी दौरान उसका चयन आईआईटी (आइएसएम) धनबाद में हो गया. वहां से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की. इस दौरान उसके गुरु पांडेय सर ने यूपीएससी परीक्षा में सफल होने की प्रेरणा दी. अमेरिका की एक कंपनी में कुछ माह नौकरी करने के बाद नंद ने एक दिन फोन कर कहा कि मुझे अब यह नौकरी नहीं करनी है. मैं देवघर लौट रहा हैं. इसके बाद उसने 2008 में यूपीएससी की परीक्षा में आठवां रैंक लाकर आइएएस बने. पिता अदयानंद कहते हैं कि नंद कुमारम आज भी जमीन पर सोते हैं. नंद की पत्नी छवि भारद्वाज भी आइएएस हैं. पोता अणर्व झा आठवीं का छात्र है. नंद कुमारम के बचपन के मित्र पीयूष जायसवाल कहते हैं कि पैदल या साइकिल से चलना ही उन्हें पसंद है. The post लैब से निकल हर गांव तक पहुंचेगा AI: IndiaAI Mission की कमान संभाल रहे देवघर के IAS ने बताया अपना विजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

21 फरवरी की टॉप 20 खबरें: ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AI समिट मामले में यूथ कांग्रेस पर कार्रवाई

1. राष्ट्रपति ट्रंप को जोर का झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ प्रस्ताव किया रद्द Big Jolt to Trump Tariff: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका देते हुए उनके टैरिफ प्रस्ताव को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया है. कोर्ट के इस कदम से ट्रंप के आर्थिक एजेंडे के मुख्य आधार को तगड़ा झटका लगा है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 2. बंगाल में SIR पर बवाल : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत SIR Bengal: हिंदुस्तान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पश्चिम बंगाल के थाने में शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि केस की जांच की जायेगी. तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने 33 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश रची है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 3. AI समिट में विरोध के बाद बड़ी कार्रवाई, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से पहचान जारी India AI Impact Summit 2026: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता हैं. अब पुलिस उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी है. विरोध प्रदर्शन में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वीडियो क्लिप के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 4. पटना हॉस्टल कांड: धमकी भरे लेटर के बाद NEET छात्रा के घर पर लगे CCTV, जहानाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में CBI जांच जारी है. इसी बीच पीड़ित परिवार को धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है. कैमरे भी लगाए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 5. पटना हॉस्टल कांड: सस्पेंडेड SI से 4 घंटे तक क्या-क्या पूछी CBI? पप्पू यादव ने पटना SSP पर लगाए आरोप Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है. निलंबित दारोगा से घंटों पूछताछ हुई है. सीबीआई की टीम ने छात्रा के मामा से भी पूछताछ की. परिवार फिर से हॉस्टल प्रबंधन पर ही सवाल उठा रहा है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 6. सोनपुर में 4200 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर Bihar Cabinet: बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें 35 एजेंडों पर मुहर लगी. सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 7. बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष और पप्पू यादव पर निशाना साधा, तो जवाब में पलटवार भी हुआ. UGC एक्ट से लेकर कानून-व्यवस्था तक कई मुद्दों पर हंगामा रहा. सम्राट चौधरी ने ‘पुलिस दीदी’ योजना का भी ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 8. सीतामढ़ी का कचरा अब नहीं जाएगा बेकार, बक्सर में बनेगी प्लास्टिक से बेंच-कुर्सी, युवाओं को मिलेगा रोजगार Bihar News: सीतामढ़ी के चार प्रखंडों से जुटाए गए सिंगल यूज प्लास्टिक का अब बक्सर में पुनर्चक्रण (Recycling) होगा. इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. यहां पढ़ें पूरी समाचार 9. झारखंड की कोयला खदानों में मिला 30 करोड़ साल पुरानी दुनिया का सुराग, नॉर्थ कर्णपुरा में प्रमाण Jharkhand Coal Mines Fossils: झारखंड के नॉर्थ कर्णपुरा स्थित अशोका कोयला परियोजना में 28–30 करोड़ वर्ष पुराने गोंडवाना काल के जीवाश्म मिले हैं. बीरबल साहनी जीवाश्म विज्ञान संस्थान के शोध में ग्लोसोप्टेरिस वनस्पति और समुद्री अतिक्रमण के प्रमाण मिले, जो प्राचीन पर्यावरण और वर्तमान जलवायु परिवर्तन को समझने में अहम हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 10. जमशेदपुर में संस्थापक दिवस की तैयारी! 15 दिनों तक बंद रहेगा जुबिली पार्क, गाड़ियों की नो-एंट्री Jamshedpur Founders Day: जमशेदपुर में टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती के अवसर पर जुबिली पार्क 21 फरवरी से 7 मार्च तक बंद रहेगा. लाइटिंग और सजावट कार्य के कारण वाहनों की नो-एंट्री लागू की गई है. इससे मानगो, साकची, सोनारी और कदमा जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे. यहां पढ़ें पूरी समाचार 11. पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तैनात होंगे लीगल ऑफिसर, 28 को जारी होगा वोटर लिस्ट Supreme Court Decision on SIR West Bengal: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन में चल रही रस्साकशी के बीच एक साथ कई बड़े आदेश दिये हैं. राज्य प्रशासन के रवैये पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट को एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने के लिए लीगल ऑफिसर्स को तैनात करने के निर्देश दिये हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 12. बंगाल से पहले इन राज्यों के दौरे पर चुनाव आयोग, होगी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा Assembly Elections 2026: अप्रैल-मई में देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया वहां तैयारियों की समीक्षा करेगा. इसके लिए बंगाल से पहले तमिलनाडु और पुडुचेरी की यात्रा पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ जायेंगे. यहां पढ़ें पूरी समाचार 13. क्या है पैक्स सिलिका, जिसपर हस्ताक्षर करके हिंदुस्तान नयी टेक व्यवस्था का हिस्सा बना Pax Silica : हिंदुस्तान ने नयी तकनीकों को साझा करने के मंच पर देर से एंट्री ली है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि नवीनतम तकनीकों की सप्लाई चेन में हिंदुस्तान केंद्रीय भूमिका निभा सकता है. एआई और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग से हिंदुस्तान को काफी फायदा हो सकता है खास कर सुरक्षा से जुड़े मामलों में यह बहुत खास हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 14. पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बर्बाद किया’, पॉवर और अथॉरिटी के भूखे; वर्ल्ड कप झटके पर भड़का कंगारू फैन

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्नी संग गरीबी झेली, अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव

Khesari Lal Yadav Success Journey: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज भले ही सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर संघर्षों से भरा रहा है. कभी ऐसा समय भी था जब उनके पास शादी के लिए सेहरा खरीदने तक के पैसे नहीं थे. आर्थिक तंगी इतनी ज्यादा थी कि परिवार को उनकी शादी के लिए चार भैंसें बेचनी पड़ी थीं. संघर्षों से भरा शुरुआती जीवन खेसारी लाल यादव का बचपन बेहद साधारण और कठिन परिस्थितियों में बीता. मिट्टी के घर में रहने वाले खेसारी के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर थी. महज 20 साल की उम्र में उनकी शादी तय हुई, लेकिन उस वक्त उनके पास कोई स्थायी काम नहीं था. ससुराल की तरफ से तिलक में मिले 11 हजार रुपये भी उनके पिता ने लौटा दिए और अपनी तरफ से इंतजाम करने के लिए भैंसें बेच दीं. पत्नी ने हर मुश्किल में दिया साथ शादी के बाद भी जीवन आसान नहीं हुआ. साल 2006 में पत्नी चंदा देवी के साथ उन्होंने नई जिंदगी शुरू की, लेकिन रोजमर्रा के खर्च के लिए उन्हें दिल्ली जाकर लिट्टी-चोखा बेचना पड़ा. उस दौर में उनकी पत्नी ने छह महीने तक एक ही साड़ी पहनकर घर चलाया, लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी और हर कदम पर अपने पति का साथ दिया. एल्बम से मिली पहचान, बदली किस्मत खेसारी लाल यादव की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया जब उनका एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ सुपरहिट हुआ. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली. मेहनत और लगन के दम पर आज वे इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक आज खेसारी लाल यादव के पास करोड़ों की संपत्ति है. पटना और मुंबई में आलीशान घर, छपरा में पुश्तैनी मकान, महंगी कारें और सोने के गहने उनकी मेहनत की कहानी बयान करते हैं. एक फिल्म के लिए वे 50-60 लाख रुपये फीस लेते हैं और स्टेज शो व गानों से भी अच्छी कमाई करते हैं. संघर्ष से सफलता तक का यह सफर इस बात की मिसाल है कि मेहनत, धैर्य और परिवार का साथ हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का ‘होलिया में गर्दा होई’ रिलीज, वीडियो में छाया होली माहौल The post पत्नी संग गरीबी झेली, अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amazon Mega Electronic Days Sale: 75% तक छूट, स्मार्टवॉच से कैमरा तक धमाकेदार ऑफर

अमेजन पर चल रही मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स डे सेल ने ग्राहकों को जबर्दस्त आकर्षित किया है. 17 फरवरी से शुरू हुई यह सेल 22 फरवरी तक चलेगी और इसमें कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 75% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. लैपटॉप, स्मार्टवॉच और एक्सेसरीज पर ऑफर इस सेल में यूजर्स को लैपटॉप, स्मार्टवॉच, कैमरा, हेडफोन और अन्य एक्सेसरीज पर भारी छूट मिल रही है. खास बात यह है कि कई प्रीमियम ब्रांड्स भी इस ऑफर का हिस्सा बने हैं. कैमरा और वॉच पर बंपर डिस्काउंट Sony Alpha ILCE-7M4K फुल फ्रेम हाइब्रिड कैमरा अब 1,96,900 रुपये में उपलब्ध है. Samsung Galaxy Watch6 Classic सिर्फ 14,999 रुपये में मिल रही है. बजट सेगमेंट में boAt Lunar Discovery Watch मात्र 1,499 रुपये में खरीदी जा सकती है, जो 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है. CCTV और अन्य गैजेट्स वॉच और कैमरा के अलावा CP Plus CCTV कैमरा पर भी ऑफर दिया जा रहा है. यह उन ग्राहकों के लिए खास मौका है जो सुरक्षा उपकरण खरीदना चाहते हैं. स्मार्टफोन सेल भी शुरू इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के साथ ही अमेजन पर मेगा फोन मैनिया सेल भी 20 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जो 22 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा. यह भी पढ़ें: Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: दोनों टैबलेट में से आपके लिए कौन बेस्ट? देखें कंपैरिजन The post Amazon Mega Electronic Days Sale: 75% तक छूट, स्मार्टवॉच से कैमरा तक धमाकेदार ऑफर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top