Hot News

March 12, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन 4 फलों को चुनते टाइम याद रखें न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के ये टिप्स 

Hacks To Choose Fresh Fruits: बाजार में फलों की चमक देखकर उन्हें चुनना आसान लग सकता है, लेकिन असली मुश्किल तब सामने आती है जब घर पहुंचने पर तरबूज फीका हो या केले अगले ही दिन काले पड़ जाएं. सही फलों का चुनाव न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि आपकी सेहत और बजट दोनों का ख्याल रखता है. इसलिए जरूरी है कि फल लेते टाइम कुछ टिप्स का ध्यान रखा जाए. तरबूज ,अंगूर, केला और एवोकाडो जैसे फलों को खरीदते समय अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो आप आसानी से फ्रेश फल चुन सकते हैं. इन टिप्स को न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @leemamahajan पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इन फलों को लेते टाइम ध्यान रखने वाली बातें और इन्हें स्टोर करने का तरीका. तरबूज के लिए टिप्स  अगर आप तरबूज चुन रहे हैं तो इसके स्टेम पर ध्यान दें. अगर इसके स्टेम का रंग हरा हैं तो इसे नहीं लें. आप भूरे रंग के स्टेम वाले तरबूज को चुनें. ये ज्यादा मीठा होगा. तरबूज लेते टाइम इसके नीचे पीले रंग का धब्बा को देखें. अपने आकार के अनुसार भारी तरबूज आम तौर पर ज्यादा रसदार होता है. तरबूज के रंग को भी ध्यान से देखें चमकदार की बजाय फीके रंग वाला तरबूज बेहतर माना जाता है.  तरबूज को स्टोर करने का सही तरीका भी जानना जरूरी है. पूरे तरबूज को कमरे में रखें लेकिन काटने के बाद इसे फ्रिज में रखना चाहिए.  अंगूर के लिए टिप्स  अंगूर को चुनते टाइम आपको इसकी डंठल के रंग पर ध्यान देना होगा. अगर डंठल का रंग भूरा है तो इसे नहीं चुनें. आप हरे रंग के स्टेम वाले अंगूर को लें.  अंगूर को बिना धोएं फ्रिज में रखें. खाने से पहले अच्छे से धो लें.   एवोकाडो के लिए टिप्स  एवोकाडो के ऊपर स्टेम नहीं है तो इसे लेने से बचें. ये ज्यादा पका हुआ निकलेगा. अगर फल बहुत ज्यादा सख्त है तो ये अभी खाने के लिए तैयार नहीं है. अगर फल बहुत नरम है तो ये यह ज्यादा पका हुआ है. एवोकाडो को आप रूम टेम्परेचर पर रखकर पकने दें. जब ये पक जाए तब फ्रिज में स्टोर कर दें.  केले के लिए टिप्स  अगर केले बाहर से हरे हैं और दबाने से सॉफ्ट हैं तो इन्हें आर्टिफिशियल तरीके से पकाया गया है. आप ऐसा केला चुनें जो सख्त हो और जिसका रंग समान रूप से पीला हो. छोटे भूरे धब्बे वाले केले ज्यादा मीठे होते हैं. पके केले को आप रूम टेम्परेचर पर स्टोर करें. पके केले को बाकी फलों के साथ स्टोर नहीं करें.  View this post on Instagram A post shared by Leema Mahajan | Nutritionist & Weight loss specialist (@leemamahajan) यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स The post इन 4 फलों को चुनते टाइम याद रखें न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के ये टिप्स  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर पर बनाएं टेस्टी दही के कबाब, ट्राई करें शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी

Dahi Kebab: अगर आप भी कबाब खाने के शौकीन हैं तो दही के कबाब को जरूर ट्राई करें. आप इन कबाब को शाम में चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. घर पर मेहमान आने वाले हों और आप उन्हें कुछ स्पेशल सर्व करना चाहते हैं तो ये डिश एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आप भी दही के कबाब बनाना चाहते हैं तो शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ohcheatday पर शेयर किया है.  दही कबाब बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? हंग कर्ड- 300 ग्राम (8–12 घंटे तक लटका हुआ) पनीर- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ) शिमला मिर्च- आधा कप (बहुत बारीक कटी हुई) प्याज- 1 बड़ा ( बारीक कटा हुआ) भुना हुआ बेसन- 2 बड़ा चम्मच  अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई) हरा धनिया- 2 बड़ा चम्मच(कटा हुआ) क्रिस्पी प्याज- आधा कप (बेक या एयरफ्राई किया हुआ) चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला- 1 चुटकी इलायची पाउडर- 1 चुटकी नमक- स्वादानुसार तेल- शैलो फ्राई करने के लिए दही के कबाब को कैसे तैयार करें? दही के कबाब बनाने के लिए एक बाउल में हंग कर्ड, कद्दूकस किया हुआ पनीर और भुना हुआ बेसन डालें.  इसे अच्छी तरह मिलाकर स्मूद और हल्का सख्त मिश्रण बना लें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और क्रिस्पी प्याज डालें.  इसके बाद चाट मसाला, गरम मसाला, इलायची पाउडर और नमक मिला लें. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिला लें. मिश्रण इतना गाढ़ा होना चाहिए कि इससे टिक्की आसानी से बन जाए.  अब इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें.  हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें. इसे आप ब्रेड क्रम्बस में लपेट दें. फिर इन्हें दोबारा 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें जिससे कि ये अच्छी तरह सेट हो जाएं.  अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. कबाब को मीडियम आंच पर पका लें. जब ये दोनों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तब आप इसे प्लेट में निकाल लें और गरमा गरम सर्व करें.  View this post on Instagram A post shared by Oh, Cheat Day ! (@ohcheatday) यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा  The post घर पर बनाएं टेस्टी दही के कबाब, ट्राई करें शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, सामने आया वीडियो

Farooq Abdullah : जम्मू में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया. इस घटना में फारूक अब्दुल्ला (जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम) बाल-बाल बच गए. हमलावर ने उन्हें पॉइंट-ब्लैंक रेंज (नजदीक से गोली चलाना) से गोली मारने की कोशिश की. हमलावर बस कुछ कदम पीछे था. उसने गोली चलाई, लेकिन नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NDG) के कमांडो ने उसे धक्का दे दिया. Allah is kind. My father had a very close shave. The details are sketchy at the moment but what is known is that a man with a loaded pistol was able to get within point blank range & discharge a shot. It was only the close protection team that deflected the shot & ensured that… https://t.co/hYBe64Eigl — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 11, 2026 जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीडियो एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि मेरे पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए. फिलहाल पूरी जानकारी साफ नहीं है, लेकिन इतना पता चला है कि एक शख्स भरी हुई पिस्तौल लेकर बहुत करीब तक पहुंच गया. उसने गोली चला दी. गनीमत रही कि सुरक्षा में तैनात क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई की. हमला नाकाम कर दिया. फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. खासकर यह कि Z+ और NSG सुरक्षा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कोई हथियार लेकर कैसे पहुंच गया. जम्मू में किया गया फारूक अब्दुल्ला पर हमला न्यूज एजेंसी पीटीआई से अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के समारोह स्थल से निकल रहे थे. फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाला कौन? आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है. वह पुरानी मंडी का निवासी है. जामवाल की उम्र 70 साल से अधिक है. अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त वह नशे की हालत में था. उसका हथियार छीने जाने और जमीन पर गिराए जाने से पहले उसने एक गोली चला दी थी. गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ. The post जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, सामने आया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top