Hot News

March 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 साल बाद बिहार का नया CM तय! नीतीश के बाद ‘सम्राट युग’ की तैयारी, मंत्री ने भी किया कंफर्म

समाचार हाईलाइट सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विश्‍वस्‍त सहयोगी पहले भी कहते रहे हैं यही लोग देखेंगे : विजय चौधरी अगला मुख्‍यमंत्री कौन? सस्‍पेंस खत्‍म अब ताजपोशी के ऐलान का इंतजार! Samrat Choudhary next CM Bihar : जी हां, अब ये लगभग तय हो गया है कि बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. इस बात पर मोहर अब बिहार प्रशासन के एक और मंत्री ने भी लगा दी है. इसके बाद ये माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ही शपथ लेने वाले हैं. सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विश्‍वस्‍त सहयोगी आज सीएम आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जल संसाधन विभाग और संसदीय कार्य मंत्री Vijay Choudhary ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है. नीतीश कुमार पहले भी ये बात कहते रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं उस वक्‍त मौजूद था, जब मुख्‍यमंत्री ने सम्राट चौधरी का नाम लिया. उन्‍होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी मुख्‍यमंत्री जी के साथ उपमुख्‍यमंत्री के रूप में काम करते रहे हैं. वो लगातार मुख्‍यमंत्री जी के विश्‍वस्‍त सहयोगी रहे हैं. पहले भी कहते रहे हैं यही लोग देखेंगे : विजय चौधरी पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने ये भी कहा कि मुख्‍यमंत्री जी पहले भी कहते रहे हैं कि ‘यही लोग देखेंगे. इसमें कोई नई बात नहीं है.’ उन्‍होंने पत्रकारों से ही सवालिया लहजे में पूछ लिया कि इसमें नई बात क्‍या है? ये तो आप लोग इसे नया बताने की कोशिश करते हैं. अगला मुख्‍यमंत्री कौन? सस्‍पेंस खत्‍म दरअसल, इस वक्‍त पूरे देश की मीडिया की नजर बिहार पर बनी हुई है. मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar Rajya Sabha जाएंगे और लगभग 20 साल बाद बिहार के सीएम की कुर्सी खाली करेंगे. ऐसे में एक तरफ जहां बिहार को नया सीएम मिलने वाला है. वहीं, पूरे देश की उत्‍सुकता इस बात को लेकर बनी हुई है कि आखिर 20 साल बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा? अब ताजपोशी के ऐलान का इंतजार! मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ओर से सम्राट चौधरी के नाम पर मोहर लगा दी है. ‘बिहार का अगला सीएम कौन?’ के सवाल के बीच आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पहली पसंद का ऐलान कर दिया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री Samrat Choudhary की ताजपोशी की तारीख का ऐलान कब होता है? पटना : सम्राट चौधरी ही होंगे बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री हो गया तय! नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने भी कहा, मुख्‍यमंत्री जी ये बात तो पहले से ही कहते आ रहे हैं, इसमें नया क्‍या? खुद सुनिए क्‍या बोले संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय चौधरी.@samrat4bjp @BJP4Bihar @VijayKChy… pic.twitter.com/h70Fy0YbzX — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 18, 2026 Also Read : सीएम नीतीश ने अगले मुख्‍यमंत्री का किया ऐलान? सम्राट के कंधे पर हाथ रख कहा, आगे यही सब काम देखेंगे… The post 20 साल बाद बिहार का नया CM तय! नीतीश के बाद ‘सम्राट युग’ की तैयारी, मंत्री ने भी किया कंफर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सऊदी अरब में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, जानें भारत में कब मन सकती है ईद

Eid Ul Fitr 2026 Moon Sighting: आज 18 मार्च की शाम सऊदी अरब में सूर्यास्त के तुरंत बाद शव्वाल का चांद देखने की प्रक्रिया शुरू की गई. लोग खुले आसमान के नीचे इकट्ठा होकर नग्न आंखों और दूरबीन की मदद से चांद देखने का प्रयास करते रहे. कई स्थानों पर आधुनिक टेलीस्कोप का भी इस्तेमाल किया गया, ताकि चांद की हल्की झलक को भी देखा जा सके. हालांकि, मौसम की अनुकूलता न होने और आसमान में बादल छाए रहने के कारण कहीं भी चांद दिखाई नहीं दिया. इसके चलते वहां ईद की तारीख को लेकर अब अगली शाम का इंतजार किया जाएगा. हिंदुस्तान में कल दिख सकता है ईद का चांद हिंदुस्तान में अब सभी की निगाहें 19 मार्च की शाम पर टिकी हैं. विशेष रूप से दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में चांद दिखने की संभावना जताई जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि शाम 6:24 PM से 6:58 PM के बीच चांद का नया रूप यानी हिलाल दिखाई देता है, तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. मस्जिदों और चांद देखने वाली कमेटियों ने लोगों से आसमान पर नजर बनाए रखने की अपील की है. मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती इस बार चांद देखने में मौसम सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आया है. 18 मार्च की शाम को कई क्षेत्रों में मौसम अस्थिर रहा. कहीं हल्के बादल तो कहीं घने बादल छाए रहे, जिससे आसमान साफ नहीं दिख पाया. पश्चिमी तटीय इलाकों और द्वीपों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. इसके अलावा, तापमान में गिरावट और 40 km/h की रफ्तार से चल रही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने धूल उड़ाकर विजिबिलिटी को काफी कम कर दिया. इन परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि अगर मौसम साफ रहा, तो 19 मार्च को चांद दिखाई दे सकता है और ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा. The post सऊदी अरब में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, जानें हिंदुस्तान में कब मन सकती है ईद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खरगे के ‘मोदी से शादी’ वाले बयान पर देवेगौड़ा का पलटवार, कहा- मुझे Congress देना पड़ा तलाक

Kharge vs HD Deve Gowda: मल्लिकार्जुन खरगे ने रिटायर हो रहे सांसदों को विदाई देते हुए एचडी देवेगौड़ा पर कहा- पता नहीं देवेगौड़ा को क्या हो गया, प्रेम हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली. खरगे के बयान पर खुद प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराते नजर आए. कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी का करारा तंज 🔥 “54 साल से मैं H. D. Deve Gowda को जानता हूँ। पहले मोहब्बत हमारे साथ की फिर अचानक रिश्ता बदलकर शादी मोदी के साथ कर ली 🤣🤣 pic.twitter.com/w8cGoABEZF — Ashfaq Joiya (@ashpak_Hussain7) March 18, 2026 खरगे को देवेगौड़ा ने दिया करारा जवाब खरगे पर पलटवार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे और पुराने दोस्त, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज संसद में मेरे बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के प्यार में था, लेकिन आखिर में मैंने मोदी जी (BJP) से शादी कर ली. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसका कारण नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया. अगर मैं अपने दोस्त को शादी वाली ही भाषा में जवाब दूं, तो मैं यह कहना चाहूंगा कि कांग्रेस के साथ मेरी जबरदस्ती की शादी थी, लेकिन मुझे उन्हें तलाक देना पड़ा क्योंकि वह एक ज्यादती भरा रिश्ता था. मैंने कांग्रेस गठबंधन को नहीं छोड़ा. बल्कि वे ही थे जो छोड़कर चले गए. उन्होंने मेरे पास उन्हें तलाक देने और एक ज्यादा स्थिर गठबंधन खोजने के अलावा कोई और चारा नहीं छोड़ा. Former Prime Minister of India and Janata Dal (Secular) president HD Deve Gowda issues a statement. “My dear and longtime friend, Mallikarjun Kharge, made a light-hearted comment in Parliament today about me having been in “love”with them (Congress) but “married” Modi Ji (BJP)… pic.twitter.com/kGNkJDRWQ7 — ANI (@ANI) March 18, 2026 राज्यसभा से 59 सदस्य हो रहे रिटायर 9 स्त्रीओं सहित कुल 59 सदस्य 20 राज्यों से अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर होंगे. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हैं. ये भी पढ़ें: असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन किया, कहा–पार्टी में घुटन हो रही थी The post खरगे के ‘मोदी से शादी’ वाले बयान पर देवेगौड़ा का पलटवार, कहा- मुझे Congress देना पड़ा तलाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Twitter यूजर्स परेशान, X फिर हुआ डाउन

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले Twitter) एक बार फिर तकनीकी दिक्कतों का शिकार हो गया है. मंगलवार रात से ही हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि उनका टाइमलाइन लोड नहीं हो रहा, पोस्ट रिफ्रेश नहीं हो रहे और कई लोग अचानक लॉगआउट हो गए. Downdetector के मुताबिक, शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी और कुछ ही घंटों में 15,000 से 20,000 तक पहुंच गई. किन देशों में सबसे ज्यादा असर इस बार की आउटेज ने हिंदुस्तान और अमेरिका के यूजर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित किया. हिंदुस्तान में वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आई, जबकि अमेरिका में ऐप यूजर्स को लॉगिन और टाइमलाइन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ीं. यह दिखाता है कि समस्या सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं बल्कि ग्लोबल स्तर पर है. क्या-क्या दिक्कतें सामने आईं यूजर्स ने बताया कि टाइमलाइन लोड नहीं हो रही, एरर मैसेज आ रहे हैं और मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है. कुछ यूजर्स को बिना वजह लॉगआउट कर दिया गया. इन समस्याओं से साफ है कि प्लैटफॉर्म पर सर्वर या बैकएंड से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया जैसा कि हर आउटेज के दौरान होता है, इस बार भी यूजर्स ने अपनी नाराजगी और मजाक दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर शेयर करना शुरू कर दिया. मीम्स, जोक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिससे पता चलता है कि X पर निर्भरता कितनी ज्यादा है और आउटेज का असर ऑनलाइन इंटरैक्शन पर कितना गहरा पड़ता है. बढ़ती शिकायतें Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 45% यूजर्स ऐप ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे, 28% को टाइमलाइन से जुड़ी समस्या थी और 16% वेबसाइट ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे. रात 9 बजे तक रिपोर्ट्स 20,000 के करीब पहुंच गईं, जो बताती हैं कि आउटेज लगातार बढ़ रहा है और ज्यादा यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स की छतरी के नीचे आये स्टारलिंक, ग्रोक और X; जानिए इससे क्या बदलेगा The post Twitter यूजर्स परेशान, X फिर हुआ डाउन appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

निजी अस्पताल में लूटपाट के दौरान एक लूटेरा धराया, दूसरा फरार

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात लूटपाट के दौरान अस्पताल कर्मियों ने एक लुटेरे को धर दबोचा। वहीं दूसरा लूटेरा भागने में सफल रहा। धराये लुटेरे की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आर. एन. ए.आर .कॉलेज के समीप रहने वाले निरंजन कुमार सिंह के पुरुष रितिक राज एवं फरार लूटेरा की पहचान चांदना पेट्रोल पंप समस्तीपुर के समीप रहने वाले निकेश कुमार के पुत्र सत्यम कुमार सिंह के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर बुधवार को मुसरीघरारी थाना कांड सं. 44/26 दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गोहदा रुपौली निवासी स्व. मो. शमीउद्दीन के पुत्र मो.अरमान ने कहा है कि मंगलवार की देर शाम में वह अपने भाई के निजी अस्पताल जीवन अस्पताल में बैठा था, जो एन एच 28 किनारे स्थित है। उनका भाई मो. सलाउद्दीन ईद की खरीदारी के लिए बाजार गया हुआ था। उनकी अनुपस्थिति में दवा दुकान का काउंटर वही संभाले हुए था। इस बीच रात्रि के करीब 9:45 बजे दो युवक अस्पताल के अंदर घुसे। इसमें एक ने उनकी कनपटी में पिस्टल सताते हुए कहा कि जो भी कैश तुम्हारे पास है दे दो, वरना गोली मार दूंगा। साथ ही उसने दवा दुकान के गल्ले से 48 हजार 350 रुपए निकाल लिए। इसके बाद दोनों लुटेरे भागने लगे। उनके द्वारा शोर मचाने पर अस्पताल के सभी कर्मी बाहर निकले। इसमें पिस्टल के साथ एक लुटेरे को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। बाद में धराए लुटेरे को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्रि 2026: डोली में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. यह माता दुर्गा की उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस बार मां दुर्गा डोली में सवार होकर पृथ्वी पर पधार रही हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मां का डोली पर आगमन देश-दुनिया में उतार-चढ़ाव का संकेत देता है, लेकिन भक्तों के लिए यह चैत्र नवरात्र विशेष कृपा और आशीर्वाद लेकर आ रहा है. आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान बदलती ग्रहों की चाल का मेष से लेकर मीन राशि तक क्या प्रभाव पड़ेगा. जानिए चैत्र नवरात्रि का सभी 12 राशियों पर प्रभाव मेष राशि: यह नवरात्र आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि इस दौरान आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. वृषभ राशि: यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. सही बजट बनाकर चलने से आप आर्थिक संतुलन बनाए रख पाएंगे. मिथुन राशि: यह नवरात्र आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. कर्क राशि: यह समय लाभकारी रहेगा. धन लाभ के योग बनेंगे, करियर में उन्नति होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सिंह राशि: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे. कन्या राशि: कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. प्रमोशन या नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. तुला राशि: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा. जल्दबाजी से बचें, तभी लाभ मिलेगा. वृश्चिक राशि: सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा. धनु राशि: यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी. मकर राशि: करियर में नए अवसर मिलेंगे. धन लाभ के साथ आपकी स्थिति मजबूत होगी. कुंभ राशि: कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग हैं. मीन राशि: यह नवरात्र समृद्धि लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी व व्यापार में लाभ के संकेत हैं. यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri: कल है घटस्थापना, जल्दी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि The post चैत्र नवरात्रि 2026: डोली में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर में जिला पदाधिकारी बंदी दरबार का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – श्री रोशन कुशवाहा (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा मंडल कारा, समस्तीपुर में बंदी दरबार का आयोजन हेतु कारा पर आगमन के उपरान्त सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तदोपरान्त जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स विकास योजना के अन्तर्गत कारा कर्मियों हेतु कारा परिसर में नव अधिष्ठापित ओपेन जिम का उद्घाटन किया गया। ओपेन जिम का विधिवत् उद्घाटन के उपरान्त जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में मंडल कारा, समस्तीपुर के अन्दर बंदी दरबार का आयोजन किया गया। बंदी दरबार में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की ओर से पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) श्री नरेन्द्र शर्मा पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर, काराधीक्षक श्री प्रशान्त कुमार ओझा, प्रभारी उपाधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा पटेल, श्रीमती कंचन कुमारी सहित कारा के सुरक्षा कर्मियों एवं कारा में संसीमित बंदी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम काराधीक्षक श्री प्रशान्त कुमार ओझा द्वारा जिला पदाधिकारी को पौधा से सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बंदी दरबार में उपस्थित सभी बंदियों से उनकी शिकायत निवारण हेतु व्यक्तिगत एवं सामुहिक समस्या / सुझाव पूछे गये बंदियों द्वारा कारा में विद्युत आपूर्ति बाधक होने पर पानी की उपलब्धता हेतु 06 चापाकल लगवाने एवं भीषण गर्मी से बचाव हेतु वाटर कुलर उपलब्ध कराने हेतु लिखित आवेदन देकर अनुरोध किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बंदियों को आश्वासन दिया गया कि बंदी हित में कारा में चापाकल एवं वाटर कुलर यथाशीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। उनके द्वारा बताया गया कि विद्युत की आपूर्ति के लिए सोलर उपकरण हेतु संबंधित विभाग यथा ब्रेडा आदि को उपकरण लगाने हेतु निदेशित किया जाएगा तथा नया जनरेटर खरीदने हेतु विभाग को अनुशंसा भेजी जाएगी। उन्होंने काराधीक्षक को निदेश दिया कि इस संबंध में संबंधित विभाग से यथाशीघ्र पत्राचार करें। कुछ बंदियों द्वारा बंदी दरबार में अपने व्यक्तिगत पारिवारिक जमीनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन समर्पित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारा की व्यवस्था सुधार की ओर प्रगतिशील है। कारा में बंदियों की समस्याओं को न्युनतम करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बंदियो से नकारात्मक सोंच के उपर उठकर रचनात्मक कार्यों यथा कारा में चलायी जा रही मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण, शैक्षणिक प्रशैक्षणिक प्रशिक्षणों में बढ़-चढ़कर सम्मलित होने को कहा ताकि बंदी कारामुक्त होने के उपरान्त स्वावलंबी होकर अपना स्वयं की रोजगार स्थापित कर सके। उन्होने सभी बंदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षणों में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। बंदियों की अन्य किसी भी प्रकार की कोई समस्या/सुझाव नहीं होने पर काराधीक्षक द्वारा जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर को मिथिला पेंटिंग की प्रतीक चिन्ह समर्पित कर बंदी दरबार समाप्ति की अनुमति प्राप्त की गयी।

समस्तीपुर

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस वर्ष की प्रथम बैठक का आयोजन

शुद्ध सरल और व्यवहारिक हिंदी के प्रयोग पर ज़ोर नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा की गई, जिन्होंने बैठक की कार्यसूची प्रस्तुत करते हुए राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बैठक में अपर मुख्य रजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सन्नी सिन्हा द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “समस्तीपुर मंडल पूर्णतः हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थित है, जहाँ आमजन अपने अधिकांश कार्य हिंदी में ही करते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि कार्यालयीन कार्यों में भी शुद्ध, सरल एवं व्यवहारिक हिंदी का प्रयोग बढ़ाया जाए, जिससे हिंदी का वास्तविक विकास एवं व्यापक प्रसार सुनिश्चित हो सके”। बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक कार्यसूची के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विभागों में हिंदी के प्रयोग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए उपयोग बढ़ाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। विशेष रूप से यह जोर दिया गया कि नोटिंग, ड्राफ्टिंग, पत्राचार तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि राजभाषा हिंदी केवल संवैधानिक दायित्व ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम भी है। हिंदी के व्यापक प्रयोग से न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवाद भी अधिक सरल और सहज हो जाता है। अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे। समस्तीपुर मंडल द्वारा राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं उसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और जनसंपर्क दोनों को सुदृढ़ किया जा सके।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का अपडेट

Bank Holidays: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है और आप कल यानी 19 मार्च को ब्रांच जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए बहुत जरूरी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, देश के कई प्रमुख शहरों में कल बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में बिना जानकारी के घर से निकलना आपके समय और मेहनत को बर्बाद कर सकता है. 19 मार्च को क्यों बंद रहेंगे बैंक? कल यानी 19 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में कई क्षेत्रीय त्योहार मनाए जा रहे हैं. इनमें गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष (युगादि), सजीबू नोंगमपनबा और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत जैसे खास अवसर शामिल हैं. इन्हीं स्थानीय छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. 19 मार्च को इन 11 शहरों में बंद रहेंगे बैंक 19 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में एक साथ बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसकी वजह से मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख शहरों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी. ऑनलाइन सेवाओं का कर सकते हैं इस्तेमाल भले ही बैंकों की शाखाएं इन दिनों में बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. अगर आपको सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने हैं या बैलेंस चेक करना है, तो आप डिजिटल माध्यमों का सहारा ले सकते हैं. Also Read: घर किराए पर देने से पहले ये 3 काम हैं बेहद जरूरी, एक छोटी सी लापरवाही और शुरू हो जाएगी कानूनी परेशानी The post नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुमका में डॉ. प्रवीण तोगड़िया की ‘हुंकार’! बांग्लादेश घुसपैठ पर कड़ा प्रहार, लोगों से की बड़ी अपील

Dr Pravin Togadia, दुमका (आनंद जायसवाल): दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस समस्या पर समय रहते सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि घुसपैठियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में स्थिति गंभीर हो सकती है. डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- एकजुटता ही असली शक्ति डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भाषण के दौरान समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब समाज विभाजित होता है, तो उसकी ताकत कमजोर पड़ जाती है, जबकि एकजुटता ही उसकी असली शक्ति है. उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और संगठित रहने की अपील की. सम्मेलन में जनसंख्या संतुलन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. इस दौरान “तीन शिशु हिंदू सच्चे” जैसे नारे लगाये गये और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की जरूरत पर बल दिया गया. Also Read: बंदगांव में नहीं थमा शिक्षिका और ग्रामीणों का विवाद, दूसरे दिन भी स्कूल में लटका रहा ताला डॉ. प्रवीण तोगड़िया का दो दिन हनुमान चालीसा पाठ कराने का अह्वान डॉ. तोगड़िया ने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात की. साथ ही उन्होंने गांव-गांव में सप्ताह में दो दिन हनुमान चालीसा पाठ कराने का आह्वान किया. उनका कहना था कि इससे समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा और एकता मजबूत होगी. शिक्षा, रोजगार और किसानों का भी उठा मुद्दा डॉ. प्रवीण तोगड़िया सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों को भी उठाना नहीं भूले. उन्होंने कहा कि युवाओं को किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए. वहीं किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किये को जरूरी बताया. अंत में उन्होंने लोगों से अपने जीवन में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की अपील की, जिसमें बड़ों का सम्मान, प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता तथा परिवार के साथ समय बिताने पर जोर दिया गया. Also Read: जोन्हा में भक्तिमय हुआ माहौल, 1111 स्त्रीओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा; राम कथा का शुभारंभ The post दुमका में डॉ. प्रवीण तोगड़िया की ‘हुंकार’! बांग्लादेश घुसपैठ पर कड़ा प्रहार, लोगों से की बड़ी अपील appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top