Hot News

March 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अधीर रंजन चौधरी 26 साल बाद लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, इस सीट से होंगे उम्मीदवार

मुख्य बातें लोकसभा में रह चुके हैं पार्टी के नेता मुर्शिदाबाद से रह चुके हैं विधायक Bengal Election: कोलकाता: बंगाल की नेतृत्व में कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नयी रणनीति पर काम कर रही है. कांग्रेस हाई कमांड अधीर रंजन चौधरी को बंगाल की नेतृत्व में उतारने की सोच रही है. अधीर चौधरी को विधानसभा में उम्मीदवार बनाया जा सकता है. बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने भी इस बात को दोहराया है. अधीर चौधरी को उनके गृह क्षेत्र बरहमपुर से चुनाव में उतारा जा सकता है. हालांकि, इस मामले पर अंतिम फैसला कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया जाएगा. लोकसभा में रह चुके हैं पार्टी के नेता करीब ढाई दशकों से संसद के गलियारों में नजर आनेवाले अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. करीब 26 वर्षों बाद वो विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में दिखेंगे. 24वीं लोकसभा चुनाव हारने के बाद वर्तमान में अधीर पूर्व सांसद हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सुभंकर प्रशासन के कंधों पर है. कुल मिलाकर, अधीर पर फिलहाल कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं है. कांग्रेस नेतृत्व इस समय अधीर रंजन चौधरी को बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो उनके कंधे पर अपनी सीट जीतने के साथ-साथ कांग्रेस को बंगाल में फिर से खड़ा करने की जिम्मेदारी भी होगी. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मुर्शिदाबाद से रह चुके हैं विधायक बरहमपुर के ‘रॉबिन हुड’ कहे जाने वाले अधीर रंजन चौधरी 1996 में मुर्शिदाबाद के नबग्राम से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. वे 1999 के लोकसभा चुनावों तक विधायक रहे. फिर, 1999 के लोकसभा चुनावों में, अधीर ने बरहमपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करके पहली बार संसद में प्रवेश किया. वे बरहमपुर से 25 वर्षों तक सांसद रहे. 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें तृणमूल के यूसुफ पठान ने हराया था. बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में से एक बहरामपुर है. इस क्षेत्र में अधीर का दबदबा कभी काफी रहा है, लेकिन, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुब्रता मैत्रा ने बहरामपुर से जीत हासिल की. Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला The post अधीर रंजन चौधरी 26 साल बाद लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, इस सीट से होंगे उम्मीदवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

Ukraine Military Expert in Middle East: 28 फरवरी से शुरू हुआ ईरान युद्ध समाचार लिखे जाने तक जारी है. यह युद्ध का 19वां दिन है. युद्ध की वजह से तबाही के आंकड़े 2000 से ज्यादा मौत, आम जीवन में आई परेशानी और दुनिया में आए तेल संकट से कहीं ज्यादा है. इसमें इजरायल के साथ अमेरिका तो तन कर खड़ा है ही, अब एक समाचार सामने आई है कि यूक्रेन भी इस युद्ध ईरान के खिलाफ है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि 200 से ज्यादा यूक्रेनी सैन्य विशेषज्ञ खाड़ी क्षेत्र और पूरे मिडिल ईस्ट में मौजूद हैं. ये एक्सपर्ट ईरान के ड्रोन हमलों से बचाव में वहां की प्रशासनों की मदद कर रहे हैं. मंगलवार को जेलेंस्की यूके की पार्लियामेंट पहुंचे. उन्होंने वहां पर लंबा चौड़ा भाषण दिया. लंदन में  संसद के दर्जनों सदस्यों को संबोधित करते हुए यूक्रेनी नेता ने बताया कि 201 एंटी-ड्रोन विशेषज्ञ पहले से ही क्षेत्र में तैनात हैं और 34 अन्य ‘तैनाती के लिए तैयार’ हैं. ज़ेलेंस्की ने अपने भाषण में कहा, ‘ये सैन्य विशेषज्ञ हैं, जो जानते हैं कि कैसे मदद करनी है और शाहेद ड्रोन से कैसे बचाव करना है.’  ईरान अपने लो कॉस्ट ड्रोन की मदद से मिडिल ईस्ट के देशों में अमेरिकी हितों को निशाना बना रहा है. यह लोइटरिंग म्यूनिशन कामिकाजे ड्रोन (एक ही जगह चक्कर लगाकर, आत्मघाती हमला करने वाले) काफी घातक सिद्ध हो रहे हैं. यूक्रेनी प्रेसिडेंट ने इसी का जिक्र यूके की संसद में किया. उन्होंने कहा कि  इन्हें रूस 2022 से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘रूस और ईरान के शासन नफरत में भाई हैं, और इसलिए हथियारों में भी साझेदार हैं. हम चाहते हैं कि नफरत पर आधारित शासन किसी भी रूप में जीत न सकें.’ जेलेंस्की ने कहा, ‘हमारी टीमें पहले से ही यूएई, कतर, सऊदी अरब में मौजूद हैं और अब कुवैत की ओर जा रही हैं. हम कई अन्य देशों के साथ भी काम कर रहे हैं, समझौते पहले ही हो चुके हैं. हम नहीं चाहते कि ईरानी शासन का यह आतंक अपने पड़ोसियों के खिलाफ सफल हो.’ पिछले हफ्ते भी यूक्रेनी नेता ने कहा था कि सैन्य टीमें कई खाड़ी देशों और जॉर्डन में भेजी गई हैं. Right now, there are 201 Ukrainians in the Middle East and the Gulf region. And another 34 are ready to deploy. These are military experts, experts who know how to help, how to defend against “shahed” drones. Our teams are already in the Emirates, Qatar, Saudi Arabia, and on the… pic.twitter.com/euID5BBqUt — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) March 17, 2026 जेलेंस्की ने और क्या-क्या कहा? जेलेंस्की ने मंगलवार को कीर स्टार्मर और नाटो के महासचिव मार्क रूटे से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि रूस को ईरान से शाहेद-136 ड्रोन मिले हैं और ईरान ने ‘रूस को इन्हें लॉन्च करना सिखाया और इनके उत्पादन की तकनीक भी दी. रूस ने बाद में इन्हें और उन्नत किया. अब हमारे पास साफ सबूत हैं कि इस क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे ईरानी शाहेद ड्रोन में रूसी कंपोनेंट्स भी शामिल हैं.’ उन्होंने कहा, ‘आज ईरान के आसपास जो हो रहा है, वह हमारे लिए दूर की जंग नहीं है, क्योंकि रूस और ईरान के बीच सहयोग है.’ उन्होंने ड्रोन युद्ध और निर्माण में यूक्रेन की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए दावा किया कि यूक्रेन में मोर्चे पर रूस को होने वाले 90% नुकसान ‘हमारे ड्रोन की वजह से’ हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि यूक्रेन अब समुद्री और हवाई ड्रोन से आगे बढ़कर ऐसे इंटरसेप्टर बना रहा है जो दुश्मन के ड्रोन को मार गिरा सकते हैं. उनके अनुसार, यूक्रेन रोजाना कम से कम 2,000 इंटरसेप्टर बना सकता है, जिसमें से आधे उसकी अपनी सुरक्षा के लिए और बाकी सहयोगी देशों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. जेलेंस्की ने कहा, ‘हमने साधारण आत्मघाती समुद्री ड्रोनों से शुरुआत की. फिर हमने ऐसे ड्रोन बनाए जिनमें बुर्ज लगे हैं और जो हेलीकॉप्टरों को मार गिरा सकते हैं. अब हमारे पास ऐसे ड्रोन हैं जो समुद्र से रूसी लड़ाकू विमानों को मार गिरा सकते हैं. हमने ऐसे जहाज विकसित किए हैं जो अन्य ड्रोनों को ले जा सकते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘काला सागर में खतरों का सामना करते हुए, हम सही सुरक्षा समाधान खोज रहे हैं. इन समाधानों का उपयोग आपके मामलों में भी किया जा सकता है, जिसमें आज होर्मुज जलडमरूमध्य जैसी जटिल परिस्थितियाँ भी शामिल हैं. ड्रोन उन समस्याओं को हल कर सकते हैं जिन्हें कभी-कभी एक बेड़ा भी हल नहीं कर पाता.’  जेंलेंस्की ने कहा, ‘अगर अमीरात में किसी शाहेद ड्रोन को रोकना हो, तो हम कर सकते हैं. अगर इसे यूरोप या यूनाइटेड किंगडम में रोकना हो, तो भी हम कर सकते हैं. यह तकनीक, निवेश और सहयोग का सवाल है.’ हालांकि, यूक्रेन दुनिया के अग्रणी ड्रोन इंटरसेप्टर उत्पादकों में से एक बन चुका है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें मध्य पूर्व में ईरान के ड्रोन हमलों से निपटने के लिए यूक्रेन की मदद की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने कहा- नहीं चाहिए यूक्रेन की मदद ईरान के शाहेद ड्रोन से मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने अपने लुकास ड्रोन को इस्तेमाल करना शुरू किया है. लुकास- लो कॉस्ट अनक्रूड कांबैट अटैक सिस्टम है. यह ईरान के शाहेद ड्रोन को ही कॉपी करके बनाया गया है. ईरान ने अपने शाहेद ड्रोन को सऊदी अरब, यूएई, कतर, इराक और कुवैत में इस्तेमाल किया है. ऐसे में अमेरिका ने लुकास से मुकाबला करना शुरू किया. वहीं खाड़ी के देशों ने यूक्रेन की मदद से शाहेद को ठिकाने लगाने का प्रयास किया है.  यूक्रेन ने अपने देश में कैसे शाहेद को मात दिया? यूक्रेन ने ईरान निर्मित शाहेद ड्रोन का मुकाबला करने के लिए मल्टी लेयर रक्षा रणनीति अपनाई. इसमें रडार और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से ड्रोन की पहचान और सिग्नल जाम करना, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और मिसाइल सिस्टम से उन्हें मार गिराना और सबसे अहम कम लागत वाले अपने ‘ड्रोन इंटरसेप्टर’ विकसित करना शामिल है, जो हवा में ही दुश्मन ड्रोन को नष्ट कर देते हैं. यूक्रेन ने शाहेद के खतरे से लड़ने के लिए महंगे मिसाइल सिस्टम

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026 से पहले खुलासा, कौन है वो खिलाड़ी जो धोनी को पिलाता है हुक्का?

Highlights खलील अहमद हैं धोनी के ‘शीशा मैन’ 4.80 करोड़ रुपये में खलील हुए थे शामिल हसी और इरफान भी कर चुके हैं जिक्र धोनी का अंदाज है सबसे अलग सैम बिलिंग्स का आईपीएल करियर MS Dhoni Hookah: एमएस धोनी को हुक्का पीने का शौक है. यह बात क्रिकेट फैंस के लिए नई नहीं है. कई पूर्व क्रिकेटर पहले भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं. अब इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने एक पॉडकास्ट में धोनी के हुक्के को लेकर एक नया खुलासा किया है. बिलिंग्स ने बताया है कि धोनी के कमरे में हुक्के का विशेष ख्याल रखने और उसे तैयार करने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज खलील अहमद के पास है. खलील को चेन्नई की टीम ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. आइए जानते हैं बिलिंग्स ने इस बारे में और क्या जानकारी दी है. खलील अहमद हैं धोनी के ‘शीशा मैन’ इंग्लैंड के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था. इस पॉडकास्ट में एलेस्टेयर कुक, फिल टफनेल और माइकल वॉन भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान बिलिंग्स ने बताया कि टीम होटल में धोनी का कमरा टीम के हर सदस्य के लिए खुला रहता है. उनके कमरे की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वहां हुक्के का एक छोटा सेटअप हमेशा लगा रहता है. बिलिंग्स के अनुसार, धोनी के लिए यह हुक्का तैयार करने का काम खलील अहमद करते हैं. उन्होंने खलील को माही का ‘शीशा मैन’ बताया, जिनका इकलौता काम इस हुक्के की देखरेख करना होता है. “He can’t go outside!” 😳 Imagine watching Man United with MS Dhoni! pic.twitter.com/boK5M3Sb3G — Stick to Cricket (@StickToCricket) March 17, 2026 4.80 करोड़ रुपये में खलील हुए थे शामिल चेन्नई फ्रेंचाइजी ने खलील अहमद को आईपीएल 2025 की नीलामी में 4.80 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था. खलील के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन्हें आईपीएल 2026 सीजन के लिए भी रिटेन किया है. इस रिटेंशन की मुख्य वजह आईपीएल 2025 में उनका दमदार स्पोर्ट्स रहा है. हालांकि अब सैम बिलिंग्स के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस यह चर्चा कर रहे हैं कि खलील का टीम में होना केवल गेंदबाजी नहीं, बल्कि धोनी का हुक्का तैयार करने से भी जुड़ा है. हसी और इरफान भी कर चुके हैं जिक्र एमएस धोनी के हुक्का प्रेम की चर्चा हमेशा होती रहती है. सैम बिलिंग्स से पहले भी कई नामी क्रिकेटर माही के कमरे में हुक्का होने का खुलासा कर चुके हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी और हिंदुस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम शामिल है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो भी खूब शेयर हुआ था, जिसमें वह हुक्का एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. भारी लोकप्रियता के कारण धोनी बार या होटल से बाहर नहीं जा सकते, इसलिए उनके कमरे में ही यह व्यवस्था रहती है. धोनी का अंदाज है सबसे अलग पॉडकास्ट में बिलिंग्स से उनके पसंदीदा फ्रेंचाइजी क्रिकेटर के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने तुरंत एमएस धोनी का नाम लिया. बिलिंग्स ने धोनी को एक शांत इंसान और सुपरस्टार बताया. उन्होंने कहा कि कप्तानी में धोनी का रुतबा बहुत जबरदस्त है और आजकल उनके जैसे कूल लोग कम ही देखने को मिलते हैं. बिलिंग्स ने यह भी बताया कि धोनी और वह खुद फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के बड़े फैन हैं. दोनों ने होटल के कमरे में बैठकर साथ में कई फुटबॉल मैच देखे हैं. सैम बिलिंग्स का आईपीएल करियर सैम बिलिंग्स साल 2018 और 2019 के आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के साथ जुड़े थे. उन्होंने चेन्नई के लिए दो सीजन में कुल 11 मैच स्पोर्ट्से, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 108 रन निकले थे. चेन्नई की टीम की बैटिंग और बॉलिंग की गहराई पर उन्होंने कहा था कि इस टीम में अपनी जगह बनाना दुनिया में सबसे मुश्किल काम है. बिलिंग्स ने साल 2016 में आईपीएल में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर में कुल 30 मुकाबले स्पोर्ट्से हैं. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 503 रन बनाए हैं. चेन्नई के अलावा बिलिंग्स दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी स्पोर्ट्स चुके हैं. ये भी पढ़ें- अश्विन का खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, क्रिकेटर्स का लगा जमावड़ा, विंटेज कार से हुई एंट्री The post IPL 2026 से पहले खुलासा, कौन है वो खिलाड़ी जो धोनी को पिलाता है हुक्का? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेमर्स के लिए बेस्ट डील, POCO X8 Pro Max में मिलेगी 9000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर

POCO X8 Pro Max हिंदुस्तान में लॉन्च हो चुका है और यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें नया Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 9000mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, मेटल बिल्ड और 120fps गेमिंग जैसे फीचर्स इसे एक पावरफुल पैकेज बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹42,999 रखी गई है और 23 मार्च से इसकी सेल शुरू होने वाली है. कंपनी इस मॉडल पर बैंक ऑफर्स भी दे रही है, जिससे इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी एक गेमर हैं या मल्टीटास्कर हैं, तो पोको का ये नया मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत के बारे में. कैसा है डिजाइन और डिस्प्ले? POCO ने इसे सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा है. मॉडल के बैक पैनल पर स्मूद, वेलवेट जैसी फिनिशिंग मिलेगी. इसमें फाइबरग्लास मिलेगा, जो हल्के स्क्रैच को आसानी से छिपाने में मदद करती है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में टिकाऊ साबित हो सकती है. साइड्स पर मैट फिनिश वाला मेटल फ्रेम दिया गया है, जो फोन को न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है बल्कि ग्रिप भी बेहतर बनाता है. पावर बटन के आसपास दिया गया रेड एक्सेंट इसे हल्का सा यूनिक टच देता है. पीछे की तरफ छोटा सा कैमरा मॉड्यूल है, जो टॉप-लेफ्ट में रखा गया है और यही डिजाइन व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में भी मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि इसके कैमरा मॉड्यूल में डायनामिक RGB लाइट्स दी गई हैं, जो नोटिफिकेशन, कॉल और गेमिंग के दौरान अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखाती हैं. इसकी थिकनेस 8.2mm और 220 ग्राम वजन है. वजन थोड़ा ज्यादा जरूर है, लेकिन 9000mAh की बड़ी बैटरी को देखते हुए यह आपको बैलेंस्ड लगेगा. यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सही जगह पर दिया गया है, जहां अंगूठा आसानी से पहुंच जाता है. इससे फोन अनलॉक करना काफी आसान हो जाएगा. साथ ही, फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से भी सेफ रहेगा. फोन में 6.83-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है. यह फोन 120fps गेमिंग और रे-ट्रेसिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद और रियलिस्टिक हो जाता है. पावर और प्रोसेसर POCO X8 Pro Max को खासतौर पर पावर यूजर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ऐसे में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, इसमें 3nm MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल का है और AI कंप्यूटिंग में Snapdragon 8 Gen 5 जैसे चिपसेट को टक्कर देता है. इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे यह फोन मल्टीटास्किंग से लेकर हैवी गेमिंग तक हर काम आसानी से संभाल सकता है. लंबे समय तक गेमिंग या हैवी यूज के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें 5800 mm² वेपर चैंबर कूलिंग और 3D IceLoop सिस्टम दिया गया है. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है, जिसमें iPhone के साथ कंट्रोल जैसे नए फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी इसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है. बैटरी के मामले, में यह फोन काफी आगे नजर आता है. इसमें 9000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो ट्रेडिशनल लिथियम-आयन बैटरी से ज्यादा पावर स्टोर कर सकती है. इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी और चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा, जिससे बार-बार चार्जिंग की टेंशन कम हो जाती है. इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. कैमरा कर सकता है निराश इसमें कैमरा थोड़ा निराश कर सकता है. इस मॉडल में ज्यादा दमदार कैमरा नहीं दिया गया है, लेकिन नॉर्मल यूज के लिए काफी है. मॉडल के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे. इसके अलावा, फोन में कई और काम के फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, ड्यूल स्पीकर्स और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन. कितनी है कीमत? कीमत कि बात करें, तो Poco X8 Pro Max 5G में दो वेरिएंट्स मिलेंगे. साथ ही कंपनी दोनों वेरिएंट्स पर 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिससे ग्राहक मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीद सकते हैं. ऐसे में डिस्काउंट के साथ दोनों वेरिएंट्स की कीमत- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज- ₹39,999 12GB RAM + 512GB स्टोरेज- ₹43,999 में मिलेगा. मॉडल की सेल 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. X8 Pro Max 5G में आपको Black, Blue और White कलर ऑप्शन मिलेगा. यह भी पढ़ें: Poco X8 Pro और X8 Pro Max हिंदुस्तान में हुए लॉन्च, चेक करें इनकी खूबियां और कीमत The post गेमर्स के लिए बेस्ट डील, POCO X8 Pro Max में मिलेगी 9000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पालक से बनाएं तड़के वाला रायता, ओंकार पवार ने बताई रेसिपी

Tadke Wala Palak Raita: अगर आप रायता खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. अब तक आपने खीरा, गाजर या प्याज वाला रायता तो बहुत खाया होगा, जो घर पर कई बार बनता है. ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए हैं तड़के वाला पालक रायता बनाने की रेसिपी, जो खाने में बहुत टेस्टी है. इस रायता को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि घर के सभी लोग इसे पसंद करेंगे. इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.  तड़के वाला पालक रायता बनाने के लिए क्या चाहिए? सरसों का तेल – 20 ml जीरा – 1 छोटा चम्मच हींग – 1/2 छोटा चम्मच लहसुन (कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच प्याज (स्लाइस किए हुए) – 1 कप हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार पालक – 100 ग्राम (लगभग 1/2 गुच्छा) दही – 400 ग्राम (अच्छी तरह फेंटा हुआ) तड़के वाला पालक रायता बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप एक कड़ाही गर्म करें और तेल डालें. अब आप इसमें जीरा, हींग, कटी हुई लहसुन और प्याज को डालकर अच्छे से भून लीजिए. अब मसाले में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी डालकर मिलाएं.   अब इसमें कटे हुए पालक डाल दें. फिर थोड़ा सा चीनी ऐड करें. पकने के बाद इसमें फेंटा हुआ दही डाल दें. दही डालने के बाद आप गैस की आंच धीमी रखें नहीं तो दही फट सकती हैं. अब आप इसे अच्छे से मिक्स करें. इसी तरह आप घर पर आसानी से तड़के वाला पालक रायता बना सकते हैं. View this post on Instagram A post shared by Omkar Pawar (@pawar_omkar) यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार, वंदना ने बताया बनाने का तरीका  यह भी पढ़ें: पराठों में डालें यह सीक्रेट मसाला, स्वाद हो जाएगा रेस्टोरेंट जैसा The post पालक से बनाएं तड़के वाला रायता, ओंकार पवार ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आज सोना-चांदी खरीदना पड़ेगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 March 2026: हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में आज 18 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है. ग्लोबल तनाव और शेयर बाजार में हलचल के बीच निवेशक एक बार फिर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने-चांदी का क्या भाव है. आज सोने का भाव क्या है?  आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की हल्की बढ़त देखी गई है, जिससे यह 15,809 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. आज 22 कैरेट सोना 14,491 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और उछाल आ सकता है. सोने का रेट टेबल: कैरेट आज का रेट (प्रति 1 ग्राम) कल का रेट (प्रति 1 ग्राम) बदलाव 24 कैरेट सोना ₹15,809 ₹15,808 + ₹1 22 कैरेट सोना ₹14,491 ₹14,490 + ₹1 18 कैरेट सोना ₹11,857 ₹11,856 + ₹1 हिंदुस्तान के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (1 ग्राम) शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवर सोना) 18 कैरेट (कम शुद्धता) चेन्नई ₹15,981 ₹14,649 ₹12,329 मुंबई ₹15,809 ₹14,491 ₹11,857 दिल्ली ₹15,824 ₹14,506 ₹11,872 कोलकाता ₹15,809 ₹14,491 ₹11,857 बेंगलुरु ₹15,809 ₹14,491 ₹11,857 हैदराबाद ₹15,809 ₹14,491 ₹11,857 पटना ₹15,814 ₹14,496 ₹11,862 रांची ₹16,025 ₹14,690 ₹12,020 चांदी की चमक बढ़ी या घटी? चांदी की कीमतों में भी आज स्थिरता के साथ हल्की तेजी है. आज चांदी 275.10 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रही है. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल मार्केट में चांदी की सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के कारण इसके दाम 2,75,000 रुपये प्रति किलो के पार बने हुए हैं. चांदी का रेट टेबल: मात्रा आज की कीमत कल की कीमत बदलाव 1 ग्राम ₹275.10 ₹275 + ₹0.10 10 ग्राम ₹2,751 ₹2,750 + ₹1 1 किलोग्राम ₹2,75,100 ₹2,75,000 + ₹100 हिंदुस्तान के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव शहर प्रति 10 ग्राम  प्रति 100 ग्राम प्रति 1 किलोग्राम चेन्नई ₹2,801 ₹28,010 ₹2,80,100 मुंबई ₹2,751 ₹27,510 ₹2,75,100 दिल्ली ₹2,751 ₹27,510 ₹2,75,100 कोलकाता ₹2,751 ₹27,510 ₹2,75,100 बेंगलुरु ₹2,751 ₹27,510 ₹2,75,100 पटना ₹2,751 ₹27,510 ₹2,75,100 रांची ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000 ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है तेल का हाल? The post क्या आज सोना-चांदी खरीदना पड़ेगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

EV चार्जिंग बना काल: इंदौर में भीषण आग, घर खाक, 7 की मौत

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी. उन्होंने कहा कि मकान से सात लोगों के शव निकाले गए हैं. बचाव कार्य खत्म हो गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. एसीपी ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है. हादसा ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुआ फायर ब्रिगेड अधिकारी सुशील कुमार दुबे के मुताबिक, आग सुबह करीब 4:02–4:03 बजे लगी. यह हादसा ब्रजेश्वरी एनेक्स, हाउस नंबर 87 में हुआ. यह मनोज पुगालिया का घर है. उनके परिवार में पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा सोनू और बहू सिमरन सहित तीन बेटे हैं. आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने किसी तरह ग्रिल तोड़कर अपनी जान बचा ली, लेकिन बाहर से आए कुछ रिश्तेदार और मेहमान अंदर ही फंस गए. बाहर नहीं निकल सके. इस वजह से कुल 7 लोगों की मौत हो गई. VIDEO | Indore fire incident: Fire Brigade officer Sushil Kumar Dubey, says, “The fire broke out at around 4:02–4:03 a.m. This incident occurred at Brijeshwari annexe, House No. 87, which belongs to Manoj Pugaliya. His family members include his wife Sunita Pugaliya, his elder… pic.twitter.com/d5eBihQE6o — Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026 बैटरी वाली गाड़ी की चार्जिंग की वजह से शायद आग लगी उन्होंने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम पहुंची. मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद अंदर से शवों को बाहर निकाला गया. आग लगने की वजह को लेकर शुरुआती अंदाजा है कि घर के अंदर खड़े कुछ गाड़ी चार्ज हो रहे थे. ये शायद बैटरी वाले थे, जिससे आग भड़क गई. हालांकि अभी पक्के तौर पर कुछ कहना मुश्किल है. घर में 10-11 गैस सिलेंडर भी थे, जिनमें से कुछ फट गए. इससे आग और फैल गई. #WATCH | Indore | Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya says, “This incident is very sad and alarming. The fire was triggered by the charging point of the EV, which is a matter of concern. We have asked the officials to constitute an expert committee to investigate the… https://t.co/B2nIqHeSsY pic.twitter.com/1sRv9GlAch — ANI (@ANI) March 18, 2026 आग EV के चार्जिंग पॉइंट से लगी : कैलाश विजयवर्गीय इंदौर हादसे पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग EV के चार्जिंग पॉइंट से लगी, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए एक पुख्ता SOP तैयार की जा सके. The post EV चार्जिंग बना काल: इंदौर में भीषण आग, घर खाक, 7 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBSE दूसरी परीक्षा के लिए LOC प्रोसेस शुरू, जान लें जरूरी बातें 

CBSE 10th Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 (Second Exam) के लिए स्टूडेंट्स की लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से पूरी की जाएगी. ये परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू दो-एग्जाम सिस्टम के तहत यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है, जिससे स्टूडेंट्स को अपने अंक सुधारने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स साइंस, मैथ, सोशल साइंस और भाषाओं में से अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, जो स्टूडेंट पहली परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में शामिल नहीं हुए थे, वे इस एग्जाम के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. CBSE-LOCDownload जान लें जरूरी बातें स्टूडेंट खुद फॉर्म नहीं भर सकते, स्कूल के माध्यम से ही आवेदन होगा सेकंड एग्जाम का सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य एग्जाम का था LOC में नए नाम नहीं जोड़े जा सकते 3 चरणों में LOC सबमिशन प्रोसेस पहला चरण: 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक दूसरा चरण: पहली परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के अगले दिन से 5 दिन तक तीसरा चरण (लेट फीस के साथ): रिजल्ट जारी होने के 7वें दिन से 2 दिन तक कौन दे सकता है दूसरी परीक्षा? स्टूडेंट का पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है कम से कम 3 विषयों में एग्जाम दिया होना चाहिए जो स्टूडेंट 3 या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित या फेल रहे, वे एलिजिबल नहीं होंगे योग्य स्टूडेंट अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए एग्जाम दे सकते हैं कितनी होगी परीक्षा फीस? फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन होगा. यहां देखें फीस- प्रति विषय फीस: 320 रुपये अधिकतम 3 विषयों के लिए: 960 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने पर: 2000 रुपये अतिरिक्त फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन होगा यह भी पढ़ें- Bihar Board इंटर का रिजल्ट जल्द, जानें टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है The post CBSE दूसरी परीक्षा के लिए LOC प्रोसेस शुरू, जान लें जरूरी बातें  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संसद में उठा गुमला रेल लाइन का मुद्दा, सुखदेव भगत ने मोदी सरकार को घेरा

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्टGumla Railway Line : केंद्रीय बजट सत्र के दौरान लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (डिमांड फोर ग्रांट) पर हुई चर्चा में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस की ओर से भाग लेते हुए केंद्र की मोदी प्रशासन और रेल मंत्रालय पर जमकर हमला बोला. सांसद ने गुमला के साथ “सौतेला व्यवहार” करने का आरोप लगाया. उन्होंने गुमला में नई रेलवे लाइन के निर्माण की मांग उठाई. संसद में अपने संबोधन के दौरान भगत ने कहा कि झारखंड, खासकर गुमला जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र को अब तक रेलवे कनेक्टिविटी से नहीं जोड़ा जा सका है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सांसद ने याद दिलाया कि गुमला, 1971 के हिंदुस्तान-पाक युद्ध के परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जन्मस्थली है. फिर भी यह जिला आज तक रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ सका है. आज संसद में…!रेल मंत्री जी से सवाल हैं…झारखंड से इतना बेरुखी , सौतेलापन क्यों है? गुमला एक सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व का क्षेत्र है फिर भी गुमला में बुनियादी रेलवे कनेक्टिविटी का अभाव है। 1971 के हिंदुस्तान पाक युद्ध के महान नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का का जन्म स्थान… pic.twitter.com/nxWZ3omGt0 — Sukhdeo Bhagat (@sukhdeobhagat) March 17, 2026 गुमला का विकास बाधित सांसद भगत ने गुमला की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख भी किया. अंजनी धाम (भगवान हनुमान का जन्मस्थल), टांगीनाथ धाम (भगवान शिव का प्राचीन धाम) और आदिवासियों के महत्वपूर्ण सिरसीता नाले जैसे आस्था के केंद्र स्थलों का जिक्र भगत ने लोकसभा में किया. साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बॉक्साइट जैसे खनिज संसाधनों से भरपूर है. लेकिन आधारभूत ढांचे के अभाव में विकास बाधित है. केंद्र प्रशासन की नीतियों को आड़े हाथ लिया सांसद ने रेल बजट पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने केंद्र प्रशासन की नीतियों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि प्रशासन ने रेलवे में बड़ा बजट आवंटित किया है. लेकिन हालत ऐसी है जैसे दुकान में बिक्री तो बहुत हो. लेकिन मालिक के पास बचत शून्य हो. उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घोषणाएं तेज दौड़ रही हैं. लेकिन ट्रेन अभी भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी है. नई रेलवे लाइन के निर्माण को प्राथमिकता दी जाये : सुखदेव भगत सुखदेव भगत ने रेल मंत्री से मांग की कि गुमला में नई रेलवे लाइन के निर्माण को प्राथमिकता दी जाये. ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके. साथ ही पर्यटन, रोजगार तथा व्यापार को बढ़ावा मिले. इसके अलावा उन्होंने आम यात्रियों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि छात्रों, खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में दी जाने वाली छूट को फिर से लागू या सुदृढ़ किया जाना चाहिए. इससे आम जनता को राहत मिल सके. The post संसद में उठा गुमला रेल लाइन का मुद्दा, सुखदेव भगत ने मोदी प्रशासन को घेरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

Bihar Road Project: बिहार के कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. पटना में भी कई रोड और पुल का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में परसा-संपतचक के बीच फोरलेन सड़क बनेगी. मीठापुर महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने पर परसा-संपतचक सड़क पर वाहनों के बढ़ते दबाव को लेकर इस सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इतने लोगों को मिल सकेगा फायदा जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल 21 फरवरी को पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान परसा-संपतचक सड़क के फोरलेन में चौड़ीकरण और निर्माण कार्य की घोषणा की थी. इस सड़क के निर्माण से दक्षिण पटना क्षेत्र के विकास में तेजी आने के साथ लगभग पांच लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी. इस पर 330.24 करोड़ खर्च होंगे. आद्री सोशल इंपैक्ट करेगा असेसमेंट सूत्र की माने तो, फोरलेन सड़क निर्माण के संबंध में सोशल इंपैक्ट असेसमेंट किया जाएगा. यह जिम्मेदारी आद्री को मिली है. आद्री की ओर से स्थानीय लोगों से सड़क निर्माण के संबंध में विचार लिए जायेंगे. इसमें लोगों से जमीन अधिग्रहण में समस्या, मुआवजा को लेकर परेशानी, सड़क निर्माण से फायदे आदि विषयों पर जानकारी ली जाएगी. पटना-डोभी सड़क आने-जाने में बढ़ेगी सुविधा जानकारी के मुताबिक, परसा बाजार से संपतचक बाजार में मिलने वाली सड़क चिपुरा, बदलाचक होते हुए जाती है. इस सड़क के पटना-डोभी सड़क में संपतचक बाजार के पास मिलने से सुविधा बढ़ेगी. 6.8 किलोमीटर लंबे सड़क की चौड़ाई 14 मीटर होगी. चौड़ीकरण के दौरान नौ पुल-पुलियों का निर्माण होगा. Also Read: बिहार में पुलिस टीम पर हमला, ताबड़तोड़ चली गोलियां, बालू माफियाओं का आतंक The post पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top