Hot News

March 19, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी तय, आज करेंगे नामांकन

Nitish Kumar : जनता दल यूनाइटेड (JDU) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो चुका है. नीतीश कुमार आज 19 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. पार्टी की आधिकारिक घोषणा के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह तय रणनीति के तहत हो रही है. इससे यह संकेत मिलता है कि संगठन के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है और नेतृत्व को लेकर सहमति बनी हुई है. दिल्ली में होगा नामांकन, शाम 4 बजे तय समय नामांकन नई दिल्ली के जंतर-मंतर रोड स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में होगा. शाम 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. यह आयोजन पूरी तरह औपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा है. नीतीश कुमार की ओर से नामांकन पत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपेंगे. इनमें संजय कुमार झा और श्रवण कुमार जैसे नाम शामिल हैं. यह कदम संगठन के भीतर एकजुटता का संकेत माना जा रहा है. 22 से 24 मार्च तक चलेगी औपचारिक प्रक्रिया पार्टी के भीतर सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है. प्रदेश स्तर के चुनाव पहले ही निर्बाध रूप से संपन्न हो चुके हैं, जहां उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं की भावना को स्पष्ट कर दिया था—”हर कार्यकर्ता की पसंद सिर्फ नीतीश कुमार हैं.” अब तक किसी अन्य दावेदार का नाम सामने न आने से यह लगभग तय है कि नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च है, जिसके बाद 23 मार्च को स्क्रूटनी और 24 मार्च को नाम वापसी का समय तय किया गया. भविष्य की रणनीति संगठन में नई ऊर्जा भरने और ‘थर्ड लाइन’ के नेताओं को प्रशिक्षित करने का जो अभियान हाल ही में शुरू हुआ है, उसे अब नीतीश कुमार की सीधी देखरेख में आगे बढ़ाया जाएगा. Also Read: किशनगंज के 6 मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम नीतीश ने जताया शोक The post जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी तय, आज करेंगे नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धुरंधर 2: कौन है जसकीरत सिंह रांगी का परिवार? फिल्म नहीं देखी तो यहां पढे़ं

Dhurandhar 2: जब कोई फिल्म रिलीज होते ही लोगों के दिल और दिमाग दोनों पर छा जाए, तो जाहिर है उसके किरदारों को लेकर सवाल भी बढ़ने लगते हैं. धुरंधर: द रिवेंज के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां कहानी से ज्यादा एक किरदार चर्चा में है. फिल्म में रणवीर सिंह ने जो जसकीरत सिंह रांगी का किरदार निभाया है, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लेकिन इसके साथ ही दर्शकों के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ये किरदार है कौन और इसकी बैकस्टोरी क्या है? कौन है जसकीरत का परिवार? फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहले पार्ट खत्म हुआ था. एक जनाजे के सीन से कहानी शुरू होती है, जहां से जसकीरत की जिंदगी के कई राज खुलते हैं. जसकीरत सिंह रांगी को फिल्म में पंजाब के एक साधारण परिवार के इकलौते बेटे के रूप में दिखाया गया है. उसकी दो बहनें हैं, पिता आर्मी में अफसर हैं और मां एक साधारण गृहिणी. एक आम जिंदगी जी रहा जसकीरत अपनी बहन की शादी तक करवाता है, लेकिन फिर उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है जो सब कुछ बदल देता है. जब सब कुछ हो गया खत्म धुरंधर: द रिवेंज में जसकीरत सिंह रांगी का परिवार कहानी में दिखाया गया है कि दुश्मनों के हमले में जसकीरत का पूरा परिवार खत्म हो जाता है. इस घटना के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. अपने परिवार को खोने का दर्द और बदले की आग उसे अंदर से तोड़ भी देती है और मजबूत भी बना देती है. इसी दर्द के बाद जसकीरत हथियार उठा लेता है और दुश्मनों के खिलाफ जंग छेड़ देता है. वह कसम खाता है कि अब पीछे नहीं हटेगा. यही वो पल होता है, जब जसकीरत सिंह रांगी की जगह ‘हमजा’ का जन्म होता है. फिल्म में यही दिखाया गया है कि कैसे वो हमजा बनकर दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई को अंजाम देता है. कैसी है फिल्म की कहानी? रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है. यह भी पढ़ें: धुरंधर 2: बड़े साहब के राज से उठा पर्दा, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी The post धुरंधर 2: कौन है जसकीरत सिंह रांगी का परिवार? फिल्म नहीं देखी तो यहां पढे़ं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘धुरंधर 2’ की बंपर शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. सुबह के शोज से ही फिल्म की कमाई तेज रफ्तार पकड़ चुकी है और हर घंटे इसके आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. पेड प्रीव्यू में ही तोड़ दिए रिकॉर्ड फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को रखे गए थे, जिनमें दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली. Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में हजारों शोज के जरिए फिल्म ने शानदार कमाई की. पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया. पहले दिन सुबह तक शानदार कलेक्शन रिलीज के पहले दिन यानी 19 मार्च को भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक ही फिल्म 9.39 करोड़ रुपये कमा चुकी है. पेड प्रीव्यू और पहले दिन की शुरुआती कमाई को मिलाकर फिल्म पहले ही बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ चुकी है. ऑक्यूपेंसी में भी दिख रहा जबरदस्त क्रेज फिल्म के शोज में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. कई सिनेमाघरों में सुबह के शोज भी हाउसफुल चल रहे हैं. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है और आने वाले शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी और बढ़ सकती है. बंपर ओपनिंग की उम्मीद फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन कर सकती है और इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है. यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 देखकर क्या बोले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा? जानिए किसे क्या पसंद आया The post ‘धुरंधर 2’ की बंपर शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Board 10वीं की कॉपियां हुईं चेक, आने वाला है रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है और अब रिजल्ट तैयार करने का अंतिम काम चल रहा है. राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं की कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है. सभी स्कूलों और सेंटर से मिले नंबरों को एक जगह कम्पाइल किया जा रहा है. इसके बाद डेटा को संबंधित फर्म को भेजा गया है, जहां फाइनल चेकिंग और तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. Rajasthan Board 10th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. पिछले साल कब आया रिजल्ट? साल अंतिम परीक्षा की तारीख रिजल्ट की तारीख कितने दिन लगे 2025 4 अप्रैल 28 मई 55 दिन 2024 30 मार्च 29 मई 59 दिन 2023 11 अप्रैल 1 जून 50 दिन 2022 26 अप्रैल 13 जून 49 दिन अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के करीब 50 से 60 दिन के अंदर जारी किया जाता है. 2025 में अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 28 मई को आया था, यानी करीब 55 दिन लगे थे. वहीं, 2024 में अंतिम परीक्षा 30 मार्च को खत्म हुई थी और रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था. साल 2023 में परीक्षा 11 अप्रैल को खत्म हुई और रिजल्ट 1 जून को आया, यानी लगभग 50 दिन लगे. 2022 में अंतिम परीक्षा 26 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था. यह भी पढ़ें: आ गई डेट, 24 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक The post Rajasthan Board 10वीं की कॉपियां हुईं चेक, आने वाला है रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

Iran attack Qatar: ईरान की सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने कतर में मौजूद कतर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफ्फान (Ras Laffan) पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ले ली है. ईरान ने साफ कहा है कि यह हमला ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ की 63वीं लहर का हिस्सा था. ईरान का दावा है कि उन्होंने यह कदम अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स (South Pars) गैस फील्ड पर किए गए हमलों के जवाब में उठाया है. IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा हमला हुआ, तो वे दुश्मन के एनर्जी ठिकानों को पूरी तरह से मटियामेट कर देंगे. ईरान ने क्यों किया कतर पर हमला? IRGC के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक, यह हमला ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है. 18 मार्च 2026 को इजरायल ने तेहरान में एक बड़ा एयरस्ट्राइक किया था, जिसमें इस्माइल खतीब की मौत हो गई थी. वह पिछले 24 घंटों में मारे गए तीसरे बड़े ईरानी अधिकारी थे. इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि खतीब ईरान के भीतर दमनकारी गतिविधियों और बाहरी खतरों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार थे. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी सोशल मीडिया पर खतीब की मौत की पुष्टि करते हुए इसे ‘कायरतापूर्ण हत्या’ करार दिया था. ईरान का कहना है कि वह पड़ोसी देशों की वित्तीय स्थिति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था, लेकिन जब उसके अपने एनर्जी ठिकानों पर हमला हुआ, तो उसे मजबूरन अमेरिका से जुड़े तेल और गैस सेंटर्स को निशाना बनाना पड़ा. ईरान ने इसे युद्ध का एक नया लेवल बताया है. इजरायल के 80 ठिकानों को बनाया निशाना ईरान ने केवल कतर ही नहीं, बल्कि इजरायल के अंदर भी कोहराम मचाने का दावा किया है. IRGC के अनुसार, उन्होंने ऋृषोन लेजियन, रामला, लोद, ईलात, रामत गन, बेनी ब्राक, बैट यम और होलोन जैसे शहरों में 80 मिलिट्री ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. इन हमलों में मल्टी-वारहेड मिसाइलों और सुसाइड ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया. ईरान ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगली बार उनका रिस्पॉन्स आज की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक होगा. ट्रंप बोले- ‘इजरायल ने गुस्से में लिया फैसला, अमेरिका को समाचार नहीं थी’ इस पूरे मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी बात रखी. ट्रंप ने कहा कि इजरायल ने गुस्से में आकर ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया, जिसकी जानकारी न तो अमेरिका को थी और न ही कतर को. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने फिर से ‘मासूम’ कतर पर हमला किया, तो अमेरिका बिना किसी की परवाह किए ईरान के पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को उड़ा देगा. ट्रंप ने कहा कि वह इतनी तबाही नहीं चाहते, लेकिन कतर के LNG प्लांट पर दोबारा हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये भी पढ़ें: कतर के गैस प्लांट पर मिसाइल अटैक, ईरान के आगे बेबस हुए 12 मुस्लिम देश; कहा- ‘हमले तुरंत रोको’ कतर ने ईरानी अधिकारियों को निकाला इस हमले के बाद कतर ने कड़ा एक्शन लिया है. कतर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ईरानी दूतावास के मिलिट्री और सिक्योरिटी अधिकारियों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर दिया है. इसका मतलब है कि इन अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कतर छोड़कर जाना होगा. फिलहाल वहां की सिविल डिफेंस टीम आग बुझाने और इलाकों को सुरक्षित करने में जुटी है, हालांकि अब तक किसी की जान जाने की समाचार नहीं है. ये भी पढ़ें: तेल रिफाइनरी पर हमले से भड़का सऊदी अरब, ईरान को दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी The post ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर बैठे मिनटों में चेक करें LPG सिलेंडर बुकिंग स्टेटस, जानिए आसान तरीका

आपने अगर हाल ही में LPG सिलेंडर बुक किया है या यह जानना चाहते हैं कि आपकी बुकिंग प्रोसेस हुई है या नहीं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. पेट्रोलियम कंपनियों ने बुकिंग स्टेटस चेक की प्रक्रिया को वेबसाइट, मोबाइल ऐप और WhatsApp के जरिए बेहद आसान बना दिया है. ऐसे में बस कुछ क्लिक या एक मैसेज के जरिए आप जान सकते हैं, कि आपकी बुकिंग पेंडिंग है, रास्ते में है या डिलीवर हो चुकी है. आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में. ऑनलाइन LPG बुकिंग स्टेटस कैसे चेक करें? वेबसाइट के जरिए आप अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं: अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें. गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. अपने लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें. Booking Status / Order Tracking ऑप्शन पर क्लिक करें. कस्टमर आईडी या रेफरेंस नंबर डालकर Submit करें. इसके बाद आपको स्टेटस दिख जाएगा, जैसे: Pending: बुकिंग हुई है लेकिन प्रोसेस नहीं हुई. In Transit: सिलेंडर आपके घर के लिए निकल चुका है. Delivered: सिलेंडर डिलीवर हो चुका है. Cancelled: बुकिंग रद्द हो गई है. मोबाइल ऐप से आप मोबाइल ऐप की मदद से भी स्टेटस आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए- Play Store या App Store खोलें. अपनी गैस कंपनी का ऐप (IndianOil ONE, HP PAY, Hello BPCL) डाउनलोड करें. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. LPG सेक्शन या Refill History में जाएं. जानकारी भरकर Submit करें. WhatsApp से WhatsApp के जरिए भी आप स्टेटस चेक कर सकते हैं: WhatsApp खोलें. अपनी गैस कंपनी के नंबर पर मैसेज करें: Indane Gas: 7588888824 Bharat Gas: 1800224344 HP Gas: 9222201122 “Hi” लिखकर मैसेज भेजें. अपनी सुविधा अनुसार भाषा चुनें और Order Tracking ऑप्शन चुनें. आपको WhatsApp पर ही स्टेटस मिल जाएगा. बिना इंटरनेट LPG स्टेटस कैसे चेक करें? अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी आप स्टेटस जान सकते हैं: कॉल करके अपने फोन से गैस कंपनी के नंबर पर कॉल करें: Indane Gas: 7718955555 Bharat Gas: 7715012345 HP Gas: 8888823456 अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें और निर्देशों का पालन करें. SMS के जरिए मैसेज ऐप खोलें. “STATUS” टाइप करें. अपनी गैस कंपनी के नंबर पर भेजें: Indane Gas: 7718955555 Bharat Gas: 7715012345 HP Gas: 8888823456 आपको SMS में स्टेटस मिल जाएगा. यह भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके The post घर बैठे मिनटों में चेक करें LPG सिलेंडर बुकिंग स्टेटस, जानिए आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रैवल के दौरान उल्टी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान और असरदार उपाय

Travel Sickness: ट्रैवल करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह अनुभव परेशानी भरा बन जाता है. सफर के दौरान उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं आम हैं, जिन्हें मोशन सिकनेस कहा जाता है. डाइटिशियन मुस्कान के अनुसार, यह समस्या खासकर बस, कार या पहाड़ी रास्तों में ज्यादा होती है. गलत खान-पान, बंद माहौल और शरीर का संतुलन बिगड़ने के कारण यह परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि, कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. सही तैयारी और सावधानी के साथ आप अपने सफर को आरामदायक और आनंददायक बना सकते हैं. ट्रैवल में उल्टी से बचने के लिए करें ये 5 काम हल्का और सही खाना खाएं सफर से पहले भारी, तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें. हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे खिचड़ी, फल या टोस्ट लें. अदरक का सेवन करें अदरक उल्टी रोकने में बहुत कारगर होता है. आप अदरक की चाय पी सकते हैं या छोटे टुकड़े को चूस सकते हैं. ताजी हवा लें खिड़की के पास बैठें और ताजी हवा लेते रहें. बंद माहौल में बैठने से उल्टी की समस्या बढ़ सकती है. मोबाइल और किताब से दूरी रखें सफर के दौरान मोबाइल देखने या किताब पढ़ने से दिमाग और आंखों पर दबाव पड़ता है, जिससे उल्टी की संभावना बढ़ जाती है. सही सीट का चुनाव करें बस या कार में आगे की सीट और ट्रेन में खिड़की वाली सीट पर बैठना बेहतर होता है. इससे शरीर का संतुलन बना रहता है और चक्कर कम आते हैं. यह भी पढ़ें: मार्च-अप्रैल में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें यह भी पढ़ें:  Solo Travel Tips: पहली बार अकेले ट्रिप पर जाने का है प्लान? सेफ्टी के लिए ये 5 बातें हर लड़की को जान लेनी चाहिए The post ट्रैवल के दौरान उल्टी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान और असरदार उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंतजार खत्म! टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी सैलरी, ग्रेड रिवीजन पर आज लग सकती है मुहर

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट Tata Motors Salary Hike: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में ग्रेड रिवीजन का मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नये समझौते को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच चल रही मैराथन वार्ता के बाद गुरुवार को अंतिम मुहर लगने की प्रबल संभावना है. सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लगभग सभी मुख्य बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है. इस हाई-वोल्टेज वार्ता के बीच 7321 स्थायी कर्मचारियों की नजरें वेतन वृद्धि के नये रिकॉर्ड बना सकता है. समय पर समझौते से 20 हजार बोनस की उम्मीद समझौते की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यदि वार्ता 31 मार्च 2026 तक औपचारिक रूप से संपन्न हो जाती है. तो सभी 7321 कर्मचारियों को समयबद्ध समझौते के प्रोत्साहन स्वरूप 20,000 रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी. वर्ष 2022 में भी समय पर समझौता होने के कारण कर्मचारियों को यह लाभ मिला था. यूनियन की पुरजोर कोशिश है कि इस बार भी समय सीमा के भीतर समझौता कराकर कर्मचारियों की झोली में यह राशि डाला जाये. जियो ग्रेड के ‘डीए’ नुकसान की भरपाई बड़ी चुनौती इस बार के समझौते में यूनियन का विशेष फोकस जियो ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन ढांचे में सुधार पर है. दरअसल पुराने स्थायी कर्मियों का डीए (DA) अधिक है. जबकि बाई-सिक्स से स्थायी होने वाले नये कर्मियों का डीए घटकर मात्र 500 रुपये के करीब रह जाता है. इस बार यूनियन इनके बेसिक और डीए स्ट्रक्चर में सुधार कर इस बड़ी खायी को पाटने के प्रयास में है. पिछले समझौते के समय प्लांट में 5600 कर्मचारी थे. जो अब बढ़कर 7321 हो गये हैं. नये कर्मियों के जुड़ने से प्रबंधन पर वित्तीय बोझ बढ़ा है, यही कारण है कि प्रबंधन कार्यकाल को 6 साल करने की जुगत में है, जबकि यूनियन 4 साल की परंपरा पर अडिग है. वेतन वृद्धि का गणित: क्या आंकड़ा 20 हजार पार करेगा? वर्ष 2022 के समझौते में कुल 17,000 की बढ़ोतरी हुई थी. जिसमें बेसिक पे 6,618 और 3,000 वैरिएबल पे शामिल था. जानकारों का मानना है कि यदि यूनियन पिछला ट्रेंड बरकरार रखती है, तो इस बार बढ़ोतरी का आंकड़ा 20,000 रुपये से 23,000 रुपये के बीच पहुंच सकता है. इस वृद्धि को पिछले समझौते की तरह ही चार चरणों (65%, 15%, 10% और 10%) में लागू किये जाने की संभावना है. केवल वेतन ही नहीं, इन 3 प्रमुख मांगों पर भी नजर मेडिकल रेफरल में इजाफा: गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वर्तमान 5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाने की मांग. सेवानिवृत्ति सुरक्षा: रिटायरमेंट के बाद मेडिकल इंश्योरेंस की राशि को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर सम्मानजनक करने पर जोर. त्योहारों पर वाहन भत्ता: रामनवमी, दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर ड्यूटी आने वाले कर्मियों को 250 रुपये वाहन भत्ता देने की मांग. इसे भी पढ़ें: प्रशासनी ठेके के लिए हजारीबाग में कोहराम, विभागों की टेंडर प्रक्रिया पर ठेकेदारों का हल्ला क्या कहते हैं यूनियन के पदाधिकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा, ‘हम निर्धारित समय सीमा के भीतर एक सम्मानजनक समझौता करने की दिशा में काम कर रहे हैं. प्रबंधन के साथ वार्ता सकारात्मक दिशा में है और अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन गयी है.’ इसे भी पढ़ें: गुमला में दोस्ती और भरोसे को किया दागदार, स्त्री दोस्त ने टीचर को लगा दिया 32 लाख का चूना The post इंतजार खत्म! टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी सैलरी, ग्रेड रिवीजन पर आज लग सकती है मुहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोने-चांदी के कीमतों में आई नरमी, चेक करें 19 मार्च के ताजा रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 March 2026: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 19 मार्च का बाजार आपके लिए राहत भरी समाचार लेकर आया है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और दुनिया भर में चल रहे तनाव के कारण इन्वेस्टर्स थोड़े सतर्क हैं. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं. फिलहाल मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग का दौर चल रहा है, जिससे कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है. क्या सोने की कीमतों में आई है गिरावट? आज 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली 1 रुपये की कमी आई है, जिससे यह 15,774 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है. मार्च की शुरुआत में जो सोना 17,309 रुपये के ऊंचे स्तर पर था, वह अब काफी नीचे आ चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता की वजह से अभी कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सोने का रेट टेबल: कैरेट आज का रेट (प्रति 1 ग्राम) कल का रेट (18 मार्च) बदलाव 24 कैरेट  ₹15,774 ₹15,775 – ₹1 22 कैरेट ₹14,459 ₹14,460 – ₹1 18 कैरेट ₹11,830 ₹11,831 – ₹1 प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम) शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट चेन्नई ₹15,894 ₹14,569 ₹12,239 दिल्ली ₹15,789 ₹14,474 ₹11,845 मुंबई ₹15,774 ₹14,459 ₹11,830 कोलकाता ₹15,774 ₹14,459 ₹11,830 बेंगलुरु ₹15,774 ₹14,459 ₹11,830 हैदराबाद ₹15,774 ₹14,459 ₹11,830 पटना ₹15,779 ₹14,464 ₹11,835 रांची ₹15,938 ₹14,610 ₹11,954 चांदी के दाम में क्या बदलाव हुआ? चांदी की बात करें तो आज इसमें भी नरमी देखी गई है. चांदी आज 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. मार्च के महीने में चांदी अपने सबसे निचले स्तर पर ट्रेड कर रही है. अगर आप निवेश या शादी-ब्याह के लिए चांदी खरीदना चाहते हैं, तो यह गिरावट आपके लिए एक मौका हो सकती है. चांदी का रेट टेबल: वजन आज की कीमत कल की कीमत बदलाव 1 ग्राम ₹264.90 ₹265 – ₹0.10 100 ग्राम ₹26,490 ₹26,500 – ₹10 1 किलोग्राम ₹2,64,900 ₹2,65,000 – ₹100 प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव शहर 10 ग्राम चांदी 1 किलोग्राम चांदी चेन्नई ₹2,749 ₹2,74,900 हैदराबाद ₹2,749 ₹2,74,900 रांची ₹2,750 ₹2,75,000 मुंबई ₹2,649 ₹2,64,900 दिल्ली ₹2,649 ₹2,64,900 कोलकाता ₹2,649 ₹2,64,900 बेंगलुरु ₹2,649 ₹2,64,900 पटना ₹2,649 ₹2,64,900 ये भी पढ़ें: 19 मार्च को तेल की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर का हाल The post सोने-चांदी के कीमतों में आई नरमी, चेक करें 19 मार्च के ताजा रेट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6500mAh बैटरी के साथ आया OPPO A6s 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

OPPO ने अपने A-Series में नया स्मार्टफोन OPPO A6s 5G हिंदुस्तान में लॉन्च कर दिया है. यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टाइलिश डिजाइन और डेली इस्तेमाल के लिए अच्छे फीचर्स वाला फोन चाहते हैं. कीमत और उपलब्धता OPPO A6s 5G दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. इसमें- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: 18,999 रुपये 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 20,999 रुपये यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, OPPO स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर सेल के लिए उपलब्ध है. कंपनी इस पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है. फोन Aurora Gold और Plum Purple दो कलर ऑप्शन में आता है. बैटरी है बड़ी खासियत OPPO A6s 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 882.1 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और लगभग 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी भरोसेमंद बनाती है. चार्जिंग कि बात करें तो, 44W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 1% से 41% तक चार्ज हो सकता है, जिससे यूजर्स को जल्दी बैटरी बैकअप मिल जाता है. OPPO A6s 5G के स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले: OPPO A6s 5G में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. हालांकि, इस प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स FHD+ और AMOLED डिस्प्ले भी ऑफर करते हैं, इसलिए डिस्प्ले इस फोन का थोड़ा कमजोर पॉइंट माना जा सकता है. इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है. कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिए गया है. फोन में AI फीचर्स जैसे AI Portrait Retouching और AI Perfect Shot भी मिलते हैं. हालांकि, इस सेगमेंट में कुछ फोन्स बेहतर फ्रंट कैमरा (50MP तक) भी देते हैं. प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो हर दिन के रेगुलर काम जैसे सोशल मीडिया, कॉलिंग और हल्के गेमिंग के लिए ठीक है. यह स्मार्टफोन ColorOS 15 (Android 15) पर काम करेगा. यह भी पढ़ें: 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां The post 6500mAh बैटरी के साथ आया OPPO A6s 5G, जानिए कीमत और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top