Hot News

March 20, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूजा की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी होममेड जैम

Mix Fruit Jam: सुबह के नाश्ते में अगर जल्दी बनने वाली रेसिपी की बात की जाए तो ब्रेड जैम एक अच्छा ऑप्शन होता है. ऐसे में जैम बच्चों से लेकर बड़े भी चाव से खाते हैं. बाजार में कई तरह के जैम आसानी से मिल जाते हैं जो स्वादिष्ट तो होते हैं, लेकिन इनमें ज्यादा चीनी, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं. ऐसे में आप घर पर आसानी से जैम तैयार कर सकते हैं. घर पर बनाए गए जैम में किसी भी तरह के कलर और मिलावट नहीं होते हैं, साथ ही आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर ही कुछ स्टेप्स को फॉलो करके मिक्स फ्रूट जैम बनाने का तरीका.  मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? अंगूर – 1 कप सेब (कटे हुए) – 1 कप फ्रेश संतरे का रस – 1 कप अनार के दाने – 1 कप चुकंदर (कटा हुआ) – ½ कप चीनी – ½ कप मिक्स फ्रूट जैम बनाने का तरीका क्या है? सबसे पहले आप एक पैन में अंगूर, सेब, अनार, चुकंदर और फ्रेश संतरे का रस डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. इसमें चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और फल नरम न हो जाएं.  अब आप इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. अब मिश्रण को छन्नी से छान लें जिससे इसका टेक्सचर स्मूद हो जाए.  अब छाने हुए मिश्रण को फिर से धीमी आंच पर पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इस स्वादिष्ट मिक्स फ्रूट जैम को ब्रेड, टोस्ट या पैनकेक पर लगाकर खाएं.  इस तरह आप घर पर ही होममेड फ्रूट जैम तैयार कर सकते हैं.  View this post on Instagram A post shared by Pooja Munjani (@foodiefemmepooja) यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी यह भी पढ़ें: बचपन की यादें करें ताजा, हेल्दी ट्विस्ट के साथ घर पर बनाएं कटोरी चाट  The post पूजा की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी होममेड जैम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम! आंधी-पानी के साथ वज्रपात, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में शुक्रवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद भारी रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्य में खराब मौसम की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. इन जिलों में सबसे ज्यादा असर राजधानी रांची समेत चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी और अपील मौसम विभाग ने लोगों से खास सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आंधी और मेघ गर्जन के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में खड़े रहना खतरनाक हो सकता है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें. किसानों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है. 21 मार्च को भी जारी रहेगा असर मौसम का यह मिजाज केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी. हालांकि उस दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जो अपेक्षाकृत कम खतरे का संकेत देता है, लेकिन सतर्कता जरूरी रहेगी. पिछले 24 घंटे का मौसम हाल गुरुवार को भी झारखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट ली. कई जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश बोकारो में हुई. वहीं तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर लातेहार में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा. तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद फिर से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें: सड़क किनारे पेशाब करना पड़ा भारी, ससुराल आए युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हो गई मौत 22 मार्च के बाद मौसम होगा साफ राहत की बात यह है कि 22 मार्च से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा. इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. ऐसे में फिलहाल लोगों को सतर्क रहकर इस खराब मौसम का सामना करना होगा. इसे भी पढ़ें: झारखंड के कई जिलों में 19 से 21 मार्च तक आंधी के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी The post Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम! आंधी-पानी के साथ वज्रपात, ऑरेंज अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्री नवरात में अब रेल यात्रा के दौरान मिलेगा व्रत थाली, जानिए कैसे करें ऑर्डर

Indian Railway: चैती नवरात्र के साथ ही रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू कर दी है. 19 से 27 मार्च तक चलने वाले नवरात्र के दौरान पटना जंक्शन समेत विभिन्न ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब बिना लहसुन-प्याज का शुद्ध सात्विक भोजन मिलेगा. खासकर व्रत रखने वाले यात्रियों के लिए यह पहल राहत भरी है, जहां यात्रा के बीच भी वे अपने धार्मिक नियमों का पालन आसानी से कर सकेंगे. फलाहार से लेकर व्रत थाली तक पहली थाली उन लोगों के लिए है जो केवल हल्का फलाहार करना चाहते हैं, जिसमें ताजे फल, कुट्टू के आटे की पकौड़ी और ताज़ा दही शामिल है. वहीं, जो यात्री पूर्ण भोजन करना चाहते हैं, उनके लिए साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू के पराठे और आलू-पनीर की रसेदार सब्जी का विकल्प मौजूद है. मीठे के शौकीनों के लिए साबूदाने की मलाईदार खीर और सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन भी मेनू का हिस्सा बनाए गए हैं. यह व्यवस्था न सिर्फ स्वाद का ध्यान रखती है, बल्कि धार्मिक आस्था और स्वास्थ्य दोनों को संतुलित करती है. स्टेशन से ट्रेन तक- हर जगह सात्विक मेनू रेलवे प्रशासन ने न केवल चलती ट्रेनों में, बल्कि स्टेशनों पर स्थित ‘जनाहार’ केंद्रों और फूड स्टालों के लिए भी गाइडलाइन जारी की है. पटना जंक्शन के चप्पे-चप्पे पर सूचना पट्टिकाएं लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को सात्विक भोजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल सके. कैटरिंग स्टाफ को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे स्वच्छता का उच्चतम मानक बनाए रखें और व्रत का भोजन तैयार करते समय बर्तनों की शुद्धता का पूरा ख्याल रखें. कैसे करें ऑर्डर और क्या है इसकी सुविधा? यात्री अपनी यात्रा के दौरान ‘ई-कैटरिंग’ ऐप के माध्यम से या सीधे पेंट्रीकार स्टाफ से संपर्क कर अपनी पसंदीदा व्रत थाली बुक कर सकते हैं. रेलवे की इस पहल से उन बुजुर्गों और स्त्रीओं को सबसे ज्यादा राहत मिली है, जो नवरात्र के नौ दिनों का कठिन उपवास रखते हैं. अब आप बिना किसी संकोच के अपनी धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं. Also Read: बिहार : सम्राट चौधरी CM की रेस में सबसे आगे क्यों? लेकिन एक सबसे बड़ा रोड़ा अब भी रास्ते में The post चैत्री नवरात में अब रेल यात्रा के दौरान मिलेगा व्रत थाली, जानिए कैसे करें ऑर्डर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2 Collection: ओपनिंग डे पर ही सुपरहिट बनी ‘धुरंधर 2’, जवान- सलार और KGF चैप्टर 2 के तोड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Day 1: आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज ने दुनिया भर में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. 18 मार्च को प्रीव्यू शो के बाद 19 मार्च को फिल्म देश सहित दुनियाभर में रिलीज की गई. ओपनिंग डे पर फिल्म ने हिंदी सिनेमा में कमाई के मामले में पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा है. ट्रेड ट्रैकर सैकिनल्क के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जानें धुरंधर: द रिवेंज की टोटल कमाई सैकिनल्क के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने पेड प्रिव्यूज से टोटल 43 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 143.23 करोड़ रुपये हो गई है. सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ने हिंदी भाषा (96.78) में किया, कन्नड़ भाषा (8 लाख रुपये) किया. इसके साथ ही मलयालम भाषा में 9 लाख, तमिल में 1.16 करोड़ और तेलुगु भाषा में 2.12 करोड़ रुपये का बिजनेस मूवी ने किया. पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं टूटा, लेकिन हिंदी में धुरंधर 2 रही आगे पुष्पा: द रूल ने अपने रिलीज के पहले दिन हिंदुस्तान में कुल 164.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जो अब तक का बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस आंकड़े को पार नहीं कर सकी, लेकिन हिंदी भाषा के कलेक्शन में इसने बाजी मार ली है. जहां पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी में 70.30 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 10 हिंदुस्तानीय फिल्में (सैकिनल्क के अनुसार) पुष्पा: द रूल: ₹164 करोड़ RRR: ₹133 करोड़ KGF चैप्टर 2: ₹116 करोड़ धुरंधर: द रिवेंज: ₹100 करोड़ कल्कि 2898 AD: ₹95 करोड़ सालार: ₹91 करोड़ आदिपुरुष: ₹87 करोड़ देवरा: ₹83 करोड़ जवान: ₹75 करोड़ कुली: ₹65 करोड़ भले ही मूवी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसने जवान, कुली, सालार, केजीएफ 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने मधुर भंडारकर को किया फैन, बोले- राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार The post Dhurandhar 2 Collection: ओपनिंग डे पर ही सुपरहिट बनी ‘धुरंधर 2’, जवान- सलार और KGF चैप्टर 2 के तोड़े रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान में 19 साल के पहलवान के साथ तीन को फांसी, आरोप- ‘मोहारेबेह’ यानी ‘ईश्वर के खिलाफ दुश्मनी’

Iran Hangs Wrestler: ईरान में प्रशासनी मीडिया और मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय उभरते पहलवान सालेह मोहम्मदी को दो अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ गुरुवार को कोम शहर में सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी गई. तीनों को जनवरी 2026 में हुए प्रशासन-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दो पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था. तीनों की गिरफ्तारी के बाद उन पर ‘मोहारेबेह’ यानी ‘ईश्वर के खिलाफ दुश्मनी’ का आरोप लगाया गया. यह ईरानी कानून के तहत बेहद गंभीर अपराध माना जाता है. इसकी सजा मौत तक हो सकती है ईरानी अधिकारियों का कहना है कि फांसी से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं. उनके मुताबिक, आरोपियों को बचाव पक्ष के वकीलों की सुविधा दी गई और मामले को ईरान का सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी भी मिली. फांसी ‘लोगों की मौजूदगी’ में दी गई, जिसे प्रशासन न्यायिक पारदर्शिता के तौर पर पेश कर रही है. उनका दावा है कि आरोपियों से जबरन कबूलनामे करवाए गए और ‘मोहारेबेह’ (ईश्वर के खिलाफ युद्ध) जैसे गंभीर आरोपों को स्वीकार कराने के लिए यातना का सहारा लिया गया. मोहम्मदी एक युवा फ्रीस्टाइल रेसलर थे. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहे थे. लेकिन जनवरी 2026 में कोम शहर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनकी गिरफ्तारी ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी.  ईरानी प्रशासनी मीडिया के अनुसार, मोहम्मदी पर उनके साथी प्रदर्शनकारियों मेहदी गासेमी और सईद दावोदी के साथ जनवरी, 2026 के प्रदर्शनों के दौरान ‘चाकू और तलवार से’ दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप था. इन आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद, अमेरिका ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी थी. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पहले ही तेहरान से अपील की थी कि वह फांसी की सजा पर रोक लगाए और प्रदर्शनकारियों के अधिकारों का सम्मान करे. इसके बावजूद ईरान ने सजा को लागू किया.  अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि मोहम्मदी और उनके साथियों ने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों के सदस्यों की हत्या की. इसे ईरान की प्रशासन ने हिंसक विद्रोह करार दिया. इस आधार पर अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा. 🇮🇷 Iran publicly hanged 19-year-old champion wrestler Saleh Mohammadi after torturing him into a confession. His crime: protesting. Athletes represent everything a society should aspire to. Executing them is the regime sending a bleak message.pic.twitter.com/JvFNDdkbAn https://t.co/qFoGiauRYl — Mario Nawfal (@MarioNawfal) March 20, 2026 तीनों पर आरोप: ‘ईश्वर के खिलाफ दुश्मनी’ ईरानी कानून के तहत ‘मोहारेबेह’ सबसे गंभीर आरोपों में से एक है. ऐतिहासिक रूप से इसका इस्तेमाल सशस्त्र विद्रोह के मामलों में किया जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में इसे विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में भी लागू किया जा रहा है. यह आरोप अधिकारियों को असहमति को सिर्फ नेतृत्वक नहीं, बल्कि धार्मिक और राज्य के अस्तित्व के लिए खतरे के रूप में पेश करने की अनुमति देता है. तीनों के खिलाफ अभियोजकों ने कोम में झड़पों के दौरान सुरक्षाबलों के सदस्यों की हत्या का आरोप लगाया. अधिकारियों ने इसे विरोध नहीं, बल्कि हिंसक विद्रोह का मामला बताया और कहा कि यह राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा है. ‘मोहारेबेह’ की व्यापक व्याख्या अधिकारियों को नेतृत्वक रूप से संवेदनशील मामलों में मौत की सजा देने की खुली छूट देती है. प्रशासनी मीडिया ने इन फांसियों को मारे गए अधिकारियों के लिए न्याय और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ खतरों के लिए जरूरी कदम बताया. न्यायपालिका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा, और पूरी प्रक्रिया को कानूनी व प्रक्रियागत रूप से सही बताया. फांसी की हुई तीखी आलोचना इस कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी आलोचना हुई है. एमनेस्टी इंटरनेशनल और ईरान ह्यूमन राइट्स (IHRNGO) जैसे संगठनों ने आरोप लगाया है कि इन तीनों को निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिली. ईरानी कॉम्बैट एथलीट और मानवाधिकार कार्यकर्ता नीमा फार ने इस फांसी को ‘स्पष्ट नेतृत्वक हत्या’ बताया.  उनके अनुसार, यह ईरानी शासन के उस पैटर्न का हिस्सा है, जिसमें असहमति को दबाने और समाज में डर का माहौल बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों और खिलाड़ियों को निशाना बनाया जाता है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स संस्थाओं, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग से हस्तक्षेप की अपील की है. State media reported the executions of protesters Saleh Mohammadi, Saeed Davodi and Mehdi Ghasemi who were accused of participating in the murders of two policemen during protests in Qom on 8 January 2026. The executions were carried out “in the presence of a group of people in… pic.twitter.com/nL9LmLaclp — Iran Human Rights (IHRNGO) (@IHRights) March 19, 2026 पहले भी दी गई थी ऐसी ही फांसी यह मामला 2020 में ईरानी पहलवान नाविद अफकारी को दी गई फांसी की याद भी दिलाता है. उस समय उनकी मौत पर वैश्विक स्तर पर आक्रोश हुआ था. डाना व्हाइट व डोनाल्ड ट्रंप जैसी हस्तियों ने भी अपील की थी, लेकिन फांसी नहीं रुक सकी. ईरान में विरोध प्रदर्शन बड़ी चुनौती वहीं इन तीन फांसियों की पृष्ठभूमि जनवरी 2026 में भड़के व्यापक विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी है. ये प्रदर्शन देश में गहराते आर्थिक संकट, गिरती मुद्रा और धार्मिक शासन के खिलाफ बढ़ते असंतोष के कारण शुरू हुए थे. ये विरोध अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाले शासन के लिए बड़ी चुनौती माने जा रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रदर्शनों के दौरान हजारों लोगों की मौत और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुईं. ये भी पढ़ें:- ईरान का नया दांव, होर्मुज पार करने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी ये भी पढ़ें:- ईरान पर आज सबसे बड़ा हमला करेगा अमेरिका, US रक्षा सचिव बोले- अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह मानवाधिकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यह केवल शुरुआत हो सकती है और आने वाले समय में और प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा दी जा सकती है. IHRNGO के निदेशक महमूद अमीरी-मोगद्दम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि स्थिति ‘बेहद गंभीर’ है और बड़े पैमाने पर फांसियों का खतरा बना हुआ है. The post ईरान में 19 साल के पहलवान के साथ तीन को फांसी, आरोप- ‘मोहारेबेह’ यानी ‘ईश्वर के खिलाफ दुश्मनी’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभी तक नहीं आया टैक्स रिफंड? जानें क्या है देरी की वजह और विभाग की डेडलाइन

Income Tax Refund: देशभर के लाखों टैक्सपेयर्स इस वक्त अपने इनकम टैक्स रिफंड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं जिनका रिफंड अभी तक बैंक खाते में क्रेडिट नहीं हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इनकम टैक्स विभाग के पास रिफंड जारी करने के लिए अभी काफी समय है. आइए समझते हैं कि आखिर इस देरी के पीछे के तकनीकी और कानूनी कारण क्या हैं. कब तक आएगा आपका पैसा? जानें अंतिम तारीख नियमों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग (CPC) के पास वित्त वर्ष 2024-25 के रिटर्न प्रोसेस करने और रिफंड भेजने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का कानूनी समय है. इसका मतलब यह है कि भले ही आपने अपना ITR समय पर भरा हो या देरी से (बिलेटेड रिटर्न), विभाग के पास इसे प्रोसेस करने के लिए इस साल के अंत तक का मौका है. 31 दिसंबर 2026 के बाद विभाग के पास धारा 143(1) के तहत सूचना जारी करने का कानूनी अधिकार नहीं रहेगा. ITR फाइलिंग के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं? 19 जनवरी 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति काफी स्पष्ट हो जाती है: कुल रजिस्टर्ड यूजर्स 13.67 करोड़. फाइल किए गए ITR 8.82 करोड़. वेरिफाई हुए रिटर्न 8.69 करोड़. प्रोसेस किए गए रिटर्न: 8.17 करोड़. इन आंकड़ों से साफ है कि एक बड़ी संख्या में रिटर्न प्रोसेस हो चुके हैं, लेकिन अभी भी लाखों टैक्सपेयर्स लाइन में हैं जिनका काम होना बाकी है. रिफंड रुकने की 3 मुख्य वजहें अगर आपका रिफंड अटक गया है, तो इसके पीछे ये बड़े कारण हो सकते हैं: अगर आपने बहुत बड़े अमाउंट का रिफंड क्लेम किया है, तो विभाग उसकी बारीकी से जांच करता है, जिसमें वक्त लगता है. यदि पिछले किसी साल का टैक्स आप पर बकाया है, तो विभाग आपके मौजूदा रिफंड को उस बकाये के साथ एडजस्ट (Set-off) कर सकता है. कई बार टैक्सपेयर की तरफ से दी गई बैंक डिटेल्स गलत होती हैं या बैंक खाता Pre-validate नहीं होता, जिससे पैसा फेल हो जाता है. अब आपको क्या करना चाहिए? घबराने के बजाय सबसे पहले इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर अपना ITR Status चेक करें. यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर सही ढंग से जुड़ा है और वैलिडेटेड है. अगर विभाग की ओर से कोई नोटिस या स्पष्टीकरण मांगा गया है, तो उसका तुरंत जवाब दें. Also Read: रिटायरमेंट के बाद भी होगी प्रशासनी नौकरी जैसी कमाई, इन स्कीमों में निवेश कर पाएं बंपर रिटर्न The post अभी तक नहीं आया टैक्स रिफंड? जानें क्या है देरी की वजह और विभाग की डेडलाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रियल एस्टेट, होटल नहीं इन भारतीय क्रिकेटर्स ने हेल्थ सेक्टर में लगाया पैसा

Table of Contents युवराज सिंह ने कैंसर रोगियो के इलाज के लिए अस्पतालों में 1000 से ज्यादा बेड लगवाए. कपिल देव ने लोगो को बेहतर मेडिकल सुविधा देने के लिए ग्रेटर नोएडा में 300 बेड का अस्पताल खोला. सचिन तेंदुलकर गरीब बच्चो के ऑपरेशन का खर्च उठाते है और अस्पतालों को महंगी मशीने दान करते है. सुनील गावस्कर बीमार बच्चो की हार्ट सर्जरी के लिए पैसा देते है और कैंसर अस्पताल के काम में भी अपना सहयोग देते है. Indian Cricketers in Health Sector: क्रिकेटर्स अक्सर अपने पैसे को प्रॉपर्टी, होटल, रेस्टोरेंट या रियल एस्टेट में लगाते हैं. लेकिन हिंदुस्तान में कुछ ऐसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी हैं जिन्होंने एक अलग राह बनाई है. इन खिलाड़ियों ने अपना पैसा जमीन खरीदने या बिजनेस के बजाय लोगों की जान बचाने वाले हेल्थ सेक्टर और अस्पतालों में लगाया है. आज हम आपको ऐसे 4 दिग्गज हिंदुस्तानीय क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं जो कैंसर केयर से लेकर बच्चों के इलाज तक के लिए अस्पताल बनवा रहे हैं या उन्हें फंड कर रहे हैं. युवराज सिंह: कैंसर मरीजों के लिए बनाए 1000 से ज्यादा बेड युवराज सिंह ने खुद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया था और इससे लड़कर जीतकर आए. इसके बाद उन्होंने यूवीकैन (YouWeCan) फाउंडेशन की शुरुआत की. कोविड महामारी के समय जब अस्पतालों में जगह नहीं थी, तब युवराज के फाउंडेशन ने मिशन 1000 बेड शुरू किया. इसके तहत 11 राज्यों के 14 प्रशासनी और चैरिटेबल अस्पतालों में 1020 से ज्यादा क्रिटिकल केयर यूनिट बेड लगाए गए. इसके साथ ही वेंटिलेटर और अन्य जरूरी मशीनें भी दी गईं. अब उनका फाउंडेशन इन जगहों को खास कैंसर वार्ड में बदल रहा है ताकि मरीजों का लंबा और सही इलाज हो सके. कपिल देव: ग्रेटर नोएडा में खोला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हिंदुस्तान को पहला वर्ल्ड कप (1983 विश्वकप) जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने हाल ही में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत बड़ा कदम उठाया है. कपिल देव ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड का एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोला है. इसका उद्घाटन मार्च 2026 में हुआ है. यह एक बहुत बड़ा अस्पताल है जो लोगों को हार्ट और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज की सुविधा दे रहा है. इस अस्पताल के जरिए आसपास के इलाके के लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधा और इमरजेंसी सर्विस मिलने लगी है. सचिन तेंदुलकर: गरीब बच्चों के इलाज का उठा रहे खर्च सचिन तेंदुलकर ने भले ही कोई पूरा अस्पताल नहीं बनाया है लेकिन वह कई चैरिटेबल अस्पतालों के सबसे बड़े मददगार हैं. सचिन अपने फाउंडेशन के जरिए असम के मकुंदा क्रिश्चियन अस्पताल जैसे ग्रामीण इलाकों में महंगी मेडिकल मशीनें दान करते हैं. इनमें रेटिना कैमरे और आईसीयू की मशीनें शामिल हैं. इससे वहां समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों की जान बचाई जाती है. इसके अलावा वह मुंबई के एसआरसीसी चिल्ड्रंस अस्पताल के साथ मिलकर उन बच्चों के ऑपरेशन का पूरा खर्च उठाते हैं जिनके माता पिता इलाज के पैसे नहीं दे सकते. सुनील गावस्कर: मुफ्त हार्ट सर्जरी और कैंसर केयर में दे रहे साथ पूर्व हिंदुस्तानीय ओपनर सुनील गावस्कर हेल्थ सेक्टर में बहुत सक्रिय हैं. वह श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से जुड़े हैं जहां वह गरीब बच्चों की फ्री हार्ट सर्जरी का पूरा खर्च उठाते हैं. गावस्कर ने अब तक कई सौ बच्चों की जान बचाने में मदद की है. इसके साथ ही वह हैदराबाद के स्पर्श होस्पिस अस्पताल का भी बड़ा सपोर्ट करते हैं. यह 82 बेड का अस्पताल उन कैंसर मरीजों का बिल्कुल मुफ्त इलाज और देखभाल करता है जो अपनी बीमारी के एकदम आखिरी स्टेज में हैं. समाज के लिए असली हीरो साबित हो रहे ये खिलाड़ी स्पोर्ट्स के मैदान पर अपने बल्ले से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले ये सभी क्रिकेटर्स अब असल जिंदगी में भी हीरो बन गए हैं. पैसा कमाने के बाद उसे केवल अपने शौक में लगाने के बजाय इन्होंने समाज की भलाई को चुना है. इनके बनाए अस्पताल और फंड से हर दिन कई लोगों को नया जीवन मिल रहा है. रियल एस्टेट में पैसे लगाकर मुनाफा कमाना आसान है, लेकिन हेल्थ सेक्टर में इन खिलाड़ियों का निवेश यह बताता है कि इनकी असली कमाई लोगों की दुआएं हैं. ये भी पढ़ें- आईपीएल 2026 में बनेगा नया रिकाॅर्ड, 10 हिंदुस्तानीय कप्तानों के साथ होगा लीग का आगाज IPL नाम के इस्तेमाल के खिलाफ दायर याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- दलील में कोई दम नहीं The post रियल एस्टेट, होटल नहीं इन हिंदुस्तानीय क्रिकेटर्स ने हेल्थ सेक्टर में लगाया पैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड: E-KYC नहीं करायी तो रुक सकती है गैस की सप्लाई, घर बैठे मोबाइल से मिनटों में ऐसे पूरी करें प्रक्रिया

LPG E-KYC Online, रांची : वास्तविक घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस मिल रहा है या नहीं, इसके लिए गैस कंपनी ने ई-केवाईसी शुरू किया है. यह हर उपभोक्ताओं को कराना है. ई-केवाईसी नहीं कराने पर आनेवाले दिनों में गैस मिलने में भी दिक्कत हो सकती है. आप घर बैठे या विभिन्न एजेंसियों में जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे करें इ-केवाइसी अपने फोन से ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले गैस कंपनी की ऐप और आधार फेसआरडी ऐप को इंस्टॉल करें. एलपीजी ग्राहकों को अनिवार्य बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन को पूरा करना होगा. इसके बाद गैस कंपनी के ऐप को खोलना है. उसमें उस मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, जो आपके गैस कनेक्शन के साथ निबंधित है. Also Read: East Singhbhum: आखिरकार खत्म हुआ भाटिन माइंस में मजदूरों का हड़ताल, कई बातों पर सहमति गैस कंपनी की सर्विस सेक्शन में जायें गैस कंपनी की ऐप में मेनू या सर्विस सेक्शन में जायें. वहां आधार ई-केवाईसी या री-केवाईसी के बटन पर क्लिक करें. इसके बाद नियमों को स्वीकार करना है. चेहरे की पहचान कराने के लिए अगले स्टेप की ओर बढ़ना है. ऐसा करने पर आधार फेस आरडी ऐप खुद खुल जायेगा. अब अपने फोन के फ्रंट कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करें. चेहरे को स्कैन करने के लिए आपको पलकें झपकानी होगी. इस स्टेप के बाद आपकी आधार डिटेल स्क्रीन पर आयेगी. सब्मिट बटन पर क्लिक करके अपनी ई के-वाईसी पूरी कर पायेंगे. यह प्रक्रिया आप अपनी एजेंसी में जाकर भी पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास उपभोक्ता नंबर और आधार नंबर होना जरूरी है. Also Read: बोकारो में ‘खूनी’ गुरुवार: दो सड़क हादसों ने छीनी 3 जिंदगी, अंधेरे में खड़ी ट्रॉली बनी काल The post झारखंड: E-KYC नहीं करायी तो रुक सकती है गैस की सप्लाई, घर बैठे मोबाइल से मिनटों में ऐसे पूरी करें प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान पर अमेरिका करेगा सबसे बड़ा स्ट्राइक, होर्मुज पर तेहरान का टैक्स दांव, सीएम की रेस में सम्राट सबसे आगे!

1. ईरान पर आज सबसे बड़ा हमला करेगा अमेरिका, US रक्षा सचिव बोले- अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह Iran America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच 20वें दिन से जारी जंग ने प्रचंड़ रूप धारण कर लिया है. इस बीच अमेरिका ने आज ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की चेतावनी दी है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 2. ईरान का नया दांव, होर्मुज पार करने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी Iran Israel War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. एक ओर अमेरिका, ईरान पर सबसे बड़े हमले की धमकी दे रहा है, तो दूसरी ओर ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ा दांव स्पोर्ट्सने की तैयारी कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 3. मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच पीएम मोदी का शांति प्रयास, फ्रांस से लेकर मलेशिया तक के नेताओं से की बात Middle East Tension: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शांति बहाली के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास जारी है. पीएम मोदी ने गुरुवार को फ्रांस, मलेशिया, ओमान और कुवैत के नेताओं से तनाव कम करने पर बातचीत की. इससे पहले उन्होंने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजराइल और कतर के नेताओं से बात की थी. यहां पढ़ें पूरी समाचार 4. तेल में लगेगी आग! ईरान के हमले से सुलगी सऊदी-कुवैत और यूएई की रिफाइनरी, बाजार में हाहाकार Middle East War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है. ईरान के हमलों के बाद सऊदी अरब, कुवैत और यूएई की रिफाइनरियों में आग लगने की समाचारों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 5. NIA की कार्रवाई से भड़का यूक्रेन, 6 नागरिकों की गिरफ्तारी को बताया रूसी साजिश India Ukraine Relation: एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन के 6 और एक अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इधर एनआईए की कार्रवाई से यूक्रेन भड़क गया है और इसे रूसी साजिश बताया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 6. राहुल गांधी ने बीजेपी को बताया खून-खराबा करने वाली पार्टी Rahul Gandhi : देश की राजधानी दिल्ली में होली के दिन हुई एक हिंसक घटना के बड़े टकराव में बदल जाने पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें नफरत फैलाने वाला बताया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 7. नीतीश कुमार के मन से ही बनेगा अगला मुख्‍यमंत्री! मांझी बोले-मुझे भी उन्होंने ही CM बनाया, सम्राट चौधरी पर लगाई मुहर Jitan Ram Manjhi statement : नीतीश कुमार ही लेंगे बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री पर फैसला? जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जो फैसला लेते हैं बिहार की नेतृत्व में वही होता है. पढ़ें पूरी समाचार. यहां पढ़ें पूरी समाचार 8. सम्राट चौधरी CM की रेस में सबसे आगे क्यों? लेकिन एक सबसे बड़ा रोड़ा अब भी रास्ते में Bihar Next CM: बिहार में CM पद को लेकर सियासी चर्चा तेज है और सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे दिख रहा है. नीतीश कुमार के इशारों, जातीय समीकरण और अनुभव ने उन्हें मजबूत दावेदार बनाया है, लेकिन ‘आयातित’ नेता की छवि और पार्टी के अंदरूनी विरोध अब भी बड़ा रोड़ा बना हुआ है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 9. शुभाशीष चक्रवर्ती का वीडियो वायरल, शुभेंदु अधिकारी बोले- हिंदुओं को वोट नहीं करने देंगे टीएमसी प्रत्याशी Suvendu Adhikari Attacks Mamata Banerjee TMC Govt: शुभेंदु अधिकारी ने बेहाला पूर्व के टीएमसी प्रत्याशी शुभाशीष चक्रवर्ती पर हिंदुओं को मतदान से रोकने की साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए बंगाल में भाजपा प्रशासन बनाने की अपील की. 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इस आरोप ने नेतृत्वक हलचल तेज कर दी है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 10. चुनाव से पहले 50 अफसरों के ट्रांसफर से बौखलायीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर बोला हमला Mamata Banerjee on Election Commission: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले 50 से अधिक अधिकारियों के तबादले पर सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने इसे ‘अघोषित आपातकाल’ और बंगाल पर कब्जे की साजिश बताया. ममता बनर्जी ने कहा कि अफसरों को मनमाने ढंग से हटाना संविधान पर सीधा हमला है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 11. Hazaribagh: केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आवास बुलडोजर से ध्वस्त, प्रशासन पर बरसे ‘नेताजी’ Hazaribagh: झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का केरेडारी स्थित आवास प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर गिरा दिया है. एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना विस्तार के लिए पूर्व मंत्री का आवास गिराया गया है. एनटीपीसी अधिकारियों का कहना है कि जमीन का अधिग्रहण पहले ही कर लिया गया था और मुआवजा दे दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 12. SBI के पूर्व मैनेजर की 97.92 लाख की संपत्ति कुर्क, साहिबगंज और पटना में ईडी की बड़ी कार्रवाई Deoghar: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसबीआई के पूर्व मैनेजर मनोज कुमार की दो संपत्तियों को अटैच कर लिया है. पूर्व मैनेजर पर 5 करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 13. IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी, jam2026.iitb.ac.in पर करें चेक IIT JAM 2026: आईआईटी जैम की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आईआईटी बॉम्बे की तरफ से जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 14. IDBI Bank में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में प्रशासनी नौकरी पाने का शानदार मौका है. आईडीबीआई बैंक की तरफ से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (IDBI JAM) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1300 पदों पर भर्तियां होंगी. यहां पढ़ें पूरी समाचार 15. मार्च के अंत तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम! घर बनाना होगा महंगा Cement Price : कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पेटकोक की लागत में उछाल के कारण मार्च के अंत या अप्रैल 2026 की शुरुआत में सीमेंट महंगा होने वाला है। रियल एस्टेट में सुस्ती के बावजूद, बढ़ते इनपुट खर्च की भरपाई के लिए सीमेंट कंपनियां कीमतों

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में होगी बारिश, यूपी का बिगड़ेगा मौसम, आया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 20 मार्च को मध्य प्रदेश और झारखंड में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है. 21 मार्च को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी ओले गिर सकते हैं. 20 मार्च को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50–60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. 20 से 21 मार्च के बीच केरल, माहे और अंदरूनी कर्नाटक में, 20 से 23 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में जबकि 20 मार्च को तेलंगाना में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 20 से 21 मार्च के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में भी बिजली गिरने की आशंका है. राजस्थान में बारिश की संभावना मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 20 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. 21 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है. 22 मार्च को फिर एक बाद बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. राजस्थान मौसम अपडेट 19 मार्च pic.twitter.com/5qeoLwkQ67 — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 19, 2026 दिल्ली में हो सकती है बारिश मौसम केंद्र दिल्ली के अनुसार, 20 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना है. दिन के समय 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शाम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है. 21 मार्च से मौसम में सुधार होने लगेगा. 22 से 24 मार्च के बीच भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों का मौसम बिगड़ेगा, आया IMD का अलर्ट pic.twitter.com/dKqRnnDaat — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 19, 2026 कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है. विभाग ने संकेत दिया है कि शुक्रवार तक अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. चिनाब घाटी के ऊंचे इलाकों और दक्षिण कश्मीर के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है. 21 से 24 मार्च तक आमतौर पर शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है, लेकिन 23 मार्च को कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है. पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें The post दिल्ली में होगी बारिश, यूपी का बिगड़ेगा मौसम, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top