आज का राशिफल 20 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी सफलता, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: आज मीन राशि में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा एक साथ मौजूद हैं, जो एक तरफ राजयोग तो दूसरी तरफ भारी मानसिक उथल-पुथल का संकेत दे रहे हैं. कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति भी कुछ राशियों के लिए बड़े खतरे की घंटी बजा रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आपकी राशि के लिए आज के सितारे क्या संदेश लाए हैं. मेष आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए लाभ का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा, सूर्य, शुक्र और शनि का मेल हो रहा है. करियर की बात करें तो विदेश से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन बड़े निवेश से बचें. लव लाइफ की बात करें तो आज आपको पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए खर्च करना पड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो अनिद्रा और आंखों में भारीपन की शिकायत हो सकती है.शुभ अंक: 3शुभ रंग: लाल वृषभ आज का राशिफल वृष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार और भाग्यशाली साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति आय के नए स्रोत खोलेगी. करियर की बात करें तो आज सीनियर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और पुरानी मेहनत का फल प्रमोशन के रूप में मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज रिश्तों में रोमांस की चरम सीमा रहेगी. हेल्थ की बात करें तो आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे.शुभ अंक: 6शुभ रंग: हरा मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए कड़ी चुनौतियों और सतर्क रहने का है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में मंगल और राहु की उपस्थिति भाग्य में अचानक बाधा डाल सकती है. करियर की बात करें तो आज आप कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें. लव लाइफ की बात करें तो आज किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर से बड़ा झगड़ा होने की आशंका है. हेल्थ की बात करें तो आज आपकी मांसपेशियों में खिंचाव या नसों में दर्द आपको परेशान कर सकता है.शुभ अंक: 5शुभ रंग: पीला कर्क आज का राशिफल कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक शांति और सुकून लेकर आया है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और सूर्य आपकी धार्मिक रुचि को बढ़ाएंग. करियर की बात करें तो आज जो लोग शिक्षा या परामर्श के क्षेत्र में हैं, उन्हें बड़ा लाभ होगा. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. हेल्थ की बात करें तो आज आपको पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलने के योग हैं.शुभ अंक: 2शुभ रंग: सफेद सिंह आज का राशिफल सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सतर्क रहें. क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा, सूर्य और शनि का गोचर अचानक किसी बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है. करियर की बात करें तो आज किसी भी कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें, वरना भारी नुकसान हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज गुप्त संबंधों के खुलासे से बदनामी का डर है. हेल्थ की बात करें तो वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है.शुभ अंक: 1शुभ रंग: सुनहरा कन्या आज का राशिफल कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और शुक्र दांपत्य और साझेदारी में लाभ दिलाएंगे. करियर की बात करें तो आज नए बिजनेस पार्टनर से जुड़ना भविष्य के लिए फायदेमंद होगा. लव लाइफ की बात करें तो अविवाहितों के लिए आज शादी का प्रस्ताव आ सकता है. हेल्थ की बात करें तो आज आप खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट में गैस की समस्या हो सकती है.शुभ अंक: 4शुभ रंग: हरा तुला आज का राशिफल तुला राशि: आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण है लेकिन परिणामी रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा और शनि की उपस्थिति शत्रुओं को परास्त करेगी. करियर की बात करें तो आज आपके ऑफिस में काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा, जिससे मानसिक थकान होगी. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर की छोटी-छोटी बातें आपको चुभ सकती हैं, सयम रखें. हेल्थ की बात करें तो आज त्वचा संबंधी कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने का डर है.शुभ अंक: 7शुभ रंग: गुलाबी वृश्चिक आज का राशिफल वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और शुक्र की मौजूदगी संतान सुख और बुद्धि में वृद्धि करेगी. करियर की बात करें तो आज शेयर मार्केट या लॉटरी से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज अपने पार्टनर के साथ यादगार शाम बिताएंगे. हेल्थ की बात करें तो ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन संतान की सेहत का ध्यान रखें.शुभ अंक: 8शुभ रंग: नीला धनु आज का राशिफल धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मानसिक तनाव और अशांति लेकर आ सकता है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य और शनि की उपस्थिति पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है. करियर की बात करें तो प्रॉपर्टी के काम में बाधा आएगी. आज कोई डील फाइनल न करें. लव लाइफ की बात करें तो आज आप घर की समस्याओं के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. हेल्थ की बात करें तो आज आपको सीने में जकड़न या हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है, सावधानी बरतें.शुभ अंक: 9शुभ रंग: पीला मकर आज का राशिफल मकर राशि: आज का दिन आपके लिए विजय और आत्मविश्वास का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो छोटे भाई-बहनों या मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ बातचीत में मधुरता बनी रहेगी. हेल्थ की बात करें तो कंधों में दर्द या गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है.शुभ अंक: 5शुभ रंग: भूरा कुंभ आज का राशिफल कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक जोखिम वाला

