Hot News

March 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट LPG Cylinder Booking Rule: देश में एलपीजी को लेकर धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं. खाड़ी देशों में युद्ध का असर गैस आपूर्ति पर साफ दिखने लगा है. इसी कारण प्रशासन और तेल कंपनियों ने फिर गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है. अब शहरी गैस उपभोक्ता दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग 25 दिनों की जगह 35 दिनों के बाद कर पाएंगे. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. नया नियम डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए है. 35 दिनों में होगी डिलीवरी शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद बुकिंग कर पाते थे. वहीं इसके पूर्व बुकिंग की अवधि 21 दिन तय की गयी थी. जब आपको गैस रिफिल की डिलिवरी होगी, उस दिन से 35 दिनों के अंतराल की गिनती होगी. वहीं पांच किलो सिलेंडर वाले शहरी घरेलू उपभोक्ता 12 दिनों के बाद और 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर के उपभोक्ता 25 दिन के बाद बुकिंग कर सकेंगे. हिंदुस्तान अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा गैस आयात से पूरा करता है. खाड़ी देशों से अधिकांश हिस्सा आता है. युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित हो गयी है. डिलिवरी के समय डीएसी जरूरी वास्तविक ग्राहकों तक गैस की डिलिवरी हो सके, इसके लिए गैस कंपनियों ने अपनी-अपनी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि डिलिवरी के समय डिलिवरी अथॉन्टिकेशन कोड (डीएसी) जरूर लें. साथ ही गैस उपभोक्ताओं से कहा गया है कि उपभोक्ता इ-केवाइसी जरूर करा लें. कितने दिनों में होगी सिंगल सिलेंडर की बुकिंग 14.2 किलो: 25 दिन 05 किलो: 09 दिन 10 किलो: 18 दिन इसे भी पढ़ें: झारखंड में इन 30 गांवों में डिजिटल इंडिया फेल, पेड़-पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल चलाते हैं लोग डबल सिलेंडर की बुकिंग 14.2 किलो: 35 दिन 05 किलो: 12 दिन 10 किलो: 25 दिन इसे भी पढ़ें: धनबाद में सांस लेना भी खतरनाक, झारखंड में बना सबसे प्रदूषित शहर The post अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लेने का दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि जंग में ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा – हमारे विमान तेहरान और देश के अन्य हिस्सों के ऊपर उड़ रहे हैं. ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह नष्ट : ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. ट्रंप ने कहा, अगर हमने हमला नहीं किया होता तो उस हमले के दो हफ्ते बाद उनके पास परमाणु हथियार होता. वे निश्चित रूप से उसका इस्तेमाल करते और वे उसका इस्तेमाल इजराइल समेत पूरे पश्चिम एशिया में करते. ईरान समझौता करना चाहता है : ट्रंप ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पश्चिम एशिया के मामलों के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, मैं पहले से यह नहीं कहना चाहता लेकिन वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे कभी परमाणु हथियार नहीं रखेंगे. ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन का किया दावा राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन का दावा किया. उन्होंने कहा- ईरान के मौजूदा नेतृत्व में पहले ही बड़े बदलाव हो चुके हैं. असल में यह वही है, जिसे हम सत्ता परिवर्तन कह सकते हैं. अब सत्ता में बैठे लोग उन लोगों से बिल्कुल अलग हैं. बिचौलिए की भूमिका निभाना चाहता है पाकिस्तान डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पोस्ट को शेयर किया. जिसमें पाक पीएम कहा था- उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त कराने के लिए सार्थक और निर्णायक वार्ता की मध्यस्थता के लिए तैयार है. ये भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्री की दो टूक: जब तक दुश्मन को पछतावा नहीं होगा, तब तक जारी रहेगी जंग US रक्षा मंत्री का दावा: इतिहास में पहली बार ईरान की मॉडर्न मिलिट्री का हुआ पूरी तरह सफाया ट्रंप ने ईरान को दिया 15 पॉइंट्स वाला खास शांति प्लान, पाकिस्तान बना बिचौलिया The post ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में सांस लेना भी खतरनाक, झारखंड में बना सबसे प्रदूषित शहर

धनबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट Dhanbad Pollution: धनबाद की पहचान भले ही देश की कोयला राजधानी के रूप में हो, लेकिन अब यह पहचान तेजी से प्रदूषण की राजधानी में बदलती दिख रही है. स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी ‘आईक्यूएयर’ की आठवीं वैश्विक रिपोर्ट ने इस चिंता को और गहरा कर दिया है. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2025 में धनबाद का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 124 रहा, जो झारखंड में सबसे अधिक है. वहीं पीएम 2.5 का स्तर 44.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुरक्षित मानक से करीब नौ गुना ज्यादा है. यह स्थिति सीधे तौर पर यहां के लाखों लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालने वाली है. धनबाद के इन 12 क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब ‘आईक्यूएयर’ की आठवीं वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के सभी 24 जिलों के 73 आबादी वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया गया, जिसमें धनबाद जिले के 12 इलाके प्रमुख रूप से शामिल हैं. ये सभी क्षेत्र खनन, कोयला परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों से सीधे प्रभावित हैं. धनबाद शहरी क्षेत्र के साथ-साथ झरिया, जोड़ापोखर, जामाडोबा, मुगमा, निरसा, गोविंदपुर, सिजुआ, कतरास, मलकेरा, गोमो और तोपचांची को इस सूची में रखा गया है. इनमें भी अधिकतर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पायी गयी. हालांकि, तोपचांची अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहा, जहां 2025 में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 106 दर्ज किया गया, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम है, लेकिन फिर भी सुरक्षित स्तर से ऊपर है. क्या कहते हैं आंकड़े औसत एक्यूआई (धनबाद): 124पीएम 2.5 : 44.9 µg/m³डब्ल्यूएचओ सुरक्षित मानक : 5 µg/m³ (वार्षिक औसत) क्यों बिगड़ रही है धनबाद की हवा विशेषज्ञों का मानना है कि धनबाद में बढ़ता प्रदूषण कई कारणों का संयुक्त परिणाम है. सबसे बड़ा कारण यहां का खनन आधारित अर्थतंत्र है, जहां कोयला खनन, ढुलाई और स्टॉकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में धूल और कण वातावरण में फैलते हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व 4200 प्रति वर्ग किमी तक पहुंच गया है. जिले का औसत जनसंख्या घनत्व 1316 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि सड़कों पर उड़ने वाली धूल और निर्माण कार्य-औद्योगिक इकाइयों से उत्सर्जन झारखंड के सबसे प्रदूषित शहर (एक्यूआई 2025) धनबाद : 124 पाकुड़ : 116 साहिबगंज : 116 चाईबासा : 114 चांडिल : 114 जहां अब भी मिलती है राहत नेतरहाट, बरवाडीह, गढ़वा और मेदिनीनगर जैसे इलाकों में एक्यूआइ 97 के आसपास रहा, जबकि हुसैनाबाद और लातेहार में यह 98 दर्ज किया गया. इन क्षेत्रों में हवा अपेक्षाकृत बेहतर रहने के पीछे प्रमुख कारण घना हरित आवरण, सीमित औद्योगिक गतिविधियां और कम जनसंख्या दबाव हैं. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया बोले पीएम 2.5 का उच्च स्तर फेफड़ों और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है अस्थमा, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस के केस बढ़ रहे बच्चों और बुजुर्गों में फेफड़ों की क्षमता पर असर पड़ रहा लंबे समय में जीवन प्रत्याशा पर भी प्रभाव दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है कैसे सुधर सकते हैं हालात खनन क्षेत्रों में डस्ट कंट्रोल सिस्टम को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता सड़कों पर नियमित पानी छिड़काव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों को बढ़ावा मिले ग्रीन कवर (पेड़-पौधे) को बढ़ाना होगा इंडस्ट्रियल एमिशन पर और सख्ती की आवश्यकता इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में मुर्गामहादेव स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, वंदे हिंदुस्तान समेत कई ट्रेनें प्रभावित क्या कहते हैं एक्सपर्ट बीबीएमकेयू में एनवायरनमेंट एंड डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ एसके सिन्हा के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स में वृद्धि के पीछे पीएम 2.5 की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि ये अत्यंत सूक्ष्म कण होते हैं और लंबे समय में मौजूद रहते हैं. जब वातावरण में पीएम 2.5 का स्तर बढ़ता है, तो एक्यूआइ स्वतः ही खराब श्रेणी में पहुंच जाता है. इसके बढ़ने के प्रमुख कारणों में वाहनों से निकलने वाला धुआं और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ऊर्जा खपत का अधिक होना शामिल है. अधिक जनसंख्या वाले इलाकों में निर्माण कार्य, ट्रैफिक और ईंधन का उपयोग भी प्रदूषण को बढ़ाते हैं. धनबाद शहरी क्षेत्र में इस स्थिति के लिए, यहां के आसपास के कोयला उद्योग, क्रशर और खनन गतिविधियां भी जिम्मेवार हैं. इसे भी पढ़ें: झारखंड में इन 30 गांवों में डिजिटल इंडिया फेल, पेड़-पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल चलाते हैं लोग The post धनबाद में सांस लेना भी खतरनाक, झारखंड में बना सबसे प्रदूषित शहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Triumph ने अनवील की DGR Edition, बनी है सिर्फ एक पीस

Triumph Motorcycles अपनी मौजूदा बाइक्स के बेहद एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन बनाने के लिए जानी जाती है और इस बार कंपनी ने कुछ और ही खास पेश किया है. ब्रिटिश कंपनी ने एक यूनिक Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition को अनवील किया है. यह एक वन-ऑफ (one-of-a-kind) मॉडल है, जिसे इस साल के Distinguished Gentleman’s Ride के लिए Gentlefolk Prize के तौर पर तैयार किया गया है. खास बात यह है कि यह पहले से ही लिमिटेड एडिशन बाइक का और भी ज्यादा एक्सक्लूसिव वर्जन है. रैंडम ड्रॉ के जरिए एक विनर को मिलेगी बाइक यह खास DGR एडिशन उसी Speed Twin 1200 Cafe Racer Limited Edition पर बेस्ड है, जिसे इसी साल लॉन्च किया गया था और जिसकी सिर्फ 800 यूनिट्स ही बनाई गई हैं. अब इस नए DGR वर्जन में कंपनी ने एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग और नए प्रीमियम मटेरियल्स जोड़कर इसे और भी खास बना दिया है. सबसे खास बात यह है कि यह बाइक सिर्फ एक यूनिट में बनाई गई है, जिसे रैंडम ड्रॉ के जरिए किसी एक विनर को दिया जाएगा. इसे जीतने के लिए राइडर्स को Distinguished Gentleman’s Ride 2026 में रजिस्टर करना होगा और कैंपेन खत्म होने से पहले सभी चार प्रोफाइल बैज अनलॉक करने होंगे. इवेंट में भाग लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें इस खास बाइक को जीतने के लिए Distinguished Gentleman’s Ride 2026 में हिस्सा लेने वाले राइडर्स को ये शर्तें पूरी करनी होंगी: अपना राइडर प्रोफाइल पूरी तरह कंप्लीट करें. खुद से पर्सनल डोनेशन करें. किसी अन्य प्रतिभागी (Gentlefolk) को डोनेट करें, जिससे ‘Pay It Forward’ बैज मिलेगा. कम से कम USD $250 (लगभग ₹20,000) का फंड जुटाएं. इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही आप इस एक्सक्लूसिव बाइक को जीतने की रेस में शामिल हो पाएंगे. कैसा है डिजाइन? Speed Twin 1200 DGR Edition को क्लासिक British Racing Green से इंस्पायर्ड एक्सक्लूसिव कलर स्कीम में पेश किया गया है. इसमें Competition Green और Aluminium Silver बॉडी पेंट के साथ Aluminium Silver व्हील्स और मैचिंग हेडलाइट बाउल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. इस बाइक का डिजाइन 1960s के ब्रिटिश कैफे रेसर्स से इंस्पायर्ड है. इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और खास Harris Tweed बुलेट सीट दी गई है, जो Outer Hebrides से आई हैंडवोवन फैब्रिक से बनाई गई है. क्लिप-ऑन हैंडलबार राइडर को लो और एग्रेसिव राइडिंग पोजिशन देते हैं, जिससे स्पोर्टी फील मिलता है. सिंगल सीट और रियर काउल मिलकर क्लासिक कैफे रेसर लुक को पूरा करते हैं. इसके अलावा, मशीन किए गए बार-एंड मिरर्स, रिब्ड क्लच और अल्टरनेटर बैज, ब्लैक हेड बोल्ट कवर और स्कल्प्टेड नी पैड्स जैसे डिटेल्स इसे और भी यूनिक बनाते हैं. साथ ही इसमें 15 Years of Dapper एनिवर्सरी ग्राफिक, नंबर बोर्ड और एक खास Certificate of Authenticity भी दिया गया है, जो इसे कलेक्टर्स के लिए और भी खास बना देता है. हार्डवेयर और पावर यह स्पेशल एडिशन बाइक अपने पावरफुल Bonneville 1200 पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस है, जो 270-डिग्री फायरिंग ऑर्डर के साथ एक खास और दमदार साउंड व राइडिंग फील देता है. यह इंजन 8,000 rpm तक रेव करता है और बेहतर थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए लो-इनर्शिया क्रैंकशाफ्ट के साथ आता है. पावर आउटपुट कि बात करें, तो यह बाइक 105 bhp (7,750 rpm) की पावर और 112 Nm (4,250 rpm) का टॉर्क जेनरेट करती है, जो इसे काफी परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाता है. चेसिस में ट्यूबलर फ्रेम के साथ स्टील क्रैडल्स दिए गए हैं. सस्पेंशन के लिए इसमें 43mm Marzocchi USD फ्रंट फोर्क्स और Öhlins ट्विन रियर शॉक्स मिलते हैं, जिन्हें प्रीलोड, कंप्रेशन और रिबाउंड के लिए एडजस्ट किया जा सकता है. यह बाइक 17-इंच के कास्ट एल्यूमिनियम व्हील्स पर चलती है, जिन पर Metzeler Racetec RR K3 टायर्स लगे हैं. वहीं ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्यूल 320mm फ्रंट डिस्क और Brembo Stylema M4.30 रेडियल कैलिपर्स दिए गए हैं, जो शानदार स्टॉपिंग पावर सुनिश्चित करते हैं. यह भी पढ़ें: Suzuki e-Access vs Honda Activa-e: कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर रहेगी आपके लिए बेस्ट? The post Triumph ने अनवील की DGR Edition, बनी है सिर्फ एक पीस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान के विदेश मंत्री की दो टूक: जब तक दुश्मन को पछतावा नहीं होगा, तब तक जारी रहेगी जंग

Iran FM Abbas Araghchi: उन्होंने तेहरान के सिविलियन और डिफेंस ठिकानों पर हुए हमलों को क्षेत्र में अस्थिरता की असली वजह बताया. प्रेस टीवी के मुताबिक, अराघची ने कहा कि खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में जो भी तनाव है, उसके लिए बाहरी हमले जिम्मेदार हैं. ईरान अपनी सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कदम उठा रहा है ताकि कोई इस रास्ते का गलत इस्तेमाल न कर सके. IRGC का इजरायल पर बड़ा हमला  एक तरफ डिप्लोमेटिक बातें चल रही हैं, तो दूसरी तरफ मैदान में जंग तेज है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल के खुफिया ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. IRGC के पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्होंने खैबर शिकन, इमाद और सज्जील जैसी पावरफुल मिसाइलों के साथ आत्मघाती (Kamikaze) ड्रोन का इस्तेमाल किया. इन मिसाइलों ने इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदते हुए तेल अवीव, रामत गन और नेगेव के मिलिट्री सेंटर्स को निशाना बनाया. इसके अलावा बीरशेबा में इजरायल के लॉजिस्टिक और कमांड मुख्यालय पर भी सीधे प्रहार किए गए. ट्रंप का बड़ा दावा: जल्द होगी बड़ी डील इन हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. ट्रंप ने दावा किया कि उनकी बातचीत ईरान के ‘सही लोगों’ से चल रही है और वहां शासन बदल चुका है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने उन्हें तेल और गैस से जुड़ा एक बड़ा ‘तोहफा’ दिया है, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि ईरान की पुरानी लीडरशिप और खामेनेई अब सीन से बाहर हैं और जो नए लोग आए हैं, उनके साथ डील करना आसान है. ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी के कार्यक्रम में यह भी कहा कि ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अब उनके पास बातचीत के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. इंटरनेशनल कानून पर आरघची का गुस्सा ईरानी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया (एक्स) पर पश्चिमी देशों के ‘दोहरे रवैये’ पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि यूक्रेन और गाजा के लिए अलग-अलग नियम अपनाकर अंतरराष्ट्रीय कानून को खत्म कर दिया गया है. हालांकि, उन्होंने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टाइनमीयर की तारीफ की, जिन्होंने अमेरिका और इजरायल के हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, स्टीनमीयर ने इन हमलों की खुलेआम निंदा की है. ये भी पढ़ें: US रक्षा मंत्री का दावा: इतिहास में पहली बार ईरान की मॉडर्न मिलिट्री का हुआ पूरी तरह सफाया रूस ने जताई परमाणु खतरे की चिंता 23 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अब्बास आरघची के बीच भी लंबी बात हुई. रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि लावरोव ने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हो रहे हमलों पर कड़ी आपत्ति जताई है. रूस का कहना है कि अगर न्यूक्लियर ठिकानों को नुकसान पहुंचा, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए पर्यावरण की बड़ी तबाही साबित होगा. फिलहाल वेस्ट एशिया में शांति की उम्मीद कम ही नजर आ रही है. ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान को दिया 15 पॉइंट्स वाला खास शांति प्लान, पाकिस्तान बना बिचौलिया The post ईरान के विदेश मंत्री की दो टूक: जब तक दुश्मन को पछतावा नहीं होगा, तब तक जारी रहेगी जंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर दिन नया जैसा दिखे आपका चश्मा, बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Clean Eyeglasses Tips: चश्मा सिर्फ आंखों की रोशनी की सुरक्षा नहीं करता, बल्कि यह आपकी स्टाइल का भी अहम हिस्सा है. लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में धूल, मिट्टी और उंगलियों के निशान चश्मे पर जम जाते हैं, जिससे उसकी चमक फीकी पड़ जाती है. यदि आप चाहते हैं कि आपका चश्मा हमेशा साफ और नया जैसा दिखे, तो कुछ आसान और असरदार तरीकों को अपनाना जरूरी है. साबुन-पानी, माइक्रोफाइबर कपड़ा, स्पेशल क्लीनर या घरेलू उपायों की मदद से आप अपने चश्मे की साफ-सफाई कर सकते हैं और उसे लंबे समय तक चमकदार बनाए रख सकते हैं. साबुन और पानी से साफ करें सबसे आसान तरीका है चश्मे को हल्के गुनगुने पानी में थोड़े से हल्के साबुन के साथ धोना. धीरे-धीरे लेंस को रगड़ें और फिर साफ पानी से धोकर सूखी मुलायम कपड़े से पोंछें. इससे धूल और धब्बे आसानी से हट जाते हैं. माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें कपड़े या टिशू से चश्मा पोंछने से खरोंच लग सकती है. इसलिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें. यह न केवल चश्मे को सुरक्षित रखता है बल्कि चमक भी बनाए रखता है. चश्मा स्प्रे या क्लीनर का इस्तेमाल बाजार में चश्मा साफ करने के लिए स्पेशल क्लीनर या स्प्रे उपलब्ध हैं. इन्हें लेंस पर छिड़कें और माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें. यह धब्बों और उंगलियों के निशानों को हटाने में मदद करता है. घर के घरेलू उपाय अगर स्प्रे न हो तो हल्का सा नींबू पानी या सफेद सिरके का मिश्रण बनाकर भी चश्मा साफ किया जा सकता है. बस लेंस पर लगाकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें. ध्यान रहे, ज्यादा एसिडिक सामग्री सीधे चश्मे पर न लगाएं. नियमित देखभाल चश्मा हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखें और इस्तेमाल के बाद साफ कर लें. पर्स या केस में रखने से धूल और खरोंच से बचा जा सकता है. यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा यह भी पढ़ें: कपड़ों पर लगे तेल के दाग हटाने के लिए फॉलो करें क्रिएटर शशांक के टिप्स  The post हर दिन नया जैसा दिखे आपका चश्मा, बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

व्रत में तैयार करें साबूदाना वड़ा, निशा मधुलिका ने बताई रेसिपी 

Sabudana Vada Recipe: व्रत में साबूदाना से तरह-तरह की चीजों को बनाया जाता है. इससे खिचड़ी, खीर, पराठा या हलवा तैयार किया जाता है. अगर आप इन सब चीजों से हटकर कुछ अलग डिश बनाना चाहते हैं तो साबूदाना वड़ा बना सकते हैं. साबूदाना वड़ा को आप स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं. आइए जानते हैं साबूदाना वड़ा बनाने की रेसिपी.  साबूदाना वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? साबूदाना – 1 कप  मूंगफली- आधा कप आलू- 4 जीरा -1 टीस्पून  हरी मिर्च -1 टीस्पून (बारीक कटी हुई) अदरक- 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ) सेंधा नमक- स्वादानुसार काली मिर्च- आधा टीस्पून (कुटी हुई) नींबू का रस- 1 टीस्पून चीनी- 1 टीस्पून हरा धनिया- 2-3 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ) तेल तलने के लिए साबूदाना वड़ा को कैसे तैयार करें?  साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आप एक कटोरे में साबूदाना को लें. इसे आप 2 बार धो लें. इसके बाद इसमें तीन चौथाई पानी को डाल दें. ज्यादा पानी नहीं डालें नहीं तो साबूदाना चिपचिपा हो जाएगा. इसे आप 6 घंटे तक छोड़ दें. अब आप भुने मूंगफली को दरदरा पीस लें. इसके बाद उबले आलू को कद्दूकस कर लें.  अब एक बड़े बर्तन में साबूदाना, आलू और मूंगफली का पाउडर डाल दें. फिर इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक और सेंधा नमक को डाल दें. काली मिर्च का पाउडर, नींबू का रस और पिसी हुई चीनी को मिला दें.  अब आप धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को मिला लें.  हाथ पर थोड़ा तेल लगा लें और मिश्रण को गूंथ लें. अब मिश्रण से छोटा-छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसे 10 से 15 मिनट तक के लिए खुले में छोड़ दें.  अब पैन में तेल डाल दें. इसमें आप वड़े को डाल दें. इन्हें तुरंत न पलटें. 2 से 3 मिनट तक पकने दें फिर पलटकर दूसरी तरफ से पका लें. मीडियम हाई फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें. फिर प्लेट में निकाल लें. साबूदाना वड़ा को आप व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करें.  यह भी पढें: Navratri Vrat Recipe of Kuttu Ki Puri:  व्रत के लिए एकदम लाइट और स्वादिष्ट रेसिपी यह भी पढें: Navratri Fast Recipe of Dahi Aloo: व्रतवाले दही आलू बनाना है बेहद आसान, नोट करें ये रेसपी The post व्रत में तैयार करें साबूदाना वड़ा, निशा मधुलिका ने बताई रेसिपी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर बैठे ऐसे चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today 25 March 2026: हर सुबह की तरह आज 25 मार्च 2026 को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।  इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के उतार-चढ़ाव के बीच आज हिंदुस्तान के बड़े शहरों में फ्यूल के दाम कहीं स्थिर हैं, तो कहीं मामूली बढ़त देखने को मिला है. अगर आप आज गाड़ी लेकर बाहर निकलने वाले हैं, तो एक बार अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें.  क्या आज महंगा हुआ पेट्रोल? आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है. दिल्ली में भी राहत बरकरार है, जहां दाम 94.77 रुपये हैं. हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 0.26 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं बिहार के पटना में भी 0.36 पैसे का उछाल आया है.  पेट्रोल रेट टेबल 25 मार्च 2026: शहर पेट्रोल रेट (₹/लीटर) बदलाव नई दिल्ली ₹94.77 0.00 मुंबई ₹103.54 0.00 कोलकाता ₹105.41 -0.04 चेन्नई ₹101.06 +0.26 बेंगलुरु ₹102.96 0.00 गुरुग्राम ₹95.51 -0.14 नोएडा ₹94.85 +0.08 पटना ₹105.59 +0.36 भागलपुर ₹106.66 +0.02 गया ₹105.94 -0.16 मुजफ्फरपुर ₹106.01 -0.06 रांची ₹97.86 0.00 धनबाद ₹97.82 -0.11 देवघर ₹97.60 -0.04 जमशेदपुर  ₹97.98 -0.33 डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भी यह 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. दिल्ली और कोलकाता में भी कीमतें कल के स्तर पर ही स्थिर हैं. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल की कीमतों में 0.32 पैसे की बड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है.  डीजल रेट टेबल 25 मार्च 2026: शहर डीजल रेट (₹/लीटर) बदलाव नई दिल्ली ₹87.67 0.00 मुंबई ₹90.03 0.00 कोलकाता ₹92.02 0.00 चेन्नई ₹92.61 +0.22 बेंगलुरु ₹90.99 0.00 गुरुग्राम ₹87.98 -0.12 नोएडा ₹87.98 +0.09 पटना ₹91.82 +0.33 भागलपुर ₹92.81 +0.02 गया ₹92.15 -0.16 मुजफ्फरपुर ₹92.20 -0.05 रांची ₹92.62 0.00 धनबाद ₹92.57 -0.12 देवघर ₹92.29 -0.05 जमशेदपुर  ₹92.73 -0.32 क्यों घटते-बढ़ते हैं दाम? फ्यूल की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं. मुख्य रूप से कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी इसका बड़ा कारण है. इसके अलावा, केंद्र और राज्य प्रशासनों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (VAT और Excise Duty) की वजह से अलग-अलग शहरों में रेट अलग-अलग होते हैं.  SMS से रेट कैसे पता करें? आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपने शहर के रेट जान सकते हैं: IOCL: टाइप करें RSP और भेजें 9224992249 पर.  BPCL: टाइप करें RSP और भेजें 9223112222 पर.  HPCL: टाइप करें HP Price और भेजें 9222201122 पर.  ये भी पढ़ें: अब ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले तक बदलें स्टेशन, पर टिकट कैंसिलेशन पर कटेगा ज्यादा पैसा The post पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर बैठे ऐसे चेक करें रेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में इन 30 गांवों में डिजिटल इंडिया फेल, पेड़-पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल चलाते हैं लोग

प्रतापपुर से धर्मेंद्र गुप्ता, दीनबंधू और तस्लीम की रिपोर्ट Digital India: केंद्र प्रशासन का ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है. लेकिन झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड में इसकी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है. यहां के 78 गांवों में से करीब 30 गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क से कोसों दूर हैं. इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं यहां के लोगों के लिए अब भी सपना बनी हुई हैं. आलम यह है कि मोबाइल से बात करने के लिए इन गांवों के लोगों को पेड़ और ऊंचे स्थानों (पहाड़) पर चढ़ना पड़ता है. पेड़ और पहाड़ बने मोबाइल टॉवर नेटवर्क की समस्या इतनी गंभीर है कि ग्रामीणों को मोबाइल चलाने के लिए पेड़ों और पहाड़ों पर चढ़ना पड़ता है. किसी रिश्तेदार से बात करनी हो या जरूरी जानकारी लेनी हो, लोग घंटों ऊंचाई पर खड़े रहकर सिग्नल का इंतजार करते हैं. कई बार तो ग्रामीण फोन को पेड़ पर लटका कर कॉल आने का इंतजार करते हैं. यह तस्वीर आज के डिजिटल युग में भी ग्रामीण इलाकों की बदहाल स्थिति को उजागर करती है. शिक्षा और प्रशासनी कामकाज पर असर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने का सीधा असर शिक्षा और प्रशासनी कामकाज पर पड़ रहा है. स्कूलों में शिक्षकों को बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करने में दिक्कत होती है. वहीं पंचायत स्तर पर बैंकिंग सेवाएं, सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट), प्रज्ञा केंद्र और राशन वितरण जैसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. ई-पॉश मशीन से राशन वितरण में नेटवर्क की कमी बड़ी बाधा बन रही है. इन गांवों में सबसे ज्यादा परेशानी कुंदा प्रखंड के कुटिल, मरगड़ा, एकता, खुशियाला, लोटवा, कामत, फुलवरिया, लकड़मंदा, दारी, गारो, बलही, करिलगड़वा, हारूल, चितवतारी, सिंदरी, नवादा, उलवार, मेदवाडीह, गेन्द्रा, लुकुईया, बंठा, सोहरलाठ, साबानु, रेगनिया तरी, बैलगाड़ा, ललिमाटी, सरजामातु, लेवाड़, नावाडीह और कुशुम्भा जैसे कई गांवों में नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है. इन गांवों के लोग डिजिटल सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं. शोपीस बना बीएसएनएल का टॉवर ग्रामीणों की परेशानी को और बढ़ाने वाली बात यह है कि कई गांवों में बीएसएनएल के टॉवर तो लगाए गए हैं, लेकिन उन्हें अब तक चालू नहीं किया गया है. ये टॉवर केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं. अगर इन टॉवरों को चालू कर दिया जाए, तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों की जुबानी दर्द कुटिल गांव के प्रज्ञा केंद्र और सीएसपी संचालक राजकुमार बताते हैं कि उन्हें रोजाना लैपटॉप और मोबाइल लेकर पेड़ों और पहाड़ों पर चढ़कर काम करना पड़ता है. यह न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि जोखिम भरा भी है. दारी गांव के अजय यादव का कहना है कि उनके गांव में आज तक नेटवर्क की सुविधा नहीं मिली है. रिश्तेदारों से बात करने के लिए भी उन्हें पेड़ पर चढ़ना पड़ता है. यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली है. प्रशासन से लगातार मांग, फिर भी समाधान नहीं ग्रामीणों ने कई बार सांसद, विधायक और जिला प्रशासन से नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. डिजिटल इंडिया के इस दौर में भी इन गांवों का तकनीकी रूप से पिछड़ा रहना कई सवाल खड़े करता है. इसे भी पढ़ें: पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के 5 विभाग में होगी पीजी की पढ़ाई, 20 सीटों पर एडमिशन डिजिटल गैप को पाटने की जरूरत कुंदा प्रखंड के इन गांवों की स्थिति साफ दिखाती है कि डिजिटल इंडिया का सपना अभी अधूरा है. जब तक देश के हर गांव तक मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट नहीं पहुंचेगा, तब तक डिजिटल विकास की बात अधूरी ही रहेगी. प्रशासन और प्रशासन को चाहिए कि इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाएं, ताकि ग्रामीणों को भी डिजिटल सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में मुर्गामहादेव स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, वंदे हिंदुस्तान समेत कई ट्रेनें प्रभावित The post झारखंड में इन 30 गांवों में डिजिटल इंडिया फेल, पेड़-पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल चलाते हैं लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OnePlus 15T चीन में लॉन्च, 7500mAh बैटरी वाले मॉडल की जानिए कीमत और फीचर्स

OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T चीन में लॉन्च कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में शामिल हुआ है और इसे OnePlus 13T का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे ग्लोबली (हिंदुस्तान समेत) OnePlus 13s के नाम से लॉन्च किया गया था. यह स्मार्टफोन हिंदुस्तान में भी लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. इस नए मॉडल में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स दिए हैं. यह 7,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है. साथ ही मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए इस मॉडल में Snapdragon 8 सीरीज का पावरफुल चिपसेट दिया गया है. कितनी है नए मॉडल की कीमत? कंपनी ने चीन में OnePlus 15T को 5 वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनकी कीमत- 12GB + 256GB: CNY 4,299 (लगभग ₹58,000) 12GB + 512GB: CNY 4,899 (लगभग ₹67,000) 16GB + 256GB: CNY 4,599 (लगभग ₹63,000) 16GB + 512GB: CNY 5,199 (लगभग ₹71,000) 16GB + 1TB: CNY 5,699 (लगभग ₹78,000) यह स्मार्टफोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ है. OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: इस नए मॉडल में 6.32 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स ब्राइटनेस और 460ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है. स्क्रीन को TÜV Rheinland Eye Protection 5.0 और Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है. साथ ही, फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है. कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में ड्यूल रियर सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony Ultra Vision सेंसर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. प्रोसेसर: OnePlus 15T में Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है. इसमें 16GB तक LPDDR5x Ultra Pro RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. फोन में “Lingxi” टच रिस्पॉन्स चिप और G2 Wi-Fi चिप भी दी गई है. फोन में “E-Sports Triple-Core” सिस्टम और खास गेमिंग कर्नेल भी दिया गया है, जिससे हाई-एंड गेमिंग स्मूद रहती है. यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है. बैटरी: बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है. इसमें 7,500mAh Glacier बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह करीब 22.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. यह भी पढ़ें: 9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन, कंपनी ने लॉन्च डेट किया कन्फर्म The post OnePlus 15T चीन में लॉन्च, 7500mAh बैटरी वाले मॉडल की जानिए कीमत और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top