Hot News

March 26, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: मार्च के महीने में झारखंड का मौसम हर रोज बदल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है और इसका प्रभाव 31 मार्च तक बना रहेगा. इससे कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान कुछ दिनों में मौसम शुष्क भी रहेगा, लेकिन कुल मिलाकर बादल और बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. 26 और 29 मार्च को झारखंड में आसमान साफ रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 29 मार्च को सूबे में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना नहीं है. इन दिनों मौसम कमोवेश शुष्क रहेगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी और गर्मी का असर बना रहेगा. रामनवमी पर बारिश के आसार 27 मार्च यानी रामनवमी के दिन सूबे में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. त्योहार के दिन मौसम में बदलाव से प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 28, 30 और 31 गरज के साथ बारिश 28 मार्च को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर सूबे के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, 30 मार्च को पूर्वी झारखंड और आसपास के मध्य क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है. 31 मार्च को भी उत्तर-पश्चिम हिस्सों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च के लिए पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी झारखंड में तापमान भी लगातार बदल रहा है. बुधवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री बढ़ा है. झारखंड के जिलों में कैसा रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका और गोड्डा में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री के बीच रहेगा. उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे चतरा, पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक जा सकता है. केंद्रीय झारखंड के रांची, बोकारो और हजारीबाग में तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री तक रह सकता है. इसे भी पढ़ें: धनबाद में सांस लेना भी खतरनाक, झारखंड में बना सबसे प्रदूषित शहर बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें लोग मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है. खासकर, बारिश के दौरान जब वज्रपात के साथ तेज हवा चले, तो मौसम विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम में होने वाले बदलाव से आम जनजीवन को प्रभावित हो सकता है. इसे भी पढ़ें: झारखंड में 25-26 मार्च को छाए रहेंगे बादल, रामनवमी को रामजी का प्राकृतिक जलाभिषेक The post झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कंज्यूमर अपने जिले से संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री होगा. ये सभी डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी पहचान प्रमाण पत्र ( जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट ) पता प्रमाण पत्र ( बिजली बिल, राशन कार्ड या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद ) ओनरशिप प्रूफ ( प्रॉपर्टी के पेपर्स, सोसायटी अलॉटमेंट लेटर या शेयर सर्टिफिकेट) पासपोर्ट साइज फोटो किराए पर रहने वाले लोगों के लिए मकान मालिक की एनओसी (NOC) और रेंट एग्रीमेंट की जरूरत होगी. डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद आगे की प्रक्रिया वेबसाइट पर सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसे वेरिफाई किया जाएगा. इसके बाद एक यूनिक बीपी (बिजनेस पार्टनर) नंबर मिलेगा. यह नंबर आगे की सभी सेवाओं और बिलिंग के लिए जरूरी होगा. इसके साथ ही पीएनजी कनेक्शन के लिए सुरक्षा जमा राशि के रूप में उपभोक्ताओं को 4500 रुपए एक बार में ही जमा करना होगा. ये सभी कंपनियां दे रहीं पीएनजी कनेक्शन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि बिहार में कौन-कौन सी कंपनियां पीएनजी कनेक्शन देगी, इसका फैसला पहले ही कर लिया गया था. पटना में गेल, बांका में एचपीसीएल, बेगूसराय में थिक गैस, गयाजी और नालंदा में आईओएजीपीएल, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल जिलों में बीपीसीएल और राज्य के बाकी जिलों में आईओसीएल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनी के की ओर से पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं. Also Read: PK की भविष्यवाणी- बिहार के अगले CM का होगा ‘गुजरात कनेक्शन’, बोले- केंद्र प्रशासन तय करेगी मुख्यमंत्री The post बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹80000 तक सस्ती मिल रही Renault की टॉप 3 कार, जानिए ऑफर डिटेल

Renault India ने मार्च 2026 के लिए अपनी पूरी लाइनअप पर आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, ताकि फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले बिक्री को बढ़ावा दिया जा सके. कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स दे रही है, जिससे ग्राहक चुनिंदा मॉडल्स पर 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इन ऑफर्स का सबसे ज्यादा फायदा Renault Triber और Renault Kiger पर मिल रहा है, जहां दोनों कारों पर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. वहीं एंट्री-लेवल Renault Kwid पर 70,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह पहली बार कार खरीदने वालों के लिए और भी अच्छा ऑप्शन बन गई है. Renault Kwid: मार्च 2026 ऑफर Renault Kwid हिंदुस्तान की सबसे किफायती कारों में से एक है, जो खासतौर पर बजट ग्राहकों के लिए बनाई गई है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और मैनुअल व AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जो शहर में ड्राइविंग के लिए अच्छा है. मार्च ऑफर के तहत इस कार पर 70,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. Renault Triber: मार्च 2026 ऑफर Renault Triber एक किफायती 7-सीटर MPV है, जो अपनी फ्लेक्सिबल सीटिंग और प्रैक्टिकल डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें भी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इस महीने Triber पर 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिससे यह फैमिली कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बन जाती है. Renault Kiger: मार्च 2026 ऑफर Renault Kiger सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में आती है और इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसका स्टाइलिश डिजाइन और फीचर-लोडेड केबिन इसे काफी पॉपुलर बनाता है. मार्च 2026 में Kiger पर भी 80,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह एक स्टाइलिश और किफायती SUV तलाश रहे ग्राहकों के लिए और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन जाती है. Renault के ये ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए शानदार मौका हैं, जो कम बजट में नई कार खरीदना चाहते हैं या पुरानी गाड़ी को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: आ गई सबसे छोटी Land Cruiser SUV, जानिए कीमत और फीचर्स The post ₹80000 तक सस्ती मिल रही Renault की टॉप 3 कार, जानिए ऑफर डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े

Dhurandhar: The Revenge Box Office Collection Day 7: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाइ थ्रिलर ने रिलीज के शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते में एंट्री के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली है. इसके बावजूद फिल्म 1000 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद हिंदुस्तान में फिल्म की कमाई 623.42 करोड़ रुपये हो गई है. पहले हफ्ते में 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म sacnilk के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने सात दिनों में दुनियाभर में 994.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. हिंदुस्तान में फिल्म का नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, विदेशों में फिल्म ने सातवें दिन 11.92 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 261.92 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1006.50 करोड़ तक पहुंच गया है. शानदार ओपनिंग, फिर आई गिरावट फिल्म ने 18 मार्च को प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये कमाकर दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली. हालांकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई और यह 80.72 करोड़ रुपये तक आ गई. वीकेंड पर फिल्म ने फिर जोर पकड़ा और शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. सोमवार को फिल्म ने 65 करोड़, मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दमदार कहानी फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी अंडरकवर एजेंट हमजा के मिशन पर आधारित है. एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 3: क्या बनेगी धुरंधर 3? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई The post Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में मॉडिफाइड बाइक पर प्रशासन की सख्ती, गैराज में छापेमारी कर दो बाइक जब्त

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी चौक पर मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों और तेज आवाज वाले साइलेंसर की बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की शाम ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक गैराज में छापेमारी कर दो मॉडिफाइड बाइक जब्त की गईं। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी अपनी टीम के साथ मुसरीघरारी स्थित “शर्मा ऑटो स्पेयर” नामक मोटरसाइकिल गैराज पहुंचे, जहां अवैध रूप से बाइक मॉडिफिकेशन और साइलेंसर बदलने की शिकायतें मिल रही थीं। गैराज के संचालक इंद्र कुमार उर्फ छोटू बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान मौके से कई ऐसे संकेत मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यहां बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों को मॉडिफाई किया जाता था। जांच के दौरान दो ऐसी बाइक बरामद की गईं, जिनमें तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगे थे और उन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि ताजपुर-बख्तियारपुर फोर लेन पर स्टंट वीडियो बनाने और तेज आवाज वाले साइलेंसर से आम लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सभी वाहनों की विधिवत जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में अवैध बदलाव न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।

समस्तीपुर

नवसृजन के बिहार स्थापना दिवस विशेषांक का विमोचन, पत्रिका का विमोचन करते शिक्षक– शिक्षिकाएं 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में बुधवार को विद्यालय पत्रिका नवसृजन के बिहार स्थापना दिवस विशेषांक का विमोचन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि पत्रिका का यह अंक बिहार की प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और विकास योजनाओं को रेखांकित करती है,जो राज्य के 114 वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है। वहीं शिक्षिका शुभम कुमारी ने कहा कि नवसृजन पत्रिका का यह अंक राज्य के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की योजनाओं को समर्पित है। इसका उद्देश्य बिहार की नई सोच और विकास गाथा को छात्राओं के सामने रखना है। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में संजीव कुमार झा,संतोष कुमार, शुभम कुमारी, सृष्टि सिंह, बेबी कुमारी, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव: आधी रात अलीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी और पुलिस आमने-सामने

मुख्य बातें पूरी रात बना रहा तनाव बड़े अधिकारियों की दखल के बाद शांत हुआ मामला Bengal Election: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नेता विरोधी दल और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बंगाल पुलिस ने उनके शिविर के लिए बांस ले जा रहे एक वाहन को देर रात रोक दिया. आधी रात को इसकी सूचना मिलते ही प्रचार से लौटे शुभेंदु अधिकारी तुरंत मौके पर रवाना हो गये. उन्होंने पुलिस आयुक्त को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसको लेकर रात भर अलीपुर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न रही. अंत में, पुलिस ने बांस से लदे वाहन को छोड़ दिया. इसके बाद शुभेंदु घटनास्थल से चले गए. पूरी रात बना रहा तनाव बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस ने ट्रक को रोका, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अलीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरफनगंज रोड से सटे इलाके में घटना घटी. सूचना मिली है कि अलीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरफनगंज रोड से सटे इलाके में भावानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के लिए चुनाव शिविर लगाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बड़े अधिकारियों की दखल के बाद शांत हुआ मामला बुधवार रात को शिविर लगाने के लिए बांस से लदा एक वाहन ले जाया जा रहा था. भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने अलीपुर चिड़ियाघर के पास अनाथालय रोड के प्रवेश द्वार पर कार को रोका. स्थानीय भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही शुभेंदु अधिकारी आधी रात के आसपास घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल से कोलकाता पुलिस के मुख्य आयुक्त को फोन किया. शुभेंदु ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई. मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद, वह कुछ देर घटनास्थल पर रुके रहे. Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला The post बंगाल चुनाव: आधी रात अलीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी और पुलिस आमने-सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय कुमार की हिट-फ्लॉप फिल्में चर्चा में, जानिए किसने मचाया धमाल

Akshay Kumar Comedy Film List: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं, जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में खुद को साबित किया है. कॉमेडी हो, एक्शन हो या रोमांस उनकी हर जॉनर की फिल्म में अलग पहचान है.अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है और इसके साथ ही 2026-27 में उनकी कई और फिल्में लाइन में हैं, लेकिन आज बात उनकी उन कॉमेडी फिल्मों की है, जिन्होंने पहले बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग तरह का प्रदर्शन किया है. आइए आपको बताते हैं उनकी 4 फिल्मों की लिस्ट. हेरा फेरी’ फिल्म ‘हेरा फेरी’ 31 मार्च साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं. फिल्म ने रिलीज के समय 12.36 करोड़ की कमाई की है, जो कुछ खास नहीं थी लेकिन समय के साथ यह कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई. इस फिल्म के मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी दिखाई देती है, जो लोगों को आज भी खूब हंसाती है. उसके बाद ‘हेरी फेरी’ का सीक्वील ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई, जिसने 40.80 करोड़ रुपये की कमाई कर सुपरहिट का दर्जा हासिल किया. यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा एंटरटेनिंग मानी जाती है. ‘वेलकम’ फिल्म ‘वेलकम’ 21 दिसंबर 2007 को सिनमाघरों में आई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 70.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. फिल्में में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर,परेश रावल, फिरोज खान और मलिक्का शेरावत दिखाई देती हैं. फिल्म के डायलॉग्स और किरदार आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं. ‘भागम भाग’ ‘भागम भाग’ ने 40.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. यह फिल्म 22 दिसंबर 2006 में रिलीज हुई थी. गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. ‘गरम मसाला’ गरम मसाला 2 नवंबर साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई कर हिट का टैग हासिल किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार का कॉमिक टाइमिंग खूब पसंद किया गया है. यह भी पढ़े: ‘धुरंधर 2’ पर अक्षय कुमार का रिव्यू वायरल, कहा- शानदार फिल्म है The post ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय कुमार की हिट-फ्लॉप फिल्में चर्चा में, जानिए किसने मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एयर फ्रायर में ऐसे तैयार करें मूंग दाल के पकौड़े, चाय के साथ करें सर्व

Air Fried Dal Pakora Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और कम तेल में बनने वाला स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल के एयर-फ्राइड पकौड़े को बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े बिना डीप फ्राई किए भी उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं. आप पकौड़े को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं मूंग दाल पकौड़े बनाने की रेसिपी.  पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 1 कप साबुत हरी मूंग दाल 7-8 लहसुन की कलियां अदरक का छोटा टुकड़ा 1 प्याज (बारीक कटा हुआ) 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई) 2 छोटी चम्मच सफेद तिल 2 छोटी चम्मच काला तिल 2 छोटी चम्मच जीरा स्वादानुसार नमक ब्रश करने के लिए तेल पकौड़े को कैसे तैयार करें? मूंग दाल के पकौड़े बनाने के लिए आप हरी मूंग दाल को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप 5 से 6 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें.  भीगी हुई दाल को छानकर मिक्सर जार में डालें.  इसमें लहसुन और अदरक डाल दें. फिर दरदरा पीस लें.  तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें.  अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, सफेद तिल, काला तिल, नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें.  सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.  एयर फ्रायर की बास्केट में हल्का सा तेल ब्रश कर लें.  मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और एयर फ्रायर के बास्केट में डाल दें.  पहले से गरम किए हुए एयर फ्रायर में डालें. इसे आप 170 डिग्री सेल्सियस पर 12 मिनट के लिए पका लें.  फिर 190 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट या सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें.  इस तरह से आप एयर फ्रायर में पकौड़े बना सकते हैं.  View this post on Instagram A post shared by Vavya (@feastlyfit) यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला The post एयर फ्रायर में ऐसे तैयार करें मूंग दाल के पकौड़े, चाय के साथ करें सर्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस, शेफ अरुणा ने शेयर की रेसिपी

High Protein Oats Curd Rice: सुबह के नाश्ते में आप भी ओट्स खाना पसंद करते हैं लेकिन मसाला ओट्स से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस को बना सकते हैं. ये कर्ड राइस रेसिपी का एक टेस्टी ट्विस्ट है. इस को डिश को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. ओट्स कर्ड राइस को आप सुबह के नाश्ते या टिफिन में ले जा सकते हैं. आप भी ओट्स कर्ड राइस बनाना चाहते हैं तो शेफ अरुणा विजय की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. शेफ अरुणा विजय के अनुसार इस ओट्स कर्ड राइस में 23 ग्राम प्रोटीन है. इसे बनाने की रेसिपी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef  पर शेयर किया है.  ओट्स कर्ड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए भुने हुए ओट्स- 3 बड़े चम्मच चिया सीड्स- 1 बड़ा चम्मच ग्रीक योगर्ट- 100 ग्राम दूध- 2 बड़े चम्मच पानी- 2 बड़े चम्मच (जरूरत अनुसार) स्टीम किए हुए स्प्राउट्स- 50 ग्राम कटा हुआ गाजर- 1/8 कप कटा हुआ खीरा- 1/8 कप नमक- स्वादानुसार तेल- 1 छोटा चम्मच करी पत्ते- 8-10 सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच मूंगफली- 2 बड़े चम्मच ओट्स कर्ड राइस को कैसे तैयार करें? ओट्स कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में ओट्स को भूनें.  अब आप एक जार में ओट्स, चिया सीड्स, ग्रीक योगर्ट डाल दें. इसके बाद आप इसमें दूध को मिला दें.  अब जार को ढककर इसे 3 घंटे या रातभर के लिए फ्रिज में रख दें.  3 घंटे बाद, पानी या दूध डालकर कंसिस्टेंसी को सही कर लें. फिर इसमें स्टीम किए हुए स्प्राउट्स, बारीक कटा हुआ गाजर और खीरा डालें. इसके बाद नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.  तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गरम करें. इसमें सरसों, करी पत्ते और मूंगफली को डालें. यह तड़का तैयार ओट्स मिश्रण पर डालें. आपकी ओट्स-स्प्राउट्स कर्ड राइस तैयार है. इसे आप ठंडा करके सर्व करें.  View this post on Instagram A post shared by Aruna Vijay (@aruna_vijay_masterchef) यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, शिशु कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक The post नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस, शेफ अरुणा ने शेयर की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top