Hot News

March 30, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी और एसपी को नोटिस जारी

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट Jharkhand High Court Suo Motu: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया है. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई. डीजीपी और एसपी समेत कई अधिकारियों को नोटिस हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य के गृह सचिव, डीजीपी और हजारीबाग के एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अदालत ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से पूछा है कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी. कोर्ट के इस कदम के बाद पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है. छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों को पकड़ने में असफल रही है. इस वजह से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. गांव में लगातार जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा हुआ है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर घटना के विरोध में सोमवार को विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा. दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. हालात ऐसे नजर आए मानो इलाके में लॉकडाउन लागू हो गया हो. लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग करते दिखे. सड़क जाम कर जताया विरोध आंदोलनकारियों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया. करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित हुआ. सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक की सभी दुकानें बंद रहीं. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. सियासी हलचल भी तेज मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. भाजपा ने हजारीबाग बंद का ऐलान किया, जिसका असर क्षेत्र में साफ देखने को मिला. वहीं रविवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी कोसुंभा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें: Giddi Bandh: विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले के विरोध में गिद्दी कोयलांचल बंद, सड़क पर उतरे भाजपा समर्थक न्याय की मांग तेज, प्रशासन पर दबाव पूरे मामले में अब न्याय की मांग और तेज हो गई है. हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जांच में तेजी आएगी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. फिलहाल प्रशासन पर हर स्तर से दबाव बना हुआ है और लोग जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी The post विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी और एसपी को नोटिस जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Board 12th Result 2026 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां पाएं मार्कशीट

Rajasthan Board 12th Result 2026 Date OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट कल यानी 31 मार्च 2026 को जारी होगा. राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा सुबह 10 बजे होगी. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगी. Rajasthan Board 12th Result 2026 ऐसे करें चेक सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें. DigiLocker से भी देख सकते हैं रिजल्ट स्टूडेंट्स डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पहले DigiLocker में रजिस्ट्रेशन करना होगा. लॉगिन करने के बाद राजस्थान बोर्ड सेक्शन में जाकर RBSE 12th Marksheet 2026 का ऑप्शन चुनना होगा. यहां रोल नंबर या जरूरी डिटेल्स डालते ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी. यह मार्कशीट आधिकारिक रूप से मान्य होती है और आगे एडमिशन या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में इस्तेमाल की जा सकती है. Rajasthan Board 12th Result 2026 on Digilocker Registration Here SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना होगा. वहां मैसेज में RJ12A/S/C Roll Number टाइप करना होगा. इसके बाद इस मैसेज को 5676750 या 56263 नंबर पर भेजना होगा. मैसेज भेजने के कुछ ही समय बाद छात्रों के मोबाइल फोन पर उनका रिजल्ट SMS के रूप में मिल जाएगा. यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इन स्टेप्स को करें फॉलो  The post Rajasthan Board 12th Result 2026 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां पाएं मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

YRKKH: मायरा ने तोड़ा अरमान का दिल, अभिरा संग बढ़ेंगी नजदीकियां

YRKKH Update Today: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामा से भरा हुआ है. कहानी में ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जो दर्शकों को लगातार बांधे हुए हैं. अब आने वाले एपिसोड में रिश्तों की उलझन और इमोशन्स का लेवल और भी हाई होने वाला है. शो में देखने को मिलेगा कि मायरा अपनी मां अभिरा के बाद अब अरमान को भी खूब खरी-खोटी सुनाती है. इतना ही नहीं, वह अरमान को छोड़कर जाने तक की धमकी दे देती है. मायरा की इन बातों से अरमान पूरी तरह टूट जाता है और अंदर ही अंदर बिखर जाता है. अरमान की हालत देखकर खुद को रोक नहीं पाती अभिरा आगे कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब अभिरा, अरमान तक पहुंचती है. इस दौरान अरमान अपने दिल का सारा दर्द अभिरा के सामने खोलकर रख देता है. वह बताता है कि मायरा उससे दूर जा रही है, जिसे सुनकर अभिरा भी इमोशनल हो जाती है. अरमान की हालत देखकर अभिरा खुद को रोक नहीं पाती और उसे गले लगा लेती है. इस पल में दोनों एक-दूसरे के दर्द को समझते हैं. वहीं, विद्या को ये सब देखकर डर सताने लगता है कि कहीं दोनों फिर से करीब न आ जाएं. अभिरा अरमान का रोमांटिक सीन इसके बाद अरमान अभिरा से पूछता है कि उसने इतने साल मायरा के बिना कैसे बिताए. इस सवाल पर अभिरा भी टूट जाती है और बताती है कि वह पिछले आठ साल से इस दर्द के साथ जी रही है. इमोशनल मोमेंट्स के बीच दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं और रोमांटिक सीन भी देखने को मिलता है. हालांकि, हालात फिर पलट जाते हैं जब विद्या गुस्से में आकर अभिरा को घर से बाहर निकाल देती है. कहानी में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता. कावेरी तबीयत खराब होने का नाटक करती है ताकि अभिरा को रोका जा सके. आखिर में कावेरी, आर्यन और तान्या के साथ मिलकर अरमान और अभिरा को फिर से मिलाने की प्लानिंग करती नजर आती है. यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 का ये गाना एक ही दिन में लिख कर हुआ रिकॉर्ड, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा The post YRKKH: मायरा ने तोड़ा अरमान का दिल, अभिरा संग बढ़ेंगी नजदीकियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बजरंगबली देंगे आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा. हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म राजा केसरी और माता अंजनी के पुत्र के रूप में हुआ था. इन्हें भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस वर्ष हनुमान जयंती पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. मीन राशि में सूर्य और शनि की युति है, जबकि कुंभ राशि में मंगल, बुध और राहु का त्रिकोण योग बन रहा है. इसके अलावा चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु मिथुन में और शुक्र मेष राशि में रहेगा. ऐसे में राशि के अनुसार दान करना बेहद लाभदायक रहेगा. राशि अनुसार करें उपाय और दान मेष: पूजा के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मसूर दाल का दान करें. इससे आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ: बजरंग बाण का पाठ करें और बंदरों को भुना हुआ चना खिलाएं. माना जाता है कि इससे रुके हुए काम पूरे होते हैं. मिथुन: संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें. लाल रंग की वस्तुओं का दान व्यापार में उन्नति दिलाएगा. कर्क: हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है. सिंह: ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. मंदिर में लाल रंग की पताका (झंडा) दान करें. कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं. कन्या: हनुमान जी को गेहूं के रोट और लाल फलों का भोग लगाएं. लाल वस्त्र का दान शुभ रहेगा. ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है. तुला: बजरंग बाण का पाठ करें. पीले रंग की वस्तुएं और सुगंधित वस्त्रों का दान करें. माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. वृश्चिक: बजरंग बाण का पाठ करें. मसूर दाल, लाल सेब और बेसन के लड्डू का दान करें. इससे रिश्तों में मधुरता आती है. धनु: सुंदरकांड का पाठ करना सबसे उत्तम होगा. पीले वस्त्र, फल और मिठाइयों का दान करें. इससे घर में स्थिरता और शांति बनी रहती है. मकर: पूजा के दिन श्री हनुमत स्तवन का पाठ करें. साथ ही काली उड़द और काले तिल का दान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष से राहत मिलती है. कुंभ: 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. काले रंग के कपड़े और लोहे की वस्तु का दान करें. कहा जाता है कि इससे डर-भय का नाश होता है और साहस की प्राप्ति होती है. मीन: शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं. मान्यता है कि इससे बिगड़े काम बनते हैं. शुभ मुहूर्त का रखें खास ध्यान पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 1 अप्रैल की सुबह से हो जाएगी, लेकिन उदया तिथि के कारण 2 अप्रैल को व्रत और पूजन किया जाएगा. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:38 से 05:24 तक अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:50 तक पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय: सूर्योदय से लेकर सुबह 07:41 तक (जब तक पूर्णिमा तिथि विद्यमान है) यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2026: इस दिन मनाया जाएगा बजरंगबली का जन्मोत्सव, जानें कैसे हुआ भगवान हनुमान का जन्म The post हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बजरंगबली देंगे आशीर्वाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान क्रिकेट फिर बदनाम: बीच मैदान फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग का आरोप? वीडियो वायरल

PSL Ball Tampering Row: पीएसएल में रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच स्पोर्ट्सा जा रहा था. कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया. फखर गेंद को हाथ में पकड़ते हैं और फिर कुछ देर के बाद हारिस रऊफ को देते हैं. इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है. यह पूरा मामला उस समय का है, जब कराची किंग्स को जीत के लिए केवल 14 रन की जरूरत थी. अंपायर ने लाहौर कलंदर्स पर लगाया जुर्माना अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिये थे जो उन्होंने बना लिये. कराची ने कलंदर्स को 4 विकेट से हराया. मैच में लाहौर कलंदर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 128 रन बनाया था. जिसके जवाब में कराची ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. This is so Shameful pic.twitter.com/DqTWMk1Mbg — Ehtisham Siddique (@iMShami_) March 29, 2026 फखर ने बॉल टेंपरिंग को किया खारिज इधर फखर जमां ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है. मैच रेफरी ने फखर जमां को दोषी पाया मैच रैफरी रोशन महानामा ने फखर जमां को लेवल तीन के तहत दोषी पाया. मैच रेफरी इस पूरे मामले को लेकर 48 घंटे के बाद फिर से सुनवाई करेंगे. मामले की पूरी जांच के बाद अपना फैसला सुनाएंगे. The post पाकिस्तान क्रिकेट फिर बदनाम: बीच मैदान फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग का आरोप? वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मधुबाला’ फेम विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, जानिए घर में आया बेटा या बेटी?

पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है. ‘मधुबाला’ और ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाले एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं. 30 मार्च की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की खुशसमाचारी फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. विवियन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “थोड़ा समय के लिए नजरों से दूर रहा… वो भी बिना वजह नहीं. कुछ कहानियां बताई नहीं जाती, पहले जी जाती हैं. खामोशी ही सब कुछ कह गई… हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस हुआ है.” विवियन डीसेना ने किया ये पोस्ट- View this post on Instagram A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena) सेलेब्स दे रहे बधाई विवियन डीसेना के पोस्ट पर रजत दलाल ने कमेंट कर लिखा, बहुत बहुत मुबारक हो भाई भाभी को. अली गोनी ने लिखा, भाई बहुत मुबारक. रुबीना दिलैक ने लिखा, ओमजी. बहुत बधाई हो आप दोनों को. हिंदुस्तानी सिंह ने लिखा, बधाई. ईशा सिंह ने लिखा, बधाई. विवियन और नौरान की लव स्टोरी विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही है. उन्होंने साल 2022 में नूरान अली से शादी की थी. दिलचस्प बात यह है कि दोनों की लव स्टोरी एक इंटरव्यू से शुरू हुई थी, जब नौरान, जो उस समय पत्रकार थी, विवियन का इंटरव्यू लेने पहुंची थी. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. कपल पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं. करियर में भी रहा शानदार सफर वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन डीसेना ने ‘प्यार की ये एक कहानी’ से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’ से घर-घर में पहचान बनाई. वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आए. पिछली बार वह लाफ्टर शेफ में नजर आए थे, जहां उनकी कुकिंग स्किल्स के बारे में फैंस को पता चला था. पहले भी कर चुके हैं शादी विवियन की पहली शादी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से हुई थी. दोनों की मुलाकात ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर हुई थी और साल 2013 में उन्होंने शादी कर ली थी. हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और 2021 में उनका तलाक हो गया. यह भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, वायु बना बड़ा भाई, जानिए बेटा हुआ या बेटी? The post ‘मधुबाला’ फेम विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, जानिए घर में आया बेटा या बेटी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पार्टनर के पास नहीं है टाइम? ऐसे बढ़ाएं प्यार बिना लड़ाई के

Relationship Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ऐसा होता है कि पार्टनर एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, जिससे रिश्ते में दूरी और गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं. काम का दबाव, जिम्मेदारियां और थकान रिश्तों पर असर डालते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि प्यार कम हो गया है. ऐसे समय में जरूरत होती है समझदारी और छोटी-छोटी कोशिशों की, जो रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकें. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ समय की कमी महसूस कर रहे हैं, तो कुछ आसान और प्यारे तरीकों से अपने रिश्ते में फिर से नजदीकियां और प्यार बढ़ा सकते हैं. सुबह का नाश्ता करें साथ  आज के समय में यह आम बात है कि पति और पत्नी दोनों ही काम करने जाते हैं. ऐसे में साथ में समय बिताना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने इस बिजी टाइम से ही अपने पति या पत्नी के लिए वक्त निकाल सकते हैं, आप सुबह का नाश्ता साथ करने की कोशिश कीजिए इससे आप आज अपने दिन के बारे में क्या सोच रहे हैं. इस बारे में भी थोड़ी बात चित होगी और आप साथ में समय भी बीता पाएंगे.  छोटी-छोटी बातों में प्यार जताएं हर बार बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होती. एक प्यारा मैसेज, “कैसे हो?” पूछना या दिन की शुरुआत में मुस्कान देना भी रिश्ते को मजबूत बनाता है. जब आप ये मैसेज भेजेंगे तो सामने वाले को आपके द्वारा किया एफर्ट दिखेगा और प्यार यूंही बरकरार रहेगा.   शिकायत कम, समझ ज्यादा किसी भी रिश्ते में बार-बार शिकायत करने से दूरी बढ़ती है. उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करें हो सकता है वे काम या तनाव में हों. ऐसे में दोनों पार्टनर की ये जिम्मेदारी होती है कि वे एक दूसरे कि बातों को समझें और एक दूसरे से शिकायत की जगह बातों को समझने कि कोशिश करें.  तारीफ करना न भूलें पार्टनर की छोटी-छोटी चीजों की तारीफ करें. इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और वे भी रिश्ते में ज्यादा इन्वॉल्व होंगे. अगर आप उनकी चीजों में हमेशा कमी निकलते रहेंगे तो उन्हें भी एक समय के बाद आपके लिए कुछ करने का मन नहीं करेगा. इसलिए ये बेहद जरूरी है कि अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो एक दूसरे के द्वारा की गई चीजों कि तारीफ करना न भूलें.  एक दूसरे की करें मदद  काम चाहे जैसा भी हो हमेशा ये कोशिश  होनी चाहिए कि आप एक दूसरे की मदद करें. अगर पत्नी किचन में खाना बना रही हैं तो पति को उनकी जाके मदद करनी चाहिए. ऐसा करने से एक दूसरे की मदद भी होगी साथ में समय भी बिताने को मिलेगा. अगर पति कोई काम कर रहे हैं तो पत्नी की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वो उनके पास जाके बैठे उनसे मदद के लिए पूछें. इस तरह रिश्ते को साथ में लेके चलने से रिश्ता काफी ज्यादा मजबूत होता है.   यह भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें The post पार्टनर के पास नहीं है टाइम? ऐसे बढ़ाएं प्यार बिना लड़ाई के appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 अप्रैल से बदल जाएगा क्रेडिट स्कोर और लोन का गणित, ग्राहकों को मिलेंगी ये 4 बड़ी राहतें

Rules Change: आरबीआई ने बैंकिंग और लोन सेक्टर में पारदर्शिता लाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं. ये बदलाव न केवल पर्सनल फाइनेंस को आसान बनाएंगे, बल्कि बैंकों और ग्राहकों के बीच के भरोसे को भी और मजबूत करेंगे. विशेष रूप से क्रेडिट स्कोर के अपडेट होने की गति और लोन को समय से पहले बंद करने (Foreclosure) के नियमों में हुए बदलाव सीधे आपकी जेब पर सकारात्मक असर डालेंगे. अब 7 दिन में अपडेट होगा सिबिल (CIBIL) स्कोर नए नियम के अनुसार, क्रेडिट स्कोर अपडेट करने की प्रक्रिया अब हर 7 दिन में पूरी की जाएगी. महीने की 7, 14, 21 और 28 तारीख को आपकी क्रेडिट प्रोफाइल का डेटा अपडेट होगा. जो लोग अपना स्कोर सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका होगा क्योंकि उनके प्रयासों का परिणाम अब बहुत जल्दी सामने आएगा. हालांकि, ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि मिस्ड पेमेंट या देरी से किए गए भुगतान की जानकारी भी उतनी ही तेजी से दर्ज होगी, जिससे सिबिल स्कोर तेजी से गिर भी सकता है. लोन प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज से मुक्ति लोन को समय से पहले चुकाने की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह एक बड़ी राहत भरी समाचार है. नए प्रावधानों के तहत अब फ्लोटिंग रेट पर लिए गए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन पर किसी भी प्रकार का प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र चार्ज नहीं वसूला जाएगा. वर्तमान नियम यह है कि यदि कोई ग्राहक अपनी बचत से लोन को जल्दी बंद करना चाहता है, तो उसे बैंक को भारी शुल्क देना पड़ता है, लेकिन अब समय से पहले लोन चुकाने पर आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. बैंक अकाउंट में जोड़ सकेंगे 4 नॉमिनी बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए 1 अप्रैल से ग्राहक अपने बैंक अकाउंट और लॉकर में अधिकतम चार नॉमिनी (Nominee) जोड़ सकेंगे. इस बदलाव से किसी अनहोनी की स्थिति में संपत्ति का प्रबंधन और कानूनी वारिसों तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी. यह कदम भविष्य में होने वाले कानूनी विवादों को कम करने और परिवार के सदस्यों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा. ज्वेलरी कारोबारियों के लिए ‘गोल्ड मेटल लोन’ में राहत आरबीआई ने न केवल आम ग्राहकों बल्कि व्यापारियों के लिए भी राहत के रास्ते खोले हैं. ज्वेलरी कारोबारियों के लिए गोल्ड मेटल लोन की भुगतान अवधि को 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दिया गया है. भुगतान की इस समय सीमा में बढ़ोतरी होने से ज्वेलर्स के पास नकद प्रवाह (Cash Flow) में सुधार होगा और उन्हें अपने व्यापारिक संचालन और निवेश के लिए अधिक समय मिल सकेगा, जो बाजार में स्थिरता लाने में सहायक होगा. Also Read: राशन की दुकान ही नहीं, अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, प्रशासन ने गैस संकट के बीच नियमों में दी ढील The post 1 अप्रैल से बदल जाएगा क्रेडिट स्कोर और लोन का गणित, ग्राहकों को मिलेंगी ये 4 बड़ी राहतें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के लोगों के साथ धोखा,नीतीश के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर ने पूछा- 1 करोड़ नौकरी अब कौन देगा?

Bihar Politics: नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे देने के बाद और राज्यसभा जाने की समाचारों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. जैसे ही यह समाचार सामने आई कि नीतीश कुमार ने विधान परिषद के पद से इस्तीफा दे दिया है, जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मोर्चा खोल दिया. प्रशांत किशोर ने इस घटनाक्रम को ‘बिहार की जनता के साथ बड़ा विश्वासघात’ करार दिया है और सीधे तौर पर भाजपा और एनडीए को कटघरे में खड़ा किया है. अब एक करोड़ नौकरी कौन देगा? प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के विदाई की समाचारों के बीच सबसे बड़ा सवाल बिहार के युवाओं के रोजगार को लेकर उठाया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री की खुद की ‘नौकरी’ (सीएम पद) जा रही है, वह बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा कैसे पूरा करेंगे? किशोर के मुताबिक, चुनाव के समय भाजपा और जदयू के नेताओं ने नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल कर जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब वे बीच मझधार में छोड़कर जा रहे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या अब मोदी और शाह उन नौकरियों की गारंटी लेंगे? नीतीश की सेहत पर बोला गया झूठ प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सेहत लंबे समय से ठीक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू और भाजपा के नेताओं को यह बात पहले से पता थी, फिर भी उन्होंने बिहार की जनता के सामने नीतीश को ‘स्वस्थ’ बताकर पेश किया. पीके ने उन तमाम नेताओं को बिहार का ‘गुनहगार’ बताया जिन्होंने नीतीश के नाम का सहारा लेकर वोट बटोरे. उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसके तहत एक अस्वस्थ व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए रखा गया और अब उन्हें चुपचाप किनारे लगाया जा रहा है. सीएम चेहरा अब जनता नहीं, दिल्ली तय करेगी बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों पर भी प्रशांत किशोर ने कहा कि कायदे से ‘सीएम मटेरियल’ वही होना चाहिए जिसे जनता पसंद करे, लेकिन मौजूदा हालात में बिहार की किस्मत का फैसला पटना में नहीं बल्कि दिल्ली में होगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब बिहार का नया चेहरा वही बनेगा जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चाहेंगे. यह बिहार के स्वाभिमान और जनमत का अपमान है. Also Read: नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा- बिहार के विकास के लिए हमेशा करूंगा काम The post बिहार के लोगों के साथ धोखा,नीतीश के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर ने पूछा- 1 करोड़ नौकरी अब कौन देगा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कहा-कमी खलेगी

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की भूमिका अब केंद्र की नेतृत्व में दिखने वाली है. आज (सोमवार) उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद एनडीए के नेताओं की तरफ से कई बयान आए. मंत्री अशोक चौधरी तो मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए. आज के दिन को उन्होंने सबके लिए बड़ा क्षण बताया. मीडिया के सामने अशोक चौधरी ने और क्या कहा? मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सवालों पर कहा, यह मुख्यमंत्री का निर्णय था कि वे राज्यसभा जाएं. 2014 से ही उनको देख रहे हैं. अब सीएम नीतीश के नहीं रहने से उनकी कमी खलेगी. उनका डांटना, समझाना, बीच-बीच में खड़े होकर मंत्रियों को प्रोटेक्ट करना यह सब मिस करेंगे. अशोक चौधरी बोले- उनके गार्जियनशिप में बिहार चलेगा आगे सीएम के साथ कनेक्शन पर कहा, उनका स्नेह तो सबके साथ है. छोटे से स्टाफ से लेकर मंत्री तक के साथ उनका स्नेह रहा है. वो एक मुख्यमंत्री या नेता नहीं बल्कि अभिभावक हैं. देश को ऐसा नेता ना कभी मिला और ना ही आने वाले समय में मिलेगा. उन्होंने सिर्फ अपने राज्य की चिंता की. अपने लिए उन्होंने कोई नेतृत्व नहीं किया. बिहार उनके गार्जियनशिप में चला है और आगे भी चलता रहेगा. बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा? इस तरह से मंत्री अशोक चौधरी ने इमोशनल होकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी. बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी बयान जारी कर कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आज विधान परिषद से इस्तीफा देकर एक और राजनैतिक मानदंड स्थापित किया. वह हमेशा से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने वाले रहे हैं. अब वह दिल्ली में रहकर बिहार की आवाज को और बुलंद करेंगे. आगे उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और बिहार एनडीए उनसे यह अपेक्षा करता है कि आगे भी बिहार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे. इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता ने बिहार के अगले सीएम पर कहा, NDA का जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा वह सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में उनके सिद्धांतों को उनके क्रियाकलापों को आगे बढ़ाएगा. Also Read: बनारस की तरह गंगा महाआरती अब बिहार में भी, इन दो घाटों के लिए टेंडर जारी The post सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कहा-कमी खलेगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top